प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 31, 2020

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


फतेहपुर : सौ परिषदीय स्कूलों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली के साथ पीने के लिए मिलेगा शुद्ध पानी

Posted: 30 Aug 2020 06:37 PM PDT

फतेहपुर : सौ परिषदीय स्कूलों में लगेंगे सोलर प्लांट, बिजली के साथ पीने के लिए मिलेगा शुद्ध पानी।

फतेहपुर। जिले के 100 परिषदीय स्कूलों में शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था में तीन करोड़ खर्च किया जाएगा। इसके लिए सोलर एनर्जी प्लांट लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्कूल में करीब तीन लाख की लागत से सोलर एनर्जी प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है।




जिले के 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मिलाकर कुल 100 परिषदीय विद्यालय सुविधा के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। प्रत्येक स्कूल में तीन बड़े पैनल, पांच पंखे, ओवरहेड टैंक और सबमर्सिबल पंप लगाए जाने का प्रावधान है। सोलर एनर्जी प्लांट लगने के बाद इन स्कूलों में दिन के समय बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसी के साथ आरओ का शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन ने सोलर एनर्जी प्लांट लगाने के लिए सीधे नेडा को बजट दे दिया है। कार्यदायी संस्था ने प्लांट लगाने  का काम प्रारंभ कर दिया है। यह काम अगले महीने तक पूरा हो जाएगा।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

E -Gyan Ganga वर्चुअल स्कूल : कक्षा 9, 10 का स्वयंप्रभा 22 चैनल व कक्षा 11, 12 का दूरदर्शन DD UP के जरिये शैक्षणिक वीडियो के माध्यम से प्रसारण का द्वितीय चरण का TIME TABLE जारी

Posted: 30 Aug 2020 06:13 PM PDT

E -Gyan Ganga वर्चुअल स्कूल : कक्षा 9, 10 का स्वयंप्रभा 22  चैनल व कक्षा 11, 12 का दूरदर्शन DD UP के जरिये शैक्षणिक वीडियो के माध्यम से प्रसारण का द्वितीय चरण का TIME TABLE जारी

माध्यमिक : नवचयनित सहायक अध्यापकों को सितंबर में मिलेगी नियुक्ति, शासनादेश जल्द जारी होगा

Posted: 30 Aug 2020 05:47 PM PDT

नवचयनित सहायक अध्यापकों को सितंबर में मिलेगी नियुक्ति, शासनादेश जल्द जारी होगा


लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग में नवचयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति सितंबर में दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि नवचयनित शिक्षकों को ऑनलाइन नियुक्ति देने के साथे उनको ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। ट्रेनिंग के लिए कार्यक्रम और पाठ्यक्रम तय किया जा रहा है। नियुक्ति और उसकी प्रक्रिया का शासनादेश जल्द जारी होगा। 


माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2018 में सहायक अध्यापक के 10 हजार 768 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अब तक हिंदी, सामाजिक विज्ञान को छोड़कर शेष विषयों में चयनित 3457 अभ्यर्थियों को सूची विभाग को सौंप दी है। विभाग ने नवचयनित शिक्षकों को सितंबर में स्कूलों में नियुक्ति देने की तैयारी शुरू की है। रिक्त पदों की तुलना में 50 प्रतिशत से भी कम अभ्यर्थी चयनित होने के कारण नियुक्ति के मापदंड बनाए जा रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी आवश्यकतानुसार शिक्षकों की नियुक्ति की जा सके। अभ्यर्थियों को वरीयता के अनुसार नियुक्ति के लिए स्कूलों का विकल्प देना होगा।

उच्च शिक्षा : शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 130 दावेदार, नौ शिक्षकों को मिलेंगे ‘सरस्वती’, ‘शिक्षक श्री’ सम्मान

Posted: 30 Aug 2020 05:23 PM PDT

उच्च शिक्षा : शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 130 दावेदार।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुरू की आवेदनों की मार्किंग

नौ शिक्षकों को मिलेंगे 'सरस्वती', 'शिक्षक श्री' सम्मान


प्रयागराज। उच्च शिक्षा में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से 130 शिक्षकों ने दावेदारी की है। उच्च शिक्षा निदेशालय में आए आवेदनों की मार्किंग शुरू कर दी गई है। मार्किंग के बाद ये नाम शासन को भेजे जाएंगे और इसके बाद इन्हीं में से नौ शिक्षकों के नाम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किए जाएंगे।
पुरस्कार वितरण समारोह शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर चार सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह लखनऊ में होंगे और चयनित शिक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित किए जाएंगे।


राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर के राज्य विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों और अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों से आवेदन थे। प्रदेश के कुल 130 शिक्षकों ने पुरस्कार के लिए दावेदारी की है। इन सभी के आवेदन उच्च शिक्षा निदेशालय को मिल गए हैं और अब इनकी मार्किंग की जा रही है।



शिक्षकों की योग्यता, कक्षाओं में उनकी उपस्थित, सेमिनार/कांफ्रेंस में भागीदारी, पूर्व में मिले पुरस्कार एवं अन्य बिंदुओं के आधार पर आवेदनों की मार्किंग की जाएगी। इसके बाद मार्किंग के अनुसार क्रमवार शिक्षकों के नाम रखा जाएंगे और 130 शिक्षकों की सूची शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।


उच्च शिक्षा निदेशाक डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि शासन स्तर पर गठित कमेटी उच्च शिक्षा निदेशालय से भेजी गई सूची की समीक्षा करेंगी। इसके बाद मार्किंग के हिसाब से सूची में शामिल नौ सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के नाम छांटकर अलग कर लिए जाएंगे। इनमें से तीन शिक्षकों को 'सरस्वती सम्मान' दिया जाएगा, जिसके तहत तीन-तीन लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा।


वहीं, छह शिक्षकों को 'शिक्षक श्री' सम्मान के तहत डेढ़-डेढ़ लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर चार सितंबर को शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।

यूपी बोर्ड : ऑनलाइन क्लास और टीवी से पढ़ाई बनी टेंशन, स्कूल के टाइम टेबल और ई गंगा की क्लास में फंसे छात्र

Posted: 30 Aug 2020 05:19 PM PDT

यूपी बोर्ड : ऑनलाइन क्लास और टीवी से पढ़ाई बनी टेंशन, स्कूल के टाइम टेबल और ई गंगा की क्लास में फंसे छात्र।

लखनऊ : स्कूलों की ऑनलाइन क्लास और ई गंगा कार्यक्रम में तालमेल की कमी का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।

आलोक कुमार आशियाना के एक निजी स्कूल में यूपी बोर्ड दसवीं का छात्र है । लॉक डाउन शुरू होने पर इनके स्कूल में ऑनलाइन क्लास शुरू की गई। यूट्यूब चैनल बनाया गया। शिक्षक वीडियो अपलोड करते हैं। ऑनलाइन क्लास भी चलाई जा रही है। शासन के निर्देश पर ई - गंगा प्रोग्राम का प्रसारण भी देख रहे हैं। आलोक कहते हैं कि पहले स्कूल की ऑनलाइन क्लास और उसके बाद टीवी पर प्रसारित होने वाली क्लास देखते हैं।






स्कूल में कुछ और पढ़ा रहे हैं। टीवी पर कोई और टॉपिक चल रहा है। दोनों एक साथ चलने के कारण एक भी समझ में नहीं आ रहा है। यह हाल सिर्फ आलोक का नहीं है। यूपी बोर्ड के ज्यादातर छात्र परेशान हैं।


09 वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र परेशान

02 से अधिक विषय एक दिन में नहीं पढ़ाते।

एक दिन में एक-दो सब्जेक्ट बाकी का क्या होगा : शिक्षकों की माने तो स्वयं प्रभा या दूरदर्शन के माध्यम से होने वाली कक्षाओं की सीमाएं हैं। सिर्फ 9 वीं कक्षा में एक दिन में एक दो विषय की क्लास चैनल पर प्रसारित होती हैं। ऐसे में अन्य विषयों का क्या होगा?

उसकी तैयारी छात्र कैसे करेंगे? इन सवालों के जवाब भी फिलहाल किसी के पास नहीं है।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

यूपी बोर्ड : 412 स्कूलों को मिली इंटर की मान्यता

Posted: 30 Aug 2020 04:46 PM PDT

यूपी बोर्ड : 412 स्कूलों को मिली इंटर की मान्यता।

यूपी बोर्ड : 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए 412 स्कूलों को इंटर की मान्यता मिली है। विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने 29 अगस्त को इंटरमीडिएट स्तर पर नवीन, अतिरिक्त विषय एवं अतिरिक्त वर्ग की मान्यता के आदेश जारी कर दिए। हालांकि हाईस्कूल की मान्यता के आदेश अभी जारी नहीं हो सके। नियमानुसार यह आदेश एक अप्रैल को सत्र शुरू होने से पहले ही जारी हो जाना चाहिए था, लेकिन कोरोना के कारण पांच महीने का समय लग गया। इन स्कूलों में वर्तमान सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं 2021 में 11वीं की परीक्षा देंगे और 2022 में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा।





आदेश के मुताबिक सर्वाधिक 142 मान्यता प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन स्कूलों को मिली है। मेरठ के 95, वाराणसी के 92, गोरखपुर के 59 और बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के 24 स्कूलों को मान्यता दी गई है। सूत्रों के अनुसार मानक पूरा न करने के कारण कुछ स्कूलों को मान्यता जारी नहीं की गई है। जल्द ही यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूलों के मान्यता आदेश अपलोड कर दिए जाएंगे ताकि स्कूल प्रबंधकों को चक्कर न काटना पड़े। गौरतलब है कि इस साल महज 173 स्कूलों ने नवीन मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें हाईस्कूल के 82 और इंटर के 91 स्कूलों ने नवीन मान्यता के लिए आवेदन किया है। 42 स्कूल ऐसे हैं जो पूर्व से संचालित हैं और जिन्होंने नये विषय या वर्ग की मान्यता के लिए आवेदन किया है।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

फतेहपुर : अरविंदो सोसाइटी जिले में बनाएगी 20 रोल मॉडल स्कूल, देखें योजना के प्रमुख बिंदु

Posted: 30 Aug 2020 06:53 PM PDT

फतेहपुर : अरविंदो सोसाइटी जिले में बनाएगी 20 रोल मॉडल स्कूल।

फतेहपुर : जिले 2650 परिषदीय स्कूलों में से 20 को नामचीन बनाकर बेसिक शिक्षा के क्षितिज में चमकाया जाएगा। निजी तौर पर काम करने वाली संस्था के सहयोग से चयनित स्कूल में इनोवेटिव (नवाचारी) पाठशाला भी लगाई जाएगी। इसके साथ हीस्कूल की बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों की प्रदर्शनी जिले व मंडल स्तर पर लगेगी।

बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जिले के 20 परिषदीय स्कूलों को रोल मॉडल के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया है। संस्था अरविदों सोसाइटी के साथ विभाग ने हाथ मिलाया है। इनोवेटिव प्रोग्राम के तहत चयनित विद्यालयों को चमकाया जाएगा। खासबात यह है कि इस मिशन में विभाग को अनुमति के सिवा कुछ भी नहीं देना होगा। सारे खर्च संस्था करेगी। खुद के शोधपरक कार्यक्रमों का पढ़ाई में प्रयोग करने के साथ ही शिक्षकों के खुद के बेहतर विकल्पों का संयुक्त संयोजन इन विद्यालयों में दिखेगा।








योजना के प्रमुख बिद

- बीएसए के समन्वय से चयनित होंगे 20 परिषदीय स्कूल।

- एक दिवसीय इनोवेटिव कार्यशाला का जिला स्तर पर होगा आयोजन।

- संस्था द्वारा 20 विद्यालयों में वेबीनार के माध्यम से शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण।

- शिक्षकों का बेहतर अभिलेखीकरण चयनित विद्यालयों में क्रियान्वयन होगा।

- विद्यालयों में नवाचारी पाठशाला के आयोजन होंगे।

- पांच विद्यालयों की केस स्टडी का अभिलेखीय डाटा तैयार किया जाएगा।

- संस्था द्वारा जिला और मंडल स्तर पर शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन जनवरी में होगा।

...............

महानिदेशक बेसिक शिक्षा के निर्देश पर मॉडल स्कूलों का चयन किया जाना है। इसकी गाइड लाइन जारी की गई। संस्था के सहयोग से उसका क्रियान्वयन कराया जाएगा। मॉडल स्कूलों से निश्चित तौर पर शिक्षा का स्तर सुधरेगा।

-शिवेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Post Bottom Ad

Pages