UTTRAKHANDKAADITYA - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 3, 2020

UTTRAKHANDKAADITYA

UTTRAKHANDKAADITYA


स्कूटी से दुर्घटनाग्रस्त मां-बेटे के लिए देवदूत बने विधानसभा अध्यक्ष

Posted: 03 Aug 2020 03:03 AM PDT



ऋषिकेश 3 अगस्त। देहरादून रोड पर जंगलात चौकी के नजदीक एक स्कूटी रपट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसी दौरान डोईवाला से ऋषिकेश की ओर आ रहे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी फ्लीट में स्कूटी में सवार चोटिल मां और बेटे को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया।
सोमवार को जंगलात चौकी के पास एक स्कूटी जिसमें गीता रावत एवं उनके 15 वर्षीय पुत्र बॉबी रावत सवार थे। अचानक स्कूटी रपट जाने के कारण मां और बेटे गंभीर तरह से चोटिल हो गए। इसी दौरान उस स्थान से विधानसभा अध्यक्ष की फ्लीट गुजर रही थी। विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर गाड़ी को रुकवा कर चोटिल मां एवं बेटे को अपनी गाड़ी से सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया। साथ ही अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही चोटीलों का उपचार किया जाए। चिकित्सकों के मुताबिक स्कूटी सवार गीता रावत पर काफी अधिक चोट लगी हुई है।चिकित्सकों ने उनका उपचार शीघ्र ही शुरू किया। उनके बेटे बॉबी रावत पर हल्की खरोच आई हुई है।
बता दें कि गीता रावत नेहरू ग्राम, देहरादून से रक्षाबंधन त्योहार मनाने के लिए अपने बेटे के संग स्कूटी में सवार होकर ऋषिकेश जा रही थी।

Post Bottom Ad

Pages