तहकीकात न्यूज़ |
- किसानों के मुंह से निवाला छीन कर जिम्मेदारों ने केवल अपनी जेब भरनी चाही
- यूपी सरकार ने जारी की अनलॉक-4 की गाइडलाइंस
- पासी समाज की समस्याओ के पैरोकार बने सांसद रविकिशन,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराया अवगत
- अपने घरों में ही फातिहा करके मनाया मोहर्रम का त्यौहार
- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडियट की परीक्षा में शीर्ष रैंक प्राप्त 50-50 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिया ...
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ के किया दर्शन पूजन, आरती में हुए शामिल
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
- रेलवे में फर्जोवाड़ा रोकने हेतु विशेष अभियान
- अयोध्यानगरी में रामलला की स्थापना होते ही रामजानकी मार्ग पर मिला भगवान श्रीराम जी का आशीर्वाद :- कमलेश पासवान
- विधायक विपिन सिंह के निवेदन पर योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं को जल्द समाधना हेतु आश्वस्त किया
| किसानों के मुंह से निवाला छीन कर जिम्मेदारों ने केवल अपनी जेब भरनी चाही Posted: 30 Aug 2020 09:32 PM PDT राकेश सिंह गोण्डा किसानों के मुंह से निवाला छीन कर जिम्मेदारों ने केवल अपनी जेब भरनी चाही पक्के पुल के निर्माण के लिए किसानों की फसल को किया चौपट गोण्डा विकास खंड बभनजोत के अलाउद्दीन पुर ग्राम पंचायत के किसानों की तकरीबन 50 वीघा फसल नष्ट अगर कहें कि बरसात की वजह से किसानों की फसल चौपट हुई तो गलत है किसानों की फसल को जानबूझकर नष्ट किया गया है। पानी निकासी का रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है रास्ते को चौड़ा पाटकर लगे हुए साईफन को दबा दिया गया है जिससे जल निकासी न हो पाने के कारण फसल बरबाद हो रही हैं। कुआनो नदी पर पक्के पुल का निर्माण हो रहा है इस संबंध में स्थानीय किसानों ने अवगत कराया था sdm मनकापुर को अपनी शिकायत दर्ज करवा कर बड़ा सैफन लगवाने की मांग भी की थी किसानों ने अपने फसल के बचाव हेतु।न तो कोई सुनवाई हुई और न ही जिम्मेदारो ने किसानों की समस्या को देखना व समझना चाहा। |
| यूपी सरकार ने जारी की अनलॉक-4 की गाइडलाइंस Posted: 30 Aug 2020 08:54 PM PDT मुख्य सचिव आरके तिवारी द्वारा जारी की गई इस गाइडलाइंस के अनुसार राज्य में स्कूल, कॉलज और शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। सात सितंबर से मेट्रो ट्रेन चल सकेंगी। एक सितंबर से शुरू हो रहे अनलॉक-4 के जरिए अब सधे हुए कदमों से आगे बढ़ने की कोशिश होगी।योगी सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार, राज्य में साप्ताहिक बंदी पहले की तरह लागू रहेगी। शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक पाबंदियों का पालन करना होगा। अब तक कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन लगाने की अनुमति थी, जिस पर अब रोक लगा दी गई है। कंटेमनेंट जोन के बाहर जिलाधिकारी लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगे। अनलॉक-चार में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों को राहत मिल रही है। अभी तक इनके समारोहों पर प्रतिबंध लगा हुआ था, लेकिन 21 सितंबर से उन्हें इसकी अनुमति दे दी गई है। शर्त सिर्फ इतनी है कि समारोह में भाग लेने वालों की संख्या 100 से अधिक नहीं हो और इसमें फिजिकल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी। |
| पासी समाज की समस्याओ के पैरोकार बने सांसद रविकिशन,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराया अवगत Posted: 30 Aug 2020 08:44 AM PDT कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर सांसद रवि किशन ने पासी समाज की समस्याओ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराया अवगत ताड़ी विक्रेताओं का वृक्षकर और सर चार्ज माफ करने की माँग। गोरखपुर,30 अगस्त । सांसद रवि किशन ने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पासी,बेलदार,भर,खटीक आदि वर्ग के लोगों की समस्याओ से अवगत कराया। सांसद रवि किशन ने कहा कि पासी, बेलदार आदि कुछ ऐसे वर्ग है जिनका मुख्य पेसा वृक्ष से ताड़ी उतारना है।यही उनके जीविकोपार्जन का मुख्य साधन है।कोरोना सन्क्रमण काल में मार्च माह में ही लॉकडाउन लगने की वजह से इनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो गया।गरीबों को दो वक्त का भोजन मिलना भी कठिन हो गया।ऐसे में यह वर्ग वृक्षकर और सरचार्ज कहा से वहन करेंगे।इनको इन करो से मुक्त करने के लिए ही मैंने मुख्यमन्त्री जी को पत्र लिख कर अनुरोध किया है। सांसद ने कहा कि यह जरूरी है कि हम लोग सामाजिक तौर पर सुदृढ़ होने के लिए आने वाली पीढ़ी का संस्कारवान और नीतिगत शिक्षा के साथ उनका मार्ग प्रशस्त करे और हर वर्ग के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहे। |
| अपने घरों में ही फातिहा करके मनाया मोहर्रम का त्यौहार Posted: 30 Aug 2020 08:21 AM PDT राकेश सिंह गोण्डा अपने घरों में ही फातिहा करके मनाया मोहर्रम का त्यौहार गोण्डा - करनैलगंज में कोरोना महामारी का ग्रहण मोहर्रम पर्व पर भी लगा रहा जिससे लोगों ने अपने घरों में ही फातिहा आदि करके पर्व मनाया। वैश्विक महामारी कोरोना का ग्रहण हिन्दुओं और मुसलमानों सभी के पर्व और त्यौहारों पर लगा हुआ है। इसी महामारी के चलते शासन प्रशासन की रोक के कारण दो दिन पूर्व मोहर्रम के सातवीं अलम का जुलूस भी नहीं निकाला जा सका था। मोहर्रम की नवीं की रात्रि में रखी जाने वाली ताजिया भी नहीं रखी जा सकी। इस पर लोगों ने ताजिया रखने के स्थान पर मोमबत्ती आदि जलाकर तथा घरों में फातिहा करके पर्व की रस्म अदायगी की। रविवार को मोहर्रम की दसवीं तारीख को ताजिये का जुलूस निकाला जाता था परन्तु जब ताजिया रखी ही नहीं गयीं तो जुलूस किसका निकाला जाता। ऐसे में सब कुछ घरों पर ही संपन्न हो गया। इस दौरान रात भर और दिन में पुलिस लगातार भ्रमण करती रही तथा चौराहों सहित अनेक स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। |
| Posted: 30 Aug 2020 07:04 AM PDT समाजवादी जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। उनकी कथनी और करनी में कभी अंतर नहीं रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडियट की परीक्षा में शीर्ष रैंक प्राप्त 50-50 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप देने का जो वादा किया गया था उसे निभाया गया है। उसी घोषणा के फलस्वरूप समाजवादी पार्टी की ओर से 24 अगस्त 2020 से श्रेष्ठता प्राप्त 96 छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटे गए है। श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्षों, सदस्य विधान सभा एवं सदस्य विधान परिषद आदि के द्वारा श्रेष्ठता प्राप्त छात्रों-छात्राओं के निवास तक जाकर लैपटाप दिए गए हैं। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया है। इण्टरमीडियट परीक्षा 2020 में 22वीं रैंक प्राप्त तक के 50 की सूची में 47छात्रों को लैपटाप दिये गये, जिनमें जनपद बागपत, उन्नाव, फतेहपुर, के चार-चार, लखनऊ व कानपुर नगर के तीन-तीन, प्रयागराज, औरैया, सुल्तानपुर, लखीमपुर, वाराणसी, बरेली, मऊ, तथा अमरोहा के दो-दो तथा कौशाम्बी, एटा, चन्दौली, रायबरेली, कानपुर देहात, आगरा, गाजीपुर, कन्नौज, महराजगंज, सीतापुर, चन्दौली, हाथरस व जौनपुर के एक-एक छात्र को लैपटाप दिये गये है, जिनमें बागपत के छात्र अनुराग मलिक को प्रथम रैंक, प्रयागराज के प्रांजल सिंह पटेल को द्वितीय रैंक, औरैया के उत्कर्ष शुक्ला को तीसरी रैंक, उन्नाव के वैभव द्विवेदी को चौथी रैंक, सुल्तानपुर की आकांक्षा सिंह को पांचवी रैंक, बागपत की ही सीमा कौशिक को 6वीं रैंक प्राप्त छात्र-छात्राएं शामिल है। इसी प्रकार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2020 में 50 उच्च रैंक प्राप्त छात्रों में से 49 को लैपटाप देकर उनके माता-पिता के साथ उनको सम्मानित किया गया। जनपद बागपत की प्रथम रैंक प्राप्त रिया जैन, बाराबंकी के द्वितीय रैंक प्राप्त अभिमन्यु वर्मा, बाराबंकी के ही तीसरी रैंक प्राप्त योगेश प्रताप सिंह, मुरादाबाद के चैथी रैंक प्राप्त गौरव सैनी, बाराबंकी के ही पांचवी रैंक प्राप्त निलीश कुमार गुप्ता तथा बागपत के ही 6वीं रैंक प्राप्त उज्जवल तोमर शामिल है। इनके अतिरिक्त जनपद आजमगढ़ में श्रेष्ठता प्राप्त रैंक वाले छात्र-छात्राओं को शेष लैपटाप अगले माह वितरित किये जायेंगे। अखिलेश यादव ने हाईस्कूल-इण्टरमीडियट बोर्ड की परीक्षा 2020 में श्रेष्ठता प्राप्त रैंक वाले छात्र-छात्राओं को लैपटाप मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री यादव ने उम्मीद जताई है कि वे लैपटाप के जरिए देश-दुनिया की नई जानकारियां हासिल कर सकेंगे और अपनी प्रगति के नए रास्ते खोजने में सफल होंगे। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में छात्र-छात्राओं और युवाओं की बेहतरी के लिए अनेक कदम उठाए गए थे। छात्राओं को पढ़ाई में सुविधा के लिए जहां कन्या विद्याधन दिया गया था वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को 18 लाख लैपटाप दिए गए थे। ये लैपटाप अभी तक भी प्रयोग में हैं। नौजवानों के लिए समाजवादी स्वरोजगार योजना तथा कौशल विकास प्रशिक्षण जैसी तमाम योजनाएं लागू की गई थी। सरकार ने नौजवानों को स्मार्टफोन देने का भी वादा किया था।भाजपा ने भी युवाओं को लैपटाप देने का वादा अपने चुनाव संकल्प पत्र में किया था लेकिन आज तक भाजपा सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। उसने कहा था कालेज में दाखिला लेने पर प्रदेश के सभी युवाओं को बिना जाति और धर्म के भेदभाव के मुफ्त लैपटाप दिया जाएगा। राज्य के सभी युवाओं को कालेज में दाखिला लेने पर स्वामी विवेकानन्द युवा इंटरनेट योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1 जीबी इंटरनेट मुफ्त देने का भी वादा अपने कथित लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017 में किया था। भाजपा ने सभी कालेजो, विश्वविद्यालयों में मुफ्त वाईफाई सुविधा देने का भी वादा किया था। भाजपा धोखाधड़ी की राजनीति करती है। उसके झांसे में अब कोई आने वाला नहीं है। युवा पीढ़ी को तो सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा राज में ही हुआ है। उनका भविष्य अंधकार में है। वैसे भी अब तो भाजपा सरकार के कार्यकाल के चन्द महीने ही बचे हैं। जब अभी तक भाजपा को अपने वादे याद नहीं आए तो अगले कुछ दिनों में वह क्या कर पाएगी? वादा खिलाफी भ्रष्टाचार की गिनती में आता है। जनता हर वादे की भाजपा से जवाबदेही लेगी। |
| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ के किया दर्शन पूजन, आरती में हुए शामिल Posted: 30 Aug 2020 05:37 AM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी समय से कार्य पूर्ण कराएं अधिकारी- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ के किया दर्शन पूजन, आरती में हुए शामिल श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया और श्री काशी विश्वनाथ धाम के चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्वक समय से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री देर शाम 10 बजे मंदिर के गेट नंबर 4 पांचो पांडव प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर पहुंचे। जहां से रानी भवानी उत्तरी गेट से प्रवेश करते हुए मंदिर के गर्भगृह तक गए। इस दौरान बाबा विश्वनाथ की श्रृंगार भोग आरती चल रही थी, जिसमें वे शामिल हुए। आरती के पश्चात मुख्यमंत्री मंदिर परिसर के चल रहे निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने मंदिर की रानी भवानी उत्तरी गेट के चल रहे पत्थरों से निर्माण के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त श्री दीपक अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में नींव का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब पत्थर का कार्य गतिमान है। इसके बाद मुख्यमंत्री गंगेश्वर महादेव मंदिर होते हुए मंदिर चौक के निर्माण कार्य को देखा। वहां उन्होंने यात्रियों के आने जाने का मार्ग की चौड़ाई की जानकारी ली। यात्री सुविधा केंद्र, मुमुक्षु भवन जलपान गृह सहित कई भवनों के निर्माण कार्य को मुख्यमंत्री ने धरातल पर जाकर देखा। इस दौर मुख्यमंत्री गोयनका छात्रावास से मां गंगा का दर्शन कर प्रणाम किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री गौरांग राठी ने बताया कि पीएसपी कंपनी को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिसकी कार्ययोजना निर्धारित कर ली गई है। इसके साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए सभी कर्मचारियों और मजदूरों की साप्ताहिक कोरोना की जांच के अलावा सोशल डिस्टेंसिंग मास्क और थर्मल स्कैनिंग का कार्य भी नियमित रूप से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में कुल 24 निर्माण कार्य होने हैं इसमें से 16 निर्माण कार्यों गतिमान है, बाकी के कार्य बारिश के समाप्त होते ही शुरू हो जाएंगे और समय से कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निरीक्षण में धर्मार्थ कार्य मंत्री श्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल जी, एडीजी ब्रज भूषण शर्मा, आईजी वीएस मीना, सीआरपीएफ कमांडेंट एनपी सिंह, जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा, एसडीएम श्री विनोद सिंह ज्वाइंट कमिश्नर श्री उमेश सिंह अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता संजय गोरे, पीएसपी कंपनी के जनरल मैनेजर एसके प्रजापति, एसएसपी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे। |
| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की Posted: 30 Aug 2020 05:30 AM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अब लॉकडाउन खत्म हो गया है, कोविड-19 में पूरी सतर्कता बरतते हुए विकास कार्यों में पूरी गति लाने की आवश्यकता है। वाराणसी रिंग रोड के किनारे के क्षेत्रों में व्यवस्थित विकास के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की उचित प्रक्रिया कराते हुए वहां अलग-अलग कार्यों व अवस्थापनाओ के क्लस्टर बनाए जा सकते हैं। जैसे कि वहां ट्रांसपोर्ट, मेडिकल हब आदि व्यवस्थित ढंग से बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहां की आईपीडीएस के तहत बीएचयू को भी शामिल करने संबंधी प्रस्ताव बनाकर विद्युत विभाग शासन को भेजें। गोदौलिया, सर्किट हाउस व टाउन हॉल तथा बेनियाबाग में बनाई जा रही मल्टीलेबल व भूमिगत पार्किंग स्थलों के पास मूलभूत सुविधाओं के साथ ही कमर्शियल एक्टिविटी की सुविधाएं भी विकसित करें। जिसमें फूड कोर्ट, मनोरंजन आदि के साधन भी हो। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पांडेपुर परिसर में 50 सैयायुक्त महिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य किसी भी दशा में अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए। उन्होंने जल निगम के मुख्य अभियंता को कड़े निर्देश देते हुए कहां की शाही नाले के जीर्णोद्धार में अब किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक दशा में मार्च तक कार्य पूर्ण करा लें। पुरानी काशी के काल भैरव, कामेश्वर महादेव, राजमंदिर, जंगमबाड़ी एवं दशाश्वमेध वार्डों में पुनर्निर्माण के कार्य के साथ ही जिन गलियों में आईपीडीएस के तहत कार्य नहीं हो पाए हैं, उसमें नगर निगम से तालमेल बैठाते हुए आईपीडीएस के तहत तारों को व्यवस्थित रूप से अंडरग्राउंड कराने का कार्य कराएं। मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई की और अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करें। जहां कहीं भी गंदगी पाई जाए जवाबदेही तय किया जाए। प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएं। स्वच्छता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में कहा कि शनिवार व रविवार की बंदी स्वच्छता के लिए निर्धारित की गई है। इसमें युद्ध स्तर पर सफाई कार्य किए जाएं। हर वार्ड और गांव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। उन्होंने कहा कि काशी में वर्तमान में लगभग 10 हजार करोड़ लागत की परियोजनाओं पर कार्य हो रहा हैं। मैन पावर बढ़ाकर गुणवत्ता व समयबंधता के साथ कार्य समय से पूर्ण कराएं। काशी को काशी के अनुरूप बनाना है। यहां के सेवाकाल को सौभाग्य में बदलें। काशी को मा0 प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप मूर्तरूप दे। इस दौरान बताया गया कि भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल के रूप में विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल सारनाथ में सितंबर 2020 तक साउंड एंड लाइट शो प्रोजेक्ट पूर्ण हो जाएगा। इससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यटक रात्रि में भी भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र एवं उपदेशों को बड़े ही मनोहर छटा के साथ जान सकेंगे। सारनाथ में धमेक स्तूप, चौखंडी स्तूप, संग्रहालय तथा विभिन्न देशों के बौद्ध मंदिर स्थित हैं। अभी पर्यटक सामान्यता सूर्योदय से सूर्यास्त तक इन स्थलों पर जाते हैं। साउंड एंड लाइट शो प्रोजेक्ट से अब रात्रि में भी पर्यटक आकर्षक झांकियों का आनंद उठा सकेंगे। यह प्रोजेक्ट 7 करोड़ 88 लाख 47 हजार की धनराशि से पूर्ण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड काल में बनारस में हुए कार्यों की सराहना की। इसमें स्वयं भी बचना है व दूसरे को भी बचाना है। पुलिस अब कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। जनता के प्रति सम्मान, जनप्रतिनिधि का सम्मान व अच्छा बर्ताव हो इससे अच्छा संदेश जाता है। इसी प्रकार का भेदभाव नहीं करें। किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। किसी के साथ दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं होगा। टॉप टेन अपराधियों पर जनपद स्तर व थाना स्तर की कार्रवाई अभियान के रूप में करें। अपराधी को जेल दिखाएं। अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर जब्त करें। उनके अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएं। आगामी त्योहारों को देखते हुए सोशल मीडिया पर नजर रखें। कोई अफवाह नहीं पहले। अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय उपस्थित रहे। अधिकारी फील्ड में निकले। जन समस्याओं का समाधान करें। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर करने पर मुख्यमंत्री ने जोर दिया। सभी संवेदनशील जगह व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएं। पुलिस नियमित पेट्रोलिंग करें। कोविड-19 से बचाव रखते हुए सभी को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभा डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल सहित कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से गतिमान परियोजनाओं के प्रगति की विस्तार से प्रस्तुति की। |
| रेलवे में फर्जोवाड़ा रोकने हेतु विशेष अभियान Posted: 30 Aug 2020 05:19 AM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी रेलवे में फर्जोवाड़ा रोकने हेतु विशेष अभियान वाराणसी 30 अगस्त,2020;पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा चल रही स्पेशल गाडि़यों में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विजय कुमार पंजियार के आदेश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा के निर्देश पर स्टेशनों एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री ए.के.सुमन के नेतृत्व में दिनांक 23.08.2020 से 30.08.2020 तक चलाये जा रहे विशेष टिकट जाँच अभियान में वरिष्ठ नागरिकों के टिकट पर कम उम्र के यात्री सफर करते हुए पाये गये। वरिष्ठ नागरिकों के मूल टिकटों कों दलालों द्वारा यात्रियों को दिये गये टिकटों के उम्र कम दिखाकर यात्रा करते हुए पाये गये। कई यात्रियों के पास तत्काल के मूल टिकट के स्थान पर स्कैन टिकट पाया गया। कई यात्रियों के पास टिकट नहीं पाये गये। विगत सप्ताह गोरखपुर, मऊ,छपरा,मंडुवाडीह, आजमगढ़, बलिया,गाजीपुर सिटी,औड़िहार स्टेशनों को आधार बनाकर जाँच की गई जिसमें अवैध तरीके से यात्रा कर रहे 320 यात्रियों को स्टेशनों पर उतारा गया। 26 यात्रियों से रू 36000/- वसूला गया। गोरखपुर अहमदाबाद एक्स., ताप्ती गंगा एक्स., पवन एक्स.,शिव गंगा सुपर फास्ट ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशनों के आरक्षण काउण्टर पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। प्लेटफॉर्मों पर प्रवेश द्वार पर सघन टिकट जाँच अभियान चलाया जा रहा है। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि कंफर्म टिकट रहने पर ही ट्रेनों में यात्रा करें। |
| Posted: 30 Aug 2020 05:14 AM PDT कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर अयोध्यानगरी में रामलला की स्थापना होते ही रामजानकी मार्ग पर मिला भगवान श्रीराम जी का आशीर्वाद :- कमलेश पासवान सांसद कमलेश पासवान ने माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितीन गडकरी जी का आभार व्यक्त किया। माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग,सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी भारत सरकार ने बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान के पास पत्र लिखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लिखे हैं कि मेरे द्वारा एक सितंबर को प्रात: 11.30 बजे उत्तर प्रदेश (पश्चिम) में राष्ट्रीय राजमार्ग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रस्तावित है। जिसमें गोरखपुर जिले के रामजानकी मार्ग जो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 227ए के लिए सिकरीगंज से उरुवा होते हुये गोला मार्ग 09 किलोमीटर में रेजिंग व चौड़ीकरण का लेपन कार्य 37.52 करोड़ रूपए की लागत से कार्य किया जाएगा। ये बताते चले कि रामजानकी मार्ग के रास्ते से ही भगवान श्रीराम जी जनकपुर के लिए पदयात्रा किये थे जिसके कारण हम सभी लिए रामजानकी मार्ग आस्था से भी जुड़ा हुआ है। इसके लिए माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बांसगांव लोकसभा के समस्त सम्मानित जनता के तरफ से बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने आभार व्यक्त किया है। कमलेश पासवान ने कहा कि यह सड़क बन जाने से सिकरीगंज से उरुवा, गोला होते हुए देवरिया, कुशीनगर, वाराणसी व गोला से सिकरीगंज, संतकबीरनगर होते हुये अयोध्यानगरी में भगवान श्रीराम जी का आशीर्वाद लेने में भी दूरियाँ कम होगी इसके साथ ही साथ अंबेडकर नगर, लखनऊ आने-जाने के कम दूरी तय करनी पड़ेगी जिससे समय भी बचेगा। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने दी। |
| विधायक विपिन सिंह के निवेदन पर योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं को जल्द समाधना हेतु आश्वस्त किया Posted: 30 Aug 2020 05:07 AM PDT कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर विधायक विपिन सिंह के निवेदन पर योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं को जल्द समाधना हेतु आश्वस्त किया गोरखपुर। रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के साथ एनेक्सी भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने अपने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आग्रह किया। विधायक विपिन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भरवलिया, पथरा, बड़गो, सेंदुली - बेंदुली, कजाकपुर, रामपुर, मुहूईसुधरपु वार्ड नं 65, महेवा वार्ड नं 30 में जल निकासी के लिए नाला निर्माण के साथ जनपद के सभी बन्धों पर बरसात के पानी के निकासी के लिए पम्पिंग स्टेशन के निर्माण व रामगढ़ताल से तरकुलानी रेगुलेटर तक नाले में जमे सिल्ट के निकासी कराने और शहर के भारी भागों में लकडी के पोल व जर्जर तारों बदलने बदले जाने हेतु आग्रह किया जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं को जल्द समाधना हेतु आश्वस्त किया। यह जानकारी विधायक विपिन सिंह के मीडिया प्रभारी वैभव अग्रहरि ने दी। |
| You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |