Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MPPEB: कृषि विस्तार अधिकारी एवं विकास अधिकारी पद पर भर्ती - MP GOVT JOB
- MP BOARD: 9-12th स्टूडेंट इस साल ऑनलाइन ही पढ़ेंगे, चैनल तैयार - MP EDUCATION NEWS
- JABALPUR की लड़की को शाहरुख ने खंडवा बुलाया, होटल में दोनों पकड़े गए - MP NEWS
- MP COLLEGE ADMISSION: उच्च शिक्षा विभाग ने फीस जमा करने की व्यवस्था बदली - MP NEWS
- JABALPUR NEWS TODAY'S: HEADLINES, HINDI LATEST NEWS 31st OCTOBER 2020 / जबलपुर: आज के महत्वपूर्ण समाचार - MP NEWS
- वोट के लिए रोड बना रहे ठेकेदार के खिलाफ FIR, सब इंजीनियर की सेवा समाप्त - INDORE NEWS
- मकान किराए के बदले लड़की का गैंगरेप, लॉकडाउन में किराया नहीं चुका पाई थी, किडनैप करके 3 लड़कों ने रौंदा - INDORE NEWS
- चुनाव आयोग के खिलाफ केडी कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में, दिल्ली ने कोई बयान नहीं दिया - MP NEWS
- भोपाल से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए ट्रेन की घोषणा - BHOPAL NEWS
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा: हां मैं कुत्ता हूं, मुझे गर्व है कि मैं अपनी जनता का कुत्ता हूं - MP NEWS
- प्रेस्टीज कंपनी के डुप्लीकेट ओवन BHOPAL में बिक रहे थे, दो व्यापारी गिरफ्तार - MP NEWS
- श्रद्धालुओं ने पीताम्बरा पीठ प्रबन्धन पर लगाये गड़बड़ी के आरोप - DATIA MP NEWS
- मेरी चमड़ी मोटी है, मुझे गालियों से फर्क नहीं पड़ता: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने INDORE में कहा - MP NEWS
- इंदौर से मां वैष्णो देवी दरबार के लिए मालवा एक्सप्रेस की घोषणा - INDORE NEWS
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद मुझे 50 करोड़ का ऑफर दिया था: पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने कहा - MP NEWS
- मध्य प्रदेश के एक मंत्री पर चुनाव आयोग का प्रतिबंध, दूसरे को नोटिस, कैलाश विजयवर्गीय को चेतावनी - MP NEWS
- व्याख्याता भर्ती विवाद: हाई कोर्ट का डिसीजन, MD रनिंग के आवेदन एक्सेप्ट करें - INDORE NEWS
- शासकीय कर्मचारियों को LTC किराया भुगतान में आयकर की छूट - EMPLOYEE NEWS
- चुनाव आयोग के डिसीजन पर 10 नवंबर के बाद जवाब दूंगा: कमलनाथ - MP NEWS
- जमीन के नीचे फूटे पाइप का पानी ऊपर क्यों आता है - GK IN HINDI
- किसी भी तरह का विश्वासघात किस धारा के अंतर्गत दंडनीय अपराध है, यहां पढ़िए - ASK IPC
- GWALIOR के लोग शताब्दी और हमसफर ट्रेनों में यात्रा नहीं कर रहे - MP NEWS
- करवा चौथ का व्रत 13 घंटे 22 मिनट का होगा, सरगी का क्या महत्व है - KARWA CHAUTH 2020 MUHURAT AND TIME
- मंदसौर में माध्यमिक शिक्षक एवं AVFO सस्पेंड - EMPLOYEE NEWS
- INDANE LPG GAS CYLINDER REFILL BOOKING NUMBER / इंडेन गैस सिलेंडर रिफिल बुकिंग का मोबाइल नंबर
| MPPEB: कृषि विस्तार अधिकारी एवं विकास अधिकारी पद पर भर्ती - MP GOVT JOB Posted: 31 Oct 2020 08:17 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एपीपीईबी) ने राज्य के किसान कल्याण तथा विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी (कार्यपालिक) एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (कार्यपालिक) के पद पर 863 वैकेंसी निकली हैं। इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन 5 नवंबर को जारी होगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एपीपीईबी ने शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि भर्ती के लिए 24 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। 29 नवंबर तक आवेदन पत्र में ऑनलाइन करेक्शन की जा सकेगी। भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 10 फरवरी 2021 से 13 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| MP BOARD: 9-12th स्टूडेंट इस साल ऑनलाइन ही पढ़ेंगे, चैनल तैयार - MP EDUCATION NEWS Posted: 31 Oct 2020 07:56 AM PDT भोपाल। कोविड-19 के चलते अब तक मध्य प्रदेश हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के नियमित क्लास नहीं लग पाए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में कोविड-19 का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। इसका मतलब दीपावली के बाद भी स्कूल नियमित लग पाएंगे, इसमें संशय की स्थिति बन गई है। इसलिए माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने डिसीजन लिया है कि इस साल पूरी पढ़ाई ऑनलाइन करवाई जाएगी। इसके लिए मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एक यूट्यूब चैनल तैयार कर रहा है। जल्द ही उसे ऑनलाइन कर दिया जाएगा। एमपी बोर्ड का चैनल तैयार हो चुका है जल्द ही ऑनलाइन कर दिया जाएगा: राधेश्याम जुलानियामध्य प्रदेश बोर्ड के चैयरमैन राधेश्याम जुलानिया ने बताया कि बोर्ड द्वारा कुछ विषयों का सिलेबस ऑडियो/वीडियो फॉर्म में माशिमं चैनल पर अपलोड भी किया जा चुका है। बचे हुए विषयों का सिलेबस अपलोड कर चैनल को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। जहां से छात्र घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे। मध्य प्रदेश के 100 शिक्षक एमपी बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए ट्यूटोरियल वीडियो बना रहे हैंचैयरमैन राधेश्याम जुलानिया ने कहा कि सिलेबस के ऑडियो/वीडियो ट्यूटोरियल मॉडरेशन के लिए एक समिति भी बनाई गई है, जिसमें सभी विषयों के 100 शिक्षकों को शामिल किया गया है। इनमें प्राइवेट स्कूलों के 60 शिक्षक भी शामिल हैं। समिति में शामिल सभी शिक्षकों को सबजेक्ट का ऑडियो- वीडियो बनाकर प्रजेंटेशन देना होगा। जिसके बाद सिलेबस को अपलोड किया जाएगा। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| JABALPUR की लड़की को शाहरुख ने खंडवा बुलाया, होटल में दोनों पकड़े गए - MP NEWS Posted: 31 Oct 2020 07:26 AM PDT जबलपुर। जबलपुर की लड़की और खंडवा के लड़के के कारण खंडवा में असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई है। हिंदू संगठन लामबंद हो रहे हैं। दरअसल खंडवा के शाहरुख मंसूरी नाम के एक युवक ने जबलपुर की लड़की को मिलने के लिए खंडवा बुलाया था और यहां एक होटल में ठहराया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को टिप दे दी, पुलिस दोनों को होटल से पकड़कर थाने ले आई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि शाहरुख मंसूरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जबलपुर की लड़की को आकर्षित कर लिया था। इसके बाद शाहरुख मंसूरी ने लड़की को जबलपुर से खंडवा मिलने के लिए बुलाया। लड़की अपने परिवार को बिना बताए खंडवा आ गई। शाहरुख मंसूरी ने लड़की को पुलिस थाने के नजदीक स्थित एक होटल में ठहराया, पुलिस का कहना है कि शाहरुख मंसूरी ने ऐसा इसलिए किया ताकि कोई उस पर शक ना करें। इसी दौरान दोनों की होटल में मौजूदगी की इंफॉर्मेशन पुलिस को मिल गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को अभिरक्षा में ले लिया एवं थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि लड़की के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। इधर खंडवा में जैसे ही यह खबर हिंदू संगठनों के पास पहुंची उन्होंने लामबांग होना शुरू कर दिया। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| MP COLLEGE ADMISSION: उच्च शिक्षा विभाग ने फीस जमा करने की व्यवस्था बदली - MP NEWS Posted: 31 Oct 2020 07:07 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के लिए पढ़ाई कर रहे लगभग 700000 स्टूडेंट्स को इस साल ऑनलाइन फीस जमा करनी पड़ेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने कोविड-19 के नाम पर ऑफलाइन फीस का विकल्प खत्म कर दिया है, इसके साथ ही पिछले साल तक ऑनलाइन फीस जमा करने के जितने भी विकल्प थे उन्हें बदल दिया है। स्टूडेंट एमपी ऑनलाइन के माध्यम से फीस जमा करनी होगी। स्टूडेंट्स किओस्क के माध्यम से फीस जमा करें या फिर घर बैठे जमा करें लेकिन माध्यम एमपी ऑनलाइन ही होगा। पहले भी ऑनलाइन फीस जमा होती थी लेकिन चार्ज नहीं लगता थापिछले सत्र तक छात्र कॉलेजों में सीधे फीस जमा करते थे। कॉलेजों में भी डिजिटल भुगतान की व्यवस्था के लिए उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर ही संबंधित बैंकों से स्वेप मशीन ली गईं। एटीएम कार्ड से भुगतान कर देते थे या बैंक जाकर फीस जमा कर देते थे। सरकारी कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस कोर्सेस को छोड़कर अन्य सामान्य कोर्स की फीस न्यूनतम होने के कारण अतिरिक्त चार्ज नहीं लगता था। एमपी ऑनलाइन की टोटल फीस में कोई छूट नहीं दी जाएगी: उच्च शिक्षा विभागपोर्टल शुल्क को लेकर हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग की वीडियो कांफ्रेंसिंग में एक प्राचार्य ने छात्राओं को छूट देने का सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि फर्स्ट ईयर में एडमिशन देते समय पोर्टल फीस 50 रुपए शासन द्वारा माफ की जाती है। इस व्यवस्था में की जाएगी या नहीं। अधिकारियों ने कहा प्रमोशन में न्यूनतम फीस 30 रुपए ली जाएगी। इसमें किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। विभाग के पास एकजाई हो जाएगा डेटास्कॉलरशिप देने के लिए विभिन्न विभाग उच्च शिक्षा विभाग से डेटा मांगते हैं, उन्हें एकजाई डेटा उपलब्ध कराया जा सकेगा। स्कॉलरशिप के लिए छात्रों का सत्यापन सही से हो पाएगा। विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से बार-बार डेटा नहीं मांगना पड़ेगा। यदि एमपी ऑनलाइन किओस्क संचालक ज्यादा शुल्क वसूल है तो कहां शिकायत करेंउच्च शिक्षा विभाग के पास अतिरिक्त फीस वसूलने की शिकायतें पहुंचती हैं। कैफे संचालक भी मनमर्जी की फीस वसूलते हैं। एमपी ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क संचालक द्वारा मनमर्जी का चार्ज लिया जाए तो इसकी शिकायत उच्च शिक्षा विभाग को सुबह 10.20 से शाम 5.30 तक 0755-2554763,2551698 पर शिकायत कर सकते हैं। ज्यादा चार्ज वसूलें तो पोर्टल संचालक की करें शिकायतइस व्यवस्था से उच्च शिक्षा विभाग के पास एक्यूरेट डेटा उपलब्ध हो सकेगा। जिसका उपयोग विभिन्न कार्याें के किया जा सकता है। छात्र को फीस के अलावा पोर्टल चार्ज के रूप में न्यूनतम राशि 30 रुपए जमा करनी होगी। यदि कोई अधिकृत कियोस्क संचालक मनमर्जी की फीस ले तो उसकी शिकायत विभाग की हेल्पलाइन पर कर सकते हैं। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ.धीरेंद्र शुक्ल, ओएसडी उच्च शिक्षा विभाग 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| Posted: 31 Oct 2020 06:56 AM PDT मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में आज के महत्वपूर्ण समाचारों में नवंबर में कोरोना विस्फोट की आशंका, वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अब देह दान करना भी सपना बन गया, चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, ग्वालियर के उपचुनाव वाले इलाके में दिखेगी में दिखेगी जबलपुर पुलिस की धमक, आरटीओ ने बस मालिकों से वसूला जुर्माना, वेटनरी कॉलेज का तेंदुआ एमएस केंपस पहुंचा और भी महत्वपूर्ण समाचार:- जबलपुर में नवंबर में कोरोना विस्फोट की आशंकासितंबर से कोरोना की रफ्तार कम हुई है जिसके चलते अक्टूबर के अंतिम दिन आज कोरोना के सक्रिय केस अगस्त से भी कम रह गए हैं परंतु चिकित्सकों का कहना है कि ठंड और प्रदूषण के कारण नवंबर में कोरोना की दूसरी लहर कभी भी जोर पकड़ सकती है। इस कारण अब पहले से भी ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है। आपको याद दिला दें कि मध्य प्रदेश प्रदेश मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरुआत जबलपुर से ही 20 मार्च को हुई थी। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अब देहदान करना भी सपना बन गयाभारत सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के तहत अब उन्हीं लोगों की दे दान में ली जाएगी जिसमें मृत्यु के 15 दिन पहले कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण नहीं रहे हो साथ ही शव के throat secretion की जांच रिपोर्ट भी कोरोना नेगेटिव होना चाहिए। चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाश गिरफ्तारसंजीवनी नगर पुलिस ने शनिवार शाम पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने 26 अक्टूबर की रात क्षेत्र में ताबड़तोड़ चाकूबाजी की दो वारदातों को अंजाम दिया था। पहली वारदात में ऑटो चालक सहित तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया था। जबकि दूसरी घटना में फुलकी वाले को घायल किया था। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है। ग्वालियर के उपचुनाव वाले इलाके में दिखेगी जबलपुर पुलिस की धमकप्रदेश में 28 सीटों पर 3 नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव में जबलपुर पुलिस की भी धमक दिखेगी। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने आज शनिवार यहां से 43 वाहनों से 1010 सैनिकों का दल रवाना हुआ। इसमें 150 होमगार्ड 100 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। यह बल 5 नवंबर को वापस आएगा। जबलपुर में यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल रहे बस मालिकों पर जुर्मानायात्रियों से मनमर्जी से बढ़ा हुआ किराया वसूलने वाले बस मालिकों के खिलाफ आरटीओ ने कार्रवाई शुरू कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को आरटीओ संतोष पाल ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में जांच अभियान चलाया। बसों में सफर करने वालों से पूछताछ की गई। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर व कंडक्टर उनसे बढ़ा हुआ किराया वसूल कर रहे हैं। यात्रियों की शिकायत पर बस मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई व बस मालिकों से 3-3 हज़ार रु जुर्माना भी वसूला गया। वेटरनरी कॉलेज का तेंदुआ MES केंपस पहुंचापुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार वेटनरी कॉलेज कैंपस में आया हुआ तेंदुआ अब मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस कैंपस में पहुंच गया है। शनिवार सुबह वन विभाग की रेस्क्यू टीम गोराबाजार तिराहा के पास आर्मी प्रशासन के अधीन MES कैंपस में पहुंच गई। अब वन कर्मी एमईएस कैंपस में तेंदुआ होने के प्रमाण खोज रहे है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लीगल नोटिसनर्मदा नदी में मौजूद अझोला शैवाल जलीय जीव- जंतुओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। एनजीटी ने 2016 में निर्देश दिया था कि मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अझोला शैवाल को नियंत्रित करने के लिए काम करें परंतु अब 4 साल बीत जाने के बाद भी इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष डॉक्टर पीजी नाजपांडे ने कहा कि नर्मदा नदी के जल का प्रवाह कम होने और तापमान में कमी आने से अझोला नामक शैवाल तेजी से फैलता है। इसी कारण नदी में ऑक्सीजन की मात्रा भी कम हो रही है।जिसके कारण जलीय जीव जंतुओं का जीवन खतरे में है। प्रोफेसर के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आगरानी दुर्गावती महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर धीरेंद्र पाठक के घर शुक्रवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके कारण कई घरेलू उपकरण व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| वोट के लिए रोड बना रहे ठेकेदार के खिलाफ FIR, सब इंजीनियर की सेवा समाप्त - INDORE NEWS Posted: 31 Oct 2020 06:23 AM PDT इंदौर। बिना अनुमति के एक नेता के कहने पर विधानसभा चुनाव क्षेत्र सांवेर में वोट के लिए रोड बना रहे ठेकेदार नितिन लोदवाल (नितिन इंटरप्राइजेस) के खिलाफ FIR (आचार संहिता के उल्लंघन का मामला) दर्ज की गई है जबकि नगर निगम के प्रभारी सब इंजीनियर सुमित शर्मा की सेवा समाप्त कर दी गई। नितिन इंटरप्राइजेज ब्लैक लिस्ट: सभी स्वीकृत काम निरस्त करने की सिफारिशइतना ही नहीं ठेकेदार के स्वीकृत काम को भी निरस्त करने के साथ ही पंजीयन को निरस्त करने के लिए भोपाल को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा निगम ने तीन साल के लिए ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट की सूची में डाल दिया है। ठेकेदार ने बिना मंजूरी के सड़क निर्माण शुरू कर दिया थानिगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि शिकायत मिली थी कि सांवेर विस क्षेत्र केे तहत आने वार्ड -21 क्रमांक में ठेकेदार ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया है। इसके लिए उसने किसी से भी मंजूरी नहीं ली है। जिस काम को उसने शुरू किया था, वह प्रगतिरत कार्यों की सूची में नहीं था। इसलिए यह आचार संहिता का सीधा-सीधा उल्लंघन था। अस्थाई कर्मचारी एवं प्रभारी सब इंजीनियर सुमित शर्मा की सेवा समाप्तमामले में लापरवाही बरतने पर क्षेत्र के दैनिक वेतनभोगी प्रभारी उपयंत्री सुमित शर्मा की सेवा समाप्ति कर दी गई है। इसके अलावा ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही पंजीयन निरस्त करने के लिए भोपाल को पत्र भेजा गया है। उसे निगम के कार्यों से तीन साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। नेता जी के कहने पर सड़क बना रहे थे ठेकेदारशिकायत के अनुसार निगम द्वारा जोन क्रमांक पांच के वार्ड 21 में अमरापुरी गांव में सड़क निर्माण का ठेका नितिन इंटरप्राइजेस ठेकेदार नितिन लोदवाल निवासी क्लर्क काॅलोनी को दिया गया था। इस संबंध में 23 मार्च को कार्य शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। इसके बाद ठेकेदार ने अब तक काम शुरू नहीं किया था, लेकिन एक स्थानीय नेता के दबाव में आकर 30 अक्टूबर को ठेकेदार ने बिना किसी को सूचना दिए काम शुरू कर दिया। इसके लिए उसने दो हाइवा गिट्टी डलवा दी। सांवेर में आचार संहिता लगी होने से इसे कानून का उल्लंघन है। ऐसे में ठेकेदार पर केस दर्ज करने को कहा गया। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| Posted: 31 Oct 2020 06:24 AM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और सबसे आधुनिक शहर इंदौर में 3 बदमाश अकरम, अमजद और अजित के खिलाफ 21 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि लड़की ने मकान किराया नहीं चुकाया था इसलिए तीनों ने उसका वर्णन किया और गैंग रेप किया। विजयनगर पुलिस के मुताबिक युवती ने आरोपी अकरम, अमजद और अजित के खिलाफ कार में ले जाकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि वह नंदा नगर में किराए के मकान में रहती थी। आरोपियों ने किराया न देने की बात को लेकर उसे धमकाया था और उसका सामान बाहर निकाल कर फेंक दिया था। मामले में परदेसीपुरा थाने में उसने शिकायत भी दर्ज कराई थी। बावजूद इसके आरोपियों ने किराया न देने की बात पर उसका अपहरण किया और उसे कार में विजय नगर क्षेत्र में ले जाकर कार में ही गलत काम किया। बाद में उसे सुनसान मैदान में ले जाकर 2 लोगों ने उससे फिर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| चुनाव आयोग के खिलाफ केडी कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में, दिल्ली ने कोई बयान नहीं दिया - MP NEWS Posted: 31 Oct 2020 05:53 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ-दिग्विजय सिंह कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका फाइल कर दी है। चुनाव आयोग ने कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इतना सब हो जाने के बावजूद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से कोई बयान नहीं आया। जबकि AICC के लेटर हेड पर कमलनाथ को स्टार प्रचारक घोषित किया गया था। कांग्रेस ने ई-फाइलिंग के जरिए याचिका दायर की है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट दो दिन के लिए बंद है। ऐसे में इस मामले में सुनवाई होती है कि नहीं। ये देखना दिलचस्प होगा।राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्रवाई अलोकतांत्रिक है। आयोग ने बिना नोटिस दिए कमलनाथ को स्टार प्रचारक की सूची से अलग कर दिया। अब हमारी लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। चुनाव आयोग ने कमलनाथ के खिलाफ क्या फैसला दियाचुनाव आयोग ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा, 'आदर्श आचार संहिता के बार-बार उल्लंघन और उसके लिए जारी की गई सलाह की अनदेखी करने के लिए आयोग ने कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा खत्म करने का निर्णय लिया है।' चुनाव आयोग ने कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई क्यों कीमंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहना और सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए 'नौटंकी का कलाकार' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर कमलनाथ से चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया। इसमें कहा गया कि नाथ को कई बार चेताया गया, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कमलनाथ का स्टार प्रचारक दर्जा छिन जाने के बाद क्या होगाचुनाव में स्टार प्रचारक की हवाई यात्रा, चुनाव सभा का खर्च पार्टी के खाते में जुड़ता है।, लेकिन चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद अब कमलनाथ की सभाओं का खर्च और प्रचार के लिए की गई हवाई यात्रा का खर्च भी प्रत्याशी के खाते में ही जोड़ा जाएगा। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| भोपाल से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए ट्रेन की घोषणा - BHOPAL NEWS Posted: 31 Oct 2020 05:47 AM PDT भोपाल। भारतीय रेल एक-एक करके अपनी ट्रेनों को अनलॉक करता जा रहा है। लेकिन सभी ट्रेनों को स्पेशल बना दिया गया है। भोपाल से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने के लिए डॉक्टर अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णव देवी कटरा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की घोषणा कर दी गई है। यह सुपर फास्ट ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इस ट्रेन में कोई जनरल बोगी नहीं होगी। भोपाल के अलावा कटरा सुपरफास्ट संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा और बीना स्टेशनों पर हाल्ट रहेगा। 1. गाड़ी संख्या : 0291 श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट स्पेशल का टाइम टेबलट्रेन : डॉक्टर अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णव देवी कटरा सुपरफास्ट दिन : 9 नवंबर से (सप्ताह में तीन दिन) प्रति सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार प्रारंभिक स्टेशन : डॉक्टर अम्बेडकर नगर स्टेशन से सुबह 11.50 बजे रवाना होगी भोपाल मंडल में हाल्ट : यह शाम 4.58 बजे संत हिरदाराम नगर, 5.20 बजे भोपाल, शाम 6.08 बजे विदिशा, शाम 6.40 बजे गंजबासौदा और शाम 7.35 बजे बीना पहुंचेगी। 2. गाड़ी संख्या : 0220 श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट स्पेशल का टाइम टेबलट्रेन : श्री माता वैष्णव देवी-डॉक्टर अम्बेडकर नगर सुपरफास्ट दिन : 11 नवंबर से (सप्ताह में तीन दिन), प्रति बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार प्रारंभिक स्टेशन : श्री माता वैष्णव देवी कटरा स्टेशन से सुबह 6.55 बजे कोच : सेकंड एसी का 1, थर्ड एसी के 6, स्लीपर के 8, जनरल के 4, बफेट कार का 1 और एसएलआर 2 समेत कुल 22 डिब्बे रहेंगे। भोपाल मंडल में हाल्ट : अगले दिन सुबह 5.10 बजे बीना, सुबह 5.49 बजे गंजबासौदा, सुबह 6.16 बजे विदिशा, सुबह 7.20 बजे भोपाल,सुबह 8.03 बजे संत हिरदाराम नगर और दोपहर 1.15 बजे डॉक्टर अम्बेडकर नगर स्टेशन पहुंचेगी। दोनों तरफ से इन स्टेशनों पर हाल्ट : इंदौर, देवास, उज्जैन, मक्सी, बेरछा, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सिहोर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, ललितपुर, बबीना, झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां, पलवल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, सरहिन्द, खन्ना, लुधियाना, जालंधर कैंट, दसुया, मुकरिया, पठानकोट कैंट, कठुआ, जम्मूतवी, राम नगर, ऊधमपुर, एवं चक रखवाल स्टेशनों पर रुकेगी। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| Posted: 31 Oct 2020 06:24 AM PDT भोपाल। कांग्रेस पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ग्वालियर-चंबल के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोक नगर में आयोजित आम सभा में कहा कि "हां, कमल नाथ जी सुन लीजिए। मैं कुत्ता हूं, क्योंकि मेरा मालिक मेरी जनता है, जिसकी सेवा में करता हूूं। कुत्ता अपने मालिक और अपने दाता की रक्षा करता है। हां, कमल नाथ जी मैं कुत्ता हूं, कोई भी व्यक्ति मेरे मालिक के साथ भ्रष्टाचार करेगा और उसे उंगली दिखाएगा, तो कुत्ता काटेगा।" कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कुत्ता बताया थामालूम हो कि शुक्रवार को अशोकनगर शहर में आयोजित सभा में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिना नाम लिए सिंधिया को कुत्ता कहा था। इन्होंने कहा कि जिस तरह से एक पिल्ला की रक्षा के लिए कुत्ता आगे आ जाता है, उसी तरह से यहां के विधायक को कार्रवाई से बचाने के लिए कुत्ता आ गया था। बल्लभ भवन से बोरियों में भरकर रुपए निकलता थाइन्होंने कहा कि कमल नाथ विश्व स्तर के उद्योगपति हैं, मगर एक उद्योग स्थापित नहीं हुआ मप्र में, पर बल्लभ भवन में जो लोकतंत्र का मंदिर है, उसमें ट्रांसफर का उद्योग शुरू कर दिया था कमल नाथ ने। एक-एक व्यक्ति के लिए बोली लगती थी। बोरियों के साथ बल्लभ भवन में रात को रुपया निकलता था। मैं सड़क पर उतर गया और इस भ्रष्टाचारी सरकार को धूल चटाने का काम किया। मैंने सही किया ना। इस सभा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।
31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| प्रेस्टीज कंपनी के डुप्लीकेट ओवन BHOPAL में बिक रहे थे, दो व्यापारी गिरफ्तार - MP NEWS Posted: 31 Oct 2020 05:14 AM PDT भोपाल। देश की प्रतिष्ठित कंपनी प्रेस्टीज के डुप्लीकेट ओवन भोपाल में बेचे जा रहे थे। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पिपलानी थाना पुलिस ने प्रेस्टीज कंपनी की शिकायत पर दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 196 कार्टून डुप्लीकेट माल बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि दोनों व्यापारी लंबे समय से बाजार में प्रेस्टीज कंपनी के डुप्लीकेट ओवन की सप्लाई कर रहे थे। संजय बरतन भंडार गांधी मार्केट भोपाल में पुलिस का छापापिपलानी पुलिस के अनुसार गंजबासौदा में रहने वाले अजय देवलिया आरके एंड एसोसिएट ऑफिस के फील्ड ऑफिसर हैं। उनका दिल्ली में ऑफिस है। उन्होंने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि भोपाल के पिपलानी स्थित गांधी मार्केट में संजय बर्तन भंडार नाम से एक शॉप है। इसमें प्रेस्टिज कंपनी के कार्टून में नकली ओवन रखकर बेचे जा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत की पड़ताल के बाद गांधी मार्केट में संजय बर्तन भंडार पर छापा मारकर माल जब्त कर लिया। दुकानदार विपुल ताम्रकार गिरफ्तारयह दुकान सोनागिरी निवासी 28 साल के विपुल ताम्रकार पिता विष्णु प्रसाद ताम्रकार की थी। पुलिस ने मौके से 11 डुप्लीकेट ओवन बरामद कर विपुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि विपुल ताम्रकार केवल एक विक्रेता है। उसे डुप्लीकेट माल की सप्लाई पूछताछ के दौरान पता चली। आदिनाथ ट्रेडर्स इतवारा भोपाल पर पुलिस का छापा, प्रमेश तारण गिरफ्तारपुलिस ने विपुल की निशानदेही पर माल की सप्लाई करने वाले आदिनाथ ट्रेडर्स इतवारा रोड पहुंचकर दुकान मालिक 45 साल के कारोबारी प्रमेश तारण पिता शीलचंद तारण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके गोदाम से 185 के कार्टून जब्त किए। यह सभी माल नकली था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रेस्टीज कंपनी के डुप्लीकेट ओवन लंबे समय से बेचे जा रहे थेपुलिस के अनुसार ऐशबाग निवासी रमेश तारण डुप्लीकेट ओवन की सप्लाई करता है। वह दुकान में कम कीमत में उन्हें बेच देता था और दुकानदार इन्हें ग्राहकों को दे देते थे। काफी मार्जन मिलने के कारण लंबे समय से डुप्लीकेट माल बेचा रहा था। कंपनी को इसको लेकर काफी शिकायतें आई थीं। कंपनी के कार्टून में भरकर रखते थेआरोपी डुप्लीकेट ओवन तैयार कर उन्हें कंपनी के कार्टून में भरकर रखते थे। ओवन में कहीं भी नाम या टेगिंग नहीं होता था। कार्टून देखकर ही लोग माल ले लेते थे। लोगों को इनके डुप्लीकेट होने का एहसास तक नहीं होता था। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| श्रद्धालुओं ने पीताम्बरा पीठ प्रबन्धन पर लगाये गड़बड़ी के आरोप - DATIA MP NEWS Posted: 31 Oct 2020 06:45 AM PDT दतिया। दतिया पीताम्बरा पीठ मंदिर के प्रबंधन पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य सहित अन्य गतिविधियों में गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाया गया है। श्रद्धालुओं ने पीठ के ट्रस्ट की अध्यक्ष औऱ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर में जो निर्माण कार्य हो रहा है उसमें तय बजट से अधिक खर्च किया जा रहा है, जिसकी प्रबंधन समीक्षा नही कर रहा है साथ ही मंदिर में संचालित अन्य गतिविधियों में भी प्रबंधन के सदस्यगण मनमानी कर रहे है, जिन पर किसी का अंकुश नही है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि ट्रस्ट की अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया इस मामले में हस्तक्षेप करके पूरे मामले की जांच कराए। श्रद्धालुओं का यह भी आरोप में कोरोना के दौरान लॉक डाउन में 1700 किलो प्रसाद के घोटाले आरोप की भी जांच ट्रस्ट के प्रबन्धन के पास विचाराधीन है जिस पर भी ट्रस्ट द्वारा कोई निर्णय नही लिए जाने पर प्रबन्धन की छवि खराब हो रही है। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| Posted: 31 Oct 2020 04:29 AM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के सरसंघचालक श्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कहा कि मेरी चमड़ी मोटी है, मुझे गालियों से फर्क नहीं पड़ता। कुछ लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, लेकिन असली गद्दार तो वह है जो ₹350000000 में बिक गए। श्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर इंदौर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रेस से बातचीत कर रहे थे। चुनाव आयोग ने कमलनाथ को चेतावनी दी थी फिर स्टार प्रचारक की सूची से क्यों हटाया: दिग्विजय सिंहपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची से हटाने पर कहा, 'यह चौंकाने वाला आदेश हुआ है। 21 अक्टूबर काे डबरा में कमलनाथ के बयान पर आयोग ने जवाब मांगा था। उन्हाेंने जवाब भी दे दिया था। 26 अक्टूबर को आयाेग ने उन्हें एक निर्देश दिया कि आप अपनी भाषा को संयमित रखें। कल के निर्णय में कमलनाथ के 13 अक्टूबर के भाषण का जिक्र करके उन्हें स्टार प्रचारक की सूची से ही बाहर कर दिया। शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा ने भी तो आपत्तिजनक बयान दिए थेदिग्विजय सिंह ने कहा कि स्टार प्रचारक की सूची का अधिकार राजनीतिक दलों का है, आयोग को नहीं। इसलिए आयोग ने अपनी ही गाइडलाइन का उल्लंघन किया है। कमलनाथ ने जो कहा उससे ज्यादा गंभीर और उससे ज्यादा भद्दी बातें कमलनाथ के खिलाफ शिवराज सिंह चौहान, सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और वीडी शर्मा ने कहीं हैं। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। यह दोहरा मापदंड उचित नहीं है। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| इंदौर से मां वैष्णो देवी दरबार के लिए मालवा एक्सप्रेस की घोषणा - INDORE NEWS Posted: 31 Oct 2020 04:17 AM PDT इंदौर। रेलवे ने इंदौर से मां वैष्णो देवी दरबार तक के लिए चलने वाली मालवा एक्सप्रेस की घोषणा कर दी है। महू-इंदौर-कटरा मालवा एक्सप्रेस दिनांक 9 नवंबर 2020 से शुरू होगी। इसके लिए रिजर्वेशन विंडो 2 नवंबर 2020 को ओपन कर दी जाएगी। इंदौर एवं आसपास के कई रेल यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण ट्रेन है। मालवा एक्सप्रेस को भी स्पेशल बना दियामालवा एक्सप्रेस में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे जिनमें यात्री रिजर्वेशन करवाकर ही सफर कर सकेंगे। रेलवे ने इसे भी स्पेशल ट्रेन बना दिया है इसलिए किराया सामान्य से ज्यादा लगेगा। मालवा एक्सप्रेस का नया टाइम टेबलयह ट्रेन महू से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार व कटरा से हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चला करेगी। ट्रेन में 22 कोच होंगे जो एलएचबी श्रेणी के रहेंगे। रेलवे द्वारा तय टाइम टेबल के अनुसार 02919 महू-कटरा मालवा एक्सप्रेस दोपहर 11:50 बजे महू से चलकर अगले दिन शाम 6:30 बजे कटरा पहुंचेगी। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद मुझे 50 करोड़ का ऑफर दिया था: पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने कहा - MP NEWS Posted: 31 Oct 2020 03:52 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से कैबिनेट मंत्री बने उमंग सिंघार ने आज अपने पुराने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा आरोप लगाया है। श्री उमंग सिंघार ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद उन्हें 50 करोड़ का ऑफर दिया था। धार में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक श्री उमंग सिंघार ने कहा कि जब मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी और उसको गिराने के लिए भारतीय जनता पार्टी साजिश रच रही थी, उस समय जब कई विधायक बेंगलुरु गए, सिंधिया जी से बात हुई, सिंधिया जी ने कहा आपकी जो आर्थिक स्थिति है उसे देखते हुए हम भी आपके लिए 50 करोड़ की व्यवस्था कर देंगे। मेरी भाजपा में बात हो गई है और आपको मंत्री पद दे देंगे। बीडी शर्मा जी कल कह रहे थे कि खुलासा कीजिए नाम का किसने कहा, तो सिंधिया जी ने यह बात कही थी। स्पष्ट मैं करना चाहता हूं। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं है भाजपा में मेरी सब से बात हो गई है। सिंधिया गुट के कद्दावर नेता थे उमंग सिंघारयाद दिला दें कि श्री उमंग सिंघार कांग्रेस पार्टी में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के कद्दावर नेता थे। कमलनाथ सरकार के समय जब पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर अप्रत्यक्ष हमले शुरू किए तब श्री उमंग सिंघार ने कांग्रेस पार्टी के अनुशासन को तोड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई शुरू हो गई थी। कहा जाता है कि इसी घटनाक्रम के बाद श्री उमंग सिंघार और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच दूरियां बढ़ती गई और दिग्विजय सिंह के नजदीक आते गए। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| Posted: 31 Oct 2020 06:24 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का चेहरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीनने के बाद चुनाव आयोग ने शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मोहन यादव पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है जबकि इंदौर से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय को चेतावनी दी है। भारत निर्वाचन आयोग ने कैबिनेट मंत्री मोहन यादव को 24 घंटे के लिए किसी भी प्रकार के सार्वजनिक भाषण के लिए प्रतिबंधित किया है। यानी चुनाव आयोग का आदेश जारी होने से 24 घंटे तक मंत्री मोहन यादव नुक्कड़ सभा से लेकर विशाल आमसभा तक किसी भी प्रकार की सभा को संबोधित नहीं कर पाएंगे। वह अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं कर सकते। केवल चंद संपर्क कर सकते हैं। कैलाश विजयवर्गीय को चेतावनी, मंत्री उषा ठाकुर को नोटिसभारत निर्वाचन आयोग ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुन्नू-मुन्नू वाले बयान पर चेतावनी जारी करके कहा है कि आगे से इस तरह के विवादित बयान न दें अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ इंदौर से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर के कथित बयान "धर्म आधारित शिक्षा से कट्टरता पनपाती है" के लिए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| व्याख्याता भर्ती विवाद: हाई कोर्ट का डिसीजन, MD रनिंग के आवेदन एक्सेप्ट करें - INDORE NEWS Posted: 30 Oct 2020 10:33 PM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने आयुष मंत्रालय को आदेशित किया है कि वह व्याख्याता पद पर भर्ती के लिए BAMS के बाद MD का कोर्स कर रहे डॉक्टरों के आवेदन स्वीकार करें। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के कारण MD कोर्स की परीक्षाएं नियत समय पर आयोजित नहीं हुई है। आयुष मंत्रालय लेक्चरर के पद पर भर्ती कर रहा है। आयुष मंत्रालय व्याख्याता पद के लिए आवेदन स्वीकार परंतु सशर्तहाई कोर्ट ने आयुष मंत्रालय को आदेश दिए कि वह डॉक्टरों के आवेदन पर विचार करे। मंत्रालय ने इंटरव्यू होने के पहले डिग्री हासिल करने की शर्त पर आवेदन लेना शुरू किए हैं। सैकड़ों डॉक्टर की एमडी की डिग्री बाकी है। इस वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे। डॉक्टरों ने अधिवक्ता आकाश शर्मा के जरिए याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया कि डॉक्टर कोरोना काल में मरीजों का इलाज कर रहे थे। संक्रमण की वजह से परीक्षा नहीं हो पाई। इस वजह से उन्हें डिग्री नहीं मिली। कई राज्यों में परीक्षा हो चुकी है। कई राज्यों में बाकी है। कम से कम आवेदन तो स्वीकार किए जा सकते हैं। हाई कोर्ट ने मंत्रालय को विचार करने के आदेश दिए थे। अकेले इंदौर शहर में 100 से ज्यादा डॉक्टर ऐसे हैं, जिनको इस पद के लिए आवेदन करना है। कोरोना का इलाज आयुर्वेद के जरिए भी किया जा रहा है। मंत्रालय काढ़ा सहित जड़ी बूटियों से बनी दवा का वितरण भी अस्पतालों में कर रहा है। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| शासकीय कर्मचारियों को LTC किराया भुगतान में आयकर की छूट - EMPLOYEE NEWS Posted: 30 Oct 2020 10:07 PM PDT नई दिल्ली। भारत सरकार ने भारत के सभी राज्यों के कर्मचारी एवं ऐसे कर्मचारी जो केंद्रीय कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते, को LTC किराया भुगतान में आयकर की छूट देने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय से जारी हुए प्रेस रिलीज के अनुसार कोविड-19 महामारी और उसकी वजह से किये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के साथ-साथ परिवहन एवं आतिथ्य (हॉस्पिटलिटी) क्षेत्र में आये व्यवधान के मद्देनजर और साथ ही सामाजिक दूरी बरतने की जरुरत के कारण भी कई कर्मचारी 2018-21 वर्तमान के ब्लॉक में अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) का लाभ उठाने में सक्षम नहीं हैं। केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को मुआवजा देने और उपभोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से और इस क्रम में उपभोग व्यय को बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को ओएम संख्या एफ. संख्या 12(2)/2020-ईआईआई (ए) दिनांक 12 अक्टूबर 2020 में उल्लेखित कुछ शर्तों के पूरा होने की स्थिति में एलटीसी किराया के बराबर नकद भत्ता का भुगतान करने की अनुमति दी है। यह भी प्रावधान किया गया है कि चूंकि एलटीसी किराया का नकद भत्ता मानित वास्तविक यात्रा के बदले में है, इसलिए वह एलटीसी किराया के लिए उपलब्ध मौजूदा आयकर छूट की तर्ज पर आयकर छूट का पात्र होगा। अधिकतम 36,000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति व्यक्ति (राउंड ट्रीप) अन्य कर्मचारियों (अर्थात गैर-केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों), जिन्हें उपर्युक्त ओएम द्वारा कवर नहीं किया गया है, को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से गैर- केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को भी इसी प्रकार एलटीसी किराया के बराबर नकद भुगतान के लिए आयकर छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसी के अनुरूप, गैर-केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों को, अधिकतम 36,000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति व्यक्ति (राउंड ट्रीप) मानित एलटीसी किराया के रूप में, किये गये नकद भत्ते के भुगतान को पैरा-4 में निर्दिष्ट शर्तों के पूरा होने की स्थिति में आयकर से छूट की अनुमति दी जाएगी। एक गैर-केन्द्रीय सरकारी कर्मचारी ('कर्मचारी') द्वारा मानित एलटीसी किराया में आयकर छूट की प्राप्ति निम्नलिखित शर्तों की पूर्ति के अधीन होगी:- कर्मचारी ब्लॉक वर्ष 2018-21 में मान्य एलटीसी के एवज में मानित एलटीसी किराया के एक विकल्प का उपयोग करे। (ब) कर्मचारी उन वस्तुओं / सेवाओं की खरीद पर मानित एलटीसी के मूल्य के तीन गुना के बराबर राशि खर्च करे ('निर्दिष्ट व्यय'), जिसकी जीएसटी दर 12 प्रतिशत से कम नहीं हो और जीएसटी पंजीकृत विक्रेताओं / सेवा प्रदाताओं से 12 अक्टूबर, 2020 से 31 मार्च, 2021 ('निर्दिष्ट अवधि') के दौरान डिजिटल मोड के माध्यम से जीएसटी संख्या एवं जीएसटी भुगतान की राशि इंगित करने वाला एक वाउचर प्राप्त करे। (सी) एक कर्मचारी जो निर्दिष्ट अवधि के दौरान निर्दिष्ट व्यय पर मानित एलटीसी किराया का तीन गुना से कम खर्च करता है, वह पूरे मानित एलटीसी किराया और संबंधित आयकर छूट प्राप्त करने का हकदार नहीं होगा और दोनों की राशि नीचे उदाहरण- ए में समझाये गये तरीके के अनुरूप आनुपातिक रूप से घटायी जायेगी। डीडीओ निर्दिष्ट अवधि के दौरान किए गए निर्दिष्ट व्यय के चालान की प्रतियां प्राप्त करने के बाद उपरोक्त शर्तों की पूर्ति पर आयकर छूट की अनुमति देगा। इसके अलावा, चूंकि यह छूट एलटीसी किराया के लिए दी गई छूट के बदले में है, आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 115बीएसी के तहत रियायती कर व्यवस्था के तहत आयकर का भुगतान करने का विकल्प चुनने वाला कर्मचारी इस छूट का हकदार नहीं होगा। केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा जारी स्पष्टीकरण ओएम एफ. संख्या 12(2)/2020-ईआईआई (ए) दिनांक 20 अक्टूबर, 2020 और इस संबंध में बाद में जारी स्पष्टीकरण, यदि कोई हो, गैर-केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों पर भी यथोचित परिवर्तनों सहित लागू होगा बशर्ते पूर्ववर्ती पैरा में निर्दिष्ट शर्तों की पूर्ति हो। इस उद्देश्य के लिए आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों में विधायी संशोधन का प्रस्ताव नियत समय में किया जाएगा। उदाहरण- ए मानित एलटीसी किराया : 20,000 रूपए x 4 = 80,000 रूपए खर्च की जाने वाली राशि : 80,000 रूपए x 3 = 2,40,000 रूपए इस प्रकार यदि कोई कर्मचारी निर्दिष्ट खर्च पर 2,40,000 या उससे ऊपर रुपये खर्च करता है, तो वह पूर्ण रूप से एलटीसी किराया और संबंधित आयकर छूट का हकदार होगा। हालांकि अगर कोई कर्मचारी केवल 1,80,000 रुपये खर्च करता है, तब वह 75 प्रतिशत (यानी 60,000 रुपये) के लिए एलटीसी किराया और संबंधित आयकर छूट का हकदार होगा। कर्मचारी को नियोक्ता से 80,000 रूपए की अग्रिम राशि प्राप्त होने की स्थिति में, उसे नियोक्ता को 20,000 रुपये वापस करना होगा क्योंकि वह आवश्यक राशि का केवल 75 प्रतिशत ही खर्च कर सकता है। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| चुनाव आयोग के डिसीजन पर 10 नवंबर के बाद जवाब दूंगा: कमलनाथ - MP NEWS Posted: 31 Oct 2020 06:24 AM PDT भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने शनिवार सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की कार्रवाई पर मैं अभी कोई प्रतिक्रिया देना नहीं चाहता लेकिन 10 नवंबर के बाद मैं जवाब दूंगा। याद दिला दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दिनांक 30 अक्टूबर 2020 को मतदान दिनांक 3 नवंबर 2020 से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनके स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया था। स्टार प्रचारक ना तो कोई पोस्ट नहीं स्टेटस: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहाकांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का चेहरा श्री कमलनाथ ने कहा कि स्टार प्रचारक ना तो कोई पोस्ट है और ना ही स्टेटस। चुनाव आयोग के निर्णय पर मैं आज कोई प्रतिक्रिया देना नहीं चाहता परंतु 10 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया का अंत हो जाने के बाद मैं अपनी प्रतिक्रिया जरुर दूंगा। I don't want to comment on EC's decisionStar campaigner is neither a post nor a status. I don't want to comment on EC's decision, will comment only after 10th Nov. In the end, public matters the most & they know everything: Congress leader Kamal Nath on EC revoking his star campaigner status for MP by-election campaign
चुनाव आयोग की कार्रवाई से क्या फर्क पड़ेगाचुनाव आयोग की कार्रवाई से कमलनाथ की ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं पर ब्रेक लग जाएगा। क्योंकि अब वह कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक नहीं है, इसलिए वह जिस प्रत्याशी के क्षेत्र में प्रचार करने जाएंगे, कार्यक्रम का पूरा खर्चा उस प्रत्याशी के खर्चे में जुड़ जाएगा। क्योंकि कमलनाथ चुनावी सभाओं के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग करते हैं इसलिए खर्चा थोड़ा ज्यादा होगा। इसके चलते कई क्षेत्रों में उनकी सभाएं नहीं हो पाएंगी। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| जमीन के नीचे फूटे पाइप का पानी ऊपर क्यों आता है - GK IN HINDI Posted: 31 Oct 2020 01:09 AM PDT आपने अक्सर देखा होगा, अंडर ग्राउंड पाइप लाइन यदि फूट जाए तो उसका पानी जमीन के ऊपर आ जाता है। जबकि जमीन के ऊपर फैला हुआ पानी कुछ समय बाद जमीन के अंदर चला जाता है। सवाल भी यही है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। जब जमीन के ऊपर का पानी जमीन के अंदर जाता है तो फिर जमीन के अंदर फूटे हुए पाइप लाइन का पानी नीचे क्यों नहीं जाता, ऊपर क्यों आ जाता है। आनंद बंदेवार (इंजीनियर) का कहना है कि पानी की एक सामान्य प्रकृति होती है। वह अपना रास्ता खुद तलाश लेता है। ऐसा कोई सिद्धांत नहीं है कि जमीन के नीचे फूट गई पाइप लाइन का पानी 180 डिग्री पर जमीन के ऊपर आए। यदि उसे नीचे जाने का रास्ता मिलता है तो वह नीचे भी चला जाता है। लेकिन ज्यादातर पानी ऊपर आता है क्योंकि पानी के ऊपर आने का रास्ता आसानी से मिल जाता है। किसी भी पाइपलाइन को जमीन के नीचे दबाने के लिए जमीन को खोदा जाता है। इसके कारण जमीन ठोस नहीं रह जाती। जब की पाइप लाइन के नीचे की जमीन, ऊपर की जमीन की तुलना में ज्यादा ठोस होती है। यही कारण है कि पानी ऊपर की तरफ आ जाता है। कई बार जब पाइप लाइन के ऊपर सीमेंट और कंक्रीट बिछा दिया जाता है तो फिर पानी उस जगह से निकल कर आता है जहां पर उसे रास्ता मिलता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,) |
| किसी भी तरह का विश्वासघात किस धारा के अंतर्गत दंडनीय अपराध है, यहां पढ़िए - ASK IPC Posted: 30 Oct 2020 01:27 PM PDT हमने आपको आपराधिक न्यास भंग के अपराधों के बारे में बताया था। कुछ धाराओं के अनुसार यह बताया गया था किस तरह से विश्वासघात करने से कौन सी धारा के अंतर्गत सजा मिलती है, जैसे धारा - 407 के अनुसार वाहन चालक द्वारा विश्वास घात करना। धारा- 408 के अनुसार नोकर या लिपिक द्वारा विश्वास तोड़ना। धारा- 409 के अनुसार कोई बैककर्मी, लोकसेवक, दलाल आदि द्वारा विश्वासभंग करना आदि से संबंधित अपराध एवं सजा को छोड़ कर अगर कोई व्यक्ति इनसे अलग तरीके से विश्वासभंगकरता है या धोखा देता है तब व्यक्ति को धारा 406 के अंतर्गत सजा के लिए दण्डित होगा जानिए। भारतीय दण्ड संहिता,1860 की धारा 406 की परिभाषा:-अगर कोई व्यक्ति बेईमानी की भावना से निम्न उद्देश्य की भावना से विश्वास भंग करता है- उधार पैसे लेकर न लौटना, प्राइवेट कंपनियों द्वारा लिया गया ऋण को न चुकाना, किसी के पैसे विश्वास के साथ लेकर गबन करना, कोई चल संपत्ति को उधार लेकर वापस न करना आदि सामान्य न्यास भंग करना। दण्ड का प्रावधान:- धारा 406 के अनुसार आपराधिक न्यास भंग का अपराध किसी भी प्रकार से समझौता योग्य नहीं है, यह संज्ञेय एवं अजमानतीय अपराध होते हैं इनकी सुनवाई का अधिकार प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट को हैं। सजा:- इस अपराध के लिए तीन वर्ष की कारावास या जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता है। उधरणानुसार:- एक वाद में स्त्री रेलवे टिकट घर से टिकट खरीदना चाहती थी, लेकिन टिकट की खिड़की पर अधिक भीड़ होने के कारण उसने खिड़की के पास खड़े व्यक्ति को अपने लिए टिकट खरीदने के लिए पैसे दिए। उस व्यक्ति ने महिला से पैसे ले लिए लेकिन टिकट खरीदने की बजाय पैसे लेकर भाग गया। इस वाद में न्यायालय ने आरोपी को आपराधिक न्यास भंग का दोषी ठहराया एवं धारा 406 के अंतर्गत दण्डित होगा। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) कानूनी जानकारी से संबंधित 10 सबसे लोकप्रिय लेखकोर्ट में गीता पर हाथ रखकर कसम क्यों खिलाते थे, रामायण पर क्यों नहीं है सरकारी अधिकारी निर्दोष नागरिक को जबरन रोककर रखे तो IPC की किस धारा के तहत मामला दर्ज होगा अधिकारी, कोर्ट में गलत जानकारी पेश कर दे तो विभागीय कार्रवाई होगी या FIR दर्ज होगी क्या जमानत की शर्तों का उल्लंघन अपराध है, नई FIR दर्ज हो सकती है एक व्यक्ति अपराध करे और दूसरा सिर्फ साथ रहे तो दूसरा अपराधी माना जाएगा या नहीं रात के समय किसी के घर में चोरी छुपे घुसना किस धारा के तहत अपराध है यदि कोई मर्जी के बिना घर में घुस आए तो क्या FIR दर्ज करवाई जा सकती है धूम्रपान करने वालों के खिलाफ IPC की किस धारा के तहत FIR दर्ज होगी आम रास्ते में रुकावट पैदा करने वाले के खिलाफ किस धारा के तहत FIR दर्ज होती है गर्भपात के दौरान यदि महिला की मृत्यु हो गई तो जेल कौन जाएगा डॉक्टर या पति यदि जबरदस्ती नशे की हालत में अपराध हो जाए तो क्या सजा से माफी मिलेगी |
| GWALIOR के लोग शताब्दी और हमसफर ट्रेनों में यात्रा नहीं कर रहे - MP NEWS Posted: 31 Oct 2020 01:09 AM PDT ग्वालियर। ट्रेनों का किराया ज्यादा होने से शताब्दी और हमसफर ट्रेनों में लोग यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। जबकि दीवाली में इन्हीं ट्रेनों में नोरुम की स्थिति देखी जाती थी। इसका कारण कोरोना संक्रमण भी बताया जा रहा है। आलम यह है कि सामान्य ट्रेनों में जहां सीट वेटिंग में है तो स्पेशल ट्रेनें खाली चल रही हैं। शताब्दी और हमसफर ट्रेनों में भी सीटें नहीं भर पा रही हैं। हालांकि रेलवे को उमीद है कि दीपावली के त्योहार पर ट्रेनों में बुकिंग फुल हो जाएगी। रेलवे ने कोरोना संक्रमण के बाद कई ट्रेनों को कोविड स्पेशल के नाम से चलाना शुरू किया था। इसके बाद हाल ही में नवरात्र और दीपावली को लेकर पूजा और त्योहार स्पेशल को ट्रैक पर लाया गया। भोपाल शताब्दी और हमसफर ट्रेनों को चलाया गया। रेलवे को उम्मीद थी कि त्योहार ट्रेनों में अधिक भीड़ रहेगी। लेकिन मौजूद समय में कोविड स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, लेकिन पूजा स्पेशल ट्रेनें खाली चल रही हैं। बताया जाता है कि पूजा स्पेशल ट्रेनों का किराया कोविड स्पेशल ट्रेनों से काफी अधिक है। इसके चलते यात्री इन ट्रेनों में रिर्जवेशन कराने से बच रहे हैं। वहीं भोपाल शताब्दी और हमसफर एसप्रेस भी खाली चल रही हैं। शताब्दी एसप्रेस में तो 200 सीटें तक खाली होती हैं। जानकारी अनुसार भोपाल शताब्दी, हमसफर, झांसी-बांद्रा स्पेशल, ग्वालियर-बरौनी, ओखा-गोरखपुर, एर्नाकुलम-बरौनी, मुंबई-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर, छपरा स्पेशल, इंदौर-राजेंद्र नगर साप्ताहिक, विशाखा पट्नम-हजरत निजामुद्दीन त्योहार स्पेशल, छाीसगढ़ त्योहार स्पेशल, उप्र संपर्क क्रांति, छाीसगढ़ संपर्क क्रांति ट्रेन हैं। प्लेटफार्म पर बेवजह घूम रहे दो युवक गिरफ्तारग्वालियर। कोविड काल के चलते प्लेटफार्म पर केवल आरक्षित टिकट से ही रेल से सफर करने वाले यात्रियों को एंट्री दी जा रही है। बीती रात प्लेटफार्म पर बिना टिकट के घूम रहे दो युवकों को गश्त कर रहे आरपीएफ के जवानों ने एंट्री प्रतिबंधित होने का हवाला देकर बाहर जाने को कहा। आरपीएफ के उपनिरीक्षक एचके वैद्य प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रहे थे। तभी स्वचलित सीढिय़ों के पास दो युवक उन्हें दिखे तो एसआई ने दोनों युवकों से आरक्षित टिकट दिखाने को कहा। युवकों ने कहा कि वे तो प्लेटफार्म पर घूमने के लिए आए हैं। यह बात सुनते ही उप निरीक्षक वैद्य ने तत्काल प्लेटफार्म से बाहर जाने को कहा। लेकिन युवकों को यह बात इतनी बुरी लगी कि दोनों ने प्लेटफार्म से बाहर जाने से इनकार कर दिया और जवानों से भिड़ गए, विवाद का पता चलते ही अन्य जवानों को मौके पर बुलाकर प्लेटफार्म पर आवारागर्दी कर रहे महेन्द्र सिंह व रामू शाक्य को रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| करवा चौथ का व्रत 13 घंटे 22 मिनट का होगा, सरगी का क्या महत्व है - KARWA CHAUTH 2020 MUHURAT AND TIME Posted: 31 Oct 2020 01:15 AM PDT ग्वालियर। बालाजी धाम काली माता मंदिर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश सोनी के अनुसार सुख सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं करवा चौथ पर लगभग 13 घंटे 22 मिनट तक निर्जला व्रत रखेंगी कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिन 4 नवंबर को सुबह सूर्योदय से लेकर रात 8:27 तक करवा चौथ का व्रत रखना होगा। करवा चौथ का व्रत कितने बजे से कितने बजे तककार्तिक मास चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 4 नवंबर को सुबह 3:24 पर हो रहा है वहीं चतुर्थी का समापन 4 नवंबर को शाम 5:14 पर होगा ऐसे में करवा चौथ का व्रत 4 नवंबर को रखा जाएगा इस दिन चंद्रोदय का समय 8:27 पर है चंद्रमा के उदय होने के साथ ही व्रत रखने वाली महिलाएं चंद्रमा को जल समर्पित कर व्रत को पूर्ण करेंगे। करवा चौथे के व्रत में सरगी से क्या होता हैकरवा चौथ मनाने को लेकर महिलाएं उत्साहित हैं बुजुर्ग महिलाएं भी तैयारी में जुट गई हैं 4 नवंबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व के लिए बाजारों में महिलाएं खरीदारी कर अपने पसंद के जेवर व साडिय़ा ले रही हैं वहीं सासू मां का सरगी तैयार करने के लिए सामानों की खरीददारी की जा रही है बुजुर्ग महिलाओं का कहना है कि करवा चौथ पति पत्नी के साथ-साथ बहू के रिश्तो को भी मजबूत करता है सास बहू को सरगी के रूप में मिठाइयां फल तथा सिंगार का सामान देती हैं तो इससे आपस में प्यार व आदर की भावना का विकास होता है। सास का आशीर्वाद है सरगीआरआर टावर बहोड़ापुर निवासी श्रीमती विद्या सोनी बताती हैं करवा चौथ का व्रत के दिन भोर में सास अपनी बहू को सरगी देती है यह एक तरह से उनका आशीर्वाद ही होता है वही सरगी की थाली सास बहू के लिए तैयार करती है ताकि वह व्रत पूरा कर सके सरगी थाली में मिठाइयां सिमैया सूखे मेवा नारियल फल साड़ी व ज्वेलरी दिया जाता है। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| मंदसौर में माध्यमिक शिक्षक एवं AVFO सस्पेंड - EMPLOYEE NEWS Posted: 30 Oct 2020 12:37 PM PDT मन्दसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण श्री भुपेन्द्र सिंह शक्तावत माध्यमिक शिक्षक, शासकीय माध्यमिक विद्यालय सुरखेड़ा एवं श्री पूरनमल दायमा AVFO नाहरगढ़ की ड्यूटी जिला निर्वाचन कार्यालय मंदसौर में विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के कार्य हेतु एस.एस.टी. दल क्षेत्र नाहरगढ़ में लगाई गई थी। इनकी ड्यूटी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 26 (क) जिला निर्वाचन कार्यालय मंदसौर निर्वाचन कार्य हेतु लगाई जा कर इनसे यह अपेक्षा की गई थी ये उक्त कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं पूर्ण उत्तरदायीत्वों से निर्वाहन करें। लेकिन 28 अक्टूबर को निर्धारित चेक पोस्ट पर व्यय प्रेक्षक के आकस्मिक दौरे पर ये अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये गए। निर्वाचन संबंधित अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य के निर्वहन के लिए ये उपस्थित नहीं पाए गए। निर्वाचन जैसा महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही की गई। साथ ही इनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारी के आदेश की अवहेलना की गई। श्री शक्तावत व श्री दायमा के अनुपस्थित रहते हुए निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही बरती गई। इस कारण श्री भुपेन्द्र सिंह शक्तावत मा.शि. शा.मावि. सुरखेड़ा एवं श्री पूरनमल दायमा एव्हीएफओ नाहरगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया। निलम्बन अवधि में श्री शक्तावत का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड सीतामऊ रहेगा एवं श्री पूरणमल दायमा का मुख्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा मंदसौर रहेगा। 31 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार |
| INDANE LPG GAS CYLINDER REFILL BOOKING NUMBER / इंडेन गैस सिलेंडर रिफिल बुकिंग का मोबाइल नंबर Posted: 30 Oct 2020 12:30 PM PDT इंडियन ऑयल ग्राहक सुविधा के लिए एक और पहल के साथ आया है। जिसमें इंडेन एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए एक सामान्य मोबाइल नंबर शुरू किया गया है। अब पूरे देश के लिए एलपीजी रिफिल बुक करने के लिए सामान्य मोबाइल नंबर 7718955555 है। यह ग्राहकों के लिए 24x7 उपलब्ध है। indane lpg gas refill booking number delhiअखिल भारतीय एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए यह सामान्य मोबाइल नंबर, एसएमएस और आईवीआरएस के माध्यम से ग्राहक सुविधा को बढ़ावा देने और इंडेन एलपीजी रिफिल बुक करने में आसानी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका मतलब यह है कि अगर ग्राहक एक टेलीकॉम सर्कल से दूसरे राज्यों में जाते हैं, तो भी उनकी इंडेन रिफिल बुकिंग नंबर एक ही रहता है। indane lpg gas booking noइंडेन एलपीजी रिफिल की बुकिंग के लिए टेलीकॉम सर्किल के विशिष्ट फोन नंबरों की वर्तमान प्रणाली को 31 अक्टूबर की आधी रात के बाद बंद कर दिया जाएगा और एलपीजी रिफिल के लिए सामान्य मोबाइल नंबर यानी 7718955555 लागू होंगे। indane lpg cylinder booking statusउल्लेखनीय है कि इंडेन एल.पी.जी. बुकिंग केवल ग्राहक के पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके की जा सकती है। एलपीजी रिफिल बुकिंग और मोबाइल नंबर पंजीकरण की संशोधित प्रक्रिया है : जिसमें यदि ग्राहक का नंबर पहले से ही इंडेन रिकॉर्ड में पंजीकृत है, तो आईवीआरएस 16 अंकों की उपभोक्ता आईडी को सूचित करेगा। उपभोक्ता यह ध्यान दें कि 16 अंकों की उपभोक्ता आईडी ग्राहक के इंडेन एलपीजी चालान / कैश मेमो / सब्सक्रिप्शन वाउचर पर उल्लेखित है। ग्राहक द्वारा पुष्टि करने पर रिफिल बुकिंग स्वीकार कर ली जाएगी। ऑनलाइन गैस बुकिंग नंबरयदि ग्राहक का मोबाइल नंबर इंडेन रिकॉर्ड्स में उपलब्ध नहीं है, तो पहली बार कॉल करते समय, मोबाइल नंबर का पंजीकरण ग्राहकों द्वारा अपनी 16 अंकों की उपभोक्ता आईडी दर्ज करके किया जाना चाहिए जो 7 से शुरू होता है। उसी कॉल सत्र के दौरान, यह प्रमाणित भी किया जाना चाहिए। पुष्टि होने पर ग्राहक का मोबाइल नंबर पंजीकृत हो जाएगा और एलपीजी रिफिल बुकिंग स्वीकार कर ली जाएगी। ग्राहक की 16 अंकों की यह उपभोक्ता आईडी इंडेन एलपीजी चालान / कैश मेमो / सब्सक्रिप्शन वाउचर पर उल्लेखित है। इंडेन गैस बुकिंग टोल फ्री नंबरविस्तृत जानकारी के लिये वेबसाइट https://cx.indianoil.in पर लॉग इन कर सकते हैं या अपने पसंदीदा इंडेन एल.पी.जी. पर अधिक अपडेट के लिए IndianOil ONE मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
























