आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 31, 2020

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


विधायक ने मंत्री से पूछा आज़मगढ़ के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?

Posted: 31 Aug 2020 01:40 AM PDT

20 चीनी मिलों को फण्ड आवंटित हुआ पर सठियांव चीनी मिल को नही, बकाया है 56.67 करोड़ रूपया - नफीस अहमद

जबकि जिले के प्रभारी मंत्री भी है प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा

आजमगढ़ : जिले की सठियांव स्थित चीनी मिल में किसानों के गन्ना बकाया भुगतान का मामला एक बार फिर गरमाया है । इस बार जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक नफीस अहमद ने प्रदेश के गन्ना मन्त्री व वर्तमान में आजमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा को पत्र लिख कर आजमगढ़ जनपद के साथ सौतेला व्यवहार करने की बात कही है । पत्र में विधायक ने गन्ना मंत्री से कहा है कि जब 20 अगस्त 2020 को

आगे पढ़ें …

आजमगढ़ : सादगी के साथ दी गई कारगिल शहीद रामसमुझ को श्रद्धांजलि

Posted: 30 Aug 2020 11:11 PM PDT

लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया, इस बार नही लगा मेला

आजमगढ़ : नत्थूपुर अंजान शहीद स्थित शहीद पार्क में रविवार को कारगिल शहीद रामसमुझ यादव का शहादत दिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस बार शहीद मेला नहीं लगा।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी के साथ करगिल शहीद रामसमुझ यादव के मूर्ति के पास दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शहीद के पिता राजनाथ यादव, छोटे भाई प्रमोद यादव, भतीजा अभय यादव, अभिनव यादव, भतीजी कशिश, आराध्या, पंकज यादव, मामा रामवृक्ष यादव, तीरथ यादव, रामप्रसाद यादव, निरंजन यादव, नीरज यादव, राकेश यादव, बालचंद कुशवाहा,  वरिष्ठ न्यूरो चिकित्सक डॉ अनूप सिंह यादव , ठाकरे फिल्म के गीतकार लेखक मनोज यादव, चंद्रभान यादव, हरिश्चंद्र यादव, पुजारी आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी कारगिल

आगे पढ़ें …

आजमगढ़ : 30 अगस्त को 23 मिले कोरोना संक्रमित, 52 हुई मृतकों की संख्या

Posted: 30 Aug 2020 07:58 AM PDT

 अब तक 2339 स्वस्थ हुए , वर्तमान  में 729 एक्टिव केस हैं

आजमगढ़ 30 अगस्त --  कोरोना महामारी का बढ़ना जारी है , रवि वार को भी नए कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं  । मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच हेतु आज  प्रेषित सैम्पल्स में से 23 व्यक्तियों की जाॅच

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages