Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 12, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड: आधी रात को भरभराकर गिर गया मकान, एक की मौत, पांच घायल

Posted: 12 Aug 2021 03:41 AM PDT

अल्मोड़ा: भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बारिश के कारण दुर्घटनाएं भी सामने आ रही हैं। सोमेश्वर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आधी रात को मकान गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहा हैं। सुतोली गांव में आधी रात के समय एक मकान के ढह जाने से घर में सो रहे छह लोग मलबे में दब गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा बिती आधी रात को हुआ। जानकारी के अनुसार

देहरादून में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला

Posted: 12 Aug 2021 03:41 AM PDT

देहरादून। कैंट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी ने सूचना दी कि नया गांव अनार वाला थाना कैंट देहरादून में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी सर्किट हाऊस प्रभारी पंकज महिपाल मय चीता कर्मचारियों के

उत्तराखंड: 15 साल की लड़की ने रसोई में लगा ली फांसी, देखकर मां के उड़ गए होश

Posted: 12 Aug 2021 03:41 AM PDT

रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप में किशोरी के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की मौत सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और अन्य बच्चे घर के बाहर ही थे। इस दौरान छठे नंबर की 15 साल की बेटी मनीषा रसोई में गई और दुपटटे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब कुछ देर बाद मां रसोई घर में पहुंची तो मनीषा को

मसूरी : किमाड़ी में खाई में गिरा वाहन, 2 घायल

Posted: 12 Aug 2021 03:41 AM PDT

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। अधिकतर पहाड़ी राज्यों में दुर्घटनाएं हो रही है जिसमे कई लोगों की जान जा चुकी है और कई घायल भी हुए है। बारिश के मौमस में पहाड़ का सफर खतरनाक है। बोल्डर गिर रहे हैं. यहां तक की पूरा का पूरा पहाड़ तक सड़कपर आ गिरे। वहीं बता दें कि बीते दिन मसूरी के करीब किमाड़ी में एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार चालक घायल हो गया। जिसे

उत्तराखंड: पहले ट्रक में बिठाया फिर बनाया हवस का शिकार, दो गिरफ्तार

Posted: 12 Aug 2021 03:41 AM PDT

श्रीनगर: श्रीनगर में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक महिला के साथ ट्रक डाइवर और उसके दोस्त ने मिलकर दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है। घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। चालक सहित दो और लोगों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर राजीव पुत्र लाखन सिंह निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) द्वारा पीड़ित महिला को ट्रक में बैठाया गया। जिसके बाद चालक ने अपने दोस्तों सतबीर

हल्द्वानी : डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम सतर्क, तैयारियां शुरु

Posted: 12 Aug 2021 02:40 AM PDT

हल्द्वानी : लगातार हो रही बारिश और मौसम बदलाव के बीच डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और सेंपलिंग करने के बाद ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, क्योंकि कोरोना का खतरा बरकरार है और अस्पताल प्रबंधन कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है. हल्द्वानी मेडिकल

बड़ी खबर : तीन बार हुआ कोरोना, फिर भी नहीं बनी एंटीबॉडी, डॉक्टर भी हैरान

Posted: 12 Aug 2021 01:40 AM PDT

कोरोना के कई रूप सामने आ चुके हैं। कोरोना के बाद लोगों के इलाज के दौनान कई तरह की नई-नई बीमारियां भी सामने आई। कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिन मामलों ने सबका हैरान कर दिया। ऐसे ही एक मामला आगरा में भी सामने आया है। कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर में ऐसे पांच मामले मिले, जो तीन बार कोरोना से संक्रमित हुए। इनमें से तीन लोग ऐसे हैं, जिनमें एंटीबॉडीज ही नहीं बनीं हैं, दो लोगों ने अभी नमूने नहीं दिए

चमोली : 18 महीने से हिरण को बच्चे की तरह पाल रही दंपती, बोतल से पिलाते हैं पानी, लेकिन अब हैं दुखी

Posted: 12 Aug 2021 01:40 AM PDT

चमोली : मानव और मनुष्यों का प्रकृति व वन्य जीवों से सदा से गहरा नाता रहा है।आज बात करते हैं एक गांव की जहां पर एक दंपति एक हिरण के बच्चे को पिछले 18 माह से औलाद की तरह पाल रहे हैं। केवर गांव के दर्शन लाल और उनकी धर्मपत्नी उमादेवी के सराहनीय कार्य को ममता कहें या प्यार जिन्होंने इसका पालन किया है। आज यह हिरण यानी नेमोरहिडस गोरल अब बड़ी हो चुकी है तो इस दंपति ने इसे वन विभाग को सौंपने का फैसला

उत्तराखंड: STF को बड़ी सफलता, झारखंड के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Posted: 12 Aug 2021 01:40 AM PDT

देहरादून: स्पेशल टास्क फोर्स ने पुणे में छिपे झारखंड के दो शातिर साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की है। स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर पुलिस ने झारखंड से महाराष्ट्र तक इन अपराधियों का पीछा नहीं छोड़ा और गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने दोनों अभियुक्त निसार अंसारी निवासी जामताड़ा (झारखंड) और अब्दुल निवासी देवधर (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों आरोपी अपने नए ठिकाने से गिरफ्तार हुए हैं। लगातार ठिकाने

लक्सर पहुंचे सीएम, कई योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, विधायक ने पहनाया मुकुट

Posted: 12 Aug 2021 01:40 AM PDT

लक्सर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी आज लक्सर पहुंचे जहां सीएम ने कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने खानपुर विधानसभा के लोगों को करोड़ो की योजनाओं की सौगात दी। बता दें कि गुरुवार को सीएम पुष्कर धामी सबसे पहले दल्लावाला गांव पहुंचे जहां उन्होंने राजकीय कन्या महाविधालय दल्लावाला का शिलान्यास किया। इसी के साथ पुष्कर सिंह धामी ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इस

देश में कोरोना के नए मामले बढ़े, इतनी हुई संख्या

Posted: 12 Aug 2021 12:40 AM PDT

  भारत में गुरुवार को दैनिक कोविड संक्रमणों (covid in India) में वृद्धि दर्ज की गई और पिछले 24 घंटों में 41,195 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले छह दिनों में पहली बार, दैनिक मामला फिर से 40,000 का आंकड़ा पार कर गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि में कुल 490 मौतें भी हुईं, जिससे कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,29,669 हो गई है। रिकवरी दर बढ़ी भारत ने अब तक की सबसे

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 15 अगस्त को भी हो सकती है बारिश

Posted: 12 Aug 2021 12:40 AM PDT

देहरादून: मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पांच दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बौछारें और कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड

किन्नौर हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, यहां मिला बस का मलबा

Posted: 12 Aug 2021 12:40 AM PDT

  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए हादसे में मलबे में फंसे लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान बृहस्पतिवार सुबह फिर से शुरू हुआ और इस दौरान मलबे में दबी बस को निकाल लिया गया है। तीन और शव मिलने से इस आपदा में मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कई वाहन अब भी दबे राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि कुछ वाहनों के साथ ही मलबे में हिमाचल

पौड़ी में आबकारी विभाग की कार्रवाई, ओवर रेटिंग पर दुकान स्वामी का काटा चालान

Posted: 12 Aug 2021 12:40 AM PDT

पौड़ी। आबकारी विभाग की टीम ने पौड़ी के कई इलाकों में बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि आबकारी की टीम ने एकेश्वर बाजार में दबिश देकर ढ़ाई पेटी अवैध शराब सहित 20 लीटर कच्ची बरामद की है। साथ ही नौगांवखाल में शराब की दुकान में ओवर रेटिंग पाए जाने पर दुकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा है। अवैध शराब के मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता

उत्तराखंड: बड़ी राहत देने की तैयारी में सरकार, डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा फायदा

Posted: 12 Aug 2021 12:40 AM PDT

देहरादून: कोरोना के कारण पिछले करीब डेढ़-दो सालों से वाहनों का संचालन नहीं हो पाया है। इसके चलते ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे लोगों को सरकार अब बड़ी राहत देने पर विचार कर सकती है। परिवहन विभाग ने टैक्स माफी का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। अगर सरकार ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी तो, प्रदेश के करीब डेढ़ लाख मोटर मालिकों को इसका लाभ मिलेगा। कोरोना काल में बस,

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को दूरबीन से ढूंढ रहे कांग्रेसी, जमकर प्रदर्शन

Posted: 12 Aug 2021 12:40 AM PDT

हरिद्वार : मंगलौर रोडवेज बस स्टैंड पर भाजपा के हरिद्वार सांसद व पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ निशंक पोखरियाल के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लापता सांसद व ढूढने वालों को 1 कुन्तल लड्डू देने के नाम से बैनर बनाकर अलग अंदाज में ही विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने दूरबीन द्वारा सांसद को एनएच 58 हाइवे पर ढूढते हुए प्रदर्शन किया।

इनके लिए है अच्छी खबर, दूर हो गई गड़बड़ी, खाते में वापस आएंगे पैसे

Posted: 11 Aug 2021 11:40 PM PDT

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 यानी आकलन वर्ष 2021-22 के लिए व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 तय की है। 30 सितंबर के बाद आयकर रिटर्न दाखिल करने पर करदाताओं पर जुर्माना लगेगा। लेकिन कुछ करदाताओं से अगस्त में भी लेट फी वसूली गई है। आयकर पोर्टल पिछले कुछ दिनों से रिटर्न दाखिल करने पर सेक्शन 234एफ के तहत लेट फीस चार्ज कर रहा है। आयकर विभाग ने इससे

देहरादून पुलिस महकमे से बड़ी खबर, चौकी इंचार्ज का पहाड़ ट्रांसफर

Posted: 11 Aug 2021 11:40 PM PDT

देहरादून : देहरादून पुलिस महकमे में बीते दिन एक चौकी इंचार्ज का पहाड़ ट्रांसफर करने के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि डीजीपी अशोक कुमार ने पहले ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी थी कि अगर जनता के साथ सौम्य व्यवहार ना किया गया और साथ ही पीड़ित या पीड़िता की किसी भी शिकायत पर लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. इतना ही नहीं डीजीपी ने जिलों की कप्तानों को

उत्तराखंड: ट्विटर ने ब्लॉक किया पूर्व सीएम हरीश रावत का अकाउंट, ये है कारण

Posted: 11 Aug 2021 11:40 PM PDT

देहरादून: ट्विटर ने कांग्रेस नेताओं के अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। राहुल गांधी के ट्वीट को शेयर कने वाले नेताओं के ट्विटर अकाउंटल ब्लॉक किए जा रहे हैं। उसीके तहत हरीश रावत का ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक किया गया है। पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। उन्होंने लिखा है कि लोकतंत्र में मुझे चुप कराने

देहरादून : मामा के घर आया था भांजा, ऐसे खींच ले गई मौत

Posted: 11 Aug 2021 11:40 PM PDT

देहरादून : बारिश के कारण उत्तराखंड के तमाम नदियां और नाले उफान पर हैं। लोग जबरदस्ती उन उफनते नालों को पार करने की और नदी में नहाने जा रहे हैं जिससे उन्हें जान भी गवानी पड़ी है। अब तक डूबने से कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ताजा मामला विकास नगर का है जहां बीते दिन 11 अगस्त को विकासनगर स्थित शक्ति नहर में किसी के डूबने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक अज्ञात की तलाश की

उत्तराखंड : खाली थे अधिकारी रैंक के ये पद, शुरू कर दें तैयारी

Posted: 11 Aug 2021 11:40 PM PDT

देहरादून: राज्य में अधिकारी रैंक (Sarkari Nuakri) के कई पद लंबे समय से खाली चल रहे थे। इन दिनों पर उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की ओर से आवेदन जारी किए गए हैं। विभिन्न विभागों में खाली पड़े अधिकारी स्तर के 129 पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। 9 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। 29 अगस्त आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम

रुड़की : मछली पकड़ने गए बच्चे, ईंटों से बंधा मिला महिला का शव

Posted: 11 Aug 2021 11:40 PM PDT

रुड़की के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में काली मंदिर के पास स्थित एक तालाब के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल हुआ यूं कि बुधवार की सुबह कुछ बच्चे तालाब में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान बच्चों को वहां दुर्गंध आई और बच्चों ने तालाब किनारे शव पड़ा देखा जिससे वो डर गए। बच्चों ने शव पड़े होने की जानकारी वहां से गुजर रहे राहगीरों को दी। खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करके संचालक फरार, कर्मचारियों ने की पुलिस से शिकायत

Posted: 11 Aug 2021 11:40 PM PDT

लकसर : हरिद्वार जिले के लक्सर में एक फाइनेंस कंपन्नी द्वारा कई ग्राहकों को चूना लगाकर फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि कंपनी संचालक करीबन पचास से अधिक ग्राहकों की लाखों की राशि लेकर चम्पत हो गया है। इस मामले में ग्राहकों समेत कम्पनी के कर्मचारियों ने भी कोतवाली पहुंचकर कंपनी संचालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। आपको बता दें कि कंपनी की कर्मचारी अवंतिका ने पुलिस को दी

Post Bottom Ad

Pages