ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- चांदन न्यूज: 75 वां स्वतंत्रता दिवस ज्ञान भवन कड़वामारण,दिव्य क्लासेस कोचिंग सेंटर कुसुमजोरी में तिरंगा झंडा फहराया
- चांदन न्यूज: प्रखंड क्षेत्र में 15 अगस्त कि 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न
- बौंसी न्यूज: 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन
- Bhagalpur News : झंडोत्तोलन कार्यक्रम कर समस्या निवारण समिति ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप
- 75th Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें, जानें एक नजर में सबकुछ
| Posted: 15 Aug 2021 11:08 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका।आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार दलित मुक्ति मिशन के ज्ञान भवन कड़वामारण एवं दिव्य क्लासेस कोचिंग सेंटर कुसुम जोरी में आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जहां बिहार दलित मुक्ति मिशन निदेशक महेंद्र कुमार रोशन के द्वारा सरकार की प्रोटोकॉल को पालन करते हुए 11:00 बजे झंडोत्तोलन किया और उपस्थित बच्चों, एवं अभिभावकों को 75 वां वर्षगांठ की मिली आजादी के बारे में संबोधित किया। और सलामी के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत करते हुए संपन्न कराया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसी क्रम में दिव्य क्लासेस कोचिंग संस्थापक देवराज कुमार ने सरकारी निर्देश अनुसार 9:20 am में राष्ट्रगान के साथ झंडोत्तोलन किया गया सारे बच्चे को संबोधित करते हुए कोचिंग के संस्थापक ने बतायाआज भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमें अंग्रेजों के चंगुल से आजादी मिली थी। दोस्तों, आज सबसे पहले हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए जिन्होंने इस देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया! देश को आजाद हुए कई दशक हो चुके हैं और इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है.साथियों यह भी सच है कि आजादी मिलने के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा नहीं होगा। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| चांदन न्यूज: प्रखंड क्षेत्र में 15 अगस्त कि 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न Posted: 15 Aug 2021 11:06 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आजादी के अमृत महोत्सव में देश सहित जिले प्रखंडों में भी शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया इस दौरान चांदन प्रखंड के विभिन्न जगहों में चांदन प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, बीस सूत्री कार्यालय में विडियो राकेश कुमार,बाल विकास परियोजना में सीडीपीओ वन्दना दास, बीआरसी भवन, जिला परिषद कार्यालय सुश्री निशा शालिनी,जीविका कार्यालय वरुण कुमार, प्रन्नोत उच्च कन्या विद्यालय श्रीमती सुमन सिंह, सीएचसी चांदन प्रभारी डॉ एके सिन्हा,कृषि कार्यालय रामयश मंडल,भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी दीपिसका मैडम,चांदन थाना अध्यक्ष रवीशंकर कुमार,राजस्व कचहरी अंचलाधिकारी चांदन प्रशांत कुमार शांडिल्य,गांधी चौक प्रमुख रवीश कुमार, फॉरेस्ट परिसर वनपाल अशोक कुमार वहीं आन्दपुर ओपी क्षेत्र में सर्वप्रथम प्रखंड अध्यक्ष सरपंच आशिष रोबीन उड, दक्षिणी बारने पंचायत भवन परिसर में मुखिया संघ अध्यक्ष सुरेश यादव, आन्दपुर ओपी परिसर में ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार न्यू, पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज प्रिंसिपल अशोक प्रसाद यादव, न्यू लाइट कोचिंग सेंटर भैरोगंज में अध्यापक दशरथ यादव, वहीं कुसुम जोरी पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार पोद्दार, उत्तरी वार्णे पैक्स अध्यक्ष प्रदीप बरनवाल इत्यादि अपने अपने परिसर पर बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व की झंडा को फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।वहीं आजादी के दीवाने झंडा फहराते वक्त काफी तादाद में लोगों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। और कुछ वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए मिले आजादी की व्याख्या करते हुए संबोधित किया गया कुछ जगहों पर बच्चों ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आज का झंडोत्तोलन कार्यक्रम जिला अधिकारी बांका के निर्देश पर सरकार के प्रोटोकॉल को देखते हुए समय परिवर्तन करने के अनुसार झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस महान पर्व मेंं लोग सम्मिलित होकर राष्ट्रीय गान में भाग लिया जो सारी फिजाएं राष्ट्रीय गान से गूंज उठा। बच्चों ने पर्व में बांटे गए जिलेबिया, बुंदिया सेव इत्यादि मिठाइयां खाकर इस पर्व का खुब आनंद उठाया। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| बौंसी न्यूज: 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन Posted: 15 Aug 2021 08:22 PM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पीलुआ के स्वतंत्रता सेनानी विश्वेश्वर महतो तथा स्थानीय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह उपाध्यक्ष डॉक्टर सीताराम घोष के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में भैया बहन रक्षा, काव्या, आकांक्षा, प्रतीक, पलक, निशा, दीपिका, आर्य, वेदांश, कमल, अरुमिता आदि की सहभागिता रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा, कार्यक्रम प्रमुख बासुकी प्रसाद साह के दिशा निर्देश में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं शीतल, रुचि, प्रियदर्शनी, अनुष्का, आदि ने भाव नृत्य प्रस्तुत की प्रस्तुति की। वहीं वाटिका गीत में भैया बहन नन्हीं, दिव्यांश ने भाग लिया। जबकि योग में मोनिका, समीरा, रिचा, नव्या, पूर्वी, आदर्श, ऋषभ, आनंद, सत्यम, उत्कर्ष, तन्मय, सुधांशु ,आदित्य, प्रत्यूष आदि ने भाग लिया। वही अग्नि चक्र में तन्मय, सुधांशु, हिमांशु ने लाजवाब प्रदर्शन किया। पिरामिड में आर्यन, प्रज्ज्वलन, मणिकांत, धीरज, यस,सूर्योदय, शिवम, वीर, अभिनव, जय, रणवीर, अमित, सुधांशु, आदि ने भाग लिया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bhagalpur News : झंडोत्तोलन कार्यक्रम कर समस्या निवारण समिति ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप Posted: 15 Aug 2021 07:01 PM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। 15 अगस्त 2021 वार रविवार को स्थानीय मुजाहिदपुर रितेश कटरा में झंडोत्तोलन कार्यक्रम कर समस्या निवारण समिति द्वारा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में मुजाहिदपुर थाना अध्यक्ष ने शिरकत की एवं इस कार्य को काफी सराहा और कहा कि वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा लोग कराएं और इसका लाभ उठाएं आज के कैंप में 100 लोगों ने कोभीशिल्ड का डोज लिया एवं 30 लोगों ने कोवैक्सीन का डोज लिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष तकी अहमद जावेद महासचिव रवि प्रकाश बूधिया इम्तियाज अली जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल जिला सचिव जुगल किशोर सचिव सह मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश उपाध्याय कार्यकारी सदस्य आसिफ अली सलाहकार समिति के सदस्य धनंजय कुमार पांडे लालू डोकानिया और कल्पना रंजन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। -ग्राम समाचार, भागलपुर। |
| 75th Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें, जानें एक नजर में सबकुछ Posted: 15 Aug 2021 01:04 AM PDT ग्राम समाचार, नई दिल्ली। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से आठवीं बार देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने वालों का अभिनंदन करता हूं। देश महापुरुषों का ऋणी है। पीएम मोदी ने ओलंपिक विजेताओं का ताली बजाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना महामारी और उससे निपटने के बारे बताया। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें सैनिक स्कूलों में पढ़ेंगी बेटियां मोदी बोले कि मुझे कई गुजारिश मिलीं कि बेटियां भी सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती हैं. दो-ढाई साल पहले मिजोरम के सैनिक स्कूल में प्रयोग के तौर पर बेटियों को दाखिला देने का फैसला लिया गया था। अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में बेटियों का भी एडमिशन हो सकेगा। इन्हें बेटियों के लिए खोल दिया जाएगा। नेशनल हाइड्रोजन मिशन का एलान पीएम मोदी ने नेशनल हाइड्रोजन मिशन का एलान किया। ऊर्जा के क्षेत्र में यह भारत की नई प्रगति होगी। भारत इससे आत्मनिर्भर बनेगा। इससे ग्रीन जॉब के लिए अवसर खुलेंगे। भारत को आज नए नजरिए देखा जा रहा है। नई शिक्षा नीति में भाषा रुकावट नहीं अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भाषा रुकावट नहीं बनेगी। खेल को इसका मुख्य हिस्सा बनाया गया है।अब खेल के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पहले माता-पिता कहते थे पढ़ोगे नहीं तो खेलते रह जाओगे, लेकिन आज उनका भी नजरिया बदला है। ओलंपिक भी एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट है। बोर्ड का रिजल्ट हो या ओलंपिक का मैदान, बेटियां बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। सैंकड़ों पुराने कानूनों को खत्म किया गया देश के सैंकड़ों पुराने कानूनों को खत्म किया गया। कोरोना काल में भी 15 हजार से ज्यादा अनुपालनों को समाप्त किया गया। 200 साल पहले से एक कानून चला आ रहा था, इसकी वजह से देश के नागरिक को मैपिंग (नक्शा) बनाने की स्वतंत्रता नहीं थी। ऐसे कानूनों का बोझ लेकर चलना ठीक नहीं था। इसलिए गैर जरूरी कानूनों को खत्म किया गया। गति शक्ति से यातायात में क्रांति होगी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना जल्द ही लॉन्च होगी। गति शक्ति से यातायात में क्रांति आएगी। गति शक्ति भारत के कायाकल्प का आधार बनेगी। आज भारत मोबाइल फोन निर्यात कर रहा पीएम मोदी ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। मैन्युफैक्चरिंग से देश की प्रतिष्ठा जुड़ी होती है। आज भारत मोबाइल फोन निर्यात करने वाला देश बन गया है। छोटे स्टार्टअप के साथ सरकार खड़ी है। छोटे शहरों में भी नए स्टार्टअप शुरू हुए हैं। कोरोना काल में कई स्टार्टअप उभरे हैं। स्टार्टअप हजारों करोड़ तक पहुंच रहे हैं। 75 सप्ताह में 75 वंदेभारत ट्रेनें देश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदेभारत ट्रेनें देश के हर कोने को आपस में जोड़ रही होंगी। आज जिस गति से देश में नए एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है, उड़ान योजना दूर-दराज के इलाकों को जोड़ रही है, वो भी अभूतपूर्व है। कोरोना का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में अगर भारत के पास कोरोना का टीका नहीं होता तो क्या होता, पोलियो की वैक्सीन भारत को मिलने में कितना वक्त लग गया था, लेकिन आज हमें गर्व है कि दुनिया में कोरोना का सबसे बड़ा वैक्सीन कार्यक्रम भारत में चला है। भारत को वैक्सीन के लिए किसी दूसरे देशों पर निर्भर नहीं होना पड़ा। 54 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवा चुके हैं। कोविन जैसी ऑनलाइन व्यवस्था, डिजिटल सर्टिफिकेट की व्यवस्था सबको आकर्षित कर रहा। लालकिले से पीएम मोदी का नया मंत्र लालकिले से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि यह गौरव कल की ओर ले जाएगा। 'अमृतकाल 25 वर्ष का है, लेकिन इतना लंबा इंतजार नहीं करना है, अभी से जुट जाना है। यही समय है, सही समय है, हमें खुद को बदलना होगा। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास, लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक है। जम्मू-कश्मीर का विकास तेजी से हो रहा सभी के सामर्थ्य को उचित अवसर देना लोकतंत्र की असली भावना है। जम्मू हो या कश्मीर, विकास का संतुलन अब जमीन पर दिख रहा है। जम्मू कश्मीर में डी-लिमिटेशन कमीशन का गठन हो चुका है और भविष्य में विधानसभा चुनावों के लिए भी तैयारी चल रही है। लद्दाख भी विकास की अपनी असीम संभावनाओं की तरफ आगे बढ़ चला है। एक तरफ लद्दाख, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होते देख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी लद्दाख को उच्च शिक्षा का केंद्र भी बनाने जा रही है। सरकारी योजना का लाभ गांव-गांव पहुंच रहा सरकारी योजना का लाभ गांव-गांव पहुंच रहा है, सरकारी योजना के लाभ कोई वंचित ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों को पोषणयुक्त खाद्यन देना सरकार का लक्ष्य है। गांवों की अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए जोर लगाना होगा। सरकार के फैसले से किसान सशक्त होंगे किसानों की जमीन लगातार छोटी हो रही है। 80 फीसदी से ज्यादा किसानों के पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। छोटे किसानों पर पहले ध्यान नहीं दिया गया। आज किसानों के पक्ष में लगातार सकारात्मक फैसले लिए जा रहे हैं। इस फैसले से छोटे किसान सशक्त होंगे। किसानों को नई सुविधाएं देनी होगी। गांव की जमीन विवाद नहीं विकास का आधार बने। इस दिशा में हमें काम करना होगा। बंटवारे का दर्द पीएम मोदी ने कहा कि बंटवारे का दर्द आज भी सीने को छलनी करता है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर याद किया जाएगा। पदकवीरों का ताली बजाकर सम्मान पीएम मोदी ने लाल किले पर मौजूद ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए तालियां बजवाकर सम्मान किया। मेडिकल सुविधा बढ़ाने पर जोर ब्लॉक स्तर पर मेडिकल सुविधा बढ़ाने पर जोर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |











