न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- आज नहाने के पानी में मिला लें यह एक चीज़, चमक जाएगी किस्मत
- 108 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें इसका आप पर क्या होगा असर
- कन्या राशि वालों का दिन रहेगा बेहद खास, ये 2 राशियां भी रहेंगी आज लकी
- शादीशुदा पुरुष अपना लें किशमिश से तैयार यह कमाल का नुस्खा, फायदे चौंका देंगे!
- IND VS ENG 2nd TEST: दूसरा टेस्ट आज, इस Playing XI के साथ उतरेगी टीम इंडिया!
- शादी से पहले हर पुरुष को पता होनी चाहिए महिलाओं की यह राज की बाते!
- प्रेमिका से मिलने से पहले खा लीजिये यह ये चीजें और देखिये आपकी प्रेमिका हो जाएगी आप पर फ़िदा
- बस 1 चम्मच प्याज का रस पुरुषों के लिए है 'वरदान', इस समय करें सेवन
- पंडित ने की भविष्यवाणी समाप्त होने वाली है कोहली की कप्तानी
- हिमाचल: यात्रियों से भरी बस पर चट्टानें गिरने से मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंचा, 40 से ज्यादा लापता
- Reliance Jio: ये हैं 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
- हिमाचल: कुंड में डूबने से दो भाईयों की मौत, गुलरिया कुंड में हुआ हादसा
| आज नहाने के पानी में मिला लें यह एक चीज़, चमक जाएगी किस्मत Posted: 11 Aug 2021 10:00 PM PDT ज्योतिष शास्त्र में सभी जरूरी कामों के लिए उपाय बताए गए हैं और अगर उन उपायों को अपना लिया जाए तो लाभ मिलता है। ऐसे में उन उपायों से कुंडली के दोष और दुर्भाग्य को दूर किया जा सकता है। आप सभी सुबह, शाम या कभी भी नहाते होंगे ऐसे में पूजा-पाठ से पहले नहाने को अनिवार्य माना गया है और यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पानी में मिलाएं ये चीज: # रात को सोने से पहले एक कटोरी पानी मे चुटकीभर चंदन डालकर रख देना चाहिए और सुबह पानी में ये चंदन वाला पानी भी मिलाकर नहा लेना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पवित्रता बढ़ती है। # पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर नहाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से गुरु ग्रह के दोष दूर हो सकते हैं और इस पानी के शुभ असर से त्वचा को भी लाभ मिल जाता है। # एक बाल्टी पानी में कपूर की 2-3 टिकिया डालकर नहाना बहुत शुभ माना गया है और कपूर की महक से हमारे आसपास की नकारात्मकता भी नष्ट होती हैं और घर में अच्छाई होती है। # अगर आप पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करेंगे तो घर पर गंगा नदी में स्नान का पुण्य मिल जाता है। |
| 108 साल बाद दुर्लभ संयोग, जानें इसका आप पर क्या होगा असर Posted: 11 Aug 2021 09:57 PM PDT कल यानी कि 13 अगस्त को देशभर में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में नाग पंचमी का खास महत्व होता है. इस दिन नाग देवता और सर्पों की पूजा की जाती है. माना जाता है कि सर्पों को अर्पित की जाने वाला पूजा, नाग देवताओं के समक्ष पहुंच जाती है. इसलिए लोग इस अवसर पर, नाग देवता के प्रतिनिधि के रूप में जीवित सर्पों की पूजा करते हैं. खास है इस साल नाग पंचमी का पर्व ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार पड़ने वाली नाग पंचमी कई मायनों में खास होने वाली है. इस साल नाग पंचमी पर लगभग 108 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए यह दुर्लभ संयोग अति लाभदायक है. काल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति कहते हैं कि काल सर्प दोष पिछले जन्म में किए किसी अशुभ कर्म के कारण बनता है. इस बार नाग पंचमी पर उत्तरा योग और हस्त नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है. ऐसे में इस दिन काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए की जानें वाली पूजा सबसे अधिक प्रभावशाली होती है. इस दिन जातक काल सर्प दोष को दूर करने के लिए इनमें से कोई भी एक उपाय कर सकते हैं. नाग पंचमी के दिन करें ये अचूक उपाय काल सर्प दोष दूर करने का सबसे अचूक उपाय (Best Remedy) है कि नाग पंचमी के दिन किसी सपेरे से नाग-नागिन का एक जोड़ा खरीदकर उसे जंगल में लेजाकर छोड़ दिया जाए. – कोई ऐसा शिवलिंग जहां पर पहले से नाग नहीं लगा हुआ हो, वहां पंच धातु का बना नाग विधि-विधान से लगवा दें. इसके बाद शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करके भगवान शिव और नाग देवता का आशीर्वाद लें. काल सर्प दोष दूर करने का यह अच्छा उपाय है. – नाग पंचमी के दिन नाग देवता के दर्शन-पूजन करें. दूध से अभिषेक करके अपनी गलतियों की क्षमा मांगे. राहु-केतु की शांति के लिए पूजा करें. इसके बाद गोमेद या चांदी की नाग वाली अंगूठी धारण करें. – नाग पंचमी के दिन नाग पूजन के बाद घर पर या मंदिर में नाग गायत्री मंत्र 'ओम नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्पः प्रचोदयात्' का कम से कम 108 बार जाप करें. साथ ही उनसे अपनी गलती की क्षमा मांगे, इससे भी काफी लाभ होगा. |
| कन्या राशि वालों का दिन रहेगा बेहद खास, ये 2 राशियां भी रहेंगी आज लकी Posted: 11 Aug 2021 09:49 PM PDT आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी बढ़िया मूड में रहेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। दफ्तर में आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। आज बॉस के साथ काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। लोहे के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही कड़वाहट दूर होगी। आज आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 24 शुभ समय: दोपहर 1:45 से 3:30 बजे तक वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। बेवजह का गुस्सा और आपकी तीखी वाणी सहकर्मियों के साथ मनमुटाव की वजह बन सकते हैं। इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाने की जरूरत है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार पर छाई हुई मंदी और साझेदार के साथ मतभेद आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शुभ रंग: नारंगी शुभ अंक: 8 शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे मिथुन (मई 20 से जून 20): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके घर में वाद विवाद होने की आशंका है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको बचत पर अधिक ध्यान देने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस महामारी को देखते हुए आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 8 शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कर्क (जून 21 से जुलाई 21): दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने में आप ज्यादा आनाकानी न करें तो बेहतर होगा। इस समय आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको परिजनों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको बचत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें। शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 36 शुभ समय: सुबह 9:45 से रात्रि 8:30 बजे तक सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न ही लाएं तो बेहतर होगा। आपको काम के साथ-साथ अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर करने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं और आप के मार्ग में अड़चन आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गरिष्ठ भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 17 शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी करीबी से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा और आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। इसके अलावा भाई बहनों के साथ तालमेल अच्छा होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। कामकाज की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर, मीडिया, पॉलिटिक्स आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती हैं। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 12 शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): दफ्तर में किसी भी गॉसिप का हिस्सा न बनें तो बेहतर होगा अन्यथा इससे आपका काम प्रभावित होगा। साथ ही बॉस के सामने आपकी छवि भी बिगड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी नुकसान की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है सैर सपाटे के लिए वे आपको आपकी मनपसंद जगह पर भी ले जाएं। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक जाग कर काम करने से बचें। शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 12 शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। छोटी-छोटी गलतियों पर आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना काम ध्यानपूर्वक करें। यदि हाल ही में अपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको और मेहनत करने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी नोकझोंक हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहने के आसार है। सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करने की भूल न करें। शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 29 शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। छोटे भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। लंबे समय बाद आज जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर मिल सकता है। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहने की जरूरत है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें। शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 11 शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): दफ्तर में आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस की बातों को अनदेखा न करें। आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। दवा के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आप के कारोबार में तेजी आएगी। साथ ही आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। गंभीर पारिवारिक मुद्दों पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें। आपको एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आप संभल कर रहें। शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 31 शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने बड़े ग्राहकों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार में किसी भी तरह का बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय ठीक नहीं है। आप जल्दबाजी से बचें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। खान पान में ज्यादा लापरवाही न करें। शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 18 शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आज का दिन आपके लिए थोड़ा मायूसी भरा रह सकता है खासतौर पर अगर आप व्यापार करते हैं तो लंबे समय से चल रहा आपका कोई प्रयास विफल होने से आप काफी निराश हो सकते हैं। हालांकि आपको नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी मेहनत आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर अमल करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें अन्यथा आपकी शादीशुदा जिंदगी मैं नीरसता बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 37 शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 3 बजे तक |
| शादीशुदा पुरुष अपना लें किशमिश से तैयार यह कमाल का नुस्खा, फायदे चौंका देंगे! Posted: 11 Aug 2021 09:44 PM PDT अगर आप शारीरिक कमजोरी (physical weakness) से परेशान हैं तो टेंशन मत लीजिए. हेल्दी डाइट के जरिए आप शरीर को अंदर से ताकतवर बना सकते हैं. गलत लाइफस्टाइल और उल्टा सीधा खानपान की वजह से कई पुरुष यौन समस्याओं से घिर जाते हैं. ऐसे में किशमिश आपकी मदद कर सकती है. किशमिश का सेवन (eating raisins) शादीशुदा पुरुषों के लिए फायदेमंद माना गया है. इस खबर में हम आपके लिए एक ऐसा नुस्खा लेकर आए हैं, जिससे यौन स्वास्थ्य (sexual health) बढ़िया रहता है. इस नुस्खे को अपनाने से आपकी यौन शक्ति बढ़ सकती है. वैसे तो लोग किशमिश का इस्तेमाल खास पकवान बनाने में ही करते हैं. इस ड्राई फ्रूट का सेवन शहद के साथ करने पर शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है. नीचे जानिए शहद और किशमिश वाले नुस्खे को कैसे तैयार करते हैं. इस तरह तैयार करें किशमिश का ये नुस्खा एक कांच के बर्तन में 300 ग्राम किशमिश भर दें अब उस बर्तन में इतना शहद डालें कि किशमिश डूब जाएं कुछ देर तक किशमिश को शहद के साथ डूबा रहने दें अब तैयार हुए पेस्ट को किसी कांच के बर्तन में भर कर रख दें. फिर कम से कम 48 घंटे तक इस पेस्ट को ऐसे ही रहने दें. इस तरह यह किशमिश शहद का पेस्ट तैयार हो जाएगा. इसके बाद रोज 4 किशमिश इस पेस्ट में से निकालकर खाएं कितनी किशमिश का सेवन करें सुबह खाली पेट 4 किशमिश खाते वक्त ये बात ध्यान रखें कि इसे खाने के बाद और खाने से पहले आपको कम से कम 30 मिनट तक कुछ खाना और कुछ पीना नहीं है. इस पेस्ट को सुबह खाने से पहले दिन से ही आपको अपने अंदर असर महसूस होने लगेगा. इससे यौन समस्याएं खत्म हो सकती हैं. पुरुषों के लिए कैसे फायदेमंद है यह नुस्खा जाने माने आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, शहद-किशमिश का सेवन पुरुषों के लिए लाभकारी माना जाता है. इसके वैज्ञानिक कारण पर नजर डालें तो किशमिश और शहद दोनों ही टेस्टोस्टोरोन बूस्टिंग फूड्स की श्रेणी में गिने जाते हैं. यह एक ऐसा हार्मोन है, जो पुरुषों की सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने में मददगार है. इसी गुण के कारण यह शादीशुदा पुरुषों के लिए और भी बेहतरीन साबित हो जाता है. |
| IND VS ENG 2nd TEST: दूसरा टेस्ट आज, इस Playing XI के साथ उतरेगी टीम इंडिया! Posted: 11 Aug 2021 09:40 PM PDT दुनिया के नामी बल्लेबाजों की मौजूदगी के बावजूद पहले मैच में बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ आज लार्ड्स में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी करने के दृढ़ संकल्प के साथ मैदान पर उतरेगी.पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अभी 0-0 से बराबर है. भारत लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगा. लॉर्ड्स की पिच को देखते हुए दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली टीम में बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा. स्पिन कर सकती है लॉर्ड्स की पिच लंदन में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम सुहाना रहेगा. लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगी, जिस पर आने वाले दिनों में गेंद स्पिन भी कर सकती है. दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में ऑफ स्पिनर मोईन अली को शामिल किया गया है, जिससे साफ है कि लॉर्ड्स की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलेगी. शार्दुल की जगह ले पाएंगे अश्विन दूसरे टेस्ट से पहले शार्दुल ठाकुर चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन या फिर इंशात को मौका मिल सकता है. हालांकि अगर लॉर्ड्स की पिच स्पिन के लिए अनुकूल है तो अश्विन को मौका मिलता तय है. सिर्फ गेंदबाजी में ही नहीं अश्विन के आने से टीम की बल्लेबाजी भी गहरी होती है. ऐसे में शार्दुल की जगह अश्विन को मौका दिया जा सकता है. इशांत शर्मा या उमेश यादव ने नाम पर भी होगा विचार कोहली यदि चार तेज गेंदबाजों के साथ ही उतरना चाहेंगे तो फिर ठाकुर की जगह पर इशांत शर्मा या उमेश यादव में से किसी एक को लिया जाएगा लेकिन यह फैसला आसान नहीं होगा. कोहली ने पहले टेस्ट के बाद कहा था, 'पूरी संभावना है कि हम इसके (4-1 के संयोजन) साथ ही आगे बढ़ेंगे लेकिन हम हमेशा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर टीम का चयन करते हैं'. लेकिन यदि कप्तान अपनी बल्लेबाजी को मजबूत देखना चाहते हैं तो फिर अश्विन को अंतिम एकादश में रखना सही फैसला होगा जो गेंदबाज के रूप में चौथे या पांचवें दिन लार्ड्स की पिच पर खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसा होगा बल्लेबाजी क्रम पहले टेस्ट में भारत के तीन प्रमुख बल्लेबाज कप्तान कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे इस पारी में नाकाम रहे थे. यह नहीं भूलना चाहिए कि रहाणे के मेलबर्न में लगाए गए शतक को छोड़ दिया जाए तो ये तीनों पिछले दो वर्षों से बड़ी पारियां नहीं खेल पाये हैं. कोहली और पुजारा इस बीच अपनी अच्छी शुरुआत को शतक में नहीं बदल पाये हैं. मयंक अग्रवाल अब फिट हैं और केएल राहुल ने पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करके शीर्ष क्रम में अपनी जगह पक्की की है. अग्रवाल के फिट होने पर राहुल को मध्यक्रम में उतारने का विकल्प भी रहेगा. लेकिन पुजारा और रहाणे भले ही अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं हैं लेकिन उन्हें फिलहाल चोटिल होने की स्थिति में ही बाहर रखा जा सकता है. ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन पहले टेस्ट मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज सभी का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा. जसप्रीत बुमराह ने मैच में 9 विकेट अपने नाम किए, तो वहीं मोहम्मद शमी और सिराज भी बेहतरीन लय में नजर आए. बल्लेबाजी में केएल राहुल ने ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर 84 रनों की पारी खेलकर दूसरे टेस्ट के लिए टीम में अपनी जगह पक्की की. रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. |
| शादी से पहले हर पुरुष को पता होनी चाहिए महिलाओं की यह राज की बाते! Posted: 11 Aug 2021 09:36 PM PDT पुराने जमाने से ही कहा जाता है कि महिलाओं को समझना इतना आसान नहीं है और उनका दिल समुंदर होता है और बहुत ही गहरा होता है उनको जानने और पहचानने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं कि महिलाओं के लिए कौन से राज हैं इन्हें जानने के बाद पुरुष की जिंदगी संवर जाएगी कुदरत को महिलाओं ने बहुत ही खूबसूरत बनाया है इसीलिए महिलाएं अपनी तारीफ सुनना बहुत ही पसंद करती हैं आप भी अपने पार्टनर की जितनी हो सके उतनी तारीफ करें कीजिए आपकी तरफ आकर्षित हो जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को खुद की केयर करने वाले आ जाएं बहुत ही अच्छे लगते हैं अब जितना हो सके महिलाओं की के कीजिए उनसे जुड़ी हर बात पूछिये महिलाओं को ऐसे पुरुष बहुत ही पसंद आते हैं जो के टक्कर होते हैं। रोमांस तो लगभग सारी महिलाओं को पसंद हैं। वह सिर्फ आपसे शारीरिक संबंध नहीं बल्कि आत्मीय रिश्ता भी रखना चाहती हैं। उनके लिए पति पत्नी या गर्लफैंड ब्वॉयफ्रैंड का मतलब साथ अच्छा औऱ बुरा वक्त गुजारने से होता है। आप उनसे प्यार का इजहार करते रहें तो इससे उनको खुशी मिलती है। यह है महिलाओं के कुछ बुरा जिले जाने के बाद पुरुष महिलाओं को पूरी तरह से अपने वश में कर सकते हैं। |
| प्रेमिका से मिलने से पहले खा लीजिये यह ये चीजें और देखिये आपकी प्रेमिका हो जाएगी आप पर फ़िदा Posted: 11 Aug 2021 09:32 PM PDT यदि कोई पुरूष लगातार सफ़ेद प्याज का मुरब्बा खाता है तो उस व्यक्ति की सेक्स की पॉवर कुछ 100 लोगों के बराबर हो जाती है. सफ़ेद प्याज का मुरब्बा ही राजा और अधिक शादियां करने वाले लोग खाते थे. यह मुरब्बा सही विधि से बनाया गया हो इस बात का ध्यान रखा जाये. सेक्स से पहले इसको इस्तेमाल करना भी लाभकारी होता है.सफ़ेद प्याज़ पुरुष के लिए एक वरदान है शीघ्रपतन और S.. पावर बढ़ाने के लिए 1.) 100 ग्राम अजवाइन को सफेद प्याज के रस में भिगोकर सुखा लें। सूख जाने पर फिर यही प्रक्रिया दोहराएं। ऐसा तीन बार करें। अच्छी तरह सूख जाने पर इसका बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को पांच ग्राम घी और पांच ग्राम शक्कर के साथ सेवन करें। इस योग को इक्कीस दिन तक लेने पर शीघ्रपतन की समस्या से राहत मिलती है। एक किलो प्याज का रस, एक किलो शहद और आधा किलो शक्कर मिलाकर डिब्बे में पैक कर लें। इसे पंद्रह ग्राम की मात्रा में एक माह तक नियमित सेवन करें। इस योग के प्रयोग से सेक्शुअल डिजायर में वृद्धि होती है। 2.) एक किलो प्याज के रस में आधा किलो उड़द की काली दाल मिलाकर पीस कर पेस्ट बना लें। इसे सुखाकर एक किलो प्याज के रस में मिलाकर फिर से पीस लें। इस पेस्ट को दस ग्राम मात्रा में लेकर भैंस के दूध में पकाएं और शक्कर डाल कर पी जाएं। इस योग का सेवन तीस दिन तक नियमित सुबह-शाम सेवन करने से कमजोरी दूर होती है और कामेच्छा में बढ़ोतरी होती है। सावधानी। धूम्रपान, शराब खट्टी चीजो, फ़ास्ट फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स, आदि का सेवन ना करे। इस प्रयोग का सम्पूर्ण फायदा लेने के लिए प्रयोग काल के प्रथम 24 दिन सम्भोग नहीं करना। उसके बाद भले निरंतर सम्भोग करते रहे। इस से ऐसी ताक़त मिलेगी जिसके आगे सब दवाईया फेल हैं। और मन सदैव शांत रहता है , हमेशा स्त्री गमण के बारे में सोचने से धातु कमज़ोर होती हैं और शक्ति का नाश होता हैं। अधिक सहवास करना सेहत के लिए नुकसानदेह हैं। शरीर से ओज तेज़ का नाश होता हैं। ये प्रयोग उन लोगो के लिए ही बताया हैं जो लोग अपनी शादी शुदा ज़िंदगी से परेशान हैं। और बचपन की गलतियों की वजह से अपना जीवन नरक समान बना लिया हैं। |
| बस 1 चम्मच प्याज का रस पुरुषों के लिए है 'वरदान', इस समय करें सेवन Posted: 11 Aug 2021 09:29 PM PDT benefits of onion juice: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं प्याज के रस (onion juice) के फायदे. प्याज स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद लाभकारी गुण आपके शरीर की कई बीमारियों से रक्षा करते हैं. प्याज का इस्तेमाल यौन क्षमता (sexual ability) को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्याज का इस्मतेमाल करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन (testosterone hormone) का लेवल बेहतर हो सकता है. पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए इस हार्मोन का संतुलित होना जरूरी होता है. पुरुषों का सेक्शुअल स्टैमिना (sexual stamina) बढ़ाता है प्याज: देश के जाने-माने आयुर्वेदिक विशेषज्ञ और कई किताबों के लेखक डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक, प्याज के रस का सेवन पुरुषों के जननांग (men's genitals) को मजबूती देता है और कामेच्छा को बढ़ाता है. इसके सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है और सेक्शुअल स्टैमिना बेहतर होता है. प्याज में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है. एंटीऑक्सीडेंट नेचुरल तरीके से स्पर्म काउंट (sperm count) को बढ़ाने में मदद करता है. जिन पुरुषों को स्पर्म काउंट से संबंधित समस्या है, उन्हें प्याज के रस का सेवन करना चाहिए. इस समय करें सेवन डॉ. अबरार मुल्तानी के मुताबिक, शादीशुदा पुरुषों के लिए प्याज काफी फायदेमंद होता है. यौन स्वास्थ्य में बेहतर नतीजे प्राप्त करने के लिए पुरुष रोजाना रात को सोने से पहले एक चम्मच प्याज के रस का सेवन (Onion juice) कर सकते हैं. |
| पंडित ने की भविष्यवाणी समाप्त होने वाली है कोहली की कप्तानी Posted: 11 Aug 2021 09:20 PM PDT विराट कोहली भले ही दुनिया के सबसे बेहतर बल्लेबाज हो मगर उनकी कप्तानी पर दिन व दिन सवाल उठते रहते हैं। न्यूज़ीलैंड से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हारने के बाद से फिर एक बार कोहली की कप्तानी के उपर सवाल उठने लगे है। इसी बीच एक महान ज्योतिषी ने बताया है कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के नये कप्तान होंगे। विराट कोहली का बतौर कप्तान श्रृंखलाओं में तो अच्छे रिकॉर्ड है लेकिन बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में उनका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं हैं। कप्तानी के आज 5 साल होने जा रहे है मगर इसी बीच विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता हैं। भारतीय कप्तान का मौजूदा फॉर्म भी खास नहीं हैं। जिसके कारण उनके उपर सवाल और उठ रहे हैं। आपको बता दूँ विराट कोहली के बल्ले से पिछले 2 साल में एक भी शतक नहीं लगे हैं। विराट कोहली का कप्तानी रिकॉर्ड आईपीएल में भी खास नहीं है। उन्होंने अभी तक 9 साल आरसीबी की कप्तानी की है जिसमें एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाए हैं। ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरूजी ने कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के कप्तान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही रोहित शर्मा भारतीय टीम के नये कप्तान होंगे। आपको बता दूँ पिछले कई सालों से समय समय पर रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का कप्तान बनाने की मांग चल रही हैं । विराट कोहली के कप्तानी में विपल होने के बाद लगता है अब जल्द ही रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौपी जा सकती हैं। ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरूजी के बहुत ही कम भविष्यवाणी गलत होते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पैरेंट्स बनने पर भविष्यवाणी की थी जो बाद में एक दम सही निकली। उन्होंने विराट कोहली की बेटी का जन्म से पहले ही बताया था कि विराट के घर एक प्यारी सी गुड़िया जन्म लेगी और ऐसा ही हुआ। |
| हिमाचल: यात्रियों से भरी बस पर चट्टानें गिरने से मरने वालों का आंकड़ा 13 पहुंचा, 40 से ज्यादा लापता Posted: 11 Aug 2021 09:12 PM PDT हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 16 दिन बाद एक बार फिर लोगों पर मौत का पहाड़ टूटा है। बुधवार सुबह करीब 11:56 बजे भावानगर से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस (एचपी25ए-3048), टिपर, दो कारों, सूमो और अखबार की गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं, जिसमें कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हो गई है। 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है जबकि 14 घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है। गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हो गया है। एनएच के करीब 100 मीटर हिस्से पर टनों के हिसाब से मलबा और चट्टानें गिर गईं। रात 9:00 बजे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे को हटाकर टिपर, दो कारों और एक सूमो को निकाल लिया गया है। हालांकि, टीमें अभी बस को नहीं खोज पाई हैं। दिन में ड्रोन की मदद से भी बस को खोजा गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रात को एनएच से करीब 400 मीटर नीचे उतरकर टीमें सतलुज नदी के पास भी पहुंचीं पर बस का कोई सुराग नहीं मिला। सेना, आईटीबीपी की तीन बटालियनों के 200 जवान, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने सुबह दोबारा रेस्क्यू शुरू करे दिया है। बस के ड्राइवर-कंडक्टर समेत 13 घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भावानगर पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। दिन में राहत-बचाव कार्य तेजी से चलता रहा लेकिन पहाड़ से पत्थर गिरने से रेस्क्यू अभियान में परेशानी आती रही। बारिश ने भी बचाव कार्य में बाधा डाली। बताया जा रहा है कि बस मूरंग से रिकांगपिओ पहुंची, जहां सवारियां बैठाने के बाद हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 22 सवारियां बैठी थीं। अभी तक चार पुरुषों, पांच महिलाओं और एक बच्ची का शव बरामद किया गया है। एक शव बाद में भी मिला। सभी मृतक हिमाचल के निवासी थे। |
| Reliance Jio: ये हैं 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स Posted: 11 Aug 2021 09:05 PM PDT Jio अपने प्रीपेड ग्राहकों को ढेरों प्लान्स ऑफर करता है. ये प्लान्स अलग-अलग वैलिडिटी के साथ आते हैं और इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी अलग होते हैं. फिलहाल हम यहां आपको जियो के 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले बेस्ट प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. Jio का 598 रुपये वाला प्लान कंपनी का ये प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस दौरान ग्राहकों को इस प्लान में 2GB डेटा दिया जाता है. ऐसे में टोटल ग्राहकों को 112GB डेटा इस प्लान में मिलता है. 2GB डेटा की लिमिट के बाद भी इंटरनेट चलता है. लेकिन, स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है. साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS भी दिए जाते हैं. इनके अलावा ग्राहकों को इस प्लान के जरिए 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन और JioTV, JioCinema और JioNews जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है. Jio का 444 रुपये वाला प्लान कंपनी का ये प्लान भी 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में भी ग्राहकों को 2GB डेटा ऑफर किया जाता है. ऐसे में ग्राहकों के हिस्से में पूरी वैलिडिटी के दौरान 112GB डेटा आता है. साथ ही ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं. इन सबके अलावा JioTV, JioCinema और JioNews जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी ग्राहकों को इस प्लान के जरिए मिलता है. Jio का 399 रुपये वाला प्लान जियो के 56 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में ग्राहकों को रोज 1.5GB डेटा यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 84GB डेटा ऑफर किया जाता है. साथ ही इसमें रोज 100SMS और अनलिमिटेड प्लान्स का फायदा भी ग्राहकों को दिया जाता है. ऊपर बताए गए प्लान्स की तरह जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस ग्राहकों को दिया जाता है. |
| हिमाचल: कुंड में डूबने से दो भाईयों की मौत, गुलरिया कुंड में हुआ हादसा Posted: 11 Aug 2021 08:58 PM PDT बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बर्मापापड़ी पंचायत के अंतर्गत गुलरिया कुंड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कुंड में डूबने से रिश्ते में मामा-बुआ के लड़कों की मौत हो गई। हालांकि आधिकारिक जानकारी आनी बाकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि कालाअंब से 6-7 युवक इस कुंड में नहाने के लिए निकले थे। रास्ते में एक युवक को मधुमक्खी ने काट लिया, लिहाजा अन्य युवक रास्ते में ही रुक गए। जबकि मृतक भाई कुंड में नहाने पहुंच गए। युवकों की मौत पर बिलखती महिला पता ये भी चला है कि बिजनौर का रहने वाला मृतक युवक कालाअंब के एक उद्योग में काम करता था। उसी के पास कुछ समय बिताने हरिद्वार से उसका भाई सुमित आया हुआ था। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, तुरंत ही रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों भाईयों को बचाया नहीं जा सका। शवों को कुछ देर बाद ही कुंड से निकाल लिया गया। इसी बीच सूचना मिलते ही कालाअंब के थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। हादसा तीन बजे के आसपास पेश आया। कुछ ही देर बाद मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, एसपी खुशहाल चंद शर्मा ने दो युवकों के डूबने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे से जुड़ी शेष जानकारी कुछ समय बाद सांझा की जा सकती है। एसपी ने बताया कि युवक कालाअंब से कुंड में नहाने पहुंचे थे। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |











