प्राइमरी का मास्टर ● इन |
| माध्यमिक स्कूल अब सप्ताह में केवल पांच दिन खुलेंगे, स्कूल खुलते ही 60 अधिकारी निरीक्षण पर Posted: 14 Aug 2021 05:37 PM PDT माध्यमिक स्कूल अब सप्ताह में केवल पांच दिन खुलेंगे, स्कूल खुलते ही 60 अधिकारी निरीक्षण पर आगामी 16 अगस्त से खुलने वाले माध्यमिक स्कूल केवल पांच दिन खुलेंगे। शनिवार को स्कूल नहीं खोले जाएंगे। स्कूल जिस दिन खुलेंगे उस दिन प्रदेश भर के स्कूलों के निरीक्षण के लिए 60 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है। 16 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोले जा रहे हैं। विशेष सचिव शम्भु कुमार, नेहा प्रकाश, उदय भानु त्रिपाठी को बाराबंकी, फतेहपुर, मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह शिक्षा निदेशक विनय पाण्डेय को लखनऊ, अपर निदेशक मंजू शर्मा को सीतापुर, महेन्द्र देव को मेरठ, अंजना गोयल को प्रतापगढ़, यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला को प्रयागराज, जेडी बरेली अजय कुमार को बदायूं व शाजहांपुर, जेडी वाराणसी प्रदी कुमार को चंदौली व जौनपुर, डीडी विकास श्रीवास्तव को वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। डायट प्राचार्य व उप प्राचार्य, सहायक निदेशक, वरिष्ठ विशेषज्ञ समेत 60 अधिकारियों को निरीक्षण करना होगा। सभी को अलग-अलग ब्लॉक या नगर या ग्रामीण क्षेत्र के कम से कम एक और न्यूनतम 10 स्कूलों की व्यवस्था का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण की रिपोर्ट शाम तक निदेशालय भेजनी होगी। जिन स्कूलों में कमियां पाई जाएंगी उनका निराकरण शिक्षा निदेशक व सचिव यूपी बोर्ड द्वारा दूर करवाई जाएगी। ★ इन बातों पर रहेगी नजर ■ -दो पालियों में सुबह 8 से 12 और 12.30 से 4.30 बजे तक चलेंगे स्कूल, छुट्टी एक साथ न की जाए ■ -एक पाली में 50 फीसदी बच्चे, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था ■ -संक्रमण के किसी भी लक्षण की दशा में विद्यार्थियों या अध्यापकों को वापस घर भेज दिया जाए |
| यूपी : अब सरकारी स्कूल कक्षा 6 से बच्चों को करेंगे डिजिटल साक्षर, सत्र 2022-23 से बदलेगा पाठ्यक्रम Posted: 14 Aug 2021 05:34 PM PDT यूपी : अब सरकारी स्कूल कक्षा 6 से बच्चों को करेंगे डिजिटल साक्षर, सत्र 2022-23 से बदलेगा पाठ्यक्रम सरकारी स्कूल ई-मेल करने से लेकर सी लैंग्वेज, जावा स्क्रिप्ट, एचटीएमल भी सिखाएंगे यूपी में अब छठीं कक्षा से ही बच्चों को कोडिंग यानी कम्प्यूटर की भाषा सिखाई जाएगी। विद्यार्थियों को ई-मेल करना, फाइल बनाना, इंटरनेट के जरिये सूचना प्राप्त करना, पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री को इंटरनेट से डाउनलोड करना सहित अन्य कार्य सिखाए जाएंगे। इसके लिए पाठ्यक्रम में सत्र 2022-23 से डिजिटल लिट्रेसी (डिजिटल साक्षरता) को शामिल किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2022 के तहत यह योजना तैयार की है। इसके तहत राजकीय विद्यालयों में कक्षा 6 से कोडिंग (कम्प्यूटर की भाषा) को लागू उसे कक्षा 8 तक विस्तार दिया जाएगा। बच्चों को सी लैंग्वेज, सी प्लस प्लस, जावा स्क्रिप्ट, एचटीएमएल, सीेएसएस और पीएचपी सहित कोडिंग की अन्य भाषाओं का अध्ययन कराया जाएगा। कोडिंग के जरिये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (कृत्रिम बौद्धिकता) सहित अन्य भाषा सीखी जा सकेगी। हर स्कूल की अपनी वेबसाइट व डिजिटल क्लासरूम माध्यमिक शिक्षा में तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए हर स्कूल की अपनी वेबसाइट होगी। सभी विद्यालयों में डिजिटल क्लासरूम व वर्चुअल लैब की व्यवस्था की जाएगी। सभी विद्यालयों में कम से कम एक कम्प्यूटर शिक्षक की नियुक्ति होगी। विद्यालय से जुड़े डाटा का हर स्तर पर प्रबंधन किया जाएगा। प्रतिभावान विद्यार्थियों को ओलंपियाड के लिए करेंगे तैयार माध्यमिक शिक्षा विभाग की डिजिटल लिट्रेसी योजना के तहत प्रतिभावान विद्यार्थियों को बिहार के सुपर-30 की तरह नीट और जेईई की तैयारी के लिए विशेष तकनीकी सहयोग दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न विषयों के बच्चों को ओलंपियाड में भाग लेने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जाएगा। कक्षा-11 व 12 के विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी रीडिंग प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा। स्कूली शिक्षा में प्रत्येक स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 2021-22 में सर्वे और ट्रेड का निर्धारण किया जाएगा। 2022-23 से कक्षा 9 व 11 में दस दिन का इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। 2022-23 से व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालयों में चार व्यावसायिक ट्रेडों का विकल्प दिया जाएगा। इसमें एक ट्रेड के प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ओडीओपी) से संबंधित ट्रेड का भी होगा। |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |