न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 11, 2021

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स नहीं खेल पायेगी आईपीएल का फेज-2?

Posted: 11 Aug 2021 06:37 AM PDT

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स नहीं खेल पायेगी आईपीएल का फेज-2?

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं आईपीएल का दूसरा चरण जल्दी ही स्टार्ट होने वाला है। यह टूर्नामेंट अगले महीने। आईपीएल के दूसरे चरण के सभी मैच यूएई में खेले जाने वाले हैं। आपको बताना चाहेंगे कि बहुत से खिलाड़ी दुबई पहुंच चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग टीम 13 अगस्त को दुबई के लिए उड़ान भरने की योजना बना रही है। टीम के लिए अब ये एक दुखद खबर आ रही है। उनकी है उड़ान बाधित हो सकती है।

दरअसल चेन्नई सुपर किंग टीम को अभी तक दुबई सरकार की तरफ से दुबई में उतरने की अनुमति नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा है कि हमें आईपीएल का दूसरा चरण खेलने के लिए यूएई जाना पड़ेगा इसके लिए हमें यूएई सरकार की अनुमति की जरूरत है। अभी तक हमें सरकार से अनुमति नहीं मिली है। सभी खिलाड़ी यूएई सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

कसी विश्वनाथन ने आगे बात करते हुए कहा कि हमारी टीम के कुछ खिलाड़ी दुबई पहुंच चुके हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी अभी भी भारत में ही हैं। पुराने साथी कहा कि हमें पूरा यकीन है कि हमें 13 अगस्त को यूएई में उतरने की मंजूरी मिल जाएगी और हम उसी समय उड़ान भरने के लिए तैयार रहेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उन्हें यूएई सरकार से अनुमति नहीं मिलती है तो हमारी उड़ान भरने की योजना को कुछ समय के लिए टालना पड़ेगा। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है।

इस टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। बीसीसीआई के मुताबिक शुरू के कुछ नए दुबई में खेले जाएंगे। इसके बाद बाकी के कुछ मैच आबू धाबी में खेले जाएंगे।

संजय मांजरेकर ने दूसरे टेस्ट के लिए चुनी भारतीय टीम, आदत से नहीं आये बाज़

Posted: 11 Aug 2021 06:34 AM PDT

संजय मांजरेकर ने दूसरे टेस्ट के लिए चुनी भारतीय टीम, आदत से नहीं आये बाज़

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। सबसे अहम बात ये है कि उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में वर्तमान के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को जगह नहीं दिया है। उन्होंने अपनी इस टीम में 7 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज चुने हैं।

अगर रविंद्र जडेजा की बात करें तो नॉटिंघम के पहले टेस्ट मैच में उन्हें मौका दिया गया था। जिनका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया था, और टीम इंडिया तो एक गहरे संकट से उबारा था, हालांकि गेंदबाज़ी में उन्हें कुछ करने का मौका ही नहीं मिला, क्युकी तेज गेंदबाज़ो ने ही सारे विकेट ले लिए

सोनी स्पोर्ट्स चैनल जो कि भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का ब्राडकास्टिंग पार्टनर है, वही पर बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने अपनी टीम का चयन किया। मांजरेकर और जडेजा कि अनबन से हर कोई वाकिफ रह चूका है, संजय मांजरेकर ने टॉप ऑर्डर की बैटिंग में कोई बदलाव नहीं किया।

ऋषभ पंत को लेकर उनका मानना है कि अगर पंत 7वें नंबर पर खेलें तो ज्यादा बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि तब वो और ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी कर पाएंगे। मांजरेकर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को शामिल किया है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

अगर गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने जडेजा की जगह रवि अश्विन को शामिल किया और कहा कि अश्विन ऐसे गेंदबाज है जो हर समय प्लेइंग एलेवेन में चुने जाने चाहिए। वहीं तीन तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने पहले टेस्ट में खेले गए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को ही मौका दिया है।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए संजय मांजरेकर की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

रोहित शर्मा, के एल राहुल, चेतेश्रर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

आपको बता दें कि बारिश के कारण इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच पांचवें दिन बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ। टीम इंडिया को पांचवें दिन जीत के लिए 157 रन चाहिए थे और वो जीत के प्रबल दावेदार लग रहे थे

जब धोनी ने टिप्स देकर बदल दिया दिनेश कार्तिक के सोचने का अंदाज

Posted: 11 Aug 2021 06:30 AM PDT

जब धोनी ने टिप्स देकर बदल दिया दिनेश कार्तिक के सोचने का अंदाज

भारत के इंग्लैंड दौरे पर टीवी कॉमेंट्री कर रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक किस्सा शेयर किया है. आकाश चोपड़ा से बात करते हुए उन्होंने 2007 के इंग्लैंड टूर पर पहुंची भारतीय टीम को याद किया है. साथ ही एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ के उन शब्दों के बारे में बताया जिनके चलते वह बल्लेबाजी में और बेहतर कर पाए.

कार्तिक ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बताया कि मिड 2000 में उन्हें भारत के अगले विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन धोनी आए और उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली. हालांकि, उसके बाद भी कार्तिक को बल्लेबाजी के दम पर टीम में जगह मिलती रही.

साल 2007 में इंग्लैंड में हुई टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजी के कारण ही कार्तिक से ओपन कराया गया था. इस सीरीज के दौरान ही एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ ने उन्हें मोटिवेट किया था और बैटिंग स्किल पर फोकस करने के लिए कहा था. कार्तिक ने ये किस्सा शेयर करते हुए कहा,

'मैं चीजों के बारे में ज्यादा सोचता नहीं हूं. मेरा नेचर हमेशा से यही रहा है कि अब आगे क्या करना है. मेरा खुद से लगातार यही सवाल होता है. उस समय मिडिल ऑर्डर और ओपनिंग में जगह खाली थी. धोनी ने मुझसे कहा था कि तुम बहुत टैलेंटेड हो और ओपन कर सकते हो. इससे मुझे काफी कॉन्फिडेंस मिला.

राहुल द्रविड़ ने मुझसे कहा कि तुम्हारे अंदर एक प्योर बल्लेबाज बनने की पूरी क्षमता है. इसलिए मैंने डोमेस्टिक क्रिकेट में जाकर काफी रन बनाए और मौका मिलने पर एक ओपनर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया.'

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कार्तिक ने कहा, 'जब धोनी आए, तो उन्होंने पूरे देश में अपना नाम बना लिया. मुझे पता था कि विकेटकीपर- बल्लेबाज बनने के दरवाजे बंद हो गए हैं. कीपर-बल्लेबाज हमेशा एक दशक लंबा काम होता है. सैयद किरमानी थे, फिर किरण मोरे. धोनी एक पीढ़ी में एक बार आने वाले खिलाड़ी थे. इयान हीली या एडम गिलक्रिस्ट को लें, अगर आप एक अच्छे कीपर हैं, तो आप 10-12 साल तक वहां रहेंगे. '

बताते चलें कि भारत ने 2007 की इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को हराया था. तीन मैचों की इस सीरीज में दो मैच ड्रॉ हुए थे जबकि एक मैच भारत ने अपने नाम किया था. दिनेश कार्तिक ने इस सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा, 263 रन बनाए.

किन्नौर हादसा: चट्टानें गिरने से रेस्क्यू में बाधा, 10 लोगों की जान बचाई , 3 की मौत

Posted: 11 Aug 2021 05:59 AM PDT

किन्नौर हादसा: चट्टानें गिरने से रेस्क्यू में बाधा, 10 लोगों की जान बचाई , 3 की मौत

चट्टानें गिरने से रेस्क्यू में बाधा, 10 लोगों की जान बचाई, 3 की मौत: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसेरी के समीप हुए भूस्खलन में बस समेत कई वाहन मलबे में दब गए हैं। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। अभी तक दो शव बरामद किए गए हैं जबकि 10 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू में जुटे जवानों ने मलबे में दबे एक शख्स को कड़ी मशक्कत से बचाया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

चट्टानें गिरने से रेस्क्यू में बाधा, 10 लोगों की जान बचाई , 3 की मौत

पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। इस वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडे ने बताया कि निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर भूस्खलन घटनास्थल पर आईटीबीपी की तीन बटालियन के करीब 200 जवान हैं। पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। रेस्क्यू टीम करीब एक घंटे से भूस्खलन के रुकने का इंतजार कर रही है। करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

हिमाचल: मां-बाप कभी स्कूल नहीं गए, बेटी ने ने JEE मैन्स में झटके 98.2 फीसदी अंक

Posted: 11 Aug 2021 01:36 AM PDT

हिमाचल : मां-बाप कभी स्कूल नहीं गए, बेटी ने ने JEE मैन्स में झटके 98.2 फीसदी अंक

मां-बाप ने कभी स्कूल की दहलीज नहीं लांघी, लेकिन बेटी अब उनका नाम रोशन कर रही है. मामला हिमाचल के दुर्गम जिले लाहौल स्पीति से जुड़ा है. सोनम अंगमों ने अपने सपनों को पंख लगाते हुए, जेईई मेन्स की परीक्षा में 98.2 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं. जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की छात्रा सोनम अंगमो ने लोगों के सामने मिसाल पेश की है. बताते हैं कि सोनम के माता-पिता कभी स्कूल नहीं गए. परिवार का खेतीबाड़ी करता है. माता पदमा देचिन और पिता ने बेटी को पढ़ाया और उसके सपनो को उड़ान दी. सोनम परिजनों का खेतीबाड़ी में भी हाथ बंटाती है.

जानकारी के अनुसार, सोनम और उसका परिवार लाहौल की मयाड घाटी के छालिंग गांव में रहता है. यहां ना तो फोन की सुविधा है और न ही इंटरनेट चलता है. माता-पिता के सपने को पूरा करना बेटी के लिए चुनौती से कम नहीं था. सोनम ने पांचवीं तक की पढ़ाई राजकीय प्राथमिक स्कूल छालिंग से की. इसके बाद अंगमो ने मेहनत कर स्पीति के लरी नवोदय स्कूल में दाखिला पाया. 10वीं की पढ़ाई के बाद जेएनवी कुल्लू से 12वीं की परीक्षा पास की. इसके बाद जेईई मेन्स की परीक्षा दी. सोनम ने परीक्षा के भौतिक विज्ञान में 96.37, रसायन विज्ञान में 99.29 और गणित में 96.95 परसेंटाइल हासिल किया है.

माता-पिता को नहीं पता, क्या होती जेईई मेन्स परीक्षा 
निरक्षरता के कारण मामा-पिता को अपनी बेटी की सफलता पर गर्व तो है लेकिन उन्हें यही पता नहीं कि जेईई मेन्स की परीक्षा क्या है. उन्हें बस यह पता है कि अब उनकी बेटी इंजीनियर बन सकती है.छालिंग स्कूल के अध्यापक राकेश और हीरालाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह छोटी उम्र में ही पढ़ाई के प्रति समर्पित थी. सोनम ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस में बेहतर प्रदर्शन कर आईआईटी में प्रवेश हासिल करना है.

हिमाचल के किन्नौर एक बार फिर से हुआ भरी Landslide HRTC बस भी आई चपेट में, बस में 20 से 30 यात्रियों ख़बर

Posted: 11 Aug 2021 05:51 AM PDT

किन्राौर में बड़ा हादसा, राष्ट्रीय उच्च मार्ग निगुलसरी पर पहाड़ी गिरने से सवारियों से भरी बस और ट्रक दबा....कई छोटे वाहन दबे होने की भी आशंका.... बस में कितने लोग हैं फिलहाल इसकी जानकारी नहीं... प्रशासन मौके के लिये रवाना....

हिमाचल के किन्नौर के निगुलसरी के समीप पहाड़ दरकने की खबर के बाद से खलबली मच गई है। ये हादसा, बुधवार को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच का बताया गया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि पहाड़ों से टूटी चट्टानों की चपेट में हिमाचल पथ परिवहन निगम की मुरंग से हरिद्वार जा रही बस भी चपेट में आई है। अड्डा प्रभारी के मुताबिक बस में 20 से 22 सवारियां मौजूद थी।


पहाड़ से गिरते पत्थर व क्षतिग्रस्त वाहन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौके पर लैंड स्लाइड की वजह से खतरा बना हुआ है। एनएच-5 अवरुद्ध है। ये साफ नहीं हुआ है कि बस में कितने यात्री सफर कर रहे थे। बस के अलावा एक टिप्पर व निजी वाहन भी भूस्खलन की जद में आया है। मौके से मिली तस्वीरों में टिप्पर व निजी वाहन मलबे में दबा दिख रहा है। लैंड स्लाइड के दौरान बनाया गया करीब पौने दो मिनट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वीडियो बनाने वाले बस के चपेट में आने की बात कह रहे हैं।

PUBG खेलते हुए दिल दे बैठीं दो बहनें, शादी के लिए पहुंचीं उत्तराखंड

Posted: 10 Aug 2021 07:55 PM PDT

two-sisters-reach-uttarakhand-from-himachal-to-marry-a-young-man

उत्तराखंड को चमोली जिले में प्यार मोहब्बत का एक अजीब-गरीब मामला आया है. हिमाचल की दो बहनें थराली के लड़के के साथ PUBG गेम खेलते हुए दिल दे बैठीं और शादी करने के लिए हिमाचल के कांगड़ा से उत्तराखंड के थराली पहुंच गईं. इस अजब प्रेम कहानी के बीच तीनों शादी के लिए थराली कोर्ट भी गए. लेकिन उनका दिल तब टूटा जब उन्हें पता चला कि लड़का नाबालिग है. इसीलिए उनकी शादी नहीं हो पाई. वहीं हिमाचल पुलिस भी लड़कियों की तलाश में थराली पहुंच गई.

दरअसल, कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से दो सगी बहनें गायब हो गई थीं. लड़कियों के परिजनों ने बैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बैजनाथ पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की. बैजनाथ पुलिस ने जब गुमशुदा लड़कियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो उत्तराखंड के थराली में मिली. बैजनाथ से सीधे हिमाचल पुलिस थराली पहुंची. दोनों बहनें ग्वालदम में एक नेपाली मूल की महिला के घर पर रूकी हुई थी. दोनों बहनें अपने साथ घर से कुछ नगदी और जेवरात लेकर फरार हुई थीं. दोनों ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के लड़के से शादी करने यहां पहुंची थी.

जानकारी के मुताबित दोनों बहनों की दोस्ती युवक से पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नंबर शेयर किया. धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. बात शादी तक पहुंच गई थी. इतना ही नहीं दोनों बहनें लड़के से शादी करने के लिए थराली के ग्वालदम तक पहुंच गईं. यहां शादी के लिए तीनों थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे, लेकिन लड़के के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी और दिल टूट गया.

हिमाचल पुलिस के एएसाई सुरजीत कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को लड़कियों के भाई ने बैजनाथ थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. तभी से पुलिस की तालाश कर रही थी, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं लग रहा था, कुछ दिनों पहले ही उनकी मोबाइल लोकेशन थराली तहसील के ग्वालदम थाना क्षेत्र में मिली. इसके बाद पुलिस ग्वालदम पहुंची और थराली पुलिस से संपर्क किया करते हुए दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद किया.


अब हिमाचल पुलिस दोनों लड़कियों को कांगड़ा के उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है. हिमाचल पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक उपजिलाधिकारी के समक्ष लड़कियां जो बयान देगी, उसी के हिसाब के आगे की कार्रवाई की जाएगी. लड़कियों ने बताया कि वे अपनी मर्जी के यहां आई थी. लड़कियां अपने साथ जो जेवरात लेकर आई थी, उसकी बरामदगी नहीं हुई है.




पहला टेस्ट ड्रा होने के बाद बदला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप प्वॉइंट टेबल, भारत को हुआ भारी नुकसान!

Posted: 10 Aug 2021 07:49 PM PDT

पहला टेस्ट ड्रा होने के बाद बदला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप प्वॉइंट टेबल, भारत को हुआ भारी नुकसान!

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC 2021-23) का आगाज टीम इंडिया (Team India) के लिए काफी खराब साबित हुआ है. दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बीते रविवार को ही खत्म हुआ है, जहां भारत को जीते हुए मुकाबले में ड्रॉ के नतीजे से समझोता करना पड़ा था और इसी कारण अब डब्ल्यूटीसी के दूसरे चरण की प्वॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम को इसका काफी नुकसान उठाना पड़ा है.

तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि टीम इंडिया (Team India) की डब्ल्यूटीसी प्वॉइंट्स टेबल में मौजूदा स्थिति क्या है और इस बार टीमों को किस आधार पर प्वॉइंट्स टेबल में अंक दिए जाएंगे..
Team India की जीत पर बारिश ने फेरा पानी

टीम इंडिया (Team India) के लिए रविवार का दिन काफी मनहूस साबित हुआ, क्योंकि नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवे दिन हुई लगातार बारिश के कारण भारत से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मैच जीतने का अच्छा मौका छिन गया। दरअसल, मैच के पांचवें और आखिरी दिन बारिश और खराब मौसम के चलते एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी थी और आखिर में दोनों टीमों को ड्रॉ के नतीजे से समझौता करना पड़ा था।

भारत-इंग्लैंड प्वॉइंट टेबल में बराबरी पर

यहां तक कि इस पहले मैच के ड्रॉ नतीजे के बाद टीम इंडिया (Team India) और मेजबान इंग्लैंड को डब्ल्यूटीसी (WTC 2021-23) की प्वॉइंट टेबल में भी बराबरी के अंको के साथ समझोता करना पड़ा है. जहां इन दोनों टीमों को नए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप चरण के प्वॉइंट सिस्टम के तहत चार-चार प्वॉइंट्स मिले हैं. इसमें भारत फिलहाल 4 प्वॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, जबकि इतने ही प्वॉइंट्स के साथ इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है।

प्रति मैच जीत पर इस आधार पर दिए जाएंगे प्वाइंट


आईसीसी द्वारा जारी किए गए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC 2021-23) के नए प्वॉइंट टेबल सिस्टम में हर टीम को एक मैच जीतने पर 12 अंक दिए जाएंगे, जबकि मैच टाई रहने पर दोनों टीमों में 6-6 अंक बांटे जाएंगे, वहीं अगर मैच ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों को 4-4 अंक दिए जाएंगे जैसा कि मौजूदा समय में टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड के पहले मैच के बाद किया गया है. हालांकि, हारने वाली टीम को एक भी अंक नही मिलेगा।

प्रति सीरीज जीत पर इस आधार पर दिए जाएंगे प्वाइंट

आईसीसी द्वारा जारी किए गए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC 2021-23) के नए प्वॉइंट टेबल सिस्टम में हर टीम को सीरीज जीत में मैचों की हिसाब से प्वॉइट दिए जाएंगे, यानी कि जो टीम ज्यादा मैचों से सीरीज जीतेगी उसे उतने ज्यादा प्वॉइंट्स दिए जाएंगे. जैसे कि सीरीज में 2 मैच जीतने पर 24 प्वॉइंट मिलेगें, वहीं 3 मैच जीतने पर 36 प्वॉइंट और 4 मैच जीतने पर 48 जबकि 5 मैच जीतने पर पूरे 60 अंक दिए जाएंगे।

10वीं पास के लिए खुशखबरी, डाक विभाग में हजारों पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Posted: 10 Aug 2021 07:45 PM PDT

10वीं पास के लिए खुशखबरी, डाक विभाग में हजारों पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

पश्चिम बंगाल में पोस्ट ऑफिस विभाग में बड़ी संख्या में भर्ती निकाली गई है. पश्चिम बंगाल में ग्रामीण डाक सेवक के 2357 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2021 तक है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं, वे https://indiapost.gov.in या https://appost.in/gdsonline के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.

जीडीएस की पोस्ट पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में 10 वीं कक्षा का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा प्रमाण पत्र उत्तीर्ण होना चाहिए. वहीं उम्मीदवार को कम से कम 10 वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए.

जीडीएस पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी.

जीडीएस पोस्ट पर अप्लाई करने वाले ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का ओवदन शुल्क देना होगा. जबकि, महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

कोविड-19 और मानसून की बीमारियों के बीच कैसे करें अंतर, जानिए

Posted: 10 Aug 2021 07:41 PM PDT

कोविड-19 और मानसून की बीमारियों के बीच कैसे करें अंतर, जानिए

कोरोना महामारी के बीच मानसून का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव हो सकता है. जैसा कि हम सब जानते हैं मानसून राहत के साथ कई तरह की बीमारी भी लाता है. मानसून की बीमारियों के लक्षण कोविड-19 के लक्षणों जैसे हो सकते हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है. इसलिए जरूरी है ये समझना कि दोनों पूरी तरह से अलग बीमारियां शरीर को कैसे प्रभावित करती हैं और उनमें समानता क्या है.

मानसून की सामान्य बीमारियां मानसून में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. मानसून की सबसे आम कुछ बीमारियों में वेक्टर जनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, वायरल संक्रमण जैसे सामान्य जुकाम, वायरल बुखार और पानी से होनेवाला संक्रमण जैसे कॉलरा, टाइफॉयड बुखार हैं.

कोरोना वायरस सांस की बीमारी है कोरोना वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और आहिस्ता-आहिस्ता पूरे शरीर पर असर करता है. कोरोना वायरस को विभिन्न रूपों में बदलने के लिए जाना जाता है, इसलिए उसे बहरूपिया भी कहा जाता है. पहले श्वसन तंत्र पर कोरोना वायरस का हमला होता है, फिर मरीजों में लंग की दिक्कत का कारण भी बन सकता है, जिसके कारण खांसी, गले की खराश, स्वाद और गंध का नुकसान, सांस लेने में दुश्वारी जैसे लक्षण गंभीर कोविड-19 में देखे जाते हैं. असर और गंभीरता के संदर्भ में मानसून की बीमारियों से बिल्कुल अलग कोविड-19 की बीमारी है. हालांकि, लक्षणों के मामलों में दोनों के बीच खास समानताएं हैं.

वेक्टर जनित बीमारियां अक्सर बुखार, थकान, जोड़ और मसल दर्द के साथ आती हैं, जो कोविड-19 के मरीजों में बेहद आम है. कोविड-19 और सामान्य जुकाम दोनों सांस की बीमारी हैं जिससे गले की खराश, खांसी, बुखार, बदन दर्द हो सकता है. वायरल बुखार और दूसरी बीमारियां जैसे टाइफॉयड और कॉलरा भी बुखार, मसल और जोड़ दर्द, थकान और कमजोरी, ठंड, चक्कर, पसीना, डिहाइड्रेशन, कमजोरी और भूख की कमी को बढ़ाते हैं, जो कोविड-19 के मरीजों में हो सकता है.

सामान्य जुकाम और कोविड-19 के बीच को अंतर करना बहुत दुश्वार होता है. दोनों की बीमारियां सांस की सेहत से जुड़ी हुई होती हैं, इसलिए लक्षण बहुत समान होते हैं, जो उन्हें अलग करना और भी कठिन बना देता है. हालांकि, जुकाम के लक्षण अचानक प्रभावित करते हैं और आहिस्ता-आहिस्ता खत्म हो जाते हैं, जबकि कोविड-19 के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं और कई दिन और महीनों रह सकते हैं. इसलिए विशेषज्ञ किसी लक्षण दिखने की सूरत में जांच कराने की सलाह देते हैं.

कोविड-19 के अतिरिक्त खास लक्षण बीमारी के स्रोत को पहचान करने में आपकी मदद कर सकते हैं. सांस संबंधी दिक्कतें जैसे सूखी खांसी, गले की सूजन, गंध और स्वाद का नुकसान सभी कोविड-19 के लक्षण हैं, जो डेंगू के मरीजों में कम होता है. हालांकि, एक शख्स में डेंगू और कोविड दोनों की एक ही समय में पहचान हो सकती है.

मानसून के दौरान सामान्य जुकाम प्रमुख समस्या होती है, जबकि वेक्टर जनित बीमारियां जैसे डेंगू और मलेरिया बहुत आम होती हैं. इसलिए, अपने स्वास्थ्य और परिजनों की सुरक्षा के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं.

खतरे को कम करने के लिए क्या करें?
  • कूलर, अंधेरे और गंदे कोने में ताजा पानी को जमा न होने दें.
  • मच्छर भगानेवाली क्रीम का इस्तेमाल करें या बाहर छिड़काव करें.
  • पूरे बांह का कपड़ा पहनने से डेंगू के खतरे की रोकथाम हो सकता है.
  • कोविड के खतरे से बचने के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें और उसके बजाय घर पर रहें.
  • खुद की और परिजनों की सेहत के लिए कोविड-19 का टीकाकरण कराएं.

इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा, जानें व्रत कथा, पूरी होगी मनोकामना

Posted: 10 Aug 2021 07:37 PM PDT

इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा, जानें व्रत कथा, पूरी होगी मनोकामना

इस साल हरियाली तीज का त्योहार 11 अगस्त को है। यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। सामान्यता यह त्योहार नाग पंचमी से दो दिन पूर्व आता है। सुहागन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए और कुंवारी युवतियां अपने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं।

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का दोबारा मिलन हुआ था, इसलिए हरियाली तीज का महत्व अत्यधिक है। इस दिन व्रती व्रत रखती हैं और माता पार्वती की आराधना भगवान शिव और गणेश जी के साथ करती हैं। इस दिन महिलाएं विशेष तौर पर हरी साड़ी, हरे रंग की चूड़ी और सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन कई स्थानों पर युवतियां झूले भी झूलती हैं।

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2021) ऐसे तो शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 अगस्त, मंगलवार की सायं 6 बजे आरंभ हो जाएगी और 11 तारीख बुधवार की शाम 4 बज कर 53 मिनट तक रहेगी परंतु उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज का व्रत 11 अगस्त को ही रखा जाएगा । श्रावणी शुक्ल मधुस्त्रवा ,हरियाली या सिंधारा तीज 11 अगस्त को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और बुधवार को पड़ रही है जो इस बार अत्यंत शुभ है। इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस बार 11 अगस्त को शिव योग सायंकाल 6 बजकर 30 मिनट तक है जिसमें तीज का व्रत रखना अधिक सार्थक रहेगा। इस दिन रवि योग भी प्रातः 9बजकर 30 बजे से लेकर पूरे दिन रहेगा। यही नहीं, इस दिन विजय मुहूर्त भी दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक रहेगा। यदि आप राहू काल का विचार करते हैं तो यह दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर 2 बजे तक रहेगा।

हरियाली तीज कथा (Hariyali Teej Katha) हरियाली तीज उत्सव को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इस कड़ी तपस्या से माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया।

कथा के अनुसार माता गौरी ने पार्वती के रूप में हिमालय के घर पुनर्जन्म लिया था। माता पार्वती बचपन से ही शिव को वर के रूप में पाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कठोर तप किया। एक दिन नारद जी पहुंचे और हिमालय से कहा कि पार्वती के तप से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु उनसे विवाह करना चाहते हैं। यह सुन हिमालय बहुत प्रसन्न हुए। दूसरी ओर नारद मुनि विष्णुजी के पास पहुंच गये और कहा कि हिमालय ने अपनी पुत्री पार्वती का विवाह आपसे कराने का निश्चय किया है। इस पर विष्णुजी ने भी सहमति दे दी।

नारद इसके बाद माता पार्वती के पास पहुंच गए और बताया कि पिता हिमालय ने उनका विवाह विष्णु से तय कर दिया है। यह सुन पार्वती बहुत निराश हुईं और पिता से नजरें बचाकर सखियों के साथ एक एकांत स्थान पर चली गईं।

घने और सुनसान जंगल में पहुंचकर माता पार्वती ने एक बार फिर तप शुरू किया। उन्होंने रेत से शिवलिंग का निर्माण किया और उपवास करते हुए पूजन शुरू किया। भगवान शिव इस तप से प्रसन्न हुए और मनोकामना पूरी करने का वचन दिया। इस बीच माता पार्वती के पिता पर्वतराज हिमालय भी वहां पहुंच गये। वह सत्य बात जानकर माता पार्वती की शादी भगवान शिव से कराने के लिए राजी हो गये।

अफ़ग़ानिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेटर राशिद खान ने लगाई मदद की गुहार, कहा हमें बचा लो

Posted: 10 Aug 2021 07:31 PM PDT

अफ़ग़ानिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेटर राशिद खान ने लगाई मदद की गुहार, कहा हमें बचा लो

अफगानिस्तान में निरन्तर तालिबान द्वारा कई शहरों और जिलों पर फतह के बाद यह साफ होता नजर आ रहा है की देर सवेर कभी भी काबुल पर तालिबान धावा बोल सकता है. बीते 5 दिनों में तालिबान द्वारा देश के 5 बड़े शहरों पर अपना कब्जा कर लिया गया है और अमेरिकी समर्थित अशरफ गनी सरकार बस बैठे तमाशा देखने के और कुछ नहीं कर पा रही.

अफ़ग़ानिस्तान सेना और तालिबान के बीच जारी इस जंग में रोजाना सेंकड़ों लोगो की जान जा रही है लेकिन तालिबान देश को फिर से पहले की तरह एक इस्लामिक देश बनाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखे हुए है इसी क्रम के फेमस क्रिकेटर राशिद खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वर्ल्ड लीडर से मदद की गुहार लगाई है.

राशिद खान ने ट्वीट कर लिखा है कि दुनिया भर के प्रिय नेताओं। मेरा देश संकट में है। हजारों लोग मारे जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। हर रोज हमारे लोग शहीद हो रहे हैं। इसके आगे उन्होंने अफगानिस्तान के हालात को बयां किया है। दिग्गज स्पिनर ने लिखा है कि घरों और संपत्तियों को तबाह किया जा रहा है। हजारों लोग अपना घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं। ऐसे हालात में हमें अकेला मत छोड़िए। अफगान लोगों की हत्याओं और अफगानिस्तान को बर्बाद होने से बचा लीजिए। हम शांति चाहते हैं।

बता दें कि हालात बिगड़ने के बाद दुनियाभर के कई देशों ने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से बाहर निकालना शुरू कर दिया है। वहीं, भारत ने भी अपने नागरिकों को वहां से वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Jio ने Nokia के साथ मिलकर लॉन्च किया नया फोन, खराब हुआ तो मिलेगा नया स्मार्ट फोन

Posted: 10 Aug 2021 07:28 PM PDT

Jio ने Nokia के साथ मिलकर लॉन्च किया नया फोन, खराब हुआ तो मिलेगा नया स्मार्ट फोन

भारत के सबसे पसंदीदा मोबाइल फोन ब्रांड रहे नोकिया ने सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस कंपनी रिलायंस जियो की साझेदारी में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नोकिया की C-सीरीज के नए फोन C20 Plus को लॉन्च किया है।

यह एक किफायती नोकिया फोन है जिसमें डुअल रियर कैमरा और एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर दो दिन की बैटरी लाइफ देता है।

नोकिया C20 प्लस के साथ HMD Global ने Nokia C01 Plus, Nokia C10 और Nokia XR20 को भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। HMD Global ने यह भी कहा है कि वो जल्द ही भारत में अपना पहला 5G फोन Nokia XR20 लॉन्च करेगी।

Nokia C20 Plus स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये तय की गई है, जिसमें फोन का 2 GB RAM +32 GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। नोकिया C20 प्लस स्मार्टफोन 3 GB + 32 GB स्टोरेज विकल्प में भी आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है।

यह फोन नोकिया इंडिया की वेबसाइट, प्रमुख मोबाइल रिटेलर्स, रिलायंस डिजिटल और जियो पॉइंट आउटलेट्स से खरीद सकते हैं। यह ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में मिल रहा है। इसकी खास बात ये है कि नोकिया इस फोन पर रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रहा है। यानी कि एक साल के भीतर अगर यह फोन खराब हो जाता है तो कंपनी आपको एक दम नया फोन देगी।

ऑफर्स

Nokia और Jio के बीच पार्टनरशिप टेलिकॉम ग्राहकों को Nokia C20 Plus पर 10 फीसदी की छूट का लाभ भी मिल रहा है। वहीं Jio ग्राहकों के लिए 4,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।

नोकिया C20 प्लस एंड्रॉइड 11 (गो एडिशन) पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863a प्रोसेसर के साथ 3GB तक RAM और 32 GB की स्टोरेज मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 4,950mAh की बैटरी दी गई है। इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए Nokia C20 Plus में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

हिमाचल में एक बार फिर से स्कूल बंद, बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट होगी तो ही..

Posted: 10 Aug 2021 07:50 PM PDT

हिमाचल में एक बार फ़ीस से स्कूल बंद, बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट होगी तो ही..

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। विधानसभा सत्र के बाद आयोजित हुई इस बैठक में कई अहम फैसले पर चर्चा की गई। वहीं प्रदेश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के चलते बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों को फिलहाल 11 से 22 अगस्त तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

हालांकि इस दौरान शिक्षकों का स्कूल आना जारी रहेगा जबकि विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई चलती रहेगी। वहीं दूसरी तरफ बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को हिमाचल में प्रवेश आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट के आधार पर ही मिलेगा। हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए अब 50 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ ही बसें चलेंगी।

Post Bottom Ad

Pages