आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 17, 2021

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: तो कबाड़ में चले जाएंगे 68 हजार से अधिक वाहन...

Posted: 16 Aug 2021 07:05 AM PDT


निर्धारित 15 वर्ष बीतने के बाद एआरटीओ की नोटिस पर भी नही पंजीकृत हुए वाहन

पीएम द्वारा 'वेहिकल स्क्रेपेग पॉलिसी' की घोषणा के बाद प्रशासन को गाइडलाइंस का इंतजार

आजमगढ़: निर्धारित पंद्रह साल बीतने के बाद भी जिले में करीब 68 हजार से अधिक वाहनों का अब तक पंजीकरण नहीं हो सका है। जबकि पंजीकरण कराने और फिटनेस जांच के लिए एआरटीओ प्रशासन की तरफ से वाहन स्वामियों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद ऐसे वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि एआरटीओ विभाग शासन से जारी होने वाली गाइड लाइन का इंतजार कर रहा। नियम का पता चलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। एआरटीओ प्रशासन सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि जिले में करीब 60 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों का पंजीकरण नहीं है। जबकि ऐसे वाहन बगैर पंजीकरण कराए ही फर्राटा भर रहे हैं। जिन वाहनों का पंजीकरण नहीं हुआ है। उन वाहनों की सूची खंगालते हुए विभाग की तरफ से कई बार पंजीकरण कराने के लिए नोटिस भेजी गई, लेकिन वाहन स्वामी पंजीकरण कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे वाहनों में मोटर साईिकल,स्कूटर, कार, बस आदि शामिल है। इन वाहनों की वैधता समाप्त होने के बावजूद पंजीकरण नहीं कराया गया। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि पंजीकरण फेल होने वाले 68 हजार वाहन स्वामियों को कई बार नोटिस भेजी जा चुकी है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने भी इसकी घोषणा कर दी है। ऐसे में शासन से जारी होने वाली नई गाइड लाइन का इंतजार है। आदेश मिलते ही बगैर पंजीकरण या फिटनेस वाले वाहनों को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा।

आजमगढ़: डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी और जेई को किया निलम्बित

Posted: 16 Aug 2021 05:58 AM PDT


17 लाख के घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रधान से घोटाले की राशि की वसूली होगी

आजमगढ़। आजमगढ़ में रानी की सराय ब्लाक की फरिहा ग्राम पंचायत में 17.28 लाख के घोटाले में वीडीओ और

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: सांप के काटने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

Posted: 16 Aug 2021 05:35 AM PDT


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव की घटना, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

आजमगढ़: जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी आंगनबाड़ी सहायिका को रविवार की रात विषैले

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: जीडी ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Posted: 16 Aug 2021 04:55 AM PDT


केवल सेना में जाना ही नही प्रकृति से मिले जल, वृक्ष व पर्यावरण का संरक्षण भी देश सेवा है- विधान तिवारी

आज़मगढ़: रविवार को करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल एवं प्रबंधक गौरव अग्रवाल के साथ विद्यालय के

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एसपी ने किया लक्स कोज़ी वर्ल्ड एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन

Posted: 16 Aug 2021 04:13 AM PDT



विशेष शो रूम में लक्स कोजी, आन, वन 8 , जेनएक्स, लायरा के ब्रांडेड उत्पाद मिलेंगे

आज़मगढ़: सोमवार को शहर के मुकेरीगंज क्षेत्र, पॉलिटेक्निक चौराहा के निकट लक्स कोजी वर्ल्ड(लक्स का शोरूम

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: एसकेडी संस्थान में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Posted: 16 Aug 2021 02:33 AM PDT


75 वर्षों में तमाम बाधाओं को पार करते हुए देश विश्वगुरु और महाशक्ति बनने को अग्रसर है- विजय बहादुर सिंह, प्रबंधक

आज़मगढ़: जहानागंज क्षेत्र के धनहुंआ स्थित एसकेडी इण्टर कालेज एवं एसकेडी विद्या मन्दिर में आजादी का

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages