Uttarakhand News - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 14, 2021

Uttarakhand News

Uttarakhand News


उत्तराखंड: अब मोबाइल से जमा होगा हाउस टैक्स, ये काम भी होगा ऑनलाइन

Posted: 14 Aug 2021 04:41 AM PDT

देहरादून: शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हाउस टैक्स जमा कराने के लिए नगर निकायों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन, अब इस से लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। हाउस टैक्स अब डिजिटल वॉलेट से भी जमा किया जा सकेगा। इसके लिए भारत बिल पे सिस्टम से शहरी विकास विभाग का सॉफ्टवेयर जुड़ गया है। हालांकि, प्रदेश के शहरी निकायों में पिछले साल से हाउस टैक्स ऑनलाइन लिया जा रहा है। इसके लिए लोगों को विभाग की

उत्तराखंड : इन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Posted: 14 Aug 2021 04:41 AM PDT

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। विशिष्ट सेवा के लिए "राष्ट्रपति का पुलिस पदक 1.ददन पाल, पुलिस अधीक्षक/सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक 1.धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक

उत्तराखंड : CM पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Posted: 14 Aug 2021 04:40 AM PDT

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरआईएमसी ऑडिटोरियम, देहरादून में भारतीय सेना के वीरता पुरस्कार सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न पदक प्राप्तकर्ता सैनिकों, सेवा निवृत्त सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया। जिन 47 लोगों को सम्मानित किया गया उनमें 21 सेवारत सैनिक, 20 सेवानिवृत्त सैनिक एवं 06 वीरांगनाएं शामिल हैं। राज्याधीन सेवाओं में नौकरी दी गई

उत्तराखंड : कल यहां रहेगा जीरो जोन, घर से निकलते वक्त देख लें ये ट्रैफिक प्लान

Posted: 14 Aug 2021 02:41 AM PDT

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस को देहरादून पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम के लिए पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन के चारों और जीरो जोन रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी, आर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस आदि अपने वाहन बन्नू स्कूल में पार्क करेंगे। वहां से वह पैदल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। स्वतंत्रता दिवस परेड के समस्त प्रतिभागी, आर्मी,

उत्तराखंड : 20 को हरिद्वार पहुंचेंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, मंत्री और विधायकों के साथ होगी बैठक

Posted: 14 Aug 2021 01:41 AM PDT

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 और 21 अगस्त को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। 20 अगस्त को साढ़े 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से सीधे हरिद्वार क लिए रवाना होंगे। दो दिन के इस दौरे के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कई कार्यक्रम होंगे। इस दौरान 2 दिनों तक हरिद्वार में कई बैठके लेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा

उत्तराखंड से बड़ी खबर : डेल्टा प्लस कोरोना मरीज लापता, मचा हड़कंप

Posted: 14 Aug 2021 01:41 AM PDT

रुद्रपुर: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 10 अगस्त को ऊधमसिंह नगर जिले में एक युवक में खतरनाक डेल्टा प्लस कोरोना की पुष्टि हुई थी। कोरोना पॉजिटिव मरीज लापता हो गया है। उसे खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद ली है। मरीज का मोबाइल बंद होने से तीन दिन बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में आठ जुलाई को संजय सिंह नाम का एक युवक आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए

उत्तराखंड : 68 लाख की धोखाधड़ी करने वाला ठग गिरफ्तार, जांच में बड़े खुलासे

Posted: 14 Aug 2021 01:41 AM PDT

देहरादून: उत्तराखंड STF का एक्शन लगातार जारी है। STF लगातार अपराधियों को पकड़ने का अभियान छेड़े हुए हैं। अब तक कई खूंखार और शातिर अपराधियों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। लगातार कार्रवाई से अपराधियों में भी खौफ है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स से बचना बदमाशों के लिए कठिन हो गया है। एसटीएफ ने पिछले सात साल से फ़र्ज़ी पालिसी और शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम से महिला से 68 लाख की ठगी कर चुका था।

उत्तराखंड : हाथी ने लड़के को पटक-पटक कर मार डाला, यहां का है मामला

Posted: 14 Aug 2021 01:41 AM PDT

ऋषिकेश: हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक हाथी कई लोगों की जान ले चुका है। देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के घमंडपुर गांव में जंगल के पास हाथी ने एक वन गुर्जर के किशोर को पटक-पटक मार डाला। विभागीय कर्मचारियों ने किसी तरह से हाथी को जंगल में खदेड़ा और फिर शव को अपने कब्जे में लिया। बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे शुक्रवार की देर शाम जंगल से आए एक

उत्तराखंड: अब मसूरी जा सकेंगे इतने पर्यटक, आने से पहले पढ़ लें ये SOP

Posted: 13 Aug 2021 11:41 PM PDT

देहरादून: कोरोना की स्थिति और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मसूरी जाने वालों के लिए डीएम ने नई एसोपी जारी है। वीकेंड पर अब मसूरी अधिकतम 15000 पर्यटक ही जा सकेंगे। देहरादून डीएम डॉ. राजेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं। साथ ही केवल उन्हीं लोगों को अनुमति होगी, जिनके पास मसूरी में एडवांस होटल बुकिंग का साक्ष्य होगा। स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और 72 घंटे पूर्व की नेगेटिव तज-चबत जांच की

उत्तराखंड: इस विभाग में खुला नौकरियों का पिटारा, इतने पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Posted: 13 Aug 2021 11:41 PM PDT

देहरादून : उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मेडिकल कॉलेजों में समूह 'ग' के अंतर्गत टेक्नीशियन संवर्ग के 306 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। ऑनलाइन आवेदन के लिए www.ukmssb.org पर विजिट करना होगा। सभी पदों के लिए योग्यता विज्ञान से इंटरमीडिएट और अन्य संबंधित

उत्तराखंड: वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत, वन विभाग ने कब्जे में लिया शव

Posted: 13 Aug 2021 11:41 PM PDT

लक्सर: लक्सर के भोगपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुलदार हरिद्वार के घने जंगलों से भटक कर यहां सड़क पर पहुंच गया था। जहां सड़क पार करते वक्त किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे सटक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई मामले की जानकारी मिले के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार का शव कब्जे में लेकर रेक्सयू सेंटर चिड़ियापुर (हरिद्वार) भेजा। इससे पहले भी हरिद्वार, रामनगर और

Post Bottom Ad

Pages