सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 3, 2020

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


सीबीआई करेगी हाथरस मामले की जांच सीएम ने दिया आदेश

Posted: 03 Oct 2020 11:22 AM PDT


लखनऊ।हाथरस में दलित समुदाय की एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्‍कर्म व उसकी मौत के मामले में उत्तर प्रदेश  के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को सीबीआई से जांच कराए जाने के आदेश दिये हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। मुख्‍यमंत्री ने पूरे हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिये हैं।उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्‍य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्‍थी और डीजीपी हितेष चंद्र अवस्‍थी हाथरस में पीडित परिवार से मिलने गये थे। मुख्‍यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। इस मामले को लेकर विपक्ष पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस में पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे ।इस मामले में पुलिस की जांच पर शुरू से ही सवाल उठाए जा रहे थे। परिवार द्वारा पुलिस और प्रशासन पर लगातार गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया। दलित युवती से सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में हाथरस के पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को पहले ही निलंबित कर दिया प्रदेश सरकार ने।

सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की पुलिस ने

Posted: 03 Oct 2020 11:09 AM PDT

 


सुलतानपुर।सार्वजनिक स्थलों व शराब की दुकानो के आसपास शराब पीने वालो के विरुद्ध  पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा के निर्देशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर शराब की दुकानो को चेक किया जनपद के सभी थानाध्यक्ष ने अपने थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी गण को आदेशित किया  कि जनपद की सभी शराब की दुकानो के आसापास व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालो के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाये जिस आदेश पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारी ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर समस्त शराब की दुकाने चेक किया ।विभिन्न थानो द्वारा कुल 31 व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही की पुलिस ने।




प्रदेश में 47,823 कोरोना के एक्टिव मामले

Posted: 03 Oct 2020 06:28 AM PDT

 


लखनऊ।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,53,533 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,05,79,701 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना के संक्रमित 3,665 नये मामले आये है। प्रदेश में 24 घंटे में उपचारित 4,860 हुए। अब तक कुल 3,56,826 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 86.89 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 47,823 कोरोना के एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 22,329 लोग हैं। प्रदेश में अब तक 2,22,297 लोग होम आइसोलेशन का विकल्प ले चुके हैं जिसमें से 1,99,968 लोग होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर डिस्चार्ज हो गये हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3,604 लोग ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,29,513 क्षेत्रों में 3,98,444 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,59,54,716 घरों के 12,85,86,357 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 3398 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2946 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 452 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि सरकारी संस्थान, प्रमुख कार्यालय, प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाईयों में 64,657 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये गये। इसके माध्यम से 8,17,765 व्यक्तियों में लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया।

9 किलोमिटर लंबी अटल टनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया

Posted: 03 Oct 2020 04:36 AM PDT


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोहतांग में अटल टनल का उद्घाटन किया। करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यह दुनिया की सबसे लंबी टनल है। इसकी लंबाई 9.2 किमी है। इसे बनाने में 10 साल का वक्त लगा।हिमालय की पीर पंजाल पर्वत रेंज में रोहतांग पास के नीचे लेह-मनाली हाईवे पर इस बनाया गया है। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और चार घंटे की बचत होगी। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। टनल से मनाली और लाहौल-स्पीति घाटी 12 महीने जुड़े रहेंगे। भारी बर्फबारी की वजह से इस घाटी का छह महीने तक संपर्क टूट जाता है।टनल का साउथ पोर्टल मनाली से 25 किमी है। वहीं, नॉर्थ पोर्टल लाहौल घाटी में सिसु के तेलिंग गांव के नजदीक है।टनल से गुजरते वक्त ऐसा लगेगा कि सीधी-सपाट सड़क पर चले जा रहे हैं, लेकिन टनल के एक हिस्से और दूसरे में 60 मीटर ऊंचाई का फर्क है। साउथ पोर्टल समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है,

जबकि नॉर्थ पोर्टल 3060 मीटर ऊंचा है।इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज सिर्फ अटल जी का ही सपना पूरा नहीं हुआ है। आज हिमाचल प्रदेश के करोड़ों लोगों का भी दशकों पुराना इंतजार खत्म हुआ है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज अटल टनल के लोकार्पण का अवसर मिला। राजनाथ जी ने बताया कि मैं यहां संगठन का काम देखता था। पहाड़ों-वादियों में बहुत उत्तम समय बिताता था। जब अटल जी मनाली में आकर रहते थे, तो उनके साथ गप्पें लड़ाता था। मैं और धूमल जी जिसे लेकर अटल जी से जो बात करते रहते थे, वो आज सिद्धी बन गया है।लोकार्पण की चकाचौंध में वे लोग पीछे रह जाते हैं जिनकी मेहनत से ये पूरा होता है। उनकी मेहनत से इस संकल्प को आज पूरा किया गया है। इस महायज्ञ में पसीना बहाने वाले, जान जोखिम में डालने वाले मेहनतकश जवानों, मजदूर भाई-बहनों और इंजीनियरों को मैं प्रणाम करता हूं।'उन्होंने कहा, 'ये टनल भारत के बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी नई ताकत देने वाली है। हिमालय का ये हिस्सा हो, पश्चिम भारत में रेगिस्तान का विस्तार हो या फिर दक्षिण और पूर्वी भारत का तटीय इलाका। हमेशा से यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की मांग उठती रही है। लेकिन लंबे समय से बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट या तो प्लानिंग के लेवल से ही नहीं निकल पाए या फिर अटक गए, लटक गए या भटक गए।

जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण डीएम ने

Posted: 03 Oct 2020 04:12 AM PDT


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने  जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पाया कि ओ0पी0डी0 पुनः संचालित हो गयी है, जिसका सत्यापन  उन्होंने किया। उन्होंने पाया कि अधिकतर विभिन्न प्रकार के मरीजों की संख्या लाकडाउन के पूर्व स्तर तक आ गयी है। उन्होंने चिकित्सालय में आये मरीजों से भी वार्ता कर उनके उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता सम्बन्धित विभिन्न जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित चिकित्सकों/अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय वैकल्पिक विद्युत व्यवस्थापन की जानकारी ली गयी। उन्होंने उसे हर समय मेनटेन रखने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने लाइट वाला जेनरेटर का निरीक्षण करने के पश्चात निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में लाइट के लिये जेनरेटर तत्काल संचालित किये जायें, ताकि जिला चिकित्सालय में मरीजों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। 

कृषि मंत्री व सांसद ने कृषि विज्ञान केंद्र की रखी आधारशिला

Posted: 03 Oct 2020 03:47 AM PDT


सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मेनका गांधी तीन दिवसीय दौरे पर जनपद मे हैं। दौरे के दूसरे दिन वे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बरासिन गांव पहुंची। जहाँ कृषि मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला रखी। इस मौके पर कई भाजपा नेता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिलान्यास के बाद मेनका गांधी और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोगों को संबोधित किया। मेनका गांधी ने कहा कि उन्होंने जनता की मांग पर इसके लिए प्रयास किया और इसका परिणाम ये रहा की आस पास के जिलों को छोड़कर ये कृषि विज्ञान केंद्र यहाँ स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि शायद ये प्रदेश का पहला जिला है जहाँ दो कृषि विज्ञान केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि यहाँ से सीखकर किसान आधुनिक खेती करें ताकि उनकी आमदनी बढाई जा सके। सांसद मेनका गांधी ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मांगा टिशू प्लांट। किसानों से गन्ने के बजाय बांस की खेती को बढ़ावा देने का आव्हान।

मेनका गांधी ने कहा कि अंबेडकरनगर और मसौधा चीनी मिल तक दौड़ लगाने से किसान परेशान। रातों रात लखपति बनेंगे किसान, करोड़पति व्यापारी खरीदेंगे बांस। सेब से महंगा आलू किसानों को कृषि मंत्री बीज मुहैया कराएं। कोल्ड स्टोरेज की समस्या से जूझ रहे जिले के अन्नदाता। फल और सब्जियों की सुरक्षा के लिए मुहैया कराया जाए कोल्ड स्टोरेज।वही कृषि मंत्री ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि ये केंद्र फ्रंट लाइन प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत किसानों को बीज, तकनीकी सहायता, बुवाई के लिये प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें हर संभव मदद मिलेगी ताकि जिले के किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। वहीँ कृषि बिल पास करने और विरोधियों द्वारा उसका विरोध करने के सवाल पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विपक्षी पार्टियां लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान की उपज पर जो बेड़िया थी।उसे खत्म किया गया है अब किसान कहीं भी किसी भी बाजार में अपनी फसल बेच सकता है।इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र रामचन्द्र मिश्रा, कुलपति डॉ ए.पी राव लम्भुआ विधायक देवमणि द्विवेदी,ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, संजय सिंह त्रिलोक चंदी,धर्मेंद्र बबलू,मोहित सिंघ,प्रदीप पांडेय,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बबिता अखिलेश तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्दीराय मुकेश अग्रहरि, कुड़वार मंडल अध्यक्ष महावीर श्रीवास्तव घनश्याम मिश्रा,अवधेश दुबे,नौशाद अहमद,वृजेश वर्मा,काली सहाय पाठक ,घनश्याम चौहान, शशिकांत पाण्डे,अर्जुन सिंह, श्याम बहादुर पांडेय,रंजीत सिंह,विजय सिंह रघुवंशी,रमेश तिवारी,उत्तम सिंह,बब्बू फाइटर,प्रदीप पांडेय आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

लघु सिंचाई व स्टोर का किया निरीक्षण अनुपस्थित रहने पर सहायक अभियंता का वेतन रोकने निर्देश डीएम ने दिया

Posted: 03 Oct 2020 03:37 AM PDT


अमेठी।जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने आज विकासखंड गौरीगंज स्थित कार्यालय लघु सिंचाई व स्टोर का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में सहायक अभियंता प्रमोद कुमार तिवारी बिना बताए अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व पिछले वर्ष आवंटित लक्ष्य के संबंध में जानकारी ली, जिस पर सहायक अभियंता अभिषेक पटेल ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अभी शासन द्वारा लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है, गत वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल व मुख्यमंत्री संदर्भ में लंबित शिकायतों का भी समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने स्टोर का निरीक्षण किया, स्टोर परिसर में तालाब में बड़ी-बड़ी घास पाई गई एवं समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था भी नहीं थी, खिड़कियों में पल्ले नहीं थे, फर्श भी नहीं थी, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए तालाब व अन्य आसपास की घास कटवाने, समुचित साफ सफाई की व्यवस्था रखने एवं भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही गत वर्ष कंटेंजेंसी मद में  प्राप्त धनराशि का किस किस मद में कितना खर्च किया गया है इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने स्टोर में मौजूद सामग्री का स्टाक रजिस्टर से मिलान करते हुए 2 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित को दिए।

किसानों की चिंताए बढ़ीं,धान के खेतों में हल्दिया रोग लगना हुआ शुरू

Posted: 03 Oct 2020 03:31 AM PDT


सुलतानपुर। किसानों की चिंताएं बढ़ी, धान के खेतों में हल्दिया (कठुआ) रोग लगना शुरू हो गया है। कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत भण्ड़रा,सोहगौली(पूरे धरमंगल),प्रतापपुर,भगवानपुर, भदहरा कुड़वार समेत कई जगहों पर रोग लगने की जानकारी मिल रही है।जून के दूसरे सप्ताह से शुरू हुई बारिश से प्रवासी मजदूरों, किसानों ने कड़ी मेहनत करते हुए अच्छी बरसात होने की संभावना देखते हुए धान की खेती की है। बारिश ने किसानों का साथ भी दिया है,पैदावार भी अच्छी होने की संभावना थी लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी हल्दिया (कठुआ) रोग शुरू होने से अन्नदाता कहे जाने वाले किसान भाइयों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीरें देखीं जा रहीं हैं। किसानों की उम्मीदों पर पानी पिरता दिखाई दे रहा है। भण्ड़रा परशुरामपुर के पूरे कालू पाठक गांव निवासी किसान आनन्द प्रकाश मिश्रा बताते हैं पिछले साल करीब पांच एकड़ धान की खेती किया था लेकिन कड़ुआ रोग लगने से बहुत नुकसान हुआ था। सप्ताह पहले हुई बारिश से अगेती धान की फसलों में हल्दिया रोग कहीं-कहीं लगना शुरू हो रहा है जिससे पैदावार में काफी कमी होने के आसार हैं।सोहगौली पूरे धरमंगल निवासी किसान राम हेत मिश्रा (कल्लू)का कहना है कि लगभग एक एकड़ में अगेती धान की खेती किया हूं धान पकने को है लेकिन हल्दिया कठुआ रोग लगने से काफी नुकसान होने का डर सता रहा है। इस संदर्भ में कुड़वार उप कृषि अधिकारी इन्द्र जीत वर्मा से बात किया तो उन्होंने बताया कि यह बीज जनित रोग है। इसके नियंत्रण के लिए हेब्जाजोना कोल की 2ग्राम प्रति लीटर से छिड़काव करने पर नियंत्रण किया जा सकता है। इस रोग के रोकथाम के लिए किसान भाइयों को नर्सरी (बेरन) डालते समय दवा का प्रयोग किया जाता है तो इसका प्रकोप नहीं होता है।

हाथरस के लिए निकले राहुल गांधी 35 सांसदों के साथ

Posted: 03 Oct 2020 03:23 AM PDT


नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए निकले हैं. इस बार उनके साथ कांग्रेस पार्टी के 35 सांसद भी हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने के निकले हैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने के निकल गए हैं. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के 35 सांसद भी हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने के निकले हैं. इससे पहले भी राहुल गांधी ने पीड़िता के परिवार से मिलने की कोशिश की थी. जिस दौरान उन्हें प्रदेश पुलिस की सामना करना पड़ा था. जिस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई.


पीड़ित परिवार से अपर मुख्य सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक ने की बातचीत हाथरस

Posted: 03 Oct 2020 03:11 AM PDT


लखनऊ । हाथरस में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी शनिवार को हाथरस पहुंच गए हैं। अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रहे हैं। घर में मौजूद परिवार वालों की बात सुन रहे हैं। दोनों अधिकारी परिवार की बातों को कागज पर लिख रहे हैं। परिवार अधिकारियों से सवाल कर रहा है जिसका अधिकारी जवाब दे रहे हैं। यह दोनों अधिकारी हाथरस से लौटकर पूरी घटना की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देंगे।14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से बलात्कार किया गया था। वारदात के दौरान गला दबाए जाने से उसकी जबान भी कट गई थी। लड़की को पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां गत मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में देश में जगह-जगह प्रदर्शन हुए थे।बता दें कि मामले में गठित विशेष जांच दल  ने पहली रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी दी है और इस रिपोर्ट के बाद यूपी सरकार ने हाथरस के एसपी व चार अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी द्वारा एसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।पीड़िता के परिवार के मुलाकात के बाद अवनीश अवस्थी ने कहा, ''हम लोग ने परिवार के एक एक सदस्य से बात की, उन्होंने कई सारी बातें की हैं. जिनका हम समाधान निकालेंगे. एसआईटी के अधिकारी आकर बात सुनेंगे, हर चीज का समाधान निकालेंगे. अभी पुलिस लाइन जा रहे हैं, वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.पीड़िता की भाभी ने अधिकारियों से मुलाकात के बाद कहां कि हमारे सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे तब तक कोई मांग मंजूर नहीं है. पीड़िता के भाई ने कहा कि हमने अधिकारियों के कहा कि शव की एक तस्वीर ही दिखा देते जिससे हम घर पर श्रद्धांजलि दे देते.लगातार कवरेज और विरोध के बाद हाथरस में मीडिया को पीड़ित परिवार से बात करने की इजाजत दी गई . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ये निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि हाथरस में मीडिया को जाने की इजाजत दे दी जाए.

स्पीक एन विन ऑनलाइन स्पीच कम्पटीशन के ग्रैंड फिनाले में मऊ के आर्यन गुप्ता ने जीती बाजी

Posted: 03 Oct 2020 02:38 AM PDT


अमेठी।गांधी जयंती व शास्त्री जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर की शाम करियर गुरुमंत्रा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय स्पीक एन विन ऑनलाइन स्पीच कॉम्पीटिशन के लाइव ग्रैंड फिनाले में लिटिल चिल्ड्रन फ्लावर स्कूल, मऊ के कक्षा 10 के छात्र आर्यन गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दस हज़ार रुपये का पुरस्कार जीता। दूसरे स्थान पर सेंट जोसफ प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज, बंगलोर के कक्षा 11 के छात्र अनीश शिंदे रहे, जिन्होंने रु० 7500 तथा तीसरे स्थान पर यस एन डी टी कॉलेज पुणे के कक्षा 12 की छात्रा मुग्धा पंधारपुरे ने रु० 5000/- का पुरस्कार जीता।

 रिबूटिंग माइंड्स यू ट्यूब चैनल पर ग्रैंड फिनाले का लाइव प्रसारण हुआ, जिसमें फाइनल राउंड के लिए चयनित दस प्रतिभागियों ने 'मेरी प्रमुख सीख' विषय पर अपनी लाइव स्पीच दी। जूरी सदस्य उमा नटराज, रजत कोलवी, अमिता सिंह व सुधांशु दास ने बच्चों की प्रस्तुति के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। 


उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पूर्व संयुक्त प्रवेश निदेशक हीथर वालिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए सही समय पर सही करियर का चुनाव करने की नसीहत थी। हीथर वालिक प्रथम स्थान पाने वाले छात्र आर्यन गुप्ता को ऑनलाइन करियर गाइडेंस भी देंगी।ग्रैंड फिनाले में देश के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने अपने वक्तव्य दिए, जिसे अभी तक पंद्रह हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन देखा है। पुणे के एसएनडीटी कालेज से मुग्धा पनधारपुरे, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के आनंद भवन स्कूल से सैयद अक्सा, तमिलनाडु के एसवीएम जय टेक इंटरनेशनल स्कूल से केएमआर निवेहिथा, उत्तर प्रदेश के वाराणसी के संत अतुलानन्द कानवेंट स्कूल से ईशानी सिंह, उत्तर प्रदेश के मऊ के लिटिल फ्लावर स्कूल से आर्यन गुप्ता, जयपुर के सेंट एंजिला सोफिया स्कूल के नोया अरूब खान, बैंगलोर के सेंट जोसेफ प्री-यूनिवरसिटी से अनीश शिंदे, दून इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून से अविशी भालोठिया, यूपी के प्रतापगढ़ के संस्कार ग्लोबल स्कूल से शांभवी सिंह, चेन्नई के बीवीएम पब्लिक स्कूल से दिनेश राजकिशोर ने अपने वक्तव्य के माध्यम से सभी को प्रभावित किया।इस अवसर पर देहरादून इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य श्री दिलीप जॉर्ज, संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल, वाराणसी के प्रबंधक श्री राहुल सिंह, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल मऊ की प्राचार्या सरिता केडिया, संस्कार ग्लोबल स्कूल की प्राचार्या स्मृति सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए करियर गुरुमंत्रा के आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की व बच्चों को प्रोत्साहित किया।इस कार्यक्रम के सूत्रधार मोटिवेशनल स्पीकर डॉ0 प्रवीण सिंह 'दीपक' ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि 3 सिंतबर को अपने पूज्य पिता स्व0 डॉ० सुरेंद्र प्रताप सिंह की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इस आन लाइन स्पीच प्रतियोगिता 'स्पीक ऐंड विन' की शुरुआत की गई। जिसकी लांचिंग बॉलीवुड के मशहूर गीतकार एवं संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के कर कमलों द्वारा हुई थी। इस आनलाइन स्पीच प्रतियोगिता मे कक्षा 9 से 12 के देशभर से 1100 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने करियर के लिए जागरूक करना था। प्रतियोगिता के प्री फिनाले में 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ पब्लिक स्पीकिंग के क्वार्टर फाइनलिस्ट' और 'अंतर्राष्ट्रीय पब्लिक स्पीकिंग' कोच प्रवीण वडालकर ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को पब्लिक स्पीकिंग की बारीकियां समझाई और हम करियर गुरुमंत्रा के माध्यम से बच्चों को उनके करियर चुनने में सहायता करते रहेंगे।  डॉ० प्रवीण सिंह  'दीपक' ने अंत मे सभी के प्रति आभार व्यक्त करते कहा छात्रों को दिए अपने संदेश में कहा कि जीत-हार से कहीं महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना है और जितने भी छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया वो सभी विजेता है, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध विभूतियों के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को इस प्लेटफार्म पर कुछ न कुछ सीखने को अवश्य मिला है। कार्यक्रम के आयोजन में विशिष्ट योगदान व प्रोत्साहन के लिए उन्होंने वरिष्ठ आईएएस अरविंद कुमार सिंह का भी आभार व्यक्त किया।करियर गुरुमंत्रा के निदेशक शिवेंद्र विक्रम सिंह ने विजयी छात्रों को बधाई व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

मोस्ट कल्याण संस्थान ने मनीषा के मुकदमे का विचारण प्रदेश से बाहर कराने की माँग की

Posted: 03 Oct 2020 02:11 AM PDT


सुलतानपुर। मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में फौजी सन्तोष सोनकर के नेतृत्व में मनीषा वाल्मीकि के हत्यारों को फाँसी की सजा सुनिश्चित कराने और पीड़ित परिवार के पूर्ण न्याय व पुनर्वास हेतु 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी  के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया।  ज्ञापन में कहा गया है कि दिनाँक 14-09-2020 को जनपद हाथरस की बहन मनीषा वाल्मीकि के साथ सामूहिक बलात्कार कर रीढ़ की हड्डी तोड़ दी जाती है और जीभ काट ली जाती है जिसके कारण मनीषा की दिनाँक 29-09-2020 को मृत्यु हो जाती है और योगी सरकार का प्रशासन बलात्कारियों और हत्यारों को गिरफ्तार करने के बजाय बलात्कार व हत्या का साक्ष्य मिटाने के घिनौने कुकृत्य में जुटा है, जिसकी मोस्ट कल्याण संस्थान, उत्तर प्रदेश घोर निंदा करते हुए माँग किया है कि बहन मनीषा का बलात्कार कर हत्या में संलिप्त अपराधियों को फाँसी की सजा सुनिश्चित कराने के लिए योगी सरकार को बर्खास्त किया जाय या उत्तर प्रदेश से बाहर  मुकदमे का विचारण कराया जाय क्योंकि पुलिस प्रशासन के पक्षपातपूर्ण रवैए को देखते हुए योगी राज में न्याय की उम्मीद नही की जा सकती एवं मनीषा की लाश को रात में जबरदस्ती जलाकर साक्ष्य मिटाने के आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त पुलिस कर्मियों को तत्काल पदच्युत कर उन पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाय तथा बहन मनीषा के बलात्कार, हत्या और साक्ष्य मिटाने के आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त सभी अपराधियों को सजा दिलाने के लिए यूपी से बाहर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर त्वरित न्याय दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाय एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप सरकार द्वारा एक करोड़ रुपया दिया जाय तथा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाये एवं पीड़ित परिवार की सुरक्षा हेतु वाई प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाय।

ज्ञापन देने वालों में मोस्ट कल्याण संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर राजकुमार गौतम, जिला संयोजक ज़ीशान अहमद, जनरल सिकरेट्री राम उजागिर यादव "नेवी वाले" स्टूडेंट विंग के संयोजक नरेंद्र निषाद, प्रदीप सोनकर, कुलदीप सोनकर, अजय कुमार, अविनाश सोनकर, राम केशव मौर्य, नीरज, ओमप्रकाश गौतम, अलिफ फहमी, सुदीप निषाद, रामकुमार यादव, इरफान सिद्दीकी,  शिवलाल निषाद, शरद कुमार बौद्ध, कुँवर अर्जुन, अमृतलाल निषाद, जयप्रकाश निषाद, सुनील निषाद जलालपुर, राहुल निषाद, सुनील कनौजिया, विनोद पाल, बुद्धसेन बौद्ध, अखिलेश, विनोद निषाद, राकेश निषाद, विकास निषाद, रामबहादुर निषाद, सत्येंद्र यादव, जगन्नाथ, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, महादेव निषाद बरुई, वीरेंद्र कुमार बरुई, अनिल कुमार निषाद, पवन, विपिन, निर्मला, अंशु निषाद, चंदन गौतम, आशा, शिवम गौतम,एडवोकेट उदय प्रकाश बौद्ध (संदीप), कृष्णा,नागवंशी सोनू निषाद,सुनील कुमार,जितेंद्र कुमार निषाद,हरीश कुमार निषाद,गोविंद कुमार कोरी, पवन यदुवंशी,अरविंद कुमार बौद्ध,राकेश गौतम,गोविंद कुमार बौद्ध,फलजीत निषाद,जितेंद्र गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कैसे सजेंगे पंडाल दुर्गा पूजा का

Posted: 02 Oct 2020 10:40 PM PDT


लखनऊ  नवरात्र में दुर्गा पूजा कैसे होगी, पंडाल सजेंगे या नहीं, इस पर निर्णय शनिवार को होगा। शासन की ओर से अनलॉक-5 के दिशा निर्देश जारी तो हो गए हैं लेकिन दुर्गा पूजा के लिए अलग से कोई निर्देश नहीं हैं। यह जिला स्तर पर संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस को ही तय करना है। ऐसे में शनिवार को पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।एक अफसर का कहना है कि पंडाल सजाने के लिए सहमति हो चुकी है। अब बैठक में दुर्गा पूजा के लिए दिशा निर्देश तय होंगे। जिलाधिकारी लखनऊ ने बताया कि पुलिस कमिश्नर से इस विषय पर चर्चा हो चुकी है। यह तय हुआ है कि शनिवार को शहर की स्थिति की समीक्षा कर कोई निर्णय लिया जायेगा।पूजा पंडाल में एक बार में 50 से 100 लोगों को ही अनुमति पंडाल के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले खींचे जाएंगे प्रवेश पर कोविड हेल्प डेस्क बनानी अनिवार्य होगी बुखार या अन्य लक्षण वाले श्रद्धालुओं को भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा धार्मिक आयोजन होंगे पर सांस्कृति कार्यक्रम के लिए हो सकती है शर्ते।

 

अश्लील मैसेज भेजने वाले दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर

Posted: 02 Oct 2020 10:04 PM PDT

 


लखनऊ। बस्ती जिले में तैनात एक दरोगा ने अपनी हरकतों से न केवल वर्दी को शर्मसार किया है बल्कि एक लड़की का जीना मुहाल कर दिया है। चेकिंग के बहाने चौकी पर रोकने के बाद युवती को फोन कर अश्लील बातें शुरू कर दी। नंबर ब्लॉक किया तो वाट्सएप पर गंदे मैसेज-वीडियो भेजने लगा। अनैतिक दबाव का विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। अंतत: लड़की ने साक्ष्य सहित आईजी रेंज से शिकायत की। उनके आदेश पर एएसपी ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आए तथ्‍यों के आधार पर देर शाम बस्ती पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा जांच पूरी होने तक के लिए आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।  

कोतवाली के सोनूपार पुलिस क्षेत्र की रहने वाली लड़की ने शिकायत की है कि कुछ महीने पहले वह अपने बुआ के बेटे के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान तत्कालीन सोनूपार चौकी इंचार्ज ने चेकिंग के नाम पर बाइक रोक ली। बुआ के बेटे को घंटों चौकी पर बैठाए रखा और बाद में मेरा मोबाइल नंबर लेकर हम दोनों को छोड़ा। उसी दिन शाम से फोन कर अश्लील बात करने लगा। विरोध करने के साथ ही नंबर ब्लॉक कर दिया तो दरोगा व्हाट्सअप पर मैसेज भेजने लगा। इस पर उसने व्हाट्सअप पर भी उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। लड़की का आरोप है कि कुछ दिन बाद दवा लेने जाते वक्त फिर दरोगा ने चौकी पर रोक लिया और धमकी दी कि अगर मेरी बात नहीं मानोगी तो तुम्हारे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाकर बर्बाद कर दूंगा। जानकारी घरवालों को दी तो सदर सर्किल की एक चौकी पर तैनात मनबढ़ दरोगा के बड़े भाई से शिकायत करने मेरे भाई गए। उन्होंने पूरी बात समझने के बाद छोटे भाई से बात की और कहा कि उसे खूब डांटा है और अब वह ऐसी गलती नहीं करेगा। मोबाइल का डाटा डिलीट कर दो। ऐसा न करने पर जबरन भाई का मोबाइल लेकर डाटा डिलीट किया और उसे अपशब्द कहते हुए भगा दिया। आरोप है कि तत्कालीन चौकी प्रभारी सोनूपार ने गांव के विपक्षियों से मिलकर घरवालों पर एक-एक करके चार फर्जी मुकदमे भी दर्ज करा दिए।युवती ने आईजी रेंज अनिल कुमार को शिकायती पत्र के साथ व्हाट्सअप मैसेज का स्क्रीन शॉट, फोन पर बातचीत की रिकार्डिंग व वीडियो क्लिप सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आईजी के आदेश पर एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाई संग पहुंची युवती के बयान एएसपी कार्यालय पर दर्ज किए गए। आरोपी दरोगा मौजूदा समय में हाइवे से सटी एक चौकी का प्रभारी है, जबकि उसे संरक्षण दे रहा उसका सगा भाई भी सदर सर्किल की एक पुलिस चौकी का प्रभारी है।

एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को किया इधर से उधर

Posted: 02 Oct 2020 08:17 PM PDT


सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक  शिव हरी मीणा ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए निम्नलिखित निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से जनहित में उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान/पद पर नियुक्त/स्थानान्तरित निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर  से प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक जयसिंहपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर निरीक्षक बेचू सिंह यादव   प्रभारी निरीक्षक अखंड नगर से प्रभारी निरीक्षक थाना जयसिंहपुरनिरीक्षक संजय सिंह   प्रभारी कोविड-19 सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना अखंडनगर




Post Bottom Ad

Pages