ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- बौंसी न्यूज़: दवा का ओवरडोज खाने से युवक की हालत बिगड़ी, किया गया रेफर
- बौंसी न्यूज़ : पुलिस ने युवक को 2 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
- बौंसी न्यूज़: उत्पाद विभाग ने ट्रक से 335 कार्टून शराब किया बरामद जूट के बोरों में छिपाकर शराब की हो रही थी तस्करी
- पंजवारा न्यूज: 17 बोतल बियर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
- पंजवारा न्यूज: पंजवारा में यातायात पुलिस ने वसूला आठ हजार रुपए का जुर्माना
- Jamtara News:बालू घाट निरीक्षण
- Jamtara News:विधायक डॉ अंसारी कभी बाइक तो कभी चार पहिया वाहन भी गिफ्ट करते हैं।
- Jamtara News:स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई।
- Jamtara News:हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा
- Jamtara News:आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से घर घर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया
- Jamtara News:सभी निर्माणाधीन पीएम आवास का निर्माण कार्य प्रगति में
- Jamtara News:जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड्डा एवं उदल बनी मैदान में स्थापित बंजारन के टेंट का गहन जांच किया गया।
- Godda News: बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा- उपायुक्त
- Godda News: 23 एवं 24 अगस्त को फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जाएगा
- Godda News: आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम आज
| बौंसी न्यूज़: दवा का ओवरडोज खाने से युवक की हालत बिगड़ी, किया गया रेफर Posted: 12 Aug 2021 08:13 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। थाना क्षेत्र के दलिया गांव में गुरुवार को 25 वर्षीय युवक द्वारा दवा का ओवरडोज खाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद युवक की युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में युवक विक्रम राउत को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। बताया गया कि, युवक की हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं जानकारी दी गई कि, युवक ने गलती से दवा का ओवरडोज खा लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं परिजनों में इस घटना को लेकर चिंता बनी हुई हैै। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| बौंसी न्यूज़ : पुलिस ने युवक को 2 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार Posted: 12 Aug 2021 08:11 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। थाना क्षेत्र के कुड़रो मोर समीप से पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को 2 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि, आरोपी सतीश कुमार झारखंड की तरफ से शराब लेकर आ रहा था। जिस दौरान जांच करने पर उसके पास दो बोतल विदेशी शराब जप्त किया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। रेफरल अस्पताल में आरोपी का कोरोना जाँच कराकर उत्पाद अधिनियम के तहत युवक को बांका जेल भेज दिया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 12 Aug 2021 08:19 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। थाना क्षेत्र के सुखनिया पुल से उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार देर रात ट्रक से 335 कार्टून विदेशी शराब जप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, सुखनियां पुल के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक (HR 55S 2734) को जांच हेतु रुकने का इशारा किया। लेकिन ट्रक चालक ने इसे बढ़ाते हुए कुछ दूर आगे जाकर ट्रक को रोक दिया और खुद भाग खड़ा हुआ। मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने चालक को खदेड़ कर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर चालक भाग निकलने में कामयाब रहा। उत्पाद टीम ने वापस लौट कर ट्रक की तलाशी ली तो उनकी आंखें फटी रह गईं। ट्रक पर जूट की खाली बोरियों के नीचे बड़े पैमाने पर शराब की पेटियां दबाकर रखी गई थीं। जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रक पर ओल्ड हैबिट व्हिस्की की 335 पेटियां लदी थीं। इनमें कुल 8604 बोतल थे, जिनकी कुल मात्रा 2988 लीटर है। उन्होंने बताया कि शराब की बोतलों पर अंकित मूल्य के अनुसार जप्त शराब की कीमत 29 लाख 56 हजार 800 रुपये आंकी गई है। बरामद शराब में 750ml के 103 कार्टून, 375ml के 157 कार्टून तथा 180ml के 75 कार्टून शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की बॉटलिंग जैमिनी डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर 4/5, टाटा सिल्वे इंडस्ट्रियल एरिया, फेज- 2, रांची के द्वारा की गई है। इस संबंध में वाहन मालिक, अज्ञात चालक एवं अन्य के विरुद्ध बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मालूम हो कि, बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके शराब तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है। इस कारोबार की जड़ें मुख्य रूप से झारखंड के अलग-अलग बड़े शहरों में हैं, जहां से बिहार में खपाने के लिए तस्करों के जरिए बड़े पैमाने पर शराब की आपूर्ति लगातार हो रही है। झारखंड से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में तस्करी के शराब पहुंचाने के लिए बांका जिले की विभिन्न सड़कों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इसे रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर झारखंड से लगी बांका जिले की सीमा पर अलग-अलग प्रमुख सड़कों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। लेकिन इन चेक पोस्टों पर क्या चल रहा है, किसी से छिपी हुई बात नहीं है। इन चेक पोस्टों को पार करने के बाद ही जिले के अंदरूनी हिस्से में शराब की बड़ी-बड़ी खेप पहुंच रही है, जिन्हें उत्पाद विभाग के छापामार दस्ते अपना शिकार बना रहे हैं। अलबत्ता सवाल लाजमी है कि जब चेक पोस्ट पर शराब तस्करों को रोकने के इंतजामात हैं तो फिर वे बांका जिले के अंदरूनी हिस्से तक या फिर इस जिले से होकर राज्य के दूसरे हिस्से में कैसे पहुंच रहे हैं? कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| पंजवारा न्यूज: 17 बोतल बियर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार Posted: 12 Aug 2021 08:06 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को 17 बोतल बियर के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान11 बजे के लगभग पंजवारा थाना पुलिस ने क्षेत्र के विक्रमपुर पुल के समीप एक बिना नंबर पैशन प्रो बाइक सवार युवक को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा इस दौरान पुलिस ने युवक को खदेड़ कर मौके से गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलडीहा गांव निवासी रवि राकेश सोरेन पिता तन्नु सोरेन के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के क्रम में उसके पास मौजूद बैग से 17 बोतल किंगफिशर ब्रांड का 500 मिली मात्रा का बीयर बरामद कर लिया एवं तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त करते हुए युवक पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक को शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया जाएगा। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| पंजवारा न्यूज: पंजवारा में यातायात पुलिस ने वसूला आठ हजार रुपए का जुर्माना Posted: 12 Aug 2021 08:05 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवरा में गुरुवार को यातायात पुलिस बांका की टीम ने पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर विक्रमपुर मोड़, खुशहालपुर मोड़, लीला बाबा स्थान पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक यातायात पुलिस के निशाने पर रही। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से कुल आठ हजार रुपए का जुर्माना वसूला । अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस के एएसआईअर्जुन कुमार अनु ने किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Jamtara News:बालू घाट निरीक्षण Posted: 12 Aug 2021 07:46 AM PDT ग्राम समाचार, जामताड़ा। जामताड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद ने पुलिस बल की मौजूदगी में गुरुवार को अजय नदी स्थित बाघ धारा बालू घाट एवं आसपास क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जिला खनन पदाधिकारी के वाहन बाघ धारा बालू घाट पहुंचने से पूर्व ही अवैध रूप से बालू लगा रहे ट्रैक्टर चालकों को सूचना मिल गई और छापेमारी से पूर्व ट्रैक्टर लेकर चालक भागने में सफल रहा। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया की कीचड़ युक्त मार्ग में वाहन से नहीं बल्कि पैदल चलकर बालू घाट पहुंचना पड़ा इससे पूर्व ट्रैक्टर चालकों को छापेमारी की भनक लग गई और बालू घाट में बालू लदा रहे ट्रैक्टर को लेकर भागने में चालक सफल रहे। बालू घाट निरीक्षण के उपरांत जिला खनन पदाधिकारी समीप स्थित गांव पहुंचे गांव में ग्रामीणों से अपील किया कि अवैध बालू परिवहन एवं उत्खनन कार्य को रोकने में सहयोग करें। ग्रामीणों के सहयोग से ही बालू उत्खनन एवं परिवहन पर लग सकता है। |
| Jamtara News:विधायक डॉ अंसारी कभी बाइक तो कभी चार पहिया वाहन भी गिफ्ट करते हैं। Posted: 12 Aug 2021 07:43 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा।जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी गरीबों के मसीहा कहे जाते हैं। साथ ही साथ कार्यकर्ता के सुख दुख में भी हमेशा खड़े रहते हैं। कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित के लिए विधायक डॉ अंसारी कभी बाइक तो कभी चार पहिया वाहन भी गिफ्ट करते हैं। आज भी बेहतर कार्य करने वाले दो कार्यकर्ता रुपेश यादव एवं राजू दत्ता को चार पहिया वाहन पुरष्कार प्रदान किया। विधायक की इस प्रकार की कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में जोश देखा जाता है। हर वर्ष विधायक डॉ अंसारी बेहतर कार्य करने वाले युवा कार्यकर्ताओं को पुरष्कृत करते हैं। साथ ही कभी बच्चों को भी स्कूटी प्रदान उनके होंशला को बढ़ाते हैं। बता दें कि राजू दत्ता एवं रूपेश यादव दो साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पूर्व वे भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस में आने के बाद काफी मेहनत कर संगठन को मजबूत किया। इसलिए विधायक जी ने दोनो को सम्मानित कर उनके होंशला को बढ़ाया। विधायक जी ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता जो दिन-रात पार्टी के लिए काम करते हैं, निश्चित तौर पर उन्हें आगे लाने का काम करते हैं। उन्हें खुशी हो रही है कि यह लोग अपनी मेहनत से आज यहां तक पहुंचे है। इस उपलब्धि लिए भी उन्होंने दोनों कार्यकर्ता को बधाई दिया। विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि निश्चित तौर पर वह राजनीति में सेवा करने के लिए और युवाओं को आगे लाने के लिए आए हैं। |
| Jamtara News:स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई। Posted: 12 Aug 2021 06:26 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बुधवार को समाज कल्याण समिति कार्यालय में राजा अजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल मुख्य अतिथि बतौर शामिल हुए। बैठक में सर्वप्रथम पिछले साल संपन्न कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा हुई इसके उपरांत आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने चर्चा किया कि प्रत्येक वर्क कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर चित्रांकन सांस्कृतिक समेत अन्य प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता था लेकिन वर्तमान समय में प्रस्तावित तीसरी लहर संकेत दे रहा है। ऐसे विषम परिस्थिति में भीड़ मुक्त वातावरण में झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया साथ ही किसी भी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं करने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि समाज कल्याण समिति कार्यालय परिसर में 9:45 बजे सुबह झंडोत्तोलन का कार्यक्रम पारंपरिक एवं सादगी पूर्ण होगा। समिति के सदस्यों ने समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया। मौके पर समिति के एक सदस्य सुधाकर मंडल का निधन कोरोना के कारण हो गया। दिवंगत आत्मा का शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत धारण कर,चित्र पर माल्यार्पण किया एवं परिवार को सम्मान 15 अगस्त के दिन समाज कल्याण समिति के कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद किए जाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थिति के बावजूद समिति के कार्यों एवं समिति द्वारा अपने दायित्वों का निर्वाहन के लिए दिए योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुई। बैठक में संत एंथोनी स्कूल के निदेशक डीडी भंडारी, डीएवी के प्रिंसिपल सुबोध कुमार दास, श्याम नंदन सहाय, राजकुमार सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, रंजीत प्रसाद यादव अनूप पांडे सुकुमार सरखेल,अनुप पांडे, अजय पांडे,पिंटू गुप्ता, देवेश सेन, तमाल मित्रा, संतोष घोष, राजीव पाल, प्रेम शंकर प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे। |
| Jamtara News:हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा Posted: 12 Aug 2021 06:18 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा। आजसू पार्टी के केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर चल रहे सात दिवसीय न्याय यात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को आजसू नेत्री आभा आर्या ने अपने समर्थकों के साथ जामताड़ा प्रखंड के बेना समेत अन्य गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया। पिछड़े वर्गों को 27 फ़ीसदी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आजसू केंद्रीय नेतृत्व ने गांव गांव में सात दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। आजसू नेत्री ने बताया कि पिछले 7 दिनों से जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आरक्षण की मांग को लेकर न्याय यात्रा के क्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। संपन्न हस्ताक्षर अभियान की प्रगति संबंधित प्रतिवेदन केंद्रीय कमेटी को भेजा जाएगा। बताया नारायणपुर प्रखंड के पोस्ता पंचायत के पतरोडीह, चिरूडीह आदि ग्रामों में लोगों के साथ बैठक में शामिल हुई ।लोगों का भरपूर समर्थन मिला। मौके पर आभा आर्य ने कहा कि अपने अधिकारों की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है इसके लिए एक स्मरण पत्र विभिन्न गांव से हस्ताक्षर करा कर मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है ।मौके पर महावीर मंडल ,राजू राय ,प्रदीप मंडल ,सनाउल अंसारी, मिट्ठू अंसारी आदि शामिल थे। |
| Jamtara News:आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से घर घर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया Posted: 12 Aug 2021 05:51 AM PDT ग्राम समाचार, जामताड़ा। परिवार समाज राज्य एवं विश्व के कल्याण की कामना को लेकर अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से घर घर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। महामारी के प्रस्तावित तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए आर्ट ऑफ लिविंग ने भीड़ मुक्त वातावरण में घर घर रुद्राभिषेक आयोजन करने का प्रयास किया। आर्ट ऑफ लिविंग वैदिक धर्म संस्थान के सौजन्य से गुरुवार को जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्य ओम चौधरी आवासीय परिसर में महामारी नियंत्रण के सभी शर्तों के अनुपालन के साथ रूद्र पूजा संपन्न हुई। मौके पर बेंगलुरु आश्रम से पधारे स्वामी विनोद कुमार एवं वैदिक पंडितों ने पूरा वैदिक विधि -विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई। स्वामी विनोद कुमार ने बताया कि श्रावण के महीना में आर्ट ऑफ लिविंग वैदिक संस्थान की ओर से विश्व शांति के लिए पूरे देश में आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में रुद्राभिषेक कराया जाता है, रूद्र पूजा के बारे में स्वामी ने बताया कि रूद्र पूजा भारत की एक प्राचीन पद्धति है , जिसका अनुसरण युगो युगो से किया जाता रहा है। रूद्र का अर्थ है शिव जो कल्याण कारक है , और दुष्ट विनाशक भी । पूजा का अर्थ है जो पूर्णता से उत्पन्न होती है। यह संसार शक्ति की लीला है सकारात्मक एवं नकारात्मक, सृजनात्मक एवं विध्वंसआत्मक । जब हम शिव की आराधना करते हैं जो कि रूपांतर के अधिष्ठाता देव हैं, व्याधि , अवसाद एवं विषाद के रूप में उपस्थित हमारी सारी नकारात्मक ऊर्जा को शांति , समृद्धि एवं आनंद में रूपांतरित कर देते हैं। तदनंतर हमारे शरीर, मन और आत्मा में शांति अधिष्ठापित हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि पूजा के दौरान जो भी संकल्प लेकर लोग श्रद्धा- भक्ति, विश्वास के साथ पूजा में बैठकर ध्यान करते हैं, उनके द्वारा लिया गया संकल्प शिव पूरा करते हैं। रूद्र पूजा कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन विजय भगत,प्रशिक्षक रेनू पोद्दो पात्र , रुण्टी चंद्रा, अजय चांद, आशा गुप्ता , श्रावणी चांद , ओम चौधरी , बिनती देबि , अंजू चौधरी ,रिंकी चौधरी , अरुण चौधरी ,बिजय भगत आदि शामिल हुए। पूजा के पश्चात भजन , सत्संग के बाद प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया। |
| Jamtara News:सभी निर्माणाधीन पीएम आवास का निर्माण कार्य प्रगति में Posted: 12 Aug 2021 05:46 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा।जामताड़ा : वंचित परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिले एवं स्वीकृत पीएम आवास का निर्माण कार्य समय पर गुणवत्तापूर्ण संपन्न हो इसी उद्देश्य को लेकर गुरुवार को नप जामताड़ा के वार्ड संख्या 6 स्थित पांडेडीह समेत अन्य मोहल्लों में नप पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने जनसंवाद अभियान चलाया। मौके पर लाभुक द्वारा किए जा रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के प्रगति का जायजा लिया। मंडल ने बताया कि सभी निर्माणाधीन पीएम आवास का निर्माण कार्य प्रगति में है। सभी को आवास समयावधि में पूरा करने एवं आवास निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा ,मंडल ने कहा आवास इतना जल्दी बनेगा लागत उतना ही कम लगेगा जो निर्धारित समयावधि में एवं गुणवत्तापूर्ण आवास पूर्ण कर लेंगे उन्हें नगर पंचायत सम्मानित करेगा, आवास निर्माण के प्रगति को देखने पहुंचे पूर्व अध्यक्ष पर प्रसन्नता व्यक्त किया, लाभुकों ने बताया कि वीरेंद्र मंडल के अथक प्रयास से ही आवास मिलना संभव हो पाया है। इनके निगरानी मेें घर बनना भी सौभाग्य की बात है। साथ ही साथ गृह प्रवेश इनकी उपस्थिति में होगा ऐसा प्रयास हम सब कर रहे हैं। लोगों ने मंडल का काफी प्रशंसा किया। मौके पर वार्ड पार्षद पुष्पा कुमारी एवं मोहल्ले के गणमान्य लोग उपस्थित थे। |
| Posted: 12 Aug 2021 05:42 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा। पिछले दिनों दक्षिण बाहर गांव स्थित काली मंदिर समेत अन्य कई मंदिरों में हुई चोरी की घटना के संदेह में गुरुवार को जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में बंजारन के ठिकाने में छापेमारी अभियान चलाया गया। हालांकि छापेमारी के क्रम में पुलिस को कोई खास सामग्री हाथ नहीं लगी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बंजारन को 24 घंटे के अंदर मैदान खाली करने का निर्देश दिया। छापेमारी अभियान मैं जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार जामताड़ा महिला थाना प्रभारी पी गोल्डी समेत आधा दर्जन सहायक पुलिस पदाधिकारी एवं महिला पुरुष सुरक्षाकर्मी शामिल थे। बताया जाता है कि पिछले एक महीने से जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड्डा एवं उदल बनी मैदान में पांच दर्जन से अधिक बंजारन परिवार टेंट बनाकर रह रहे थे। इस एक माह की अवधि में जिला मुख्यालय शहर के आसपास तीन से चार धार्मिक स्थलों में चोरी की घटना घटित हुई है। इसी संदेह के आधार पर गुरुवार को उदल बनी एवं मोहड्डा मैदान में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में एक एक कर प्रत्येक टेंट को तलाशी ली गई प्रत्येक टेंट में एक एक चार पहिया वाहन खड़ा था। मौके पर पुलिस ने खड़े चार पहिया वाहन की भी तलाशी ली तलाशी के क्रम में बंजारन परिवार के सदस्यों को निर्मित टेंट से बाहर निकलकर खड़े रहने का निर्देश दिया था। तलाशी अभियान प्रभावकारी साबित हो इस निमित्त महिला पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई थी। जामताड़ा टाउन थाना प्रभारी ने बताया की दोनों जगहों पर घंटों तलाशी अभियान चलाया गया कोई खास सामग्री की बरामद नहीं हो पाई। बंजारन से अपील किया गया कि 24 घंटे के अंदर मैदान को खाली कर दें। |
| Godda News: बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा- उपायुक्त Posted: 12 Aug 2021 04:13 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग गोड्डा के द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा जिले के विभिन्न लैम्प्स/ पैक्स मे किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं कहा कि बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले कर्मियों की सूची बनाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। उपायुक्त ने जिक्र करते हुए कहा कि पोड़ैयाहाट प्रखंड के किसी भी पैक्स के द्वारा खाद व्यवसाय नहीं किया जाता है जिसपर उनके द्वारा प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि प्रखंड के पैक्सों को प्रेरित कर खाद व्यवसाय कराना सुनिश्चित करें। मौके पर अपर समाहर्ता गोड्डा जुल्फिकार अली, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुजीत कुमार, सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। |
| Godda News: 23 एवं 24 अगस्त को फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जाएगा Posted: 11 Aug 2021 11:48 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन 2021 का जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के द्वारा फाइलेरिया से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जिनके वजह से प्रभावित अंगों जैसे हाथ, पांव के फूलने की समस्याएं उत्पन्न होती है। जिले में फाइलेरिया कार्यक्रम दिनांक 23.08.2021 एवं 24.08.2021 को दो दिन बूथ पर (आँगनवाड़ी केंद्र/पोलियो बूथ) और दिनांक 25.08.2021 से 27.08.2021 तक घर-घर जाकर दवा वितरक कार्यकर्ता द्वारा डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली सभी लक्षित व्यक्तियों को सामने में खिलाई जाएगी। यह दवा खाली पेट नहीं खाना है तथा गर्भवती महिला, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गम्भीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खाना है।कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों के द्वारा प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए गए एवं उपस्थित पदाधिकारियों को फाइलेरिया के लक्षण, दवा खिलाने की विधि, मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कार्यक्रम की रूपरेखा, दवा के प्रतिकूल प्रभाव, दवा का प्रतिकूल प्रभाव प्रबंधन हेतु त्वरित कार्यबल का गठन, फाइलेरिया ग्रसित व्यक्तियों के लिए जानकारी एवं फाइलेरिया ग्रसित व्यक्ति को खिलाई जाने वाली दवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को प्रचार प्रसार के माध्यम से जिले में मलेरिया ग्रसित व्यक्तियों के लिए समुचित जानकारी उपलब्ध कराने, बैनर पोस्टर लगाने, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता लाने के लिए निर्देशित किया गया|मौके पर उप विकास आयुक्त चंदन कुमार, अपर समाहर्ता जुल्फिकार अली, प्रभारी सिविल सर्जन रामप्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार, विभिन्न प्रखंडों के MOIC सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे। |
| Godda News: आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम आज Posted: 11 Aug 2021 11:23 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वीडियो संवाद के माध्यम से आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। वह ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की सशक्त महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। जिन्होंने इस परियोजना से जुड़कर अपने आजीविका में वृद्धि एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की सफलता की कहानी व खेती की आजीविका पर एक पुस्तिका भी जारी करेंगे। इसके अलावा वे पीएमएफएमई (पीएम फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइसेज) के तहत आने वाले स्वयं सहायता समूहों को आरंभिक धनराशि जारी करेंगे। यह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की योजना है। इसी तरह मिशन के तहत आने वाले एफपीओ ( किसान उत्पादक संगठनों) को धनराशि प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर12:30 बजे से दिनांक 12 अगस्त 2021 को दूरदर्शन और https://pmindiawebcast.nic.in/ पर सीधा प्रसारण किया जाएगा| गोड्डा जिले के जेएसएलपीएस प्रमोटेड स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस कार्यक्रम को सुनेंगी। इस कार्यक्रम में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हेतु विभिन्न स्तरों जैसे प्रखंड कार्यालय, पंचायत भवन, ग्राम संगठन कार्यालय,सीएलएफ कार्यालय, समूह बैठक स्थल में आयोजित की जा रही है। जहां वे टीवी, स्मार्ट फोन, टेबलेट, लैपटॉप के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को सुनेंगे। इसकी जानकारी जेएसएलपीएस के डीपीएम राहुल रंजन ने दी। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |














