तहकीकात न्यूज़ |
- स्वामीनाथ अखाड़े पर पहलवान लड़के और लड़कियों ने दिखाया दमखम
- ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार द्वारा कायस्थ जाति को पिछडी जाति मे सम्मिलित किये जाने के विरोध मे ज्ञापन सौंपा
- शशिकांत दुबे जी आजाद साथी थे। उनका जीवन बहुत ही संघर्षशील रहा - स्थानीय लोग
- लगातार हो रही बारिश ने लोगों को रुलाया, कहीं घर गिराया तो कहीं अपनों को अपनों से दूर हटाया
- सीएम ने कांस्य पदक विजेता ओलंपियन हॉकी खिलाडी ललित उपाध्याय से भेंट कर उन्हें सम्मानित कर उनकी प्रशंसा की
- मुख्यमंत्री ने वाराणसी में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा
- पूर्व ब्लाक प्रमुख हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, रूद्रनगर में जश्न का माहौल
- गोद लिए अस्पताल को जलभराव से मुक्त कराने पहुंचे चेयरमैन
- जाको राखे साई या मार सके न कोई बाल न बाका कर सके जो जग बैरी होय
- पति ने फावड़े से काटकर पत्नी की किया निर्मम हत्या
- SBSP कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथिओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर साधा निशाना
| स्वामीनाथ अखाड़े पर पहलवान लड़के और लड़कियों ने दिखाया दमखम Posted: 13 Aug 2021 01:39 AM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी स्वामीनाथ अखाड़े पर पहलवान लड़के और लड़कियों ने दिखाया दमखम वाराणसी 13 अगस्त । नाग पंचमी पर तुलसी घाट स्थित स्वामीनाथ अखाड़े पर लड़के और लड़कियों ने दमखम दिखाया। परंपरा के अनुसार काशी में नाग पंचमी पर अखाड़ों पर कुश्ती एवं दंगल का आयोजन होता है इसी के तहत तुलसी घाट स्थित स्वामीनाथ अखाड़े पर यहां सीख रहे पहलवानों ने प्रदर्शन किया । कुश्ती एवं दंगल का प्रदर्शन किया ।अखाड़े पर सीख रहे लड़के और लड़कियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन करते हुए जोड़ी गदा दंगल कुश्ती में अपना दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया । इसके पूर्व स्वामीनाथ अखाड़े के महंत प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्र ने हनुमान जी का पूजन अर्चन कल पहलवानों को आशीर्वाद दिया और प्रदर्शन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महंत प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्र ने कहा कि नाग पंचमी जो पहलवान यहां पर सीख रहे हैं उनके द्वारा अपने गुरु की देखरेख में नाग पंचमी पर हनुमान जी के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन कार उनसे आशीर्वाद लेते हैं। खुशी की बात है कि लड़कों के साथ अब लड़कियां भी पहलवानी में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं । पहलवान लड़कियों में खुशी ऋतुराज ज्योति पूनम आदि ने शानदार प्रदर्शन किया वही पहलवान लड़कों मनोज सुरेश गोपाल आदि ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पहलवान राम सुंदर यादव, मेवा पहलवान, रामधनी पहलवान, पहलवान मनोज यादव, विश्वनाथ यादव,रामयश मिश्र ,रमेश यादव, मटरू पहलवान, स्वर्ण प्रसाद चतुर्वेदी, आदि उपस्थित थे । |
| Posted: 13 Aug 2021 01:44 AM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार द्वारा कायस्थ जाति को पिछडी जाति मे सम्मिलित किये जाने के विरोध मे ज्ञापन सौंपा वाराणसी। आज दिनांक 13/8/2021 को ऐश्वर्या श्रीवास्तव युवा सपा नेत्री/समाजसेवी के नेतृत्व मे कायस्थ समाज के लोगों के साथ श्रीमान जिलाधिकारी महोदय वाराणसी को कलेक्ट्रेट परिसर वाराणसी मे भाजपा सरकार द्वारा कायस्थ जाति को पिछडी जाति मे सम्मिलित किये जाने के विरोध मे ज्ञापन सौंपा गया कि वर्त्तमान समय मे कायस्थ समाज को पिछडी जाति मे सम्मिलित करने की आवश्यकता नही है कायस्थ समाज को आरक्षण जैसे सुविधाओं की आवश्यकता नही है। स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानने वाला कायस्थ समाज अपनी बुद्धि और कलम के ताकत से आज ही नही बल्कि कई वर्ष पहले से आज तक अपनी काबिलियत हर क्षेत्र मे सिद्ध करता आया है और आगे भी करता रहेगा।चुनावी फायदा के तहत वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा कायस्थ समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग मे ढकलने की साजिश रची जा रही है उसे कायस्थ समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा अगर देना ही है तो सभी वर्ग को सामान्य अधिकार दिया जाये।कायस्थ समाज अपने मान सम्मान से कोई समझौता नही करेगा कायस्थ समाज भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की संतान है और स्वामी विवेकानंद जी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस भारत वर्ष के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी व भारत वर्ष के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री जी जैसे अनन्त पूर्वज कायस्थ समाज से ही है। भाजपा सरकार द्वारा यदि कायस्थ समाज को पिछडी जाति मे सम्मिलित करने के इस फैसले से हमारे पूर्वजों का भी अपमान हो रहा है।जिसके नाते यह माँग की गई कि कायस्थ समाज को पिछडी जाति मे सम्मिलित न किया जाए और यदि भाजपा सरकार कायस्थ समाज के सम्मान के साथ छेड़छाड़ करती है तो हम सभी कायस्थ समाज के लोग वॄहद धरना प्रदर्शन एवं आदलोन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन देने मे प्रमुख रूप से राहुल श्रीवास्तव अधिवक्ता प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा मनीष श्रीवास्तव ज्ञानु श्रीवास्तव अमन श्रीवास्तव शशाक श्रीवास्तव रमन श्रीवास्तव |
| शशिकांत दुबे जी आजाद साथी थे। उनका जीवन बहुत ही संघर्षशील रहा - स्थानीय लोग Posted: 12 Aug 2021 07:59 PM PDT रिपोर्ट -माइकल भारद्वाज {ब्यूरो चीफ बलिया} शशिकांत दुबे जी आजाद साथी थे। उनका जीवन बहुत ही संघर्षशील रहा - स्थानीय लोग हुसेनाबाद/बलिया- 11 अगस्त 2021 दिन बुधवार हुसेनाबाद के लिए काफी यादगार दिन रहा। नम आंखों से सबने अपने चहेते पूर्व प्रधान मा. स्व.शशिकांत दुबे जी को श्रद्धा का फूल अर्पित कर उनके गुणों और कर्मों को अपने दिल में सजो रहे थे। जनपद के दूरदराज क्षेत्रों से तमाम राजनीतिक दल के लोग उन्हें पुष्प अर्पित करने के लिए आए हुए थे तथा उनके बीते हुए पलों को याद कर कुछ ना कुछ अपने में पिरोने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच हमारे जनपद बलिया ब्यूरो चीफ माइकल भारद्वाज ने गांव के ही एक आदर्श प्रतिष्ठित और विशेष अध्यापक श्री लाल कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि शशिकांत दुबे जी आजाद साथी थे। उनका जीवन बहुत ही संघर्षशील रहा। हमेशा जात धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता कायम करते रहे। उनका जीवन हमेशा दबे कुचले लोगों के बीच विकास के लिए यदि कोई प्रताड़ित रहता था तो उनके साथ खड़े रहते थे ।अपने जीवन में उन्होंने अपने पैसे का महत्व कभी नहीं दिया। उन्होंने हमेशा संघर्ष का रास्ता अपनाया ।राजनीति में उनकी आने की कोई मंशा नहीं थी लेकिन लोगों ने उन्हें नेता बना दिया। मुझे बिल्कुल सही ढंग से याद है कि वो 1995 में राजनीति में आए। स्व. शशिकांत दुबे जी के सुपुत्र श्री शैलेश कुमार दुबे ने बताया कि बचपन से पापा कभी नहीं चाहे कि मैं राजनीति में आऊं और मैं राजनीति में हूं भी नहीं। लेकिन जो अपने हैं उनकी मदद करना आज भी हम सब की आदत है। गांव के लिए जितना मुझसे हो सकेगा मैं उतनी मदद करना जरूर चाहूंगा। पिताजी के यादों को जिन्दा रखने के लिए उनके नाम पर जरूर कुछ यादगार वाला काम होगा ।उनके स्मृति में जरूर कुछ बनाया जाएगा। आजादी के 74वें साल बाद हुसेनाबाद के नवयुवक ग्राम प्रधान संजीत कुमार यादव ने अपने राजनीतिक गुरु और अभिभावक को पुष्पपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि *यहां उपस्थित डॉ.जेपी शुक्ला ,डॉ मनोज शुक्ला जी, पूर्व प्रमुख बांसडीह उमाशंकर पाठक जी, प्रमुख रेवती पदुमदेव पाठक जी ,त्रिपाठी जी ,वार्ड नंबर -8 के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य विनय मिश्रा , प्रसपा विधानसभा बांसडीह महासचिव अश्वनी मिश्रा सोनू पंडित, लाल कुमार सिंह जी अध्यापक और हजारों जनतागण हमने एक अटल अनमोल रतन खो दिया है। बाबा के जाने का दुख हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। वे एक योग्य, प्रभावशाली ,सामाजिक और प्रखर वक्ता थे । उनका जाना मेरे लिए ऐसी कमी है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती ।आप के निधन से एक युग का अंत हो गया*। आगे श्री यादव ने कहा कि अपने कुशल नेतृत्व के द्वारा संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया थे ।हम सभी युवा हर संभव कोशिश करेंगे कि उनकी यादों और उनके संगठन को तथा उनके संगठन के कार्य शैली को सर्वदा जिंदा रखें और आने वाला हर उनकी पुण्यतिथि कुछ ना कुछ अपने आप में विशेष लेकर आएगी। |
| लगातार हो रही बारिश ने लोगों को रुलाया, कहीं घर गिराया तो कहीं अपनों को अपनों से दूर हटाया Posted: 12 Aug 2021 06:20 PM PDT रिपोर्ट- माइकल भारद्वाज ब्यूरो चीफ बलिया लगातार हो रही बारिश ने लोगों को रुलाया, कहीं घर गिराया तो कहीं अपनों को अपनों से दूर हटाया बेल्थरारोड बलिया- रोज-रोज जोर जोर से हो रही बारिश ने गरीबों की गरीबी को झकझोर दिया है। समझ में नहीं आ रहा है कि आज का भोजन कहां से मिलेगा। बाल बच्चे किस घर में रहेंगे । अगर जैसे तैसे रहने के लिए छप्पर में या टीन शेड में गुजारा भी कर रहे हैं तो इस बात का डर है कि कब गिर जाए पता नहीं। ऐसा ही घटना गुरुवार को भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी मौजा कंधरापुर गजियापुर में लगातार बारिश होने के कारण गुरुवार को एक टिनशेड वाला घर ढह गया ।इसमें दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए ।इसमें एक महिला की मौत भी हो गई। बताया जा रहा है कि बदामी देवी उम्र (56 वर्ष) पत्नी परमेश्वर पटेल , रामशरण (35 वर्ष )पुत्र परमेश्वर पटेल ,अनीता देवी (32 वर्ष) पत्नी रामशरण पटेल ,अनुष्का( 5 वर्ष )व आयुष (ढाई साल) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे तैसे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य फतेहपुर में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने बदामी देवी को मृत घोषित कर दिया! अन्य घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे वार्ड नंबर-28 के जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव ने सभी घायलों का हालचाल जाना और इस गरीब परिवार को आर्थिक मदद भी। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भीमपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक व राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सरकार द्वारा घायल व मृतक को हर संभव मदद दिलाने का परिजनों को आश्वासन दिया। |
| Posted: 12 Aug 2021 06:12 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी सीएम ने कांस्य पदक विजेता ओलंपियन हॉकी खिलाडी ललित उपाध्याय से भेंट कर उन्हें सम्मानित कर उनकी प्रशंसा की वाराणसी। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान गुरुवार को सर्किट हाउस में कांस्य पदक विजेता ओलंपियन हाकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय से मुलाकात की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित कर उनकी प्रशंसा की। |
| मुख्यमंत्री ने वाराणसी में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा Posted: 12 Aug 2021 06:10 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी मुख्यमंत्री ने वाराणसी में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा आपदा की इस घड़ी में सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है-मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान गुरुवार को वाराणसी पहुंचे और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराये जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने राजघाट से एनडीआरएफ के मोटर बोट से पुराना पुल तक दौरा कर गंगा एवं वरुणा के बढ़े जल स्तर को देखा। इसके बाद उन्होंने सरैया स्थित आलिया गार्डन में बनाए गए राहत केंद्र में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा भरोसा दिया कि चिंता की कोई बात नही, आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। हर संभव उनकी मदद की जाएगी। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से राहत कार्यों के बारे में जानकारी करते हुए निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेपी मेहता इंटर कॉलेज राहत केंद्र पर पहुंचे और यहां पर रह रहे 60 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों के लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें मिल रहे राहत सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लगभग 37 लोगों को राहत सामग्री की भारी पैकेट एवं आलू, प्याज से भरा छोला भी भेंट की। राहत राशन सामग्री उपलब्ध कराते हुए कई लोगों द्वारा पैकेट न उठा पाने पर मुख्यमंत्री ने कहां की बहुत वजनी बैग है, माता कैसे जाएगा। तो साथ में खड़ा लड़के ने बताया कि वह साथ में है और आसानी से ले जाएगा। उन्होंने जेपी मेहता इंटर कॉलेज परिसर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मवेशियों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 मिनी पोर्टेबल एवं तीन बड़े फागिंग मशीन कर्मियों के ग्रुप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पर्यटन मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित पुलिस के अधिकारी व अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। |
| पूर्व ब्लाक प्रमुख हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, रूद्रनगर में जश्न का माहौल Posted: 12 Aug 2021 08:06 PM PDT मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली पूर्व ब्लाक प्रमुख हत्याकांड के सभी आरोपी बरी, रूद्रनगर में जश्न का माहौल • मई 2013 में हुई थी तत्कालीन ब्लाक प्रमुख शिव कुमार चौधरी की हत्या बस्ती रुधौली। वर्ष 2013 में रुधौली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित ब्लाक प्रमुख हत्याकांड के सभी आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने साक्ष्य के अभाव में आरोपों से बरी कर दिया। जिसके बाद घटना में साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाए गए प्रदीप सिंह उर्फ़ पिंकू सिंह के गांव रूद्रनगर में जश्न का माहौल बना हुआ है। आरोपों से बरी होने के बाद उन्होंने न सिर्फ न्यायपालिका को धन्यवाद दिया बल्कि न्यायालय के इस फैसले को तमाम करीबियों की दुआओं का असर भी बताया। बताते चलें कि 9 मई 2013 को तत्कालीन रुधौली ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय पूर्व ब्लाक प्रमुख अकेले अपनी सफारी गाड़ी से अपने गांव निपनियाकला की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी व पूर्व में ब्लाक प्रमुख जानकी देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और विवेचना के आधार पर पुलिस ने नटाई कला के रघुवीर सिंह, रघुनाथपुर के अजय मिश्रा, रुधौली कस्बे के रूद्रनगर से पिंकू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, गौरीश पांडेय और लक्ष्मी सिंह के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। अदालत में लंबे समय तक चली बहस के बाद साक्ष्यों के अभाव में सभी आरोपियों को उन पर लगे आरोपों से मुक्त कर दिया। आरोपों से मुक्त होने के बाद जब प्रदीप सिंह अपने गांव रुद्रनगर पहुंचे तो वहां ओमनाथ सोनी, सभासद दीपक सिंह सहित सैकड़ों समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ जोरदार ढंग से उनका स्वागत किया। |
| गोद लिए अस्पताल को जलभराव से मुक्त कराने पहुंचे चेयरमैन Posted: 12 Aug 2021 06:32 AM PDT मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली गोद लिए अस्पताल को जलभराव से मुक्त कराने पहुंचे चेयरमैन बस्ती रुधौली: गुरुवार को सुबह से हो रही बारिश के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। मरीजों उनके परिजन इलाज के लिए घुटनों तक भरे पानी के बीच पैदल चलकर अस्पताल पहुंच रहे थे। कई प्रयास के बाद भी परिसर से पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं नजर आ रही थी जिसके बाद स्वास्थ केंद्र प्रभारी अशोक कुमार चौधरी द्वारा नगर पंचायत के जिम्मेदारों का ध्यानाकर्षण समस्या की ओर कराया गया। अस्पताल परिसर को जलजमाव की समस्या से मुक्त कराने के लिए चेयरमैन धीरसेन निषाद खुद उनके द्वारा गोद लिए गए सीएचसी पर पहुंचे। समस्याओं के संबंध में अवगत होने के बाद शीघ्र अस्पताल जलभराव की समस्या से मुक्त कराने का आश्वासन दिया। |
| जाको राखे साई या मार सके न कोई बाल न बाका कर सके जो जग बैरी होय Posted: 12 Aug 2021 06:25 AM PDT राजित राम यादव बस्ती जाको राखे साई या मार सके न कोई बाल न बाका कर सके जो जग बैरी होय काल के गाल में समा गई 5 जिंदगी बस्ती। ये लाइने आज सच साबित हुई, एक परिवार के सात सदस्य अपने निजी वाहन से लखनऊ से विहार के सिसरी थाना महगमा जिला भागलपुर जा रहा था कि गाड़ी चालक सभी को लेकर अभी बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरैना ही पहुँचा था कि कार अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे एक कंटेनर में घुस गई और इस घटना के दौरान एक परिवार के 5 लोगो की जिंदगी काल के गाल में समा गई,गाड़ी में सवार चालक अभिषेक को गंभीर चोटें आई जिसका इलाज चल रहा हैं वहीं 15 वर्षीय अमन घटना के दौरान बाल बाल बच गयी, मामला बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने पुरैना चौराहे का है जहाँ हाईवे पर हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है, इस दौरान हादसे में दो लोग घायल भी हो गए हैं, हादसे की चपेट में आया परिवार लखनऊ से भागलपुर बिहार जा रहा था, हादसा नगर इलाके के पुरैना के पास हुआ, आज सुबह लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार पुरैना चौराहे के पास अनियंत्रित होकर कंटेनर में पीछे से टकरा गई, कार में सवार 7 लोगों में से पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है, जबकि गम्भीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है इलाज जारी है, कार में सवार एक बच्ची एकदम सुरक्षित है,उसे किसी प्रकार की खरोच तक नही आई,वहीँ घायल ड्राइवर की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, हादसे के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए,घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुँचे, गाड़ी में फसे मृतकों और घायलों को गैस कटर से काट कर बाहर निकाला गया,पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है, घटना के बावत पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया अब्दुल अजीज की माता का निधन हो गया था जिसको लेकर अब्दुल अजीज अपने परिवार के साथ बिहार के सिरसी जिला भागलपुर जा रहा था नगर थाना क्षेत्र के पुरैना के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर एक कंटेनर से टकरा गई जिसमें घटना स्थल पर 5 लोगो की मृत्यु हो गयी एक बच्ची बाल बाल बची है गाड़ी चालक भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है,मृतक के परिजन आ चुके हैं आगे की कार्यवाही की जा रही है। |
| पति ने फावड़े से काटकर पत्नी की किया निर्मम हत्या Posted: 12 Aug 2021 06:21 AM PDT रिपोर्ट - अरविन्द शर्मा । कानपुर देहात पति ने फावड़े से काटकर पत्नी की किया निर्मम हत्या जनपद कानपुर देहात में आज उस समय सनसनीखेज मामला सामने आया....... जब परिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी....... इतना ही नहीं हत्यारे पति ने पत्नी को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया....... पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की सूचना से पुलिस महकमे और क्षेत्र में सनसनी फैल गई...... मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी....... वहीं मृतिका के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया....... पुलिस ने हत्यारे पति समेत 7 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी...... पुलिस ने जहाँ हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है और वहीं बाकी आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है....... मामला है जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव का....... जहां सनकी पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी....... सनकी पति ने फावड़े के वार करते हुए पत्नी को मौत के घाट उतार दिया....... दरअसल बरौर थाना क्षेत्र के मदनपुर के रहने वाले अनिल ने अपनी पुत्री उमा की लगभग 2 वर्ष पहले शादी भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव के रामकुमार के साथ की थी....... लेकिन आज सनकी रामकुमार ने पारिवारिक विवाद के चलते उमा की फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया....... घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई....... सूचना पर मौके पर पुलिस आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्यवाही शुरू कर दी........ वहीं पुलिस ने हत्यारे पति समेत 7-8 ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शूरु कर दी है....... पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है........ साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है....... |
| SBSP कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथिओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर साधा निशाना Posted: 12 Aug 2021 05:13 AM PDT |
| You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |