तहकीकात न्यूज़ |
- गांवों का खेल कुस्ती गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र से तहकीकात न्यूज़ पर लाईब
- विश्वविद्यालयो में खाली पदो के लिए आवेदन आमंत्रित
- फोरलेन के बगल में मिला अज्ञात महिला का शव
- विजली की लगातार कटौती से परेशान उपभोक्ता, हाइडिल का फोन नाट रिचेबल
| गांवों का खेल कुस्ती गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र से तहकीकात न्यूज़ पर लाईब Posted: 14 Aug 2021 05:52 PM PDT कृपा शंकर चौधरी गांवों का खेल कुस्ती गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र से तहकीकात न्यूज़ पर लाईब गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस पर अपने दर्शकों के मांग पर तहकीकात न्यूज़ द्वारा गोरखपुर की ग्रामीण क्षेत्र खोराबार में कई दशकों से आयोजित होने वाले कुस्ती का लाईब कबरेज किया जाएगा। कार्यक्रम को दिखाने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छिपे हुए प्रतिभा से देश और विश्व को दिखाना है। |
| विश्वविद्यालयो में खाली पदो के लिए आवेदन आमंत्रित Posted: 14 Aug 2021 07:44 AM PDT विश्वविद्यालयो में खाली पदो के लिए आवेदन आमंत्रित वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी तथा सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में खाली पदो के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में विभिन्न विभागों में अध्यापकों के74 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में खाली 89 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें प्रोफेसर पद के लिए 18, एसोसिएट प्रोफेसर के 17 असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 54 पद शामिल हैं । आनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2021तक अन्तिम तिथि है। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में प्रोफेसर 11 , एसोसिएट प्रोफेसर वह असिस्टेंट प्रोफेसर के 56 पद है इसके अलावा एक अनुसंधान निदेशक, एक पुस्तकालय अध्यक्ष व 14 सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस प्रकार कुल 90 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है |
| फोरलेन के बगल में मिला अज्ञात महिला का शव Posted: 14 Aug 2021 08:31 AM PDT कृपा शंकर चौधरी फोरलेन के बगल में मिला अज्ञात महिला का शव गोरखपुर। खोराबार थानान्र्तगत जंगल चौरी गांव में शनिवार की दोपहर एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग फोरलेन पर टहलने निकले थे। इस दौरान उन्हें एक महिला का शव दिखाई दिया।जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । आसपास के लोगों को भी बुला कर महिला को दिखाया गया पर उसकी पहचान नहीं हो सकी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला क्षेत्र की रहने वाली नहीं है । कडजहां चौकी प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने बताया कि जो लाश मिली है उस महिला की उम्र तकरीबन 25 -26 वर्ष होगी।उसने पीले कलर का सलवार और सफेद मेहरून सूट पहने हुए हैं। बरसात के कारण शव पूरी तरह से भीग कर अकड़ गया है। |
| विजली की लगातार कटौती से परेशान उपभोक्ता, हाइडिल का फोन नाट रिचेबल Posted: 14 Aug 2021 07:18 AM PDT विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर विजली की लगातार कटौती से परेशान उपभोक्ता, हाइडिल का फोन नाट रिचेबल गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा कस्बे मे खोराबार के विद्युत उपकेन्द्र के जगदीपुर हैंडिल से आज शनिवार को 1.बज कर 50 मि,से बिजली गुल है। एंव उमस भरी गर्मी से बिजली उपभोक्ता बेहाल है। आलम यह है कि बिजली उपभोक्ता आक्रोश मे है एंव लोगों का आरोप है कि प्रति दिन शाम 8 बजते ही रोज बिजली गुल हो जाती है और अब तो दिन मे भी कई घंन्टे जगदीशपुर के हैडिंल से बिजली कट हो रही है। दूसरी तरफ बिजली उपभोक्ता हैडिंल पर फोन कर के बिजली गुल होने की जानकारी लेना चाहते हैं तो हैडिंल का फोन अधिकांश नाट रिचबुल बोलता है। चिंतनीय बात यह है कि इस दशा में अब उपभोक्ता किससे जानकारी प्राप्त करें । शिकायत मिलने पर लाईन कर्मचारियों से भी सम्पर्क करने को कोशिश किया गाय मगर शनिवार को शाम 6,50 तक कर्मचारी के नंबर पर भी नही सम्पर्क हो सका। दूसरी तरफ खबर लिखे जाने तक लाईट नही आई है! |
| You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |