दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 13, 2021

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल

दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल


नई शिक्षा नीति 2020-वैश्विकज्ञान अर्थव्यवस्था के शीर्ष पर पहुंचने का एक साधन

Posted: 12 Aug 2021 06:38 AM PDT

नई शिक्षा नीति 2020-वैश्विकज्ञान अर्थव्यवस्था के शीर्ष पर पहुंचने का एक साधन

- धर्मेंद्र प्रधान

मैंने इसवर्ष8 जुलाई को शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। यह चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है और ऐसा न केवल इस मंत्रालय के शानदार इतिहास को देखते हुए है,बल्कि यहां चल रहे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के कार्यान्वयन के कारण हैं, जो 34 वर्ष के बाद लाई गई है और यह 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति है।

यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि एनईपी 2020 एक ऐसा दस्तावेज है,जिसका देश के शैक्षणिक परिदृश्य पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। इसके परिणामस्‍वरूप आंतरिक बदलाव होगा और संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारत के भविष्‍य को नई दिशा मिलेगी और दुनिया में उसकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। मैं पूरी जिम्‍मेदारी से यह बात कह रहा हूं। अगर आप चाहें, तो कह सकते हैं कि गुणवत्ता, समानता, पहुंच और सामर्थ्य के सिद्धांतों पर तैयार की गई यह नीति मोदी सरकार के लिएएक मार्गदर्शक फ़लसफ़ा है, एक मूल पाठ है, जो करोड़ों युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करने का एक साधन है।

मेरा यह तर्क एनईपी 2020की निम्नलिखित विशेषताओं पर आधारित है, हालांकि भविष्‍य में इस नीति के कई अन्य लाभ भी हैं।

पहली विशेषता यह है कि इस नीतिगत उपाय के माध्यम सेसमावेशी शिक्षा पर विशेष जोर देकर हम प्री स्‍कूल से लेकर वयस्कता तक एक बच्चे के लिए अधिक सक्षम वातावरण सुनिश्चित करते हैं। एनईपी मेंसीखने को रोचक बनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा गया है और नई 5+3+3+4 स्कूली शिक्षा प्रणाली के जरिए एक बच्चे को औपचारिक स्कूलों के लिए तैयार किया जाता है। अब तक प्ले स्कूल का विचार मुख्‍य रूप से शहरों के मध्यम या उच्च वर्ग तक ही सीमित था, क्‍योंकि वे निजी स्कूलों का खर्च वहन कर सकते थे।

दूसरी विशेषतापहली से ही जुड़ी हुई है कि कौशल और स्कूली शिक्षा (अकादमिक), पाठ्यक्रम संबंधी और पाठ्यक्रम के अलावामानविकी और विज्ञान के बीच के वर्गीकरण को तोड़कर बहु-विषयकता, वैचारिक समझ और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा दिया गया है। इसमेंरचनात्मक संयोजन करने की पूरी संभावना है उदाहरण के लिएपेंटिंग के साथ गणित विषय का संयोजन। एक छात्र के जीवन में आने वाले कई प्रकार केतनाव से निपटने के लिए शैक्षणिक सत्र की समाप्ति पर मार्कशीट के बजाय एक समग्र प्रोग्रेस कार्ड दिया जाएगा, जिसमें योग्यता के साथ बच्‍चे के कौशल, दक्षता, पात्रता और अन्य प्रतिभाओं का आकलन किया जाएगा।

हाई स्कूल के प्रत्येक बच्‍चे को व्यावसायिक शिक्षा प्राप्‍त करनी होगी,जो छठी कक्षा से शुरू होगी और इसमें इंटर्नशिप शामिल होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र के लिए कभी भीपाठ्यक्रम को छोड़ने के लिए उपयुक्त प्रमाणन के साथ पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने और छोड़ने के कईविकल्प होंगे।

स्कूली शिक्षा के लिए एक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है,जो स्वतंत्र रूप से काम करेगा लेकिन यह सिद्धांतों, मानकों और दिशानिर्देशों की व्‍यवस्‍था एनडीईएआर के माध्‍यम से आपस में जुड़ा होगा। इससे संपूर्ण डिजिटल शिक्षा इकोसिस्‍टम सक्रिय होगा और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पना किए गए इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधारों के लिए आवश्‍यक है।

एनडीईएआरसमग्र शिक्षा स्‍कीम 2.0 में भी सहायता करेगी,जिसे अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है और इसके लिएइस माह की शुरुआत में 2.94 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय की घोषणा की गई थी। यह एक व्यापक कार्यक्रम है, जो सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्री-स्कूल से लेकर 12 वीं कक्षा तक के 11.6 लाख स्कूलों, 15.6 करोड़ से अधिक छात्रों और 57 लाख शिक्षकों के लिए है। सभी बाल-केंद्रित वित्तीयसहायताडीबीटी तरीके से सीधे छात्रों को प्रदान की जाएगी।

उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) होगा, जो विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों (एचईआई) से अर्जित सभी शैक्षणिक क्रेडिट के डिजिटल स्‍टोरेज की सुविधा प्रदान करेगा, ताकि इन्हें अंतिम डिग्री में शामिल किया जा सके। इसमें व्यावसायिक और शैक्षणिक प्रशिक्षण, अगर छात्र अलग-अलग समय पर पाठ्यक्रम को छोड़ता है और ऐसी अन्‍य असाधारण स्थितियों में उसके द्वारा जमा किए गए ग्रेड शामिल हैं। विशेष रूप सेयह छात्रों के किसी भागीदार विदेशी संस्थान में एक सेमेस्टर पूरा करने के लिए एनईपी के तहत परिकल्पित विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ जुड़ने की व्यवस्था में सहायक होगा।

विधिक और चिकित्सा संस्थानों को छोड़कर पूरे देश में उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों का एक ही नियामक होगा जिसे भारतीय उच्च शिक्षा परिषद (एचईसीआई) कहा जाता है। यह "हल्का लेकिन सख्त" नियामक ढांचा सुनिश्चित करेगा।



एनईपी बधिर छात्रों के लिए राष्ट्रीय और राज्य पाठ्यक्रम की सामग्री को भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) में तैयार करने के मानकीकरण सहित शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृभाषा/स्थानीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा के लिए तीन भाषा नीति की भाषाई दक्षता के माध्यम से ज्ञान अर्थव्यवस्था तैयार करती है। यूनेस्को ने आईएसएल-आधारित सामग्री पर विशेष ध्यान देते हुए प्रौद्योगिकी-सक्षम समावेशी शिक्षण सामग्री के माध्यम से विकलांग व्यक्तियों की शिक्षा को सक्षम बनाने के लिए किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया है।

इन सभी पहलों कोएक साथ जोड़ने के लिए लैंगिक समावेशन कोष की स्थापना, वंचित क्षेत्रों और समूहों के लिए विशेष शिक्षा जोन के लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित समूहों पर विशेष जोर दिया जाएगा और राज्यों को बाल भवन या दिन के लिए बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि एनईपी 2020 अनुत्पादक साइलो को तोड़कर बच्चे की उच्चतम क्षमता को बढ़ाएगी। यह नीति विश्व स्तर की शिक्षा प्रणालियों के इतिहास में सबसे अधिक परामर्श प्रक्रियाओं के बाद लाई गई है और भारत को ज्ञान अर्थव्यवस्था के शीर्ष पर पहुंचाने में हमारे नेतृत्व के संकल्प और दृष्टिकोण को दर्शाती है। जैसा कि हम अमृत महोत्सवया भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहेहैं, वैसे हीयह नई नीति आज के 5 से 15 वर्ष तक की आयु के उन बच्चों को तैयार करेगी, जो भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष या आज़ादी के 100 साल के अवसर पर 30 से 40 वर्ष आयु के होंगे। मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसा कार्यबल तैयार करने की इस प्रक्रिया में शामिल होने का एक अवसर दिया गया है,जो वैज्ञानिक विचार, आलोचनात्मक सोच और मानवतावाद पर आधारित एक वैश्विक समुदाय का प्रणेता होगा।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन तथा बिहार स्पंदन के माध्यम से बिहार फाउंडेशन कार्यालय को 4 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर (5L) दान में मिले

Posted: 12 Aug 2021 06:34 AM PDT

ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन तथा बिहार स्पंदन के माध्यम से बिहार फाउंडेशन कार्यालय को 4 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर (5L) दान में मिले 

हमारे संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा

बिहार गज़ट अधिसूचना संo 1722 दिनांक 06 मई 2021 द्वारा बिहार फाउंडेशन, उद्योग विभाग को राज्य मे आने वाली समस्त राहत सामग्रियों को प्राप्त कर आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना अथवा अन्य एजेन्सियों को उपलब्ध कराने हेतु नोडल एजेंसी प्राधिकृत किया गया है। इसके बाद से बिहार फाउन्डेशन की ओर से प्रवासी बिहारियों, अंतराष्ट्रीय एनo जीo ओo, दूतावासों एवं अन्य संस्थानों से संपर्क किया गया।

इस क्रम में दिनांक 12 अगस्त 2021 को GOPIO फ्रांस, ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन तथा बिहार स्पंदन के माध्यम से बिहार फाउंडेशन कार्यालय को 4 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर (5L) दान में दिए गए। इसमें प्रवासी बिहारी श्री अमित कुमार, वैज्ञानिक का महत्वपूर्ण भूमिका रही है जिनके अनुश्रवण से ही यह 4 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर बिहार फाउंडेशन को प्राप्त हुए है। इस प्रकार वर्तमान में कुल 850 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर बिहार फाउंडेशन कार्यालय को दान स्वरूप प्राप्त हैं ।  

प्राप्त राहत सामग्रियों को दिनांक 11 अगस्त 2021 को श्री गंगा कुमार, सचिव ग्रामीण स्नेह फाउंडेशन ने श्री सुशील कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी को सौंपी गयी। साथ ही GOPIO फ्रांस  तरफ से बिहार मूल के श्री अमित कुमार, वैज्ञानिक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।   
बिहार फाउंडेशन, उद्योग विभाग के प्रयास से स्वास्थ्य विभाग की आवश्यकताओं के सामने अभी तक कुल 850 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर, 25,000 एन-95 मास्क, 225 पल्स ऑक्सीमीटर, 200 ऑक्सीजन सिलेंडर तथा 242 ऑक्सीजन फ्लोमीटर तथा 25 एडल्ट O2 मास्क प्राप्त हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 20 मीट्रिक टन क्षमता वाला एक क्रायोजेनिक कंटेनर भी तरल मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई के लिए प्राप्त किया गया है। 
देश-विदेश से बिहार को मिलने वाली मदद का यह सिलसिला अभी और आगे जारी रहेगा । भविष्य  में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर के अलावे ऑक्सीजन सिलिंडर इत्यादि अन्य सामग्री पहुँचने की संभावना हैं।
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार

Posted: 12 Aug 2021 05:27 AM PDT

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार

हमारे संवाददाता पियूष रंजन की खास खबर 
बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने लगा है. राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. आपको बता दें कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी और मध्य बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभगा की माने तो अररिया, किशनंगज, पुर्णिया और कटिहार में एक से दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल जिलों में एक या दो जगहों पर गरज के साथ बारिश के आसार हैं. इसके साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.
मौसम विभाग की माने तो एक ट्रफ लाइन पटना से होकर गुजर रही है. जिससे बिहार के सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है. इधर विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. यदि खूले मे हैं तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें. साथ ही यह भी कहा गया है कि ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें.
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

आज 13 अगस्त 2021, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

Posted: 12 Aug 2021 05:17 AM PDT

आज 13 अगस्त 2021, शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |

श्री गणेशाय नम: !!

दैनिक पंचांग

13 अगस्त 2021, शुक्रवार

पंचांग   

🔅 तिथि  पंचमी  दिन  01:47:23

🔅 नक्षत्र  हस्त  दिन  09:09::11

🔅 करण :

           बालव  13:44:56

           कौलव  24:50:02

🔅 पक्ष  शुक्ल 

🔅 योग  साघ्य  13:45:19

🔅 वार  शुक्रवार 

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय  05:31:51

🔅 चन्द्रोदय  10:18:00 

🔅 चन्द्र राशि  कन्या - 19:29:28 तक 

🔅 सूर्यास्त  18:29:46

🔅 चन्द्रास्त  22:15:59 

🔅 ऋतु  वर्षा 

हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत  1943  प्लव

🔅 कलि सम्वत  5123 

🔅 दिन काल  13:13:59 

🔅 विक्रम सम्वत  2078 

🔅 मास अमांत  श्रावण 

🔅 मास पूर्णिमांत  श्रावण 

शुभ और अशुभ समय

शुभ समय   

🔅 अभिजित  11:59:20 - 12:52:16

अशुभ समय   

🔅 दुष्टमुहूर्त :

                    08:27:36 - 09:20:32

                    12:52:16 - 13:45:12

🔅 कंटक  13:45:12 - 14:38:08

🔅 यमघण्ट  17:16:56 - 18:09:52

🔅 राहु काल  10:46:33 - 12:25:48

🔅 कुलिक  08:27:36 - 09:20:32

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  15:31:04 - 16:24:00

🔅 यमगण्ड  15:44:18 - 17:23:33

🔅 गुलिक काल  07:28:03 - 09:07:18

दिशा शूल   

🔅 दिशा शूल  पश्चिम 

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल 

🔅 अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद 

चन्द्रबल 

🔅 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन 

🌹विशेष श्रीनागपंचमी, तक्षक पूजा, कल्कि जयन्ती। 🌹

पं.प्रेम सागर पाण्डेय्

राशिफल 13 अगस्त 2021, शुक्रवार

मेष (Aries): निजी प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रियजन से भेंट संभव है। प्रतियोगी अच्छा करेंगे। आर्थिक पक्ष हितकर रहेगा। दिन शुभ।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

वृषभ (Tauras): कम बोलें ज्यादा करें की नीति अपनाएं। बड़ों के प्रति विनम्र और कृतज्ञ रहें। घरेलू मामलों में स्मार्ट डिले की पॉलिसी रखें। दिन सामान्य से शुभकारक।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

मिथुन (Gemini): सूचना और जनसंपर्क बेहतर बने रहेंगे। आवश्यक कार्यों को आज ही पूरा कर लेने की सोच रखें। रक्त संबंध मजबूत होंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

कर्क (Cancer): मूल्यवान भेंट की प्राप्ति संभव है। उल्लेखीय कार्यों को आगे बढ़ाने का समय है। अपनों का साथ मिलेगा। काम को बोझ न समझें। सहजता से आगे बढ़े।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

सिंह (Leo): अनोखी कोशिशों को समर्थन और सहयोग मिलेगा। जो सही लगे उसे निसंकोच आगे बढ़ाते रहें। प्रभावशीलता बनी रहेगी। दिन हितकारक।

शुभ रंग  =  केशरी

शुभ अंक  :  6

कन्या (Virgo): कार्यों को निस्वार्थ कर्मयोगी की भांति करें। सफलता मिलेगी लेकिन तुरंत इसकी अपेक्षा न रखें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। चापलूसों से सतर्क रहें।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

तुला (Libra): करियर कारोबार बेहतर बने रहेंगे। आर्थिक उन्नति का समय है। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए यथासंभव प्रयास करें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी दिखाएं।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

वृश्चिक (Scorpio): प्रभावशीलता बढ़त पर रहेगी। सभी वर्गों का सहयोग जुटाने में सफल रहेंगे। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। दिन जिम्मेदारी बढ़ाने वाला।

शुभ रंग  =  पीला

शुभ अंक  :  9

धनु (Sagittarius): आस्था और आत्मविश्वास से असंभव को संभव कर दिखाएंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन भाग्यवर्धक।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

मकर (Capricorn): बड़ी योजनाएं छोटी अनदेखियों से अधिक प्रभावित होती हैं। जो भी करें उसे पुख्ता करने का प्रयास करें। व्यक्तिगत मामलों में सतर्क रहें। दिन सामान्य।

शुभ रंग  =  आसमानी

शुभ अंक  :  7

कुंभ (Aquarius): महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी। स्थायित्व बढ़ेगा। दाम्पत्य में विश्वास और निजता को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले पक्ष में रह सकते हैं। दिन हितकर।

शुभ रंग  =  क्रीम

शुभ अंक  :  2

मीन (Pisces): आवश्यक कार्यों के पूरा होने तक विश्राम से बचें। लापरवाही से काम प्रभावित होने की आशंका है। लेन देन में सतर्क रहें। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य।

शुभ रंग  =  उजला

शुभ अंक  :  4

 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श -  रविवार , दूरभाष  9122608219  /  9835654844
दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com

Post Bottom Ad

Pages