सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 4, 2020

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 87.35 कोरोना के

Posted: 04 Oct 2020 06:44 AM PDT


लखनऊ।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,59,128 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,07,39,169 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना सेे संक्रमित 3,930 नये मामले आये हैं।  पिछले 24 घंटे में 5,226 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,62,052 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 87.35 है।  प्रदेश में 46,385 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।  होम आइसोलेशन में 21,648 लोग हैं।  निजी चिकित्सालयों में 3,486 लोग ईलाज करा रहे हैं।  ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घन्टे में 2248 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया है। अब तक 1,17,297 लोग ई-संजीवनी पोर्टल द्वारा चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर चुके हैं।  प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,30,570 क्षेत्रों में 4,00,350 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,60,59,992 घरों के 12,90,63,390 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।श्री प्रसाद ने बताया कि नाॅन कोविड केस का भी सरकारी अस्पतालों में माॅनीटरिंग की जा रही है। इसके अन्तर्गत पिछले साल 1 सितम्बर से 3 अक्टूबर के मध्य 23,298 मेजर सर्जरी हुई।

भीषण सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत

Posted: 04 Oct 2020 05:07 AM PDT


सुलतानपुर। जिले के धम्मौर थाना अंतर्गत बाइक और ब्रीजा कार टक्कर से पति पत्नी की मौत । बाइक का परचक्खे उड़ गए।राधेश्याम यादव सुत राम चन्द्र आयु 45वर्ष  ग्राम पूरे जोरई मजरे लौहर पश्चिम  थाना धंमौर निवासी बाइक UP 44 A J 3615 से पत्नी शिव कुमारी को लेकर अपने ननिहाल बैदौलिया से घर वापस जाते समय  खोखीपुर तिराहा एन एच आई पर अनियंत्रित ब्रीजा कार UP 62BP 3235 लखनऊ की ओर से आ रही थी भीषण टक्कर मार दिया जिससे पति पत्नी दोनों का घटना स्थल पर मौत हो गई।परिजनों का रो रो का बुरा है गाँव मे सूचना मिलते ही कोहराम मच गया स्थानीय लोगो सूचना पुलिस को दी  ।मौके पर भीड़ जमा होते देख पुलिस ने एम्बुलेंस बुला कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।एक पुत्र तीन पुत्री में नीलेश यादव 17 वर्ष संजू  वर्ष 21 अंजू 25 वर्ष महिमा 15 के सिर से उठा माता पिता -साया ।

डीएम व एसपी ने 132 केवी उपकेंद्र का किया निरीक्षण

Posted: 04 Oct 2020 04:21 AM PDT


अमेठी। जिलाधिकारी  अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने आज विद्युत विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा 5 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने को लेकर जिले में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 132 केवी उपकेंद्र गौरीगंज का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वर्कशॉप, कंट्रोल रूम, स्टोर का निरीक्षण किया तथा स्टोर रूम में पर्याप्त ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए जिससे किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को हड़ताल के दौरान जनपद में निर्बाध रूप से विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही उपकेंद्र पर आउटसोर्सिंग स्टाफ की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपकेंद्र पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

कोविड केयर सेन्टर केएनआईटी का निरीक्षण किया डीएम ने

Posted: 04 Oct 2020 02:49 AM PDT


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने  एल-1 कोविड केयर सेन्टर केएनआईटी का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान एल-1 कोविड केयर सेन्टर में खान-पान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  जिलाधिकारी ने एल-1 कोविड केयर सेन्टर में भर्ती कोविड-19 पाजिटिव व्यक्तियों से उनके खान-पान, उपचार तथा साफ-सफाई आदि की जानकारी ली। उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा डॉ0 ओ0पी0 पाठक के नेतृत्व में अच्छा कार्य किया गया है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एल-1 कोविड सेन्टर में इलाज करा रहे व्यक्तियों को किसी भी प्रकार से कठिनाई नहीं होनी चाहिये। इस पर नियमित रूप से विशेष ध्यान रखा जायें।

अवैध तमंचा के साथ दो को गिरफ्तार किया पुलिस ने

Posted: 04 Oct 2020 02:30 AM PDT


सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के कुशल निर्देशन पर बल्दीराय पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुई हैं।थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र से गैंगस्टर में फरार चल रहे मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद इकराम निवासी केशव गंज पूरे जुड़ा मजरे सोरांव और मुकद्दर अली पुत्र शमशेर अहमद निवासी पूरे हिजरन मजरे सोरांव थाना बल्दीराय को गिरफ्तार किया है,पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को थानाक्षेत्र के सोरांव गांव स्थित मुर्गी फार्म के सामने घेराबंदी करते हुए पकड़ा है। दोनों के कब्जे से दो देशी तमंचे और दो कारतूस बरामद किए है।गिरफ्तारी में वलीपुर चौकी इंचार्ज विकास, उप निरीक्षक सैय्यद नसीरुद्दीन,,हेड कांस्टेबल कमलेश पटेल, हसीन गाजी,इंद्रेश कुमार, महिला कांस्टेबल आँचल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई।

प्रदेश सरकार प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने के लिये है संकल्पित-अध्यक्ष माटीकला बोर्ड

Posted: 04 Oct 2020 01:20 AM PDT


सुलतानपुर।उ0प्र0 माटीकला बोर्ड  अध्यक्ष  धर्मवीर प्रजापति के ने विकास भवन सभागार में 9 विद्युत चालित चाक वितरण किया। चाक वितरण समारोह में उपस्थित प्रजापति समाज के व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री  के प्रेरणा से माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड इनकी प्रेरणा से युवा एवं बुजुर्ग को घर से बुलाकर विद्युत चालित चाक का वितरण किया गया जा रहा है। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार की जा रही है और सरकार को प्रजापति समाज की चिन्ता करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिये अग्रसर है। अध्यक्ष  ने कहा कि आगामी दीवाली के अवसर पर मिट्टी से बने बर्तन जैसे, दीपक, दियली, मूर्ति आदि को बेचकर प्रजापति समाज अपनी आय बढ़ाने में आगे आयें। उन्होंने कहा कि बाजार में कोई भी चाइना के सामान न बिके। सरकार आपके साथ खड़ी है आपका भी दायित्व कि सरकार के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना प्राप्त करने के लिये घर से बाहर निकलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मिट्टी में 26 ऐसे अवयव तत्व पाये जाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर, कैंसर आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के लिये उप जिलाधिकारियों से मिलकर पट्टे आदि करायें जायें। नगर में मिट्टी के बर्तन बनाने और बेचने में किसी को कोई परेशानी न आये, इसके लिये प्रमुख सचिव, नगर विकास उ0प्र0 शासन द्वारा नगर पंचायत/नगर पालिका/नगर निगम को पत्र निर्गत किया गया है।  उन्होंने अपने सम्बोधन में 8-10 व्यक्तियों का समूह बनाकर 300 वर्ग गज जमीन में उद्योग चलाने के लिये 10 लाख की मशीनरी सरकार देगी और 10 प्रतिशत अंशदान समूह का रहेगा, जिससे उनका कार्य में मन लगेगा और आय में वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने प्रजापति समाज के व्यक्तियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्युत चालित चाक को चलाने एवं बर्तन बनाने का प्रशिक्षण अवश्य लें, जिससे उनको बर्तन बनाने में सुविधा हो और आय में वृद्धि हो सके। यह प्रशिक्षण 3, 7 तथा 15 दिन का होता है, जिसमें रहने व खाने की सुविधा निःशुल्क दी जाती है।  अध्यक्ष माटीकला बोर्ड उ0प्र0 द्वारा जनपद के प्रजापति समाज के सभी व्यक्तियों से अपील की गयी  है कि वह अपने घर पर कोई भी कार्यक्रम करेंगे, उसमें मिट्टी के बर्तन का ही प्रयोग करेंगे तथा बाजार से सामान लाने के लिये अपने घर से कार्टेज थैला लेकर अवश्य जायें, जिससे प्लास्टिक को बढ़ावा न मिले। उन्होंने इसी प्रकार जनपद के सभी व्यक्तियों से अपील की गयी कि वह प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिये अधिक से अधिक मिट्टी के बर्तनों का ही प्रयोग करेंगे तथा जनपद की बैठकों में मिट्टी के बनें बर्तनों में ही चाय, काफी दिया जायेगा।    उन्होंने कहा कि मिट्टी से बनें बर्तनों से बने भोजन की मांग भी की जा रही है। उन्होंने प्रदूषण को रोकने के लिये पेड़ कटान को रोकना, पानी बचाना, प्रकृति से छेड़-छाड़ न करना, आवश्यकतानुसार वाहन क्रय करना आदि कार्य किये जाने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि जनपद में जिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान भी चलाया जाय। प्रकृति एवं परमात्मा या ध्यान रखते हुए व्यवहार में  लायें, जिससे जीवन में बदलाव आ सके। कार्यक्रम का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी/जिला सूचना अधिकारी पन्ना लाल ने करते हुए प्रजापति समाज को आगे बढ़ाने  के लिये प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही है योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राम मिलन वर्मा द्वारा अध्यक्ष माटीकला बोर्ड का स्वागत करते हुए प्रजापति समाज को कुम्हारी कला आदि योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर राम प्रसाद प्रजापति ने पूर्व में प्राप्त विद्युत चालित चाक के उपयोग एवं अपने अनुभव को साझा किया। इस मौके पर  सदस्य माटीकला बोर्ड पवन भार्गव, जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, खादी ग्रामोद्योग विभाग के हनुमान प्रसाद व जगराम एवं प्रजापति समाज के व्यक्ति व विद्युत चाक लेने आये हुए लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

6 फीट से ऊंची प्रतिमाएं रख सकेंगे

Posted: 03 Oct 2020 11:12 PM PDT


 भोपाल । 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा नवरात्र उत्सव अब धूमधाम से मनाया जा सकेगा। राज्य सरकार ने शनिवार को 15 दिन पहले दिया अपना वह आदेश वापस ले लिया है, जिसके तहत 6 फीट से कम ऊंची दुर्गा प्रतिमाएं रखने और छोटे पंडाल लगाने की अनुमति दी गई थी।नए आदेश में सरकार ने कहा है कि अब छह फीट से भी ऊंची प्रतिमाएं रख सकेंगे। पंडाल भी 30 गुणा 45 फीट तक होंगे। पहले यह सिर्फ 10 गुणा 10 आकार में रखने के निर्देश थे। इसके अलावा, रामलीला और रावण दहन का आयोजन भी किया जा सकेगा। हालांकि गरबा आयोजन और चल समारोहों पर पूर्व में जारी रोक बरकरार रहेगी। सरकार ने यह फैसला तमाम हिंदू संगठनों और दुर्गा उत्सव समितियों की नाराजगी के चलते लिया है मध्य प्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रतिमा विसर्जन के लिए भी अधिकतम 10 लोग जा सकेंगे। रामलीला व रावण दहन आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। जहां सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन की संभावना बनेगी, वहां झांकियां नहीं लगा सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि झांकियां खुली-खुली बनाएं। गुफा, सुरंग या पूरी तरह बंद झांकियां न बनाएं।

बाजरे के खेत में मिला 15 साल की बच्ची का शव

Posted: 03 Oct 2020 10:57 PM PDT


लखनऊ । कानपुर देहात के गहोलिया गांव में शनिवार शाम को हैवानियत का एक और मामला सामने आया है। यहां पुलिस को 8 दिन से लापता एक 15 साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस को गांव के बाहर बाजरे के खेत में बच्ची का कंकाल, बाल और कपड़े मिले हैं।पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रूरा थाना क्षेत्र के गहोलिया गांव का है जहां आठ दिन पहले बच्ची अपने घर से गायब हो गई थी। गायब बच्ची के परिजनों ने कपड़ों से बच्ची पहचाना।परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी 8 दिन से गायब थी। हर जगह ढूंढने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि किसी ने नाबालिग बच्ची की हत्या कर उसका शव फेंक दिया। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गहोलिया गांव में 15 वर्ष की एक लड़की की हत्या पारिवारिक विवाद में उसके दो चाचाओं ने मिलकर कर दी और लाश को बाजरे के खेत मे छपा दिया था। लड़की के पिता की तहरीर पर 2 आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। दोनों आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मौके पर पुलिस बल मौजूद है। 

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख के पार

Posted: 03 Oct 2020 10:30 PM PDT


नई दिल्ली । देश में बीते 24 घंटे के दौरान 75 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं. वहीं इस दौरान 82 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए हैं. देश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख के पार पहुंच गया है.कोरोना वायरस संक्रमण 65 लाख के आंकड़े के पार पहुंच चुका है. दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण भारत में ही फैल रहा है. पिछले 24 घंटों में 75 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए. जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 82,260 संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए हैं. वहीं इस दौरान 940 संक्रमितों की मौत भी हुई है.  इसके साथ ही देश में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से 1,01,782 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी है.स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 65,49,373 हो गई है. इनमें से अब तक 1,01,782 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9,37,625 हो गई है. बीते शनिवार को देश में कुल एक्टिव केस की सख्या 9 लाख 44 हजार के पार थी



चार साल की बच्ची से हैवानियत अलीगढ़ में

Posted: 03 Oct 2020 10:15 PM PDT


लखनऊ ।  अलीगढ़ थाना क्षेत्र खैर के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने नशे में अपनी चार साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने खेत में खून से लथपथ बच्ची को देखा तो वह घबरा गया। सूचना पर पुलिस भी गांव में आ पहुंची। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के गांव में रहने वाले किसान पर एक छह साल का बेटा व चार साल की बेटी है।  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि थाना खैर में चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाने के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम बच्ची घर के पास मंदिर के बाहर खेल रही थी। इस बीच ट्यूबवेल पर शराब पीने के बाद आरोपी उसकी बेटी के पास आया और चीज दिलाने के बहाने उसे गोद में खेतों में ले गया। वहां उसका साथी पहले से मौजूद था। दोनों ने खेतों में दोबारा शराब पी और उसके बाद आरोपी अजीत ने बेटी के साथ रेप किया। इस बीच जब बेटी को ढूंढते हुए पिता खेतों की ओर पहुंचे और बेटी को आवाज देकर चिल्लाने लगे। इसी बीच पिता की आवाज सुनकर बेटी ने भी पापा को आवाज लगा दी। बेटी की आवाज सुनकर पिता वन के खेत में अंदर जा पहुंचा। वहां उसने देखा कि बेटी खून से लथपथ हालत में रोती बिलखती पड़ी मिली। इतने में ही आरोपी अजीत व विजय दोनों वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अजीत व विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Post Bottom Ad

Pages