दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- चिकित्सक धरती पर भगवान का रूप होने की आम धारणा को चरितार्थ करें- राज्यपाल
- आज 17 अगस्त 2021, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
- स्वच्छ वाहन, लंबा जीवन भारतीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के सन्दर्भ में वाहन स्क्रैपनीति काक्या अभिप्राय है!
- ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 143 लोगों की सुनी फरियाद, संबधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का दिया निर्देश
- अमानवीय रोहिंग्याओं को मानवता की दृष्टि से भारत में रहने देना, देशहित के लिए घातक ! - अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, सर्वोच्च न्यायालय
- संस्कारशाला में बच्चों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस --- डा. नम्रता आनंद
| चिकित्सक धरती पर भगवान का रूप होने की आम धारणा को चरितार्थ करें- राज्यपाल Posted: 16 Aug 2021 08:37 AM PDT चिकित्सक धरती पर भगवान का रूप होने की आम धारणा को चरितार्थ करें- राज्यपाल''चिकित्सकों को धरती पर भगवान का रूप माना जाता है। उन्हें निष्ठापूर्वक मरीजों की सेवा कर आमजन की इस धारणा को चरितार्थ करना चाहिए।''- यह बातें महामहिम राज्यपाल श्री फागू चैहान ने आज महावीर वात्सल्य अस्पताल में प्री टर्म छप्ब्न् (नीकू) के उद््घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की असली परीक्षा कोरोना जैसी महामारी और विपरीत परिस्थितियों में ही होती है। राज्यपाल ने कहा कि निर्धारित नैसर्गिक समय से पूर्व यानी प्री टर्म जन्म लेनेवाले और डेढ़ किलोग्राम से कम वजन के बच्चों की माँ के गर्भ जैसे मानकों में कृत्रिम मशीनों द्वारा उचित देखभाल करने के लिए 18 बेड की क्षमता का यह प्री टर्म छप्ब्न् (नीकू) बिहार में चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। राज्यपाल ने कहा कि नवजात शिशुओं और बच्चों तथा माताओं का कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण इलाज के उद्देश्य से वर्ष 2006 में स्थापित महावीर वात्सल्य अस्पताल में लोगों की माँग पर 120 बेड का हड्डी, आँख, दंत, चर्म रोग एवं जेनरल मेडिसिन जैसे विभागों की शुरूआत की गई तथा हाल ही में एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए यहाँ 60 बेड का बच्चों का स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है। इसी परिसर में हृदय रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में महावीर हार्ट हाॅस्पीटल भी कार्यरत है। यहाँ बच्चों के हृदय में जन्मजात छेद के आॅपरेशन किये जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि महावीर अस्पतालों जैसी बहुत कम संस्थाएँ हैं जो सच्चे भाव से मानवता के कल्याणार्थ समर्पित हैं। गरीब एवं लाचार मरीजों के इलाज एवं उचित देखभाल के लिए महावीर अस्पतालों एवं बच्चों के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप मेें महावीर वात्सल्य अस्पताल द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जाते रहे हैं। महावीर आरोग्य संस्थान में भी कई विभाग संचालित किये जा रहे हैं। महावीर कैंसर संस्थान गरीब और जरूरतमंद कैंसर पीड़ित मरीजों के इलाज का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। कार्यक्रम को महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल एवं महावीर वात्सल्य अस्पताल के शासी निकाय के अध्यक्ष सेवानिवृृत न्यायमूर्ति पी॰ के॰ सिन्हा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महावीर अस्पतालों के महानिदेशक एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी डॉ॰ एस॰ सी॰ मिश्रा, महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक डाॅ॰ एस॰ एन॰ सिन्हा, अपर निदेशक, डाॅ॰ लखीन्द्र प्रसाद, महावीर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थान के निदेशक डाॅ॰ डी॰के॰ रमण, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ॰ उपेन्द्र प्रसाद सिन्हा, महावीर वात्सल्य अस्पताल के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ॰ विनय रंजन तथा अन्य लोग उपस्थित थे। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| Posted: 16 Aug 2021 08:09 AM PDT आज 17 अगस्त 2021, मंगलवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग ☀ 17 अगस्त 2021, मंगलवार ☀ पंचांग 🔅 तिथि दशमी रात्रि 02:05:25 🔅 नक्षत्र ज्येष्ठा रात्रि 01:31:12 🔅 करण : तैतिल 16:29:54 गर 27:22:36 🔅 पक्ष शुक्ल 🔅 योग वैधृति 24:02:27 🔅 वार मंगलवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 05:34:34 🔅 चन्द्रोदय 14:39:00 🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक - 25:35:46 तक 🔅 सूर्यास्त 18:26:29 🔅 चन्द्रास्त 25:08:59 🔅 ऋतु वर्षा ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1943 प्लव 🔅 कलि सम्वत 5123 🔅 दिन काल 13:08:03 🔅 विक्रम सम्वत 2078 🔅 मास अमांत श्रावण 🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 11:58:45 - 12:51:18 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त 08:28:36 - 09:21:09 🔅 कंटक 06:43:32 - 07:36:04 🔅 यमघण्ट 10:13:41 - 11:06:13 🔅 राहु काल 15:42:02 - 17:20:33 🔅 कुलिक 13:43:50 - 14:36:22 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:28:36 - 09:21:09 🔅 यमगण्ड 09:08:00 - 10:46:31 🔅 गुलिक काल 12:25:01 - 14:03:32 ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल उत्तर ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती ☀ चन्द्रबल 🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ 🌹विशेष ~ भौमव्रत दुर्गा यात्रा हनुमद्दर्शन, मघा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश दिन 03:06:06 मनसा पूजा समाप्ति (बंगाल झारखंड), पश्चिम में बुधोदय। 🌹 पं.प्रेम सागर पाण्डेय् राशिफल 16 अगस्त 2021, सोमवार मेष (Aries): पर्सनल लाइफ में खुशियों की आवक रहेगी। सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। भूमि भवन के मामलों में तेजी आएगी। आवश्यक कार्य शीघ्र करें। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 8 वृषभ (Tauras): करियर कारोबार में जोखिम लेने से बचें। नौकरी पेशा बेहतर बने रहेंगे। आय की तुलना में खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। व्यर्थ विवाद से बचें। दिन सामान्य शुभ। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 1 मिथुन (Gemini): मन की बात करने के लिए अनुकूल समय है। प्रियजन से भेंट होगी। संतान सफलता अर्जित करेगी। आर्थिक पक्ष सहज रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 1 कर्क (Cancer): कोई बात न भाए तो धैर्य रखें। अकारण असहजता बनी रह सकती है। भौतिक संसाधन पर्याप्त रहेंगे। कामकाज बेहतर रहेगा। दिन सामान्य शुभ। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 सिंह (Leo): मेहनत और मेलमिलाप में बेहतर बने रहेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आलस्य से बचें। आवश्यक कार्याें को आज ही पूरा कर लेने की सोच रखें। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 8 कन्या (Virgo): भव्य आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। मूल्यवान भेंट की प्राप्ति संभव है। तेजी बनाए रखें। परिजन समर्थक और सहयोगी रहेंगे। दिन शुभ। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 तुला (Libra): संकल्पशक्ति और सृजनात्मकता को बल मिलेगा। प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करें। दिन उत्तम फलकारक। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 1 वृश्चिक (Scorpio): दिखावे पर अधिक जोर दे सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण कठिन होगा। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। कला प्रियता बनी रहेगी। दिन सामान्य शुभकारक। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 8 धनु (Sagittarius): लाभ के अवसरों को भुनाने पर जोर दें। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा बना रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका मिलेगा। दिन हितकर। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 5 मकर (Capricorn): जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पैतृक पक्ष से लाभ होगा। घर परिवार में सुख बना रहेगा। दिन सम्मान बढ़ाने वाला। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 कुंभ (Aquarius): आगे देखें और बढ़ते चलें। भाग्य की मेहरबानी बनी रहेगी। आस्था और आत्मविश्वास को बल मिलेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। दिन शुभकारक। शुभ अंक = उजला शुभ अंक : 4 मीन (Pisces): नए प्रयोगों से अभी दूरी रखें। आकस्मिक घटनाक्रम बना रह सकता है। परिजन सहयोगी और समर्थक बने रहेंगे। विनम्रता बनाए रखें। दिन सामान्य शुभ। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 5 दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| Posted: 16 Aug 2021 07:32 AM PDT स्वच्छ वाहन, लंबा जीवन भारतीय अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के सन्दर्भ में वाहन स्क्रैपनीति काक्या अभिप्राय है!- अमिताभ कांत जो कार हम चलाते हैं, वह हमारे बारे में बहुत कुछ बताती है। नए युग के नागरिक जलवायु के प्रति बहुत जागरूक हैं।जब आप अपने वाहन को स्टार्ट करते हैं, तो क्या आप पृथ्वी को एक स्थायी हरित भविष्य की ओर ले जा रहे हैं और क्या साथी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं? भूमंडल-ताप वृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग) के तेजी से बढ़ते स्तर ने हमें गंभीरता से सोचने पर मजबूर किया है। पूरी दुनिया व्यापक स्तर पर जलवायु संकट के कगार पर है। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र अंतर-सरकारी पैनल (आईपीसीसी) ने कहा है, "मानव हस्तक्षेप से,जलवायु उस तेजी से गर्म हो रही है, जिसे कम से कम पिछले 2000 वर्षों के अभूतपूर्व कहा जा सकता है।" अभी जब मैं यह लिख रहा हूं, कैलिफोर्निया ऐतिहासिक सूखे की चपेट में है, जंगल की आग ने यूनान को तबाह कर दिया है और बाढ़ ने चीन और अपने देश में राजस्थान, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को पानी से भर दिया है। वैश्विक समुदाय इस भयानक संकट को चिंतित होकर देख रहा है। भारत, अत्यंत उच्च जोखिम वाले देशों में एक है। भारत में दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में से 22मौजूद हैं; देश में वाहन-प्रदूषण कुल कार्बन उत्सर्जन के लगभग 30 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है, जो भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार्बन-उत्सर्जक बना देता है। भारत में पुराने और अनुपयुक्त वाहन, वायु प्रदूषण की आपात स्थिति के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं, जिनमें उत्सर्जन-स्तर नए वाहनों की तुलना में लगभग 6-7 गुना अधिक होता है। भारत में वित्त वर्ष 2020 में लगभग 2.1 करोड़ वाहनों की बिक्री हुई है और पिछले दो दशकों में ऑटोमोबाइल क्षेत्र की वृद्धि दर 9.4 प्रतिशत रही है। वर्त्तमान में, भारत में लगभग 33 करोड़ वाहन पंजीकृत हैं। इसलिए, यह अनिवार्य रूप से कहा जा सकता है कि 1950 के दशक में पंजीकृतवाहन अभी भी सड़क परिवहन प्राधिकरण में 'पंजीकृत' हो सकता है। कुल वाहनों की संख्या में दुपहिया वाहनों का सबसे बड़ा हिस्सा है, जो लगभग 75 प्रतिशत है, इसके बाद कार/जीप/टैक्सी का दूसरा सबसे बड़ा खंड लगभग 13प्रतिशत है। वाहन स्क्रैपनीति, किसी भी वाहन का पंजीकरण रद्द करने के लिए अपनी तरह की पहली संस्थागत व्यवस्था है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के वाहन डेटाबेस के अनुसार, लगभग एक करोड़ से अधिक वाहन ऐसे हैं, जिनके पास वैध फिटनेस या पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं है। वाहन स्क्रैप नीति में "वाहनों की जीवन समाप्ति" के लिए एक तंत्र बनाने की परिकल्पना की गई है। ये ऐसे वाहन हैं, जो अब सड़कों पर चलने के लिए उपयुक्त नहीं हैं और इनमें प्रदूषण उत्सर्जन, ईंधन की निम्न दक्षता और यात्रियों के लिए सुरक्षा-जोखिम जैसे नकारात्मक पहलू हैं। ये 'जीवन समाप्त' वाले वाहन, स्क्रैपके लिए सबसे उपयुक्त हैं। इसके अलावा, अनुमान है कि लगभग 13-17 करोड़ वाहन अगले 10 वर्षों में अपने जीवन समाप्ति के स्तर पर पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा है कि चक्रीय अर्थव्यवस्था हमारी धरती के पर्यावरण को हुए नुकसान को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होने जा रही है। केंद्र सरकार ने परिणाम पर आधारित एक चक्रीय अर्थव्यवस्था की अवधारणा को अपनाया है, ताकि संसाधन दक्षता को अधिकतम किया जा सके तथा शून्य अपशिष्ट एवं उत्पादन और खपत के स्थायी पैटर्न को बढ़ावा दिया जा सके। "वाहनों की जीवन समाप्ति" (ईएलवी) के स्क्रैप से न केवल लौह और अलौह धातुएं बल्कि प्लास्टिक, कांच, रबर, कपड़ा आदि अन्य सामग्री भी मिल सकतीं हैं, जिनका पुनर्चक्रण किया जा सकता है या जिनके खुरचन अथवा रद्दी को ऊर्जा-प्राप्ति के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ईएलवी-पुनर्चक्रण, अक्षय संसाधनों के उपयोग के साथ-साथ अपशिष्ट की मात्रा को कम करने की दिशा में एक बदलाव लाएगा। 2008-09 में वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान, पुराने वाहनों के बदले नये वाहन खरीदने के लिए नकद प्रोत्साहन (कैश फॉर क्लंकर्स) और कार भत्ता छूट प्रणाली (सीएआरएस) अमेरिकी संघीय सरकार की इसी तरह की पहल थी। पुराने और ईंधन-अक्षम वाहन के मालिक को वित्तीय प्रोत्साहन दिए जाते हैं, ताकि वे अपने पुराने वाहन बेच सकें व नए और अधिक ईंधन कुशल विकल्पों को अपना सकें। यूरोपीय संघ हर साल लगभग 9 मिलियन टन ईएलवी उत्पन्न करता है। मुख्य रूप से ईएलवी के प्रबंधन-समाधान की जिम्मेदारी उन लोगों को दी जाती है, जो इसे उत्पन्न करते हैं। इसी तरह, जापान में ईएलवी के प्रबंधन-समाधान को एक बड़ी चुनौती के रूप में पहचान की गयी है, जहां सालाना लगभग 5 मिलियन वाहन ईएलवी वाहन की श्रेणी में आ जाते हैं। कई विकसित देशों ने भविष्य के ऑटोमोबाइल निर्माण में, एक संसाधन के रूप में ईएलवी के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए चक्रीय अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों को अपनाया है।भारत सरकार की वाहन स्क्रैप नीति इन वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप है। दिल्ली में मायापुरी, मुंबई में कुर्ला, चेन्नई में पुधुपेट्टई, कोलकाता में मल्लिक बाज़ार, विजयवाड़ा में जवाहर ऑटो नगर, गुंटूर में ऑटो नगर - भारत भर के शहरी क्षेत्रों में कबाड़ हो चुके वाहनों के विशाल इकोसिस्टम (व्हीकलस्क्रैपिंग इकोसिस्टम) के उदाहरण हैं। इस समय भारत में स्क्रैप वाहनों के लिए एक अनौपचारिक और असंगठित बाजार चल रहा हैऔर इस असंगठित क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला अत्यधिक बिखरी हुई, अत्यधिक श्रम साध्य और पर्यावरण प्रतिकूल है। इसके अलावा,चूंकि अनौपचारिक क्षेत्र बेकार हो चुके वाहनों को तोड़ने अथवा काटने के साथ ही उन्हें फिर से उपयोग में लाने (पुनर्चक्रित करने ) के लिए पुराने तरीकों का उपयोग करता है, इसलिए इस प्रक्रिया में उच्च शक्ति वाली इस्पात (स्टील) युक्त मिश्र धातुओं और अन्य मूल्यवान धातुओं के वास्तविक मूल्य और उनके फिर प्रयोग की क्षमता के बारे यह काम करने वालों को जानकारी ही नहीं होती हैI बेकार हो चुके इन वाहनों के पुनर्चक्रण के इस अनौपचारिक और असंगठित क्षेत्र में मुख्य रूप से व्यापारी, कबाड़ काटने वाले, कबाड़ विक्रेता (स्क्रैप डीलर) और पुनर्चक्रणकर्ता शामिल हैं। केंद्र सरकार की नई वाहन स्क्रैप नीति इस असंगठित बाजार को आमूलचूल बदल देगी और कई अनौपचारिक क्षेत्रों के श्रमिकों को औपचारिक क्षेत्र के दायरे में ले आएगी । सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इन कबाड़खानों (स्क्रैपयार्ड) के मौजूदा क्रियाकलापों का मूल्यांकन और इनकी समझ हेतु किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि इस क्षेत्र में वाहनों की देखरेख और मरम्मत की दुकानों का बोलबाला है। यहां वाहन मुख्य रूप से दलालों, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वालों (डीलरों), निजी बस/टैक्सी ऑपरेटर संघों या मैकेनिक की दुकानों से प्राप्त किए जाते हैंIयहां तक कि अक्सर चोरी किए गए वाहनों को भी यहां काटकर नष्ट कर दिया जाता है। दलाल आमतौर पर वाहनों को वित्त कंपनियों, बीमा कंपनियों और पुलिस विभागों द्वारा की गई नीलामी से प्राप्त करते हैं। वाहनों को खोलने के लिए काटना, एक विशुद्ध रूप से कारीगरों द्वारा की जाने वाली (मैनुअल) प्रक्रिया है, जिसमें लगभग 3-4 लोग काम करते हैं और जिसमें पुर्जों को खोलने के लिए किसी विशेष मशीनरी का उपयोग नहीं किया जाता है। सरकार की वाहन स्क्रैप नीति ऐसे स्वचालित फिटनेस परीक्षण केंद्र स्थापित करने की दिशा में निवेश बढ़ाने की इच्छा रखती है जो वाहनों की 'सड़क पर चलने की उपयुक्तता' की जांच करने वाली अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इन केन्द्रों को राज्य सरकारों, निजी क्षेत्र की फर्मों, वाहन (ऑटोमोबाइल) निर्माताओं और अन्य सम्बद्ध पक्षों द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर स्थापित किया जाएगा। निस्संदेह, इससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। साथ ही, देश भर में कबाड़ निपटान केंद्र (स्क्रैपिंग सेंटर) स्थापित करने के लिए बड़े निवेश की भी आवश्यकता होगीI इससे भी मूल्य श्रृंखला में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वाहनों को अनुपयोगी घोषित करने (स्क्रैपेज) की नीति का उद्देश्य पुराने वाहनों के मालिकों (जो 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं) को उनके वाहनों के पंजीकरणों को निर्बाध रूप से रद्द किए गए जाने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें ऐसे केन्द्रों में उन अनुपयोगी वाहनों को जमा किए जाने का प्रमाण पत्र प्रदान करना है।इस प्रमाणपत्र का उपयोग नए वाहन खरीदने के लिए किया जा सकता है और ऐसे प्रमाणपत्र धारी ग्राहक को पंजीकरण शुल्क की पूरी छूट मिलेगी। इसके साथ ही सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने निजी वाहनों के लिए सड़क कर (रोड टैक्स) पर 25% तक और वाणिज्यिक (कमर्शियल) वाहनों के लिए 15% तक की छूट के लिए मसौदा अधिसूचना को जारी किया है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम -सियाम) जैसे उद्योग संगठन भी इस पहल का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एसआईएएम को कबाड़ घोषित (स्क्रैप) वाहनों के स्थान पर नए वाहनों की खरीद पर 5% छूट के लिए एक परामर्श (एडवाइजरी) जारी किया है। नई नीति में 15 वर्ष से अधिक पुराने निजी वाहनों के लिए पुन: पंजीकरण शुल्क बढ़ाने के साथ-साथ 15 वर्ष से अधिक पुराने वाणिज्यिक वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाणन शुल्क बढ़ाने का भी प्रावधान किया गया है। राज्यों को प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों पर 'हरित कर (ग्रीन टैक्स)' लगाने की सलाह दी गई है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने इस दिशा में पहले ही कदम उठा लिए हैं I इस नीति का उद्देश्य उपयोगकर्ता को आर्थिक लाभ पहुंचाना भी है। एक विश्लेषण के अनुसार निजी कार उपयोगकर्ताओं और ट्रक उपयोगकर्ताओं को अगले 5 वर्षों की अवधि में क्रमशः8 लाख रूपये और 20 लाख रूपये तक का विशुद्ध आर्थिक लाभमिलना निश्चित है। व्यापक आर्थिक स्तर पर, यह नीति नए वाहनों की मांग पैदा करने के मामले में बहुत सीमा तक बाजी पलटने वाली सिद्ध होगी। कोविड महामारी के बाद की स्थितियों में वाहनों (ऑटोमोबाइल) की बिक्री में 14% की गिरावट आई है। यह नीति पुराने वाहनों हटाने के माध्यम से विनिर्माण को बढ़ावा देगी और उपयोगकर्ताओं के लिए नए वाहनों (ऑटोमोबाइल) की मांग पैदा करेगी, जिससे आने वाले वर्षों में इस उद्योग के वार्षिक कारोबार में 30% की वृद्धि होगी। अनुपोगी हो रहे पुराने वाहन को नए से बदलने की प्रक्रिया के माध्यम से ही हम भारतीय आवागमन में नए युग की शुरुआत कर सकते हैंI फिर एक ऐसा भविष्य होगा, जो जलवायु के प्रति जागरूक होने के साथ ही, सड़क पर पैदल चलने वालों और वाहन यात्रियों के अनुकूल होने के साथ-साथ तकनीकी रूप से भी सक्षम होगा। केंद्र सरकार की वाहन स्क्रैप नीति कहें या वाहनों का स्वैच्छिक आधुनिकीकरण कार्यक्रम, अब सीधी रेखा में चलने के स्थान पर चक्रीय अर्थव्यवस्था में परिवर्तित होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होने जा रहा है। यह भारत के शहरों में वायु प्रदूषण के खतरों को कम से कम करने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा तथा वाहन क्षेत्र का आधुनिकीकरण करने के अलावा ईंधन की मांग को भी बढ़ाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नीति वास्तव में भारतीय सड़कों को आने वाली कई पीढ़ियों के नागरिकों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। (लेखक नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी आधिकारी हैं। लेख में व्यक्त विचार निजी हैं।)दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| Posted: 16 Aug 2021 06:54 AM PDT 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 143 लोगों की सुनी फरियाद, संबधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का दिया निर्देशमुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शामिल हुए। जनता के दरबार में शिकायत लेकर आए 143 लोगों की फरियाद मुख्यमंत्री ने लगातार सुनी और संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। आज ''जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यकम" में सामान्य प्रशासन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जल संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, परिवहन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग तथा योजना एवं विकास विभाग के मामलों पर सुनवाई हुयी। मुख्यममंत्री के समक्ष एक महिला ने पी0डी0एस0 डीलर लाईसेंस को लेकर आवेदन दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से इस पर जानकारी ली और महिला की शिकायत के समुचित निष्पादन का निर्देष दिया। कैमूर से आये एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि कैमूर नगर परिषद में करोड़ों का घोटाला हुआ है। इस घोटाले की जिलाधिकारी के आदेश पर जांच भी हुई। जांच रिपोर्ट नगर विकास विभाग को भेज दी गई, फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ी तो निगरानी विभाग द्वारा भी जांच करायी जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। गोपालगंज जिले से आए एक युवक ने बताया कि गांव तक जाने के लिए सड़क तो बनी है लेकिन अनुसूचित जाति का टोला गांव से अलग बसा है और यहां जाने के लिए सड़क अब तक नहीं बनी है। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जाहिर करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी से पूछा कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है? उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के टोलों के लिए तो सड़क बनाने का साफ निर्देश पहले ही दे दिया गया है। मुख्यमंत्री ने संबधित विभाग को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। औरगाबाद जिले से आए एक युवक ने बताया कि उसके गांव की नहर में पानी नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में बाढ़ आई हुयी है फिर भी कैसे इस नहर में पानी नहीं आ पाया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारी को मामले की जांच करने को कहा। सुपौल से आये एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि 1000 मीटर सड़क में से 325 मीटर सड़क को छोड़कर 750 मीटर सड़क बनायी गयी है। पूछने पर नगर निगम और पथ निर्माण विभाग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को इस मामले को तुरंत देखने को कहा। पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर की श्रीमती पुनिता कुमारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान आवंटन में धांधली को लेकर शिकायत की तो वहीं पटना जिले के मसौढ़ी के दिव्यांग श्री अजय कुमार ने दिव्यांगों को मुफ्त राशन, बिजली एवं रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगायी। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुजफ्फरपुर से आये एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आवास योजना में भारी धांधली की जा रही है। जब हमने जनता दरबार में आने का आवेदन दिया तो मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस शिकायत को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव से बात कर इस मामले पर समुचित कार्रवाई का निर्देष दिया। रोहतास के चेनारी के श्री अजित राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के संबंध में अपनी फरियाद सुनायी तो छपरा के श्री रामायण प्रसाद चैरसिया ने राशन वितरण में धांधली करने के संबंध में शिकायत की। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को इनलोगों की समस्या के समाधान को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सासाराम से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से अपनी शिकायत में कहा कि हम भूमि विकास बैंक से वर्ष 2007 में रिटायर हुए थे। हम बहुत कष्ट में हैं। मेरी मां मर गयी है, लड़की की शादी करनी है। हम कर्ज में डूबे हुए हैं। हमारी बात कोई नहीं सुनता है और ऊपर से लोग कहते हैं कि नेतागिरी करता है। हमें अभी तक सेवांत लाभ नहीं मिल पाया है। ये सारी बातें कहकर फरियादी मुख्यमंत्री के समक्ष रोने लगा। फरियादी को रोते हुए देख मुख्यमंत्री ने उन्हें समस्या के निदान का आश्वासन दिया। जहानाबाद के काको से आये फरियादी श्री महेश कुमार ने परिवहन विभाग में हो रही गड़बड़ी के बारे में शिकायत करते हुए कहा कि उत्पाद नीलामी में गाड़ी खरीदा, लेकिन उसका निबंधन नहीं हो रहा है। महीनों से गाड़ी के निबंधन को लेकर विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। निबंधन का फीस भी जमा करा दिये हैं। फिर भी निबंधन नहीं किया जा रहा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री श्री शाहनवाज हुसैन, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री रामप्रीत पासवान, पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चैधरी, सहकारिता मंत्री श्री सुबाष सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री श्री प्रमोद कुमार, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्री मुकेश सहनी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री जयंत चैधरी, लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, संबंधित विभागों के अन्य वरीय अधिकारी, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र शर्मा उपस्थित थे। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के पश्चात् प्रधानमंत्री को जातीय जनगणना के संबंध में लिखे गये पत्र के संबंध में पत्रकारों के पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को हमने जो पत्र लिखा था, वह उन्हें मिल गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से उस पत्र का एक्नॉलेजमेंट भी 13 अगस्त को प्राप्त हो गया है। जब आदरणीय प्रधानमंत्री जी उचित समझेंगे तो मिलने का समय देंगे। जब प्रधानमंत्री से मिलने का समय मिलेगा तो मिलने जायेंगे। प्रधानमंत्री से बातचीत में जो चीजें सामने आयेगी, उसको लेकर आपस में बैठकर सबों से बातचीत की जायेगी। कुछ राज्यों ने पहले भी जातीय जनगणना अपने-अपने राज्यों में किया है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो, फैसला केंद्र सरकार को लेना है। वर्ष 2011 में केंद्र सरकार ने अलग से जातीय जनगणना करायी थी लेकिन उसकी रिपोर्ट को प्रकाशित नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर वे 1990 से ही अपनी बातें रखते रहे हैं। जातीय जनगणना होने से किसी का नुकसान नहीं होगा, सबको फायदा होगा। अलग-अलग जातियों की संख्या की एक बार जानकारी हो जाने से उनको आगे बढ़ाने को लेकर बेहतर काम हो सकेगा। जातीय जनगणना होने के बाद आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से आगे बढाने की मांग उठने की संभावना को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में सभी के विकास और उत्थान के लिए जातीय जनगणना जरुरी है। प्रधानमंत्री द्वारा अब से हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाये जाने को लेकर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश विभाजित हुआ तो किसी को अच्छा नहीं लगा था। इसको लेकर काफी संघर्ष हुआ। उन्होंने कहा कि काफी संघर्ष के बाद इस देश को आजादी मिली। पुरानी पीढ़ी को सब बातें मालूम है, नई पीढ़ी को भी इससे जानकारी मिल जायेगी। वे जब बच्चे थे तो उनके स्वतंत्रता सेनानी पिता ने कई बातें उनको बतायी थी। बाद में किताबों में उन्होंने आजादी के लड़ाई के संबंध में पढ़ी थी। आजादी के दौरान कैसे संधर्ष हुआ था ये सब उनको पता है। उन्होंने कहा कि बापू नहीं चाहते थे कि देश का विभाजन हो। यह अच्छा नहीं हुआ कि देश दो हिस्से में बंट गया। देश की आजादी का यह 75वां साल है। सब लोग मिल-जुलकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। देश को और आगे बढ़ाना है। देश के पिछड़े इलाके का भी विकास हो रहा है, पिछड़े तबके का भी उत्थान हो रहा है। आपस में प्रेम, भाइचारे और सद्भाव का माहौल बनाये रखना है। जदयू में शक्ति परीक्षण के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सब बेकार की बात है। ऐसी कोई बात नहीं है। कोई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना तो उनका स्वागत किया गया। उसी तरह कोई केन्द्र में मंत्री बना है तो पार्टी के लोग उनका स्वागत कर रहे हैं। किसी को सम्मान मिला तो लोग उनकी इज्जत कर रहे हैं, किसी को जिम्मेवारी मिली है तो उनकी इज्जत कर रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है कि कोई मतभेद है। हम पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उसके बाद श्री आर0सी0पी0 सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। जब श्री आर0सी0पी0 सिंह केंद्र में मंत्री बन गये तो वही बोले कि ललन जी अब अध्यक्ष का पद संभाले। केन्द्र सरकार द्वारा ओ0बी0सी0 संशोधन बिल पारित कराये जाने के संबंध में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से ही राज्यों को यह अधिकार था कि में वो ओ0बी0सी0 के संबंध में निर्णय लेंगे। हमलोगों के राज्य में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के समय में ई0बी0सी0 बना, अति पिछड़ा वर्ग बना। अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग स्थिति है। केंद्र सरकार के निर्णय के बाद फिर से सभी राज्यों को यह अधिकार मिल गया है। बिहार में जब वर्ष 2005 में हमलोगों को काम करने का मौका मिला तो हमने कई वैसी जातियां जो पहले पिछड़े वर्ग में थी उनको हमलोगों ने अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केन्द्र सरकार ने राज्यों को एक बार फिर से यह अधिकार दिया है। पहले से ही राज्यों को यह अधिकार था, बीच में इस पर रोक लग गयी थी। अब फिर से केन्द्र सरकार ने अधिकार दे दिया है, इसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| Posted: 16 Aug 2021 06:45 AM PDT अमानवीय रोहिंग्याओं को मानवता की दृष्टि से भारत में रहने देना, देशहित के लिए घातक ! - अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, सर्वोच्च न्यायालय म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों को एक बडे षड्यंत्र के अंतर्गत भारत में अवैध रूप से बसाया जा रहा है । वे जम्मू-कश्मीर, असम, पंजाब, उत्तर भारत, मेवात (हरियाणा) सहित देश के अनेक भागों में कैन्सर के समान बढ रहे हैं । मेवात में हिन्दुआें की भूमि पर अतिक्रमण कर हिन्दू युवतियों का अपहरण, बलात्कार, हिन्दुआें की हत्या, मंदिरों की तोडफोड, घर हथियाना इत्यादि कृत्य उन्होंने आरंभ किए हैं । ऐसे अमानवीय, साथ ही अनेक आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रोहिंग्याआें को मानवता के दृष्टिकोण से भारत में रहने देना, देशहित के लिए घातक है, ऐसा प्रतिपादन 'हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस' के प्रवक्ता तथा सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने किया । वे 'हिन्दू जनजागृति समिति' आयोजित 'रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठिए : राष्ट्रीय सुरक्षा पर संकट', इस 'ऑनलाइन विशेष संवाद' में बोल रहे थे । अधिवक्ता जैन ने आगे कहा कि प्रशांत भूषण और कॉलिन गोन्साल्विस जैसे अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय में रोहिंग्याआें के लिए लड रहे हैं तथा 'जकात फाउंडेशन' जैसे धर्मांध संगठन रोहिंग्याआें को पूरे देश में बसाने का कार्य कर रहे हैं । इस विषय में पूरे देश में जनजागृति करनी चाहिए । इस समय विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. विनोद बन्सल ने कहा कि, पहले शरणार्थी बनकर ये लोग आश्रय लेते हैं । आगे स्वयं की जनसंख्या बढाकर उस देश में अपना वर्चस्व निर्माण करते हैं । इस प्रकार उन्होंने विश्व के 56 इस्लामी देश बनाए हैं । म्यांमार से हजारो किलोमीटर दूर स्थित जम्मू में हजारो रोहिंग्याआें को क्यों बसाया गया ? इसके पीछे जम्मू को कश्मीर के समान हिन्दूविहीन करने का जिहादी विचार था । रोहिंग्याआें की बस्ती भारतीय सैनिक दल की छावनी के निकट बसाई गई । तदुपरांत सैनिक छावनियों पर बमविस्फोट किए गए । वर्ष 2008 में दिल्ली में शरणार्थियों का दर्जा मांगने के लिए एकत्रित हुए तीन हजार रोहिंग्या बाद में कहां गए, यह पता नहीं चला । इसलिए सरकार पर आश्रित न रहते हुए सभी हिन्दुआें को स्वयं जागृत और संगठित होना चाहिए, तभी घुसपैठ रुकेगी । सनातन संस्था के धर्मप्रचारक श्री. अभय वर्तक ने कहा कि घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा पर संकट है । वर्ष 2012 में 40 हजार रोहिंग्या थे, जिनकी संख्या अब कुछ लाख हो गई है । सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दी जानकारी के अनुसार भारत में 6 करोड से अधिक बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं । नई जानकारी के अनुसार दिल्ली में 11 हजार अफगानिस्तान से आए घुसपैठिए हैं । उन्होंने दिल्ली में 'मिनी काबुल' बसाया है । दिल्ली में रोहिंग्याआें की झोपडियां अचानक जलने पर उनसे मिलने 'आप' के नेता आए । उन्होंने रोहिंग्याआें को दिल्ली सरकार की ओर से आर्थिक सहायता, नया घर, बिजली, पानी दिए जाने की घोषणा की । अर्थात बहुसंख्यक हिन्दू कर भरें और सुविधाएं घुसपैठियों को दी जाए, यह हिन्दू कदापि सहन नहीं करेंगे । घुसपैठियों को मानवता की दृष्टि से देखने पर हिन्दू 'मानव' के रूप में नहीं बचेंगे । इस समय हिन्दू जनजागरण मंच के असम के विधि प्रमुख अधिवक्ता राजीवकुमार नाथ ने कहा कि असम की हजारो किलोमीटर की सीमा म्यांमार से सटी है । इसलिए स्थानीय धर्मांधों की सहायता से रोहिंग्याओं को योजनाबद्ध पद्धति से भारत में बसाया जाता है, यह वस्तुस्थिति है । दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| संस्कारशाला में बच्चों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस --- डा. नम्रता आनंद Posted: 16 Aug 2021 06:34 AM PDT संस्कारशाला में बच्चों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस --- डा. नम्रता आनंदहमारे संवाददाता जितेन्द्र कुमार सिन्हा की खास खबर राजधानी पटना के कुरथौल स्थित संस्कारशाला में दीदीजी फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम की शुरूआत दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक और राजकीय, राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत समाज सेविका डा. नम्रता आनंद ने ध्वजारोहण के साथ की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आनंद कुमार झा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुरथौल ने ध्वजारोहण किया । इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान डा. नम्रता आनंद ने संस्कारशाला के बच्चों के बीच झंडा, जिले जिलेबी बांटी तथा उन्हें बताया कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डा. नम्रता आनंद ने कहा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम में अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले सभी वीर जवानों को नमन करते हुए श्रर्द्धा सुमन अर्पित किये। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले सभी वीर जवानों एवं स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को नमन। वीर जवानों की शहादत और कुर्बानियों के कारण ही हम सबों को आजादी मिल सकी है। हर भारतीय शहीद का कर्जदार है। हमें शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाना चाहिए। कार्यक्रम में दीदी जी फाउंडेशन के संरक्षक समाजसेवी चुन्नू सिंह, दीदी जी फाउंडेशन के संरक्षक समाजसेवी मिथिलेश सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत ठाकुर, पिंटू कुमार, निरंतरा, हर्षा, नियति, सौम्या, पवन कुमार, गौरी कुमारी, गोलू , रोहित, निशू प्रियंका, नेहा, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चों ने गीत और नृत्य के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। दिव्य रश्मि केवल समाचार पोर्टल ही नहीं समाज का दर्पण है |www.divyarashmi.com |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार (Divya Rashmi "News For Every One"). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



