ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 28, 2020

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त

Posted: 28 Aug 2020 10:23 PM PDT

 ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सांझोतरी के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आईसर ट्रैक्टर अवैध बालू अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद बौंसी पुलिस के एसआई सुधीर कुमार सिंह और एएसआई भूषण प्रसाद सिंह ने पुलिस बल के साथ अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर ड्राइवर सहित थाना लाया गया। 



पूछताछ के दौरान बौंसी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि अवैध बालू लदा ट्रैक्टर बखड्डा घनश्यामपुर निवासी रंजन कुमार मंडल उम्र 35 वर्ष पिता फौदी मंडल का है। जो कि झारखंड के पडैयाहाट थाना जिला गोड्डा का है। उक्त बालू माफिया रंजन मंडल अवैध बालू लेकर शिवनगर झारखंड से सांझोतरी आ रहा था, इसी बीच बौंसी पुलिस ने अवैध बालू और चालक को अपने हिरासत में ले लिया। इस मामले में अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। बौसी प्रखंड में आए दिन बालू माफियाओं के द्वारा बालू का अवैध रूप से उत्खनन किया जाता है और मनचाहे कीमत पर बेचा जाता है। मालूम हो की बौंसी प्रखंड क्षेत्र में जहां एक और बालू उठाव पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है वहीं बौंसी प्रखंड और आसपास के बालू माफियाओं का इतना मनोबल बढ़ा हुआ है इस कार्य को करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक ओर जहां बौंसी पुलिस के द्वारा आए दिन अवैध बालू लदा ट्रक और ट्रैक्टर जप्त किया जा रहा है वही बौंसी प्रखंड के जगह जगह बालू माफियाओं के द्वारा बालू का उठाव जारी है वही बंधुआ कुरावा थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के द्वारा भी छापेमारी में अवैध बालू उत्खनन के मामले में मनियारपुर गांव के दो बालू माफियाओं विक्रम पासवान और उबोध पासवान को हिरासत में ले लिया है। 



वही दोनों थानाध्यक्षों ने यह भी बताया कि उत्खनन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। उत्खनन विभाग के द्वारा ट्रैक्टर और ट्रैक्टर मालिक पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी

Bounsi News: कालाबाजारी हेतु ले जाया जा रहा एक ट्रक चावल जप्त

Posted: 28 Aug 2020 10:18 PM PDT

 ग्राम समाचार, बौंसी,बांका। बौसी- हँसडीहा मुख्य मार्ग पर साँझोतरी के पास कालाबाजारी हेतु ट्रक पर ले जाए जा रहे खाद्यान्न को बौसी पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार भागलपुर प्रक्षेत्र से बंगाल नंबर WB 41E 8839 की ट्रक करीब 500 पैकेट चावल लेकर बंगाल जा रही थी। गुरुवार की रात को ट्रक ड्राइवर के द्वारा सांझोतरी मोड़ के पास ट्रक लगाकर बौसी थाना क्षेत्र के सलैया गांव चला गया। बताया जाता है कि इसी बीच अनुमंडलाधिकारी को इसकी सूचना किसी व्यक्ति के द्वारा दे दी गई। जिसके बाद अनुमंडलाधिकारी ने बौसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव को निर्देश  दिया। उसके बाद बौंसी पुलिस  द्वारा ट्रक को जप्त कर लिया गया। उसके बाद आपूर्ति पदाधिकारी उमाशंकर शर्मा के द्वारा ट्रक के त्रिपाल को हटाकर चावल की जांच करवाई । जांच के बाद  कालाबाजारी का चावल प्रतीत होने पर ट्रक को जप्त कर लिया गया।

इस संबंध में आपूर्ति पदाधिकारी से बात करने पर बताया गया कि तकरीबन ट्रक पर करीब ढाई सौ क्विंटल अरवा चावल है जो अनुमान से कालाबाजारी का प्रतीत होता है। जांच के बाद ही सही और स्पष्ठ जानकारी मिल पाएगी।

मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी।


 

Bhagalpur News : शादी कर घर लौट रहे प्रेमी युगल को परिजनों ने जमकर पीटा, बवाल

Posted: 28 Aug 2020 07:47 PM PDT



ग्राम समाचार,भागलपुर ।शुक्रवार को देर शाम शादी कर घर लौट रहे प्रेमी युगल को लड़की के परिजनों ने बीच रास्ते मे पकड़ कर जमकर पीटा। उसके बाद लड़की परिजनों ने लड़की को बाईजबरन गाड़ी में बिठाकर ले जाने की कोशिश करने लगा। मिली जानकारी के अनुसार शाहकुंड थाना क्षेत्र के सुखसरोवर निवासी प्रेमिका कुमारी प्रिया व जगरिया निवासी प्रेमी राजन रंजन तीन दिन पूर्व शादी कर बाइक से वापस घर लौट रहा था।

इसी क्रम में अकबरनगर शाहकुंड मुख्यमार्ग पर मंझली पुल के समीप लड़की के परिजनों ने युवक का गाड़ी रोक कर चाभी छीन लिया। उसके बाद प्रेमी युगल को बीच सड़क पर रोककर लाठी डंडे से जमकर पीटा। पीटते प्रेमी युगल वहां से गुजरने वाली प्रत्येक गाड़ी को रोक मदद की गुहार लगाती रही, स्थानीय थाना को बुलाने के लिए चीखते रही, लेकिन किसी ने एक न सुनी। उल्टे कुछ लोगों ने युवती से खींचतान कर बत्तमीजी करने लगा।

अकबरनगर थाने में लगी भीड़ 
उसके बाद लड़की के परिजनों ने बाइजबरन लड़की को खींचकर गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगे। इतने में आसपास के ग्रामीणों की काफी भीड़ सड़क पर इकट्ठा हो गई। किसी तरह प्रेमी प्रेमिका वहां से बचकर अकबरनगर थाना पहुचे। वही थाने में सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद फ्लैग मार्च कर रहे तीन थानों की पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और अकबरनगर पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को शाहकुंड थाना को सुपर्द कर दिया। 

प्रेमी ने बताया कि हमलोग एक साल से प्रेम प्रसंग में है। हमदोनों स्वेच्छा से हिन्दू रीति रिवाज से मंदिर में शादी कर लिए। इस दौरान दोस्त से पता चला कि लड़की के परिजनों ने शाहकुंड थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है। इसी मामले को लेकर गाड़ी से थाना जा रहे थे। इस दौरान लड़की के मामा और चाचा एवं अन्य परिजनों ने बीच सड़क पर घसीटकर मारपीट किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली कि प्रेमी प्रेमिका के साथ परिजनों द्वारा मारपीट किया जा रहा है। जिसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया और शाहकुंड थाना को सुपुर्द कर दिया।

बाइक सवार लुटेरों ने महिला से 70 हजार कि की छीनतई

Posted: 28 Aug 2020 01:36 PM PDT


ग्राम समाचार महगामा (गोड्डा)। महागामा मेंं अपराधियों द्वारा वेखोप होकर एक के बाद एक घटना को अन्जाम दे रहा है। अभी गुरुवार को नयानगर में हुए व्यव्सायी की हत्या की गुथ्थी  सुलझा नहीं कि दूसरी घटना पैसे की छीनतई का हो गया।

शुक्रवार को थाना के पीछे से बाइक  पर सवार दो लुटेरे  ने एक महिला से 70 हजार की छिनतई कर चलते बने।

घटना महागामा थाना के पीछे ट्वेन्टी सीटर के पास की बताई जा रही है।
पुलिस मामले की छानविन कर रही है।

क्या है मामला

उर्जानगर से सटे गांधी नगर की रहने वाली महिला प्रमिला मसीह जब एसबीआई बैंक से ₹70000 की निकासी कर अपनी बेटी रूबी के साथ अपने घर की ओर जा रही थी। ठीक उर्जानगर स्थित ट्वेंटी सीटर मोड़ के पास पहुँची ही थी उसी बक्त अज्ञात बाइक पर सवार दो लुटेरों के द्वारा रूबी के हाथों से पैसे की थैली छीन कर भागते बने।


पीड़िता से मिली जानकारी के अनुसार दो लोग काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे और पैसे छीनने के बाद तेज रफ्तार से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही महागामा थाना पुलिस ने सभी चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया कर लुटेरों को पकड़ने का भरपूर प्रयास किया लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चल पाया।


बताते चलें कि महगामा से प्रत्येक दिन अपराध की खबर सामने आ रही जिस पर पुलिस अंकुश लगाने में विफल सावित हो रही है। इस तरह लगातार हो रही घटना पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती बना हुआ है।

                   - ग्राम समाचार महगामा (गोड्डा)।


Sahibganj News; साहिबगंज समाहरणालय में मुहर्रम पर्व पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित!

Posted: 28 Aug 2020 10:44 AM PDT

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त चितरंजन कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।उपायुक्त ने कोरोना के निरंतर बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों, अंचल अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ त्योहार में शांति व्यवस्था के उपायों पर विस्तृत चर्चा की।
                                                  आज की बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के दिन ब दिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने दिशा निर्देश दिये हैं जिसका अनुपालन अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करने के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ भाड़ पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।बैठक मे उपस्थित मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों ने सर्वसम्मति से मुहर्रम के अवसर पर ताजिया एवं जुलूस नही निकालने का निर्णय लिया।
                                                     आज की बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी थाना प्रभारियों,अंचल अधिकारियों, को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर आमजनों को कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव से सचेत कराने के साथ -साथ क्षेत्र भ्रमण कर असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निदेश दिया।

Pakur News: पाकुड़िया कंप्यूटर संस्थान ने बच्चों के लिए खोला मुफ्त में शिक्षा

Posted: 28 Aug 2020 09:15 AM PDT


ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया इस करोना काल में जहां लोग मौके को अवसर में बदल लिया है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो समाज के प्रति अपने जागरूकता हमेशा फैलाने में लगे हैं ऐसा ही एक मिसाल एक कंप्यूटर संस्थान द्वारा देखा गया है जहां बच्चे को मुफ्त में नामांकन और मुफ्त में पढ़ाई और उसके जरूरी के हिसाब से किट मुहैया कराया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के पाकुड़िया पाकुड़ जिला के पाकुड़िया प्रखंड में स्थित आई आईसीटी कंप्यूटर संस्थान में बच्चों को मुफ्त में सारी शिक्षा है उपलब्ध कराई जा रही है वहां के प्रभारी शुभम कुमार से बात करने पर पता चला कि वह इस करुणा काल में जहां लोग अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं पैसे देने में असमर्थ हैं वैसे गरीब और निर्धन बच्चों को संस्था में मुफ्त में शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि समाज में सही मिसाल कायम किया जा सके।


ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया



GoddaNews: उपायुक्त ने विडियो कांफ्रेंसिंग से राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की

Posted: 28 Aug 2020 09:10 AM PDT




ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-   आज दिनांक 28.08.2020 को समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। उपायुक्त के द्वारा बैठक में अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, भू अर्जन पदाधिकारी, अधिकारियों को एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लगान वसूली, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, ग्राम प्रधान, नीलाम पत्रवाद संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान दिए जाएं।*

उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक जितने किसानों को  इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है वैसे किसानों का निबंधन की जांच संबंधित विभाग द्वारा किए जाए। महोदय के द्वारा सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन जल्द से जल्द करें। साथ ही भुगतान हेतु प्राप्त आवेदनों से संबंधित डेटा का सत्यापन कर प्रतिवेदन भेजे जाएं। समीक्षा के क्रम में महोदय के द्वारा पाया गया कि अभी भी बहुत सारे प्रधानी ग्राम में ग्राम प्रधान का पद रिक्त है विभागीय आदेश के आलोक में ऐसे पदों पर चयन अभिलंब किए जाएं साथ ही मानदेय मद में प्राप्त राशि का भुगतान करना सुनिश्चित करते हुए प्रतिमाह प्रतिवेदन भेजे जाएं। उपायुक्त के द्वारा सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिए गए उनके क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन, तहसील, कचहरी सह हल्का कर्मचारी आवास का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराएं। निर्माण में अगर इसी प्रकार की भूमि विवाद हो तो तत्काल उसका निष्पादन कर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को सूचित किए जाएं।

मौके पर अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा संजय पीएम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा हरिवंश ‌पंडित, नजारत उप समाहर्ता मनोज कुमार, जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू,  जिला मतस्य पदाधिकारी ,जिला कृषि पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी गोड्डा, सुंदरपहाड़ी, बोआरीजोर, महागामा, ठाकुरगंगटी, एवं अन्य पदाधिकारीगण  आंनलाइन मौजूद थे।


====================

*#TeamPRD(Godda)*

277 करोड़ 59 लाख के लागत से बनने वाले पेयजल जलापूर्ति योजना का हुआ शिलान्यास

Posted: 28 Aug 2020 08:18 AM PDT



ग्राम समाचार, भागलपुर। 277 करोड़ 59 लाख के लागत पेयजल जलापूर्ति योजना जिसके तहत शहर के हर घर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होना है। इसका शुक्रवार को वर्चुअल तौर पर उपस्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महापौर सीमा साहा, उपमहापौर राजेश वर्मा और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी मेयर ने कहा कि जल्द ही कार्य शुरू होते ही धरातल पर बदलाव नज़र आने लगेगा। उन्होंने जेबीजे के सभी युवासाथियों, अभिभावकों व सभी 51 वार्डों के सक्रिय शहरवासियों को इसका श्रेय दिया और कहा कि सबों ने पेयजल संकट के लिए धरना देने का कार्य किया था। जिसके फलस्वरूप ही इस योजना को लेकर पहल हुआ है और आज इसका शिलान्यास किया जाना संभव हुआ। ये उन सभी की सामूहिक जीत है। वहीं आज नाथनगर में बनकर पूर्ण हो चुके वेंडिंग जोन का भी उद्घाटन किया गय। ,जहाँ फिलहाल निम्न आर्थिक वर्ग के लगभग 154 परिवारों को दुकानें आवंटित की जाएगी। साथ ही इसके अतिरिक्त लगभग दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन आज किया गया।

Dumka News : नन्ही व्रतियों ने रखा करमा पर्व का व्रत

Posted: 28 Aug 2020 07:59 AM PDT

मसलिया के मोहलीडीह गांव में करमा को लेकर नृत्य करती बच्चियां

ग्राम समाचार,दुमका। मसलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में सात दिवसीय करमा पर्व जगह जगह करते देखा जा रहा है। करमा पर्व रक्षा बंधन पर्व का ही एक प्रतिरूप पर्व है। जिसमें बहनें अपने भाई के स्वास्थ्य की मंगलमय कामना करते उनके रक्षा के लिए पर्व को मनाती है। सात दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में विवाहिता बहन को ससुराल से भाई अपने घर विदाई कराकर लाते हैं। बहनों को भी साल भर में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह व चिर प्रतीक्षा रहती है। भादो महीना शुक्ल पक्ष के तृतीया व पंचमी चांद के उगने से यह पर्व प्रारंभ होता है। जिसमें व्रती नहा धोकर शुद्ध होकर नदी से बालू लाकर बांस के डालिये में जो,कुरथी, मकई, मटर, बरबटी, गेहूं का बीच बुनती है। और तीन बार नियम पूर्वक करम डाल के चारों और पारंपरिक करमा गीत गाकर नृत्य करती है। यह सात दिनों एकादशी तिथि तक चलता है। अंतिम दिन उपवास रखकर क्षेत्र भ्रमण करने के लिए साड़ी भारतीय परिहान पहन कर बारह गांवों में घूमने जाती है। एकादशी रात्रि को कदम पेड़ के डाल को गाड़कर कर कर्म व धर्म पर प्रचलित कहानी को गांव के बुजुर्ग सुनाते हैं। सभी बहने अच्छे कर्म करने व सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लेती है। प्रसाद में पूवा पकवान बनता है। अंत मे प्रातः होते कदम डाल व कर्म डलिया को नदी पोखर में विसर्जित कर स्नान कर घर लौटते हैं। इस पर्व को लेकर छोटी बड़ी सभी उम्र के युवतियां मनाती है। मसलिया के बसकीडीह पंचायत के मोहलीडीह गांव के खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, पूनम कुमारी, पूजा कुमारी, अनिता कुमारी, सुमित्रा कुमारी व वर्षा कुमारी आदि व्रत रखी है और नियम पूर्वक पर्व मना रही है। यह मसलिया के प्रायः सभी गांवों के हिन्दू समाज की युवतियां मनाती है।

केसरीनाथ यादव,ग्राम समाचार दुमका ।

Dumka News : ज्ञान विज्ञान समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न

Posted: 28 Aug 2020 07:48 AM PDT

ज्ञान विज्ञान समिति की बैठक में उपस्थित गणमान्य

ग्राम समाचार,दुमका। भारत सेबाश्रम संघ  दुमका शाखा के रानीश्वर स्थित आश्रम में शुक्रवार ज्ञान विज्ञान समिति के जिला स्तरीय बैठक हुई । समिति के जिला सचिव प्रेम मोहली के अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के केंद्रीय महासचिव काशीनाथ चटर्जी ने शिरकत किये है । महासचिव श्री चटर्जी ने जिला समिति के प्रमंडलिय संस्थापक गौतम चटर्जी को अंग बस्त्र  भेंट कर सम्मानित किया हैं ।बैठक में प्राथमिक शिक्षा, महिला शकक्तिकरण,मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण, प्रबासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ साक्षर भारत मिशन के लोक शिक्षा केन्द्र के प्रेरको का बकाया मानदेय भुगतान को लेकर चर्चा हुई ।बैठक में श्री चटर्जी ने बताया हैं कि आज भी सम्पूर्ण  साक्षरता अभियान चलाना आबश्यक हैं।बैठक ने नये शिक्षा नीति के तहत मातृभाषा में प्रारंभिक शिक्षा नीति लागू करने का स्वागत किया हैं ।बैठक में नए शिक्षा नीति को लेकर संबाद आयोजित करने का निर्णय लिया हैं, साथ ही शिक्षा को राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने पर बल दिया हैं । अलचिकि लिपि के माध्यम से संताली भाषा मे प्रारंभिक शिक्षा चालू करने पर बल दिया हैं ।बैठक में बेरोनिका टुडू,संजीत भंडारी , पूजा कुमारी, मोनिका मरांडी सुनीता सोरेन, सुनिलाल मरांडी, जीबन नंदी,मारिया टेरेसा मुर्मू, रबीन्द्र मुर्मू, प्रकाश राणा, मेरी मगदलिना किस्कु, पबन कुमार पाल, मौजूद थे।

गौतम चटर्जी, ग्राम समाचार रानीश्वर (दुमका)

GoddaNews: जिला कांग्रेस कमेटी जेईई एवं नीट परिक्षा स्थगित करने हेतु एक दिवसीय धरना दिया

Posted: 28 Aug 2020 06:58 AM PDT

 

 ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 28-8-2020 दिन शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजिव मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जेईई एवं नीट की परीक्षा स्थगित करने के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया ।

 इस धरना कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा के नेतृत्व में अनेक छात्र  छात्राएं उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश यादव के द्वारा की गयी ।

 ज्ञात हो कि गैर भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री ने इस परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया था

 लेकिन इसका कोई प्रभाव  केंद्र सरकार पर नहीं पड़ा एवं रमेश पोखरियाल निशंक और निरंकुश  हो गए| धरना में कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई एवं केंद्र सरकार यदि परीक्षा लेने पर अड़ी रही  तो आंदोलन को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

 इस कार्यक्रम का वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया टीम के द्वारा प्रसारित किया गया। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम में राजीव मिश्रा, प्रणय कुमार  दुबे, विनय ठाकुर, तापस घोसाळ, जयकांत यादव, सोनी झा, निशा, बेबी तबस्सुम आरा, आनुप दुबे, राकेश रोशन झा, शाभासुन शम्स,रोहित कुमार, सत्यम कुमार, मो. मिनहाज मोहम्मद गुलाम, अभिजीत आनंद, जाहित परवीन, सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

             

GoddaNews: उच्च मानक सब्जी उत्पादन तकनीक प्रशिक्षण जारी

Posted: 28 Aug 2020 06:42 AM PDT


 


ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-   ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के सभागार में "गरीब कल्याण रोजगार अभियान" के अन्तर्गत प्रवासी श्रमिकों के जीविकोपार्जन हेतु "दक्षता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम" के तहत "उच्च मानक सब्जी उत्पादन तकनीक" विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। सभी प्रवासी श्रमिकों को फेस मास्क देकर सामाजिक दूरी के नियमानुसार सभागार में बैठाया गया। उद्यान वैज्ञानिक डाॅ0 हेमन्त कुमार चौरसिया ने सभी प्रवासी श्रमिकों को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान अमरूद का सघन बाग, कसावा, सहजन, सुबबूल, लेमन घास, टमाटर, बैंगन की तैयार नर्सरी को दिखाया। बहुस्तरीय कृषि प्रणाली के तहत परिसर में मचान पर लगे नेनुआ, लौकी, झिंगली, हल्दी एवं ओल की खेती के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कसावा के कंद की विशेषताएं बताते हुए मूल्य संवर्द्धन करके चिप्स, साबूदाना तैयार करने की विधि बताई। लेमन घास के एंटी कैंसर गुण को बताते हुए लेमन टी, साबुन, मच्छर अगरबत्ती बनाकर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर डाॅ. सतीश कुमार, डाॅ. सूर्य भूषण, डाॅ. अमितेश कुमार सिंह, डाॅ. प्रगतिका मिश्रा, डाॅ0 ए.पी. ठाकुर, डाॅ. रितेश दुबे, रजनीश प्रसाद राजेश, राकेश रोशन कुमार सिंह, वसीम अकरम मौजूद रहे। मनु मांझी, प्रीतेश कुमार, अंजन हरिजन, रंजीत कुमार यादव, श्यामलाल लोहरा समेत 35 प्रवासी श्रमिक प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए।


Rewari News : सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने गांव राजियाकी में विकास कार्यो का उद्घाटन किया.

Posted: 28 Aug 2020 06:31 AM PDT

रेवाड़ी, 28 अगस्त। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कि हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों में अब गुड और शक्कर का भी उत्पादन होगा। डॉ बनवारी लाल शुक्रवार को रेवाड़ी जिले के गांव राजियाकी में विकास कार्यो का उद्घाटन करने उपरांत यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पलवल, कैथल व महम की सहकारी चीनी मिलों में गुड व शक्कर का उत्पादन नए सीजन से शुरू किया जाएगा तथा इसके अच्छे परिणाम रहने पर अन्य सहकारी चीनी मिलों में भी इनका उत्पादन होगा। उन्होंने बताया शाहबाद के सहकारी चीनी प्लांट में शीघ्र ही एथोनॉल का उत्पादन करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हाल ही में हरियाणा सहकारी चीनी मिल प्रसंग द्वारा तैयार की गई रिफाईंड शुगर ब्रांड की छोटी पैकिंग भी बनाई गई है जो कि सहकारी मिल रोहतक में तैयार की जा रही है।

  डॉ बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के चंहुमुखी विकास के साथ-साथ बावल का भी समग्र विकास हुआ है और आगे भी बावल क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए अब बावल विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई गांव नहीं है, जिसको नहरी पेयजल योजना से न जोड़ा गया हो। 

  मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाकर रखें तथा मुंह को मास्क से ढक़कर रखें ताकि हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकें।

GoddaNews: जिले में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाएं- मुख्य सचिव

Posted: 28 Aug 2020 06:28 AM PDT





ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर आज दिनांक 28 अगस्त, 2020 को मुख्य सचिव, झारखंड सरकार सुखदेव सिंह द्वारा राज्य के सभी जिले के उपायुक्तों के साथ राँची से वीडियो संवाद का आयोजन किया गया। उक्त वीडियो संवाद में गोड्डा जिले से उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव ने भाग लिया। इस बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम, बचाव एवं उपचार हेतु प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अतिआवश्यक है। उक्त हेतु मुख्य सचिव, झारखण्ड़ सरकार ने राज्य के सभी उपायुक्तों को इसका नियमित पर्यवेक्षण व अनुश्रवण करने का निदेश दिया। मुख्य सचिव, झारखण्ड़ सरकार ने सैम्पल कलेक्शन की स्थिति की जानकारी प्रत्येक जिलावार प्राप्त की।

मुख्य सचिव, झारखण्ड़ सरकार सुखदेव सिंह ने सभी जिले के बॉर्डर चेकनाका पर दूसरे राज्यो से आने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु सार्वजनिक स्थल जैसे बाज़ारो एवं दुकानों सहित अन्य जगहों पर पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति कर निगरानी रखी जा सकती है। साथ ही उनके द्वारा होम कोरोंटाइन किये गए व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।

■ जिले में कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाये -

मुख्य सचिव, झारखण्ड़ सरकार सुखदेव सिंह ने सभी जिले उपायुक्तों को निदेश दिया कि प्रत्येक जिले में कोरोना से हुए मृत व्यक्तियों के डिस्पोजल की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा जिले में ब्लॉक एवं पंचायत वार मैपिंग कर कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाये ताकि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जिले के किसी भी पंचायत में कोरोना टेस्टिंग की संख्या जीरो नहीं होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जिले में कोविड-19 अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं Functional वेंटिलेटर को ज्यादा से ज्यादा से उपलब्ध कराने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि जिले में वैसे व्यक्ति जो अपने प्लाज्मा डोनेशन करने हेतु इच्छुक है वह अपने स्वेक्षा अनुसार प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा, डॉ0उज्जवल कुमार सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।



Rewari News : नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मा. हुक्म चंद को धारूहेड़ा मंडल ने शुभकामनाएं दीं.

Posted: 28 Aug 2020 06:27 AM PDT

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मा. हुकमचन्द यादव का आज धारूहेड़ा मण्डल के कार्यकर्ताओ ने फूल-मालाओं से स्वागत किया. महिला मोर्चा ने भी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया और जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राव शिवरतन सिंह, मण्डल अध्यक्ष अतर सिंह पंचाल, जिला महामंत्री अमित यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश सैनी, बलजीत यादव अशोक जोशी, रामपाल यादव धारूहेड़ा, अशोक कोसलिया, बीर सिंह छाबड़ी बीकानेर मण्डल अध्यक्ष, बाबूलाल छाबड़ी किसान मोर्चा व अन्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

Rewari News : शहरी क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

Posted: 28 Aug 2020 06:08 AM PDT

रेवाड़ी, 28 अगस्त।* हरियाणा में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के बाजार क्षेत्रों में सोमवार व मंगलवार को शॉपिंग मॉल एवं दुकानें (आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोडकऱ) बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व सरकार ने प्रदेश में शनिवार और रविवार को सभी सार्वजनिक एवं निजी कार्यालयों (आवश्यक सेवाओं के अलावा) और बाजार क्षेत्र में सभी शॉपिंग मॉल एवं दुकानें (आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोडकऱ) बंद रखने के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि आज जारी आदेशों के अनुसार अब इन क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को दुकानें एवं शॉपिंग मॉल खोलने पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने बताया कि ये आदेश आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।

भारतीय पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे

Posted: 28 Aug 2020 05:28 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय पर्यावरण दिवस को लेकर शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ एवं इनके अन्य सहयोगी संगठनों के द्वारा उप श्रम आयुक्त कार्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्ष, आयुर्वेद से संबंधित पारिजात (हरश्रृंगार), सजावटी पौधे ,अशोक आदि काफी संख्या में लगाये गये। इस मौके पर उप श्रम आयुक्त गोविन्द, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य अभय वर्मन, राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरुस्कृत भूतपूर्व प्रधानाध्यापक डॉ महादेव साह, सहायक श्रम आयुक्त मो. आफताब आलम, श्रम अधीक्षक विनोद कुमार प्रसाद, कारखाना निरीक्षक पंकज कुमार, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री राजेश कुमार लाल, जिला महामंत्री चितरंजन पाण्डेय, भवन पथ निर्माण मजदूर संघ जिला मंत्री बबलू गुप्ता, प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ शेखर गुप्ता, शाखा सचिव पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ राकेश कुमार पटेल एवं काफी संख्या में विभिन्न संघ संगठनों के प्रतिनिधि एवं कामगार मजदूर उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव ने कहा कि पर्यावरण को लेकर गंभीर रूप से जागरूक होते हुए इसके संरक्षण को लेकर बेहतर कदम उठाने की जरूरत है। जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी हम खूबसूरत धरती सौंप सकें। भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री चितरंजन पाण्डेय ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्ता को रेखांकित किया। प्रदेश मंत्री राजेश कुमार लाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त करते हुए सबों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

समारोह आयोजित कर डीएसपी को दी गई विदाई

Posted: 28 Aug 2020 05:25 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नगर शाखा भागलपुर एवं हिंदुस्तान क्लब भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज नगर डीएसपी राजवंश सिंह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर डीएसपी राजवंश सिंह का स्वागत सम्मान किया। साथ ही सभी सदस्यों ने बारी बारी से भागलपुर के प्रति इनके लगाव को अपने शब्दों में व्यक्त किया। जिसमें संरक्षक दीपक भूवानीयाँ ने कहा कि भागलपुर की आम जनता और पुलिस प्रशासन के बीच एक सौहार्द का माहौल हमारे डीएसपी साहब ने कायम किया। जिससे कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर बिना किसी डर के माहौल मिल सकता था और काफी हद तक उनकी समस्या का निदान भी इनके कार्यकाल में हुआ है। साथ ही इनके कार्यकाल में हर बड़ी घटना का उद्भेदन के साथ अपराधी पकड़े भी गए हैं। जिससे भागलपुर की आम जनता में भी एक अमन और शांति का भाव इनके कार्यकाल में बना है। इनकी हम सबको हमेशा खलती रहेगी। चेंबर अध्यक्ष अशोक कुमार भिवानीवाला ने कहा कि प्रशासनिक स्तर के किसी पदाधिकारी का इतना सुमधुर स्वभाव और कार्य करने की शैली मैंने किसी और में नहीं देखी है जैसा कि हमारे डीएसपी राजवंश सिंह में है। डीएसपी राजवंश सिंह ने कहा कि भागलपुर तो मेरे जेहन में हमेशा से रहा है। इसकी हर गली मोहल्ले को में बहुत अच्छे से जानता हूं। भागलपुर का हर समाज से हर वर्ग के लोगों से मुझे जितना अपनापन मिला है वह मेरे समूचे जीवन काल याद रहेगा। डीएसपी के रूप में 2 साल 2 महीने का कार्यकाल मुझे हमेशा याद दिलाता रहेगा। क्योंकि मुझे अपने कार्य क्षेत्र में इससे काफी अनुभवी मिला है। इस मौके पर सम्मेलन के संरक्षक दीपक कुमार भूवानीयाँ, महामंत्री अनिल खेतान, हिंदुस्तान क्लब के अध्यक्ष बालमुकुंद गोयनका,  चेंबर के अध्यक्ष अशोक कुमार भिवानीवाला एवं महामंत्री रोहित झुनझुनवाला, श्रवण बाजोरिया, नीरज कोटरीवाल, गिरधर मावंडिया, चाँद झुनझुनवाला, नीलेश कोटरीवाल,  सुशील कोटरीवाल, मनीष बुचासीया आदि उपस्थित थे।

किसानों की बात, कृषि मंत्री के साथ कार्यक्रम आयोजित

Posted: 28 Aug 2020 05:21 AM PDT



ग्राम समाचार, भागलपुर। किसानों की बात, कृषि मंत्री के साथ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कृषि, पशु एव मत्स्य संसाधन मंत्री डा. प्रेम कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के अधीन संचालित सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों जिले के किसान से रू -ब- रू हुए। इस कार्यक्रम के माध्यम से मंत्री ने जिले के किसानों को वर्तमान समय में कृषि के समक्ष उत्पन्न चुनौतियां, कृषि से संबंधित व्यापक विषयों से किसानों को जागरूक करने सहित विभागीय योजनाओं में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने संबंधी बातों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जुड़े किसानों ने मंत्री से सीधा संवाद किया एवं खेती-किसानी में हो रही समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। इस वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सभी कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री ने 'किसानों की बात, कृषि मंत्री के साथ' कार्यक्रम में कृषि मंत्री द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा स्वायल हेल्थ कार्ड प्राप्त किसान, विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत अनुदान पर वितरित बीज प्राप्त लाभुक किसान, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से लाभान्वित किसान आदि से वार्त्ता की। इस मौके पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कुलपति, डा. अजय कुमार सिंह, निदेशक प्रसार शिक्षा, डा. आर. के. सोहाने, सचिव, कृषि विभाग, डा. एन. सरवण कुमार जुड़े रहे। सभी जिलों के किसानों ने एक-एक करके अपने खेती से जुड़े समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा जिसपर मंत्री ने‌किसानों को समाधान देने हेतु आश्वासन दिया। दो घंटे तक चलने वाले वीडियो कान्फ्रेंसिंग में 20 जिलों के 5000 से अधिक किसानों ने मंत्री से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न किसानों के सफलता की कहानी से भी मंत्री को अवगत कराया गया। मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह होना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण कुछ महीनों से यह कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है। इसे

फिर से चालू किया गया है। मंत्री ने बताया कि किसानों के खेत तक पानी पहुँचाने हेतु विशेष बिजली की दर तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण का काम चल रहा है। मंत्री ने पराली को बड़ी समस्या के रूप में चिन्हित किया है। उन्होनें कहा कि फसल अवशेष को जलाने से बहुत नुकसान होता है। इस अवसर पर सचिव, कृषि विभाग ने भी कहा कि फसल अवशेष को जलाने से बहुत नुकसान होता है। इसलिए किसान पराली को न जलायें। उन्होंने फसल प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु अनुदान को बढ़ाने जाने के बारे में बताया। 


लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर, बिना भेदभाव के हो रहा है भागलपुर के सभी क्षेत्र में स्वास्थ्य जाँच - अर्जित चौबे

Posted: 28 Aug 2020 05:17 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे नेतृत्व में शुक्रवार को भागलपुर विधानसभा के तिलकामांझी मंडल के मायागंज वार्ड संख्या 27 में मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता एवं वार्ड पार्षद उमर चांद के संयोजन में उनके निज आवास पर लबाइक ई डिजिटल द्वारा सैकड़ों लोगों का ब्लड जाँच एवं अन्य जाँच कर टेलीमेडिसिन से पटना ऐम्स के चिकित्सकों से परामर्श और इलाज किया गया। अर्जित ने बताया कि अभी दो लाबाइक मोबाइल लैब द्वारा जांच किया जा रहा है। इस मौके वार्ड पार्षद उमर चाँद ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज की कल्पना कर सकते हैं। इस कैम्प हेतु अर्जित चौबे को धन्यवाद देते हुए मोहम्मद आजम ने कहा कि अर्जित चौबे का यह पहल भागलपुर विधानसभा की जनता के लिए संजीविनी का काम करेगी।‌ अर्जित ने बताया कि यह कैम्प पिछले 20 दिनों से सहर में घूम घूम कर लोगों का जाँच कर रही है। अभी तक 3454 लोगों का जांच हो चुका है। कल स्वास्थ्य जाँच शिविर नाथनगर में लगेगा। इस मौके पर देव कुमार पांडे, तिलका मांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, वार्ड पार्षद उमर चांद, मुन्ना सिंह, मोहम्मद आजम, रूपेश कुमार, चंदन मिश्रा, अजय पासवान, उमर महबूब अरशद, मोहम्मद सिराज, चंदन ठाकुर, मोहम्मद सरवर आदि उपस्थित हुए।

विभिन्न मांगों को लेकर राजद का एकदिवसीय धरना, कोरोना काल का स्कूल फीस माफ करें सरकार – चक्रपाणि

Posted: 28 Aug 2020 05:15 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बिहार राजद के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु के कार्यालय श्रीरामपुर अकबरनगर सुलतानगंज में शुक्रवार को निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा कोरोना काल के समय स्कूल बंद होने के बावजूद फीस लिए जाने के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि राजद मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से मांग करता है कि कोरोना काल का स्कूल फीस माफ किया जाए। जिससे स्कूल में पढ़ रहे छात्र के अभिभावक जो कि कोरोना काल के समय में रोजगार नहीं कर सके उनको राहत मिल सके। श्री हिमांशु ने कहा कि सरकार रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, भारत पेट्रोलियम सहित सरकारी संस्था का निजीकरण कर बिहार के साथ-साथ देश के मेधावी छात्रों के साथ छल कर रही है। भारतीय लोक सेवा आयोग के 78 छात्र जिनका मेघा सामान्य कोटि के लायक था वैसे छात्रों को आरक्षण श्रेणी कोटि में डालना अंबेडकर साहब के संविधान को छल करने का काम किया जा रहा है। श्री हिमांशु ने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में जो आर्थिक मदद के रूप में पैसे आया है। उस पैसे को सार्वजनिक किया जाए। आज तक गरीब परिवार का राशन कार्ड नहीं बन सका है। जल नल योजना पूरा नहीं हुआ है। आज मुख्यमंत्री उद्घाटन करने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री विकास योजनाओं में भारी लूट मची हुई है। मेघावी छात्रों को नौकरी नहीं मिल रही है। मजदूर को रोजगार नहीं मिल रहा है। कोरोना का ना तो सही से जांच हो रहा है ना ही दवाई की समुचित व्यवस्था है। धरना में पंकज कुमार पंकज, अंजीत कुमार, हर्ष कुमार, सुमन कुमार, बृजेश कुमार हिमांशु, कुणाल कुमार, रूपेश कुमार आदि शामिल थे।

खेल कोटे में बहाली प्रक्रिया में आरक्षण को लेकर सरकार खेल और खिलाड़ी के साथ कर रही खिलवाड़

Posted: 28 Aug 2020 05:13 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर‌। बिहार सरकार के द्वारा कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए खेल कोटे से बहाली की प्रक्रिया चल रही है। जो कि एक बहुत ही अच्छी पहल है। इसका नाम भी प्रतिभा खोज यानी टैलेंट हंट रखा गया है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में जाने का यह एक अच्छा मौका है। वॉलीबॉल के एनआईएस और इंटरनेशनल लेवल वन कोच सह कोचिंग सेक्रेटरी नीलकमल राय ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा पुलिस की बहाली में खेल कोटे से एक प्रतिशत प्रतिभावान खिलाड़ियों को भर्ती कर बिहार पुलिस की एक विभिन्न खेलों के लिए एक अच्छी टीम तैयार किया जाएगा। यह सरकार की तरफ से बहुत अच्छी पहल है। लेकिन इस एख प्रतिशत कोटे में भी आरक्षण दिया जा रहा है, जो कि खेल कोटे कि बहाली में देश का पहला उदाहरण बनने जा रहा है। प्रतिभावान खिलाड़ियों को रेलवे, सर्विसेज, एजी एवम् अन्य विभागों में भर्ती किया जाता है। लेकिन वहां किसी तरह का रिजर्वेशन नहीं होता है। खिलाड़ी सलेक्शन ट्रायल में प्रदर्शन और उनके सर्टिफिकेट उपलब्धी को देखा जाता है। जब भी कोई टीम बनाई जाती है, चाहे वह स्कूल का हो, जिला का हो, राज्य या देश का हो उसमे खिलाड़ी के प्रदर्शन को आधार मान कर चयन किया जाता है, ना कि जाती धर्म देखकर। फिर खेल कोटे में भर्ती में इस तरह की नियमावली सरकार के द्वारा क्यों बनायी गयी। इसको लेकर बिहार के खिलाड़ियों, खेल संघो एवम् खेल से जुड़े हुए लोगों में काफी रोष है। किसी भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार के विभागों में खेल कोटे कि नियुक्त में जाती कोटे को आधार नहीं बनाया गया है। कल शनिवार को जबकि खेल दिवस है। जिस दिन हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी की जन्म तिथि है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि बिहार पुलिस में खेल कोटे से नियुक्ति की नियमावली में बदलाव लाकर प्रतिभाशाली अच्छे खिलाड़ियों को नियुक्ति में अवसर देने का कार्य करें। आज जबकि बिहार में खेल की आधारभूत संरचनाओं का घोर आभाव है। खेल प्रशिक्षकों की घोर कमी है। खिलाड़ियों को अपना भविष्य सुरक्षित दिखाई नहीं देता है। ऐसे में इस तरह  की नियमावली लाकर सरकार ने उनके भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगाने का काम किया है।

सबौर कॉलेज सबौर के अतिथि व्याख्याता डॉ अजीत कुमार सोनू ने दिया कारण बताओ नोटिस का जवाब

Posted: 28 Aug 2020 05:10 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर। सबौर कॉलेज सबौर के अतिथि व्याख्याता डॉ अजीत कुमार सोनू ने कारण-पृच्छा प्रत्युत्तर समर्पित करते हुए छात्र कल्याण अध्यक्ष तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को लिखा है कि उक्त संदर्भ एवं विषय के आलोक में निवेदन पूर्वक कहना चाहता हूँ कि मैं पूर्व में छात्र नेता के तौर पर ति.मां.भा.वि. भागलपुर आना-जाना छात्र हित के लिए किया करता था। साथ ही साथ अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक किया करता था। मैंने विश्वविद्यालय में कई भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया है। तदुपरांत विoवि० द्वारा आहुत अतिथि व्याख्याता के साक्षात्कार में उपस्थित हुआ और समाजशास्त्र विषय में अंतरिम रूप चयनित हुआ। विoवि० द्वारा मुझेसबौर कॉलेज, सबौर में अतिथि व्याख्याता के रूप में पदस्थापित किया गया और मैं कर्त्तव्य परायणता एवं निष्ठापूर्वक से अपनी सेवा दे रहा हूँ। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कभी भी मेरे विरूद्ध प्रतिकुल टिप्पणी नहीं की गयी है। लेकिन बीते 23 अगस्त को पुरूष छात्रावास सं. 1 के प्रथम तल स्थित कमरा-11 का ताला तोड़ने का आरोप मेरे विरूद्ध लगाया गया है। इस संबंध में कहना चहता हूँ कि कारण-पृच्छा में लगाये गये आरोप तथ्यहीन एवं बेबुनियाद है। मैं बड़ी खंजरपुर स्थित मुहल्ले में किराये के मकान में निवास कर रहा हूँ। अतैव वर्णित छात्रावास में मेरे रहने का कोई औचित्य नहीं है न ही मेरी कोई भी योजना छात्रावास में रहने की नहीं है, चूँकि मैं शिक्षक संवर्ग में हूँ, इसलिए मैं अपने आवास पर ही रहता हॅँ। जिस कमरे का ताला तोड़ा गया है, वह न तो मेरे नाम से कमरा आवंटित किया है और न ही मेरे नाम से है। इस संबंध में पूर्व में मैंने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित रूप जानकारी दिया है। मैं कोई भी छात्रावास में नहीं रहता हॅूँ। इस कमरा से मेरा कोई भी संबंध नहीं है। इस पत्र से पहले भी कई बार मेरे ऊपर छात्रावास के कमरे को लेकर कई बार लांछन लगाया है जो बाद में बेबुनियाद साबित हुआ है। जब भी कुछ छात्रावास में होता है तो हमेशा मुझे कारण-पृच्छा निर्गत की जाती है। 


फैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले पर एफआईआर दर्ज

Posted: 28 Aug 2020 09:06 PM PDT


ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा) सोशल मीडिया पर भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत को लेकर फैक वीडियो चलाकर छवि खराब करने को लेकर विधायक ने हनवारा थाना में उक्त सोशल 
मीडिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कुमार ने कहा कि जीवन में इस तरह का घिनोना कार्य कभी नहीं किया है।


उन्होंने बताया कि राजनीति एवं निजी छवि  खराब करने के लिए राजनीति से प्रेरित होकर सोशल मीडिया का सहारा लेकर यह कार्य किया गया है। जबकि यह विडियो अन्य जगह के लोगों का है।

बताया कि वीडियो वायरल करने से पहले सोशल मीडिया के संचालक ने फोन कर जानकारी मांगी थी। विधायक ने सोशल मीडिया के संचालक को कहा कि पहले वीडियो की सत्यता की जांच कर लो हमने आजतक ऐसी कोई कार्य नहीं किया है जो मेरी छवि को धूमिल करे। उसके बाद भी मेरा नाम लगाकर वीडियो को वायरल किया गया। जिससे पूरी तरह आहत हुँ।

                - ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।

Pathargama News: पथरगामा के रजौनकला से 76 स्वाब कलेक्शन किया गया

Posted: 28 Aug 2020 04:19 AM PDT




ग्राम समाचार, पथरगामाः- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान के निर्देशानुसार डॉक्टर रोहित रंजन ने रजौन कला में कैंप लगाकर 76 ग्रामीणों के स्वाब का कलेक्शन किया।मिली जानकारी के अनुसार आरटीपीसीआर किट के द्वारा 51 स्वाब का नमूना संग्रहित किया गया तथा एंटीजन किट से  25 लोगों के स्वाब का नमूना संग्रहित किया गया।डॉक्टर रोहित रंजन के चिकित्सा दल में लेबोरेटरी टेक्नीशियन मंटू दास, सीएचओ अलीशा, मल्टी परपस वर्कर राजीव, शंभू, प्रशांत, वसीम राही शामिल थे।

   -:अमन राज, पथरगामा:-

Post Bottom Ad

Pages