Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 11, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


गर्लफ्रेंड और लड़कियों को लेकर किए गए सवाल पर नीरज चोपड़ा ने हंसकर दिया ये जवाब

Posted: 11 Aug 2021 04:40 AM PDT

भारत के गोल्डन बॉय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। ओलंपिक में इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज महज दूसरे भारतीय हैं। नीरज की उम्र महज 23 साल है और इस मेडल को जीतने के लिए उन्होंने जमकर मेहनत भी की थी। सेना में अफसर भी हैं नीरज नीरज खिलाड़ी के साथ-साथ सेना में अफसर भी हैं। दरअसल, साल 2016 में पोलैंड में हुए आईएएएफ चैंपियनशिन

उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठग गिरफ्तार, इनको लगाया था 3 करोड़ से ज्यादा का चूना

Posted: 11 Aug 2021 04:40 AM PDT

ऊधमसिंह नगर: उत्तराखंड साइबर ठगी के मामलों में देशभर में नंबर पांच पर है। पुलिस, साइबर सेल और एसटीएफ लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इसके बाद भी मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर सेल लगातार लोगों को ठगों के झांसे में नहीं आने के लिए भी कह रही है, लेकिन उसके बाद भी लोग ठगों के झांसे में आ ही जा रहे हैं। ऊधमसिंह नगर के किसान से 3.30 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले शातिर को उत्तराखंड पुलिस की

उत्तराखंड: छेड़छाड़ पड़ी महंगी, युवती ने जमकर कूटा, टाइम से नहीं पहुंची पुलिस

Posted: 11 Aug 2021 04:40 AM PDT

देहरादून: राजधानी देहरादून में घंटाघर से कुछ दूरी पर एक युवक किसी युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान एक दूसरी लड़की वहां से गुजर रही थी। उसने लड़के को रोका तो, वो उससे भी छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने लड़की की जमकर कुटाई कर दी और शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए और युवक की पिटाई कर दी। घंटाघर के पास दर्शनलाल चौक पर लड़की किसी काम से आई थी। वहां उसने एक लड़के को लड़की से छेड़छाड़ करते देखा।

मां के गले लग वंदना फफक-फफक कर रो पड़ी वंदना, कहा- मुझे हौसला देने वाला चला गया

Posted: 11 Aug 2021 04:40 AM PDT

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार की बेटी भारतीय महिला हॉकी टीम की होनहार खिलाड़ी वंदना कटारिया ने ओलंपिक खेल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आज अपने गृह क्षेत्र लौटी तो खेल प्रेमियों ने गर्म जोशी के साथ वंदना कटारिया का स्वागत किया। दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से 8 बजकर 45 मिनट पर वंदना कटारिया जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची।एयर पोर्ट से बाहर आने पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में जुटे खेल प्रेमियों

घर पहुंची हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया, छलक उठे मां-बेटी के आंसू

Posted: 11 Aug 2021 03:40 AM PDT

डोईवाला : उत्तराखंड के हरिद्वार की बेटी भारतीय महिला हॉकी टीम की होनहार खिलाड़ी वंदना कटारिया ने ओलंपिक खेल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आज अपने गृह क्षेत्र लौटी तो खेल प्रेमियों ने गर्म जोशी के साथ वंदना कटारिया का स्वागत किया। घर पहुंची बेटी को देख मां की आंखों में आंसू छलक आए। वहीं मां को भावुक होता देख वंदना कटारिया के भी आँखों में आंसू छलके। इस भावुक पल ने उस समय को याद दिलाया जब गोल्डन

देहरादून : वाहन चलाते समय फोन पर बात करने वालों सुधार लो आदत, मोबाइल होगा जब्त

Posted: 11 Aug 2021 02:40 AM PDT

देहरादून : दो पहिया और चौपहिया वाहन चलाते समय अक्सर आपने वाहन चालकों को फोन पर बात करते देखा होगा लेकिन बता दें कि ये आदत उनको सुधारनी होगी वरना उनका मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा। जी हां बता दें कि देहरादून आरटीओ एक्शन में है। आरटीओ अब उन पर कार्रवाई करने की तैयारी में है जो वाहन चलाते समय फोन पर बात करते हैं। साथ ही उन परिजनों पर भी कार्रवाई की जाएगी जो अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते के लिए थमा

उत्तराखंड : SSP का चढ़ा पारा, दरोगाओं से मांगा स्पष्टीकरण, इनको किया सम्मानित

Posted: 11 Aug 2021 01:41 AM PDT

हल्द्वानी- एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बुधवार को हल्द्वानी में अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान एसएसपी का पारा हाई हो गया। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले दारोगाओं को जमकर फटकारा और उनसे स्पष्टीकरण मांगा। इतना ही नहीं इस दौरान एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने यातायात के साथ ही लोगों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश पुलिस कर्मियों को दिए। एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को त्यौहारों में चेकिंग के

उत्तराखंड : गृह मंत्री अमित शाह से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, कुमाऊं के लिए मांगा AIIMS

Posted: 11 Aug 2021 01:41 AM PDT

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री ने राज्य के कुमाऊं मण्डल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए गृह मंत्रालय के स्तर से संस्तुति किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री से देहरादून में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना किये जाने और सामरिक महत्ता को

बड़ी खबर: रोडवेज बस पर गिरा भारी मलबा, कई अन्य वाहन भी दबे

Posted: 11 Aug 2021 01:41 AM PDT

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एचआरटीसी बस की चपेट में आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चट्टानें गिरने से एचआरटीसी बस मलबे में दब गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि किन्नौर जिले मे मूरंग हरिद्वार रूट की यह बस है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि

उधम सिंह नगर : 2 दिन से लापता युवक का शव खेत से बरामद

Posted: 11 Aug 2021 01:41 AM PDT

उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत कोतवाली खटीमा में 2 दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव एनएच के किनारे खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस जांच में जुटी। सीमांत कोतवाली खटीमा के झनकट क्षेत्र में एनएच के किनारे एक खेत में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे

लक्सर : RTO की ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डंपर भी किया सीज

Posted: 11 Aug 2021 01:41 AM PDT

लक्सर में एआरटीओ ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और चालान काटे। इसी के साथ 2 वर्ष से अधिक समय से बिना परमिट के सड़क पर दौड़ रहे एक डंपर को सीज कर लक्सर कोतवाली को सुपुर्द किया गया है। पुलिस ने कहा कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा। आपको बता दें लक्सर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें लोगों को भी अपनी जान गवानी पड़ी है। स्थानीय निवासी लोगों ने इसकी शिकायत

उत्तराखंड : बच्चे को टीका लगाने ले गए थे अस्पताल, स्वास्थ्यकर्मी ने तोड़ दी टांग!

Posted: 11 Aug 2021 12:40 AM PDT

लकसर: लक्सर के एक गांव में परिजनों ने टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों पर 4 महीने के बच्चे के पैर की हड्डी तोड़ने का आरोप गलाया है। खड़ंजा गांव में बीती 28 तारीख को टीकाकरण कैंप लगाया गया था, जिसमें गांव के तौकीर आलम अपने बच्चे को टीका लगवाने ले गए थे। आरोप है कि इस टीकाकरण के दौरान वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चे को गलत तरीके से इंजेक्शन लगाया गया। जिसके चलते थोड़ी देर बाद ही बच्चे

उत्तराखंड: बैंक के गार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Posted: 11 Aug 2021 12:40 AM PDT

अल्मोड़ा: चौखुटिया में भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का परिवार देहरादून में रहता है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह भारतीय स्टेट बैंक चौखुटिया के गार्ड महेंद्र सिंह थापा को ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वो सुबह की सैर पर निकले थे। ग्राम पंचायत जमणियां के पास सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ।

देहरादून पहुंचे राकेश टिकैत, कहा-केंद्र और राज्य में बीजेपी की नहीं बल्कि उद्योगपतियों की सरकार

Posted: 11 Aug 2021 12:40 AM PDT

देहरादून : किसान नेता राकेश टिकैत आज बुधवार को देहरादून पहुंचे। देहरादून प्रेस क्लब में राकेश टिकैत ने प्रेस कॉंफ्रेन्स कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध जारी रहेगा। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर देश और उत्तराखंड को बचाना है तो सभी को इसका समर्थन देना होगा। आगे राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड में भी आंदोलन के तरीके अपनाने होंगे। बीजेपी सरकार पर

उत्तराखंड : लखवाड़ परियोजना के लिए जल्द मिलेगी 4673 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Posted: 10 Aug 2021 11:40 PM PDT

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने लखवाङ बहुद्देशीय परियोजना की भारत सरकार से वित्तीय स्वीकृति प्रदान करवाने और किसाऊ परियोजना का संशोधित एमओयू किए जाने का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि लखवाङ बहुद्देशीय परियोजना की भारत सरकार से जल्द वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी। किसाऊ

हल्द्वानी में भोजन माताओं का धरना प्रदर्शन, वेतन बढ़ाकर 18000 करने की मांग

Posted: 10 Aug 2021 11:40 PM PDT

हल्द्वानी में भोजन माताओं ने धरना देते हुए सरकार के समक्ष अपनी कई मांगों को रखा। प्रदर्शन कर रही भोजन माताओं ने कहा कि विगत 15 से 20 सालों से वह स्कूलों में न सिर्फ भोजन माता का काम कर रही हैं बल्कि उन्सर चतुर्थ श्रेणी और सफाई कर्मचारी का भी काम कराया जाता हैं उसके बावजूद उनका वेतन और नियमितीकरण को लेकर सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। उन्हें मात्र 2000 रुपये वेतन दिया जा रहा है, लिहाजा जब तक सरकार

उत्तराखंड से बड़ी खबर, दो महिलाओं ने सरकार को लौटाया ‘तीलू रौतेली अवॉर्ड’

Posted: 10 Aug 2021 11:40 PM PDT

देहरादून : हॉकी स्टार वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को देहरादून में 8 अगस्त को तीलू रौतेली के जन्मदिवस पर तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वहीं 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के चलते आंगनबाड़ी पुरस्कार दिया था. ये अवॉर्ड सीएम पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने दिया था लेकिन अब इस अवॉर्ड को लेकर बड़ी खबर है। दो महिलाओं ने अपना

उत्तराखंड से बड़ी खबर : इनते पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये है अंतिम तिथि

Posted: 10 Aug 2021 11:40 PM PDT

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी रोजगार के मुद्दे पर संवेदनशील नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम की घोषणा के साथ ही उन्होंने अपनी सबसे पहले प्राथमिकताओं में रोजगार का मुद्दा गिनाया। सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी का जोर सबसे अधिक युवाओं पर दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से वन विभाग के अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी (

उत्तराखंड : इस दिन तक अपडेट करा लें अपने राशन कार्ड, फिर नहीं मिलेगा मौका

Posted: 10 Aug 2021 11:40 PM PDT

देहरादून: अगर आपको राशन कार्ड में यूनिट जोड़नी या फिर हटानी है या फिर नाम में कुछ बदलाव कराना है, तो जल्द करा लें, बाद में मौका नहीं मिलेगा। राशन कार्ड अपडेट कराने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया जा रहा है। इसके बाद राशन से भी वंचित होना पड़ सकता है। राशन कार्ड ऑनलाइन होने के बाद बदलाव नहीं हो सकेगा। डीएसओ कार्यालय ने अपडेट नहीं हुए राशन कार्डों की सूची संबंधित सस्ते गल्ले की दुकान में भेज दी है।

Post Bottom Ad

Pages