Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 3, 2020

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


INDORE में 65 साल के किसान को हनीट्रैप का शिकार बनाया - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 08:57 AM PDT

इंदौर
। कालिंदी गोल्ड सिटी में जामोदी निवासी 65 साल के एक किसान को हनी ट्रैप का शिकार बना कर बुलाया गया और फिर बंधक बना लिया गया। उसके पास एक लड़की को बिठा दिया। दोनों को वस्त्र हीन करके फोटो-वीडियो बना लिए फिर किसान के पास आपत्तिजनक सामग्री एवं दवाइयां रखकर फोटो-वीडियो बनाए। जाल में फंसा किसान जब घबराकर पूरी तरह चंगुल में फंस गया तो 1000000 रुपए की मांग की गई। DIG श्री हरिनारायण चारी के पास मामला पहुंचा तब FIR दर्ज हुई और हनी ट्रैप रैकेट की तलाश शुरू।

टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक जामोदी निवासी 65 वर्षीय अनोखीलाल हरीशचंद्र जाट किसान ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व अज्ञात नंबरों से उसके पास जमीन खरीदने के सिलसिले में फोन आया था। किसान ने कहा गांव में सरदार की जमीन बिकाऊ है। शुक्रवार को उसे सौदे के संबंध में बातचीत करने के लिए सांवेर रोड़ स्थित कालिंदी गोल्ड सिटी में बुलाया।

चर्चा के बहाने एक मकान में ले गए और तीन युवकों ने पकड़ लिया। उससे कहा कि तू यहां बलात्कार करने आय़ा है। एक युवती को पास में बैठा दिया। तभी एक अन्य व्यक्ति को बुलाया और कहा यह थानेदार है। किसान को निर्वस्त्र कर दिया और उसके वस्त्रों में आपत्तिजनक सामग्री, गोलियां व अन्य सामान रखकर फोटो व वीडियो बना लिया। दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपयों की मांग की।

उसके साथ जमकर मारपीट की। जैसे-तैसे किसान आरोपितों के कब्जे से छूटा और घर पहुंचा। उसने बेटे कपिल को पूरा घटनाक्रम बताया और परिचित के माध्यम से DIG हरिनारायणाचारी मिश्र के पास पहुंचा। DIG ने थाने पर कॉल कर तत्काल केस दर्ज करवा दिया। TI के मुताबिक गिरोह में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति भी शामिल था। देर रात आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दी गई है। मुख्य आरोपित तो फरार हो गए लेकिन कुछ साथियों को हिरासत में ले लिया।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

JABALPUR में चाइल्ड हार्ट पेशेंट का इलाज फ्री होगा - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 08:56 AM PDT

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश जबलपुर में सत्य साईं चाइल्ड हार्ट सेंटर में हृदय विकार से पीडि़त बच्चों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। इस सेंटर को चलाने वाले श्री सत्य साईं मेडिकल एण्ड हैल्थ केयर ट्रस्ट में राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा भी ट्रस्टी बनाए गए हैं। 

श्री तन्खा ने बताया कि हार्ट सेंटर का एक एक्सटेंशन सेंटर जबलपुर में भी खोला जाएगा, जो बच्चों की जाँच करके उनका इलाज इस सेंटर में कराएगा। श्री सत्य साईं मेडिकल एण्ड हैल्थ केयर ट्रस्ट ने इंदौर के एबी रोड स्थित श्री सत्य साईं विद्या विहार परिसर में नि:शुल्क ओपीडी सेंटर श्री सत्य साईं चाइल्ड हार्ट सेंटर स्थापित किया है। यहाँ हृदय रोग से पीडि़त 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। 

इसके आलावा जिन बच्चों को सर्जरी की आवश्यकता होगी, ट्रस्ट उनकी सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल, अहमदाबाद में नि:शुल्क सर्जरी कराएगा। वहाँ आना-जाना, ठहरना व भोजन भी नि:शुल्क होगा। पीडि़त बच्चों के परिजन पुनीत खले से मोबाइल क्रमांक 9893449813 पर संपर्क कर सकते हैं।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

2 करोड रुपए तक के लोन पर ब्याज पर ब्याज की छूट: वित्त मंत्रालय, भारत सरकार - NATIONAL NEWS

Posted: 03 Oct 2020 08:43 AM PDT

नई दिल्ली।
लोन मोरेटोरियम मामले में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किए गए एफिडेविट में कहा है कि सरकार 6 महीने की लोन मोरटोरियम अवधि के दौरान ब्याज पर ब्याज की छूट देने के लिए तैयार है लेकिन इस छूट का लाभ केवल 2 करोड रुपए तक का लोन लेने वाले उद्यमियों को ही मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अनुदान का प्रावधान करने के लिए संसद से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

8 श्रेणियों के लोन में ब्याज पर ब्याज नहीं लगेगा: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने अपने एफिडेविट में कहा कि सरकार ने सर्वाधिक प्रभावित वर्ग को राहत देने का फैसला किया है। सरकार ने लोन को कुल आठ श्रेणियों एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम), शिक्षा, आवास, कंज्यूमर ड्यूरेबल, क्रेडिट कार्ड बकाया, ऑटो, पर्सनल और उपभोग में बांटा है। इनमें से एमएसएमई और पर्सनल लोन के मामले में मोरेटोरियम का फायदा लेने वालों को ब्याज पर ब्याज से छूट देने का फैसला किया गया है। 

लोन मोरेटोरियम का अर्थ ब्याज से मुक्ति नहीं होता: वित्त मंत्रालय, भारत सरकार

सरकार ने यह भी कहा कि बैंकिंग से जुड़े ज्यादातर ग्राहक इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि लोन मोरेटोरियम का अर्थ ब्याज से राहत नहीं होता है। यही कारण है कि 50% से ज्यादा लोगों ने EMI भरते रहने का ही विकल्प चुना। यह बात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए कही।

आरबीआई ने लोन मोरेटोरियम सर्कुलर कब जारी किया था

ब्याज पर ब्याज की छूट में दो करोड़ रुपये तक के लोन शामिल होंगे। दो करोड़ से ज्यादा के लोन वालों को यह छूट नहीं मिलेगी। Corona महामारी के कारण लोगों के सामने आई आर्थिक दिक्कत को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने 27 मार्च को लोन मोरेटोरियम को लेकर सर्कुलर जारी किया था। इसमें एक मार्च से 31 मई के बीच लोन की EMI भरने से राहत देने का प्रावधान किया गया था। बाद में यह राहत 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई थी। इसके तहत EMI को बाद में भरने का विकल्प चुना जा सकता है। जितनी अवधि के लिए EMI नहीं भरी जाती है, उस दौरान ब्याज पर ब्याज का भुगतान करना होता है।

पहले सरकार ने ब्याज पर ब्याज की छूट देने से इंकार कर दिया था

इससे पहले सरकार ने अपने हलफनामे में कहा था कि मोरेटोरियम अवधि के दौरान ब्याज पर ब्याज से छूट देना अर्थव्यवस्था के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध होगा। सरकार ने यह भी बताया कि यदि हर तरह के लोन पर छह महीने ब्याज पर ब्याज से छूट दी जाए तो इससे बैंकों पर छह लाख करोड़ रुपये का दबाव पड़ेगा। इसे संभालना बैंकों के लिए असंभव होगा।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP NEWS: नवरात्रि महोत्सव की गाइडलाइन बदली, दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई और पंडाल का आकार बढ़ाया

Posted: 03 Oct 2020 08:27 AM PDT

भोपाल
। अंततः सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा सरकार को यह मानना पड़ा कि नवरात्रि महोत्सव में श्री माता दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई अधिक होने से संक्रमण का खतरा बढ़ता नहीं है बल्कि कम होता है, क्योंकि लोग दूर से भी दर्शन कर पाते हैं। इसी के साथ सरकार को यह भी मानना पड़ा कि नवरात्रि महोत्सव के पंडाल छोटा रखने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है जबकि पंडाल का साइज बड़ा करने से संक्रमण का खतरा कम होता है। इसीलिए सरकार ने गाइडलाइन बदल दी। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कोरोना की समीक्षा बैठक में कहा कि दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध नहीं रहेगा। इसके लिए लगने वाले पंडालों का अधिकतम आकार 30X45 फीट किया जा सकेगा। चल समारोह या झांकियां निकालने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही आयोजन समिति के अधिकतम 10 व्यक्ति दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे।

सीएम शिवराज ने कहा कि दुर्गा उत्सव पर गरबा करने की अनुमति नहीं होगी। दशहरा उत्सव पर रामलीला एवं रावण दहन किया जा सकेगा, परंतु सभी आयोजनों में मास्क लगाना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आदि सावधानियां पूरी तरह अनिवार्य रहेंगी। ऐसी झांकियां नहीं बनाई जा सकेंगी, जिनमें किसी भी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो।

प्रदेशभर के हिंदू नाराज थे, संगठन प्रदर्शन कर रहे थे 

दरअसल नवदुर्गा महोत्सव के लिए जारी की गई गाइडलाइन के कारण पूरे प्रदेश में हिंदू संप्रदाय के लोग शिवराज सिंह चौहान की सरकार से नाराज थे और हिंदू संगठन खुले तौर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। न केवल राजधानी में बल्कि पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जा रहे थे एवं खुले तौर पर ऐलान किया गया था कि यदि हिंदुओं के त्योहारों पर बेतुके प्रतिबंध लगाए गए तो उसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP CORONA: आज भी राहत भरे आंकड़े, एक्टिव केस 20000 के नीचे लेकिन 27 दर्दनाक मौत - UPDATE NEWS

Posted: 03 Oct 2020 08:06 AM PDT

भोपाल
। सरकारी रिपोर्ट में आज भी राहत भरे आंकड़े नजर आ रहे हैं। यदि यह उपचुनाव के दबाव में आंकड़ों की बाजीगरी नहीं है तो निश्चित रूप से गुड न्यूज़ है। मध्यप्रदेश में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 20,000 से कम हो गई है। डॉक्टरों की संख्या के अनुसार मरीजों की संख्या 10000 से अधिक नहीं होना चाहिए। आज भी पॉजिटिव पाए गए नागरिकों की संख्या डिस्चार्ज किए गए नागरिकों से कम है। पॉजिटिविटी रेट 7% संतोषजनक है। केवल 27 नागरिकों की मृत्यु दुखद एवं भयभीत करने वाली।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 03 OCTOBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 3 अक्टूबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
24530 सैंपल की जांच की गई।
138 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
22719 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
1811 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
27 मरीजों की मौत हो गई।
2101 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 133918 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2399 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 111712 
3 अक्टूबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 19807

MADHYA PRADESH COVID UPDATE NEWS TODAY 03 OCTOBER 2020 

आज भारत में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई। 64 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित होकर अस्पतालों में भर्ती हैं। विश्व पटल पर भारत तीसरे नंबर पर आ गया है। 
मध्य प्रदेश की सरकारी रिपोर्ट में ग्वालियर की स्थिति में सुधार दिखाई दे रहा है। 
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने आदेश दिया है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए राजनीतिक कार्यक्रमों में 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति हो तो सबसे बड़े नेता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करें। 
मध्य प्रदेश की ओवरऑल टाटा शीट पर राहत भरे आंकड़े दिखाई दे रहे हैं परंतु इंदौर और भोपाल शहर में हालात उतने ही गंभीर बने हुए हैं। 
जबलपुर की स्थिति भी लगातार बिगड़ती जा रही है।




03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

INDORE: सिलावट के सांवेर में भगवान के नाम पर भितरघात रोकने की कोशिश, कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्रोच्चार के साथ संकल्प दिलाया - MP BY-ELECTION NEWS

Posted: 03 Oct 2020 08:03 AM PDT

भोपाल।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सांवेर विधानसभा सीट पर दोनों मंडलों के 124 बूथों के 1800 से अधिक कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों, सेक्टर प्रभारियों को हाथ में अक्षत-सुपारी देकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संकल्प दिलाया कि उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। इस सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के लाडले नेता एवं कैबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग के पहले सिलावट के मंत्री पद की वैलिडिटी खत्म हो रही है। भितरघात का डर है। यही कारण है कि कैलाश विजयवर्गीय भगवान के नाम पर कार्यकर्ताओं को लामबंद कर रहे हैं।

पवित्र पुरुषोत्तम मास में जबकि पूरा समय भगवान विष्णु के ध्यान में बिताना चाहिए, श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं से पूरा समय चुनाव में बिताने के लिए कहा। उनके साथ मंच पर विधानसभा प्रभारी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, सह प्रभारी श्री इकबाल सिंह गांधी, जिलाध्यक्ष श्री राजेश सोनकर, श्री हुकुम सिंह सांखला, श्री दिलीप चौधरी, श्री पूरन शर्मा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। 

महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस वैसे ही गिर गई है, जिस तरह से कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी गिर गए थे। अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है और आने वाले समय में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। अब भविष्य है, तो सिर्फ भाजपा का। श्री विजयवर्गीय सांवेर विधानसभा के अहिल्याबाई मंडल एवं स्व. प्रकाश सोनकर मंडलों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

राजनीतिक कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग दिखे तो FIR दर्ज करें: हाई कोर्ट - MP BY-ELECTION NEWS

Posted: 03 Oct 2020 06:40 AM PDT

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ग्वालियर बेंच ने आदेश दिया है कि यदि किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग दिखाई दे या फिर कोविड-19 की रोकथाम के लिए केंद्र द्वारा घोषित किए गए प्रोटोकॉल का उल्लंघन नजर आए तो कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। 

मामला क्या है 
हाईकोर्ट की युगल पीठ के सामने एक जनहित याचिका प्रस्तुत की गई थी। आरोप लगाया गया कि मध्यप्रदेश उपचुनाव से संबंधित राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण पूरे प्रदेश में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। क्योंकि इन कार्यक्रमों में कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। हाई कोर्ट ने इस मामले में अपने स्तर पर जांच कराई और याचिकाकर्ता से प्रमाण मांगे। फिर ग्वालियर-चंबल संभाग के कलेक्टर एसपी से जवाब तलब किया और अंत में फैसला किया कि इस मामले में वही कार्यवाही की जाए जो निर्धारित है। प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। 

कौन से कानून में लिखा है, किस धारा के तहत मामला दर्ज होगा 

मध्यप्रदेश में राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल स्टार प्रचारकों के खिलाफ ठीक उसी प्रकार का मामला दर्ज होगा जैसा कि पिछले दिनों नोएडा पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित रैली में शामिल 150 ज्ञात एवं 50 अज्ञात कुल 252 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। धारा 269 (ऐसी लापरवाही जिसके कारण संक्रमण फैलने का खतरा हो), 270 (ऐसे कृत्य करना जिससे जानलेवा संक्रमण फैलने का खतरा हो) के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP ELECTION: 63 लाख मतदाता 6 करोड़ मध्य प्रदेश वासियों के भाग्य का फैसला करेंगे - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 06:26 AM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश के अपर मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अरूण कुमार तोमर ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में कुल मतदाता 63 लाख 51 हजार 867 है। इनमें 33 लाख 73 हजार 402 पुरूष मतदाता, 29 लाख 78 हजार 267 महिला मतदाता एवं 198 अन्‍य मतदाता हैं। सरल शब्दों में, 63 लाख मतदाता मध्यप्रदेश के 60000000 नागरिकों के भाग्य का फैसला करेंगे। क्योंकि इस चुनाव में तय होगा कि मध्यप्रदेश में 2023 तक किसकी सरकार रहेगी।

मुरैना जिले की जौरा विधानसभा में कुल 2 लाख 44 हजार 65 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 32 हजार 214 पुरूष, 1 लाख 11 हजार 837 महिला एवं 14 अन्‍य मतदाता, सुमावली विधानसभा में कुल 2 लाख 39 हजार 926 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 32 हजार 62 पुरूष, 1 लाख 7 हजार 858 महिला एवं 6 अन्‍य मतदाता, मुरैना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 671 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 40 हजार 37 पुरूष, 1 लाख 14 हजार 617 महिला एवं 17 अन्‍य मतदाता, दिमनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 14 हजार 873 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 17 हजार 543 पुरूष, 97 हजार 325 महिला एवं 5 अन्‍य मतदाता, अम्‍बाह विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 22 हजार 797 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 19 हजार 697 पुरूष, 1 लाख 3 हजार 96 महिला एवं 4 अन्‍य मतदाता हैं।

भिण्‍ड जिले की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 60 हजार 899 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 44 हजार 245 पुरूष, 1 लाख 16 हजार 654 महिला मतदाता, गोहद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 24 हजार 743 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 22 हजार 696 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 11 महिला एवं 36 अन्‍य मतदाता हैं।

ग्‍वालियर जिले की ग्‍वालियर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 88 हजार 674 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 54 हजार 912 पुरूष, 1 लाख 33 हजार 746 महिला एवं 16 अन्‍य मतदाता, ग्‍वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 12 हजार 946 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 67 हजार 858 पुरूष, 1 लाख 45 हजार 75 महिला एवं 13 अन्‍य मतदाता, डबरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 28 हजार 153 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 21 हजार 50 पुरूष, 1 लाख 7 हजार 98 महिला एवं 5 अन्‍य मतदाता हैं। दतिया जिले की भांडेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 74 हजार 601 मतदाता हैं, जिनमें 93 हजार 501 पुरूष, 81 हजार 94 महिला एवं 6 अन्‍य मतदाता हैं।

शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 41 हजार 445 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 30 हजार 226 पुरूष, 1 लाख 11 हजार 218 महिला एवं 1 अन्‍य मतदाता, पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 21 हजार 576 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 19 हजार 346 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 227 महिला एवं 3 अन्‍य मतदाता हैं। गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 5 हजार 335 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 6 हजार 999 पुरूष, 98 हजार 336 महिला मतदाता हैं।

अशोक नगर जिले की अशोक नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार 527 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 3 हजार 814 पुरूष, 92 हजार 707 महिला एवं 6 अन्‍य मतदाता और मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 92 हजार 115 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 2 हजार 666 पुरूष, 89 हजार 442 महिला एवं 7 अन्‍य मतदाता हैं।

सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 5 हजार 395 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 11 हजार 697 पुरूष, 93 हजार 685 महिला एवं 13 अन्‍य मतदाता हैं। छतरपुर जिले की मलहरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 13 हजार 535 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 14 हजार 968 पुरूष, 98 हजार 558 महिला एवं 9 अन्‍य मतदाता हैं। अनूपपुर जिले की अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 69 हजार 70 मतदाता हैं, जिनमें 86 हजार 731 पुरूष, 82 हजार 336 महिला एवं 3 अन्‍य मतदाता हैं।

रायसेन जिले की सॉची विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 40 हजार 775 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 28 हजार 374 पुरूष, 1 लाख 12 हजार 392 महिला एवं 9 अन्‍य मतदाता हैं। राजगढ़ जिले की ब्‍यावरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 25 हजार 322 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 15 हजार 989 पुरूष, 1 लाख 9 हजार 332 महिला एवं 1 अन्‍य मतदाता हैं। आगर मालवा जिले की आगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 17 हजार 266 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 11 हजार 926 पुरूष, 1 लाख 5 हजार 335 महिला एवं 5 अन्‍य मतदाता हैं।

देवास जिले की हाटपिपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 91 हजार 439 मतदाता हैं, जिनमें 98 हजार 644 पुरूष, 92 हजार 792 महिला एवं 3 अन्‍य मतदाता हैं। खण्‍डवा जिले की मांधाता विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार 415 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 1 हजार 826 पुरूष, 94 हजार 586 महिला एवं 3 अन्‍य मतदाता हैं। बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 40 हजार 743 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 23 हजार 374 पुरूष, 1 लाख 17 हजार 365 महिला एवं 4 अन्‍य मतदाता हैं।

धार जिले की बदनावर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 3 हजार 900 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 2 हजार 163 पुरूष, 1 लाख 1 हजार 735 महिला एवं 2 अन्‍य मतदाता हैं। इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 64 हजार 271 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 35 हजार 523 पुरूष, 1 लाख 28 हजार 746 महिला एवं 2 अन्‍य मतदाता हैं। मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 60 हजार 390 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 33 हजार 321 पुरूष, 1 लाख 27 हजार 64 महिला एवं 5 अन्‍य मतदाता हैं।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ARMY मेजर के खिलाफ 17 साल की बेटी के बलात्कार का मामला दर्ज - BHOPAL NEWS

Posted: 03 Oct 2020 06:27 AM PDT

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाने में भारतीय सेना के CHM- कंपनी हवलदार मेजर के खिलाफ उसकी 17 साल की बेटी ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित लड़की की मां और बड़ी बहन को उसके यौन शोषण के बारे में मालूम था परंतु वह दोनों पीड़ित लड़की को चुप रहने के लिए कहते थे। इससे पहले भी एक बार लड़की ने पुलिस से शिकायत की थी परंतु पुलिस घर आकर समझा-बुझाकर चली गई थी। 

11वीं में पढ़ने वाली 17 साल की लड़की ने चाइल्ड लाइन संचालक अर्चना सहाय के साथ थाना बैरागढ़ आकर बताया कि उसके पिता जॉइन इंडियन आर्मी में कंपनी हवलदार मेजर हैं, और इन दिनों जम्मू कश्मीर में तैनात हैं, 2007 से उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं। पहले तो वह केवल अश्लील हरकतें करते थे परंतु इस साल मई के महीने में जब छुट्टी पर घर आए तो उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे बेरहमी से मारा गया। 

लड़की ने डायल 100 पर अपने पिता की शिकायत भी की परंतु पुलिस घर आकर उसके पिता को समझाइए देकर चली गई। पिता ने जाते हुए धमकी दी थी कि अक्टूबर में जब छुट्टी पर आऊंगा तो देख लूंगा। जान के डर से घबराई हुई लड़की ने गूगल पर सर्च किया और 28 सितंबर को चाय लाइन का पता हासिल किया। चाइल्डलाइन संचालक अर्चना सहाय ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान लड़की ने पिता, माता और बड़ी बहन के बारे में बताया। मामला दर्ज करने के बाद लड़की को आश्रय गृह भेज दिया गया है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

JABALPUR: नहर में तैरती मिली महिला शिक्षिका की लाश, हत्या की आशंका - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 05:43 AM PDT

सिहोरा/जबलपुर।
शासकीय स्कूल की महिला शिक्षक का शव नर्मदा नहर में तैरता मिला, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, महिला एप्रिन पहने हुए, पैरों में व्यस्थित सेंडल भी पहने हुए है। महिला की शिनाख्त होने के बाद महिला के सास ससुर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। वही प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघुली के पास नहर में महिला शिक्षिका की लाश तैरते मिली महिला की शिनाख्त ज्योत्सना उर्फ ज्योति हल्दकार, अतरसूमा (सिलौडी थाना) निवासी के रूप में हुई है। मृतका नेगई गांव के स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि महिला शिक्षक की हत्या कर शव फेंका गया है क्योंकि जिस अवस्था मे महिला का शव मिला है प्रथम दृष्टया देखने में महिला एप्रिन पहने हुए ,पैरों में व्यस्थित सेंडल भी पहने हुए है। कहीं चोट के निशान नही मिले। 

मृतका घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी ।जिसका शव नहर में तैरता मिला। पुलिस भी इस मामले कुछ ज्यादा नही बता सकी और मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। सवाल यह भी उठता है कि आख़िर महिला अपने स्कूल से दूसरी में नहर तक कैसे पहुंची, या महिला के साथ किसी प्रकार की अनहोनी हुई फिर हत्या कर शव फेंका गया जिसकी तफ्तीश मझगवां पुलिस करने में जुटी है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

यदि मैं भी सौदा करता तो आज प्रदेश में उपचुनाव नहीं होते: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 05:21 AM PDT

भोपाल
। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज देवास जिले के हाटपिपलिया में एक जनसभा के दौरान कहा कि आप लोगों ने देखा है कि कैसे हमारी चुनी हुई सरकार को सौदेबाजी कर गिरा दिया गया। मैंने प्रदेश की पहचान बदलने का काम किया। क्या यह मेरा गुनाह था? हां, मेरा गुनाह यह जरूर था कि मैंने सौदेबाजी नहीं करी, क्योंकि यह कांग्रेस की संस्कृति व सिद्धांत नहीं है। यदि मैं भी सौदे की राजनीति करता तो आज प्रदेश में यह उपचुनाव नहीं होते। 

कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि सभा में उपस्थित विशाल जनसैलाब को देखकर मेरा खून बढ़ गया है, यह भीड़ सरकारी भीड़ नहीं है, लाई हुई भीड़ नहीं है, यह तो अपनी मर्जी से आई हुई भीड़ है। शिवराज जी की सभाओं में अधिकारियों को भीड़ लाने के टारगेट दिए जाते हैं, आज बेचारे अधिकारी नौकरी बचाने के लिए शिवराज जी की सभाओं में भीड़ इकट्ठे कर रहे हैं। मैं आपको यह बताना नहीं चाहता हूं कि प्रदेश पर उपचुनावों का बोझ क्यों आया, यह आप सब भली भांति जानते हैं। चुनाव तो प्रजातंत्र का त्यौहार होता है क्या यह त्यौहार है? भाजपा ने प्रजातंत्र व संविधान के साथ खिलवाड़ किया। हमने वोटों से सरकार बनाई और इन्होंने नोटों से। बाबासाहेब आंबेडकर ने नेहरू जी के साथ मिलकर जिस संविधान की स्थापना की थी, उस सविधान के साथ इन्होंने खिलवाड़ किया, प्रदेश में बिकाऊ राजनीति की शुरुआत की। प्रदेश पर उपचुनाव का बोझ डाल दिया लेकिन भाजपा यह जान लें कि छोटा सौदा छुप जाता है लेकिन बड़ा सौदा छुपता नहीं।

इस अवसर पर सभा को क्षेत्र के प्रभारी और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, राजेंद्र सिंह बघेल, कुणाल चौधरी, जिला अध्यक्ष अशोक पटेल आदि ने संबोधित किया। सभास्थल पर मंच पर पूर्व विधायक श्याम होलानी, कैलाश कुंडल, पंडित कृपाशंकर शुक्ला, छगनलाल मिस्त्री, शांतिलाल गामी आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन मनोज राजानी ने किया।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP में दलित लड़की की सुनवाई न करने वाले 2 पुलिस अधिकारी गिरफ्तार - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 04:47 AM PDT

जबलपुर।
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में दलित लड़की की रिपोर्ट ना लिखने और लापरवाही बरतने के आरोप में चिचली थाना प्रभारी श्री अनिल सिंह और गोटिटोरिया पुलिस चौकी के प्रभारी मिश्रीलाल कुड़ापे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके साथ उन 3 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिन पर दलित लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया था। लड़की ने शुक्रवार 2 अक्टूबर 2020 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

हाथरस उत्तर प्रदेश का विवाद और मध्य प्रदेश में उपचुनाव के चलते मामले की प्राथमिक जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर के एडिशनल एसपी श्री राजेश तिवारी और गाडरवारा के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर सीताराम यादव को पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया था। इसके बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और रिपोर्ट लिखने वाले दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी अलग से FIR दर्ज की गई। दोनों पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसकी रिपोर्ट लिखाने के लिए 3 दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहे थे। आरोपितों को गिरफ्तार करने की जगह उन्हें ही लॉकअप में डाल दिया गया था। पति ने एसडीओपी गाडरवारा सीताराम यादव को बताया कि उसकी पत्नी 28 सितंबर को गांव स्थित खेत में चारा काटने गई थी। जहां पर परसू, अरविंद और अनिल नाम के तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घर आने पर पत्नी ने घटना के बारे में बताया। सभी रात को ही गोटिटोरिया पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उनसे आवेदन लेकर सुबह मेडिकल कराने की बात कही गई। आरोप है कि जब दूसरे दिन 29 सितंबर को वे चौकी पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

30 सितंबर को वह चीचली थाना पहुंचे, जहां उनकी फरियाद सुनने के बजाय पुलिसकर्मियों ने महिला के पति, जेठ को ही लॉकअप में बंद कर दिया। पीड़िता के साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि महिला के परिजन को छोड़ने के एवज में पुलिस ने उनसे रुपए लिए। इससे व्यथित महिला ने आत्महत्या कर ली।

मामला संज्ञान में आने के 18 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में दुष्कर्म के आरोपी तीन लोग, आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता की रिपोर्ट नहीं लिखने और लापरवाही बरतने वाले चिचली थाना प्रभारी और गोटिटोरिया चौकी प्रभारी को भी गिरफ्तार किया गया है। उन पर क्रिमिनल लॉ की धारा 166-ए लगाई गई है। जिसके अनुसार अगर कोई पुलिस अधिकारी महिला की एफआईआर नहीं लिखता है तो उसके खिलाफ एफआईआर की जाती है। मामला संज्ञान में आने के बाद हमने 18 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

GWALIOR सहित पांच जिलों के कलेक्टर राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं: हाई कोर्ट - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 04:25 AM PDT

ग्वालियर
। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने ग्वालियर सहित 5 जिलों के कलेक्टरों पर गंभीर टिप्पणी की है। राजनीतिक कार्यक्रमों में कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन से संबंधित याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि सभी कलेक्टर राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं। 

ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने एडवोकेट आशीष प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सबसे पहले ग्वालियर चंबल संभाग के सभी कलेक्टरों (ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी एवं दतिया) को आदेश दिया था कि वह राजनीतिक कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराएं और यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। 

आदेश के बाद भी जब राजनीतिक कार्यक्रमों में गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ तो हाईकोर्ट ने ग्वालियर सहित भिंड, मुरैना, शिवपुरी एवं दतिया के कलेक्टरों से जवाब तलब किया था। कलेक्टरों द्वारा दो जवाब पेश किया गया हाई कोर्ट उससे संतुष्ट नहीं। हाईकोर्ट ने कहा कि कलेक्टर राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं। हाई कोर्ट की टिप्पणी के कारण स्थिति बदल सकती है। इस टिप्पणी के आधार पर चुनाव आयोग सभी ग्वालियर सहित भिंड, मुरैना, शिवपुरी एवं दतिया जिलों में कलेक्टर पद पर नए अधिकारियों की नियुक्ति कर सकता है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

BJP प्रदेश कार्यालय पर ब्यावरा के भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, नए चेहरे की मांग - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 04:12 AM PDT

भोपाल।
ब्यावरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में किसी नए चेहरे को टिकट देने की मांग को लेकर ब्यावरा के भाजपा नेताओं द्वारा भोपाल में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे पहले इन्हीं नेताओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के ब्यावरा दौरे के समय प्रदर्शन किया था। तब मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनकारियों से कहा था कि भोपाल आकर बात करें इसलिए प्रदर्शनकारी भोपाल आ गए।

ब्यावरा विधानसभा सीट के भाजपा नेताओं का एक गुट भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित हो गया है। नारेबाजी की जा रही है। प्रदर्शनकारी ब्यावरा सीट से भाजपा के संभावित प्रत्याशी नारायण सिंह पवार का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ब्यावरा से किसी नए चेहरे को टिकट दिया जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि यदि नारायण सिंह पवार को टिकट दिया गया तो वह चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलना चाहते हैं।

याद दिला दें कि भाजपा नेता नारायण सिंह पवार 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गोवर्धन सिंह दांगी के सामने काफी कम अंतर से चुनाव हार गए थे। पिछले दिनों ब्यावरा विधायक श्री दांगी का दुखद निधन हो गया। इसी कारण ब्यावरा सीट पर उपचुनाव होना है। माना जा रहा है कि हार जीत में वोटों का अंतर काफी कम होने के कारण, उपचुनाव में नारायण सिंह पवार का टिकट पक्का माना जा रहा है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

GWALIOR में सिंधिया परिवार ने 360 करोड़ के बाड़े पर कब्जा कर लिया: कांग्रेस का आरोप - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 02:27 AM PDT

ग्वालियर
। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुरारीलाल दुबे एवं मीडिया प्रमुख (ग्वालियर-चम्बल संभाग) केके मिश्रा ने सिंधिया परिवार पर तीसरा बड़ा हमला बोलते हुये आरोप लगाया है कि सिंधिया परिवार ने ग्वालियर के जयेन्द्रगंज स्थित माहोरकर का बाड़ा की 8 बीघा 2 बिस्वा भूमि जिसकी कीमत 360 करोड़ रूपयों के लगभग है, जो ग्वालियर के पूर्व राजघराने की व्यक्तिगत सम्पत्ति की सूची में शामिल भी नहीं है, फिर भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उस पर अवैध कब्जा जमा लिया, अवैध निर्माण कर आज भी वहां से किराया वसूली हो रही है और उसके कुछ हिस्से को अपंजीकृत सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट के माध्यम से बेचकर करोड़ों रूपयों की अवैध वसूली भी कर डाली है। 

सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट के चेयरमैन और ट्रस्टियों के नाम, जिन पर कांग्रेस ने आरोप लगाया

कांग्रेस नेता केके शर्मा ने बताया कि सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी मां माधवीराजे सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शनीराजे सिंधिया, नेपाल राजपरिवार की ऊषाराजे राणा, सुषमा सिंह व ब्रिगेडियर नरसिंहराव पवार ट्रस्टी है। कांग्रेस ने मांग की है कि कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से राजनैतिक प्रश्रय के बाद घटित इस आपराधिक कृत्य में शासकीय अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। लिहाजा, उनके विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1998 की धारा-13(1).(डी) धारा-467,468,471 और 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाये। 

जय विलास पैलेस की बाउंड्री में माहोरकर का बाड़ा शामिल नहीं: मिश्रा

दुबे-मिश्रा ने कहा कि इनवेन्टरी की सूची क्र.-1 में जयविलास पैलेस की जो बाउन्ड्री स्पष्ट की गई है उसमें माहोरकर का बाड़ा शामिल नहीं है। पैलेस के बाहर भवन क्र. 642 बाडे के नम्बर के रूप में अंकित है। नेता दवे ने दावा किया कि उपलब्ध रिकाॅर्ड के अनुसार ग्वालियर गर्वमेंट ने 76,000 रूपये में सरकारी खजाने से भुगतान कर लिखतम (लिखापढ़ी) क्र.-715/1918 को करवाई थी। जिसका कब्जा पी.डब्ल्यू.डी. के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा लिया गया और ग्वालियर गर्वमेंट के जानवरी कारखाने के रूप में इसे शामिल कर लिया गया था। 

माहोरकर का बाड़ा ग्वालियर नगर निगम की संपत्ति है

इस लिहाज से यह बाड़ा मध्य-भारत, उसके बाद मध्य-प्रदेश और बाद में नगर निगम की संपत्ति में शामिल हो गया। ग्वालियर राजघराने ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर अपने अपंजीकृत देवस्थान ट्रस्ट में 10 मार्च, 1969 को इसे रजिस्टर्ड भी करवा लिया, यह कैसे संभव हुआ? यहीं नहीं 22 दिसम्बर, 1964 से अवैध रूप से अधिपत्य में ली इस संपत्ति से किराया वसूली भी प्रारम्भ कर दी गई, जो पूर्णतः अवैधानिक थी।

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर में नामांतरण निरस्त कर दिया था

नेताओं ने कहा कि यह अपराध यहीं नहीं थमा, देवस्थान ट्रस्ट ने नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से इसका नामांतरण भी करवा लिया, जिसे 6 दिसम्बर, 1975 को तत्कालीन नगर निगम आयुक्त ने निरस्त कर दिया। यहां यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि जब मानचित्र 813/51 में बना, इनवेन्टरी में इसका कोई हवाला नहीं है, तो नक्शा इनवेन्टरी का पार्ट कैसे हो गया? 

राजमाता विजयराजे सिंधिया के पत्र पर जांच हुई थी

नेताओं ने कहा कि 20 अगस्त, 1964 को राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया ने भारत सरकार के सचिव गृह मंत्रालय श्री वी. विश्वनाथन को लिखे एक शिकायती पत्र में कहा कि हमारे आधिपत्य की जमीनों पर प्रशासन रोक लगा रहा है। इस शिकायत के पश्चात महल के अधिकारियों और राजस्व विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई संयुक्त जांच में माहोरकर का बाड़ा सर्वे क्र. 576-577 न केवल नगर निगम के आधिपत्य में होना पाया गया बल्कि प्रकरण क्र- 10/69::13/11 आदेश दिनांक 15 अक्टूबर, 1969 द्वारा आयुक्त, नगर निगम ने नामांतरण करने से भी इंकार कर दिया।

कलेक्टर कोर्ट ने 1975 में जमीन को सरकारी घोषित कर दिया था

ट्रस्ट के मैनेजर द्वारा राजस्व अधिकारी के समक्ष प्रार्थना-पत्र देने पर प्रकरण पुनः प्रारम्भ हुआ और राजस्व अधिकारी द्वारा पारित आदेश 03 मार्च, 1972 द्वारा नामांकन स्वीकार कर लिया गया जिस पर म.प्र. शासन द्वारा कलेक्टर अपील की गई जिसके अंतर्गत अपील आदेश 02 जून, 1975 के द्वारा दोनो पक्षकारों को पुनः सुनवाई हेतु 05 जून, 1975 को उपस्थित होने को कहा गया। देवस्थान ट्रस्ट विरूद्ध म.प्र. शासन द्वारा कलेक्टर ग्वालियर प्रकरण क्र 10/69::13/11 आदेश क्र. 06 दिसम्बर, 1975 द्वारा ट्रस्ट का नाम हटाकर जानवरी कारखाना मिल्कियत सरकार लिखने का आदेश पारित किया गया और अनुविभागीय अधिकारी सक्षम प्राधिकारी ग्वालियर ने दिनांक 22 दिसम्बर, 1964 से किराया भी ट्रस्ट से वसूलने का आदेश जारी किया। 

दोनों नेताओं ने बताया कि डीओ लेटर 6589/1022/1 म.प्र. शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा 28 सितम्बर 1975 रिमूब्हल ऑफ अनलाॅफुल पजेशन ऑफ देवस्थान ट्रस्ट का पत्र तत्कालीन कलेक्टर श्री आर.के. गुप्ता को भेजा गया। म.प्र. विधानसभा ने पूरक प्रश्न क्र. 4060 में भी राज्य सरकार ने भूतपूर्व महाराजा ग्वालियर द्वारा अवैध रूप से किये गये कब्जे और उसे न हटाये जाने की बात उल्लेखित की है। सक्षम प्राधिकारी, म.प्र. लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम 1974, कलेक्ट्रेट, गोरखी, भवन ग्वालियर ने भी अपने पत्र में इस बाड़े में रह रहे किरायेदारों से दिनांक 01 सितम्बर 1948 से स्व. जीवाजी राव सिंधिया व श्रीमति विजयाराजे सिंधिया द्वारा अनाधिकृत रूप से किराया वसूल किये जाने तथा दिनांक 22 दिसम्बर, 1964 से किराया सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट द्वारा वसूल किये जाने की जानकारी की स्वीकारोक्ति देते हुये यह भी कहा कि यह बाड़ा माधौराव सिंधिया व श्रीमति विजयाराजे सिंधिया द्वारा वर्ष 1969 में सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट को दानपत्र के द्वारा दिया गया है व इस पर वर्तमान में सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट का अवैध आधिपत्य है लिहाजा, कारण दर्शायें कि दिनांक 09 फरवरी 1976 को या उसके पूर्व बेदखली के आदेश क्यों नहीं दिये जाये? तत्कालीन कलेक्टर ने इसे शासकीय संपत्ति बताते हुये सिंधिया परिवार के किसी भी सदस्य को किसी भी प्रकार का किराया नहीं देने हेतु निर्देशित किया था इसके बावजूद ट्रस्ट द्वारा आज भी अवैध कब्जा कायम है और किराया वसूली भी जारी है, जिस पर रोक लगाई जाये।

1988 में तहसीलदार ने बिना आवेदन के सरकारी जमीन सिंधिया के नाम नामांतरण कर दी

नेताओं ने यह भी कहा है कि उक्त सभी शासकीय आदेशों के उपरान्त भी तत्कालीन तहसीलदार ग्वालियर ने अपने प्रकरण क्र. 16/87-अ.6 आदेश दिनांक 03.08.1988 द्वारा सिंधिया परिवार के आवेदन के बिना ही इसका नामांतरण कर दिया जो घोर अनियमितता, घपले, घोटाले और आर्थिक भ्रष्टाचार का सबसे बडा प्रमाणिक उदाहरण है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

BIAORA में शिवराज सिंह झल्लाए: आने से लेकर जाने तक टिकट के दावेदार नारेबाजी करते रहे - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 06:06 AM PDT

भोपाल।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट पर भाजपा नेता एवं विधायक श्री गोवर्धन दांगी के निधन के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान शोक व्यक्त करने उनके घर गए परंतु मुख्यमंत्री के ब्यावरा की सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने से लेकर वापस हेलीपैड पर लौटने तक टिकट के दावेदार लगातार नारेबाजी करते रहे। हालात यह बने कि जाते-जाते सीएम शिवराज सिंह चौहान झल्ला उठे। उन्होंने नारेबाजी करने वाले भाजपा नेताओं को जमकर फटकार लगाई।

ब्यावरा की जमीन पर कदम रखते हैं टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री भूपेंद्र सिंह व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जब हैलीपेड से दांगी के घर जाने के लिए कार से रवाना हुए तो रास्ते में भाजपा नेताओं ने टिकट को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। अपने-अपने नेताओं को टिकट देने के लिए समर्थकों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जसवंत गुर्जर के समर्थकों से बातचीत की

भोपाल बायपास चौराहा पर मुख्यमंत्री ने वाहन रुकवाया। यहां भाजपा नेता जसवंत गुर्जर के समर्थकों से बात की और विधायक निवास के लिए रवाना हो गए। श्री दांगी के घर पर सीएम सहित भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक व्यक्त किया।

ब्यावरा से नए चेहरे के नाम पर मुख्यमंत्री भड़क गए

ब्यावरा से कोटा जाने के लिए मुख्यमंत्री जब हैलीपेड पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने ब्यावरा विस सीट से इस बार नया चेहरा देने की मांग को लेकर नारेबाजी कर दी। इस पर मुख्यमंत्री ने नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि मैं यहां शोक व्यक्त करने आया हूं। टिकट की बात करने का ये कोई समय और तरीका नहीं है। ये टिकट मांगने का प्लेटफार्म नहीं है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

UP के युवक ने MP POLICE में फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल कर ली - MP NEWS

Posted: 03 Oct 2020 12:12 AM PDT

सागर।
मकरोनिया थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी निवास एवं आधार कार्ड लगाकर मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी हासिल कर ली थी। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके डॉक्यूमेंट वेरीफाइड कर दिए गए थे। एक अज्ञात व्यक्ति की शिकायत पर दस्तावेजों की जांच शुरू हुई और पोल खुल गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, कोर्ट ने जेल भेज दिया है परंतु सवाल यह है कि फर्जी डॉक्यूमेंट के बेस पर उसे नौकरी देने वाले अभी भी सिस्टम में मौजूद है।

मकराेनिया थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि आराेपी सुमित कुमार पिता श्याम सिंह गड़रिया (पाल) 26 साल यूपी के इटवा जिले के नगलामनी थाना बसरेहल का रहने वाला है। वर्ष 2016-17 में उसने भिंड से SC का फर्जी जाति-प्रमाण पत्र बनवाकर इसी काेटे से पुलिस में भर्ती हाे गया था। उसने निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड भी फर्जी बनवा लिया था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस संबंध में शिकायत करने पर 10 वीं बटालियन के अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र की जांच कराई थी। जांच में आरोपी ओबीसी कोटे का पाया गया। 

10 वीं बटालियन के कमाण्डेंट के पत्र पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी करीब 2 साल फरार चल रहा था। आराेपी की गिरफ्तारी के लिए एएसआई आरडी उपाध्याय,आरक्षक अभिषेक कुशवाहा एवं आर. सोनू बघेल को जिला इटावा भेजा गया। आरोपी काे गिरफ्तार कर उससे ग्राम नगलामनी जिला इटावा के तहसीलदार का बना हुआ जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड जब्त किया गया। आराेपी काे काेर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MPTET-3 EXAM 2020: वर्ग 3 का परीक्षा कार्यक्रम फिर से घोषित

Posted: 02 Oct 2020 11:23 PM PDT

भोपाल
। लापरवाही और मक्कारी का प्रतीक चिन्ह बन चुके प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 2020 के लिए नया एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। कुछ परीक्षाएं जो इस साल होने वाली थी, उन्हें अगले साल के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

परीक्षा ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 (संयुक्त भर्ती परीक्षा) ऑफिसर और कृषि कल्याण विभाग भर्ती के लिए होंगी। वहीं कौशल विकास संचालनालय आईटीआई ट्रेनिंग भर्ती को अगले साल की सूची से भी बाहर कर दिया है। 2020 में पीईबी 6 परीक्षाएं आयोजित करेगा। यह नवंबर के शुरुआती दिनों में होंगी। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन जनवरी 2021 में (02-23 Jan. 2021) करना बताया गया है। 

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Maruti S-Presso: पढ़िए ऐसा क्या है जो 1 साल में पॉपुलर हो गई - AUTO NEWS

Posted: 03 Oct 2020 04:12 AM PDT

30 सितंबर 2019 से लेकर 30 सितंबर 2020 तक मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती एसयूवी कार एस्प्रेसो ने रिकॉर्ड बना दिया है। मारुति की सबसे छोटी एसयूवी 1 साल में 75000 यूनिट बिक्री हुई है। वह भी उस साल में जिसमें अप्रैल से लेकर सितंबर 2020 तक टोटल लॉकडाउन और कोरोना के कारण लोगों की लाइफ पूरी तरह से डिस्टर्ब हो गई है। 

Maruti S-Presso में ऐसा क्या खास है, जो उसे पॉपुलर बना रहा है

A2 सेगमेंट में एस-प्रेसो का 9 पर्सेंट शेयर है। यह कार अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन, स्पेसियस कैबिन, बढ़िया माइलेज जैसी खूबियों के चलते इतनी पॉप्युलर हुई है। एसयूवी जैसी डिजाइन, लेटेस्ट फीचर्स से लैस इंटीरियर, बेहतर इंजन और किफायती कीमत की वजह से इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Maruti S-Presso: कितने वेरियंट में उपलब्ध

मारुति की यह कार 4 वेरियंट में उपलब्ध है। इसमें Std, LXi, VXi और VXi+ वेरियंट उपलब्ध हैं। कार की शुरुआती कीमत 4.32 लाख रुपये है वहीं कार का टॉप मॉडल 5.13 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।

Maruti S-Presso: ​इंजन और पावर

मारुति की इस छोटी एसयूवी में बीएस6 कम्प्लायंट 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 
यह इंजन 5500rpm पर 67bhp का पावर और 3500rpm पर 90Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं। 
एस-प्रेसो को सुजुकी के हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल मारुति स्विफ्ट, वैगनआर और बलेनो जैसी कारों में भी हुआ है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

BF की शादी का खुलासा, GF ने 4 साल पहले हुए रेप की FIR कराई - BHOPAL NEWS

Posted: 03 Oct 2020 04:12 AM PDT

भोपाल।
भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस ने एमबीए छात्रा से रेप किए जाने का केस दर्ज किया है। आरोपी रेस्टोरेंट संचालक ने 19 साल की उम्र में छात्रा से दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसा लिया था। उस समय वह कोचिंग कर रही थी। प्रेमी के कारण युवती ने अपना घर भी छोड़ दिया था। इधर आरोपी के दूसरी शादी करने के कारण छात्रा ने अब उसके खिलाफ करीब 4 साल बाद केस दर्ज कराया है।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार, मूलतः सागर की रहने वाली 23 वर्षीय लड़की एमबीए की छात्रा है। वह एमपी नगर में प्राइवेट जॉब भी करती है। वह अपने माता-पिता से अलग सुभाष नगर में अपनी एक सहेली के साथ किराए से रहती है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में वह धार जिले में पढ़ने गई थी। यहीं पर उसकी रेस्टोरेंट संचालक प्रियांशु गुप्ता से पहचान हो गई। प्रियांशू ने इसी का फायदा उठाकर 8 मार्च 2016 में उससे रेप किया था।

छात्रा के विरोध करने पर उसने उसे बदनामी का डर दिखाकर शांत कर दिया था। वह वापस सागर चली गई, लेकिन प्रियांशु उससे मुलाकात का दबाव बनाता रहता था। घर वालों को जब इस बात का पता चला तो उसे अपना घर भी छोड़ना पड़ा। उसके बाद वह भोपाल आ गई। भोपाल में पढ़ाई के साथ वह जॉब भी करने लगी। प्रियांशु यहां भी उसके पास आता-जाता रहता था। इसी साल 27 फरवरी को भी उसने रेप किया था। इसी दौरान उसे पता चला कि प्रियांशु ने दूसरी शादी कर ली है। जब उसने इसके बारे में उससे पूछा तो उसने उससे किसी भी तरह के संबंध रखने से मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी भी जब वह नहीं माना तो उसने एफआईआर दर्ज कराई।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

MP में पॉलिटेक्निक एडमिशन कब से शुरू होंगे, PPT होगा या नहीं - POLYTECHNIC ADMISSION 2020

Posted: 02 Oct 2020 10:20 PM PDT

भोपाल।
डिपार्टमेंटल लेवल पर कंफर्म हो गया है, PPT-2020 (प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट 2020) का आयोजन नहीं हुआ। शिक्षा सत्र 2020-21 के एडमिशन दसवीं मेरिट के बेस पर किए जाएंगे। एडमिशन की प्रोसेस 5 अक्टूबर 2020 से शुरू हो जाएगी।

PPT EXAM 2020 के लिए जमा की गई फीस वापस मिलेगी

पीपीटी के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) ने उम्मीदवारों से आवेदन बुलाए थे। जिसमें शामिल होने के लिए 22730 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कोरोना संक्रमण के चलते तकनीकी शिक्षा विभाग इस एग्जाम को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं कर पाया है। गवर्नमेंट ने बिना पीपीटी के डायरेक्ट ऐडमिशन प्रोसेस के लिए आर्डर जारी कर दिए हैं। अब सभी स्टूडेंट्स को उनकी फीस वापस मिलेगी।

कोरोना का असर या रुझान में कमी

इस बार पीपीटी में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं के रुझान में कमी आई है। साल 2019 में PPT में 31024 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं इस बार आवेदकों की संख्या 22730 है। 

MBA-MCA एडमिशन का क्या होगा

तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा MBA और MCA में भी जल्द ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। बता दें कि विभाग अब तक अंडर ग्रेजुएशन (UG) कोर्स के फाइनल ईयर के रिजल्ट का इंतजार कर रहा था, लेकिन अब यूजी फर्स्ट व सेकंड ईयर के औसत अंक की मेरिट के आधार पर एडमिशन देने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में विभाग ने राज्य शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने का सरल रास्ता - MOTIVATIONAL ARTICLE

Posted: 02 Oct 2020 09:59 PM PDT

शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसकी लाइफ में कठिन परिस्थितियां ना आती हो। और यदि आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो इसका मतलब है कि अब तक आप किसी ना किसी तरीके से उन कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलते ही रहे हैं। इस आर्टिकल में 1 मिनट के भीतर आपको बताया जाएगा कि लाइफ की कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का सबसे सरल रास्ता कौन सा है। 

जरा इस घटना पर गौर कीजिए 

एक मेंढक को पानी से भरे हुए बर्तन में डाल दिया गया। मेंढक चाहता तो जंप लगा कर बाहर निकल सकता था लेकिन मेंढक बड़े ही मजे से उस पानी में खेलने लगा। बर्तन को गैस पर रख दिया गया। पानी गर्म होने लगा। जैसे-जैसे पानी का तापमान बढ़ता गया मेंढक भी अपने शरीर के तापमान को पानी के तापमान से एडजस्ट करता चला गया। एक वक्त ऐसा आया जब पानी उबलने लगा। अब मेंढक के शरीर में तापमान को एडजस्ट करने की क्षमता नहीं थी। उसमें जंप लगा कर बाहर निकलने का फैसला किया लेकिन उसका शरीर उसके फैसले का साथ देने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि वह पानी के तापमान को एडजस्ट करते-करते कमजोर पड़ गया था। उसने काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया और अंततः उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

MORAL OF THE SOTRY 

सवाल यह है कि मेंढक की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है। वह व्यक्ति जिसने उसे पानी भरे हुए बर्तन में डाल दिया या फिर वह पानी जो पहले सामान्य था और धीरे-धीरे गर्म होता चला गया। कुछ लोग किस्मत को भी दोष दे सकते हैं परंतु ईमानदारी से बात की जाए तो अपनी बात के लिए मेंढक खुद जिम्मेदार है। जब उसके पास पानी से जंप लगा कर बाहर निकलने की अपॉर्चुनिटी थी, तब वह मेंढक कुछ नया इंजॉय कर रहा था। जब सबसे पहले खतरे ने दस्तक दी तो मेंढक एडजस्ट करने लगा। लाइफ में आप जितना एडजस्ट करेंगे, सक्सेस आप से उतनी ही दूर होती चली जाएगी। प्रोफेशनल लाइफ में इंसान की मृत्यु नहीं होती परंतु यदि किसी व्यक्ति की प्रोफेशनल आइडेंटिटी खत्म हो जाए तो मौत से ज्यादा दर्दनाक होती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

शक्कर के घोल में बिजली का करंट प्रवाहित क्यों नहीं होता - GK IN HINDI

Posted: 02 Oct 2020 11:59 PM PDT

यदि आप पानी के एक तरफ बिजली का तार टच कर देंगे तो पानी में करंट दौड़ जाएगा लेकिन यदि इसी पानी में आप शक्कर घोल देंगे तो पानी में करंट नहीं आएगा। सवाल यह है कि पानी में शक्कर मिलने के बाद जो लिक्विड तैयार होता है उसमें इलेक्ट्रिसिटी कंडक्ट क्यों नहीं होता। 

गुड़गांव में संचालित एक प्राइवेट कंपनी में एचआर हेड श्री आशीष दुबे बताते हैं कि इस सवाल का जवाब कक्षा 11 अध्याय EQUILIBRIUM में दिया हुआ है। सभी जानते हैं कि पानी का फार्मूला है H2O होता है। और शुगर यानी शक्कर का फार्मूला C12 H22 O11 होता है। जब हम दोनों को मिलाते हैं तो जो लिक्विड तैयार होता है उसका फार्मूला C6 H12 O6 + C6 H12 O6 हो जाता है। (जब दोनों को यानी पानी और शक्कर को आपस में मिलाते हैं तो शक्कर के अणुओं का हाइड्रोलाइसिस (जलीय अपघटन) होने के कारण वे ग्लूकोस यानी (C6H12O6 +C6H12O6) में टूट जाते हैंं।) यानी इस लिक्विड में आयरन नहीं होता और क्योंकि आयरन नहीं होता इसलिए यह लिक्विड (शक्कर का घोल) इलेक्ट्रिसिटी कंडक्ट नहीं करता। 

सरल शब्दों में कहा जाए तो बिजली के करंट को दौड़ने के लिए धातु के रनवे की जरूरत होती है। पानी में आयरन मौजूद होता है इसलिए करंट दौड़ जाता है परंतु यदि आप किसी तरल पदार्थ से धातु को गायब कर देंगे तो करंट को दौड़ लगाने के लिए रास्ता ही नहीं मिलेगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

कर्मचारी/नौकर द्वारा चोरी और पेशेवर चोर द्वारा चोरी मैं क्या अंतर है - ASK IPC

Posted: 02 Oct 2020 02:38 PM PDT

पेशेवर या फिर आदतन चोरी करने वाले अपराधी यदि आपके घर, दुकान या सरकारी ऑफिस में चोरी करते हैं तो आप सभी जानते हैं कि आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज करके दंडित किया जाता है लेकिन यदि किसी ऑफिस का कर्मचारी अपने ऑफिस में या फिर कोई घरेलू नौकर अपने नियोक्ता के घर में चोरी करे, तो आईपीसी में इसे ज्यादा गंभीर अपराध माना गया है। 

भारतीय दण्ड संहिता,1860 की धारा 381 की परिभाषा:-

कोई क्लर्क (वह व्यक्ति जो कार्यालयों में लिखाई-पढ़ाई या पत्रों की रखरखाव का काम करता है) या कोई नौकर (सेवक) जो अपने स्वामी या नियोक्ता के कब्जे में रखी चल संपत्ति को चोरी करेगा। वह व्यक्ति धारा 381 के अंतर्गत दोषी होगा।

भारतीय दण्ड संहिता,1860 की धारा 381 के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान:-

यह अपराध दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 320(2) के अंतर्गत न्यायालय की आज्ञा से चराई गई संपत्ति के स्वामी या नियोक्ता द्वारा समझौता योग्य हैं। यह संज्ञेय(Cognizable) एवं अजमानतीय(Non-Bailable) अपराध है। इनकी सुनवाई का अधिकार किसी भी मजिस्ट्रेट(Any Magistrate) को हैं। सजा(punishment)- इस अपराध के लिए सात वर्ष की कारावास ओर जुर्माने से दण्डित किया जा सकता है। लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

कानूनी जानकारी से संबंधित 10 सबसे लोकप्रिय लेख

कोर्ट में गीता पर हाथ रखकर कसम क्यों खिलाते थे, रामायण पर क्यों नहीं है
सरकारी अधिकारी निर्दोष नागरिक को जबरन रोककर रखे तो IPC की किस धारा के तहत मामला दर्ज होगा
अधिकारी, कोर्ट में गलत जानकारी पेश कर दे तो विभागीय कार्रवाई होगी या FIR दर्ज होगी
क्या जमानत की शर्तों का उल्लंघन अपराध है, नई FIR दर्ज हो सकती है
एक व्यक्ति अपराध करे और दूसरा सिर्फ साथ रहे तो दूसरा अपराधी माना जाएगा या नहीं
रात के समय किसी के घर में चोरी छुपे घुसना किस धारा के तहत अपराध है
यदि कोई मर्जी के बिना घर में घुस आए तो क्या FIR दर्ज करवाई जा सकती है
धूम्रपान करने वालों के खिलाफ IPC की किस धारा के तहत FIR दर्ज होगी
आम रास्ते में रुकावट पैदा करने वाले के खिलाफ किस धारा के तहत FIR दर्ज होती है
गर्भपात के दौरान यदि महिला की मृत्यु हो गई तो जेल कौन जाएगा डॉक्टर या पति
यदि जबरदस्ती नशे की हालत में अपराध हो जाए तो क्या सजा से माफी मिलेगी

GWALIOR: युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार लेकिन लाश गायब - MP NEWS

Posted: 02 Oct 2020 02:32 PM PDT

ग्वालियर।
हत्या के ज्यादातर मामलों में सबसे पहले लाश मिलती है, उसकी पहचान होती है और फिर हत्यारों के नाम पता चलते हैं परंतु जनक गंज थाना क्षेत्र में उल्टा हुआ है। सबसे पहले पुलिस को हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने भी हत्या करना स्वीकार कर लिया लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृत युवक की लाश नहीं तलाश पाई है।

थाना प्रभारी के अनुसार रात को माधव नगर निवासी राजू राठौड़ अपने दोस्त जीतू राठौड़ से मिला। यहां शराब पार्टी होना भी बताई गई। इस दौरान जीतू की बहन भावना वर्मा और उसकी तथाकथित पत्नी बबली और दो अन्य युवक भी आ गए। यहां पुरानी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान सभी ने मिलकर राजू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। रात को ही आरोपियों ने उसके शव को ऑटो में पटका और डबरा क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपियों में से कुछ को पकड़ लिया है। हत्या का क्या कारण है इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। 

इनका कहना है
राजू राठौर को घर से बात करने की कहकर जीतू व उसके साथी ले गये थे। उसकी मारपीट में महिलायें भी शामिल बताई गई है। उनका कहना है कि लाश उन्होंने सिंध नदी में फैंक दी है। हम फि़लहाल तस्दीक़ कर रहे है। 
- संजीव नयन शर्मा, टीआई जनकगंज

03 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Post Bottom Ad

Pages