सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 14, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने किया ऐलान, सीएम योगी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Posted: 14 Aug 2021 06:31 AM PDT


लखनऊ अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों  को लेकर सूबे की सियासत का पारा चढ़ा हुआ हैइसी कड़ी में शनिवार को उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर  ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने का ऐलान किया है अमिताभ ने ट्वीट कर कहा कि कल योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करने के बाद से तमाम साथी लगातार मुझे उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैंसभी बातों पर गंभीरता से विचार कर मैंने निर्णय लिया है कि वे जहां से भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, मैं निश्चित रूप से उनके विरुद्ध चुनाव लडूंगा पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को सियासत में उतरने का ऐलान कर दिया।  पूर्व आईपीएस ने अपनी रणनीति का भी खुलासा किया। कहा विधानसभा चुनाव में मैं जनता के बीच जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हुई अराजकता और दमनकारी उत्पीड़न को बताऊंगा।भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अमिताभ ठाकुर जबरिया रिटायर आईपीएस हैं। मीडिया की सुर्खियों में आने के लिए वह अनर्गल तरीके से चर्चा में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान एक भी अच्छा काम नहीं किया। जनता भी उन्हें सबक सिखा देगी। 

गोमती मित्र मंडल ने कुड़वार गोमती नदी के तट पर श्रमदान किया

Posted: 14 Aug 2021 06:09 AM PDT


सुलतानपुर।गोमती मित्र मंडल द्वारा आदि गंगा माँ गोमती नदी के जिले के सभी तटों पर वृहद रूप से स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान का कार्यक्रम किया जा रहा है। शनिवार को आज सुबह  कुड़वार गोमती नदी के तट पर प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन व युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा और कुड़वार गोमती मित्र मंडल के प्रमुख प्रखर सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान का कार्यक्रम किया गया।

इस मौके पर जिले से जितेंद्र श्रीवास्तव,रामेंद्र प्रताप सिंह राणा, दाऊजी,सोनू सिंह,दीपक मोदनवाल,संत कुमार प्रधान,वासु,सुनील कसौंधन, प्रदीप कसौंधन, राजा भैया, सत्यम सिंह कुड़वार गोमती मित्र मण्डल के टीम से आशीष अग्रहरि,दयाराम अग्रहरि वीरेंद्र जायसवाल ओम प्रकाश मोदनवाल नरेंद्र मौर्य प्रधान इसरौली,चंद्रभान कोरी,रामदयाल अग्रहरि, पवन अग्रहरि ,गप्पू सिंह गोलू सहित गोमती मित्र मंडल के सैकड़ों सदस्य श्रमदान कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया

Posted: 14 Aug 2021 05:56 AM PDT


लखनऊ पुलिस ने देह व्यापार के लिए नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीसरा आरोपी किन्नर है। उसके घर से जयपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की मिली है। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। कासगंज पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि जिले में देह व्यापार के लिए दूसरे राज्यों से बालिग और नाबालिग लड़कियों को खरीदकर लाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस टीम ने किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को थाना गंजडुंडवारा पुलिस को सूचना मिली थी कि चांदनी किन्नर ने एक नाबालिग लड़की को एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदा है।सहावर निवासी चांदनी कस्बा के मोहल्ला नगला इमाम बक्श में रह रही है। पुलिस ने उसके घर छापा मारा। वहां नाबालिग लड़की मिली। लड़की से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह जयपुर की रहने वाली है। करीब ढाई माह पूर्व जयपुर से अपने घर के पास रहने वाली महिला मुन्नी आपा के साथ यहां आई थी। नाबालिग ने बताया कि किन्नर चांदनी और विजय नाम के युवक ने उसे एक लाख 20 हजार रुपये में खरीदा है। दोनों उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार चांदनी किन्नर, विजय और उसकी पत्नी रीना को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। रीना की भी इस मामले में संप्लितता पाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह बालिग, नाबालिग लड़कियों का गिरोह संचालित करते हैं। इस गिरोह के सरगना राजू एवं नौसे हैं। आरोपी राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों से लड़कियों को खरीदकर लाते हैं। इन लड़कियों को कासगंज के अलावा हाथरस व अन्य जनपदों में बेचते हैं। यह गिरोह अब तक 15-16 बालिग व नाबालिग लड़कियों को कासगंज और हाथरस जनपद में बेचा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बेचीं गईं लड़कियों को बरामद किया जाएगा। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार  किया जाएगा।



प्रेमिका से मिलने की सजा,जमकर पिटाई, गंजा कर छोड़ दिया

Posted: 14 Aug 2021 03:42 AM PDT


लखनऊ प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर पिटाई ग्रामीणों ने कर दी। प्रेमी रो-रोकर मिन्नतें कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण उसे पीट रहे हैं। कोई उसका नाम पूछ रहा है तो काई पता। इसके बाद उसके कैंची से बाल काट दिए और गंजा कर छोड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है  मामला जौनपुर जिले के सिकरारा थानाक्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है।शुक्रवार आधी रात को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी सभी ने जमकर पिटाई की। कैंची से बाल काट दिए और उसे गंजा कर दिया। युवक राेता हुआ मिन्नतें कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी उसकी घंटों तक पिटाई की।ग्रामीणों ने प्रेमी को पीटने के बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष सिकरारा अश्विनी चौबे ने बताया कि किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। युवक का नाम स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

पत्नी ने अपने पति को लाइसेंसी बंदूक से उड़ाया

Posted: 14 Aug 2021 03:41 AM PDT


लखनऊ घरेलू कलह और विवाद के बाद शुक्रवार की देर रात महिला ने पति की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हत्यारोपी पत्नी को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला फतेहपुर जिले में हथगाम थाना क्षेत्र के सेंधिया गांव  का हैं ।गांव निवासी ओमप्रकाश हथगाम कस्बे में रह रहा था। यही रह कर गांव में खेती किसानी करता था। पिछले दो दिनों से उसका किसी बात को लेकर पत्नी श्रीमती देवी से विवाद चल रहा था। जिससे वह  तंग आ गई थी। शुक्रवार शाम फिर से पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों खाना खाकर सो गए थे। तभी देर रात करीब दो बजे घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी घर  के अन्य परिजन मौके पर पहुंचे जहां कमरे में ओमप्रकाश मृत हालत में खून से लथपथ पड़ा था। यह देख परिजन स्तब्ध रह गए और कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सुबह पुलिस पहुंची और क्षेत्राधिकारी थरियांव  ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लाइसेंसी डबल बैरल ओमप्रकाश की है। उसी से घटना को अंजाम दिया गया है। महिला को लाइसेंसी असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की तफ्तीश की जा रही है, तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना गोसाईंगंज व जयसिंहपुर में पहुंचकर सुनी गई जन समस्याएं

Posted: 14 Aug 2021 03:10 AM PDT


सुलतानपुर।उ00प्र0 शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में आज शनिवार को जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस के अवसर पर थाना गोसाईंगंज व जयसिंहपुर में पहुंचकर समाधान दिवस पर आये हुए जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिये। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय गोसाईं गंज व जयसिंहपुर में आनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु जायजा लिया एवं त्वरित निस्तारण के आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस के अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि गांवो में गरीबों एवं असहाय लोगों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के विरुद्ध एंटी भूमाफिया एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए कड़ी कार्यवाही करे , भूमिधरी जमीन, ग्राम समाज की जमीन से सम्बन्धित विवादों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाये। डीएम व एसपी द्वारा  भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में लेखपाल व हल्का सिपाही को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर संबंधित अधिकारियो से समन्वय स्थापित कर  गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश  दिये। डीएम व एसपी द्वारा अवैध रूप से सरकारी भू संपत्ति  पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे। उन्होंने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया। डीएम व एसपी  ने कहा की पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें।इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली गोसाईगंज, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जयसिंहपुर  तथा पुलिस व राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।

संबंध बनाने से मार गया लकवा,मुंबई की सेशन कोर्ट ने कहा- पति का दोष नहीं

Posted: 13 Aug 2021 11:39 PM PDT


नई दिल्ली मुंबई की सेशन कोर्ट ने पत्‍नी की इच्‍छा के बगैर जबरन सेक्‍स के मामले में एक  फैसला सुनाया है कोर्ट  ने कहा कि पत्‍नी के साथ जबरन संबंध बनाने के आरोपी पति ने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है मुंबई के अडिशनल सेशन जज एसजे घरात की अदालत में महिला ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उसके पति ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए।जिसके कारण उसे लकवा मार गया इस पर कोर्ट ने कहा आरोपी व्‍यक्ति महिला का पति है इसलिए ये कहना गलत होगा कि पति होने के नाते उसने कोई गैरकानूनी काम किया हैमहिला ने पति पर जबरन संबंध बनाने और दहेज उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था जबकि आरोपी पति ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थीअभियोजन पक्ष के मुताबिक महिला की शादी 22 नवंबर 2020 को हुई थी शादी के कुछ दिन बाद ही महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी इसके साथ ही महिला ने कहा कि दो जनवरी को जब वह अपने पति के साथ महाबलेश्‍वर गई थी तब उसके पति ने उसकी इच्‍छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए महिला ने बताया कि इस घटना के बाद से वह काफी बीमार रहने लगी उसने जब अपनी जांच कराई तो डॉक्‍टरों ने बताया कि उसे कमर के नीचे लकवा मार गया हैहालांकि पति ने कोर्ट में सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसे झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही हैउसने कहा कि कभी भी उसके परिवार और उसकी ओर से दहेज की मांग नहीं की गई दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अडिशनल सेशन जज घरात ने कहा, महिला को लकवा मार जाना दुख की बात है लेकिन इसके लिए पति और उसके परिवार के लोगों को जिम्‍मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

योगी सरकार का फैसला,अनाथ हुईं युवतियों की कराएगी शादी

Posted: 13 Aug 2021 11:41 PM PDT

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड काल के दौरान अनाथ युवतियों की शादी कराने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोविड-19 से अनाथ हुई युवतियों की शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये जिला प्रोबेशन के माध्यम से दिए जाएंगे। इसके लिए जिले में युवतियों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके माता- पिता की कोरोना से मौत हो गई है और उनकी आर्थिक स्थित भी ठीक नहीं है।इससे पहले सरकार ने इनके भरण पोषण, शिक्षा व चिकित्सा की जिम्मेदारी ली थी।अब फैसला लिया गया है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयनित ऐसी किशोरियां जो बालिग हो रही हैं उनके शादी के लिए सरकार एक लाख एक हजार रुपये देगी। विवाह के लिए निर्धारित तिथि को वर की आयु 21, वधू की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसमें आवेदन के लिए लाभार्थी व अभिभावक की फोटो सहित पूर्ण आवेदन पत्र, माता पिता या वैध संरक्षक का मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।

Post Bottom Ad

Pages