सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 11, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारियों पर डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न

Posted: 11 Aug 2021 06:26 AM PDT


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट में  आयोजित की गयी, जिसमें जिलाधिकारी ने अवगत कराया गया कि उ0प्र0 शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार जनपद में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के सेड्यूल से सभी को अवगत करा दिया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त(स्वतंत्रता दिवस) को ध्वजारोहण से पूर्व नगर में स्थित महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जायेगा। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण व अन्य कार्यक्रम किये जायेंगे। तत्पश्चात वीर नारियों का सम्मान, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी विकास खण्डों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 

पत्नी के जेल भिजवाने की धमकी पर,पति ने खाया जहर

Posted: 11 Aug 2021 06:17 AM PDT

  

लखनऊ युवक ने दहेज उत्पीड़न में जेल जाने के डर से जहर खाकर जान दे दी। जब उसकी पत्नी पारिवारिक विवाद के बाद पुलिस से शिकायत कर जेल भेजने की धमकी दी। फिर घर से थाने जाने के लिए निकल गई। युवक ने घर में कीटनाशक पीने के बाद थाने वाले रास्ते पर पत्नी को रोकने की कोशिश की। इसी बीच वह सड़क पर ही गश खाकर गिर गया। परिजन अनहोनी की आशंका पर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामला लखनऊ जिले के  निगोहा थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि भैरमपुर गांव के अंकित सोनी (30) ने पारिवारिक विवाद में जहर खा लिया है। जांच में सामने आया कि अंकित सोनी का पत्नी अंकिता से घरेलू कलह के चलते झगड़ा व मारपीट हुई थी। कहासुनी के दौरान उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही और थाने के लिए निकल ली। इसीबीच अंकित ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। पत्नी अंकिता के मुताबिक थाने आते वक्त पीछे से अंकित भी आ गया और रेलवे स्टेशन रोड के पास सड़क पर गिर गया। पूछने पर उसने कीटनाशक पीने की बात कही। मुंह से झाग निकलने पर मोहनलालगंज अस्पताल ले गए जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

डीएम की अध्यक्षता में ‘‘जागरूकता एवं मेगा क्रेडिट कैम्प‘‘ का हुआ आयोजन

Posted: 11 Aug 2021 05:48 AM PDT


सुलतानपुर। मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में ''जागरूकता एवं मेगा क्रेडिट कैम्प'' का आयोजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इण्डिया योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना एवं एमएसएमई के लाभार्थियों को जिलाधिकारी द्वारा ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किये गये। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से कहा कि जिस कार्य के लिये ऋण लिये जा रहे हैं, उसी कार्य में व्यय करें। उन्होने ऋण की किश्तों को समय से अदा करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर क्रेडिट कैम्प में बैंक आँँफ बड़ौदा, बैंक आँँफ इण्डिया, बड़ौदा यू0पी0 बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीबीआई बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, सेन्ट्रल बैंक आँँफ इण्डिया, एक्सिस बैंक, इण्डियन बैंक, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स का0 आफ इण्डिया लि0 तथा जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा स्टाॅल के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।उक्त कैम्प में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, परियोजना अधिकारी(डूडा) सुनीता सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्धक आर0पी0 अरोड़ा, जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड-अभिनव द्विवेदी, निदेशक बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान अमित श्रीवास्तव, पंजाब नेशन बैंक के मुख्य प्रबन्धक मिताली जैन, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबन्धक अभिषेक पाण्डेय सहित अन्य बैंकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यूपी में एक सितंबर से खुल सकते हैं छह से आठवीं तक के स्कूल

Posted: 11 Aug 2021 03:50 AM PDT

लखनऊ उत्तर प्रदेश में कक्षा छह से आठ तक के स्कूल एक सितंबर से खुल सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षा 6 से 8 वीं तक की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। स्थिति का आकलन करते हुए इन स्कूलों में एक सितंबर से पढा़ई शुरू की जा सकती है।इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आदेश दिया था कि 15 अगस्त के बाद माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई शुरू होगी। इसे देखते हुए 18 वर्ष से अधिक विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए विश्वविद्यालय/स्कूल/कॉलेज परिसर में ही टीकाकरण शिविर लगाए जाएं। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति को देखते हुए आवश्यकतानुसार इन विद्यालय परिसर में भी टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा है कि प्रदेश में कोविड की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दिए जाने पर विचार किया जा सकता है। इस संबंध में गृह विभाग विस्तृत गाइडलाइन प्रस्तुत करे। प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो

स्क्रीन शेयर करके साइबर फ्रॉड आपके फोन के पल-पल की नज़र रख सकते हैं

Posted: 11 Aug 2021 12:06 AM PDT

 नई दिल्ली इन दिनों अलग-अलग तरीके के साइबर फ्रॉड  को अंजाम दिया जा रहा है।  अब तो साइबर क्रिमिनल  को किसी के फोन को हैक भी करने की जरूरत नहीं है। बस वो बाजारों में मिल रहे सॉफ्टवेयर की मदद से आपके फोन के स्क्रीन शेयर करके आपके फोन पर हो रही हर हरकत पर पल-पल की नज़र रख सकते हैं।  मुंबई जैसे महानगर में अब साइबर क्रिमिनल का अनोखा खेल हो रहा है।  यह ठग KYC के नाम पर लोगों को एक ऐप डाउनलोड करने को कहते हैं। यह एप दरअसल मोबाइल फोन का स्क्रीन शेयर करने वाला ऐप है।  जिससे पीड़ित को पता ही नहीं चलता है कि जो चीजें वो अपने फोन पर कर रहा है या देख रहा है वो सारी चीजें देश-विदेश में बैठा साइबर ठग आसानी से देख रहा है।  पीड़ित अपने फोन पर बैंकिंग लॉग इन करता है पासवर्ड डालता है और OTP भी आता है।  इस दौरान इसकी पूरी जानकारी साइबर ठग आसानी से देख सकता है और पीड़ित के बैंक खातों से पैसे उड़ा लेता है। यह हैंकिंग नहीं है।  इस एप से पीड़ित के फोन की स्क्रीन शेयर हो जाती है। दरअसल यह मोबाइल एप ऑफिस या दूसरे कामों के लिए बनाया गया है ताकि जिन लोगों के फोन या लैपटॉप पर कोई दिक्कत आती है तो टेक्निकल स्‍टाफ स्क्रीन शेयर करके उनकी दिक्कतों को खत्म कर सके। पर आजकल साइबर अपराधी इसका गलत इस्तमाल करके लोगों को ठग रहे हैं। मुंबई के बोरीवली इलाके में रहने वाले एक युवक, इसी ठग के शिकार हो गए। युवक को पता ही नहीं चला कि उनके फोन के स्क्रीन किसी और के पास शेयर हो चुकी है और दूर बैठे किसी साइबर ठग ने युवक के खातों से हजारों रुपये उड़ा लिए। पीड़ित युवक का कहना है कि उन्‍हें सोशल मीडिया के जरिए एक बैंक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी आई।  इस पर उन्‍होंने कॉल किया।  बैंक की जानकारी असली जैसी दिखी KYC के लिए उन्‍हें कॉल आया।  उन्‍हें बोला गया कि एक ऐप डाउनलोड करो और कुछ नंबर आएंगे वो बताओ ताकि हम पैन कार्ड और आधार देख सकें।  उन्‍हें पता नहीं था कि वो नंबर देने के बाद उनकी स्क्रीन को वो शेयर कर लेगा। वो सबकुछ उनसे ही करवा रहा था। फिर एक OTP आया  उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी है। इसके बाद जैसे ही युवक ने मैसेज चेक किया तो उन्‍हें पता चला कि उनके 10 हजार रुपए निकाल लिए गए है। 

जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी

Posted: 10 Aug 2021 10:57 PM PDT


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया ।   जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।  


सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2020 के बाद सांसदों-विधायकों के वापस लिए गए केस दोबारा खोलने को कहा

Posted: 10 Aug 2021 10:47 PM PDT

नई दिल्ली अब राज्य सरकारें सांसदों और विधायकों पर चल रहे क्रिमिनल केस वापस नहीं ले सकेंगी। इसके लिए संबंधित राज्य के हाईकोर्ट की मंजूरी जरूरी होगी। आपराधिक मामलों में सजा पाने वाले सांसदों और विधायकों को हमेशा के लिए चुनाव लड़ने से रोकने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2020 के बाद सांसदों-विधायकों के वापस लिए गए केस दोबारा खोलने को भी कहा है।सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने यह पिटीशन दाखिल की थी। इसमें सांसदों-विधायकों के केस के जल्दी निपटारे के लिए स्पेशल कोर्ट बनाने की भी मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों की बेंच ने इस मामले में सुनवाई की। इसमें चीफ जस्टिस एवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विनीत सरन शामिल थे।सुप्रीम कोर्ट ने के अजीत बनाम केरल सरकार केस में आए फैसले का हवाला देते हुए सभी स्टेट हाईकोर्ट से अपील की है कि वे सितंबर 2020 और उसके बाद सांसदों-विधायकों के खिलाफ वापस लिए गए सभी मामलों की फिर से जांच करें। सुप्रीम कोर्ट ने ने सभी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पेंडिंग केस और निपटाए गए केस का चार्ट पेश करने का आदेश भी दिया।

बीवी को बुलाने के लिए पति ने बेटी के गले में फंदा डालकर फोटो पत्नी को भेजे

Posted: 10 Aug 2021 09:06 PM PDT

 

नई दिल्ली गांव गई पत्नी को वापस बुलाने के लिए पति ने बच्चों की मौत की झूठी कहानी गढ़ दी। पत्नी को यकीन हो जाए इसके लिए बेटे को कफन पहनाया। बेटी के गले में फंदा डाल दिया। इसके बाद दोनों के फोटो लेकर पत्नी को भेज दिए। आरोपी दूसरी बार अपनी बेटी के गले में फंदा डालकर लटका रहा था कि तभी डरकर वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए और बच्चों को बचाया। मामला मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 33 साल के आरोपी सुचित गौड़ के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीनियर इंस्पेक्टर  ने बताया कि आरोपी ने पत्नी को बुलाने के लिए बेटे और बेटी की मौत की झूठी कहानी रची थी।बेटा तो उसके कहने में आ गया और बिना कुछ कहे कफन लपेटकर सो गया, लेकिन बेटी के गले में उसने जैसे ही फंदा डाला तो उसने शोर मचा दिया। बेटी की उम्र 13 साल है। बेटा 8 साल का है। यह घटना शनिवार की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशा करने के बाद वह पत्नी और बच्चों को पीटता था। 2 साल पहले पत्नी बच्चों को लेकर अपने गांव चली गई थी। कुछ दिन पहले सुचित गांव गया और बेटे-बेटी को अपने साथ मुंबई ले आया।पड़ोसियों ने भी बताया कि आरोपी नशे में बच्चों को मारता-पीटता था। घटना के वक्त वह बेटी के गले में फंदा डालकर उसके पैरों के नीचे से बाल्टी हटा रहा था। इसी के बाद बेटी चिल्लाने लगी।

यूपी में सरकार जल्द हटा सकती है वीकेंड लॉकडाउन

Posted: 10 Aug 2021 09:04 PM PDT


लखनऊ कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में लागू  वीकेंड लॉकडाउन खत्म हो सकता है। सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी होगा कोविड 19  कंट्रोल के बाद योगी सरकार की तरफ से यह बड़ा फैसला लिया जा सकता है जिसके तहत अब प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन हटा लिया जाएगा। अब जबकि प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से काबू में नजर आ रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि सरकार वीकेंड कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर सकती है।दरअसल सरकार के प्रयासों और बेहतर प्रबंधन से प्रदेश में कोरोना संक्रमण की लहर लगभग दम तोड़ती नजर आ रही है। आंकड़े यह बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश अब कोरोना मुक्त होने की तरफ आगे बढ़ रहा है। सोमवार को 60 जिलों में कोरोना वायरस  का एक भी केस सामने नहीं आया था। जबकि इस दौरान 15 जनपदों में केवल इकाई संख्‍या में मरीजों की पुष्टि की गई थी।टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश ने बाकी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है।

Post Bottom Ad

Pages