प्राइमरी का मास्टर ● इन |
- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के शिक्षकों ने घेरा मंत्री का आवास, रखी नियमितीकरण की मांग
- एडेड माध्यमिक स्कूलों के 20 फीसद शिक्षकों का होगा तबादला
- माध्यमिक : शैक्षिक कैलेंडर जारी नहीं और खुलेंगे स्कूल, काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षक
- हाथरस : वित्तीय वर्ष 2020-21 के फॉर्म 16 और 26AS में भिन्नता की स्थिति में 25 अगस्त तक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में
- हाथरस : 32 बीएलओ को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी, देखें
| राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के शिक्षकों ने घेरा मंत्री का आवास, रखी नियमितीकरण की मांग Posted: 13 Aug 2021 07:11 PM PDT राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के शिक्षकों ने घेरा मंत्री का आवास, रखी नियमितीकरण की मांग लखनऊ : राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 14 साल से पढ़ा रहे संविदा शिक्षकों ने नियमितीकरण और एजेंसी के माध्यम से संविदा को न करने की मांग को लेकर शुक्रवार को समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के आवास का घेराव किया। अचानक मंत्री आवास पहुंचे शिक्षकों के हुजूम से सुरक्षाकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आननफानन शिक्षकों को समझाकर शांत कराया, लेकिन शिक्षक मंत्री से मिलने के लिए उनके आवास के पास डटे रहे। मंजू लता सिंह सहित शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री से मुलाकात की। मंत्री ने पूर्व की भांति संविदा चलने का आश्वासन दिया, लेकिन शिक्षक लिखित आश्वासन की मांग कर रहे थे। राजकीय आश्रम पद्धति शिक्षक कल्याण समिति की अध्यक्ष मंजू लता सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक सुबह ही मंत्री आवास के पास पहुंच गए थे। मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू होते ही गौतमपल्ली की पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं माना। मंजू लता सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत प्रदेश के 102 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में 1138 संविदा शिक्षकों की तैनाती पिछले 14 वर्षों से है। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के सरकारी आवास के बाहर धरना देते राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के शिक्षक |
| एडेड माध्यमिक स्कूलों के 20 फीसद शिक्षकों का होगा तबादला Posted: 13 Aug 2021 07:06 PM PDT एडेड माध्यमिक स्कूलों के 20 फीसद शिक्षकों का होगा तबादला लखनऊ : एडेड माध्यमिक स्कूलों के 20 फीसद शिक्षकों का ही आनलाइन तबादला किया जाएगा। अधियाचित यानी जिन पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी हो चुका है, उनके सापेक्ष तबादले नहीं होंगे। यदि किसी वजह से तबादले का आदेश भी हो जाता है तो उसे निरस्त माना जाएगा। शासन ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिया है, तबादला सूची अब जल्द जारी होगी। प्रदेश के अशासकीय सहायताप्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों का पहली बार आनलाइन स्थानांतरण होना है। इसके लिए गुणांक तय करके शिक्षकों से आनलाइन आवेदन लिए गए हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने तीन अगस्त को शासन को प्रस्ताव भेजा था कि तबादले की सीमा तय कर दी जाए, ताकि एक ही स्कूल से कई शिक्षक हटने से पठन-पाठन प्रभावित न हो। |
| माध्यमिक : शैक्षिक कैलेंडर जारी नहीं और खुलेंगे स्कूल, काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षक Posted: 13 Aug 2021 07:00 PM PDT माध्यमिक : शैक्षिक कैलेंडर जारी नहीं और खुलेंगे स्कूल, काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षक लखनऊ : प्रदेश के माध्यमिक स्कूल सोमवार से खुलने जा रहे हैं। कोविड-19 के तहत कालेजों को खोलने की गाइडलाइन जारी की जा चुकी है, लेकिन अब तक माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध स्कूलों का शैक्षिक कैलेंडर जारी नहीं हो पाया है। यह तब है, जबकि जुलाई माह में ही अनुमानित कैलेंडर जारी करके विभाग ने संयुक्त मंडलीय शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षकों से सुझाव मांगे थे, ताकि उसी के अनुरूप बदलाव किया जा सके। काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षक : माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई का आगाज शिक्षकों के कड़े विरोध के बीच होगा। शासन ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दो पालियों में स्कूल संचालित करने का आदेश दिया है। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें सुबह आठ से शाम साढ़े चार बजे तक ड्यूटी करनी होगी, जो शिक्षा संहिता के नियमों का उल्लंघन है। सरकार इस पर पुनर्विचार करे। |
| Posted: 13 Aug 2021 05:32 AM PDT |
| हाथरस : 32 बीएलओ को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी, देखें Posted: 13 Aug 2021 04:56 AM PDT |
| You are subscribed to email updates from प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |





