Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड : हरदा ने प्रदेश प्रभारी से किया वादा, 2022 में सत्ता में कराऊंगा वापसी

Posted: 27 Jul 2021 04:40 AM PDT

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उनकी नई टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर जो भी जिम्मेदारियां दी गई हैं, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सौंपी हैं। उसके लिए वह सोनिया और राहुल का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में गणेश का नाम लेना शुभ होता है और राष्ट्रीय हाईकमान ने सावन

उत्तराखंड: प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हरीश रावत का जोरदार स्वागत, कांग्रेस ने दिखाई ताकत

Posted: 27 Jul 2021 04:40 AM PDT

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल नियुक्ति के बाद आज पहली बार देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने उनको जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस की ताकत और एकजुटता भी नजर आई। देहरादून पहुंचने पर गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

भोले जी महाराज के जन्मदिन पर हंस फाउंडेशन ने उत्तराखंड को दी 30 एम्बुलेंस, CM ने दिखाई हरी झंडी

Posted: 27 Jul 2021 04:40 AM PDT

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य को उपलब्ध कराई गई 30 एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज का जन्मोत्सव पर हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखण्ड के दूरगामी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्तराखंड को 30 एम्बुलेंस, 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किए गए है। मुख्यमंत्री पुष्कर

325 कांविड़यों की पुलिस ने कराई बस और ट्रेन से वापसी, गंगाजल लेने आए थे हरिद्वार

Posted: 27 Jul 2021 03:40 AM PDT

हरिद्वार में कांवड़ मेला स्थगित होने के बाद भी बाहरी राज्यों से कांविड़ए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे रहे हैं। बीते दिनों ही पुलिस ने कई कावडियों को हिरासत में लिया था तो हरिद्वार में प्रवेश कर चुके थे। वहीं सोमवार को चार ट्रेनों से हरिद्वार पहुंचे 325 कांविड़यों को शटल बसों और ट्रेनों से वापसी का टिकट कराकर भेजा गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर चौकसी रही। बॉर्डर सील है। उत्तराखंड का प्रवेश द्वारा

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: हड़ताली कर्मियों पर सरकार सख्त, हड़ताल पर लगा दिया प्रतिबंध

Posted: 27 Jul 2021 03:40 AM PDT

देहरादून: अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर ऊर्जा निगम कर्मचारियों ने रात 12 बजे से हड़ताल कर दी थी, जिसके चलते आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा मंत्री और एमडी दीपक रावत की कर्मचारी नेताओं से वार्ता भी हुई। हड़ताल पर गए ऊर्जा निगम कर्मचारियों को लेकर सरकार सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तराखण्ड राज्य में यथा प्रवृत्त) (उत्तर

देवप्रयाग-पौड़ी बैंड के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा सब्जियों से भरा ट्रक

Posted: 27 Jul 2021 03:40 AM PDT

श्रीनगर। देवप्रयाग पौड़ी बैंड के पास सड़क हादसा हुआ है। बता दें कि यहां एक ट्रक देर रात करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमे तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि ट्रक में तीन लोग सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। वहीं बता दें कि तेज बारिश के कारण दो घायलों की खोजबीन में पुलिस को करीबन 4 घंटे लग गए। खबर है कि

उत्तराखंड : खत्म होगा इंतजार, इस दिन जारी होगा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

Posted: 27 Jul 2021 03:40 AM PDT

देहरादून: हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परिणाम लगभग तैयार हो गया है। कुछ काम रह गया है। उसके पूरा होते ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिषद के अनुसार परिणाम इसी सप्ताह यानी 31 अगस्त तक जारी हो सकते हैं। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने परिणाम तैयार करने शुरू कर दिए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने कहा कि

उत्तराखंड: ग्रेड-पे की मांग को हरीश रावत ने बताया जायज, सुबोध उनियाल ने कहा धोखेबाज

Posted: 27 Jul 2021 02:40 AM PDT

देहरादून: पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे मामले में सियासत भी हो रही है। राजनीतिक दल इस मामले पर भी राजनीति करने का मौका नहीं छोड़ना चाहते। पूर्व सीएम हरीश रावत ने पुलिसकर्मियों की मांग का सही ठहराया है। लेकिन, उनके इस बयान पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पलटवार किया है। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने हरीश रावत पर हमला बोलते हुए पुलिसकर्मियों के साथ हरीश रावत ने ही विश्वासघात किया था। उनका कहना है

उत्तराखंड: 6 दिन तक 9 ब्राह्मणों ने की पूजा, पहले दूर किया वास्तु दोष, फिर हुआ CM का गृह प्रवेश

Posted: 27 Jul 2021 02:40 AM PDT

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीएम हाउस में प्रवेश की खूब चर्चाएं हैं। चर्चाएं इसलिए भी हैं कि इसमें जो भी मुख्यमंत्री रहे, वो अपना कार्यकाल कभी पूरा नहीं कर पाए। बावजूद सीएम धामी ने इसी आवास में रहने का फैसला किया। उनके गृह प्रवेश से पहले सीएम हाउस में बाकायदा पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीएम आवास में प्रवेश पहले नौ ब्राह्मणों ने छह दिन तक पूजा-अर्चना और यज्ञ

उत्तराखंड में ऑस्ट्रेलियन टेक्नोलॉजी भी फेल, पानी की तरह बहाया पैसा, पानी के साथ बह गई सड़क

Posted: 27 Jul 2021 02:40 AM PDT

नई टिहरी : उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीते दिनों लगातार हुई बारिश से कई जगहों पर नुकसान हुआ। कहीं बोल्डर गिरने से कइयों की मौत हो गई तो कई जगहों पर मार्ग अवरुद्ध हो गए। वहीं टिहरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान कर देनेवाला है। जी हां बता दें कि टिहरी के ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 के अंतर्गत चंबा टनल को जोड़ने

देहरादून : ITBP के जवान की चौथी मंजिल के गिरकर संदिग्ध मौत, हफ्ते में दूसरा मामला

Posted: 27 Jul 2021 01:40 AM PDT

देहरादन : सीमाद्वार से बड़ी खबर है। खबर मिली है कि आइटीबीपी के जवान की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे कॉलोनी में सनसनी फैल गई है। जवान को लेकर जानकारी मिली है कि वो मूल रूप से बुलंदशहर यूपी का निवासी था। पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। आपको बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब जवान की मौत हुई है बल्कि ये एक सप्ताह के अंदर दूसरा मामला है। इससे पहले एक

उत्तराखंड से बड़ी खबर : धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, 11 अहम फैसलों पर लगी मुहर

Posted: 27 Jul 2021 12:40 AM PDT

देहरादून : आज मंगलवार को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक खत्म हुई जिसमे 11 फैसलों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। इन बिंदुओं पर लगी मुहर कोविड 19 की परिस्थितियों को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान बन्द थे सरकार ने कक्षा 6 से लेकर 12 तक स्कूल खोलने की अनुमति 1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल कौसानी को नगर पंचायत बनाने पर फैसला पंतनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की

उत्तराखंड : CM से मिले सफाई कर्मचारी संगठन पदाधिकारी, मांगों को पूरा करने का आश्वासन

Posted: 27 Jul 2021 12:40 AM PDT

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा। समस्याओं के उचित समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष

असम-मिजोरम हिंसा में 6 पुलिसकर्मियों की मौत, गृहमंत्री शाह ने की दोनों राज्‍यों के CM से बात

Posted: 27 Jul 2021 12:40 AM PDT

गुवाहाटी: मिजोरम से लगती सीमा पर हुई हिंसा में असम पुलिस के 6 कर्मियों की मौत हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी. वहीं 50 घायल बताए जा रहे है. केंद्रीय गृहमंत्री ने इस मामले पर मिजोरम और असम दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की और उनसे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा. बता दें, असम के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब जिले के सीमावर्ती इलाके से

बिजली कर्मियों की हड़ताल : विवाद सरकार से, मुसीबत में जनता

Posted: 27 Jul 2021 12:40 AM PDT

दरअसल उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारी सोमवार की रात 12 बजे से हड़ताल पर चले गए। इसके बाद बड़े पैमाने पर विद्युत विभाग का कामकाज ठप हो गया। विद्युत आपूर्ति भी बाधित होनी शुरु हो गई। चूंकि कर्मचाली हड़ताल पर हैं लिहाजा फॉल्ट ठीक करने वाला भी कोई नहीं और आपूर्ति बाधित है तो बाधित ही है।   उर्जा विभाग के कर्मचारियों की

उत्तराखंड : प्रीतम सिंह बोले मेरा चेहरा खराब है क्या? बजी तालियां, लगे ठहाके

Posted: 27 Jul 2021 12:40 AM PDT

देहरादून: कांग्रेस की नई टीम भेल ही तैयार हो कर चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई हो, लेकिन चेहरे की राजनीति उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। चेहरे का सवाल रह-रह कर उठता रहता है। जब भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह मीडिया के सामने होते हैं, यह सवाल उनका पीछा नहीं छोड़ता है। नई टीम का ऐलान होने के बाद कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने कहा था कि चेहरा तो हरीश रावत का ही है। कांग्रेस

उत्तराखंड से बड़ी खबर: इन इलाकों में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, ये है बड़ा कारण

Posted: 27 Jul 2021 12:40 AM PDT

पिथौरागढ़: भारी बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण कारण कई मार्ग बंद हैं। जिसके चलते अब लोगों को जरूरी वस्तुओं का संकट होने लगा है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से डीजल-पेट्रोल की किल्लत शुरू हो गई है। जिले के पहाड़ी हिस्सों के अधिकतर पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल न मिलने से लोगों को दिक्कत हो रही है। टैंकरों के फंसने से ये संकट पैदा हुआ है। इस वजह से सोमवार

हड़ताल का लालकुआं में दिखा असर, सुबह 6 बजे हुई बिजली गुल, दफ्तर में जड़ा ताला

Posted: 26 Jul 2021 11:40 PM PDT

लालकुआं : विद्युत विभाग के कर्मचारी की हड़ताल का असर नैनीताल के लालकुआँ में भी देखने को मिला। विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अफनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर 26 की मध्यरात्रि से हड़ताल पर चले गए। सरकार से वार्ता बेनतीजा रही जिसके बाद कार्मिकों ने पीछे ना हटने का फैसला किया। बता दें कि लालकुआं के पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह 6 बजे से बिजली ही बिजली गुल है। लोग बिन लाइट के परेशान हैं। सुबह

सीएम पुष्कर धामी की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात, एक-एक टैबलेट भी दिया जाएगा

Posted: 26 Jul 2021 10:40 PM PDT

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक के बाद एक कर कई विभागों और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं का खुशखबरी दी है। वहीं बीते दिन भी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर पैकेज की घोषणा की है। जिसमे सबसे बड़ी सौगात सीएम पुष्कर धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी है। बता दें कि इस पैकेज से जहां कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियां करने के लिए मदद मिलेगी तो वहीं साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सरकार

उत्तराखंड : इन विभागों में इतने पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Posted: 26 Jul 2021 10:40 PM PDT

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग ने 75 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इनमे समूह 'ग' के अंतर्गत मानचित्रकार/प्ररूपाकार के 60 और वन विभाग के अंतर्गत सर्वेयर के 15 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए तीन अगस्त से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, वहीं अंतिम तिथि 16 सितम्बर है। इस परीक्षा का अनुमानित समय दिसम्बर माह है। मानचित्रकार (संस्कृति निदेशालय)

पत्नी को दिल्ली से लाकर नैनीताल में मार डाला, डेढ़ माह बाद शव बरामद, दुष्कर्म की सजा से बचने के लिए बनाई योजना

Posted: 26 Jul 2021 10:40 PM PDT

नैनीताल : नैनीताल पुलिस ने दिल्ली की महिला का सड़ा गला शव बरामद किया। जो खुलासा इस हत्या को लेकर हुआ है वो चौंका देने वाला है। बता दें कि आरोपी पति ने दुष्कर्म की सजा से बचने के लिए दिल्ली निवासी युवती से शादी की और फिर नैनीताल घूमने लाया और यही मौत के घाट उतारकर उसका शव वहीं छुपा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसकी पत्नी का सड़ा गला शव सड़क किनारे कलमठ पुलिया के नीचे से बरामद कर

उत्तराखंड : खड़ी ट्रेन में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी में पुलिस

Posted: 26 Jul 2021 10:40 PM PDT

ऋषिकेश: ऋषिकेश में पुराने रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव मिलने से रेलेवे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया है। पहचान कराने का प्रयास करने के साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। बाड़मेर एक्टप्रेस रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। रेलवे कर्मचारी जैसे ही ट्रेन की सफाई करने के लिए उसमें घुसे, उनको वहां महिला का शव

उत्तराखंड : अगले 24 घंटों में पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

Posted: 26 Jul 2021 10:40 PM PDT

देहरादून: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी व देहरादून में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में मंगलवार को अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। शेष जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके

Post Bottom Ad

Pages