ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Godda News: 16 अगस्त से 16 वा गाजर घास जागरूकता सप्ताह चलाया जाएगा
- Godda News: उपायुक्त ने जिला स्थापना अनुकंपा समिति की बैठक की
- Godda News: नेपुरा पंचायत में यूथ मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया
- बौंसी न्यूज: थाना परिसर में जमीन विवाद को लेकर आयोजित की गई जनता दरबार
- चांदन न्यूज: बिजली चोरी के मामले में चार लोगों पर एफ आई आर दर्ज:- आनंदपुर
- चांदन न्यूज: उच्च शिक्षा के लिए सरकार कर रही है मदद-रौशन
- MLA दीपिका पांडेय सिंह की क्षेत्र के लोगों के नाम भावुक संदेश- कही दी ये बड़ी बात.....!!! -
- बौंसी न्यूज: भाजपा बूथ अध्यक्ष के पिता के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर कटोरिया विधायक ने दी श्रद्धांजलि
- पंजवारा न्यूज: पंजवारा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन हुआ
- पंजवारा न्यूज: ऑटो से 17 बोतल विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
- बौंसी न्यूज़: चिल्ड्रेन इम्यूनाइजेशन सेंटर का किया गया उद्घाटन
- बौंसी न्यूज़: उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक से शराब की 400 पेटी की बरामद
- बौंसी न्यूज़: मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
- बौंसी न्यूज़: आक्रोशित समर्थकों ने पूर्व विधायक के पुत्र को गोली मारने के मामले में बौसी थाना का किया घेराव
- Jamtara News:10 दिनों के भीतर दोनों रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री।
- Jamtara News:जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के घर पहुंचकर उनके आश्रितों को शाॅल एवं बुके देकर सम्मानित किया एवं आभार प्रकट किया।
- Jamtara News:आरक्षण नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा : आभा
- Jamtara News:स्वतंत्रता समारोह भारतीय के लिए गर्व का उत्सव
- Jamtara News:स्वतंत्रता दिवस समारोह कि तैयारी पुरी।
- Jamtara News:दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ
- Jamtara News:अनुमंडल पदाधिकारी में श्री कृष्ण गौशाला का निरीक्षण किया
- Jamtara News:मुख्यमंत्री श्रमिक योजना प्रभावकारी साबित होगा
- Bhagalpur News:बाढ़ राहत शिविरों में पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर विधायक ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
- Bhagalpur News:भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न
- Bhagalpur News:बीईओ ने विद्यालय का किया भ्रमण, विद्यालय को कराया सेनेटाइज
| Godda News: 16 अगस्त से 16 वा गाजर घास जागरूकता सप्ताह चलाया जाएगा Posted: 14 Aug 2021 09:34 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- ग्रामीण विकास ट्रस्ट-कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के सौजन्य से तत्वावधान में गाजरघास को समाप्त करने हेतु जागरूकता सप्ताह 16 अगस्त से 22 अगस्त 2021 तक केवीके परिसर तथा विभिन्न गांवों में चलाया जायेगा। 16वां गाजरघास जागरूकता सप्ताह भाकृअनुप-खरपतवार अनुसंधान निदेशालय,जबलपुर, मध्य प्रदेश से निर्देशित है। वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डाॅ0 रविशंकर ने कहा कि गाजरघास को समाप्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम पिछले पांच साल से गोड्डा जिले के विभिन्न गांवों में चलाया जा चुका है जिसके परिणामस्वरूप कई गांवों में गाजरघास को समाप्त करने में सफलता पाई गई है। गाजरघास एक हानिकारक खरपतवार है इसके सम्पर्क में आने से मनुष्यों में त्वचा रोग, एक्जिमा, एलर्जी, बुखार दमा आदि बीमारियाँ हो जाती है। पशुओं के लिए भी यह खरपतवार अत्याधिक विषाक्त होता है। दुधारू पशु यदि गाजरघास को खा लेगी तो उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और दूध में कड़वाहट आ जाती है। सस्य वैज्ञानिक डाॅ0 अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि गाजरघास एक विदेशी हानिकारक खरपतवार है। गाजरघास सड़क के किनारे, रेलवे लाईन के किनारे, खाली पड़े खेतों में, स्कूल, भवन, रहवासी क्षेत्रों, बगीचों, पार्कों में अत्यधिक मात्रा में उगता है। गाजरघास को समाप्त करने के लिए मेक्सिकन बीटल नामक कीट को वर्षा के मौसम में गाजरघास पर जैविकीय नियंत्रण के लिए छोड़ना चाहिए। खरपतवार नाशी मेट्रिब्यूजिन की 300 से 500 ग्राम मात्रा को 600 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर गाजरघास प्रभावित खेतों में छिड़काव करें। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डाॅ0 रितेश दुबे ने बताया कि वर्षा ऋतु में गाजरघास को फूल आने से पहले जड़ से उखाड़कर गड्डे में डालकर गोबर के साथ मिलाकर कम्पोस्ट एवं वर्मीकम्पोस्ट बनाना चाहिए। कम्पोस्ट बनाने पर गाजरघास की जीवित अवस्था में पाये जाने वाले विषाक्त रसायन "पार्थेनिन" का पूर्णत: विघटन हो जाता है। |
| Godda News: उपायुक्त ने जिला स्थापना अनुकंपा समिति की बैठक की Posted: 14 Aug 2021 09:27 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला स्थापना अनुकंपा समिति की समीक्षात्मक बैठक जिला अनुकंपा समिति के सदस्यों के साथ आहूत की गई । बैठक में जिला अनुकंपा समिति के आधार पर नियुक्तियों हेतु आवेदन के बारे में विचार विमर्श किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ अनुकंपा कर्मियों को नियुक्ति नियमावली, कागजात जांच के आधार पर चयनित किया गया। विभिन्न कार्यालयों में नियुक्ति संबंधी मामले को लेकर उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ कर संबंधित विभाग योगदान देना सुनिश्चित कराएं। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि अनुकंपा नियुक्ति हेतु पूर्व से लंबित मामलों पर गहन जांच कर उन्हें यथाशीघ्र निष्पादित किए जाए। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि अनुकंपा के आधार पर आश्रित की नियुक्ति हेतु नियमावली की जांच कर अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द की जाए जिन पदों के लिए अनुकंपा आधारित पदों के लिए अनुशंसा हो गई है उनके नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाए यदि कोई मामला पेंडिंग है तो उस पर विचार कर उनका निराकरण करें। अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित आवेदन पत्रों पर विचार विमर्श करते हुए उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग में कई अनुकंपा नियुक्ति संबंधी मामले काफी विलंब से जिला स्थापना शाखा को उपलब्ध कराया जाता है जिसके कारण आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः आवेदक सीधे तौर पर 14 नंबर टेबल पर उपायुक्त के कार्यालय में चाहे वे किसी भी विभाग के हो आवेदन कर सकते हैं। एवं सभी कार्यालय प्रधान को उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित कोई भी मामला लंबित नहीं हो इनका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिन पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा अनुकंपा संबंधी नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों को विलंब से प्रकाशित किया जाता है उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उप विकास आयुक्त गोड्डा चंदन कुमार, अपर समाहर्ता गोड्डा जुल्फिकार अली, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, जिला नजारत उप समाहर्ता मनोज कुमार, प्रभारी सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 राम प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी मो0 एजाज आलम, जिला कल्याण पदाधिकारी जय प्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी तथा पदाधिकारीगण सहित संबंधित विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे। |
| Godda News: नेपुरा पंचायत में यूथ मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया Posted: 14 Aug 2021 09:18 PM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत गोड्डा प्रखंड के नेपुरा पंचायत भवन में भारत की आजादी के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के अवसर पर पंचायत स्तरीय यूथ मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नेपुरा पंचायत के मुखिया दीपक कुमार पासवान ने किया। इस शिविर में स्थानीय स्तर पर कुल 67 युवक एवं युवतियों का पंजीकरण किया गया है, जिसमें 2 पीआईए सेफ एजुकेट एजुकेशन सोसाइटी एवं महानदी एजुकेशन सोसाइटी ने भाग लिया, जिन्हें आगामी समय में उनके पसंद के आधार पर विभिन्न तरह के ट्रेड जैसे जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन, हेल्थ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, वेयरहाउस आदि विषयों के साथ रोजगार/ स्वरोजगार के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं रहने एवं भोजन की व्यवस्था पूर्ण रूप से निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला प्रबंधक स्किल्स एवं जॉब्स सोनाराम टूडू, जिला समन्वयक दिजेन प्रसाद साह, नेपुरा आजीविका महिला संकुल स्तरीय संगठन के अध्यक्ष यशोदा देवी एवं सचिव फुलकुमारी देवी एवं अन्य कैडर उपस्थित थे। |
| बौंसी न्यूज: थाना परिसर में जमीन विवाद को लेकर आयोजित की गई जनता दरबार Posted: 14 Aug 2021 11:30 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से तीन नए मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है। जबकि पुराने दो मामले का निष्पादन जनता दरबार में किया गया। बरमनिया गांव के जमीन विवाद में रामरूप मंडल बनाम हीरा यादव मामले में कोर्ट का आदेश के बाद भी प्रथम पक्ष को हक और अधिकार नहीं मिल पाया है। इसके लिए आरक्षी निरीक्षक ने अंचलकर्मी को मामले की गंभीरता को देख लेने की बात कही। इधर सांगा पंचायत के मार्टीन किस्कू ने बिरनियां गांव के दाऊद मियां पर उसकी सरकार से मिली बंदोबस्ती जमीन पर कब्जा कर लेने की बात का मामला दर्ज कराया है। दाऊद मियां का कहना है कि उसनेेे केवाला खरीद किया है। मार्टीन ने बंदोबस्ती आदि कागजात समर्पित न्याय की गुहार लगाई है। अंचल के कर्मी ने बांका अथवा भागलपुर से बंदोबस्ती कागजात का सत्यापन कराने की बात कही। यहां बौंसी अंचल से मिली बंदोबस्ती ऑफिस मेंं कोई रिकॉर्ड नहीं बताया जाता है। यह तो अंधे को हाईकोर्ट दिखाने वाली बात हो गई है। जबकि अंचल अधिकारी कहते हैं किसी भी प्रकार की जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार में लोग शिकायत कर सकते हैं। जहां उन्हें न्याय मिलेगी। इस मौके पर विभिन्न गांव के फरियादी मौजूद रहे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| चांदन न्यूज: बिजली चोरी के मामले में चार लोगों पर एफ आई आर दर्ज:- आनंदपुर Posted: 14 Aug 2021 11:28 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत पिपराडीह गांव में चांदन विद्युत अभियंता राजाराम प्रसाद के द्वारा संयुक्त टीम गठित कर गुरुवार 12:45 पर मानव दल के सहयोग से बकाए उर्जा राशि एवं विद्युत उपभोक्ता के द्वारा टोका लगाकर ऊर्जा खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घर की छापामारी की गई जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत पिपराडीह गांव के(१) दिनेश प्रसाद साह पिता अर्जुन प्रसाद साह पर 44054 रुपया की राजस्व क्षति का मामला दर्ज कराया राजेंद्र पंडित पिता भोला पंडित पर कॉल ₹7187 वही गौरी अंबा के चौवा यादव पिता जामुन यादव पर 11586 रुपया एक और दक्षिणी बारने पंचायत के पूजारडीह निवासी सुरेंद्र यादव पिता कार्तिक यादव को विद्युत चोरी करने के मामले में₹34732 का चालान काटते हुए अपर विद्युत अधिनियम 2003 के तहत धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई इस मौके पर मानव जल विद्युत प्रशाखा भोला शर्मा, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा श्री खूब लाल यादव, इत्यादि लोग शामिल रहे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| चांदन न्यूज: उच्च शिक्षा के लिए सरकार कर रही है मदद-रौशन Posted: 14 Aug 2021 11:10 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के ज्ञान भवन कड़वामारन अम्बेडकर युवा मंच, दलित मुक्ति मिशन एवं बिहार दलित विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "उच्च शिक्षा में सरकार की मदद विषय पर आगामी 16 अगस्त को होने वाली सेमिनार की तैयारी सुनिश्चित की गई। इस संदर्भ में संस्था के निदेशक महेंद्र कुमार रौशन नें बताया कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां उच्च शिक्षा तथा अच्छी शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को 4 लाख रुपये तक खर्च कर रही है। पहले मात्र अनुसूचित जाति/जन जाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के तहत मदद मिलती थी। अब सभी जाति, वर्ग, समुदाय के लिए शिक्षा ऋण योजना चलायमान है। मैट्रिक,इंटर, स्नातक,स्नाकोत्तर के विद्यार्थी चाहे वो किसी जाति, धर्म समुदाय के हों बिहार, उड़िसा, महाराष्ट्र, बंगाल तथा देश के अन्य राज्यों के अच्छे-अच्छे कॉलेज में पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग,नर्सिंग,बीफार्मा,बीबीए,बीएचम आदि अन्य कोर्स में निशुल्क नामांकन करा सकते हैं। इस संदर्भ में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार में युक्त कॉलेज के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जिसे लेकर जिला के इच्छुक विद्यार्थि व अभिभावकों को उक्त तिथि को निश्चित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की कही। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| MLA दीपिका पांडेय सिंह की क्षेत्र के लोगों के नाम भावुक संदेश- कही दी ये बड़ी बात.....!!! - Posted: 14 Aug 2021 10:53 AM PDT
महागामा के हनवारा के सिरसी गांव निवासी श्री हाफिज अब्दुल अजीज के परिवार के साथ हुए सड़क दुर्घटना के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर व्यथित हूं। मेरी परिवार के प्रति पूरी संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। विशेषकर मासूम अनम जो इस हादसे के बाद अकेली पड़ गई है। इस मासूम बच्ची पर आज जो कुछ भी गुजर रहा है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मैं एक जनप्रतिनिधि होने के साथ एक महिला भी हुँ और मुझे अनम की पीड़ा का एहसास भी है। इस समय मेरे लिए ये राजनीति करने का वक़्त नहीं है। मैंने हमेशा से कहा कि महागामा का हर परिवार मेरा अपना परिवार है। और इस नाते अनम भी मेरे परिवार का ही एक हिस्सा है। जैसे ही मुझे इस घटना की जानकारी मिली परिवार के साथ श्री फ़िरदौस मौजूद थे मैं उनके साथ लगातार संपर्क में रही और जो भी प्रशासनिक सहायता चाहिए थी अपने स्तर पर उन्हें मुहैया कराया। परिवार के लोग भी लगातार मेरे संपर्क में थे और उन्हें अस्पताल से झारखंड आने तक जो भी सहायता चाहिए थी उन्हें मदद पहुँचाने के लिए प्रयासरत रही। श्री हाफिज अब्दुल अजीज और उनका परिवार काफ़ी समय पहले ही उत्तर प्रदेश में ही बस गए थे। इस कारण उनके शवों को झारखंड लाने में भी काफ़ी विलंब हुआ। मैं लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के भी संपर्क में हुँ ताकि पीड़ित परिवार को हर संभव मुआवज़ा मुहैया कराया जा सके। मैंने पहले भी कहा था कि महागामा हर परिवार मेरा परिवार है। और ऐसे में मेरी ज़िम्मेदारी बनती है कि परिवार में इकलौती बची बच्ची अनम की भी ज़िम्मेदारी उठाऊँ। मैं उसे भरोसा दिलाती हुँ कि उसकी शिक्षा की पूरी ज़िम्मेदारी मैं ख़ुद निजी तौर पर उठाऊँगी। वो जहां भी पढ़ाई करना चाहे और भी पढ़ना चाहे उसकी पूरी ज़िम्मेदारी मेरी होगी। मैं झारखंड सरकार से भी बात कर रही हुँ कि पीड़ित परिवार को जो भी संभव है उन्हें मदद मिले। इस समय में अपने पारिवारिक परेशानियों के कारण महागामा से बाहर हुँ। मेरे पिता कनाडा में काफ़ी गम्भीर अवस्था में थे और अस्पताल में भर्ती रहे। उन्हें आज रात बड़ी परेशानियों के बाद राँची लाया जा रहा है। कुछ पारिवारिक बाध्यता की वजह से मुझे दिल्ली और राँची के बीच रहना पड़ रहा है। महागामा का मेरा परिवार भी जानता है कि हर सुख दुःख में पूरी ताक़त के साथ उनके बीच खड़ी रही हूँ। और भविष्य में भी वो सदा मुझे अपने बीच ही पाएँगे। थोड़ी निजी बाध्यता है इसके लिए क्षमाप्रार्थी हुँ। मैं जल्द ही अपने परिवार के पास लौटूँगी और सबसे पहले अनम से मिलूँगी। आशा करती हूँ मेरा महागामा परिवार के सदस्य मेरी मजबूरी समझेंगे। दीपिका पांडेय सिंह विधायक, महागामा |
| Posted: 14 Aug 2021 10:31 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड स्थित पंडा टोला कसवा मंदार के भाजपा बूथ अध्यक्ष शानू झा के पिता हरीकिशोर झा के निधन पर कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम उनके परिजनों को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंची। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने कहा कि, ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य एवं शक्ति दे। मौके पर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, महामंत्री प्रकाश चौधरी, विक्की मिश्रा, अभिषेक कुमार, मीडिया प्रभारी निर्मल झा मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| पंजवारा न्यूज: पंजवारा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन हुआ Posted: 14 Aug 2021 10:10 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बाराहाट अंचलाधिकारी राजेश कुमार एवं पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने संयुक्त रूप से की। जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े मामलों के साथ क्षेत्र के कई लोग पहुंचे। जनता दरबार में जमीन विवाद से जुड़े हुए कुल 8 नए मामले आए।वहीं सभी मामलों के आवेदन को स्वीकार करते हुए अंचलाधिकारी ने सभी फरियादियों को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| पंजवारा न्यूज: ऑटो से 17 बोतल विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार Posted: 14 Aug 2021 10:06 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शुक्रवार की देर शाम पंजवारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजवारा में झारखंड सीमा के समीप मौजूद चेक पोस्ट के पास जांच के दौरान एक सवारी ऑटो में रखे बैग से 17 बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया।हालांकि मौके से ऑटो पर सवार तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया। ऑटो चालक की पहचान पंजवारा निवासी भूपेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने ऑटो से बरामद किए गए बैग से रॉयल स्टैग ब्रांड का 17 बोतल विदेशी शराब जिसमें 750 ML के दो बोतल और375 ML का 15 बोतल विदेशी शराब बरामद कर लिया। एवं गिरफ्तार ऑटो चालक पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| बौंसी न्यूज़: चिल्ड्रेन इम्यूनाइजेशन सेंटर का किया गया उद्घाटन Posted: 14 Aug 2021 10:02 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। रोगी कल्याण समिति की बैठक रेफरल अस्पताल बौंसी के प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम उपस्थित थे इसके पूर्व विधयाक ने अस्पताल प्रांगण में चिल्ड्रेन इम्यूनाइजेशन सेंटर का भी फीता काट कर उद्घाटन किया गया। तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार एवं अन्य चिकित्सक एवं मैनेजर मनोज कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में बौंसी प्रखंड से संबंधित तमाम स्वास्थ्य उप केंद्रों के लिए रोगी कल्याण हेतु कार्यकर्ताओं का चयन कर सबों को परिचय पत्र वितरण किया गया। जिसमें बौंसी प्रखंड के सभी पंचायत से कार्यकर्ताओं ने अपना उपस्थिति दर्ज कराया। मौके पर कटोरिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष विश्वजीत जा, उपाध्यक्ष रमन झा,वकील यादव, महामंत्री प्रकाश चौधरी,अभिषेक कुमार,मंत्री अवधेश कुमार,भवेश कुमार ,उपाध्यक्ष छोटू साह युवा अध्यक्ष पंकज मांझी,साकेत मिश्रा मीडिया प्रभारी निर्मल झा,मुन्ना साह,नवल झा,पंकज झा,प्रमोद रॉय,राकेश ठाकुर,बबन झा,पंकज साह सहित सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष भी उपस्थित थे,तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा ने शिरकत की। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| बौंसी न्यूज़: उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक से शराब की 400 पेटी की बरामद Posted: 14 Aug 2021 09:59 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मालूम हो कि, बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए 4 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, मगर शराब तस्करी का खेल बदस्तूर जारी है। पुलिस और शराब कारोबारियों का चूहे-बिल्ली का खेल जारी है। पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार शराब बरामदगी की जाती है। वहीं तस्कर भी किसी ना किसी तरीके से शराब बेचने की जुगत भिड़ा लेते हैं। इस कड़ी में शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बौंसी में भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग में श्याम बाजार स्थित डांड़ेमोड़ के समीप उत्पाद विभाग के एक छापामार दस्ते ने एक ट्रक से शराब की यह बड़ी खेप बरामद की। जानकारी के अनुसार ट्रक हंसडीहा की ओर से भागलपुर की ओर जा रही थी जिसे रोक कर जब उत्पाद विभाग के अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी ली, तो उसमें सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी 400 पेटी शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक के मालिक सह चालक अभिषेक कुमार,ग्राम- लखनी, महिषी, जिला सहरसा एवं सौरभ कुमार,सोहरिया पूर्वी, थाना- सौर बाजार, सहरसा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि इस कार्रवाई में गिरफ्तार चालक अभिषेक कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे शराब की यह खेप भागलपुर के जीरो माइल स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचाकर पेट्रोल पंप के मैनेजर को जानकारी देने को कहा गया था। उसने बताया है कि इसके लिए जीरो माइल के ही किसी जितेंद्र सिंह द्वारा 80 हजार रुपए किराया तय किया गया था। छापामारी का नेतृत्व एक्साइज सब- इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने किया, जबकि दस्ते में एक्साइज कांस्टेबल दिलीप कुमार एवं विजय पंडित सहित सैप के जवान शामिल थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| बौंसी न्यूज़: मोहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक Posted: 14 Aug 2021 09:58 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मोहर्रम पर्व को लेकर बौसी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने की। बैठक में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर गोपाल नारायण सिंह, थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह भी मौजूद रहे। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से मुखिया जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोगों के साथ विभिन्न गांव के अखाड़े का सरदार खलीफा मौजूद थे। कोरोना गाइडलाइन को लेकर मोहर्रम के अखाड़े के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम समापन करने की अपील की गई। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले पहलाम और निशान को लेकर जानकारी ली एवं उसके मार्ग तथा विसर्जन के स्थान की भी जानकारी ली । अधिकारी ने बताया कि इस दौरान डीजे पर रोक होगा साथ ही उक्त स्थानो पर पुलिस बल की गश्ती होगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 14 Aug 2021 09:57 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी बाजार में शनिवार को राजद के पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव के पुत्र पप्पू यादव को गोली मारकर जख्मी कर देने के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सैकड़ों आक्रोशित समर्थकों ने प्रदर्शन करते हुए बौंसी थाना का घेराव किया। इस दौरान डेम रोड, गांधी चौक होते हुए सैकड़ों समर्थक थाना पहुंचे जहां पर नारेबाजी की। मामले में दो नामजद निर्मल यादव एवं उनके पुत्र जयप्रकाश यादव की गिरफ्तारी की मांग की गई। थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि, गोली कांड में शामिल 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 2 लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो अन्य नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मालूम हो कि, 1 अगस्त को पप्पू यादव को मडुआवरन रोड पर गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इसके बाद उनको रांची में भर्ती कराकर उनके शरीर से गोली निकाली गई थी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Jamtara News:10 दिनों के भीतर दोनों रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री। Posted: 14 Aug 2021 08:30 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने शनिवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री ने डॉक्टर अंसारी को आश्वासन दिया कि 10 दिनों के भीतर जामताड़ा में नवनिर्मित दोनों क्रमशः बोदमा और जामताड़ा फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भव्य समारोह में उद्घाटन करेंगे। झारखंड में भाजपा ने रची गई साज़िश के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और डॉक्टर इरफान अंसारी के बीच दोस्ती और मजबूत हुई है। कहा डॉक्टर इरफान अंसारी के प्रयास का परिणाम है कि जामताड़ा को तीन फ्लाईओवर का तोहफा मिला है। जिसका पूरा श्रेय दिशोम गुरु शिबू सोरेन और गोड्डा पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को देते हैं। विधायक ने कहा जामताड़ा वासियों के लिए यह फ्लाईओवर जीवनदान साबित होगा और फ्लाईओवर बनने से लोग राहत की सांस लेंगे। विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि चुनाव जीतने से पहले ही मैंने वादा किया था कि जामताड़ा वासियों को सड़क जाम से निजात दिलाऊंगा और उन्हें, हो रही परेशानियों जल्द राहत मिलेगी। मेरा वह सपना आज पूरा हुआ। जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आएंगे और भव्य कार्यक्रम के तहत फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि तीनों फ्लाईओवर जंक्शन पूर्व सांसद दिशिं गुरु शिबू सोरेन, सांसद फुरकान अंसारी ने कराया था। इस संबंध में जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने उन्हें आमंत्रित किया। कहा कि मुख्यमंत्री का समय मिल गया है। 10 दिनों के अंदर वह आएंगे और दोनों फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मेरी काम ही प्राथमिकता है और उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। आदरणीय मुख्यमंत्री राज्य हित में अच्छा काम कर रहे हैं और आज भगवान राम और हनुमान की मिलन हुआ है। भाजपा की साज़िश हर स्तर पर नाकाम हुई है। |
| Posted: 14 Aug 2021 08:27 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा।शनिवार को उपायुक्त फैज आक अहमद मुमताज ने स्वतंत्रता सेनानी के घर पहुंच कर स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को शाल प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर आजादी की लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्व बमापदा सेन की धर्मपत्नी श्रीमति नेताली वाला सेन तथा स्व गोलक बिहारी सेन की धर्मपत्नी श्रीमति ठंडा वाला सेन को शाॅल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया।उपायुक्त ने कहा कि कोविड 19 महामारी के मद्देनजर देश की आजादी की लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान जामताड़ा में सम्मानित किया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान परिस्थिति के मद्देनजर यह सुरक्षित प्रतीत नहीं हो रहा है इसीलिए इस वर्ष स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित/परिजन को उनके आवास पर ही सम्मानित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, कोषागार पदाधिकारी प्रधान मांझी सहित अन्य मौजूद थे। |
| Jamtara News:आरक्षण नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा : आभा Posted: 14 Aug 2021 08:22 AM PDT
शनिवार को जामताड़ा के सुपायडीह गांव में हस्ताक्षर अभियान में आजसू जिला संयोजिका आर्या के साथ शामिल आजसू समर्थक। ग्राम समाचार, जामताड़ा।आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर जिले में चल रहे सात दिवसीय हस्ताक्षर अभियान के दौरान शनिवार को आजसू पार्टी जिला संयोजिका आभा आर्य के नेतृत्व में जामताड़ा प्रखंड के आधा दर्जन गांव में सामाजिक न्याय यात्रा चलाया गया। सामाजिक न्याय यात्रा के तहत पिछड़े वर्गों के 27 प्रतिशत आरक्षण की मंगको लेकर गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है शनिवार को अभियान का सातवा अथवा आखरी दिन था। जिसके अंतर्गत जामताड़ा प्रखंड के सुपाइडीह,पोसोइ आदि गांव जाकर लोगों के साथ बैठक की। आभा आर्या ने कहा मुख्यमंत्री ने जो 27 प्रतिशत ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने का जो वादा किया था वह उन्होंने निभाया नहीं। झारखंड में पिछड़ों को राष्ट्रीय मानक के आधार पर आरक्षण मिलना संवैधानिक अधिकार से जुड़ा मामला है आरक्षण सिर्फ आर्थिक ही नहीं प्रतिनिधित्व और भागीदारी का भी सवाल है पिछड़ों की बहुत बड़ी आबादी राज्य में है जबकि उनकी सामाजिक ,शैक्षणिक तथा आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है ।इस वर्ग का सरकारी ,अर्ध सरकारी सेवा एवं पदों में प्रतिनिधित्व भी बहुत कम है । पुनं मुख्यमंत्री को स्मरण कराना चाहेंगे कि ओबीसी का 27 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार देने का कष्ट करें नहीं तो यह आंदोलन जारी रहेगा। तब तक जब तक हम अपना अधिकार नहीं पा लेंगे। मौके पर तारा देवी ,अमित कुमार, पुष्पा देवी ,वेद प्रकाश मंडल, शीला रानी मंडल ,करुणा देवी, बलराम महतो आदि शामिल थे। |
| Jamtara News:स्वतंत्रता समारोह भारतीय के लिए गर्व का उत्सव Posted: 14 Aug 2021 08:19 AM PDT ग्राम समाचार, जामताड़ा।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड राज्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में शनिवार को राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने मिहीजाम नगर क्षेत्र स्थित शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा शहीद परिवार से मिलकर उनके बलिदान को सराहा और सम्मानित किया । इस मौके पर मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले शहीद स्थल पहुंचे जहां शहीदों के वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी मौके पर उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े गर्व का समय है क्योंकि हम अपने स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास हमारे महान स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुड़ा हुआ है । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में सत्याग्रह से नमक मार्च तक तथा जन सहयोग आंदोलन से भारत छोड़ो आंदोलन तक और दुनिया के सबसे बड़े और सबसे लंबे समय तक अग्रणी ब्रिटिश शासन के खिलाफ अहिंसा आंदोलन तक एक निर्णायक और ऐतिहासिक भूमिका निभाई । कहा की ज्यों ही हम अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष में प्रवेश करते हैं, कांग्रेस पार्टी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों और उत्तराधिकारियों के साथ-साथ हमारे शहीदों के अपार बलिदान का जश्न मनाने के लिए अपनी अनिवार्यता मानता है । कहां की इस 15 अगस्त को ही नहीं बल्कि आने वाले पूरे वर्ष हम महात्मा गांधी के आदर्शों एवं विचारों के साथ-साथ उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के प्रति अपने आपको पुनः समर्पित कर करते हैं जिनके अथक लड़ाई के फलस्वरूप हमारे सिद्धांत, अधिकारों एवं संवैधानिक उत्तरदायित्व की नींव पड़ी। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देश के आलोक में प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने जिलावार 14 अगस्त की शाम स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में एक सार्वजनिक समारोह स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद सम्मान दिवस के रूप में मनाने का सभी को निर्देश दिया है। इसी के तहत मिहीजाम शहीद स्थल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा शहीदों को सम्मान दिया गया । इस मौके पर बिमलेश सिंह, युवा कांग्रेस के कृष्णा राम, देवनंदन यादव, अभिषेक राम, शुभम राम, राजूराम, रोहित राम, महेश ठाकुर, सरफराज शेख, मुस्तफा अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। |
| Jamtara News:स्वतंत्रता दिवस समारोह कि तैयारी पुरी। Posted: 14 Aug 2021 08:13 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा।जामताड़ा : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर शनिवार को सरकारी गैर सरकारी संगठन के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के कार्यालय में सुबह से शाम तक कर्मी प्रयासरत है। ध्वजारोहण स्थल एवं आसपास स्थित परिसर की साफ-सफाई एवं रंग रोगन के साथ ध्वजारोहण स्थल की रंगाई पुताई की गई। अनुमंडल कार्यालय परिसर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर, साइबर थाना परिसर, सदर प्रखंड परिसर, जामताड़ा टाउन थाना परिसर, जामताड़ा महाविद्यालय जामताड़ा परिसर, समाज कल्याण समिति कार्यालय परिसर समेत अन्य शैक्षणिक संस्थान राजनीतिक पार्टी कार्यालय एवं गैर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी की गई। प्रमुख समारोह स्थल गांधी मैदान रंग रोगन से सुसज्जित कर दिया है दर्शक दीर्घा का पंडाल तैयार किया गया है। सभी संस्थानों में भीड़ मुक्त वातावरण में समारोह संपन्न की तैयारी पूरी की गई है। पंचायत कार्यालय में मुखिया के जगह पर पंचायत सचिव ध्वजारोहण करेंगे |
| Jamtara News:दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ Posted: 14 Aug 2021 08:09 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा।शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के लोधरिया गांव में दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा नेता सह जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय किया ओर खिलाड़ियों को सफलता अर्जित करने का शुभकामना दिया,उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से मंडल ने कहा कि आज खेल में भारत इतिहास बना रहा है। भारत सरकार खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत में खेले जाने वाले सभी खेलों को प्रोत्साहन दे रहा है ,खेल एक माध्यम है जिसे अपनाने से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है। मंडल ने कहा फुटबॉल झारखंड का लोकप्रिय खेल है इस खेल को आयोजित कर आयोजन समिति ने बहुत ही प्रशंसनीय काम किया है। मंडल ने खेल आयोजन समिति को धन्यवाद दिया,स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा ऐसा दिन देखना चाहते हैं जब हमारे स्थानीय बच्चे फुटबॉल ,कबड्डी,हॉकी,क्रिकेट,जैसे खेलों मैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले एवं इस क्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो, स्थानीय स्तर पर इस तरह का खेल आयोजन बच्चों को प्रेरणा देती है। खेलों का आयोजन रुकना नहीं चाहिए,बच्चे खेलेंगे तभी आगे बढ़ेंगे, खेलों के आयोजन में सहयोग करने का भरोसा दिया lकार्यक्रम में नारायणपुर मंडल भाजपा महामंत्री सरजू पंडित,राजेश यादव ,शशिकांत मुर्मू, खेल आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। |
| Jamtara News:अनुमंडल पदाधिकारी में श्री कृष्ण गौशाला का निरीक्षण किया Posted: 14 Aug 2021 08:03 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा।शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर विद्यासागर, पशु शल्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिंह,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रेमचंद साह के साथ जिला मुख्यालय समीप चाकड़ी स्थित श्री कृष्ण गौशाला जामताड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि गौशाला का संपूर्ण क्षेत्रफल तीन एकड़ है। जिसमें खेती डेढ़ एकड़ में किया जाता है जबकि शेष डेढ़ एकड़ में गौशाला भवन का निर्माण है। श्री कृष्ण गौशाला में कुल पशुओं की संख्या 75 है, जिसमें दुधारू गाय 20 गर्भधारण गाय 5, बाछी 11, सांड 2, बछड़ा 2 एवं सुस्त गाय 16 है। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने गौशाला के अन्य सुविधाओं एवं गतिविधियां का निरीक्षण किया मौके पर गौशाला प्रबंधन के पदाधिकारियों से भी उपलब्ध सुविधा एवं समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। |
| Jamtara News:मुख्यमंत्री श्रमिक योजना प्रभावकारी साबित होगा Posted: 14 Aug 2021 08:00 AM PDT
ग्राम समाचार, जामताड़ा। शनिवार को जामताड़ा नप सभाकक्ष में एक समारोह का आयोजन कर मुख्यमंत्री श्रमिक योजना का वर्षगांठ मनाया गया। नप अध्यक्ष रीना कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी कामदेव दास,सभी वार्ड पार्षद सहीत नगर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत कार्यरत श्रमिक उपस्थित थे। अध्यक्ष श्रीमती रीना कुमारी ने बताया कि यह योजना राज्य सरकार ने शहरी क्षेत्र के श्रमिकों के लिए चलाया है । सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा के तहत ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार देने के तर्ज पर शहरी क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत रोजगार उपलब्ध करा रही है। अध्यक्ष ने बताई वर्षगांठ को देखते हुए वर्तमान में 345 श्रमिकों ने रोजगार के लिए आवेदन दिया था जिसमें 239 लोगों को जॉब कार्ड दिया गया। अब अध्यक्ष ने इस योजना के तहत जॉब कार्ड प्राप्त करने के लिए निर्धारित मापदंड को भी बताया नियमानुसार 2014-15 से निवास कर रहे हैं ऐसे नागरिक नगर क्षेत्र के निवासी हो कोई रोजगार ना हो और श्रम करना चाहता वह ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत जॉब कार्ड आवंटित की जाती है। विषय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बताया कि यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, इससे नगरीय क्षेत्र के निवास कर रहे हैं। बेरोजगार, जरूरतमंद लोगों को रोजगार मिलेगा। मंडल ने नगर पंचायत जामताड़ा ने रोजगाउन्मुख योजना के लिए गंभीरता से कदम उठाने के लिए अभिनंदन किया, साथ ही साथ अधिक से अधिक लोगों को इस योजना की तक जुडने के लिए निवेदन किया। मंडल ने इस योजना से जुड़ने से श्रमिकों को परिवार के भरण पोषण में भी आसानी होगी। जहां निवास वहां काम का सपना साकार होगा l मौके में नगर परियोजना पदाधिकारी विमल तिग्गा, सामुदायिक संगठनकर्ता कृष्ण चंद्र हालदार के अलावे लोग उपस्थित थे। |
| Bhagalpur News:बाढ़ राहत शिविरों में पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर विधायक ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र Posted: 14 Aug 2021 08:55 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के विधायक सह कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर स्थित रविन्द्र भवन (टिल्हा कोठी) सहित सभी बाढ़ राहत शिविरों में विस्थापित बाढ़ पीड़ितों के लिए तत्काल पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने हेतु आग्रह किया है। विधायक शर्मा ने पत्र में लिखा है कि तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर स्थित रविन्द्र भवन (टिल्हा कोठी) में विस्थापित बाढ़ पीड़ितों ने मेरे संज्ञान में लाया है कि वहाँ प्रशासन द्वारा पेयजल की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। जिससे बाढ़ पीड़ित लोगों को दूषित जल पीने को विवश होना पड़ रहा है। अतः आग्रह है कि टिल्हा कोठी सहित सभी बाढ़ राहत शिविरों में तत्काल पेय जल की समुचित व्यवस्था की जाय। |
| Bhagalpur News:भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न Posted: 14 Aug 2021 05:32 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रानी तलाव सबौर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष क्षेत्रीय प्रभारी भारतेंदु मिश्रा उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने बताया भारतीय जनता युवा मोर्चा आने वाले 5 सितंबर से पूरे भागलपुर जिले में युवा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम में प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कार्यकर्त्ताओं को अपनी दैनिक दिनचर्या पर भी ध्यान रखना होगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही आने वाले समय के नेता हैं। हमें अपने कार्य को फोकस करना है। उन्होंने कहा कि क्या हम पारिवार के आंतरिक कलह को सार्वजनिक करना पसंद करते हैं नहीं ना पसंद करते हैं। उसी तरह भाजपा पार्टी ही नहीं बल्कि एक परिवार है। अगर कोई भी कठिनाई या समस्या हो उसे सार्वजनिक ना करके बंद कमरे में समस्या को सुलझाना ज्यादा अच्छा है। बैठक को जिला प्रभारी आनन्द प्रकाश, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस बैठक मे भाजयुमो जिला महामंत्री मुरारी पासवान, जिला उपाध्यक्ष विजय कुशवाहा, रौशन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला मंत्री प्रणब दास, उमाशंकर, भाजयुमो जिला महामंत्री सोनू आनंद, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक आनंद, संदीप शर्मा, सुमित गुप्ता, पंकज सिंह, जिला मंत्री कौशल कुमार, शुभम मिश्रा, सूरज जयसवाल, जिला मीडिया प्रभारी राज तेजस्वी, रमेश कुमार, करण किशोर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित हुए। |
| Bhagalpur News:बीईओ ने विद्यालय का किया भ्रमण, विद्यालय को कराया सेनेटाइज Posted: 14 Aug 2021 08:53 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। सन्हौला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजेशवर पाण्डेय ने शनिवार प्रखंड के सभी विद्यालयों का भ्रमण किया और शिक्षा विभाग के मिले निर्देश के आलोक में सभी विद्यालयों को सैनाटाइज कराया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालय सोमवार से खुल जाएंगे। खुलने से पहले सभी विद्यालय को सैनाटाइज करवाया गया। ताकि विद्यालय में कोरोना बीमारी के संक्रमण का खतरा नहीं हो। बीईओ ने मध्य विद्यालय अरार स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय का भी भ्रमण किया तथा वहां की सुसज्जित व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय की अच्छी स्थिति देख मुझे खुशी हुई। इस दौरान अरार मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह एवं सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |


























