Pradesh Police Activity - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 17, 2020

Pradesh Police Activity

Pradesh Police Activity


जहरीले सांप के साथ खिलवाड़ करने से युवक की मौत

Posted: 16 Aug 2020 07:42 PM PDT

शुक्लागंज। आजाद नगर गांव में एक मकान में जहरीला सांप घुस गया और चूहे को मुंह में दबा लिया। यह देख एक युवक ने सांप की पूंछ पकड़ ली। जिस पर सांप ने उसे कई जगह काट लिया। युवक सांप का मुंह पकड़ कर लगभग एक घंटे से अधिक घूमता रहा। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

आजाद नगर निवासी विशाल उर्फ बउवा गुप्ता (35) के मकान में एक जहरीला सांप रविवार सुबह घुस गया। सांप ने चूहे को पकड़ लिया। तभी विशाल की नजर पड़ी। उसने सांप को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर उसने सांप की पूंछ पकड़ ली। इस दौरान सांप ने विशाल को कई जगहों पर काट लिया। इसके बावजूद विशाप सांप का मुंह पकड़ कर राजधानी मार्ग पर घूमता रहा। परिजन उसकी झांड फुंक में लगे रहे। इस बीच उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर आनन फानन उसे इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो बच्चे हैं। जिसमें सात साल की बिट्टो और बेटा चुनमुन है।

Post Bottom Ad

Pages