सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 12, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


बहराइच में फर्जी फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Posted: 12 Aug 2021 05:53 AM PDT

लखनऊ बहराइच में 4 फर्जी फूड इंस्पेक्टर पकड़े गए हैं। चारों युवक वॉकी टॉकी पर बात करते हुए दुकानों पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को हड़की में लेकर 12000 रुपए वसूल लिए। दुकानदारों से कहा कि हर महीने 5 हजार देते रहोगे तो हम नहीं आएंगे। इसी बात पर दुकानदारों को शक हो गया। उन्होंने दो को दबोच लिया। बाकी दो को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।  मामला बहराइच जिले के पयागपुर थानाक्षेत्र के खुटेहना बाजार का है।बुधवार देर शाम बाजार की दुकानों पर बाइक से चार युवक आए। वे वॉकी टॉकी पर जी सर पहुंच गया हूं, वहीं पर हूं, देख रहा हूं... तरह-तरह की बात बोल रहे थे। इसके बाद वे दुकानों पर पहुंचा और खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर हड़काया। इसके बाद उन्होंने दुकानदार खुश मुहम्मद से 3 हजार, नीलेश सिंह से 3000 और सागर किराना स्टोर से 6 हजार रुपये वसूल लिए। दुकानदारों से कहा कि हर महीने 5 हजार रुपए देते रहोगे तो हमें नहीं आना पड़ेगा। जिस पर दुकानदारों को शक हो गया। जिस पर उन्होंने पूछताछ की तो चारों हड़बड़ा गए। दो लोग मौके से भाग गए।जबकि दो लोगों को उन्होंने दबोच लिया। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि रवि उर्फ ओम, तुशंक, अशहद आरिफ और शशांक शुक्ल फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली कर रहे थे। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है

जिले मे नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया

Posted: 12 Aug 2021 04:47 AM PDT


सुलतानपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग  द्वारा  पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में गुरुवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त प्रवक्ताओं तथा सहायक अध्यापको को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0  आर 0ए0 वर्मा के द्वारा गृह जनपद से नियुक्त 4 प्रवक्ताओ तथा 82 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इससे पूर्व पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में लखनऊ के लोक भवन से मुख्यमंत्री, उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ, माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश कुमार शर्मा तथा माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम तथा उनके उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए ,सजग, संवेदनशील व सक्रिय शिक्षक की भूमिका में कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।  जनपद से अर्थशास्त्र व हिंदी विषय के  एक–एक पुरुष प्रवक्ता तथा गृह विज्ञान की 2 महिला प्रवक्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया, जबकि हिंदी विषय के 43, संस्कृत विषय के 1 व सामाजिक विज्ञान के 38 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला विकास अधिकारी डॉ डी आर विश्वकर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संयोजन केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के उपरांत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त प्रवक्ताओ व सहायक अध्यापकों की नियुक्ति से विभाग की गुणवत्ता में वृद्धि तथा नई शिक्षा नीति लागू करने की योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई तथा अतिथियों को धन्यवाद देकर किया।कार्यक्रम में  जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0 आर0 विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक वी0पी0 सिंह तथा जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार , माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश मौर्य, सूर्यभान, अब्दुल कादिर, लालमणि दूबे,  प्रवक्ता गायत्री तिवारी और अबू मोहम्मद माजिद आदि उपस्थित रहे। 

भाई ही निकला अपने भाई कातिल,पुलिस ने हत्यारे भाई को किया गिरफ्तार

Posted: 12 Aug 2021 02:58 AM PDT


सुलतानपुर जिले मे बीते 8 अगस्त को धंमौर थाना क्षेत्र के हाजीपट्टी गाँव निवासी अब्दुल नबी पुत्र अब्दुल अलीन उम्र लगभग (20) वर्ष का खून से लतपत शव घर के अन्दर मिला।सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी।आखिरकार हत्यारे तक पुलिस पहुचने में कामयाब हो गयी पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा के आदेश में अपराध पर अंकुश लगाने व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए लगातार थाना क्षेत्र में दबिश दे रहे थानाध्यक्ष सीताराम यादव की सूझबूझ व गहन तफदिस बाद गुरुवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।पुलिस की माने तो भाई से दिली जलन रखने वाले भाई ने ही अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया।पुलिसिया जांच के दौरान हत्याकांड की वजह पैसा व दिली ईर्ष्या की बात सामने आई है।पिता ने अपने छोटे बेटे अब्दुल नबी को व्यापार करने के लिए 10 लाख रुपये दिया था। वही बड़े पुत्र के अब्दुल आखिर खान के पैसे मांगने पर कहा कि छोटे भाई के व्यवसाय में हाथ बटाओ और व्यापार सफल करो।बस इसी बात से खुन्नस खाए अब्दुल आखिर खान ने मन ही मन मे अपने ही छोटे भाई के खिलाफ इतना जहर भर लिया कि उसकी चाकुओं से गोद-गोद के हत्या कर डाली।पुलिस ने हत्यारे भाई से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।

यूपी के 12 जिलों में सेना भर्ती रैली

Posted: 12 Aug 2021 01:17 AM PDT


लखनऊ अगर आप भी देश सेवा करना चाहते हैं और सेना में  शामिल होने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के 12 जिलों - वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र ,देवरिया, चंदौली, गोरखपुर, बलिया, भदोही में सेना भर्ती रैली होने वाली है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। ऐसे में अगर आपने अभी तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सेना की ओर से प्रस्तावित भर्ती रैली की तारीख 6 सितंबर 2021 से 30 सितंबर 2021 तक है। अप्रैल 2021 में सेना भर्ती की तैयारी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसे भी टाल दिया गया था और इसके बाद अब एक बार फिर भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया है।इस भर्ती रैली के जरिए सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही क्लर्क, सिपाही ट्रेडमैन, सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही टेक्निकल और सिपाही ट्रेडमैन के पदो पर भर्तियां की जाएग, भर्ती रैली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।



पूर्वांचल में सुबह से हो रही झमाझम बारिश

Posted: 12 Aug 2021 12:27 AM PDT


लखनऊ पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन पूर्वांचल के कई इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आज गुरुवार 12 अगस्त को वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बलमरापुर, अम्बेडकरनगर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं। कहीं-कहीं वज्रपात का भी अनुमान जताया गया है 
शुक्रवार 13 अगस्त को गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच,लखीमपुर खीरी व आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसर हैं। इन इलाकों में एक या दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।शनिवार 14 अगस्त को बलिया, देवरिया,गोरखपुर, संतकबीरनगर,बस्ती,महाराजगंज और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी उ.प्र. में अधिकांश स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश हुई। कही-कहीं भारी बारिश होने की भी सूचना है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं।

फौजी पति की मौत,पत्नी ने दे दी जान

Posted: 11 Aug 2021 11:43 PM PDT

लखनऊ सैनिक पति का आखिरी बार चेहरा न देख पाई तो आहत पत्नी ने खुद भी जान दे दी। मामला पारिवारिक विवाद का है । 6 दिन पहले कश्मीर में सैनिक शिविर में जवान की मौत हो गई थी। 10 अगस्त को उसका शव एटा आया था। मायके में रह रही पत्नी जब उसके अंतिम दर्शन करने पहुंची तो लोगों ने उसे पति का चेहरा तक देखने नहीं दिया। इससे आहत होकर पत्नी ने कहा कि मैं यहां नहीं मिल पाई तो ऊपर मिलूंगी और घर जाकर जान दे दी।महिला के परिवार वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित और अपमानित करने का आरोप लगाया है। हालांकि ससुराल वालों का कहना है कि हमने अंतिम दर्शन के लिए नहीं रोका गांव वालों ने भले ही कह दिया हो।जम्मू से अरविंद चौहान का शव गांव बिजौरी में 10 अगस्त को लाया गया था। गांव में ही अंतिम संस्कार हुआ। मायके से अरविंद की पत्नी आरती(24) भी अंत्येष्टि के समय पहुंची थी। लेकिन आरोप है कि उसके ससुराल के लोगों ने उसे पास तक नहीं आने दिया। इससे वह अरविंद के शव को नहीं देख सकी परिजनों का कहना है कि पति का शव सामने पड़ा था और ससुराल के लोगों ने अपमानित करके आरती को दूर हटा दिया।इससे अवसाद में थी। दो दिन से कह रही थी कि मुझे मरना है। मुझे अपने पति  के पास जाना है।अरविंद के पिता राजकुमार का कहना है कि आरती के परिजनों का आरोप गलत है। भीड़ बहुत थी। हमने हमारे परिजनों ने नहीं रोका भीड़ में किसी ने कुछ कह दिया हो, उस पर हम कुछ नहीं कह सकते। उधर आरती के भाई दुष्यंत कुमार का कहना है कि डेढ़ साल से मेरी बहन घर पर ही रह रही थी। अरविंद बात नहीं करते थे। तलाक की बात कहते रहते थे। दोनों की आपस में अनबन शादी के बाद से किसी ने किसी बात पर होती रहती थी

हाईवे पर कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत

Posted: 11 Aug 2021 10:58 PM PDT

 

लखनऊ बस्ती में गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर NH-28 पर एक होटल के पास खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची सुरक्षित बची है। चालक की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायलों का ठीक तरह से इलाज और प्रभावितों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।गैस कटर से काटकर कार में फंसे सभी के शव को बाहर निकाला गया। कार में चालक सहित 7 लोग सवार थे, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग थे। इसमे अनम (13) सुरक्षित बच गई है।मूलरूप से बिहार राज्य के भागलपुर के निवासी 50 वर्षीय अब्दुल अजीज लखनऊ के शारदा नगर में पत्नी और 4 बेटियों के साथ रहते थे। यहां प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे।अब्दुल का ससुराल झारखंड में है। शारदानगर का ही रहने वाला अभिषेक गाड़ी चला रहा था।सुरक्षित बची अनम(13) ने बताया हम सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ टक्कर हो गई। अम्मी, अब्बू और हम सब फंस गए थे। चारो तरफ खून ही खून था। कोई बोल नहीं पा रहा था। हमें निकाला गया।

जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी

Posted: 11 Aug 2021 10:30 PM PDT


सुलतानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया ।          जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये आम जन  उपस्थित रहे।  

Post Bottom Ad

Pages