Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 28, 2020

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर : प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी कोरोना पॉजिटिव, खुद पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Posted: 28 Aug 2020 09:43 PM PDT

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है। जी हां बंशीधर भगत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। आपको बता दें कि बीते दिन उनके बेटे भगत सिंह भी करना पॉजिटिव पाए गए थे जिन का इलाज हल्द्वानी की सीएससी अस्पताल में चल रहा है। वहीं बेटे के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बंशीधर भगत सेल्फ आइसोलेट हो गए थे। बीते दिन देहरादून,

देश से बड़ी खबर : कोरोना से कांग्रेस सासंद का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Posted: 28 Aug 2020 07:43 PM PDT

देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। लाख सुरक्षा के बाद भी कई दिगगज भी कोरोना की चपेट में आए और आ रहे हैं। वहीं बुरी खबर तमिलनाडु से है जहां कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया. उन्हें कोरोना संक्रमित होने की वजह से 10 अगस्त को चेन्नई में भर्ती कराया गया था. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक व्यक्त

समाजसेवी विनोद बछेती को मयूर विहार दिल्ली के जिला अध्यक्ष की भाजपा ने दी जिम्मेदारी

Posted: 28 Aug 2020 06:27 PM PDT

दिल्ली में भाजपा की जिला अध्यक्षों की जारी हुई सूची देवभूमि मीडिया ब्यूरो नई दिल्ली । दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राज्य के सभी 14 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने बुधवार को 250 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की थी। दो सौ नए चेहरों को मौका […] The post समाजसेवी विनोद बछेती को मयूर विहार दिल्ली के जिला अध्यक्ष की भाजपा ने दी जिम्मेदारी appeared first on Devbhoomi

संपत्ति के लालच में दामाद ने सास, ससुर और दो सालियों को हत्या कर घर में ही दिया गाढ़

Posted: 28 Aug 2020 06:27 PM PDT

उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में हुई यह सनसनीखेज वारदात घर के अंदर गढ़े मिले पति-पत्नी और दो बेटियों के शव देवभूमि मीडिया ब्यूरो रुद्रपुर : उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवार के चार सदस्यों की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दामाद ने डेढ़ साल के अंदर सास, ससुर और दो सालियों की हत्या […] The post संपत्ति के लालच में दामाद ने सास, ससुर और दो सालियों को हत्या कर घर में ही दिया गाढ़ appeared

लहसुन का प्रयोग कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में है फायदेमंद

Posted: 28 Aug 2020 05:27 PM PDT

खाने में लहसुन के प्रयोग से कोविड-19 जैसी वायरस जनित बीमारियों का किया जा सकता है प्रभावी मुकाबला लहसुन की एक फांक में पाया जाता है पांच से 10 मिलीग्राम तक एक्टिव कम्पाउंड एलिसिन देवभूमि मीडिया ब्यूरो देहरादून। सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) के वैज्ञानिकों ने लहसुन (गार्लिक) के इस्तेमाल से वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम […] The post लहसुन का प्रयोग कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में

20 हजार तीर्थयात्री कर चुके हैं चार धाम के दर्शन

Posted: 28 Aug 2020 05:27 PM PDT

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2020 : श्रद्धालुओं में चारधाम यात्रा के प्रति उत्साह देवस्थानम बोर्ड द्वारा 28 अगस्त सायं तक 204 ई -पास जारी बीते डेढ़ माह बाद 35437 ई- पास हुए जारी,चार धाम यात्रा में कोई अवरोध नहीं देवभूमि मीडिया ब्यूरो देहरादून । उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए चार […] The post 20 हजार तीर्थयात्री कर चुके हैं चार धाम के दर्शन appeared first on

इस युवा ने किया कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया में हो रही चर्चा, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Posted: 28 Aug 2020 03:43 AM PDT

चमोली/देहरादून: गौ सेवा के नाम पर अक्सर हल्ला होता रहता है। कई लोग सोशल मीडिया में वाहवाही के लिए फोटो शेयर करते रहते हैं, जबकि धरातल पर स्थिति कुछ और ही होती है। लेकिन, चमोली निवासी एक युवक ने ऐसी मिसाल पेश की है कि वो सोशमी मीडिया में छा गया है। उसने ऐसा काम कर दिखया है, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा हो। चमोली जिले के घाट ब्लॉक स्थित कांडई गांव निवासी युवा नवीन रावत ने गोरक्षा की अनूठी

उत्तराखंड ब्रेकिंग : राज्य के इस बड़े कॉलेज में कोरोना की दस्तक, 7 दिनों के लिए बंद!

Posted: 28 Aug 2020 03:43 AM PDT

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का खतरा कम होने का नाम नहीं लग रहा है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सीएम कार्यालय से लेकर अस्पताल और काॅलेज तक कोरोना मी चपेट में आ चुके हैं। अब डीएवी पीजी काॅलेज में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। काॅलेज में एक प्रोफेसर कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। डीएवी पीजी कॉलेज में कॉमर्स विभाग के एक शिक्षक की रिपोर्ट गुरुवार कोे कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्होंने इस

ब्रेकिंग : देहरादून में दिन में छाया अंधेरा, तेज बारिश की आशंका

Posted: 28 Aug 2020 02:43 AM PDT

देहरादून में अचानक मौसम का मिजाज बदला। देहरादून में 3 बजे के आस पास दिन में अंधेरा छा गया। हल्की बौछारें भी कई इलाकों में पड़ी। वहीं देहरादून में तेज बारिश की आशंका है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को देहरादून समेत 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पौडी, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं

उत्तराखंड के दशरथ मांझी…जिसने बदला नदी का रुख, कई गांवों को बचाया बाढ़ के खतरे से

Posted: 28 Aug 2020 02:43 AM PDT

टनकपुर : आपने माउंटेन मैन का नाम तो सुना ही होगा…जिसे पूरा देश दशरथ मांझी के नाम से जानता है लेकिन चम्पावत जिले के बनबसा में भी एक शख्स ऐसा है जिसने अपने भागीरथी प्रयासों से एक मुहिम चलाकर कई गांवों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने का अकेले ही अलख जगाया है और पिछले आठ सालों से सुबह और शाम लगातार पांच से छः घंटों की कड़ी मेहनत कर हुड्डी नदी के रुख को ही बदलने का प्रयास कर कई गांवों को बाढ़ के खतरों से

उत्तराखंड : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, किया गया सील

Posted: 28 Aug 2020 02:43 AM PDT

उधमसिंह नगर : उत्तराखंड में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। धीरे धीरे अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। बीते दिन उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़ मामले आए। गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोना विस्फोट हुआ। कुल 700 से अधिक मामले उत्तराखंड में आए। सबसे बुरा हाल उधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून का है। वहीं बड़ी खबर उधमसिंह नगर के गदरपुर से है जहां सामुदायिक

उत्तराखंड से बड़ी खबर : मसूरी के लिए बनेगी नई रोड, इन जगहों से होकर जाएगी सड़क

Posted: 28 Aug 2020 01:43 AM PDT

देहरादून : मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों का भारी जमावड़ा लगता है। इस दौरान देहरादून से मसूरी के बीच कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। बरसात के मौसम में मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो रहा है। लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए अब मसूरी के लिए वैकल्पि मार्ग बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मसूरी जाने के लिए मार्ग का प्रस्तावित रूट भी तय कर लिया गया है। इस प्लान के अनुसार नंदा की चौकी

ऋषिकेश : स्मैक की लत ने बनाया झपटमार, 24 घंटे के अंदर तीन आरोपी गिरफ्तार

Posted: 28 Aug 2020 01:43 AM PDT

ऋषिकेश : तेजी से बाइक चलाकर मोबाइल छीनने वाले तीन शातिर आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। ऋषिकेश पुलिस की सतर्कता से तीन आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार हुए। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए और साथ ही आऱोपियों की बाइक सीज की। बताया गया है कि तीन में एक आरोपी हिमांशु पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। जानकारी मिली है कि तीनों नशे के आदी

रिया का आऱोप : सुशांत की बहन ने शराब के नशे में की थी मुझसे छेड़खानी

Posted: 28 Aug 2020 01:43 AM PDT

सुशांत सिंह राजपूत केस में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई ने रिया को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया से पूछताछ जारी है। एक ओर जहां सुशांत के परिवारवाले समेत दोस्त और उनके फैंस कई आरोप रिया पर लगा रहे हैं तो वहीं रिया ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सुशांत के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खास तौर पर सुशांत की बहन प्रियंक पर। रिया के इस इंटरव्यू का लोग विरोध भी कर रहे हैं। बता दें कि

उत्तराखंड : काबिल हाथों में आई खनन विभाग की कमान

Posted: 28 Aug 2020 01:43 AM PDT

देहरादून: सरकार ने आईएएस अफसरों और पीसीएस अफसरों के विभागों में बदलाव किया है। सीएम त्रिवेंद्र रावत प्रदेश के विकास को तेजी देने के लिए लगातार तेज तर्रार अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। ताजा फेरबदल में भी सीएम ने एक बड़ा फैसला लिया है। CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने काबिल और तेज तर्रार IAS अधिकारी आरके सुधांशु को खनन विभाग की कमान दी है। IAS आरके सुधांशु को सरकार ने पहले

नि चैंदू चैंपियन, यू चंपू चैंपियन…उत्तराखंड में गाना मचा रहा धमाल

Posted: 28 Aug 2020 12:43 AM PDT

देहरादून: भाजपा में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की वापसी पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी का कांग्रेस और आप तो विरोध कर ही रहेे हैं। अब सोशल मीडिया पर भी चैंपियन की वापसी का विरोध होने लगा है। चैंपियन की वापसी पर झांपू ब्वडा गाना गाने वाले गायक पवन सेमवाल ने एक बार फिर अपने गाने से करारा प्रहार किया है। उनका गाना यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। पवन सेमवाल ने अपने गीत के जरिये सीधेतौर

उत्तराखंड में 31 तक मौसम विभाग का अलर्ट, 7 जिलों में भारी बारिश का चेतावनी

Posted: 28 Aug 2020 12:43 AM PDT

देहरादून : उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देहरादून में कई इलाकों में बादल छाए हैं तो वहीं कई इलाकों में चटक धूप है। उत्तराखंड में कई रास्ते अवरुद्ध हैं जिस कारण यातायात बाधित है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण कई यात्री फंसे हुए हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से कई मार्ग बंद हैं तो वहीं कइयों की मौत हो गई है। वहीं बता दें कि 31 अगस्त तक मौसम का मिजाज यूहीं रहेगा जिसे देखते हुए

उत्तराखंड ब्रेकिंग : CMO पद से हटाए गए बीसी रमोला, CM के डाॅक्टर से झगड़ा पड़ा भारी!

Posted: 28 Aug 2020 12:43 AM PDT

देहरादून : स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर आ रही है। कुछ माह पहले ही देहरादून के CMO बनाए गए बीसी रमोला को सीएमओ के पद से हटा दिया गया है। उनको प्रमुख परामर्शदाता जिला चिकित्सालय देहरादून यानी गांधी अस्पताल में तैनात कर दिया गया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उनकी जगह अनूप कुमार डिमरी को देहरादून का सीएमओ बनाया गया है। सीएमओ बीसी रमोला पर पिछले दिनों सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के डाॅक्टर ने

बल्ड शुगर कंट्रोल करती है अमरुद के पत्ते की चाय, जानिए कई और फायदे…पढ़िए

Posted: 28 Aug 2020 12:43 AM PDT

फल के रूप में आप अमरूद के फायदे तो आप जानते ही होंगे। अमरूद विटमिन सी का अच्छा स्त्रोत होता है। क्या आपको पता है कि अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। अमरूद के पत्ते डायबीटीज के मरीजों में बल्ड शुगर कंट्रोल करता है। प्री-डायबीटीज के मामले में यह इसे रोक भी सकता है। अमरूद के पत्तों को जापान द्वारा सेहत के लिए इस्तेमाल करने के लिए अप्रूव किया गया है। अमरूद के पत्तों में मौजूद तत्व खाने

क्या टीका लगने के बाद भी हो सकता है कोरोना ? नये रिसर्च में बड़ा खुलासा!

Posted: 27 Aug 2020 11:43 PM PDT

नई दिल्ली: भारत में जैसे-जैसे कोरोना फैल रहा है। हर्ड इम्यूनिटी की चर्चा भी उतना ही जोर पकड़ रही है। हर्ड इम्युनिटी यानि अगर लगभग 70-90 फीसद लोगों में बीमारी के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाए तो बाकी भी बच जाएंगे। लेकिन इसके लिए वैक्सीन जरूरी है। क्या कोरोना वैक्सीन की अनुपलब्धता में हर्ड इम्युनिटी अपना काम कर पाएगी? जिस व्यक्ति को इसका संक्रमण होता है, उसके भीतर एंटीबॉडी बनकर तैयार हो

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : फिर IAS और PCS के तबादले

Posted: 27 Aug 2020 11:43 PM PDT

उत्तराखंड शासन में एक बार फिर से तबादले हुए। उत्तराखंड में एक बार फिर से आईएएस औऱ पीसीएस को इधर से उधर किया गया। शासन ने इस बार दो आईएएस औऱ दो पीसीएस के दायित्वों में फेरबदल किया है। बता दें कि आइएएस आनंद वर्द्धन से खनन, प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी वापस ली गयी तो ये जिम्मेदारी आइएएस रमेश कुमार सुधांशु को सौंपी गई है। वहीं पीसीएस प्रशांत कुमार आर्य को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक की

बेटे ने पिता से मांगी साइकिल, नहीं दिला पाने पर बना डाली अनोखी ‘स्कूटर साइकिल’

Posted: 27 Aug 2020 11:43 PM PDT

#WATCH Ludhiana: A Class 8 student Harmanjot of Lakhoval village, with help from his father, has made a bicycle that looks like a scooter from the front & can be pedalled like a normal cycle. He says, "Since my father couldn't get me a new cycle during #COVID19, so we made this." pic.twitter.com/f9UDsiv333 — ANI (@ANI) August 25, 2020 पंजाब के लुधियाना का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो

JEE-NEET परीक्षा पर उच्च शिक्षा मंत्री का बयान, बर्बाद नहीं होने देंगे छात्रों का साल

Posted: 27 Aug 2020 11:43 PM PDT

किच्छा : देश मे कोरोना काल के बीच चल रहे NEET व JEE की परीक्षाओं पर राजनीति घमासान चल रहा है जहां अब विपक्ष इसे मुद्दा बना केंद्र को घेरने में लगी है और लगातार बयान बाज़ी हो रही है। जिसको लेकर उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री ने भी मीडिया को अपना बयान दिया है। धन सिंह रावत की मानें तो बच्चों का साल खराब नही होने दिया जाएगा। इस परीक्षा की घोषणा करने से पूर्व सभी शिक्षा मंत्रियों की राय ली गयी थी।

उत्तराखंड से बड़ी खबर : CM त्रिवेंद्र रावत का आज होगा Corona टेस्ट, बैठक स्थगित

Posted: 27 Aug 2020 11:43 PM PDT

देहरादून : मुख्मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आर्थिक सलाहकार, ओएसडी से लेकर चालक और पीएसओ कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद सीएम त्रिवेंद्र रावत ने खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए उनका आज एक और कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वो कल से फिर अपनका कामकाज शुरू करेंगे। जानकारी के अनुसार सीएम के आज के कार्यक्रम

देश के लिए बुरी खबर, ड्यूटी लौट रहे जवान की बीच रास्ते में मौत, मचा कोहराम

Posted: 27 Aug 2020 10:43 PM PDT

पानीपत : पूरे देश के लिए एक दुखद खबर है। एक आईटीबीपी की जवान की ट्रेन हादसे मे मौत हो गई। हादसा झांसी-खजुराहो स्टेशन के बीच हुई। जानकारी मिली है कि समालखा राजीव कालोनी निवासी आईटीबीपी जवान का ट्रेन में सफर करने के दौरान पैर फिसलने से मौत हो गई। वो ट्रेन की चपेट में आ गए थे। वहीं इस हादसे की सूचना उनके यूनिट और परिवार वालों को दी गई। जवान का शव उनके घर लाए जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम

Post Bottom Ad

Pages