ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 16, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


48 मेगा पिक्सल कैमरे वाला Redmi Note 10 के Online खरीद पर भारी छूट, खरीदने की लगी होड़

Posted: 16 Aug 2021 11:43 AM PDT

  



ग्राम समाचार, नई दिल्ली। गजट की दुनिया में धूम मचाने वाला जबरदस्त  48 मेगा पिक्सल कैमरे वाला  Redmi Note 10 के Online खरीद के साथ  पर भारी छूट मिलने से लोगों में  खरीदने की होड़  लग गई है। 


फिलहाल कंपनी इस  48 मेगा पिक्सल कैमरे वाला  Redmi Note 10 फोन के खरीद पर  7 Days Replacement,  Exchange ऑफर के साथ 12,600.00 रूपये तक की छूट देने की बात कह रही है।


क्यों जबरदस्त है Redmi Note 10  ... ?

Redmi, Rising stars mobile India private ltd द्वारा बनाया गया यह Redmi Note 10 फोन  इस प्राइस रेंज में  बाजार में उपल्ब्ध अन्य फोनों से विशेष है।  Redmi Note 10 फोन में  4GB RAM, 64GB Storage के साथ Dual Stereo Speakers दिया गया है, जो संगीत सुनने का बेहतरीन अहसास दिलाता है।



 एक ओर इसका डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 3 का है जो विडियो के क्वालिटी को और उम्दा बना देता है  तो दूसरी ओर Sony Sensor वाला 48MP के कैमरा फोटो और विडियो में जबरदस्त क्लियरीटी और क्वालिटी लाता है। 


एक और बेहतरीन बात यह है कि इस Redmi Note 10 फोन के साथ दिया जाने वाला  33W का Fast Charger फोन को मात्र 30 मिनट में  67% तक चार्ज कर देता है। 


Redmi Note 10 में कंपनी ने  Snapdragon 678 का  Processor लगाया है जिससे फोन इस प्राइस रैंज के अन्य फोन से ज्यादा फास्ट है। 

इस फोन की प्राइस की बात करें तो , वैसे सामान्य रूप से  Redmi Note 10 की कीमत ₹15,999.00 रखा गया है पर यदि आप इसे  22 अगस्त से 27 अगस्त तक Online मंगवाते हैं तो 2,500 रूपये की छूट के साथ फ्री होम डिलिवरी भी दी जा रही है। 


विशेष  बात है कि कंपनी एक्सचेंज ऑफर में 12,600 रूपया तक छूट देने की बात कह रही है।

Exchange ऑफर का लाभ उठाने की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Redmi Note 10 को नीचे लिंक पर क्लिक कर Online मंगवाया जा सकता है - 

Redmi Note 10 (Aqua Green, 4GB RAM, 64GB Storage) -Amoled Dot Display | 48MP Sony Sensor IMX582 | Snapdragon 678 Processor

Panjwara News: रणगांव में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन

Posted: 16 Aug 2021 11:04 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ₹ 84 लाख की लागत से बना रणगांव स्थित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन रणगांव पंचायत के मुखिया मीणा देवी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर कार्यपालक सहायक सत्यम कुमार पोद्दार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस भवन में हर प्रकार 

की सुविधा है,लेकिन अभी तत्काल आय, जाती, आवासी से संबधित प्रमाण पत्र बनेगा। जिससे आस-पास के कई गाँवो के युवको को सुविधा के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। मौके पर रणगाँव पंचायत के सरपंच मीना देवी, पंचायत समिति सदस्य इन्द्रदेव मंडल, वार्ड सदस्य वीरकांत वैध, सुरेश कुमार, ज्योतिष मंडल, राजेश मांझी, मुखिया प्रतिनिधि अजित प्रसाद सिंह, जवाहर पंजियारा, कार्यपालक सहायक सत्यम कुमार पोद्दार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Panjwara News: 75 वे स्वंत्रतता दिवस के मौके पर पंजवारा में शान से लहराया तिरंगा झंडा,खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Posted: 16 Aug 2021 10:29 PM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। 75 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजवारा एवं आसपास के क्षेत्र में भी तिरंगा झंडा शान से लहराया। पंजवारा गांधी मैदान में पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार सिंह, पंजवारा थाना में थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव, पंजवारा पंचायत भवन में मुखिया भोला पासवान, ग्राम कचहरी में सरपंच वीरन दास, पंजवारा संकटमोचन चौक गोलंबर पर जिला परिषद सदस्य विजय किशोर सिंह, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजवारा में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार, 

पंजवारा पैक्स लिमिटेड में पैक्स अध्यक्ष जीवन मिश्र, प्लस टू हाई स्कूल पंजवारा में प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद, राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा में प्रधानाध्यापक राज किशोर कुमार, प्रोन्नत कन्या मध्य विद्यालय पंजवारा में प्रधानाध्यापक चंद्राधर झा , नंदिनी ज्ञान भारती विद्यालय में प्रधानाध्यापक बालाकांत झा ,सती काली मंदिर परिसर स्थित नवयुवक पुस्तकालय में कौशल किशोर झा ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और संस्थाओं में भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। इस मौके पर पंजवारा ब्राह्मण टोला स्थित सती काली मंदिर परिसर में स्थानीय युवाओं के द्वारा खेलकूद 

प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने लंबी दौड़ साइकिल स्लो, जलेबी रेस, ड्राइंग, पेंटिंग ,सुई धागा रेस,देश भक्ति गीत गायन सहित अन्य प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों के साथ साथ इस में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। खेलकूद के कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण चुन्ना ठाकुर, संजीव झा, मयंक ठाकुर, गौरव ठाकुर ,छोटू मिश्रा ,अजीत ठाकुर आशीष झा ,जसवीर चौधरी ,बांके बिहारी झा ,गुड्डन मिश्रा ,मनीष झा , मुनचुन ठाकुर सहित अन्य युवाओं का योगदान रहा। 

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Banka News: बौंसी प्रखंड अंतर्गत दो पंचायत बगडुम्बा एवं कसवामदार पंचायत पूर्णरूपेण नगर पंचायत में सम्मलित, पंचायतों के सभी पद विलोपित

Posted: 16 Aug 2021 10:30 AM PDT

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। 

जिला अन्तर्गत 02 नये नगर पंचायत बौंसी तथा कटोरिया नगर एवं आवास विभाग द्वारा अधिसूचित किये जाने के फलस्वरूप उक्त पंचायतों में पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच, मुखिया तथा पंच सदस्यों के पदों की संख्या में अंतर आया है। बौंसी प्रखंड अंतर्गत दो पंचायत बगडुम्बा एवं कसवामदार पंचायत पूर्णरूपेण नगर पंचायत में सम्मलित हो जाने के फलस्वरूप इन पंचायतों के सभी पद विलोपित हो गये है। प्रखंड बौसी के ग्राम पंचायत – दलिया का आंशिक भाग नगर पंचायत बौसी में सम्मलित हो गया है एवं दलिया पंचायत का नया नामकरण – नयागाँव हो गया है। प्रखंड कटोरिया के 

ग्राम पंचायत कटोरिया आंशिक रूप से नगर पंचायत में सम्मिलित होने के कारण तथा आंशिक क्षेत्र ग्राम पंचायत में बने रहने के कारण समीपवर्ती पंचायत हड़हार में सम्मिलित किया गया है। इस प्रकार ग्राम पंचायत कटोरिया विलोपित हो गया। प्रखंड कटोरिया के पंचायत समिति के कुल पद यथावत स्थिति में बने हुए है तथा मुखिया एवं सरपच का एक - एक पद, पंच एवं वार्ड सदस्य का कुल – 23 पद घट गया है। प्रखंड–बौंसी में पंचायत समिति का 04 पद, मुखिया और सरपंच के कुल - 02 पद एवं पंच तथा ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 40 पद घट गये है। इस प्रकार पंचायत आम निर्वाचन-2021 में कुल पंचायत समिति सदस्य 246 पद, जिला - परिषद् – 25 पद, तथा मुखिया / सरपंच - 182 पद एवं वार्ड पद हेतु 2417 पद हेतु निर्वाचन होना है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव के प्रथम रेवाड़ी आगमन पर स्वागत किया

Posted: 16 Aug 2021 08:36 AM PDT


बीकानेर मंडल के रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव के प्रथम रेवाड़ी आगमन पर नॉर्थ वैस्टरन रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल सहायक मंत्री का. देवेंद्र यादव के नेतृत्व में रेलवे स्टॉफ सदस्यों ने उनका फूलों के बुक्के के साथ जोरदार स्वागत किया।



इस मौके पर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी स्टॉफ के सभी सदस्यों ने डीआरएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। डीआरएम ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक सतपाल सिंह, यातायात निरीक्षक सतपाल लांबा, मुख्य टिकट निरीक्षक एवं गार्ड, सहायक लोको पायलेट समेत अनेक कार्यालय कर्मचारी ने उनका स्वागत किया।
 

Rewari News : कन्हैयालाल पोसवाल के100वें जन्मदिवस पर पोसवाल चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Posted: 16 Aug 2021 08:30 AM PDT

रेवाड़ी स्थित पोसवाल चौक पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय श्री कन्हैयालाल पोसवाल के100वें जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गुज्जर समाज के जिलाध्यक्ष श्री चरण सिंह खटाणा के नेतृत्व में किया गया। खटाणा ने पूर्व मंत्री के कार्यों एवं एवम उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अनेक संस्मरण बताये एवं स्वर्गीय श्री पोसवाल के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

स्वर्गीय श्री पोसवाल 1952 से 1962 तक रेवाड़ी नगर पालिका के चेयरमैन रहे।1962 में गुडगांव,1968 व 1972 में सोहना तथा 1977 में छछरौली से विधायक रहे।1996 में उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया। इस आयोजन में सम्मिलित होने औऱ माल्यार्पण करने पहुचे गणमान्य लोगों का सिमिति के संजोयक श्री कृष्ण कुमार तोंगड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं कोरोना महामारी से बचाव हेतु मास्क वितरित किये। इस अवसर पर राजेश सरपंच आसलवास,पन्नाराम, निहाल नम्बरदार, कप्तान दयाराम,अनंतराम,श्याम यादव, लीलाराम, ओमप्रकाश, प्रकाश रावत, रामौतार चेयरमैन, रामसिंह सरपंच, राजपाल सरपंच, हवासिंह पोसवाल, रामसिंह पोसवाल, शिब्बू पोसवाल, विजेंदर सिंह, विश्वदीप, विनोद प्रधान, त्रिलोक चंद एडवोकेट, मोनू तोंगड़, अजय तोंगड़ एडवोकेट, योगेश तोंगड़ एडवोकेट, अमन तोंगड़ एडवोकेट, अमीरामएवं डॉ बिट्टू उपस्थित रहे।

Rewari News : प्रदेश में प्राइमरी विंग स्कूल खोलने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Posted: 16 Aug 2021 08:35 AM PDT

हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री माननीय कंवर पाल गुर्जर जी से जिला चरखी दादरी के बौंदकलां स्थित रेस्ट हाउस में प्रांतीय अध्यक्ष जवाहरलाल दूहन व रेवाड़ी जिला अध्यक्ष रामपाल यादव की अगुवाई में प्रदेश में नर्सरी से पांचवीं तक स्कूल खोलने के लिए मुलाकात की। महेंद्रगढ़ से जगदेव यादव और जगदीश प्रसाद जी ने प्रतिनिधित्व किया । एसोसिएशन ने नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक की क्लासेस को खुलवाने के लिए माननीय शिक्षा मंत्री से निवेदन किया और उन्होंने बताया कि पिछले 18 महीने से प्राथमिक स्कूल पूर्णतया बंद है जिससे बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकार पैदा होने लगे हैं ।



साथ ही बच्चों की आंखों व मानसिक विकास पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है । एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री को बताया कि प्रदेश में सभी तरह के संस्थान चाहे वह व्यापार, यातायात ,निजी होटल ,रेस्टोरेंट्स ,जो भी है सभी सरकार के द्वारा खोल दिए गए हैं । जबकि कोरोना का प्रभाव छोटे बच्चों पर ना के बराबर है इस बारे में एक्सपर्ट्स की राय को शामिल किया जाए तो उनके अनुसार बच्चों में लॉस आफ लर्निंग यानी सीखने की कमी लगातार अब ऑब्जर्व की जा रही है । ।साथ ही  बच्चों में लिखने पढ़ने का और गणित का कौशल लगातार गिर रहा है। इससे पूरी एक पीढ़ी को भारी नुकसान होने की आशंका है ।अत सरकार को चाहिए कि अविलंब नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाओं के लिए भी स्कूल खोले जाएं ।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय शिक्षा मंत्री जी से निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों का बिना एसएलसी के सरकारी स्कूलों में किए जा रहे एडमिशन पर सख्त एतराज प्रकट किया और कहा कि शिक्षा विभाग इस तरह का पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाकर हरियाणा प्रांत में शिक्षा के माहौल को खराब कर रहा है । इससे गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों के संचालकों में भारी आक्रोश है ।उन्होंने बताया कि विभाग की जिम्मेदारी है कि उनके द्वारा तय नियमों को पहले स्वयं अपनाएं तत्पश्चात स्कूलों को अपनाने के लिए प्रेरित करें ।उन्होंने बताया कि विभाग एमआईएस पोर्टल से डेटा चोरी करके उसका उपयोग  सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है जोकि सरासर नियमों का उल्लंघन है और इस पर विभाग को तुरंत प्रभाव से रोक लगानी चाहिए ।  

 इस पर  माननीय शिक्षा मंत्री ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस बाबत शीघ्र एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिसमें निजी विद्यालयों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल कर इसका स्थाई समाधान विभाग के नियमानुसार किया जाएगा और भविष्य में इस तरह की किसी भी गतिविधि को सरकार द्वारा प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा । एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष जवाहरलाल जी ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग  ने बिना एसएलसी के एडमिशंस पर शीघ्र रोक नहीं लगाई तो इसके लिए माननीय उच्च न्यायालय में न्यायालय की अवमानना से संबंधित केस दायर किया जाएगा जिसमें संबंधित स्कूलों के प्राचार्य ,अधिकारीगण वह निदेशालय को पार्टी बनाकर कार्रवाई की जाएगी । इस पर माननीय शिक्षा मंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि एक्सपर्ट्स की राय लेकर शीघ्र ही प्राथमिक कक्षाओं तक स्कूल खोले जाएंगे व गैर सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त कमेटी का गठन कर बिना एसएलसी किए गए दाखिलों से जुड़ी समस्या का समाधान किया जाएगा ।  इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुमेर सिंह , बावल से सतपाल सिंह ,संदीप यादव ,सुरेंद्र सिवाच ,नरेंद्र यादव  और चौधरी रणबीर सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Rewari News : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाया अखंड-भारत संकल्प दिवस

Posted: 16 Aug 2021 08:34 AM PDT

रेवाड़ी(15 अगस्त) अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल, जिला-रेवाड़ी के तत्त्वावधान में जिला मुख्यालय कुतुबपुर, स्थित श्रीगोसाई मंदिर में 'अखंड-भारत संकल्प दिवस' का आयोजन किया गया। नगर पार्षद नीरज प्रसाद व राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग अध्यक्ष शिव कुमार 'चांदनवासिया' ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक व संचालक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि जहाँ-जहाँ हिंदू घटा, वहीं-वहीं देश बटा। संगठित होकर सामूहिक रूप से प्रतिकार करके ही अपने आप को सुरक्षित रखा जा सकता है। अब सोने का समय नहीं रहा, अभी अगर नहीं जागे तो बचने का कोई मार्ग नहीं रहेगा।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष मुकुट अग्रवाल ने कहा कि अखण्ड भारत महज सपना नहीं, श्रद्धा है, निष्ठा है। वन्देमातरम् जिनका राष्ट्रघोष और राष्ट्रगान हो, ऐसे असंख्य अंत:करण मातृभूमि के विभाजन की वेदना को कैसे भूल सकते हैं, अखण्ड भारत के संकल्प को कैसे त्याग सकते हैं? 

अध्यक्षीय संबोधन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष श्रीभगवान गुरुजी ने कहा कि 1947 का विभाजन पहला और अन्तिम विभाजन नहीं है। भारत की सीमाओं का संकुचन उसके काफी पहले शुरू हो चुका था। सातवीं से नवीं शताब्दी तक लगभग ढाई सौ साल तक अकेले संघर्ष करके हिन्दू अफगानिस्तान इस्लाम के पेट में समा गया। पाकिस्तान, बर्मा, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और तिब्बत यह सब एक-एक करके भारत से अलग कर दिए गए। आज हिन्दू समाज की बात करना साम्प्रदायिकता है और मुस्लिम कट्टरवाद व पृथकतावाद की हिमायत करना सेकुलरिज्म। अनेक छोटे-छोटे राजनीतिक दलों में बिखरा हिन्दू नेतृत्व सत्ता के कुछ टुकड़े पाने के लाभ में मुस्लिम वोटों को रिझाने में लगा है।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रदीप भार्गव, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के धर्म सतसंग प्रमुख मुरारी लाल सोनी, जिला मंत्री पवन कुमार, पं. किशन वशिष्ठ, अमित राठौर राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष, कनिष्क, सुमित राठौर, विनायक वशिष्ठ, नवल बालाजी, दिनेश कुमार , ज्ञानदीप शर्मा, मोनू, देवेंद्र शर्मा, अन्नु डागर, ईश्वर डागर, रूद्र चतुर्वेदी, रतन कुमार, विनीत सोनी, दीपक सोनी, रजनीकांत यादव, प्रवीण, रविंद्र, सूर्या, मोहित यादव, अमित कुमार ट्रेनर, पर्स चौहान आदि अधिकारी व स्वयंसेवक तथा मातृशक्ति उपस्थित रहे।


Rewari News : भाजपा जिला अध्यक्ष ने जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक के साथ रूट का मुआयना किया

Posted: 16 Aug 2021 08:23 AM PDT

 

भाजपा के जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव  ने आज सोमवार को रेवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल के साथ जन आशीर्वाद यात्रा के रूट का सुरक्षा की दृष्टि से मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज भी साथ रहे।  
 जिला अध्यक्ष हुकम चन्द यादव ने जहां जहां कामिया देखी वहां वहां एसपी महोदय को बताया की यातायात की दृष्टि से आम जन को कोई परेशानी ना हो  रूट इस  तरीके से डायवर्ट किया जाए । जिला अध्यक्ष ने बताया की अहीर वाल की इस धरती पर आने पर अहीरवाल के मजबूत स्तंभ एवम  कैबिनेट मंत्री  भूपेंद्र यादव का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत होगा। रेवाड़ी जिले को सजाने का कार्य हर चौराहे पर किया  जा रहा है। साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वहीं इस यात्रा के संयोजक वीर कुमार यादव ने बताया की  यात्रा के  दौरान प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और नो मास्क नो एंटी की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया की रेवाड़ी की भूमि पर आने पर रेवाड़ी की जनता उनका स्वागत शानदार तरीके से ढोल नगाड़ों की मधुर ध्वनि एक फूलो की वर्षा कर के करेगी। आम जन में उनकी यात्रा को लेकर उत्साह है।

Bhagalpur News:एनटीपीसी कहलगाँव ने 75वां स्वतंत्रता दिवस पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया

Posted: 16 Aug 2021 09:13 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर। कहलगाँव सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के बीच संपन्न हुआ। प्रशासनिक भवन परिसर में वी सुदर्शन बाबु, कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव) ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराया। इस अवसर पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यकारी निदेशक ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने सम्बोधन में भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके द्वारा किए गए प्रयासों को याद किया। अपने संबोधन के दौरान, कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव) ने इस वित्तीय वर्ष में एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा हासिल किए गए उपलब्धि पर बोलते हुए कोरोना वायरस महामारी के कठिन समय के दौरान राष्ट्र को निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए एनटीपीसी कर्मियों द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव) ने एनटीपीसी कहलगाँव को पर्यावरण के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रतिष्ठित 'एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन ग्लोबल एनवायरनमेंट अवार्ड 2021' के लिए 'गोल्ड कैटेगरी' में मनोनीत किए जाने के लिए कर्मचारियों और सभी हितधारकों को बधाई दी। कोविड  की चपेट में आने के बावजूद, एनटीपीसी कहलगांव ने अपनी स्टेज- वन और स्टेज- टू  इकाइयों में उच्चतम मासिक डीसी हासिल किया जो कि  पूर्ण क्षमता के घोषणा के बाद 99.63 प्रतिशत और 104.75 प्रतिशत है। अप्रैल 2021 के दौरान 96.68 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 1628.81 एमयू का अब तक का उच्चतम मासिक उत्पादन हासिल हुआ है। कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव) ने  अपने संबोधन में सीएसआर गतिविधियों पर प्रकाश डाला और चल रही वैश्विक महामारी के कारण आने वाली चुनौतियों का उल्लेख किया और एनटीपीसी कहलगाँव के सभी हितधारकों को धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यकारी निदेशक (कहलगाँव) ने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 60 कर्मचारियों को ईडी मेरिट अवार्ड - 2021 से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर नीरज कपूर, महाप्रबंधक (टीएस), अरिंदम सिन्हा, जीएम (ओ एंड एम), एनडी आनंद, सीनियर कमांडेंट (सीआईएसएफ), सभी विभागाध्यक्ष, सभी यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण और एनटीपीसी कहलगाँव के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान कोविड  के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

Pathargama News: पथरगामा में विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

Posted: 16 Aug 2021 09:06 AM PDT


ग्राम समाचार, पथरगामा:- पथरगामा के महेश लिट्टी पंचायत अंतर्गत तरडीहा ब्राह्मण टोला एवं महेश लिट्टी के पंचायत भवन में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरिहर प्रसाद साह के द्वारा एक दिवसीय विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया| चिकित्सा शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाले इस मौसम की आम बीमारी के बारे में जानकारी दी गई एवं उससे बचने का उपाय भी बताया गया| इस विशेष शिविर में आए पशुपालकों के बीच पशुओं के लिए लिवर टॉनिक, कृमि नाशक, रूचि वर्धक एवं अन्य दवाओं का वितरण किया गया| मौके पर पंचायत की मुखिया लिलीसी हेंब्रम, पशु सहायक मुकेश्वर दर्वे, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, पशुपालक किशोर झा, अंजनी झा, पंकज कुमार चौधरी, जितेंद्र यादव, योगेंद्र महतो, बृहस्पति महतो, अरुण चौधरी, दिवाकर चौधरी, तेज नारायण महतो, विजय महतो आदि मौजूद थे|

अमन राज:-

Pathargama News: चापाकल के पानी बहने को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल

Posted: 16 Aug 2021 09:04 AM PDT

ग्राम समाचार, पथरगामा:- रविवार 15 अगस्त को थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा सदर प्रखंड के गोरसंडा गांव में दरवाजे पर बह रहे चापाकल का पानी को चापाकल के साथ बने शाकपीट में ही पानी डालने की बात करने पर गांव के ही राजेंद्र यादव की 38 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के साथ मारपीट कर सर फोड़ देने का मामला पथरगामा थाना में दर्ज किया गया है| निर्मला देवी के द्वारा दिए गए आवेदन पर आज 16 अगस्त सोमवार को थाना कांड संख्या 133/21 भादवि की धारा 341,323,325,354,307,504,34 भादवी के तहत गांव के ही मनोज यादव पिता बुची यादव, दीपक यादव पिता मनोज यादव, निर्मला देवी पति मनोज यादव, मोo कोशल्या पति स्वर्गीय भुनेश्वर यादव, शोखा कुमारी पिता मनोज यादव, मुकेश यादव पिता मनोज यादव पर मामला दर्ज कर लिया गया है| मामले का अनुसंधान पदाधिकारी सुरेश पहन को बनाया गया है|

   

 थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार बुगो यादव पिता जिलेबी यादव के घर के चापाकल का पानी बहकर निर्मला देवी के दरवाजे होते हुए मनोज यादव के दरवाजे की तरफ बहता है इस बात की शिकायत मनोज यादव निर्मला देवी से हमेशा करते रहता था| इसी बात के चलते निर्मला देवी बुगो यादव को चापाकल का पानी को सौकपीट में ही रोकने की बात करने गई थी| जैसे ही वहां से लौट कर आई तो उपरोक्त सभी ने गाली गलौज देते हुए उसकी बाल पकड़कर घसीट घसीट कर मारपीट करना शुरू कर दिया| बाद में वह दूध बेचने चली गई| लौट कर आई तो देखा कि बुगो यादव और कारगिल यादव उसकी बेटी सपना कुमारी, काजल कुमारी, प्रेमलता कुमारी, और बेटा प्रिंस कुमारी को बाल पकड़कर घसीट घसीट कर मार रहा था, और मनोज यादव हाथ में लोहे का रॉड लेकर खड़ा था| मार खा रहे अपने बच्चों को बचाने के क्रम में जब निर्मला देवी बचाव करने लगी तो कारगिल यादव मनोज के हाथ से रड लेकर निर्मला के सर पर दे मारा जिससे उसका सर फट गया जिससे काफी खून बहने लगा और वह गिर पड़ी|

अमन राज:-

Pathargama News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई

Posted: 16 Aug 2021 09:01 AM PDT


ग्राम समाचार, पथरगामा:- गत संध्या 5:00 बजे के आसपास विसाहा के पंचायत भवन के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार विसाहा निवासी वरुण कापरी 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कापरी बुरी तरह जख्मी हो गया आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल गोड्डा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी| मृतक की मां दुलारी देवी द्वारा पथरगामा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार प्रिंस कुमार अपने घर से साइकिल द्वारा पानी लाने के लिए पंचायत भवन जा रहा था उसी क्रम में यह घटना घटी| वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा| मामले को लेकर पथरगामा थाना कांड संख्या 135/21 भादवी की धारा 279,304 (ए) के तहत अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है, तथा मामले का अनुसंधानकर्ता महावीर उरांव को बनाया गया है|

अमन राज:-

Best Amazon Business Offers

Godda News: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने झंडोत्तोलन किया

Posted: 16 Aug 2021 08:39 AM PDT

ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त आवास में झंडोत्तोलन किया गया। उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हर्ष एवं उल्लास का दिन है, हमारा संकल्प है कि हमारा जिला विकास की ओर अग्रसर हो।स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी एवं सभी जिलेवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक आवास में पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाईएस रमेश के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
   
पुलिस अधीक्षक गोड्डा ने समस्त जिलेवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी को शत् शत् नमन। पुलिस अधीक्षक के द्वारा कारगिल चौक स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूराना डाकघर के समीप चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सिकटिया स्थित पुलिस लाइन केंद्र में झंडोत्तोलन किया गया। वहीं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उप विकास आयुक्त गोड्डा चंदन कुमार के द्वारा उप विकास आयुक्त आवास में झंडोत्तोलन किया गया। उप विकास आयुक्त गोड्डा चंदन कुमार के द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। उन्होंने जिलेवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। उप विकास आयुक्त द्वारा जिला परिषद कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया।

Godda News: 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने जिले वासियों को शुभकामनाएं दी

Posted: 15 Aug 2021 11:03 PM PDT






ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  15.08.2020 को 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक गांधी मैदान गोड्डा में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने अपने अभिभाषण में कहा कि शताब्दियों के परतंत्रता के उपरांत भारत 15 अगस्त,1947 को स्वतंत्र हुआ था।आज देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तमाम गोड्डावासियों को हार्दिक शुभकामना।उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले के इस ऐतिहासिक गांधी मैदान गोड्डा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित माननीय विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, व्यवहार न्यायालय के पदाधिकारीगण, मंच एवं मैदान में उपस्थित प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक, परेड में शामिल पुलिस बल के पदाधिकारी व जवान, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं, देवियो एवं सज्जनो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि उन सभी अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन है जिनकी बदौलत आज हम एक आजाद देश के नागरिक हैं।

राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी, सुभाष चन्द्र बोस, पंडित जवाहर लाल नेहरू, बाबा साहेब अम्बेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार बल्लव भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू-सुखदेव, धरती आबा बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव जैसे वीर सपूतो, फूलो-झानो जैसी वीरांगणाओं व अन्य महापुरूषो को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का प्रण लेते हैं। झारखण्ड राज्य देश के मानचित्र पर 15 नवम्बर 2000 को 28वें राज्य के रूप में स्थापित हुआ। वन, खनिज सम्पदा से भरपूर इस राज्य का निर्माण यहाँ के किसानो, मेहनतकश मजदूरो, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछडे़ तबके, आदिवासी भाई बन्धुओं का जीवन स्तर ऊँचा उठाकर मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से की गई है। जन, जल, जंगल एवं जमीन के सरोकार से जुड़कर जिले के सर्वांगीण एवं चहुँमुखी विकास की परिकल्पना करते हुए विगत 20 वर्षो में हमने कुछ उपलब्धियां हासिल की है, और अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा द्रुत गति से कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि गोड्डा जिले में चलाए जा रहे विकास एवं अन्य कार्यो तथा उपलब्धियों को मैं संक्षेप में आपके समक्ष रखना चाहता हूँ| उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में कोरोना के कुल 428307 जांच किया गया जिसमे कुल 5925 रोगी पॉजिटिव पाए गए एवं कुल 5839 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमें जिले का रिकवरी रेट 98.7% है। जिले में सदर अस्पताल गोड्डा में  प्लांट स्थापित किया गया है ताकि ऑक्सीजन की कमी ना हो एवं इनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के तहत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बीपीएल / लाल कार्ड धारी परिवारों को निजी एवं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लगातार लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले के 201 पंचायतों में 98 ममता वाहन के जरिए निशुल्क चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान की जा रही है। साथ ही महोदय ने कहा कि सदर अस्पताल गोड्डा में ब्लड की जरूरतों को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक ब्लड बैंक सदर अस्पताल गोड्डा में बनाया गया है जिनमें खासकर थैलेसीमिया से ग्रसित रोगियों का इलाज किया जा रहा है।शिक्षा:- उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय गोड्डा के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में पांच आदेशपालों की नियुक्ति की जा रही साथ ही शिक्षा विभाग के अंतर्गत क्लर्क की भी नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर सृजित पदों के अनुरूप की जा रही है। मनरेगा:- मनरेगा विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में 70 हजार 860 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए कुल 22414 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं। जिले के विभिन्न प्रखंडों में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 605 एकड़ में फलदार वृक्षारोपण कराया जा रहा है। महिलाओं के विकास हेतु दीदी बाड़ी योजना, दीदी बगिया योजना भी जिले में चलाई जा रही है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत 86 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण:- जिले में इस वित्तीय वर्ष में 3750 आवाज को पूर्ण कराते हुए गृहप्रवेश कराया जा चुका है। एवं 10300 आवसो का निर्माण कार्य प्रगति पर है साथ ही साथ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध आवास निर्माण की प्रक्रिया जारी है। साथ ही उपायुक्त के द्वारा राजस्व, श्रम विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, उद्योग, पेयजलापूर्ति एवं स्वच्छता, कृषि, खाद्य आपूर्ति, मत्स्य विभाग, नगर परिषद, जेएसएलपीएस के तहत जिले में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिलेवासी, छात्र-छात्राएँ, मजदूर, किसान, पत्रकार, प्रशासन सभी मिलकर जाति-धर्म, लिंग, भाषा आदि से ऊपर उठकर संकल्प लें कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद, बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर, भगवान बिरसा मुण्डा, अमर शहीद सिद्धो-कान्हू जैसे महान विभूतियों के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए गोड्डा जिला एवं झारखण्ड की उन्नति तथा खुशहाली के मार्ग में अपना सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करें। आज जरूरत इस बात की है कि मौजूदा कोविड-19 महामारी के इस त्रासदीपूर्ण दौर में सम्पूर्ण मानव जाति के अस्तित्व के लिए जन सहभागिता, सकारात्मक सोच, एक नागरिक कर्तव्य की भावना से सामाजिक नियमों का पालन करते हुए अपनी प्रतिबद्धता दोहराए। बुलंद हौसले के साथ कोरोना की चुनौतियों का सामना करने एवं उसे परास्त करने की दिशा में अपना कदम बढ़ायें तथा राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करें। 

                                 पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश के द्वारा भी परेड कार्यक्रम में भाग लेकर पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों को 15 अगस्त के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी गई। कोरोना योद्धाओं के रूप में सिविल सर्जन कार्यालय, सदर अस्पताल गोड्डा के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ, वार्ड बॉय सहित अन्य, ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सेल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यरत कर्मियों, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला इकाई गोड्डा के सदस्यगण, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा के कार्यालय में कार्यरत कर्मी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोड्डा के पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अबुल कलाम आजाद एवं कार्यक्रम का समापन जिला पंचायती राज पदाधिकारी जेसी विनीता केरकेट्टा के द्वारा किया गया। मौके पर विधायक पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव, उपविकास आयुक्त गोड्डा चंदन कुमार, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी पी आर नायडू, अपर समाहर्ता गोड्डा जुल्फिकार अली, नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज, जिला नजारत उप समाहर्ता मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आंनद मोहन सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार, नगर परिषद के उपाध्यक्ष वेणु चौबे, सार्जेंट मेजर संदीप कुमार, अन्य पदाधिकारी गण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Post Bottom Ad

Pages