न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 15, 2021

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


कर लो तैयारी: 10 सितंबर से Jio फ़ोन सेल शुरू सामने आए ये धांसू फीचर्स

Posted: 15 Aug 2021 07:54 AM PDT

कर लो तैयारी: 10 सितंबर से Jio फ़ोन सेल शुरू सामने आए ये धांसू फीचर्स

किफायती 4जी फोन की घोषणा के करीब दो महीने बाद आखिरकार JioPhone Next के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आ गए हैं। आपको याद दिल दें कि मुकेश अंबानी ने इस साल Jio Phone Next का जून में Reliance AGM 2021 में पेश किया था। उस समय, कंपनी ने केवल फोन के डिज़ाइन का खुलासा किया और कुछ विशेषताओं की जानकारी दी थी। हालांकि, तबसे अबतक फोन के हार्डवेयर को लेकर एक रहस्य बरकरार था। लेकिन अब, एक्सडीए डेवलपर के मिशाल रहमान ने 10 सितंबर से भारत में फोन की बिक्री से पहले जियो फोन नेक्स्ट के कुछ स्पेक्स का खुलासा किया है। आइए जानते हैं रिलायंस और गूगल का किफायती 4जी स्मार्टफोन में क्या खास फीचर्स होंगे।
Jio Phone Next स्पेसिफिकेशन्स

रहमान ने अपने ट्वीट की शुरुआत JioPhone नेक्स्ट बूट स्क्रीन को साझा करा है, जिसमें "Created with Google" लिखा दिखाई दे रहा है। स्मार्टफोन Google Duo Go के साथ पहले से इंस्टॉल आएगा, लेकिन जाहिर तौर पर यह Duo का एक विशेष Android Go-ऑप्टिमाइज संस्करण नहीं है। इसके अलावा Google कैमरा गो का एक नया संस्करण स्नैपचैट इंटीग्रेशन के साथ पहले से इंस्टॉल आता है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की ओर बढ़ते की बात करें तो Jio Phone Next क्वालकॉम 215 द्वारा संचालित होगा। इसमें एंट्री-लेवल 1.3GHz प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि वर्तमान में Nokia 1.4 जैसे फोन को पावर देता है। रिपोर्पट के आधार पर फोन में 1440×720 रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन होगी। इसके अलावा जियो फोन नेक्स्ट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर कार्य करेगा। हालांकि, रिपोर्ट में रैम व स्टोरेज की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, हम मानते हैं कि Jio Phone Next 2GB से अधिक रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। अन्य पुष्टि की गई Jio Phone नेक्स्ट फीचर्स में वॉयस असिस्टेंट, लैंग्वेज ट्रांसलेशन, AR फिल्टर के साथ स्मार्ट कैमरा और बहुत कुछ शामिल होगा।
Jio Phone Next Sale

भारत में Jio Phone की बिक्री की तारीख 10 सितंबर है, कंपनी ने Reliance AGM 2021 के दौरान इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि, भारत में Jio Phone नेक्स्ट की कीमत का खुलासा होना बाकी है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि Jio बाजार को उसी तरह से बाधित करेगा जैसे उसने Jio के साथ किया था।

Jio-Google SmartPhone JioPhone Next एक एंडरॉयड मोबाइल है लिहाजा इस फोन को सभी सोशल मीडिया ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा। जियोफोन नेक्स्ट में Facebook और Instagram के साथ ही WhatsApp को भी चलाया जा सकेगा। वहीं इस फोन में My Jio Apps भी प्रीलोडेड दिए जाने की उम्मीद है, जिसकी डिटेल बेहद जल्द अपडेट की दी जाएगी।

कैसा है JioPhone Next का डिजाइन Jio-Google SmartPhone यानी JioPhone Next लुक और डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने फोन के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के उपरी और नीचे चौड़े बेजल्स दिए हैं। उपरी बेजल पर स्पीकर के साथ सेल्फी कैमरा और फ्लैश लाईट दी गई है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फ्लैश लाईट के साथ वर्टिकल शेप में स्थित है। रियर पैनल के बीच में Jio लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा या नहीं यह अभी पुख्ता नहीं हो पाया है। रियर पैनल पर नीचे स्पीकर मौजूद है तथा दाएं पैनल पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। उम्मीद है कि फोन का बैक पैनल हटाकर फोन बैटरी को बाहर भी निकाला जा सकेगा।

CM जयराम ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, छह प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा

Posted: 15 Aug 2021 07:41 AM PDT

CM जयराम ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, छह प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से मिलेगी महंगाई भत्ते की किश्त जारी होगी। कोविड काल में किस्तें फ्रीज करने की वजह से महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक लंबित है।

खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच से शान से तिरंगा लहराया। 75वें राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों और सवा लाख पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की 6 प्रतिशत किस्त जारी करने का एलान कर बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई 2021 से मिलेगी महंगाई भत्ते की किश्त जारी होगी। कोविड काल में किस्तें फ्रीज करने की वजह से महंगाई भत्ता एक जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2021 तक लंबित है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के वीरों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। कोविड काल में भी प्रदेश का विकास नहीं रुका। वैक्सीनशन में हिमाचल देश में पहले नंबर पर है। इसके लिए सभी कोविड वारियर बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन करने वाला पहला प्रदेश बने, हम इस ओर अग्रसर हैं। सत्ता संभालने के बाद बदले की भावना से काम नहीं किया।

हिमाचल भाजपा सरकार की पहल जनमंच पूरे देश में सराही गई। प्रदेश में औद्योगिक मीट में 96721 करोड़ के एमओयू साइन हुए। दो माह में 10 हजार की और ग्राउंड ब्रेकिंग करने जा रहे हैं। जिससे औद्योगिक विकास के साथ रोजगार मिलेगा। भारत में जल जीवन मिशन में हिमाचल देश में पहले नंबर पर हैं। कोविड काल मे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मंडी पहले नंबर पर आया, इसके लिए पीडब्ल्यूडी को बधाई देता हूं। आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि मंडी में पहली बार राज्यस्तरीय समारोह हुआ।

ENG vs IND: लॉर्ड्स की बालकनी में Virat Kohli ने किया ‘नागिन डांस’, आप भी देखें

Posted: 14 Aug 2021 08:09 PM PDT

ENG vs IND: लॉर्ड्स की बालकनी में Virat Kohli ने किया 'नागिन डांस', आप भी देखें

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में फिलहाल भारतीय टीम मेजबान टीम पर अच्छी खासी पकड़ बनाए हुए हैं. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है. जिसमें वो लॉर्ड्स की बालकनी में नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli ने किया नागिन डांस

हमेशा मैदान पर अपने आक्रमक अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को शुक्रवार यानी कल मैच के दूसरे दिन लॉर्ड्स की बालकनी में डांस करते देखा गया था. दरअसल विराट का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस फोटो को देख लोग कह रहे हैं कि विराट इस मशहूर बालकनी में नागिन डांस कर रहे हैं. विराट उस दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे.


इस मजेदार पल के दौरान विराट कोहली के साथ टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) और मोहम्मद सिराज (Mohmmad Siraj) भी मौजूद थे. जहां ये दोनों खिलाड़ी भी विराट को देख कर हंसने लग गए.
टीम इंडिया जीत सकती है मैच

इस मैच में टीम इंडिया की स्थिति अबतक काफी अच्छी रही है. जहां सलामी बल्लेबाद केएल राहुल के शानदार शतक और रोहित शर्मा की बेहतरीन हाफ सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने पहली पारी में 364 रन बनाए. जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह भी दिखा दी थी. वहीं आज भारत की नजरें इंग्लैंड को जल्द आउट कर पहली पारी में बढ़त लेने पर होंगी.

दो माह तक घास खाकर अंग्रेजों से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को निमंत्रण देना ही भूल गया प्रशासन

Posted: 14 Aug 2021 08:05 PM PDT

दो माह तक घास खाकर अंग्रेजों से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को निमंत्रण देना ही भूल गया प्रशासन

देश से अंग्रेजों को खदेड़ने के लिए आजाद सिंह फौज में शामिल और ताम्रपत्र से पुरस्कृत चंबा जिला के एकमात्र सिपाही गुरुदित्ता मल पुत्र माधो राम व उनके परिवार को सरकार और प्रशासन शायद भूल चुके हैं। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को समारोह का हिस्सा बनने के लिए एक निमंत्रण पत्र तक नहीं भेजा जा सका है। गुरुदित्ता मल के पुत्र भूपेंद्र दियोड़ ने कहा कि उनके पिता का जन्म 29 जुलाई 1924 को हुआ। 15 वर्ष की आयु में वह सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल हुए।

कहा कि उनके पिता अंग्रेजों द्वारा दी जाने वाली यातनाओं का जिक्र किया करते थे। अंग्रेजों की गिरफ्त से बचने के लिए उन्होंने व उनके साथियों ने दो माह तक घास खाकर और पानी पीकर ही समय गुजारा। उन्हें जिगरकच्छ और मुल्तान में नजरबंद कर दिया। वर्ष 1946 में वह चंबा अपने घर लौट आए। आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने के लिए गुरुदित्ता मल को वर्ष 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा ताम्रपत्र से नवाजा गया। 9 अगस्त 2003 को राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें पुरस्कृत किया। इसके बाद भी उन्हें गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस सहित अन्य समारोह में भी निमंत्रण दिया जाता रहा। 29 जून 2005 को उनके पिता के निधन पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करवाया गया।

कहा कि कुछ समय पूर्व स्वतंत्रता सेनानी के पोते का कोटे के तहत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसीलदार के पास पहुंचने पर तहसीलदार ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का परिजन होने का सबूत लाने तक की बात कही। इस पर तहसीलदार को पिता की पेंशनबुक सहित अन्य दस्तावेज तक दिखाने पड़े। कहा कि काफी भागदौड़ करवाने के बाद आखिरकार उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से उनके बेटे का प्रमाण पत्र बना। भूपेंद्र दियोड़ ने कहा कि देश की आजादी में अहम योगदान देने पर भी प्रशासन द्वारा दरकिनार करना उनके लिए किसी यातना से कम नहीं हैं। आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों व उनके परिवारों को महज किताबों के पन्नों में या स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ही याद किया जाता है। उसके बाद सब भूल जाते हैं।

PM मोदी ने 75वें स्वाधीनता दिवस पर दी बधाई, ‘ देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार हो

Posted: 14 Aug 2021 08:00 PM PDT

PM मोदी ने 75वें स्वाधीनता दिवस पर दी बधाई, ' देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार हो


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नयी ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। उन्होंने अपने एक संदेश में कहा, ''आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। जय हिंद!''

 

प्रधानमंत्री आज लगातार आठवीं बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराएंगे और वहां से देशवासियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाएंगे और बापू को नमन भी करेंगे। देश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। इस 75वें सालगिरह को सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है।

समय के साथ लड़कियां बदल ले अपनी आदतें, 25 की उम्र के बाद शुरू कर देने चाहिए ये काम!

Posted: 14 Aug 2021 07:57 PM PDT

समय के साथ लड़कियां बदल ले अपनी आदतें, 25 की उम्र के बाद शुरू कर देने चाहिए ये काम!

एक इंसान जब पैदा होता है तो उसके बाद में साल डॉ साल उसके शरीर और उसके विचारो में बदलाव देखने को मिलते है। और एक समय ऐसा आता है जब आपको बचपना छोड़ कुछ जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। और समय के साथ साथ अपने आपको बदल ले क्योकि यहां पर की गयी गलतीया जिंदगी भर भारी पड़ती है। यदि आप 25 साल की हैं या होने जा रही हैं, तो जरूरी है कुछ चीजों की तैयारी पहले ही कर लें।

# 25 साल की उम्र के बाद आपको पता होना चाहिए कि क्या सही है क्या गलत है। क्योकि उम्र का ये पड़ाव बहुत ही नाज़ुक होता है।

# ये उम्र का ऐसा पड़ाव होता है जहां आपको कई समझौते करने पड़ते है। नई-नई नौकरी, नए दोस्त सब कुछ नया। इसीलिए उम्र के हिसाब से अपने आपको बदले।

# 25 साल की उम्र के बाद आपको पता होना चाहिए कि आपको अपनी इनकम या पॉकेट मनी में से कितना खर्च करना चाहिये और कितनी बचत करनी चाहिये। यदि आपको इस बात का सही अंदाजा नहीं है, तो एक दिन आराम से बैठकर हिसाब लगाइए कि आखिर ऐसा क्‍यों है और इसे सुधारा कैसे जा सकता है।

# हो सकता है आप ऐसी रिलेशनशिप में हैं जिसमें आप खुश और महफूज महसूस करती हैं। पर खुद से सवाल करें क्या ये रिश्ता आप उम्र भर चला सकती है? यदि हां तो आप उस रिलेशनशिप में बने रहें।

# हर रोज एक्‍सरसाइज न सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि डेली एक्‍सरसाइज और योग से आपका दिमाग भी तेज होता है और आप अभी एक ऐसे उम्र के पड़ाव में हैं जहां कई जिम्मेदारियां निभानी हैं। इसलिए सेहत से कभी कोई समझौता न करें।

सिरदर्द से तुरंत राहत दिलाता है यह जादुई तरीका, ना तेल चाहिए ना पेन किलर

Posted: 14 Aug 2021 07:55 PM PDT

सिरदर्द से तुरंत राहत दिलाता है यह जादुई तरीका, ना तेल चाहिए ना पेन किलर





सबसे कॉमन पेन के बारे में अगर पूछा जाए तो ज्यादातर लोग हेडऐक ही कहेंगे। क्योंकि सिरदर्द किसी एक नहीं बल्कि हजार कारणों से होता है। चाहे मूड खराब हो या पेट सिरदर्द सभी समस्याओं के लक्षण के रूप में नजर आने लगता है। यहां जानें कैसे इस दर्द से तुरंत राहत पाई जा सकती है, वो भी उस वक्त जब आपके पास ना कोई पेनकिलर हो और ना ही कोई बाम या तेल…

क्या करना होगा? -बिना दवाओं के सिरदर्द ठीक करने के लिए आपको अपनी जॉ-लाइन और आइब्रो के कुछ खास पॉइंट्स पर दबाव डालना होगा। इन पॉइंट्स पर दबाव आपके लिए एक्यूप्रेशर का काम करेगा और आपको तुरंत सिरदर्द में राहत मिलेगी।

कैसे डालें जॉ-लाइन पर प्रेशर? -जॉ-लाइन के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स की सहायता से सिरदर्द दूर करने के लिए आप सबसे पहले अपने मुंह को अधिक से अधिक खोलें। इसके बाद निचले जबड़े के दोनों तरफ मसाज करते हुए अंगूठे की मदद से दबाव डालें।

आइब्रो की मसाज करें 
-मात्र 1 से 2 मिनट ऐसा करने पर ही आपको सिरदर्द से आराम मिल जाएगा। जैसे ही आप इस तरह मसाज करने की शुरुआत करेंगे आपको राहत का अनुभव होने लगेगा। निचले जबड़े पर आगे से पीछे की तरफ और फिर पीछे से आगे की तरफ लगातार मसाज करें।

-यदि दर्द बहुत तेज हो तो आप अपनी उंगलियों के अगले भाग से गर्दन के निचले हिस्से में भी मसाज करें। यानी आपको जबड़े के निचले हिस्से से मसाज शुरू करते हुए गर्दन के निचले हिस्से तक जाना है। यह प्रक्रिया आपको तेज से तेज दर्द में राहत देगी।

आइब्रो पर मसाज -सिर में दर्द होने पर आंखों में भी भारीपन या जलन का अहसास होने लगता है। इस स्थिति में आइब्रो की मसाज करके सिर दर्द से राहत पा सकते हैं और आंखों की थकान को भी दूर कर सकते हैं।

आंखों के नीचे की बोन पर करें मसाज -आप अपने हाथ के अंगूठों की मदद से दोनों आंखों की आइब्रो को दबाना शुरू करें। इसके लिए सबसे पहल अपने हाथों के अंगूठे अपनी नाक के ऊपरी भाग और आइब्रो के बीच में रखें और हल्का दबाव डालें। अब इसी तरह पूरी आइब्रो को कवर करें और आंख के नीचे की बोन पर हल्के हाथों से मसाज करें। आपको सिर दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।

कैसे काम करती है यह तकनीक? -शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर कुछ खास पॉइंट्स पर डाला गया दबाव दर्द को कम और फिर धीरे-धीरे खत्म करने का काम करता है। नैचुरोपैथी के अनुसार, हमारे शरीर के लगभग हर रोग का इलाज हमारे अपने ही शरीर में छिपा है। बस जरूरत है, उसे जानने और पहचानने की।

-सिर दर्द की स्थिति में निचले जबड़े, आइब्रो और गर्दन के निचले हिस्से में एक्युप्रेशर पॉइंट्स देने पर सिर में रक्त का प्रवाह और ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे सिर का तनाव कम होता है और दर्द से राहत मिलती है।

शैंपू में होते हैं ये 5 हानिकारक केमिकल, सावधानी हटने पर बालों की हो सकती है बर्बादी

Posted: 14 Aug 2021 07:52 PM PDT

Hair Wash Tips

Hair Wash Tips: खूबसूरत बालों से हमारे चेहरे की भी खूबसूरती बढ़ती है. यही कारण है कि हेल्दी बालों के लिए महिलाएं शैंपू, कंडीशनर, हेयर जेल, सीरम, हेयर ऑयल सहित कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं. ये हेयर केयर प्रोडक्ट बालों को मजबूत और स्टाइलिश बनाते हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि इन उत्पादों में हानिकारक केमिकल मिले होते होते हैं?

बाजारों में केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट की भरमार है. इनकी पैकिंग आकर्षक होती है. हर कोई अपने बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाने के लिए इन उत्पादों का इस्तेमाल करता है. लेकिन ये प्रोडक्ट आपके बालों को डैमेज कर सकते हैं. आइए जानते हैं शैंपू में कौन से केमिकल मौजूद होते हैं.

पैराबेन यह एक प्रकार का प्रिजर्वेटिव है जो जो ब्यूटी प्रोडक्ट को लंबे समय तक खराब नहीं होने देता है. ब्यूटिलपैराबेन, प्रोपिलपैराबेन और मेथिलपैराबेन कुछ सामान्य पैराबेन हैं जिनका इस्तेमाल सौंदर्य उत्पादों में किया जाता है. ये त्वचा के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं और हार्मोन एवं जीन को डैमेज कर देते हैं. कुछ पैराबेन कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियां उत्पन्न करते हैं.

एल्कोहल एल्कोहल का प्रयोग बहुत से हेयर केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है. एथेनॉल, एसडी एल्कोहल 40, प्रोपिल, आइसोप्रोपिल, प्रोपेनॉल बहुत आम एल्कोहल हैं. एल्कोहल बालों को ड्राई और कमजोर बनाता है.

सल्फेट यह एक तरह का क्लिंजिंग एजेंट है जो गंदगी दूर करने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल टॉयलेट क्लिनर, डिटर्जेंट, साबुन आदि में भी किया जाता है. इसके अलावा शैंपू में भी सल्फेट का इस्तेमाल किया जाता है. सल्फेट स्कैल्प को ड्राई करता है और नैचुरल ऑयल सीबम को खत्म कर देता है. जिसके कारण बाल टूटने लगते हैं. शैंपू में सोडियम लौरिल सल्फेट और सोडियम लौरेथ सल्फेट पाया जाता है.

फ्रेगरेंस ज्यादातर उत्पादों में खूशबू को बढ़ाने के लिए Phthalate केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. रिसर्च के अनुसार, Phthalate के कारण कैंसर, किडनी और फेफड़े डैमेज हो सकता है. इसके अलावा यह रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर भी प्रभाव डालता है. चूंकि इस केमिकल का इस्तेमाल प्रोडक्ट की खूशबू के लिए किया जाता है इसलिए यह स्किन और सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है.

फॉर्मेल्डाइड ल्डिहाइड-यह एक केमिकल है. इसका इस्तेमाल बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट में किया जाता है जो इन्हें खराब होने से बचाता है. इस केमिकल के कारण इंसानों में कैंसर और अस्थमा का खतरा बढ़ रहा है. शैंपू में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के प्रभाव से बचने के लिए कम मात्रा में इनका उपयोग करना चाहिए. यदि संभव हो तो नैचुरल शैंपू का इस्तेमाल करें.

शादी में समस्या दूर करने के लिए सोमवार को भोलेनाथ को चढ़ा दें यह फूल

Posted: 14 Aug 2021 07:49 PM PDT

शादी में समस्या दूर करने के लिए सोमवार को भोलेनाथ को चढ़ा दें यह फूल

सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है और वह अपने भक्तों पर जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और उनका मनचाहा वरदान उन्हें दे देते हैं। ऐसे में जटाधारी शिव शंकर को प्रसन्न करने में किसी भी मनुष्य को कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता है क्योंकि वह आसानी से शिव भगवान को खुश कर सकते हैं।

ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न:

# वाहन सुख के लिए: कहा जाता है वहां सुख के लिए शिव पर चमेली का फूल चढ़ाना चाहिए।

# दौलतमंद बनने के लिए: अमीर बनने के लिए शिव भगवान को कमल का फूल, शंखपुष्पी या बिल्वपत्र चढ़ा दें।

# विवाह में समस्या दूर करने के लिए: अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो बेला के फूल को भगवान शिव को अर्पित करें।

# पुत्र प्राप्ति के लिए: अगर आप पुत्र चाहते हैं तो शिव जी को धतुरे का लाल फूल वाला धतूरा अर्पित करें।

# मानसिक तनाव दूर करने के लिए: मन के तनाव को दूर करने के लिए शिव को शेफालिका के फूल चढ़ाएं।

हर शादीशुदा महिला को करना चाहिए शिवजी और लाल धागे का ये उपाय,दूर होगी वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियाँ

Posted: 14 Aug 2021 07:48 PM PDT

हर शादीशुदा महिला को करना चाहिए शिवजी और लाल धागे का ये उपाय,दूर होगी वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियाँ

हर सुहागन महिलाएं यही चाहती हैं कि उनके पति की उम्र लम्बी हो और उनका शादीशुदा जीवन अच्छे से चले. पति की आयु लम्बी करने के लिए महिलाएं माथे पर सिन्दूर लगाती हैं, गले में मंगलसूत्र पहनती हैं और करवाचौथ पर उपवास भी रखती हैं. इन उपायों से पति की आयु तो लम्बी हो जाती हैं लेकिन आप दोनों का रिश्ता कितना मधुर रहेगा इसकी कोई ग्यारंटी नहीं रहती हैं. साथ ही आपके पति के स्वास्थ को लेकर या आपकी शादीशुदा लाइफ में आने वाली तकलीफों को लेकर भी ये उपाय काम नहीं करते हैं. ऐसे में पति की आयु लम्बी होने के बावजूद अन्य दुःख और तकलीफों के चलते उनके साथ जिंदगी बिताना मुश्किल हो जाता हैं.

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको एक ऐसा ख़ास उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपके शादीशुदा जीवन में कोई भी दुःख या तकलीफ नहीं आएगी. इस उपाय से आपका रिश्ता बेहद मजबूत होगा और आपकी आगे की शादीशुदा लाइफ हंसी ख़ुशी बीतेगी. तो चलिए जानते हैं कि इस उपाय के कब और कैसे करना हैं.

सुखी शादीशुदा जीवन के लिए महिलाएं करे ये उपाय

दोस्तों ये उपाय आपको सोमवार के दिन ही करना हैं. साथ ही ये भी ध्यान रहे कि इस उपाय को सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही कर सकती हैं. सुहागन महिलाएं सोमवार के दिन सुबह सुबह स्नान कर ले और लाल रंग की साड़ी पहन ले. अब आप शिव मंदिर जाए और शिवलिंग पर हल्दी, कुमकुम, शहद, दूध, गंगा जल, केसर इत्यादि चीजों से मिले जल का अभिषेक करे. जब आप शिवलिंग पर जल अर्पित करेगी तो उसका पानी शिवलिंग से होता हुआ नीचे बहने लगेगा. इस दौरान आपको एक लम्बा लाल धागा लेना हैं और इसे इस बहते पानी से गिला करना हैं.

अब शिवजी से हाथ जोड़ अपनी शादीशुदा जीवन की परेशानी शेयर कीजिए और सीधा घर आ जाइए. यहाँ घर में आपको जल अभिषेक से गिला किए गए लाल धागे को दो हिस्सों में विभाजित करना हैं. यानी इसे बीच में से बराबर काट ले. इस तरह आपके पास इस लाल धागे के दो टुकड़े हो जाएंगे. अब इस एक धागे को आप अपनी कलाई पर पति से बंधवा ले और दुसरे लाल धागे को आपक स्वयं अपनी पति की कलाई पर बाँध दे.

इस बात का ध्यान रहे कि आप जब ये उपाय करे तब तक धागा सुख ना पाए. आपको धागे के गिले होने की स्थिति में ही इसे बांधना हैं. चुकी इस धागे को आप ने जल अभिषेक के तरल में भिगोया था इसलिए इस जल का आपकी कलाई पर लगना बेहद जरूरी हैं. इसलिए धागे को मंदिर में गिला करने के बाद इसे जितना जल्दी हो सके अपनी और पति की कलाई पर बाँध ले.

इस उपाय को करने से आपकी शादीशुदा जीवन में चल रही सभी परेशानियाँ दूर होगी. साथ ही ये धागा आप दोनों के लिए अच्छा भाग्य भी लेकर आएगा. आप चाहे तो इस दिन शिवजी के नाम का व्रत भी रख सकते हैं.

शरीर के इन खास अंगों की खुजली देती है कुछ खास संकेत, जानिए

Posted: 14 Aug 2021 07:45 PM PDT

शरीर के इन खास अंगों की खुजली देती है कुछ खास संकेत, जानिए

वैसे तो खुजली होना बहुत आम बात है लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ खास अंगों पर होने वाली खुजली जीवन से जुड़े कुछ संकेत लेकर आती हैं। कई इस संदेश को गंभीरता से लिया जाना भी आवश्यक होता है। इससे हम कई बातों का पता लगा सकते है।

खुजली भी देती है खास संकेत:

# अगर आपको बहुत दिनों से अपनी बाईं गाल पर खुजली हो रही है तो इसका अर्थ यह है कि ऐसा इंसान जिससे आप बहुत प्रेम करते हैं, आपके बारे में बहुत अच्छा सोच रहा है।

# दाहिने कंधे पर खुजली होना यह बताता है कि जल्द ही आपको कोई बड़ी चीज हाथ लगने वाली है या हो सकता है आप कुछ समय में संतान सुख प्राप्त कर सकते हैं

# होंठों पर खुजली होना इतना अच्छा नहीं है, यह इस बात का संकेत है कि कोई आपकी निकटतम व्यक्ति आपके बारे में गलत बात कर रहा है, जो आपके सम्मान को प्रभावित कर रही हैं।

# अगर खुजली आपको अपनी दाहिनी हथेली पर होती है तो आपको जल्द ही कहीं से धन मिलने वाला है, बाईं हथेली पर खुजली पैसे के व्यय की तरफ इशारा करती है।

Post Bottom Ad

Pages