Samrat Darpan - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 21, 2020

Samrat Darpan

Samrat Darpan


राष्ट्रीय जन जागरूकता सेवा संस्थान द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान पत्र वितरित।

Posted: 20 Sep 2020 10:20 PM PDT

राष्ट्रीय जन जागरूकता सेवा संस्थान द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान पत्र वितरित।
सुरत। सुरत ,पाण्डेसरा विस्तार के उमियानगर,भीड़भंजन स्कूल पर राष्ट्रीय जन जागरूकता सेवा संस्थान सुरत टीम द्वारा कोरोना योद्धा का सम्मान पत्र सैकड़ो लोगो को प्रदान किया गया।यह वही लोग है जो इस कोरोना संक्रमण जैसी गंभीर महामारी के समय अपना अमूल्य योगदान पैसो -राशन या स्वयं अपनी या अपने परिवार की परवाह न करते हुए गरीब-लाचार-बेसहारा व जरूरत मंद लोगों के घर-घर तक मदद पहुचाया है।
उनकी इस महानता का संस्था किस प्रकार आभार प्रकट करें। संस्था टीम के गुजरात के पदाधिकारी व सुरत पदाधिकारियों जिसमें मुख्य रूप से सुरेश मौर्य(संस्थापक सदस्य),दिनेश कुमार मौर्य(गुजरात प्रदेश संयोजक),सच्चेलाल मौर्य(सुरत जिला संयोजक),कमलेश मौर्य(सुरत जिला संह संयोजक)महेन्द्र कुमार मौर्य(महासचिव),विरेन्द्र मौर्य(सचिव)ज्ञानचंद मौर्य(कोषाध्यक्ष) &टीम के सदस्यों ने मिलकर यह निर्णय लिया की सभी दाताओं व हर सामान को अपनी जान-जोखिम में डालकर जरूरत मंदो तक पहुंचाने वाले सभी भाईयों का " राष्ट्रीय जन जागरूकता सेवा संस्थान " द्वारा प्रमाण पत्र देकर सभी का सम्मान कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र प्रदान करके किया जायेगा।यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।इस कार्यक्रम की सबने सराहना की और आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।सभी कार्यकर्ताओं में जोश व कुछ कर दिखाने की झलक दिखाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सुरेश मौर्य व दिनेश मौर्य ने RJJSS सुरत टीम का बैच(आइये दुनिया को जाने) लगाकर सम्मान पूर्वक स्थान ग्रहण कराया।अपने से बड़ो का सहृदय गुलाब का फूल देकर सम्मान किया।
जिसमें छोटूभाई पाटिल (शहर भाजपा उपाध्यक्ष,NRUCC मेम्बर),जिग्नेश पाटिल (प्रमुख यूथ फोर गुजरात) सोमनाथ मराठे (चेयरमैन ,बांधकाम समिति सुरतमहानगर) उज्जवला बेन शशिकांत निकम (नगरसेवक,) जवाहर लाल मौर्य(प्रमुख मौर्य मानव सेवा ट्रस्ट)शिवदास मौर्य(टिकट उपनिरक्ष सुरत) राकेश मौर्य ,सुरेश मौर्य(प्राचार्य देवकीनंदन )रामप्रेवेश मौर्य, पलल्टन राम मौर्य व राष्ट्रीय जन जागरूकता सेवा संस्थान पूरी टीम व सहयोगी गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहें । 
सबके सुख- दु:ख के साथी  छोटू भाई पाटिल ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी युवाओ के मनोबल को बढाते हुए सबका धन्यवाद व आभार प्रकट किया और आगे समाज हित के कार्यों को करते रहने की अपील की।
पाण्डेसरा विस्तार की महिला नगर सेवक उज्जवला शशिकांत निकम ने भी कहा हम भी हर संभव मदद करेंगे चाहे वह मॉ कार्ड या आयुष्मान कार्ड ,राशन कार्ड या पानी ,गटर से सम्बंधित कार्य हो आप हमसे हमारी आफिस पर आकर मिले पूर्ण रूप से मदद होगी।
सांसद व प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र जिग्नेश पाटिल जो युवाओं के चहेते कहे जाते है जमकर युवाओं की सराहना की और येन-केन-प्रकारेण सबकी मदद के तैयार रहेंगे आश्ववासन दिया।
कार्यक्रम के अन्त में संस्था के संस्थापक सदस्य सुरेश मौर्य व प्रदेश संयोजक दिनेश कुमार मौर्य  जो संस्था की गुजरात में रखें और इसे बुलन्दियों तक पहुचाने का संकल्प भी लिया है। बखूबी अपना संकल्प पूरा कर रहें है।और सबका सहृदय धन्यवाद व आभार प्रकट किया। और आने वाले दिनो में भी सबसे सहयोग करने की अपेक्षा जताई।और यह भी कहा जो लोग किसी कारण बस प्रमाणपत्र लेने नहीं आ सके थे।संस्था के सदस्य उनके घर जाकर- मिलकर -कुशलक्षेम पुछने के बाद प्रमाणपत्र प्रदान कर के आयेंगे।
आपको जानकर यह खुशी होगी की यह संस्था मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले की है।इसके संस्थापक डॉक्टर मिथिलेश पल्टनराम मौर्य जी है।और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अमिता मिथिलेश मौर्य जी है।बहुत ही सरल स्वभाव व मृदुभाषी है।
कोरोना महामारी के दौरान सरकार द्वारा दी गयी गाइडलाइंस का भी पालन किया गया।सबने मास्क पहन रखा था।यदि कोई बिना मास्क आ भी गया तो उसे संस्था द्वारा उपलब्ध करवाया गया।6 फिट की दूरी पर कुर्सी लगाकर बैठाया गया। हर 15 मिनट पर सहयोगियों द्वारा सबके हाथो को सेनेटाइज करवाया गया।जिसकी हर जगह सराहना व चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस कोरोना वैश्विक महामारी में लोग कितने दिनो तक घर में बैठे रहेंगे इसलिए आप काम है तो बाहर निकले लेकिन सरकार के गाइडलाइंस का पालन जरूर करें।

पाण्डेसरा, सुरत से
दिनेशचन्द्र मौर्य(संह संपादक)
की रिपोर्ट


यशराज मौर्य
प्रधानसंपादक
सम्राट दर्पण राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक/साप्ताहिक समाचार पत्र
9913270866

Visit us : samratdarpan.com

हमारा यूट्यूब चैनल लाईक व सब्सक्राइब जरूर करें।
SamratDarpan Official


Email: samratdarpan@gmail.com

Post Bottom Ad

Pages