सुल्तानपुर टाइम्स |
- यूपी 6 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला देश में पहला राज्य
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 46 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न
- 17 दिनों से डीप फ्रीजर रखा है युवक का शव: बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए अधिकारियों की चौखट पर पहुंचा पिता; न्याय नही मिला तो खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
- मिशन शक्ति फेज 3.0 के कुशल संचालन हेतु CDO की अध्यक्षता में बैठक हुई
- ड्यूटी स्टाफ मोबाइल पर बिजी था, वॉर्मर मशीन पर रखे बच्चे की जलकर मौत
- बेटियां पैदा होने से नाराज पति, घर छोड़कर फरार
- रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला उद्यान अधिकारी
| यूपी 6 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला देश में पहला राज्य Posted: 17 Aug 2021 08:54 AM PDT लखनऊ अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कफ्र्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। इस अभिनव प्रयोग सेें कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने बताया कि 3टी के कारण ही 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 3,10,783 से घटकर मात्र 420 हो गये है तथा 30 अप्रैल के प्रतिदिन कोविड केस 38 हजार से घटकर 27 हो गये है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं जा रही हैं। प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश 6 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला देश में पहला राज्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कोविड-19 टेस्टिंग तथा टीकाकरण मे देश में प्रथम है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से अब तक लगभग 17.24 करोड़ से अधिक लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई है।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 1,83,270 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,94,67,980 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 24 लोग तथा अब तक 16,85,785 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 420 एक्टिव मामले हैं तथा 304 लोग होम आइसोलेशन में है।श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 23,67,468 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 5,07,22,629 तथा दूसरी डोज 94,27,421 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,01,50,050 डोज लगायी गयी हैं। उत्तर प्रदेश देश में 6 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज लगाने वाला पहला राज्य है। |
| मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 46 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न Posted: 17 Aug 2021 07:51 AM PDT प्रतापगढ़ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज मंगलवार को विकास खण्ड लालगंज में कुल 46 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें विकास खण्ड लक्ष्मणपुर के 17 एवं लालगंज के 29 जोड़ों सम्मिलित रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता सम्मिलित हुये। इसके अलावा कार्यक्रम में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद संगम लाल गुप्ता ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रशंसा की व वर-वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कन्या के दाम्पत्य के जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रूपये 51000 प्रदान की जाती है जिसमें रूपये 35000 की धनराशि कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जाती है, विवाह संस्कार के लिये आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, चांदी के पायल एवं सात बर्तन) हेतु रूपये 10000 तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु रूपये 6000 की धनराशि व्यय की जाती है। |
| Posted: 17 Aug 2021 07:34 AM PDT सुलतानपुर जिले मे पिछले 17 दिनों से एक पिता अपने बेटे का शव डीप फ्रीजर में रख कर न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन प्रशासन है कि उसने आंखों पर पट्टी बांध रखा है। मृतक का पिता ने दोबारा पोस्टमार्टम के लिये प्रशासन की चौखट पर जाकर अर्जी दी सुनवाई नही हुई तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामला कूरेभार थानाक्षेत्र के पूरे सूबेदार पाठक गांव का है। गांव निवासी शिव प्रसाद पाठक का बेटा शिवांश दिल्ली में अपने सहयोगी वरुण वर्मा के साथ एक्सीगो इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाता था। इसी कम्पनी में बतौर HR के पद पर काम कर रही गुरमीत कौर से उसकी दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई। दोनो ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए 2013 में शादी रचा डाली। गुरमीत और शिवांश से एक वर्ष की बेटी भी है। इसी बीच बीते 1 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में शिवांश की मौत हो गई। परिजन आशंका जता रहे हैं कि शिवांश की पत्नी और सहयोगी वरुण ने संपत्ति के लालच के इसकी हत्या करवा दी है। दिल्ली में पहुंचे शिवांक के भाई इशांक पाठक ने इन लोगों के खिलाफ बेगमपुर थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। परिजन पोस्टमार्टम में भी दिल्ली पुलिस की भूमिका संदिग्ध बता रहे हैं। वहां से न्याय न मिलता देख परिजन शिवांश का शव लेकर पैतृक गांव पहुंच गए और उसे डीप फ्रीजर में रख दिया। दोबारा पोस्टमार्टम के लिये जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई लेकिन अधिकारियों नें पल्ला झाड़ लिया। लिहाजा पिता दिल्ली हाइकोर्ट के साथ-साथ दीवानी कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम के लिये अर्जी लगाई गई है ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोर्ट का कोई आदेश नही आ सका है। |
| मिशन शक्ति फेज 3.0 के कुशल संचालन हेतु CDO की अध्यक्षता में बैठक हुई Posted: 17 Aug 2021 07:20 AM PDT सुलतानपुर अपर मुख्य सचिव, गृह उ0प्र0 शासन गृह (पुलिस) अनुभाग-15, लखनऊ दिनांक 16.08.2021 के पत्र द्वारा मिशन शक्ति फेस 3.0 के शुभारम्भ कार्यक्रम 21 अगस्त, 2021 को राज्य स्तर पर इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांहन 11 बजे से प्रारम्भ होना है। तत्पश्चात जनपद स्तर पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित है। मिशन शक्ति फेज 3.0 के कुशल संचालन हेतु सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में प्रेरणा सभागार, विकास भवन में बैठक आयोजित की गयी।उक्त बैठक में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कार्य योजना के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ''मिशन शक्ति पुरस्कार'' से सम्मानित करने हेतु सूची जिला प्रोबेशन कार्यालय में तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। इस अवसर पर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी डा0 डी0 आर0 विश्वकर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी लक्ष्मीकान्त, प्रतिनिधि अपर पुलिस अधीक्षक डा0 राधे श्याम शर्मा, अध्यक्ष, महिला थाना मीरा कुशवाहा, उपायुक्त स्वतः रोजगार (रा0ग्रा0अ0मि0) आशीष कुमार, प्रतिनिधि उपायुक्त श्रमरोजगार (मनरेगा) आनन्द कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0 बी0 सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी आर0 के0 भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, प्रतिनिधि जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी, प्रतिनिधि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोजीत राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा, नेहरु युवा केन्द्र कमल किशोर भट्ट, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता महिला शक्ति केन्द्र, सामाजिक कार्यकर्ता सन्दीप सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई आदि उपस्थित रहे। |
| ड्यूटी स्टाफ मोबाइल पर बिजी था, वॉर्मर मशीन पर रखे बच्चे की जलकर मौत Posted: 17 Aug 2021 05:03 AM PDT लखनऊ जिला अस्पताल में सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में एक नवजात शिशु वॉर्मर मशीन के हीटिंग पैड पर जिंदा जल गया। बच्चे का शरीर नीला पड़ गया था। वॉर्मर इतना गर्म हो गया था कि बच्चे के सीने से पेट तक की चमड़ी बुरी तरह झुलस गई। उसके शरीर से धुआं निकलने लगा।अस्पताल के स्टाफ ने जब यह देखा तो उसके हाथ-पांव फूल गए। फौरन डॉक्टर्स को सूचना दी । सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट ड्यूटी डॉक्टर्स वार्ड में पहुंचे, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। मामला कौशांबी जिले के जिला अस्पताल का है। घटना से गुस्साए बच्चे के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मंझनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया तब वे शांत हुए। परिजन का आरोप है कि सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट वार्ड का स्टाफ मोबाइल पर बिजी था। उन्होंने बच्चे पर ध्यान ही नहीं दिया।इंस्पेक्टर ने बताया कि नवजात के पिता जुनैद अहमद की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। उधर CMS ने भी कहा है कि जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। |
| बेटियां पैदा होने से नाराज पति, घर छोड़कर फरार Posted: 17 Aug 2021 04:26 AM PDT लखनऊ बाराबंकी जिले में परिवार में 3 बेटियों के पैदा हो जाने से नाराज एक पति अपने 4 बच्चों समेत पत्नी को छोड़कर फरार हो गया है।पत्नी और बच्चों को छोड़े 27 दिन हो गए हैं।जिसके बाद से अपनी 3 बेटियों समेत 1 बेटे को लेकर किराए के कमरे में रह रही निशा मौर्या नाम की इस महिला को खाने-पीने के लाले पड़ रहे हैं।हालांकि मोहल्ले वाले कुछ मदद महिला की जरूर कर रहे हैं ।महिला ने फरार पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है।मामला कोतवाली नगर के मंझपुरवा गांव का बताया जा रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय निशा मौर्या के पति रंजीत मौर्या ने उसे इसलिए छोड़ दिया है।क्योंकि उसने 3 बेटियों को जन्म दे दिया।जानकारी के अनुसार, मौजूदा इस समय पीड़िता मंझपुरवा शुगरमील पुलिस चौकी जेल थाना कोतवाली नगर के एक किराए के कमरे में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि शहर के पल्हरी थाना कोतवाली नगर निवासी रंजीत मौर्या पुत्र राजेंदर मौर्या से 6 वर्ष पूर्व उनके पिता ने शादी कर दी थी।महिला के अनुसार शादी के बाद वो पति के साथ एक निजी बंकी स्थित मकान में लेकर रहती थी, लेकिन उसके बाद आधा मकान बेच कर फिर किराए पर रहने लगे।आज उनके 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमे से 3 लड़कियां हैं. बड़ी बेटी 6 साल की खुशी, 5 साल का एक बेटा राजा व ढाई साल की बेटी जान्हवी के साथ-साथ गोद में 2 माह की बेटी लक्ष्मी भी है।निशा ने बताया कि लक्ष्मी के पैदा होने के बाद से पति का उत्पीड़न शुरू हो गया। 27 दिन हो गए हैं, पति सभी को छोड़कर फरार है।खाने पीने के लिए दर–दर की ठोकरें खा रही है। बच्चे भी भूखे रहते हैं।मोहल्ले वालों की मदद से बच्चे जी रहे हैं. उन्होंने कहा पति उनके राजगीर मिस्त्री हैं.पीड़ित महिला का आरोप है उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है।इसलिए सबको छोड़ कर फरार है.फिलहाल महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से मदद की गुहार लगाई है. महिला के मायके में भी कोई नहीं है। |
| रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला उद्यान अधिकारी Posted: 17 Aug 2021 04:20 AM PDT
लखनऊ स्प्रिंकलर सेट की सप्लाई के भुगतान के एवज में 50000 की रिश्वत लेते हुए जिला उद्यान अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए हैं। विजिलेंस की कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। जिला उद्यान विभाग में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को स्प्रिंकलर सेट दिए गए हैं जिसके तहत एक संस्था का भुगतान शेष था। मामला महोबा जिले क है। जिला उद्यान अधिकारी भुगतान के नाम पर 3 लाख रिश्वत की मांग की गई जिसके तहत पहली किस्त 50हजार जिला उद्यान अधिकारी ने मंगाई पीड़ित ने विजिलेंस टीम में शिकायत दर्ज कराई मंगलवार को जैसे ही ठेकेदार उद्यान अधिकारी को रिश्वत की धनराशि देने पहुंचा विजिलेंस टीम ने घेराबंदी कर जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह को रंगे हाथों दबोच लिया । |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |