सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 16, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


जिला पंचायत की सामान्य बैठक हुई आयोजित

Posted: 16 Aug 2021 05:22 AM PDT


सुलतानपुर।जिला पंचायत  की सामान्य बैठक अध्यक्ष, जिला पंचायत  ऊषा सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा नामित पर्यवेक्षक मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन के पर्यवेक्षण में आज सम्पन्न हुई, जिसमें बैठक का कोरम पूरा रहा। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हरिओम नारायण चन्द द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सदन को सुनाया गया, जिसकी सदन द्वारा सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत सरकार द्वारा पन्द्रहवां वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के सापेक्ष (अनटाइड एवं टाइड ग्राण्ट) की कार्य योजना एवं पंचम राज्य वित्त आयोग की वित्तीय वर्ष 2021-22 की कार्य योजना का सर्वसम्मति से सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों को कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया ।   इस अवसर पर विधायक सुलतानपुर सूर्यभान सिंह,  विधायक जयसिंहपुर सीताराम वर्मा, विधायक लम्भुआ देवमणि द्विवेदी,  सदस्य विधान परिषद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, ब्लाक प्रमुख बल्दीराय, धनपतगंज, लम्भुआ, करौंदीकला, मोतिगरपुर, भदैयाॅ,  सदस्यगण जिला पंचायत एवं राकेश कुमार यादव, प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र बहादुर सिंह, राजस्व निरीक्षक आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने अध्यक्ष  की अनुमति से बैठक में उपस्थित  सदस्यगण, प्रमुखगण एवं  विधायकगण का आभार व्यक्त किया एवं बैठक समाप्ति की घोषणा की।

आई0टी0आई0 एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु कैम्पस चयन प्रक्रिया का आयोजन 18 अगस्त को

Posted: 16 Aug 2021 05:16 AM PDT


सुलतानपुर। राजकीय औद्योगिक संस्थान पयागीपुर, सुलतानपुर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि पडगेट इलेक्ट्राॅनिक प्राइवेट लिमिटेड ए-23 सेक्टर 60 नोएडा, गौतमबुद्ध नगर(उ0प्र0)  द्वारा 18 अगस्त, 2021 को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पयागीपुर, सुलतानपुर (उ0प्र0) में हाईस्कूल, आई0टी0आई0 एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु- 18 से 28 वर्ष के पुरूष अभ्यर्थियों हेतु एक कैम्पस चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। हाईस्कूल/इण्टर उत्तीर्ण-रूपया 10572/- प्रतिमाह,आई0टी0आई0उत्तीर्ण-11284/- प्रतिमाह,डिप्लोमा उत्तीर्ण-12309/- प्रतिमाह(इसमें अटेन्डेन्स एवार्ड-1000/- एवं पंचिंग एलाउन्स-550/- सम्मिलित है) दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त एक्सेल प्लेसमेन्ट औरंगाबाद, महाराष्ट्र द्वारा आई0टी0आई0 उत्तीर्ण पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों हेतु अप्रेन्टिस प्रशिक्षण के लिये(रूपया 9000/- से 11000/- प्रतिमाह) एक कैम्पस चयन प्रक्रिया का भी आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठायें।  उन्होंने समस्त अभ्यर्थी संस्थान परिसर में कोविड-19 के अन्तर्गत निहित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करें एवं साथ ही सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन भी करें। किसी भी अभ्यर्थी को मास्क के बिना साक्षात्कार में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।

संत तुलसीदास पी0जी0 कॉलेज कादीपुर ने जीता वन डिस्टिक वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड

Posted: 16 Aug 2021 05:12 AM PDT


सुलतानपुर।महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल आफ रूरल एजुकेशन, जो उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन है, के द्वारा पूरे देश में 400 संस्थानों को वन डिस्टिक वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड प्रदान किए जाते हैं।इस पुरस्कार के लिए जनपद  के संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर का चयन किया गया है। यहां पर जल संरक्षण के लिए तालाबों का निर्माण, उसमें प्राकृतिक वनस्पतियों श्वेत कमल आदि एवं वन्यजीवों के संरक्षण की व्यवस्था के अतिरिक्त, सोलर पैनल द्वारा विभिन्न संकाय को सुसज्जित करने व स्वच्छ वातावरण के लिए संस्थान को सम्मानित किया । सोमवार को संस्थान के प्राचार्य जितेंद्र मिश्रा जी को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक वी0पी0 सिंह तथा जिला समन्वयक शैलेंद्र चतुर्वेदी की उपस्थिति में सम्मानित किया।आज अपरान्ह 2ः00 बजे से 4ः00 बजे तक ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया ।जिसमें जनपद के 50 से अधिक महाविद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया और जल, हरियाली, अनुपयोगी पदार्थों, सैनिटाइजेशन, उर्जा सदुपयोग तथा गोद लिए गए गांव की स्वच्छता आदि पर विचार व्यक्त किये। वर्कशॉप की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने प्राचार्य जितेंद्र मिश्र को संस्थान की उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्राचार्य जितेंद्र मिश्र ने बताया कि पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र तथा रूपये 5000/- की धनराशि प्राप्त हुई है, जिसे संस्थान के परिसर को सुसज्जित करने के लिए खर्च किया जाएगा और यह पुरस्कार अन्य सभी विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत और पथ प्रदर्शक का कार्य करेगा।

उत्कृष्ट कार्य हेतु डी डी ओ को डीएम ने किया सम्मानित

Posted: 16 Aug 2021 05:04 AM PDT


सुल्तानपुर।जिलाधिकारी  रवीश गुप्ता ने डी डी ओ डा0 डी आर विश्वकर्मा को शासन की योजनाओं को बेहतर ढंग से जनमानस तक पहुंचाने के लिए  सम्मानित किया जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा लागू की गई योजनाओं को डी डी ओ  ने बहुत ही सुचारू रूप से जनमानस तक पहुंचाने का काम किया है जल जीवन मिशन योजना ,  मिशन शक्ति अभियान अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स चाइल्ड डे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कोविड-19 में होम आइशोलेशन  पंचायत चुनाव का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन आदि  का सफल क्रियान्वयन इसका जीता जागता उदाहरण है डाक्टर विश्वकर्मा बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं इनके द्वारा जो ठान लिया जाता है उसका कार्यान्वयन जमीनीस्तर पर दिखता है।आज इनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु इन्हें सम्मानित करने का अवसर मिला है हम सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए । इस अवसर पर सी डी ओ अतुल वत्स ए डी एम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय ए डी एम ई, सी आर ओव सभी एस डी एम मौजूद रहे।

शादी के तीसरे दिन दूल्हे को सोता छोड़कर दुल्हन नकदी और जेवर लेकर हुई फरार

Posted: 16 Aug 2021 12:55 AM PDT

                                              

लखनऊ लुटेरी दुल्हन ने भाई के साथ मिलकर ससुलियों को लूट लिया। शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन जेवर और नकदी लेकर अपने भाई के साथ फरार हो गई। सुबह जब दूल्हे की आंख खुली तो कमरे का नजारा देख वह दंग रह गया। दुल्हन की इस करतूत से परिवार में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद दूल्हे ने दुल्हन और उसके भाई के खिलाफ 30 हजार की नकदी और तकरीबन 45 हजार के जेवर लेकर शादी के घर से फरार होने की पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुल्हन और उसके भाई की तलाश में बिहार सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।मामला सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम करसा का है।, यहां के निवासी प्रमोद कुमार अपने दोस्त कमलेश के साथ शादी करने के लिए 3 दिन पहले बिहार के जिला गोपालगंज के ग्राम मगहा गया हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक, वहां के रहने वाले अरविंद नाम के व्यक्ति से दोनों ने मुलाकात की जहां उसने अपनी बहन की फ़ोटो दिखाकर शादी की बात की और बातचीत के बाद दोनों पक्ष राजी हो गए। दूल्हे प्रमोद के मुताबिक, अरविंद ने अपनी बहन किरन के साथ रीति रिवाज के साथ विवाह कराया और उसे विदा कर दिया।दूल्हे के कहना है कि दुल्हन किरन के साथ उसका भाई अरविंद भी बिहार से उसके साथ आया था और अगले दो दिन तक वह वहीं पर रुका और बीती 14 अगस्त की रात दुल्हन 30 हजार की नगदी और शादी में बने तकरीबन 45 हजार के जेवर लेकर अपने भाई के साथ फरार हो गई। सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली तो उनके होश फाख्ता हो गए।सुबह जब किरन और उसका भाई अरविंद गायब मिले तो दूल्हे के होश उड़ गए। परिवार ने दोनों की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही मिल सका। 

23 अगस्त से 6 से 8वीं और एक सितंबर से 1 से 5वीं तक के स्कूल खोलने की तैयारी

Posted: 16 Aug 2021 12:52 AM PDT


लखनऊ आज यूपी में  9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खुल गए हैं। अब अगले चरण में 6-8वीं और 1-5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए स्कूल खोलने की तैयारी है। सोमवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए बनी टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके आदेश दिए हैं।इसके बाद सरकार ने पहले 23 अगस्त से 6-8वीं तक के स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद 1 सितंबर से कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने अफसरों को इसके लिए डिटेल गाइडलाइन बनाने के लिए भी कहा है।

चार महीने बाद स्कूल मे कक्षाएं शुरू

Posted: 15 Aug 2021 11:20 PM PDT


लखनऊ ऑनलाइन स्टडी से ऊब चुके स्टूडेंट्स एक बार फिर से पुराने अंदाज में अपनी पढ़ाई को रफ्तार देते नजर आये। हालांकि आज पहला ही दिन था। लेकिन स्टूडेंट्स के चेहरे में खुशी के भाव साफ झलक रहे थे। लंबे इंतजार के बाद आज से नौवीं से लेकर बाहरवीं तक के छात्रों की कक्षाएं शुरू हो गई है। बच्चों ने स्कूल जाने के लिए रविवार रात को ही सब तैयारी कर ली थी। सुबह होते ही वह स्कूल जाने के लिए व्याकुल दिखे। सभी स्टूडेंट्स समय से स्कूल पहुंचे। इस दौरान शहर की सड़कों पर एक बार फिर से स्टूडेंट्स अपनी साईकिल, स्कूटी और घर वालो के साथ स्कूल जाते दिखाई दिये। लगभग चार महीने बाद क्लासरूम में बैठकर सहपाठियों के साथ पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने टीचर से डाउट्स भी क्लियर किए। वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से भी कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए सभी  तैयारियां की गई हैं।

शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को मारी कुल्हाड़ी

Posted: 15 Aug 2021 11:19 PM PDT


लखनऊ एक नशेबाज ने शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में कुल्हाडी से हमला कर दिया। सिर व पीठ पर कुल्हाड़ी लगने से महिला लहूलुहान हो गई। आरोपी पति बच्चों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर भाग निकला। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।लखनऊ के गोतमीनगर विस्तार थाना पुलिस के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार राम आसरे का पुरवा निवासी अधेड़ चंदर शराब का लती है। रविवार रात उसका पत्नी कलावती से शराब के लिए पैसे न देने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कलावती कुल्हाड़ी के सिर व पीठ पर लगने से घायल हो गई। घटना के बाद से चंदर फरार है। कलावती के बेटे गोलू ने छोटे भाई संदीप और रंजीत की मदद से पुर्निया चौराहे के पास एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत या पुलिस को तहरीर नहीं दी है। एहतियातन आरोपी पति चंदर की तलाश की जा रही है।

जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी

Posted: 15 Aug 2021 10:39 PM PDT


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने  कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में  जनता दर्शन में आये जन सामान्य की कोविड -19 की टेस्टिंग कराने के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया ।  जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।  


एक बाइक पर सात सवारी,पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर बोला,बाइक पर नहीं तो परिवार पर तो करो रहम

Posted: 15 Aug 2021 10:26 PM PDT


लखनऊ यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नियम तोड़ने पर कार्रवाई भी करती है। इसके बावजूद कुछ लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे देखकर पुलिसकर्मी ने नियम का उल्लंघन करने वाले के सामने हाथ जोड़ लिए।  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर के माया पैलेस चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने एक बाइक पर सात लोगों को सवार देखा। यह देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गया। उसने ने बाइक रुकवा ली। बाइक पर युवक एक महिला और सात बच्चे सवार थे। पुलिसकर्मी के पूछने पर बाइक चालक ने बताया कि वह अस्पताल गया था। अब अपने परिवार के साथ घर लौट रहा है।  पुलिसकर्मी ने चालान काटने से पहले हाथ जोड़कर उसे यातायात नियमों के प्रति समझाया। कहा कि बाइक पर नहीं तो परिवार पर तो करो रहम। यमराज से डरिए। इसके बाद युवक की बाइक का नियमों के तहत चालान कर दिया गया।इस तस्वीर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर किया है।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि

Posted: 15 Aug 2021 10:15 PM PDT

 


लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में लोक भवन के प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे।अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर इस बार राजधानी लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। साल 2018 में एक लंबी बीमारी से जूझने के बाद पूर्व  पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखरी सांस ली थी।भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर काव्य नाटक मेरी यात्रा-अटल यात्रा का मंचन होगा। केजीएमयू कन्वेन्शन सेंटर की स्मृति सभा में इस नाटक का मंचन पं. अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन करा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि 16 अगस्त को अटल बिहारी बाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में शाम छह बजे भव्य आयोजन होगा योगी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करने वाले 15 साथियों का भी आज सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Post Bottom Ad

Pages