तहकीकात न्यूज़ - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 4, 2020

तहकीकात न्यूज़

तहकीकात न्यूज़


गोण्डा : बाढ़ प्रभावित 442 लोगों में फूड पैकेट व राशन किट तथा 400 लोगो को बांटा गया त्रिपाल

Posted: 03 Aug 2020 09:50 PM PDT

राकेश सिंह गोण्डा 

बाढ़ प्रभावित 442 लोगों में फूड पैकेट व राशन किट तथा 400 लोगो को बांटा गया त्रिपाल

गोण्डा । घाघरा का जलस्तर बढ़ने के बाद तहसील करनैलगंज के ग्राम नकहरा अंतर्गत वाढ़ प्रभावित मजरों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. 
            सोमवार को तहसील करनैलगंज के  ग्राम नकहरा  के बाढ़ राहत केंद्र गौरा सिंघनापुर में एसडीएम करनैलगंज ज्ञान चन्द्र गुप्ता व आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने 442 प्रभावितों को फूड पैकेट व राशन किट तथा 400 लोगो को त्रिपाल वितरित किए। 
   जिलाधिकारी डॉ० नितिन बंसल ने बताया कि अब तक 1522  फूड पैकेट वितरित किया  गए है। उन्होंने बताया कि तहसील कर्नालगंज के नौ मजरे प्रभावित हुए हैं जिसमें 2371 लोग व 1183 मवेशी प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि अभी तक जनहानि एवं पशु हानि नहीं हुई है। बाढ़ से 290 हेक्टयर का क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है, जिसमें लगभग 40 लाख लागत की फसल क्षति का अनुमान है। प्रशासन द्वारा अब तक प्रभावित 530 लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आवागमन के लिए 170 नावें उपयोग में लाई गई हैं।
    जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राजस्व टीमों व मेडिकल टीमों को एलर्ट कर दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में इस वर्ष 17 जून से अब तक लगभग 960 मिली लीटर वर्षा हुई है।  उन्होंने बताया कि घाघरा नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए राजस्व व मेडिकल टीमों को एलर्ट कर दिया गया है।
     जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए जिले में 23 बाढ़ चाौकियां सक्रिय हैं तथा 02 राहत वितरण केन्द्र वर्तमान में संचालित हैं। इसके साथ ही 01 प्लाटून पीएसी की फ्लड बटालियन भी तहसील तरबगंज में तैनात है। मेडिकल रिस्पान्स के लिए मेडिकल की 19 टीमें गठित हैं तथा अब तक 995 लोगों का उपचार मेडिकल टीम द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 27682 लोगों को क्लोेरीन 
की टैबलेट तथा 1334 लोगों को ओरआरएस घोल का पैकेट दिया जा चुका है। पशुओं को रोगों से बचाने हेतु पशुओं का टीकाकरण पशुपालन विभाग द्वारा कराया जा रहा है।

गोण्डा: ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Posted: 03 Aug 2020 06:29 PM PDT

राकेश सिंह गोण्डा 

ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

बालपुर गोंडा। कोतवाली देहात थाना के क्षेत्र ठाकुरा पुर के दक्षिण पुरवा में सोमवार को एक युवक ने अपने ससुराल में फांसी पर लटक जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि गांव निवासी पप्पू गोस्वामी ने अपनी बेटी विजयलक्ष्मी की शादी 3 साल पहले ग्राम ककहरा थाना पयागपुर जिला बहराइच निवासी प्रदीप भारती के साथ किया था कुछ दिन बाद पप्पू ने अपने दामाद के हिस्से की जमीन बिचवा कर अपने पास ही रहने के लिए बुला लिया प्रदीप अपने ससुराल में मकान बनाकर रहने लगा करीब 15 दिन पूर्व प्रदीप की पत्नी विजयलक्ष्मी एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए परसपुर बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी और ठाकुरा पुर के मकान में ताला लगा दिया इसके बाद प्रदीप खाने पीने के लिए इधर उधर भटकने लगा। सोमवार की सुबह घर के सामने आम की पेड़ में रस्सी के फंदे में उसका शव लटका हुआ पाया गया सूचना पाकर बहराइच से प्रदीप के परिजन भी पुलिस के साथ गांव पहुंचे। देहात कोतवाल अनिल सिंह व उप निरीक्षक विनोद राय ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बस्ती:एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

Posted: 03 Aug 2020 06:24 PM PDT

राजित राम यादव बस्ती

एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

बस्ती। सीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पांडेय, कप्तानगंज थानाध्यक्ष हरेकृष्ण उपाध्याय की टीम ने जहरीली शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने 10 लाख रुपये की कीमत के 665 लीटर स्प्रीट किया बरामद
पुलिस ने शुभम, संदेश कुमार उर्फ छोटू ,भजमन उर्फ कुकुनु, अविनाश कुमार सिंह उर्फ छोटू, शिवम , बब्लू निषाद, जय नारायण जायसवाल को किया गिरफ्तार
एसपी हेमराज मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा
 आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु पंजाब से भारी मात्रा में  लाते थे रेक्टिफाइड स्प्रीट
  इस जनपद और जोन के आसपास के जनपदों में अपने गैंग सदस्यों के माध्यम से कराते थे सप्लाई
 इस गैंग के सदस्य सरकारी ठेकों की दुकानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मुनाफा प्राप्त करने के उद्देश्य से बेचते थे रेक्टिफाइड स्प्रीट
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक राकेश कुमार, उपनिरीक्षक सुग्रीव कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल मनोज राय, मनिंद्र प्रताप चंद्र, अभिषेक तिवारी, देवेंद्र निषाद, रविशंकर साह रहे शामिल।

 

गोण्डा : चारा काटने निकले मासूम की नाले में डूबकर हुई मौत

Posted: 03 Aug 2020 09:45 AM PDT

राकेश सिंह गोण्डा 

चारा काटने निकले मासूम की नाले में डूबकर हुई मौत

गोण्डा ।घर से जानवरों का  चारा काटने निकले एक बच्चे की पैर फिसलने से नाले में डूब कर मौत हो गई। उनके साथ गए अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को नाले से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करनैलगंज कोतवाली के चौकी भभुआ के ग्राम पंचायत महुवर के मजरा रमवापुर में सोमवार की दोपहर 11 वर्षीय सूरज अपने घर से अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जानवर का चारा काटने निकला था। सूरज की करई नाला में पैर फिसलने से डूब कर मौत हो गई ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया मृतक सूरज के पिता शिव भगवान गोस्वामी ने बताया कि सुबह मेरा लड़का घर से चारा काटने के लिए निकला था करई नाला पार करते समय पैर फिसल जाने से उसी में डूब गया गांव वालों की मदद से उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस संबंध में क्षेत्राधिकारी करनैलगंज कृपा शंकर कनौजिया ने सोमवार को बताया की मौके पर चौकी प्रभारी भभुआ को भेजा गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

रक्षाबंधन के उत्साह में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भूले

Posted: 03 Aug 2020 09:18 AM PDT

मयंक पांडेय अमेठी

रक्षाबंधन के उत्साह में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भूले

अमेठी के शाहगढ़ बाजार में रक्षाबंधन के उत्साह में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भूले बाजारों में मिठाई एवं राखी की दुकानों पर  दिखी भीड़ लेकिन  लोगों ने ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और ना ही लोगों के चेहरे पर मास्क दिखा दुकानदार भी विना मास्क के और बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मिठाई एवं राखी बेचने में लगे कोविड-19 के इस तरह के प्रभाव में भी प्रशासन के बार बार मना करने पर  भी लोग अपने एवं समाज में रह रहे दूसरे लोगों के जीवन के साथ भी खिलवाड़ करने में नहीं चुके राखी के इस त्योहार पर लोगों ने जीवन को ताक पर रख कर त्योहार मनाया एक तरफ हमारी सरकार कोविड-19 को लेकर इतना चिंतित है दूसरी तरफ हमारे देश की जनता इसको बिल्कुल हवा में उड़ाने का काम कर रही है जैसे भाई-बहन  के त्योहार को कोरोनावायरस अपना आशीर्वाद दे चुका है कि मैं तुम्हें आज के दिन कुछ नहीं कहूंगा सरकार जहां दुकानदारों से लगातार बोल रही हो कि आप सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराओ एवं खुद मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करो लेकिन पैसे की लालच में दुकानदारों ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया प्रशासन भी पूर्ण रूप से मौन दिखा।

गोण्डा । भिखारीपुर-सकरौर तटबंध कटने से बचा, देर रात तक डटे रहे डीएम, संभाली कमान

Posted: 03 Aug 2020 09:18 AM PDT

राकेश सिंह गोण्डा 

भिखारीपुर-सकरौर तटबंध कटने से बचा, देर रात तक डटे रहे डीएम, संभाली कमान

गोण्डा । घाघरा नदी का जलस्तर घटना शुरू होते ही नदी की कटान तेज हो गई है. रविवार को तहसील तरबगंज अंतर्गत भिखारीपुर-सकरौर तटबंध पर कटान शुरू हो गई। तटबंध को कटने से बचाने के लिए बाढ़ खंड के इंजीनियर्स को युद्ध स्तर पर बचाव कार्य के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल स्वयं पूरी रात अधिकारियों के साथ तटबंध पर डटे रहे तथा तटबंध मरम्मत का कार्य कराया जिससे तटबंध टूटने से बचा लिया गया। 

   जिलाधिकारी ने बताया कि नेपाल से 4 लाख 12हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था जिससे घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 108 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। रविवार से नदी का जलस्तर घटना शुरू हुआ तो कटान तेज हो गई है। कटान तेज होते ही भिखारीपुर-सकरौर  के किलोमीटर 17-18 के बीच कटान चालू हो गई। कटान शुरू होने की सूचना पर जिलाधिकारी ने तत्काल तटबंध बचाव कार्य के निर्देश दिए। स्वयं जिलाधिकारी पूरी रात मौके पर मौजूद रहे तथा लगातार 6 घंटे तक  बोल्डर, झांवा, नायलॉन क्रेट तथा ट्री स्पर से बचाव/ मरम्मत कार्य किया गया। जिससे तटबंध को कटने से बचा लिया गया तथा वर्तमान में तटबंध सुरक्षित है। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां कहीं भी कटान का खतरा हो, ऐसे सभी जगहों पर मरम्मत कार्य चालू रखा जाए।
 इस दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, अधीक्षण अभियंता बाढ़ खंड, एक्सईएन बाढ़ खंड बीएन शुक्ला, एसडीएम तरबगंज, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गौण्डा: मंदिरों में श्रद्धालुओं से पुलिस कर रही है अभद्रता

Posted: 03 Aug 2020 03:18 AM PDT

राकेश सिंह गोण्डा 

मंदिरों में श्रद्धालुओं से पुलिस कर रही है अभद्रता

गोण्डा।गोण्डा पुलिस पर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन  का कोई असर नही कोरोना महामारी हवाला देकर दुखहरण नाथ मन्दिर में आने वाले दर्शनार्थी को पुलिस जबरन रोक रही है,मन्दिर पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल दुखहरण नाथ उसके साथ साथ आज हिन्दूओ  का सबसे बडा त्यौहार रक्षाबंधन एवं सोमवार  पर बाबा दुखहरण नाथ दूसरों का दुख हरने वाले गोण्डा पुलिस के हवाले कैसा शासना आदेश कैसी सरकार की गाइड लाइन, गाइडलाइन मुताबिक मंदिरों को खोलने का निर्देश दिया गया  था ।मंदिर के कपाट खोल  भी गए है पर  मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना महामारी फैलने की बात कह कर  पुलिस मंदिरों पर आए श्रद्धालुओं को दर्शन करने या जल चढ़ाने से मना कर रही है।
 
मंदिरों पर पसरा है सन्नाटा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात मंदिर के पुजारी भी भयभीत हैं पुलिस के कार्यशैली पर उठे सवाल श्रद्धालु  काफी आक्रोश में है। जहां एक और दारु  दुकान पर कोई रोक-टोक नहीं है जबकि वहां भीड़  लगता है । गांव में कच्ची दारू बनाने वाले से पुलिस लेती है दाम गोंडा शहर में ऐतिहासिक पुरानी प्रसिद्ध दुखहरण नाथ मंदिर आज सोमवार का दिन सावन महीना चल रहा है रक्षाबंधन त्यौहार भी है सुबह 6:00 बजे देखा गया भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं से दर्शन करने व  शिव शंकर भोलेनाथ शिवलिंग पर जल चढ़ाने से मना कर रही है पुलिस है ।

Post Bottom Ad

Pages