ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 25, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: घटिया टीएचआर बांटने में लाभुकों के द्वारा काटा गया बवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Posted: 25 Mar 2021 10:04 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी प्रखंड क्षेत्र के भिन्न-भिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को खराब टीएचआर बांटने में लाभुकों के द्वारा बवाल काटा गया। साथ ही इसकी शिकायत भी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को की गई। इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी इसे वायरल किया गया। सोशल मीडिया पर लगे वीडियो में दिखाया गया कि, कीड़ा लगे हुए अनाज को लाभुकों को दिया जा रहा था। सोशल मीडिया के फेसबुक पर वायरल वीडियो और फोटो, कुड़रो पंचायत के ग्राम बलुआतरी वार्ड नंबर 6 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 45 की है। आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका जानकी देवी के द्वारा घटिया खाद्यान्न बांटा जा रहा था। बांटे जा रहे खाद्यान्न में कीड़े लगे हुए थे। वायरल वीडियो में यह भी बताया गया कि, चावल 2 किलो, 

सोयाबीन एक सौ ग्राम और मसूर दाल आधा किलो ही वितरण किया गया है। आश्चर्य की बात यह है कि, एक ओर सरकार के द्वारा कुपोषण को रोकने के लिए गर्भवती, धात्री और बच्चों को बेहतर भोजन देने के लिए टीएचआर वितरण करवाया जा रहा है। इसके बावजूद बाल विकास प्रयोजना में खुलेआम गलत कार्य किया जा रहा है। इस पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। ज्ञात हो कि, एलएस सुमनलता पर पिछले दिनों अवैध रूप से लेने के आरोप लगने के बाद सीडीपीओ के द्वारा सेक्टर दो के भिन्न-भिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच भी की गई थी। फिर भी केंद्रों पर सुधार होता नहीं दिख रहा है। सरकार का किसी को खौफ तक नहीं है। सोंचा जाए कि, यह अनाज खा कर जच्चा और बच्चा का क्या होगा। हालांकि ग्रामीण महिलाओं में काफी आक्रोश है। समांतर स्थिति गोकुला पंचायत के बंधुआकुरावा गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 94 की भी यही है। यहां पर टीएचआर लेने आई महिलाएं पिंकी देवी, 

कविता देवी, मुंडेरी देवी, मंजू देवी, सीता देवी सहित अन्य ने बताया कि, पौने 2 किलो चावल 750 ग्राम दाल और करीब 200 ग्राम चना दिया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि, चना में कीड़ा लगा हुआ था जिसे देखने के बाद कई ग्रामीणों के द्वारा फेंक दिया गया। वहीं दूसरी ओर पुतुल कुमारी सीडीपीओ ने कहां की, घटिया खाद्यान्न की सूचना मुझे भी लाभुकों के द्वारा दी गई थी। महिला सुपरवाइजर को भेजकर मामले की जांच कराई गई है। यह आरोप गलत है। जबकि बंधुवाकुरावा स्थित केंद्र संख्या 94 पर कम खाद्यान्न देने की जांच कराई जाएगी। वहीं सुपरवाइजर सुमनलता ने कहा कि, जानबूझकर हंगामा किया गया था। खराब खाद्यान्न जबरन देने की बात पर कहा कि, गलत आरोप लगाया गया है। वहीं केंद्र संख्या 94 की सुपरवाइजर ज्योत्सना ने बताया कि, केंद्र पर कम खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Bounsi News: पुलिस के द्वारा 7 बोतल अवैध विदेशी शराब किया गया जप्त

Posted: 25 Mar 2021 10:02 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र स्थित बाबूडीह मोहल्ले के समीप बोसी पुलिस के द्वारा अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को वहां भेजा गया था। पुलिस को देखते ही एक युवक जिसके पास काले रंग का बैग था, वह छोड़ कर फरार 

हो गया। पुलिस के द्वारा बैग को अपने कब्जे में ले लिया गया। जब बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 750ml की 7 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि, उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अनुमान लगाया जा रही है कि, रेल मार्ग के माध्यम से झारखंड से इसे होली पर्व के लिए लाया जा रहा था।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का किया जाएगा आयोजन

Posted: 25 Mar 2021 09:59 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बाका। 

बौंसी प्रखंड स्थित रानी गांव में 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार बताया गया कि, इस आयोजन में वृंदावन और मथुरा के कलाकार के साथ साथ रामलीला मंडली, श्री माधवराव मंडली एवं कथा वाचिका किशोरी साक्षी के द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां बड़े जोर शोर से की जा रही है। बताया गया कि, भिन्न भिन्न प्रकार के देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाई जा 

रही है। यज्ञ समिति रानी गांव के लोग आयोजन को सफल बनाने के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे हैं। 4 अप्रैल को प्रातः 6:00 बजे से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भी किया जाएगा। वही 5 अप्रैल से प्रत्येक दिन प्रातः 7:00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक एवं दोपहर 2:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक हवन के कार्यक्रम के बाद साक्षी किशोरी का प्रवचन भी होगा। इसके अलावा प्रत्येक दिन रात्रि में 10:00 बजे से रासलीला का भी आयोजन किया जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

BOARIJO NEWS:VIDEO- होली पर्व को लेकर हुई थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, डीजे नहीं बजाने का दिया निर्देश

Posted: 25 Mar 2021 08:11 PM PDT


ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।बोआरीजोर थाना परिसर में होली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक की गई। 

Pages