न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 4, 2020

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


बडी खबर : हिमाचल से बाहरी राज्यों के लिए इस तारीख से चलना शुरू हो सकती है बसें

Posted: 03 Oct 2020 07:22 PM PDT


शिमला। कोरोना वायरस से देश जंग लड़ रहा है। आपको बता दें कि हिमाचल सरकार 15 अक्तूबर से बाहरी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के लिए बसें चलाने की तैयारी में है।

केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन में स्कूल, कॉलेज खोलने और अन्य सुविधाएं बहाल करने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा है। ऐसे में प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाना चाहती है।

आपको बता दें कि अभी इस मामले को कैबिनेट बैठक में लाया जाना है। अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल की सहमति से किया जाना है। परिवहन विभाग ने इसकी एसओपी तैयार कर सरकार को भेजी है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि कैबिनेट बैठक में इस पर चर्चा होनी है।

अटल टनल के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने अनुराग ठाकुर को ‘हिमाचल का छोकरा’ कह कर संबोधित किया

Posted: 03 Oct 2020 07:21 PM PDT


हिमाचल प्रदेश में बनी अटल टनल के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रति अपना स्नेह दिखाते हुए उन्हें 'हिमाचल का छोकरा' कहकर संबोधित किया।

पिछले महीने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यही कहकर अनुराग पर निशाना साधा था। अधीर चौधरी ने ठाकुर पर हमला करते समय उन्हें 'हिमाचल का छोकरा' कहा था तो प्रधानमंत्री ने भी उसी शब्दावली के जरिए उनकी तारीफ की।

इस दौरान मंच पर बैठे ठाकुर को 'हिमाचल नू छोकरा' कहकर संबोधित किया जबकि सिस्सू गांव में एक बैठक में प्रधानमंत्री ने उन्हें 'हिमाचल का छोकरा' कहा।

इसके बाद में सोलांग वैली की जनसभा में भी PM मोदी ने ठाकुर को हिमाचल का छोकरा कहा तो केंद्रीय मंत्री ठाकुर मुस्कुराते नजर आए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कांग्रेस पर निशाना साधा था जिसके बाद चौधरी ने 'हिमाचल का छोकरा' कहकर उन पर कटाक्ष किया था।

पिता मजदूर, मां सड़क पर दुकान चलाती, बेटे के पास खेलने को गेंद नहीं थी, IPL में बना यार्कर किंग

Posted: 03 Oct 2020 07:18 PM PDT


IPL 2020 में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया है. कई अभी भी दिखाने को बेताब हैं. फिर जब कोई शख्स गरीबी और बेबसी से निकलकर मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करता है, तो उसका संघर्ष दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत होता है. थंगरासू नटराजन एक ऐसा ही नाम हैं. वो IPL में यार्कर किंग बनकर उभरे हैं.

नटराजन के बचपन से लेकर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग IPL तक के सफ़र पर नज़र डालें, तो उनका जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है. जिन्होंने न सिर्फ अपनी सफलता से परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर किया. बल्कि डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई और दुनिया के सर्वश्रेष्ट बल्लेबाजों को आउट भी किया है.

थंगरासू नटराजन IPL 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में डेथ ओवर में अपनी कई यार्कर गेंद से बल्लेबाजों को रन बनाने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की थी और अपने सीमित 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट चटकाया था.
गरीबी में गुजरा बचपन, खेलने के लिए बॉल तक नहीं थी

तमिलनाडु के एक बेहद गरीब परिवार में नटराजन का जन्म 27 मई 1991 में हुआ. टी नटराजन का बचपन गरीबी और अभाव में बीता. नटराजन तमिलनाडु के सलेम जिला के गांव चिन्नप्पमपट्टी से आते हैं. जहां से किसी के लिए जीवन में अपने सपनों को साकार करना बहुत ही मुश्किल था. बावजूद इसके नटराजन ने एक मुकाम हासिल किया.

रविवार के उपाय, बनते-बनते बिगड़ जाए काम तो करें ये उपाय, फिर देखें कमाल

Posted: 03 Oct 2020 07:11 PM PDT


अगर आपका भी काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। धर्मशास्त्रों के जानकारों के मुताबिक ऐसा सूर्य (Sun) के कमजोर होने से होता है। ऐसे में आपको अपने सूर्य (Sun) को मजबूत करने की जरूरत है।

ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन सुबह सूर्य देव (Surya Dev) को अर्घ्य (Arghya) देता है, उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। अगर आपके लिए हर रोज ऐसा करना संभव न हो तो रविवार (Sunday) की सुबह ये काम जरूर करें।

क्योंकि रविवार (Sunday) को सूर्य देव (Surya Dev) का दिन माना जाता है। तांबे लोटे में चावल, लाल रंग के फूल और लाल मिर्च के कुछ दाने डालकर सूर्य देव (Surya Dev) को अर्घ्य दें।

ज्योतिष शास्त्रों (Jyotish Shastra) की मानें तो हर ग्रह (Grah) की अपनी-अपनी खासियत है। शास्त्रों (Shastra) में यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कौन सा ग्रह (Grah) मनुष्य को कैसा फल प्रदान कर सकता है। इसलिए हमें यह मालूम होना चाहिए कि हमें किस दिन कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए।

रविवार के दिन कुछ कार्य नहीं करने चाहिए। इन कार्यों को करने से सूर्य ग्रह के कुप्रभावों का सामना करना पड़ता है। इसलिए रविवार के दिन कुछ बातों का ध्यान रखने से सूर्यदेव की सदैव कृपा बनी रह सकती है।

रविवार के उपाय (Raviwar Ke Upay)

सामर्थ्य के मुताबिक तांबे के बर्तन, लाल कपड़े, गेंहू, गुड़ और लाल चंदन का दान करें।

सूर्य देव (Surya Dev)को कभी भी बिना स्नान के जल अर्पित न करें।

सूर्य देव (Surya Dev)को जल अर्पित करने के लिए जल में रोली या लाल चंदन और लाल पुष्प डाल सकते हैं।

सूर्य देव (Surya Dev) को अर्घ्य (Arghya) देते समय स्टील, चांदी, शीशे और प्लास्टिक बर्तनों का प्रयोग न करें।

संभव हो तो जल अर्पित करते समय इस मंत्र (Raviwar Ke Mantra) का जाप करें...

ॐ सूर्याय नम:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

ऊँ घृणि: सूर्यादित्योम

ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री

ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:

हिल रही थी सुनसान जगह पर खड़ी लाल कार, पास जाकर देखा तो प्रेमी जोड़े

Posted: 03 Oct 2020 06:57 PM PDT


गोरखपुर में सड़क के किनारे खड़ी एक लाल रंग की कार के एकाएक हिलने से लोग अचरज में पड़ गए। आसपास से गुजर रहे लोग रूक गए। कार में शीशे पर चारों तरफ काली फिल्म लगी थी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस आई तो कार की खिड़की खटखटाई गई। कार में एक प्रेमी युगल थे और आपस में अश्लील हरकत कर रहे थे। पुलिस लड़का और लड़की दोनों को थाने ले आई और मुकदमा दर्ज कर दिया। वहीं कार को भी सीज कर दिया। घरवालों को बुलाकर रात में दोनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक खोराबार थाने पर तैनात दारोगा पंकज सिंह ने तहरीर में लिखा है कि सहारा क्‍लब के पास लाल रंग की कार खड़ी थी। स्‍थानीय लोगों ने फोन कर बताया कि कार में बैठे युवक और युवती अश्‍लील हरकत कर रहे हैं। महिला सिपाहियों के साथ पहुंचने के बाद उन्‍होंने दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर युवक की पहचान चौरीचौरा निवासी अमित के रूप में हुई। लड़की चिलुआताल क्षेत्र की रहने वाली है। प्रभारी निरीक्षक खोराबार नासिर हुसैन ने बताया कि रात में घरवालों को बुलाकर युवक व युवती को मुचलके पर छोड़ दिया गया।

Post Bottom Ad

Pages