सुल्तानपुर टाइम्स |
- डीएम व सीडीओ ने मनरेगा योजनान्तर्गत कराये जा रहे बड़ा तालाब व बांध के कार्यों का निरीक्षण किया
- डीएम व सीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ में नवनिर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया
- सुलतानपुर मे वित्तीय अनियमितता में ईओ निलंबित
- जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी
- सीएम योगी टोक्यो ओलंपिक खेल में भाग लेने व मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित
- युवक ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक कर बनाए 10 हजार फर्जी वोटर आईडी
- बैंक मैनेजर बेटे का अपहरण, चंद घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
| डीएम व सीडीओ ने मनरेगा योजनान्तर्गत कराये जा रहे बड़ा तालाब व बांध के कार्यों का निरीक्षण किया Posted: 13 Aug 2021 09:06 AM PDT सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने ग्राम पंचायत नरेन्द्रपुर, विकास खण्ड लम्भुआ में मनरेगा योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया । निरीक्षण में नवनिर्मित बड़ा तालाब व बाढ़ से बचाव हेतु निर्माणाधीन बांध के कार्यों का जायजा लिया।उन्होंने नवनिर्मित बड़ा तालाब का निरीक्षण करते हुए मौके पर माप कराया, जिसकी लम्बाई 75 मीटर, चैड़ाई 45 मीटर, गहराई 1.5 मीटर पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया किया कि इसके देख-भाल हेतु उचित प्रबन्ध किया जाय।तत्पश्चात ग्राम पंचायत नरेन्द्रपुर, विकास खण्ड लम्भुआ में बाढ़ से बचाव हेतु निर्माणाधीन बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर 30 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये, जिसमें 22 महिला व 8 पुरूष श्रमिक थे। बांध की स्थिति राम बचन के खेत से मिट्ठू के खेत तक कुल लम्बाई 50 मीटर, चैड़ाई 4 मीटर पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा श्रमिक उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर सम्बन्धित को निर्देशित किया कि श्रमिकों का पारिश्रमिक भुगतान समय से किया जाय। इस अवसर पर विकास खण्ड अधिकारी संतोष कुमार एवं ग्राम प्रधान व ग्रामीण आदि उपस्थित रहे। |
| डीएम व सीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ में नवनिर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया Posted: 13 Aug 2021 09:01 AM PDT सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लम्भुआ में नवनिर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन प्लांट के सप्लाई पाइप लाइन का कार्य पूर्ण पाया गया तथा टीन शेड अतिशीघ्र लगाये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये, जिससे ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑक्सीजन प्लांट की सभी व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करते हुए जल्द से जल्द संचालित कराना सुनिश्चित करें। कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत विधायक निधि से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट के संचालित हो जाने से जिले में मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। |
| सुलतानपुर मे वित्तीय अनियमितता में ईओ निलंबित Posted: 13 Aug 2021 08:47 AM PDT सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में वित्तीय अनियमितता में अधिशासी अधिकारी (ईओ) नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन चौधरी निलम्बित,नगर पालिका में लाइट खरीद घोटाले की जांच के बाद जारी हुआ आदेश, अधिशासी अधिकारी श्याम इंद्र मोहन चौधरी किए गए निलंबित,जिलाधिकारी के एलबीसी कार्यालय से किए गए संबद्ध,85 लाख 25 हजार के एलईडी लाइट खरीद घोटाले में सभासद डॉक्टर संतोष सिंह ने बनाया था आरोपी,सभासद की शिकायत के बाद जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद सचिव नगर निकाय ने जारी किया आदेश,अपर निदेशक नगर निकाय को आगे की जांच की मिली जिम्मेदारी,घोटाले के अन्य जिम्मेदारों पर भी जांच कर रहे अफसरों की नजर,निकाय निदेशक शकुंतला गौतम ने कार्यवाही का पत्र जारी किया। |
| जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी Posted: 12 Aug 2021 11:54 PM PDT सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे। |
| सीएम योगी टोक्यो ओलंपिक खेल में भाग लेने व मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित Posted: 12 Aug 2021 11:17 PM PDT लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य से टोक्यो ओलंपिक खेल में भाग लेने व मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु आगामी 19 अगस्त को स्थानीय अटल बिहारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वृहत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में ओलंपिक खिलाड़ियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव गृह एवं गोपन अवनीश कुमार अवस्थी तथा प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने आज अटल बिहारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया और आयोजन की पूरी रूपरेखा तैयार की । साथ ही समय से समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।यह जानकारी प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारत की ओर से स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स को 2 करोड़, रजत पदक प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स को 1.5 करोड़ तथा कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ की राशि देकर सम्मानित किया जायेगा। इनके अतिरिक्त कांस्य पदक विजेता पुरूष हॉकी टीम के कुल 19 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी। साथ ही टीम के मुख्य प्रशिक्षक को 25 लाख रूपये तथा टीम के अन्य सदस्यों को 10-10 लाख रूपये की राशि देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वाराणसी जनपद के हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय को 25 लाख रूपय की अतिरिक्त राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगी।प्रमुख सचिव ने बताया कि इनके अतिरिक्त ओलंपिक में चतुर्थ स्थान पर रहने वाले महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को 50-50 लाख रूपये की धनराशि दी जायेगी। टीम के मुख्य प्रशिक्षक को 25 लाख रूपये तथा टीम के अन्य सदस्यों को 10-10 लाख रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रूपये की अतिरिक्त धनराशि पुरस्कार सवरूप दी जायेगी। उन्होंने बताया कि कुश्ती खेल के लिए दीपक पुनिया को 50 लाख रूपये, गोल्फ खिलाड़ी आदित्य अशोक को 50 लाख रूपये की राशि दी जायेगी। इनके अलावा उत्तर प्रदेश से आलंपिक में प्रतिभाग करने वाले 08 खिलाड़ियों को 25-25 लाख रूपये देकर सम्मानित किया जायेगा।प्रमुख सचिव ने बताया कि 19 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को फ्लाइट टिकट के साथ ठहरने के लिए बेहतर प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन खेल विभाग व गृह विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु प्रत्येक जनपद से 75 खिलाड़ी आमंत्रित किय गये हैं। खिलाड़ियों को लाने ले जाने व ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। |
| युवक ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक कर बनाए 10 हजार फर्जी वोटर आईडी Posted: 12 Aug 2021 10:20 PM PDT लखनऊ भारत निर्वाचन आयोग की साइट हैक करने वाले आरोपी को सहारनपुर की साइबर सेल की टीम ने गुरुवार शाम गिरफ्तार किया। आरोपी विपुल सैनी ने मध्य प्रदेश निवासी अपने दोस्त की मदद से साइट को हैक किया। इसके बाद दोस्त के साथ मिलकर 10 हजार वोटरों की आईडी कार्ड भी बना डाले। आरोपी युवक के खाते से 60 लाख रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।थाना नकुड़ क्षेत्र के मच्छराखेड़ी निवासी आरोपी विपुल सैनी ने बताया कि मध्य प्रदेश के रहने वाले अपने एक दोस्त अरमान मलिक के कहने पर उसने आयोग की वेबसाइट को हैक कर वोटर आईडी कार्ड बनाए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 3 माह से भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में घुसपैठ कर रहा था। साइबर सेल का दावा है कि इसने 10 हजार वोटर आईडी कार्ड बनाए हैं।पूछताछ में आरोपी विपुल ने बताया कि उसे मध्य प्रदेश से टास्क मिलता था। एक दिन में जितने भी वोटर कार्ड बनाता था। वह रात के समय मध्य प्रदेश के अरमान मलिक को भेजता था। साइबर सेल ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके बैंक खातों की जानकारी लेने के लिए रात में ही बैंक को खुलवाया है। आरोपी के खाते में 3 माह में 60 लाख रुपए आए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि पैसा किन-किन स्थानों से आरोपी के खातों से आए है।SSP ने बताया कि साइबर सेल ने भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वेबसाइट में घुसपैठ कर आरोपी ने 10 हजार के करीब वोटर आईडी जनरेट की है। मध्यप्रदेश में रहने वाले अरमान मलिक आरोपी के साथ मिला हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। |
| बैंक मैनेजर बेटे का अपहरण, चंद घंटे में पुलिस ने किया खुलासा Posted: 12 Aug 2021 09:35 PM PDT
अमेठी बैंक मैनेजर के व्यापारी बेटे का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मठभेड़ में सभी चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए।जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी जबकि SOG प्रभारी के भी हाथ में गोली लगी है।दोनों का अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित यूपीएसआईडीसी कालोनी में रहने वाले ग्रामीण बैंक मैनेजर के इकलौते बेटे का मोहनगंज थाना क्षेत्र में कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया।घटना के कुछ समय बाद बदमाशों ने युवक के पिता के मोबाइल पर फोन कर 20 लाख की फिरौती मांगी।बेटे के अपहरण की खबर मिलते ही मां-बाप के हालात खराब हो गई और किसी तरह बुजुर्ग पिता मोहनगंज थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।अपहरण की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। खुद पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और SOG प्रभारी और सर्विलांस टीम को सक्रिय कर 4 टीमों का गठन कर जांच के आदेश दिए।पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह को सूचना मिली कि अपहरणकर्ता युवक को लेकर अमेठी कोतवाली की तरफ जा रहा हैं।इस सूचना पर पुलिस ने अमेठी कोतवाली और संग्रामपुर थाने के बॉर्डर पर सभी बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख अपहरणकर्ताओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी बदमाशों पर फायरिग की। पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच फायरिंग में एक बादमाश को गोली लगी जबकि SOG के प्रभारी विनोद यादव को भी हाथ में गोली लगी। दोनों का अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज शुरू हुआ।पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाइयों आदित्य और अभय शुक्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची और पंजाब नंबर की कार से अपहरण की घटना को अंजाम दिया। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |






