सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 15, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


सुल्तानपुर टाइम्स 9 August 2021

Posted: 15 Aug 2021 09:54 AM PDT

सुल्तानपुर टाइम्स 2 August 2021

Posted: 15 Aug 2021 09:49 AM PDT

छेड़छाड़ की शिकायत पर आरोपी के मां-बाप ने पीड़िता को जलाया

Posted: 15 Aug 2021 06:39 AM PDT


लखनऊ महोबा में रविवार को दहला देने वाली घटना हुई। एक महिला की ओर से की गई छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस बात को लेकर आरोपी के मां-बाप ने महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आसपास के लोग गंभीर झुलसी महिला को फौरन जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है महिला की हालत बेहद नाजुक है। वह 90 फीसदी तक झुलस गई है। पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पिता भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।मामला महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली अंतर्गत ठठेवरा का है। रविवार सुबह विनीता किसी काम से घर से बाहर गई थी। करीब 10 बजे वह घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसे रामसिंह और उसकी पत्नी शोभा रानी ने रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। विनीता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।झांसी मेडिकल कॉलेज में मौजूद विनीता के रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विपिन ने शनिवार दोपहर विनीता से छेड़खानी की थी। इसके बाद उसे धमकाया की शिकायत करने पर तुम्हें जला दिया जाएगा। विनीता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात उसकी गिरफ्तारी कर ली। जिससे उसके माता-पिता रंजिश मानने लगे।SP  सुधा सिंह ने बताया कि शनिवार को आरोपी कल्लू सिंह के खिलाफ विनीता ने छेड़खानी की तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के माता-पिता ने विनीता पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने के लिए आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। SDM सुजान अब्दुल्ला ने विनीता के बयान के दर्ज किए हैं।

चार महीने बाद कल से खुलेंगे स्कूल

Posted: 15 Aug 2021 06:38 AM PDT


लखनऊ चार महीने बाद ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने के लिए स्कूल एक बार फिर तैयार हैं। स्कूलों ने एसओपी के तहत अपनी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। इसके साथ ही कक्षाओं और परिसर का सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। छात्रों को खड़े होने व बैठने के लिए चिह्न बना लिए हैं। अभिभावकों के साथ स्टाफ को भी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से तय समयसारिणी में कॉलेज अपने टाइम टेबल व समय अनुसार कक्षाएं लगाएंगे। ऐसे में कोई एक तो कोई दो शिफ्ट में स्कूल खोलेगा।शासन ने 16 अगस्त से स्कूलों में शुरू होने वाली ऑफलाइन कक्षाओं के लिए दो शिफ्ट तय की हैं। इसमें कक्षा  9 से 12वीं तक के छात्र आधी क्षमता में सुबह 8 से 12 और दोपहर 12:30 से 4:30 बजे तक आएंगे। हालांकि ,स्कूल अपने संसाधन व छात्र संख्या के अनुसार अलग-अलग समय पर कक्षाएं चलाएंगे।



अवैध गांजा के साथ टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Posted: 15 Aug 2021 06:14 AM PDT


सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्तियो एवं वांछितो की गिरफ्तारी के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी  जयसिंहपुर के कुशल निर्देशन में गोसाईगंज पुलिस ने 14.08.2021 को उ0 नि0 प्रवीन मिश्रा ने वाहन चेकिंग में बाबूगंज नहर पुलिया पर मौजूद थे वह आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनो की चेकिंग कर रहे थे कि रात्रि लगभग 20.35 बजे एक व्यक्ति स्कूटी से गुप्तारगंज बाजार की तरफ से आ रहा था तथा पुलिस जन देखकर हड़बड़ा कर रुक गया वह स्कूटी मोड़ने का प्रयास करने लगा संदिग्ध होने के पर पुलिस जन ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 30 मीटर दौड़ कर उस व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया । पुलिस ने नाम पता पूछा  तो अपना नाम अब्दुल जब्बार पुत्र सुबराती नि0 भरथीपुर थाना गोसाईगंज जो थाना गोसाईगंज का टॉप़10 अपराधी है उसका एचएस नंबर 110-ए है । जब उसके स्कूटी की डिग्गी को चेक किया गया  तो उसमें से 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । पुलिस ने एन.डी.पीएस एक्ट मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा।

प्रधानमंत्री ने कहा-भारत कठिन से कठिन फैसले भी ले सकता है

Posted: 15 Aug 2021 01:24 AM PDT

                                             

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमलों ने दुश्मनों को एक नए भारत के उदय का संदेश दिया है। ये बताता है कि भारत बदल रहा है। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत कठिन से कठिन फैसले भी ले सकता है और कड़े से कड़े फैसले लेने में भी झिझकता नहीं है, रुकता नहीं है।चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि आज दुनिया, भारत को एक नए नजरिए से देख रही है और इसके दो अहम पहलू हैं। एक आतंकवाद और दूसरा विस्तारवाद। भारत इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़े हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा है।प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं। देश की सुरक्षा के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय संबंधों की प्रकृति बदल गई है और कोरोना वायरस महामारी के बाद एक नई विश्व व्यवस्था की संभावना है। भारत ने दुनिया के प्रयासों को देखा है और इसकी सराहना भी की है।प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत आज अपना लड़ाकू विमान बना रहा है, सबमरीन बना रहा है, गगनयान भी बना रहा है। ये स्वदेशी मैन्यूफैक्चरिंग में भारत के सामर्थ्य को उजागर करता है। भारत को आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण में होलिस्टिक अप्रोच अपनाने की भी जरूरत है।'उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही भारत ने अपने पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत को समुद्र में ट्रायल के लिए उतारा है। विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत को अपनी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट, दोनों को बढ़ाना होगा। भारत आने वाले कुछ ही समय में प्रधानमंत्री गतिशक्ति- नेशनल मास्टर प्लान को लॉन्च करने जा रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर्स, नर्स और वैज्ञानिकों के काम की सराहना की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से उन्होंने कहा, 'कोरोना वैश्विक महामारी में हमारे डॉक्टर, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, वैक्सीन बनाने मे जुटे वैज्ञानिक हों, सेवा में जुटे नागरिक हों, वे सब भी वंदन के अधिकारी हैं।'पीएम ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों, उद्यमियों की ताकत का ये परिणाम है कि भारत को वैक्सीन के लिए आज किसी और देश पर निर्भर नहीं होना पड़ा।

सीएम योगी बोले-चार वर्षों में चार सौ करोड़ से अधिक का निवेश,साढ़े चार लाख नौजवान को नौकरी दी

Posted: 15 Aug 2021 01:22 AM PDT


लखनऊ 75वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज रविवार को राजधानी लखनऊ में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी आजादी के इस मौके पर अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने 75 वर्ष पूर्व 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार करने हेतु अपनी आहुति दी थी।आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भी 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समृद्ध भारत' की परिकल्पना को साकार करने में हम अपना योगदान दे रहे हैं।देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करने हेतु हम सब पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर सकें, इस विश्वास के साथ मैं 'अमृत महोत्सव' वर्ष पर सबका अभिनंदन करते हुए आपको बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।सीएम योगी ने कहा संख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है।लेकिन अर्थव्यवस्था के मामले में और कानून व्यवस्था के मामले में सबसे पिछड़ा हुआ था। आज कानून व्यवस्था और अर्थव्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।2017 के बाद से प्रदेश के अंदर एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। आज निवेश के लिए यूपी आ रहे हैं निवेशक। चार सौ करोड़ से अधिक का निवेश चार वर्षों में हुआ। साढ़े चार लाख नौजवान को नौकरी दी है।स्वच्छ भारत अभियान को समय से पूरा किया गया। सभी गरीब परिवार को इज्जत घर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच जीवन और जीविका बचाने का रास्ता निकाला है. चार साल में यूपी देश की दूसरी अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। देश के प्रति हमारी जवाबदेही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण

Posted: 15 Aug 2021 12:44 AM PDT


सुलतानपुर स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाॅठ के अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने नगर  स्थित स्वतंत्रता सेनानी डाॅ0 राम मनोहर लोहिया व चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट में प्रातः 8ः00 बजे ध्वजारोहण कर भावपूर्ण राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया ।  कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गाँधी, डाॅ0 भीमराव रामजी अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर आजादी से जुड़े सभी वीर शहीदों को जिलाधिकारी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया । केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ता हमारा...........का भावपूर्ण गायन की प्रस्तुति पर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गये।डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिले वासियों को 75 वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उन्होंने विस्तृत विचार रखते हुए स्वतंत्रता संघर्ष में जनपद के योगदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संघर्ष में राष्ट्रीय पर्व हमें अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिंतन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है, देश की आजादी के लिए बलिदान होने वालों को नमन करते हुए ऐसे वीर सपूतों को सदैव याद रखा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम त्याग व बलिदान का अविस्मरणीय इतिहास है आज का दिन हम सभी के लिये हर्षोल्लास व गौरव का क्षण है। राष्ट्रवाद पर चर्चा करते हुए स्वतंत्रता, समानता, बन्धुत्व के विचारों को व्यवहारिकता में लाने की बात कही। देशभक्ति एक-दो दिन का नहीं बल्कि जीवन पर्यन्त व्यवहारिकता में लाने संदेश दिया।उन्होंने अपने सम्बोधन में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी सरकारी सेवा में हैं, जो भी निर्णय लें उसमें ध्यान रखें कि ''पंक्ति में खडे़ अन्तिम व्यक्ति तक'' तक वह लाभ पहुंचाना चाहिए उन्होंने कहा कि शासन की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हैं, उन्हें ईमानदारी एवं तत्परता से क्रियान्वित करें। मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि सीमा पर खडे़ वीर जवानों के योगदान को याद किया तथा कहा कि शहीदों के परिवारों की जो भी समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाय। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) व मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी अमर शहीदों को नमन करते हुए अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम के अन्त में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्त्रि पत्र देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर में कनक चम्पा पौध रोपित किया ।स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हर्षोंल्लास एवं सादगी के साथ जनपद के सभी तहसीलों, ब्लाकों, शिक्षण संस्थाओं आदि में मनाया गया तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर दीवानी न्यायालय में जनपद न्यायाधीश संतोष राय, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विपिन कुमार मिश्र, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी सहित समस्त कार्यालयों में उनके कार्यालयाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात राष्ट्रगान व विचार गोष्ठियों के माध्यम से देश के अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इसी क्रम में जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया गया तथा वृक्षारोपण भी किये गये। इस मौके पर जिला चिकित्सालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रोगियों को फल वितरण किया गया तथा वीर नारियों/कोविड-19 योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया।   इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी विधेश, डिप्टी कलेक्टर कहकशाॅ अंजुम, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार सहित समाज सेवी व कलेक्ट्रेट स्टाफ उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad

Pages