न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- IND vs ENG LIVE Score: बुमराह ने रूट को किया चलता, इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
- LPG Cylinder में कितनी बची है गैस ये बता देगा भीगा कपड़ा, जानिए कैसे
- IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड को बेयरस्टो के रूप में लगा चौथा झटका, चायकाल तक स्कोर 67/4
- Flipkart पर जीत सकते हैं धमाकेदार इनाम, बस इन 5 आसान सवालों का दें जवाब
- जब IAS इंटरव्यू में लड़की से पूछा शरीर का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा गर्म रहता है? अटपटे सवालों के धुआंधार जवाब
- अमेरिका, अफगानिस्तान में तालिबान को क्यों नहीं हरा पाया?
- हिमाचल में आज से काला महीना महीना शुरू, नई दुल्हनें मायके में बिताती है ये काला महीना
- बुमराह ने 'लड़ाई' के बाद मारा चौका, लॉर्ड्स की बालकनी में गरज उठे विराट कोहली
- हिमाचल से बुरी खबर: रिश्तेदार के घर गए युवकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत
- महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने की होम्योपैथिक दवा, जानें नाम
- अगर आप भी 10वीं पास हैं, तो इन संस्थानों में जल्द करें अप्लाई
- 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए 17 अगस्त से CBT शुरू, बोर्ड ने जारी किए जरूरी निर्देश
- सावन मास में कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें तिथि, समय और महत्व
- बाल कटवाना है तो हफ्ते में इन दो दिन कटवाएं, हमेशा के लिये दूर हो जाएगी पैसों की दिक्कत
- To stay beautiful always keep distance from these things: रहना है हमेशा खूबसूरत तो बनाये इन चीजों से दूरियां
- This mixture of Colgate will get rid of unwanted hair: अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाएगा कोलगेट का ये मिक्सचर
- सोते समय कभी ना करे ये गलती, अन्यथा बाद में पड़ेगा पछताना
- आज है सावन का लास्ट सोमवार, इस विशेष दिन की तिथि, समय, पूजा विधि और व्रत अनुष्ठान के बारे में जानें
- विराट-रोहित ने चालाकी दिखाकर रुकवा दिया चौथे दिन का खेल, अब उड़ रहा मजाक
- पवनदीप इंडियन आइडल 12 के विनर बने हैं तो वहीं रनरअप रही हैं अरुणिता
| IND vs ENG LIVE Score: बुमराह ने रूट को किया चलता, इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन Posted: 16 Aug 2021 08:38 AM PDT IND vs ENG LIVE Score: बुमराह ने रूट को किया चलता, इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन 24 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 68/5 24 ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 68/5. मोईन अली (0) और जोस बटलर (0) क्रीज पर मौजूद हैं। 08:38 PM, 16-AUG-2021 इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन 23वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को कप्तान जो रूट को अपना शिकार बनाया। बुमराह ने रूट (33) को कोहली के हाथों कैट आउट कराकर चलता किया। इसी के साथ इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। 08:17 PM, 16-AUG-2021 बेयरस्टो के रूप में चौथा झटका 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर इशांत शर्मा ने जॉनी बेयरस्टो (2) को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। चायकाल तक स्कोर 67/4
|
| LPG Cylinder में कितनी बची है गैस ये बता देगा भीगा कपड़ा, जानिए कैसे Posted: 16 Aug 2021 08:29 AM PDT गेस हमारे जीवन की एक बहोत जरुरी चीज बन गई है| क्युकी इसके बिना हम अपने लिए खाना पका नहीं सकते| गेस सिलिंडर का मूल्य भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है| इसमे हम गेस बहोत सोच समजकर यूज करते है| आज हम आपको एक इसी समस्या का समाधान देने जा रहे है जो आपको चिंता मुक्त कर देगी| जब हमारा खाना पाक रहा हो| तो अचानक गेस ख़तम हो जाये तो कैसा होगा? जरा सोच कर देखिये| आपके घर में मेहमान आये हुए हो| घर में अच्छे पकवान बन रहे हो और अचानक ही गेस ख़तम हो जाये तो? उसमे भी अगर रात को इसी परेशानी का सामना करना पड़े तो बहोत बुरा होता है| आपने इसी समस्या का सामना अवश्य किया होगा| लेकिन आज हम आपको बताएँगे की कैसे आप जान सकते हो की गेस सिलिंडर में अभी कितनी गेस बची है? वोभी सटीक जानकारी के साथ| कुछ लोग सिलिंडर उठाकर उसके वजन का अंदाजा लगाते है| लेकिन यह सिर्फ अंदाजा ही होता है| इससे आप फंस भी सकते हो क्योकि यह सिर्फ अंदाजा ही होता है| आपने कई लोगो के मुहसे सुना होगा की जब गेस सिलिंडर मेसे गेस ख़तम होनेको होते है तो उसके फ्लेम का कलर नीले मेसे पिला हो जाता है और अंदाजा लगाते हैकि सिलिंडर ख़तम होने को आया है| लेकिन कई बार स्टव के बर्नर में प्रॉब्लम होनेकी वजह सेभी फ्लेम पिली हो सकती है| निचे हमने इसकी सचोट ट्रिक खोज निकाली है| आपको सिर्फ एक भीगा हुआ कपडा लेना है| हिगे कपडे तो गेस सिलिंडर से लपेट लेना है| 1 मिनिट के बाद कपडा हटा लेना है| कपडा हटा लेनेके बाद थोड़ी देर सिलिंडर में ध्यान बनाये रखे| अब जितना सिलिंडर भरा होगा उतना भाग भीगा रहेगा और उसके ऊपर का हिस्सा जल्दी सुख जाएगा| एक चोक लेकर निशानी बनादे| दरअसल खाली भाग गरम होने की वजह से उस परसे पानी जल्दी सुख जाता है| जबकि भरे हुए भाग मेसे पानी थोड़ी देर बाद सूखता है| एसा करनेसे आपको सटीक जानकारी मिल जायेगी की आपका सिलिंडर कितना भरा हुआ है| इसे घर पर आजमाकर देखिएगा| और ख्याल रखे सिलिंडर को स्टव से अलग करदे और ध्यान से यह ट्रिक आजमाए| |
| IND vs ENG LIVE Score: इंग्लैंड को बेयरस्टो के रूप में लगा चौथा झटका, चायकाल तक स्कोर 67/4 Posted: 16 Aug 2021 08:02 AM PDT 07:40 PM, 16-AUG-2021 इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर इशांत शर्मा ने हसीब हमीद (9) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 07:05 PM, 16-AUG-2021 छह ओवर्स के बाद इंग्लैंड का स्कोर 12/2 छह ओवर्स के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। जो रूट 6 और हसीब हमीद 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 06:43 PM, 16-AUG-2021 इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शमी ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इस तेज गेंदबाज ने सलामी बल्लेबाज डोम सिबले को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया। इस तरह मेजबान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज एक रन के अंदर पवेलियन लौट गए। घरेलू सरजमीं पर टेस्ट में पहली बार ऐसा हुआ है जब इंग्लैंड को दोनों सलामी बल्लेबाज एक पारी में बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए हों। 06:34 PM, 16-AUG-2021 इंग्लैंड की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में गिरा विकेट इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है लेकिन शुरुआत निराशाजनकर रही। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर बुमराह ने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (0) को सिराज के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। |
| Flipkart पर जीत सकते हैं धमाकेदार इनाम, बस इन 5 आसान सवालों का दें जवाब Posted: 16 Aug 2021 07:58 AM PDT आज के समय में शायद ही ऐसा कुछ हो जो ऑनलाइन न किया जा सकता हो. बैंकिंग से लेकर शॉपिंग तक, सबके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं. शॉपिंग का ऐसा ही एक प्लेटफॉर्म है फ़्लिपकार्ट. फ़्लिपकार्ट ने कई सालों से अपनी लोकप्रियता बनाए रखी है और ऐसा लगता है कि ग्राहकों को नये और आकर्षक ऑफर्स देकर वह इस लोकप्रियता को फिलहाल तो कम भी नहीं होने देगा. ट्रिवीया क्विज़ भी फ़्लिपकार्ट का ऐसा ही एक ऑफर है. आइए जानें कि इसका फायदा आप कैसे उठा सकते हैं... क्या है यह फ़्लिपकार्ट गेम ज़ोन फ़्लिपकार्ट की एप पर एक गेमिंग ज़ोन का पेज है. इस पेज पर कई सारे खेल हैं जिन्हें आप खेल सकते हैं और फिर काफी सारे डिस्काउंट्स, ऑफर और सुपर कॉइन्स जीत सकते हैं जिन्हें फिर आप फ़्लिपकार्ट पर शॉपिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. फ़्लिपकार्ट डेली ट्रिवीया क्विज़ फ़्लिपकार्ट के गेमिंग ज़ोन का ही हिस्सा है डेली ट्रिवीया क्विज़. फ़्लिपकार्ट हर रोज़ इस क्विज़ के तहत पांच सवाल अपलोड करता है और हर सवाल के चार ऑप्शन होते हैं. यह सवाल सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. सभी सवालों के सही जवाब देने वाले पहले 50,000 यूजर्स को इनाम जीतने का मौका मिलता है. जीतने वाला गिफ्ट, डिस्काउंट कूपन्स और फ़्लिपकार्ट सुपर कॉइन्स जीतता है. ऐसी ही डेली क्विज़ अमेजन की एप पर भी खेली जाती है. पाँच सवालों का सही जवाब देकर कोई एक रोज़ इस क्विज़ को जीतकर अपने अमेजन पे बैलेन्स में 30,000 रुपये जीत सकता है. डेली ट्रिवीया क्विज़ के आज के सवाल Q1. Founded by Jawaharlal Nehru, which newspaper had a Hindi edition named Navjivan? प्रश्न 1. जवाहरलाल नेहरू द्वारा शुरू किया गया वह कौनसा अखबार था जिसके हिन्दी संस्करण का नाम नवजीवन था? A1. National Herald उत्तर 1. नेशनल हेराल्ड Q2. Which fruit was first named 'Yang Tao' but was then given a bird's name? प्रश्न 2. वह कौनसा ऐसा फल है जिसका नाम पहले 'यैंग ताओ' रखा गया था पर फिर बाद में बदलकर एक चिड़िया के नाम पर रख दिया गया था? A2. Kiwi उत्तर 2. कीवी Q3. Which king invited Balarama and Krishna to Mathura and advised them to kill Kamsa? प्रश्न 3. बलराम और कृष्ण को मथुरा बुलाकर कंस को मारने की सलाह किस राजा ने दी थी? A3. Akrura उत्तर 3. अक्रूर Q4. Who was the first Indian recipient of the Stalin Peace Prize? प्रश्न 4. स्टैलिन पीस प्राइज पाने वाले पहले भारतीय कौन थे? A4. Saifuddin Kitchlew उत्तर 4. सैफुद्दीन किचलू Q5. Which was the first Indian company to sponsor a car in the NASCAR Series? प्रश्न 5. NASCAR सीरीज़ में गाड़ी स्पान्सर करने वाली पहली भारतीय कंपनी कौनसी थी? A5. Mahindra उत्तर 5. महिंद्रा |
| Posted: 16 Aug 2021 07:48 AM PDT करियर डेस्क. IAS Interview Questions in hindi: दोस्तों, अगर आप एक आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बनना चाहते हैं तो जानते ही होंगे कि इसके लिए आपको बहुत ही टफ एग्जाम का सामना करना होगा। आईएएस बनने के लिए यूपीएससी एग्जाम (UPSC Exam 2021 Update) देना पड़ता है यूपीएससी हमारे देश की सबसे प्रतिष्ठित और मुश्किल परीक्षा है। इस एग्जाम को पास करना जितना कठिन है उतना ही कठिन इसके इंटरव्यू (UPSC Interview Schedule 2021) में पास होना भी है आपको बता दें कि यूपीएससी के इंटरव्यू में अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल इतने अजीब होते है कि परीक्षार्थी का दिमाग चकरा जाता है। ये सवाल आपको भी सोचने को मजबूर कर देंगे। यूपीएससी 2019 के इंटरव्यू में एक कैंडिडेट से महिला अधिकारी ने अपनी साड़ी को लेकर ही सवाल कर दिया था। आइए देखते हैं कुछ खतरनाक सवाल और उनके मजेदार जवाब- ऐसी कौन सी चीजें है जो बिना सीढियों के चढ़ती और उतरती है? उत्तर शराब का नशा ऐसा होता है जो बिना सीढ़ी के चढ़ता और उतर जाता है. प्रश्न जब इंटरव्यू के दौरान लड़की से पूछा गया की आपके शरीर का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा गर्म होता है? उत्तर लड़की का जवाब था शरीर का वो हिस्सा सबसे ज्यादा गर्म होता है जहां सबसे ज्यादा खून सप्लाई होता है. उत्तर क्योंकि मोरनी अण्डे देती है मोर नहीं प्रश्न वह क्या है जिसे आप Breakfast से पहले नहीं खा सकते ? उत्तर lunch dinner प्रश्न जहाँ तक हमारा ख्याल है की यह सवाल Candidate के गुस्से और बुद्धिमत्ता को ध्यान में रखते हुए पूछा गया हो की जब आप 21 साल के हुए तब आपको पता चला की आपकी माँ एक वैश्या (prostitute)थी तो आपको कैसा महसूस होगा और आपका क्या reaction होगा ? उत्तर यह सवाल जितना कड़वा था उसका उत्तर कड़वाहट को मारने के लिए पर्याप्त है की "sir मुझे यह जानकर ख़ुशी होगी की मेरे पिता उसके अकेले ग्राहक हो।" प्रश्न यदि आप किसी जिले के डीएम(district magistrate) हैं और आपको अचानक से Information मिलती है की दो Train आपस में टकरा गयी हैं तो आप सबसे पहले क्या करेंगे या आपका क्या reaction होगा ? उत्तर 1- राहुल आपके बारे में आपसे बेहतर कोई नहीं जान सकता इसलिए यह तो आपको खुद तय करना होगा की आप आगे चलकर science field में जाना चाहते या राजनीती में अर्थशाश्त्र में आपको अपक दिल से जो आवाज निकले की आप इस फील्ड में अच्छा कर सकते हैं तो मेरी राय यह है की आप वही चुने जो आपको सरल लगता हो |
| अमेरिका, अफगानिस्तान में तालिबान को क्यों नहीं हरा पाया? Posted: 16 Aug 2021 07:40 AM PDT 1) देश की सेना को 2) देश के नागरिको को कुछ देशो के पास सेना के अलावा एक अतिरिक्त रक्षा पंक्ति होती है। अमुक देश के नागरिको के पास भी हथियार होते है। यह बात ऐतिहासिक रूप से सिद्ध है कि जिस देश के नागरिको के पास भी हथियार होते है उस देश को कभी हराया नहीं जा सकता। तालिबान एक सेना नहीं है बल्कि यह नागरिको की एक बहुत बड़ी आबादी है जिनके पास हथियार है। इस तरह यह नागरिक सेना है। दूसरी वजह भौगोलिक है। अफगानिस्तान में दुर्गम पहाड़ , कंदराएं और कबीले है। तालिबानी इन क्षेत्रो में शरण ले लेते है और दुश्मन देश की सेनाएं इनमे सुरक्षित रूप से घुस नहीं पाती। यदि वे खोजी बड़े सैन्य दस्ते के साथ खोजी अभियान चलाते है तो तालिबानी इन्हें छोड़ कर दूसरी जगह चले जाते है , और फिर मौका देखकर गुरिल्ला युद्ध करते रहते है। इस वजह से अफगानिस्तान को आज तक कोई भी देश लम्बे समय तक कब्जे में नहीं रख पाया। अमेरिका एवं रूस भी इसके अपवाद नहीं है। 1990 में रूस को 10 साला संघर्ष के बाद अफगानिस्तान से सेना हटानी पड़ी थी। अमेरिका के साथ विएतनाम में भी यही हुआ। रूस ने विएतनाम के नागरिको को बड़े पैमाने पर हथियार भेजे जिसकी वजह से अमेरिका विएतनाम को काबू नहीं कर सका। और उन्हें अपनी सेना हटानी पड़ी। स्वीटजरलेंड पर आक्रमण न करके हिटलर ने सही फैसला किया था। क्योंकि तब प्रत्येक स्विस के पास बन्दुक थी और पहाड़ी इलाका होने के कारण हिटलर के टैंक वहां बेकार साबित होते। अत: हिटलर ने सोवियत रूस पर तो हमला किया लेकिन स्विट्जरलेंड को छोड़ दिया। हथियार विहीन नागरिक समाज सबसे आसान शिकार होता है। भारत पर आक्रमणकारी लगातार इसीलिए हमला करते रहे क्योंकि वे जानते थे भारत के नागरिक हथियार विहीन है , अत: सेना को हराने के बाद वे आसानी से टेक ओवर कर लेंगे। और यही हुआ भी। गजनी , गौरी , मुगलों से लेकर , ब्रिटिश तक सभी भारत पर हमला करके जीतते रहे , क्योंकि उन्हें सिर्फ सेना को ही हराना होता था। राजा के हारने के साथ ही नागरिक भी समर्पण कर देते थे। यही वजह रही कि सिर्फ 1 लाख ब्रिटिश 40 करोड़ भारतीयों को 200 साल तक गुलाम बना कर रख सके। क्योंकि ब्रिटिश के पास बंदूके थी , और भारत के नागरिक हथियार विहीन थे। युद्ध निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और युद्ध टाले नहीं जा सकते। आजादी के बाद भारत अब तक 4 बार युद्ध का सामना कर चुका है , और आने वाले समय में भी हमें अमेरिका-चीन-पाकिस्तान आदि से युद्ध लड़ना पड़ेगा। यदि भारत को आक्रमण कारियों के हमले से हमेशा के लिए बचना है तो भारत में भी हथियार बंद नागरिक समाज की स्थापना करनी चाहिए, वर्ना युद्ध में हार जाने की तलवार हमारे सिर पर आगे भी लटकती रहेगी। हथियार बंद नागरिक समाज से प्राथमिक दौर में छुट पुट हिंसा बढ़ जाती है , किन्तु इससे देश सम्पूर्ण विनाश से बच जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि- हथियार बंद नागरिक समाज ही लोकतंत्र की जननी है। |
| हिमाचल में आज से काला महीना महीना शुरू, नई दुल्हनें मायके में बिताती है ये काला महीना Posted: 16 Aug 2021 07:31 AM PDT हिमाचल प्रदेश की संस्कृति वहुत समृद्ध है,वरसात के दिनों में सावन महीने के अंत के बाद जब भाद्रपद महिना शुरू होता है तो रीति-रिवाजों के अनुसार सभी नवविवाहित लड़कियां अपने मायके आती हैं। इस महीने को हिमाचल में "काला महीना" भी कहते हैं। लोगों की मान्यता होती है कि इस महीने में नवविवाहित बहू और सास को एक घर में रात नहीं गुजारनी चाहिए। ऐसा करने से सास या वहु को नुकसान हो सकता है। कहा जाता है पहले पति भी अपनी पत्नी से नहीं मिल पाते थे। लेकिन अब समय के साथ सब बदल रहा है। यहाँ तक तो अब कईं लोग इन सब मान्यताओं में विश्वास नहीं रखते हैं। इसके साथ ही कहा जाता है इस महीने में रातें काली होतीं हैं तो लोग सरसों के दिए यानी बट्ठियां भी जलाई जाती हैं। इसके पीछे की मान्यता यह है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी महीने में काली रातों में हुआ था और रात को उजाला करने के लिए ही दिए जलाए जाते हैं। |
| बुमराह ने 'लड़ाई' के बाद मारा चौका, लॉर्ड्स की बालकनी में गरज उठे विराट कोहली Posted: 16 Aug 2021 07:25 AM PDT भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। मैच के दौरान जब जसप्रीत बुमराह बल्लेबाजी करने के लिए आए तब मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इंग्लैंड के खिलाड़ी लगातार बुमराह पर दबाव बनाने की कोशिश करते हुए दिखे वहीं मार्क वुड और बुमराह के बीच मैदान पर गर्मा-गर्मी भी देखने को मिली। मार्क वुड और बुमराह के बीच हुए गर्मा-गर्मी के माहौल के बाद कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। जसप्रीत बुमराह ने मार्क वुड को बल्ले से जवाब देते हुए शानदार चौका लगाया जिसके बाद लॉर्ड्स की बालकनी में बैठे कप्तान कोहली वहीं से गरज उठे। कप्तान कोहली गुस्से में कुछ बोलते हुए भी नजर आए थे। वहीं कोहली के अलावा टीम इंडिया के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे ने भी ताली बजाकर बुमराह के इस शॉट का अभिवादन किया था। वहीं अगर मैच की बात करें तो पांचवे दिन शुरुआती झटकों के बावजूद टीम इंडिया ने मैच में पकड़ बना ली है। ऋषभ पंत ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 22 रन बनाकर ओली रॉबिंसन की गेंद पर आउट हो गए। ऋषभ पंत और इशांत शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया की बढ़त 220 से ज्यादा की हो गई है।
|
| हिमाचल से बुरी खबर: रिश्तेदार के घर गए युवकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत Posted: 16 Aug 2021 07:32 AM PDT हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आज सुबह से ही हादसों की खबर सामने आ रही है। बतौर रिपोर्ट्स, बीते 24 घंटे में हुए अलग-अलग हादसों में करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद अब जाकर सूबे के चंबा जिले से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। ताजा अपडेट के अनुसार यहां स्थित चंबा- जोत मार्ग पर मंगला के समीप भनेरा नामक स्थान पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा समाई। इस हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना सामने आई है। Also Read: हिमाचल में आज से काला महीना महीना शुरू, नई दुल्हनें मायके में बिताती है ये काला महीनासामने आ रही जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर के वक्त पेश आया। वहीं, घटना के सन्दर्भ में जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।खबर लिखे जाने तक हादसे में मारे गए लोगों की सही से शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन इतना पता जरूर चला है कि दो युवक अपने रिश्तेदार के घर आए थे और एक और व्यक्ति उनके साथ में था। लेकिन भनेरा के समीप कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इसके बाद मामले की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सुल्तानपुर से टीम रवाना हो गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को खाई से निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। |
| महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने की होम्योपैथिक दवा, जानें नाम Posted: 16 Aug 2021 07:09 AM PDT महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने की होम्योपैथिक दवा – अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कामेच्छा ज्यादा होती है. लेकिन कुछ कारणों से उनकी सेक्स डिजायर में कमी आने लगती है. महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण कामेच्छा में बदलाव हो जाता है. इसके आलावा रिश्ते में अनबन, अवसाद की दवाई और अन्य कई कारण है जो स्त्रियों की कामेच्छा में कमी करने का सबसे बड़ा जिम्मेदार कारक होता है. इससे यौन सुख में बाधा उत्पन्न होने लगती है. यदि उम्र से पहले महिलाओं के सेक्स डिजायर में कमी आने लगे तो ऐसे में उचित उपचार की जरुरत पड़ती है. जिन महिलाओं को ये समस्याएं होती है वे गूगल पर अक्सर इस तरह के टॉपिक सर्च करती है…
आदि. लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आप लोगों महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने की होम्योपैथिक दवा के बारे में बताने वाले हैं. इन दवाओं के सेवन से स्त्रियों में फिर से कामेच्छा बढ़ा जाएगी. अगर इन दवाओं का डॉक्टर की देख रेख में इस्तेमाल की जाए तो कोई साइड इफेक्ट्स भी देखने को नहीं मिलेंगे. तो चलिए जानते हैं…
तो ऊपर बताएं सभी दवा औरतों की जोश बढ़ाने की दवाएं हैं. अब चलिए इसे विस्तार से जानते हैं… Onosmodium 30 – संभोग के दौरान साथ देने में कमी, पीरियड जल्दी या लेट होना, संभोग के बाद सर दर्द, गर्भाशय में दर्द, थकावट आदि कारणों से महिलाओं के यौन इच्छा में कमी होने लगती है. इस स्थिति में डॉक्टर इस दवा के सेवन करने की सलाह देते हैं. Agnus Castus 30 – जिन महिलाओं में अत्यधिक मास्टरबेशन, ल्यूकोरिया, अवसाद, टेंशन, सामान्य दुर्बलता आदि कारणों से सेक्स डिजायर में कमी आती है तो ऐसी स्थिति में उन महिलाओं को ये दवा का सेवन करने की सलाह दी जाती है. Berberis Vulgaris 30 – योनी का संकुचन होना, सेक्स के दौरान काटने सिलने जैसा दर्द, संभोग में आनंद नहीं प्राप्त होने जैसी कारणों से यौन इच्छा में कमी हो जाती है. इसमें ये दवाएं कारगर साबित होती है. नोट- ऊपर महिलाओं में यौन इच्छा बढ़ाने की सभी दवा सामान्य जानकारी के लिए है. इन दवाओं के सेवन से पहले डॉक्टर से कंसल्ट करें. डॉक्टर यौन इच्छा या कामवासना में कमी का कारण पता कर उचित ट्रीटमेंट देंगे. |
| अगर आप भी 10वीं पास हैं, तो इन संस्थानों में जल्द करें अप्लाई Posted: 16 Aug 2021 07:05 AM PDT उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार कई विभागों में सैकड़ों पदों के लिए भर्तियां निकाली है। अगर आप यूपी सराकर की भर्तियों में किसी कारण अप्लाई नहीं कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। उत्तर प्रदेश सरकार (UP Goverment) के अलावा भी कुछ अन्य संस्थानों में आप अप्लाई करके नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे संस्थानों की सूची लेकर आएं हैं, जिन्हें 10वीं पास योग्य उम्मीदवारों की तलाश है। UKSSSC भर्ती 2021 UKSSSC ने 10वीं, आईटीआई से ग्रुप सी में 75 कार्टोग्राफर/ड्राफ्टर और सर्वेयर रिक्ति के पदों के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी में रुचि रखने वाले डिप्लोमा पास उम्मीदवार UKSSSC कार्टोग्राफर और सर्वेयर ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2021 से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाना होगा। UKPSC FRO भर्ती 2021 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) के 40 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो गई है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। NLC इंडिया लिमिटेड में नौकरी NLC इंडिया लिमिटेड ने 10वीं व 12वीं छात्रों के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। NLC जॉब्स 2021 के लिए नौकरी के आवेदन 18 अगस्त 2021 से पहले करने होंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाना होगा। BSF भर्ती 2021 सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अस्थायी आधार पर ग्रुप 'सी' में कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिन्हें स्पोर्ट्स कोटा के तहत बीएसएफ में स्थायी किए जाने की संभावना है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हुई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त रात 11.59 बजे तक है। इस भर्ती अभियान के चलते 269 खाली पदों को भरा जाएगा। इस पद केवल वही उम्मीदार आवेदन कर सकते हैं, जो कक्षा 10वीं पास की हो। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा तमाम पदों के लिए भर्तियां निकाली जा रही हैं। किसी कारण आप यदि उनमें अप्लाई नहीं कर पाएं तो इन भर्तियों में आप तत्काल अप्लाई करके नौकरी पा सकते हैं। |
| 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए 17 अगस्त से CBT शुरू, बोर्ड ने जारी किए जरूरी निर्देश Posted: 16 Aug 2021 07:01 AM PDT जम्मू और कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) 17 अगस्त से 24 अगस्त तक 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा आयोजित कर रहा है. ये परीक्षा जम्मू, श्रीनगर, बडगाम और बारामूला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड सभी कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवार अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के 1444 पदो पर होनी है भर्ती इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए JKSSB द्वारा हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में 1444 पदों पर भर्ती की जाएगी. 26 मार्च को अधिसूचित इन पदों के लिए दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है. असमाजिक तत्वों का शिकार न बनें उम्मीदवार बोर्ड ने उम्मीदवारों से असामाजिक तत्वों के शिकार न होने का भी अनुरोध किया है.बोर्ड ने उम्मीदवारों को सूचित करते हुए बयान जारी कर कहा है कि, "हालांकि, यह बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ बेईमान तत्व / निहित स्वार्थ निर्दोष युवाओं के पास विभिन्न भ्रामक साधनों का उपयोग करके उन्हें ठगने के इरादे से संपर्क कर रहे हैं, जिसमें या तो प्रभाव या अनुचित साधनों का उपयोग करके नौकरी हासिल करने के झूठे वादे करना शामिल है या झूठे विचारों के लिए प्रेरित और शरारती जानकारी फैलाना है. जिन उम्मीदवारों से जेकेएसएसबी की भर्ती से संबंधित किसी भी मामले में ऐसे बेईमान तत्वों द्वारा संपर्क किया जा रहा है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी देरी के ऐसे व्यक्तियों के बारे में तुरंत जेकेएसएसबी को रिपोर्ट करें." उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट व अन्य जानकारी के लिए JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर नजर बनाए रखें. |
| सावन मास में कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें तिथि, समय और महत्व Posted: 16 Aug 2021 06:56 AM PDT हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष दो पुत्रदा एकादशी मनाई जाती हैं। पहली पुत्रदा एकादशी पौष माह में मनाई जाती है वहीं दूसरी पुत्रदा एकादशी श्रावण शुक्ल पक्ष में पड़ती है। इस वर्ष श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी 18 अगस्त बुधवार के दिन पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लोग संतान प्राप्ति के लिए व्रत रखते हैं तथा भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करते हैं। यह कहा जाता है कि श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान प्राप्ति की इच्छा अवश्य पूर्ण होती है। इस दिन निर्जला व्रत रखना भी भक्तों के लिए लाभदायक माना गया है। जो लोग निर्जला व्रत रखने में असमर्थ होते हैं वह फलहारी व्रत भी रख सकते हैं। वैष्णव समुदाय में इस एकादशी तिथि को पवित्रोपना एकादशी और पवित्र एकादशी के नाम से जाना चाहता है। यहां जानें, इस वर्ष श्रावण मास में पुत्रदा एकादशी तिथि कब पड़ रही है। putrada ekadashi 2021 date and time, 2021 में श्रावण पुत्रदा एकादशी कब है Shravan putrada ekadashi date 2021 श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत: – 18 अगस्त 2021, बुधवार एकादशी तिथि प्रारंभ: – 18 अगस्त 2021, बुधवार सुबह (03:20 ) एकादशी तिथि समाप्त: 19 अगस्त 2021 गुरुवार सुबह (01:05) श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत पारण: 19 अगस्त Shravan putrada ekadashi significance श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व क्या है? हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, जो भक्त पुत्रदा एकादशी व्रत रखता है उसे वाजपेई यज्ञ के समान फल मिलता है। इस दिन जो दंपति संतान प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु की पूजा करता है उसकी इच्छाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। यह व्रत रखने वाले भक्तों की संतान को दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन कथा का पाठ करना तथा श्रवण करना उत्तम माना गया है। कहा जाता है कि जो भी इस दिन कथा का पाठ करता है या श्रवण करता है उसे गायों के दान के समान फल मिलता है। |
| बाल कटवाना है तो हफ्ते में इन दो दिन कटवाएं, हमेशा के लिये दूर हो जाएगी पैसों की दिक्कत Posted: 16 Aug 2021 06:50 AM PDT बाल तो हर व्यक्ति चाहे पुरूष हो या महिला सभी कटवाते हैं। लेकिन अनजाने में हम किसी गलत दिन बाल कटवा लेते हैं, जिसका उल्टा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिसे पूरा कर हम अपने जीवन की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। अनजाने में हम कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिसका उल्टा असर हमारे उपर पड़ता है और निगेटिविटी के कारण हर तरफ से परेशानी बढ़ने लगती है। सभी दिनों में से सबसे ज्यादा शुभ बुधवार और शुक्रवार का दिन माना गया है। ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन बाल या नाखून कटवाना बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए बुधवार और शुक्रवार का आपको बाल कटवाने चाहिए। वहीं शुक्रवर का दिन नाखून काटने के बहुत अच्छा होता है। बता दें कि, शास्त्रों में ये साफ-साफ कहा गया है कि, नाखून या बाल काटने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे ज्यादा अच्छा होता है। ऐसा करने से आपको खूब तरक्की भी मिलती है और भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, सप्ताह के रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरूवार औऱ शनिवार को भूलकर भी बाल, दाढ़ी औऱ नाखून नहीं कटवाने चाहिए। इससे आपके उपर उल्टा असर होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि, इन दिनों ऐसा करने से आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपके पास धन की भी हानि हो सकती है। |
| Posted: 16 Aug 2021 06:46 AM PDT अक्सर हम सांवले लोगों को देखकर यह सोचते हैं कि गोरी और काली त्वचा तो भगवन का देंन होता है, इसमें उस व्यक्ति का क्या दोष हैं, पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. कई बार मज़े मज़े में खाई हुई उन चीज़ों का नुकसान हमे बहुत बुरी तरीके से चुकानी पड़ती हैं, अनजाने में हम कुछ ऐसी चीज़ें खाने लगते हैं जो खाने में तो स्वादिष्ट होते हैं मगर उसका प्रभाव हमारे लिए लिए एकदम स्वाद के विपरीत होता हैं जिसकी हम कामना भी नहीं करते हैं. साथ ही जिसके ज्यादा सेवन से हम अपनी प्राकृतिक रंगत खो जाती हैं और हम सांवले और काले से दिखने लगते हैं, मगर जब तक हम इस बात को समझते हैं बहुत देर हो चुकी होती है और हमारी त्वचा का रंग बिगड़ गया होता है. कई बार हमें यह समझ में नहीं आता है कि कौन सी चीज हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है और कौन हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक है, इसलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों से अवगत कराने वाले हैं जिसके बाद आप समझ पाएंगे कि खाने के लिए हमें किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का सेवन हमे नहीं करना चाहिए. सफेद ब्रेड: हम में से ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में ब्रेड का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद और हेल्दी समझते हैं हमें लगता है कि ब्रेड खाने से हमारी डाइट मेंटेन रहेगी और हम खूबसूरत लगेंगे, मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है क्योंकि सफेद ब्रेड में सबसे ज्यादा मात्रा में इंसुलिन पाई जाती है जिसके कारण हमारे शरीर में ऑयल का प्रोडक्शन और ज्यादा होने लगता है और धीरे-धीरे हमारे चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगती है और हमारा रंग सांवला हो जाता है. इसीलिए जितना ज्यादा हो सके आप सफेद ब्रेड को ना इस्तेमाल करें, आप इसकी जगह ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको फिट रखने के साथ-साथ आपकी स्किन को भी गोरा बनाए रखेगा. कॉफी का अधिक सेवन: ज्यादातर लोग अपने टेंशन को दूर भगाने के लिए बात-बात पर कॉफी पीने लगते हैं और अपने आपको टेंशन से रहित बनाने का प्रयास करते हैं मगर वह लोग यह बात नहीं समझ पाते हैं कि उनके खराब स्क्रीन की असली वजह उनके कॉफी का सेवन होता है क्योंकि कॉफी में मौजूदा कैफीन स्ट्रेस के लेवल को कम करता है उसी के कारण हमारे शरीर करण काला पड़ने लगता है और हमारी स्किन डल और बेकार हो जाती है. मसालेदार चीजें: हम में से बहुत से लोगों चटपटी व मसालेदार चीजों को खाना बेहद पसंद करते हैं मगर क्या आपको पता है कि यही चटपटी व मसालेदार चीजें हमारे सांवलेपन की मुख्य वजह बन जाती है क्योंकि मसालेदार चीजों का सेवन करने से हमारे बॉडी का तापमान बढ़ने लगता है और जिस कारण हमारे शरीर का ब्लड वेसल्स फैलने लगता है जिस वजह से हमारा रंग सावला होने लगता है और हमारी खूबसूरती कहीं कोने सी लगती है. तैलीय पदार्थ: आजकल के टाइम में ज्यादातर लोग ऑयली और प्राइड चीजें खाना पसंद करते हैं जिसकी वजह से वह पर्सनालिटी में सांवलेपन का धब्बा अनजाने में लगा रहे हैं. क्योंकि तैलीय पदार्थों में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है और जिस वजह से हमारे शरीर का रक्त संचार धीरे-धीरे होता है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है और इसी के कारण हमारी त्वचा पहले से कम खूबसूरत और धब्बेदार नजर आने लगती है . यह वह चीजें हैं जिनको खाने से आप अपने प्राकृतिक रंगत को खोकर सांवले और काले दिखने लगते हैं यदि आप भी अपनी त्वचा को प्राकृतिक तौर पर सुंदर और गोरा बनाए रखना चाहते हैं तो इन सभी चीजों को कम से कम इस्तेमाल करें ताकि आप अपने पर्सनलट्री के साथ अपनी सुंदरता को भी बरक़रार रख पाए. |
| Posted: 16 Aug 2021 06:43 AM PDT रोशन की तरह वैक्स चेस्ट हो या फिर करीना कपूर जैसी वैक्स बॉडी, हर एक व्यक्ति अपने आप को किसी फिल्म स्टार से कम नहीं समझता है और उसी की तरह अपने बॉडी को भी मेंटेन रखने का प्रयास करता है जिस वजह से लड़का हो या लड़की उसे हर एक महीने पार्लर जाकर अपनी बॉडी की वैक्सिंग करवानी पड़ती है जो काफी महंगे और दर्दनाक भी होता है. वैक्सिंग करने में पार्लर वाले लोग कुछ ऐसे केमिकल का इस्तेमाल भी करते हैं जो हमारे बॉडी को सूट नहीं करता हैं और हमारे स्किन में एलर्जी होने लगती है. इतना ही नहीं पार्लर में इस्तेमाल किया जाने वाला ट्रीटमेंट भी इतना कठिन होता है कि कोई घर पर इससे अपनाना नहीं चाहता हैं, इस वजह से सबको हर एक महीने पैसों के साथ-साथ शारीरिक कष्ट भी झेलना पड़ता है ताकि वह अपनी खूबसूरती को बरकरार रख पाए और अपने आप को लोगों के सामने खूबसूरत दिखा सके शादी, पार्टी या फिर किसी भी तरह की आउटिंग करने के लिए भी गर्ल्स ग्रुप हो या वॉइस ग्रुप हो, सबका एक अपना ही टशन होता है जिस को बरकरार रखने के लिए जरूरत होती है. हर एक तरह से खुश रहना और अपने बॉडी को लेकर किसी तरह से कोई चिंतित ना रहना आज हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताएंगे जिस को अपनाने के बाद आप अपने अनचाहे बालों को बिना पार्लर गए कुछ ही समय में दूर कर पाएंगे जिसके बाद आप अपने हर एक पल को खुशी और निसंकोच के साथ इंजॉय कर पाएंगे और आप अपने हर महीने लगने वाले उस खर्चे को भी बचा पाएंगे जो आप बिना मन के हर बार पार्लर वाले को देते थे कोलगेट का इस्तेमाल हम अपने हाथों को सुंदर चमकीला बनाने के लिए करते हैं क्या आप जानते हैं कि कोलगेट के इस्तेमाल से आप अपने अनचाहे बालों को भी यू चुटकियों में हटा सकते हैं वह भी बिना पार्लर और वैक्सिंग में होने वाले दर्द अपने अनचाहे बालों को घर बैठे हटाना चाहते हैं वह भी बहुत आसानी से तो इसके लिए सबसे पहले आप साधारण कोलगेट को एक बाउल में डालें उसमें कुछ चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर उसमें हल्का गुनगुना पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें. इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं जहां से आप अपने अनचाहे बालों को हटाना चाहते हैं इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से कुछ समय में आप पाएंगे कि वह बाल जो आप कभी भी नहीं चाहते थे उस जगह से आना बंद हो गए हैं और आपकी त्वचा खिली-खिली और खूबसूरत दिख रही है लगभग 20 मिनट रुकने के बाद आप अपने श्रेया शरीर के उस भाग को अच्छे से धो ले जहां से आप अनचाहे बाल हटाना चाहते हैं और जहां आपने यह क्रीम लगाई है मगर इस क्रीम को कहीं भी इस्तेमाल करने से पहले आप इस मिक्सचर को अपने हाथ पर लगाकर जरूर टेस्ट कर ले कि इस रूम से कोई आपको एलर्जी तो नहीं हो रही है यदि ऐसा होता है तो आप इस मिक्सचर को ना लगाएं. |
| सोते समय कभी ना करे ये गलती, अन्यथा बाद में पड़ेगा पछताना Posted: 15 Aug 2021 07:11 PM PDT प्रत्येक व्यक्ति की जीवनशैली अलग होती है | जीने का तरीका सोने का तरीका काम करने का तरीका सबका अलग होता है, एक दूसरे से भिन्न होता है | लेकिन कुछ ऐसी चीजों होती है जिनका ध्यान सबको रखना चाहिए | जीवनशैली से जुडी छोटी छोटी चीजों बहुत ही जरुरी होती है | आज हम आपको ऐसी कुछ जानकारी देने जा रहे है | नींद लेना सभी को पसंद है | कई लोग सीधे सोते है, कई करवट लेकर सोते है | तो कुछ लोग पेट के बल सोते है | बता दे पेट के बल सोने से शरीर में रक्त का संचार सही प्रकार से नहीं हो पाता है | उसे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है | ऐसे में आज हम आपको पेट के बल सोने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे है | पेट के बल सोने से गर्दन में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है, क्योंकि पेट के बल सोने से गर्दन मुड़ी रहती है और मासपेशियां खींचने लगती है | जिसके नतीजन गर्दन में दर्द होता है | पेट के बल सोने से कमर और पीठ दर्द की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है, क्योंकि पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी प्राकृतिक अवस्था में नहीं रहती है | पेट के बल सोना सिर दर्द को भी न्यौता देता है | क्योंकि इस तरह सोने से मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है और मस्तिष्क तक रक्त सही प्रकार से नहीं पहुँच पाता है | पेट के बल सोने से चेहरा दबा रहता है, जिस वजह से चेहरे की त्वचा को रात के समय पर्याप्त ऑक्सीज़न नहीं मिल पाती है | इस वजह से चेहरे पर झुर्रियां बढ़ने लगती है | बता दे पेट के बल सोने से पाचन क्रिया पर भी बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है | इससे खाना सही प्रकार से पच नहीं पाता है और पाचन क्रिया प्रभावित होती है | बाद में इस वजह से पेट से जुडी समस्या जन्म लेने लगती है | |
| आज है सावन का लास्ट सोमवार, इस विशेष दिन की तिथि, समय, पूजा विधि और व्रत अनुष्ठान के बारे में जानें Posted: 15 Aug 2021 07:08 PM PDT श्रावण हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है. बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के साथ श्रावण या सावन को हिंदुओं में सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है. इसकी शुरुआत अमावस्या के दिन से होती है. उत्तर भारत में, लोग पूर्णिमांत कैलेंडर का पालन करते हैं, जहां श्रावण थोड़ी देर से आता है, दक्षिण भारत में अमंत कैलेंडर का पालन किया जाता है जहां पंद्रह दिन पहले श्रावण शुरू होता है. श्रावण के दौरान सूर्य अपनी ही राशि सिंह राशि में है. वैसे तो पूर्ण श्रावण मास बहुत ही शुभ होता है, लेकिन श्रावण सोमवार किसी भी अन्य दिन की तुलना में अधिक महत्व रखता है क्योंकि इसे भगवान शिव का दिन माना जाता है. महीने में चार श्रावण सोमवार होते हैं. सावन सोमवार 2021 की तिथि पहला सोमवार 26 जुलाई को और आखिरी सोमवार 16 अगस्त 2021 को पड़ेगा. सावन सोमवार 2021 का समय सूर्योदय- 06:37 सूर्यास्त- 17:43 चंद्र उदय- 11:52 चंद्र अस्त- 00:45 राहु काल- 08:00 – 09:23 अमृत काल- कोई नहीं अभिजीत मुहूर्त- 11:48 – 12:32 सावन सोमवार 2021 का महत्व स्कंद पुराण के अनुसार, श्रावण सोमवार के दौरान भक्तों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. हिंदुओं का मानना है कि देवी पार्वती ने श्रावण सोमवार व्रत को गहनता से मनाया था. अविवाहित लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए ये व्रत करती हैं. विवाहित महिलाएं वैवाहिक सुख और परिवार में सुख पाने के लिए इसका पालन करती हैं. भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इस व्रत का पालन करते हैं क्योंकि वो बहुत दयालु हैं और भक्तों को शांति समृद्धि और धन्य जीवन का आशीर्वाद देते हैं. भगवान शिव को प्रणाम करें और परंपरा और प्राचीन संस्कारों के साथ मंत्रों और अभिषेक के साथ पूजा करें, भगवान शिव बहुतायत सुख और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद देंगे. सावन सोमवार 2021: लीजेंड सावन के महीने में देवताओं और राक्षसों द्वारा किए गए समुद्र मंथन के दौरान, रत्नों और अमृत के अलावा, हलाहल (जहर) भी समुद्र से निकला था. हलाहल पृथ्वी पर जीवन को नष्ट कर सकता है, इसलिए ब्रह्मांड को बचाने के लिए भगवान शिव ने पूरा हलाहल पी लिया, और उनकी गर्दन नीली हो गई. इसी के कारण वो नीलकंठ के नाम से विख्यात हुए. इसलिए, हलाहल के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए, श्रावण के दौरान भगवान शिव को गंगाजल का भोग लगाया जाता है. सावन सोमवार 2021 का अनुष्ठान – भक्त जल्दी उठते हैं, स्नान करते हैं और मंदिर जाते हैं. – वो उपवास रखते हैं और सायं को केवल एक बार भोजन करते हैं. – जल, दूध, दही, शहद, शक्कर, सुगंध आदि से अभिषेक किया जाता है. – बिल्व पत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं. – घर में भक्त देवी पार्वती के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं. – शिव मंत्रों का जाप किया जाता है. महामृत्युंजय जप भी किया जाता है. – गायों, मछलियों और पक्षियों को भोजन दिया जाता है. – दान कार्य को बहुत शुभ माना जाता है. |
| विराट-रोहित ने चालाकी दिखाकर रुकवा दिया चौथे दिन का खेल, अब उड़ रहा मजाक Posted: 15 Aug 2021 07:01 PM PDT भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा लॉर्ड्स टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर आगे बढ़ रहा है। चौथे दिन की शुरुआत भले ही अच्छी ना रही हो, लेकिन अजिंक्य रहाणे व चेतेश्वर पुजारा ने Team India को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां से भारत ये मैच ड्रॉ करना चाहेगा। इस बीच जब खेल का लगभग आधा घंटा बचा हुआ था, तब खराब रोशनी होने पर अंपायर्स ने लाइट्स जलवा दी और मैच को जारी रखना चाहा, लेकिन Virat Kohli और रोहित शर्मा ने चालाकी दिखाई और मैच को रुकवा दिया। लॉर्ड्स टेस्ट मैच का चौथा दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। खराब शुरुआत के बाद रहाणे और पुजारा ने मैच को संभाला और ड्रॉ की ओर लेकर आगे बढ़े। मगर दोनों ही बल्लेबाज तीसरे सेशन में आउट हो गए। इसके बाद जब ऋषभ पंत व इशांत शर्मा क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी खराब रौशनी के चलते अंपायर्स ने मैच को रोका नहीं बल्कि लाइट्स जलवाकर खेल को जारी रखा। तब बालकनी में बैठे Virat Kohli व रोहित शर्मा इशारों में पंत व इशांत को नहीं खेलने के लिए कहते दिखाई दिए, जब क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज उनकी बात नहीं समझ सके, तो उन्होंने हनुमा विहारी को भेज कर अपनी बात उन तक पहुंचाई। फिर पंत व इशांत ने खेलने से इनकार किया, तो मैच आधे घंटे पहले ही खत्म हो गया। बात ये है कि लाल गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट मैच का नियम है कि अंपायर्स खिलाड़ियों को लाइट्स में मैच खेलने के लिए बाधित नहीं कर सकते। इसी बात का फायदा उठाते हुए, विराट-रोहित ने दिमाग लगाया और मैच को रूकवा दिया। ताकि मैच को ड्रॉ की ओर ले जाया जा सके। इसके बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों का काफी मजाक उड़ रहा है। बताते चलें, भारत के पास 154 रन की बढ़त है और अभी भी 4 विकेट हाथ में हैं। |
| पवनदीप इंडियन आइडल 12 के विनर बने हैं तो वहीं रनरअप रही हैं अरुणिता Posted: 15 Aug 2021 06:57 PM PDT Indian Idol 12 Winner: आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका बेसब्री से इंतजार हर किसी को था. इंडियन आइडल 12 का विनर (Indian Idol 12 Winner) देश को मिल गया है. पवनदीप राजन को इंडियन आइडल 12 का विनर घोषित किया गया है. जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर है. वहीं अरुणिता कांजीलाल शो की फर्स्ट रनरअप रहीं. जैसे ही विनर का ऐलान शो में हुआ तो हर कोई खुशी से झूम उठा. 5 फाइनलिस्ट को पछाड़कर अब इंडियन आइडल की ट्रॉफी हासिल कर ली है. दानिश खान (Danish Khan), शनमुखप्रिया (Shanmukhpriya), अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal), निहाल तोरो (Nihal Tauro), सयाली कांबले (sayali kamble) और पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) इंडियन आइडल के फाइनलिस्ट थे. स्टेज पर अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया की मौजूदगी में शो के विनर का ऐलान किया गया. शो में पहुंचे एक से बढ़कर एक गेस्ट इंडियन आइडल का फिनाले 12 घंटे से ज्यादा समय तक चला. इस दौरान शो में कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर कुमार सानू, अल्का यागनिक और उदित नारायण तक ने शिरकत की. इसके अलावा शो में द ग्रेट खली की मौजूदगी ने हर किसी को हैरान कर दिया. शो में उन्हें देखकर हर कोई खुशी से झूम उठा. शो के जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ भी इस दौरान मौजूद रहे. लेकिन पहले शो को जज करने वाली नेहा कक्कड़ शो में नहीं पहुंचीं. कंटेस्टेंट ने दी एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस वहीं इंडियन आइडल के सेट पर कंटेस्टेंट ने भी अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. दानिश खान, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तोरो, सयाली कांबले और पवनदीप राजन ने एक-एक कर अपनी परफॉर्मेंस दी और सभी ने जनता का दिल जीतने की एक आखिरी कोशिश की. अरुणिता कांजीवाल जब स्टेज पर परफॉर्मेंस देने आईं तो उनकी परफॉर्मेंस को देख सोनू कक्कड़ भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं. वहीं इस दौरान हर कंटेस्टेंट के परिवार वाले मौजूद थे जो अपने बच्चों की परफॉर्मेंस देख खुशी से झूम उठे. दानिश खान ने कियारा आडवाणी के सामने की शाहिद कपूर की एक्टिंग वहीं परफॉर्मेंस के साथ साथ फिनाले में हुई ढेर सारी मस्ती जिसमें दानिश खान ने कियारा आडवाणी के सामने कबीर सिंह के शाहिद कपूर की एक्टिंग की और उनके डायलॉग बोलते दिखाई दिए. |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



















