तहकीकात न्यूज़ |
- पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य पैन सेवा केंद्र में जाकर करवाएं लिंक
- IND vs ENG: बॉलिंग के बेताज बादशाह जेम्स एंडरसन
- Education -केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भरे जाएंगे 6000 रिक्त पद
- 786 सीरीज की नोट होने पर मिल सकता है 3 लाख रुपये
- NEET PG 2021- परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी
- #Siddharthnagar -सीएम योगी आदित्यनाथ का सिद्धार्थनगर दौरा आज
- PM,CM,DM को दुश्वारियों का पुलंदा का पत्रक सौपेंगा व्यापारी
- मिथिलेश पटेल बने सुभासपा मण्डल महासचिव
- बलिया में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया
- व्यापारियों द्वारा भी एमएलसी का चुनाव हो -अरविंद गांधी
- सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, राहत व बचाव कार्य को बताया संतोषजनक
- बाढ़ प्रभावितों की मदद में न हो कोई कमी - आनन्द शाही
- भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है - डॉ अशोक सिंह कुशवाहा
- पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव की उपस्थिति में मनाया गया शहीद महेंद्र कुमार पासवान की पुण्यतिथि
| पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य पैन सेवा केंद्र में जाकर करवाएं लिंक Posted: 04 Sep 2021 01:59 AM PDT
आयकर विभाग ने पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो अलर्ट हो जाइए। सरकार ने पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 तय की है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने भी निवेशकों से 30 सितंबर तक अपने पैन को आधार से लिंक करने को कहा है। अगर आपने इसी महीने यह काम नहीं किया, तो आपका पैन कार्ड बेकार हो जाएगा। ऐसी स्थिति में आप पर आयकर अधिनियम के तहत 1,000 रुपये का जुर्माना भी लग सकता है। इसलिए सभी पैन कार्ड धारकों को जल्द से जल्द इसे लिंक कराना होगा। इससे पहले सरकार ने कई बार आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि बढ़ाई है। सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण तारीख को फिर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। आप एसएमएस के जरिए, आयकर विभाग की वेबसाइट के जरिए और पैन सेवा केंद्र में जाकर लिंकिंग का कार्य कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीका भी आसान आप घर बैठे ऑनलाइन भी इसे लिंक करा सकते हैं। आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल में उनकी सेवाओं की सूची में 'लिंक आधार' का विकल्प दिया गया है। इसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा, जहां उपयोगकर्ताओं को अपना विवरण जैसे नाम, पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर दर्ज करना होता है। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भी आएगा। ओटीपी भरने के बाद विवरण को मान्य किया जाएगा और दोनों दस्तावेज लिंक हो जाएंगे। पैन सेवा केंद्र में जाकर करवाएं लिंक यदि उपयोगकर्ता अपने पैन कार्ड और आधार नंबर को मैन्युअल रूप से लिंक करना चाहते हैं, तो वे नजदीकी सेवा केंद्र पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक करने के लिए 'Annexure-I' नाम का एक फॉर्म भरकर उसे जमा करना होगा। इसके साथ आपको पैन और आधार कार्ड की कॉपी जमा करनी होगी। यह सुविधा ऑनलाइन सेवा की तरह मुफ्त नहीं है। आपको को दो दस्तावेजों को मैन्युअल रूप से जोड़ने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। |
| IND vs ENG: बॉलिंग के बेताज बादशाह जेम्स एंडरसन Posted: 04 Sep 2021 01:49 AM PDT वैसे तो इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को दुनिया उनकी तूफानी और स्विंग गेंदबाजी के लिए जानती है, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने भारत के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में बल्लेबाजी में एक खास कारनामा किया है। भारत के पहली पारी में बनाए 191 रनों के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 290 रनों पर समाप्त हुई। इंग्लैंड को इस तरह पहली पारी के दौरान आधार पर 99 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड का आखिरी विकेट क्रिस वोक्स के रूप में गिरा, जो 50 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से एंडरसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह एंडरसन ने नाबाद रहने के मामले में खास 'सेंचुरी' मार दी है। |
| Education -केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भरे जाएंगे 6000 रिक्त पद Posted: 04 Sep 2021 01:44 AM PDT
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार, 03 सितंबर, 2021 को दो अहम बैठकों के दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से संवाद किया और देश की सभी 23 आईआईटी के निदेशकों से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के निमित्त शिक्षा मंत्रालय के अधीन होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। शिक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालयों को अक्तूबर 2021 तक रिक्त 6,000 पदों को भरने के लिए मिशन मोड पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, दूसरी बैठक के दौरान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के साथ संवाद करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव' पहल के तत्वावधान में सभी 23 आईआईटी का आर एंड डी मेला (research and development fair) नवंबर, 2021 में आयोजित होने वाला है। प्रधान ने कहा कि यह आर एंड डी मेला बेहतर समझ को बढ़ावा देगा और IIT में क्षमताओं और उच्च प्रौद्योगिकी तत्परता स्तरों पर भारतीय उद्योग के बीच जागरूकता पैदा करेगा। प्रधान ने मेले में आईआईटी को प्रधान ने ऊर्जा प्रणालियों, संचार उपकरणों, अपशिष्ट प्रबंधन, संरचनात्मक और वास्तुकला में पारंपरिक ज्ञान के एकीकरण, स्थानिक अनुसंधान, आदि पर विषयगत सत्रों के लिए फोकस क्षेत्रों को प्राथमिकता देने का भी सुझाव दिया। मेले के लिए केंद्रित क्षेत्रों में 10 विषयों की पहचान की गई है और इन विषयों पर 23 आईआईटी द्वारा लाई गई 72 परियोजनाओं को समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि उचित जांच के बाद, इन परियोजनाओं को दो दिवसीय मेगा इवेंट में छात्रों, युवाओं और शोधार्थियों और दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दर्शकों में भारतीय उद्योग और वैश्विक संस्थानों के भागीदार, विभिन्न सीएफटीआई के संकाय, डीआरडीओ, इसरो, सीएसआईआर और आईसीएआर के वैज्ञानिक शामिल होंगे। यह मेला नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में परिकल्पित क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान के लिए एक सक्षम वातावरण तैयार करेगा। |
| 786 सीरीज की नोट होने पर मिल सकता है 3 लाख रुपये Posted: 04 Sep 2021 01:36 AM PDT बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिनको स्पेशल सीरीज की नोट या फिर क्वाइन इक्टठा करने का शौक रहता है। अगर आप भी ऐसे नोट्स और क्वाइन्स को इक्टठा करते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। आप एक झटके में लखपति बन सकते हैं। क्योंकि इस तरह के नोट्स और क्वाइन की डिमांड हमेशा रहती है। 786 सीरीज की नोट होने पर मिल सकता है 3 लाख रुपये हर नोट पर कुछ ना कुछ नंबर लिखा होता है। जिससे उसकी एक पहचान जुड़ी होती है। अगर आपके पास 786 डिजिट वाला नोट है तो आप 3 लाख रुपये कमा सकते हैं। लेकिन सवाल है कि कैसे? इसके लिए आपको उस नोट की निलामी करनी होगी। निलामी करके आप ऐसे नोट के जरिए 3 लाख रुपये तक कमा सकते हैं। अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि नीलामी कैसे करें तो आपको बता दें इसके लिए सबसे eBAY पर लाॅगइन करना होगा। इस वेबसाइट पर लोग बड़ी संख्या स्पेशल करेंसी नोट्स और क्वाइन्स बेचते और खरीदते रहते हैं। इसके अलावा भी कई प्लेटफाॅर्म हैं जहां आप प्रचार कर सकते हैं। eBAY पर कैसे होगी नीलामी स्टेप 1- www.ebay.com स्टेप 2- होम पेज के रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। और Seller के रूप में रजिस्टर्ड करें। स्टेप 3- नोट की कुछ अच्छी तस्वीरें खींचे और eBAY पर अपलोड करें। इसके बाद आपको eBAY खरीदारों की एक सूची जारी करेगा। स्टेप 4- इसके बाद जिन्हें खरीदना होगा वह आपसे संपर्क करेंगे। |
| NEET PG 2021- परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी Posted: 04 Sep 2021 01:29 AM PDT
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, एनबीई ने NEET PG Admit Card 2021 जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट 6 सितंबर, 2021 से उपलब्ध होगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट nbe.edu.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा 11 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, 18 अप्रैल 2021 को परीक्षा के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड को "शून्य" माना जाएगा। नए प्रवेश पत्र एनबीई की वेबसाइट पर 6 सितंबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों ने यह चीज़ें करवाई जाएंगी उपलब्ध परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से एक सुरक्षात्मक फेस शील्ड, फेस मास्क और सैनिटाइज़र पाउच प्रदान किए जाएंगे। एनबीईएमएस परीक्षण के संचालन के दौरान हर समय कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार के पालन के संबंध में विस्तृत निर्देशों के लिए एनबीईएमएस नोटिस दिनांक 09.04.2021 देख सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले यह परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली थी, जिसे देश भर में कोविड-19 मामलों की दूसरी लहर बढ़ने के कारण स्थगित कर दिया गया था। अगस्त में फिर से खोली गई थी विंडो बाद में बोर्ड ने अगस्त 2021 में उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण और संपादन विंडो को फिर से खोल दिया।पंजीकरण विंडो को फिर से खोलने और संपादन विंडो को फिर से खोलने का निर्णय कई नीट पीजी उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड (एनबीई) से संपर्क करके नीट-पीजी पंजीकरण वेबसाइट को फिर से खोलने में मदद मांगी थी ताकि आरक्षण प्रणाली में नवीनतम परिवर्तनों को समायोजित किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। |
| #Siddharthnagar -सीएम योगी आदित्यनाथ का सिद्धार्थनगर दौरा आज Posted: 03 Sep 2021 08:03 PM PDT |
| PM,CM,DM को दुश्वारियों का पुलंदा का पत्रक सौपेंगा व्यापारी Posted: 03 Sep 2021 07:52 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी PM,CM,DM को दुश्वारियों का पुलंदा का पत्रक सौपेंगा व्यापारी वाराणसी किराना व्यापर समिति कि एक बैठक अध्यक्ष मनोज पाण्डेय कि अध्यक्षता में हुआ जिसमें संस्था के महामंत्री अशोक कसेरा ने कहा कि माननीय विधायक जी ने व्यापरियों से वादा किया था कि बहुत जल्द विशेश्वरगंज में बहुत जल्द जन सुविधा के अन्तर्गत शौचालय मूत्रालय बनवा दिया जाएगा और पेयजल के व्यवस्था बहुत जल्द व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाएगा। पर अभी तक सब वादा हवा हवाई ही रह गया। ज्ञातव्य है कि पूर्वांचल कि सबसे बड़ी किराना मण्डी में ना कही मूत्रालय है ना पानी कि व्यवस्था है टूटी सड़क और गली और सीवर का बहता गन्दा पानी यहां कि दुर्व्यवस्था खुद बयान कर रही है । इस सम्बन्ध में एक विज्ञप्ति शासन और प्रशासन सहित मुख्यमंत्री और प्रधनमंत्री को भेजा जाएगा । सभा में नारायण केशरी ,अनूप जायसवाल, प्रवीण चौरसिया, सन्तोष केशरी, विनोद तलवार ,सुरेश केशरी ,अभिषेक अग्रहरि संजय जायसवाल,प्रशान्त केशरी सहित कई गड्मान्य व्यापारी शामिल रहे। |
| मिथिलेश पटेल बने सुभासपा मण्डल महासचिव Posted: 03 Sep 2021 08:00 PM PDT कैलाश सिंह विकास वाराणसी मिथिलेश पटेल बने सुभासपा मण्डल महासचिव वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह व मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर ने कैम्प कर्यालय भरलाई शिवपुर वाराणसी पर प्रेसवार्ता कर मिथिलेश पटेल को मंडल महासचिव तथा संतोष प्रजापति को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने बताया की 2022 की चुनाव के मध्यनजर संगठन को मजबूत करने के लिये मंडल कमेटी का विस्तार किया जा रहा है। *मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर* ने मिथिलेश पटेल व संतोष प्रजापति को न्युक्ति पत्र सौंपा तथा कहा कि आगमी विधानसभा चुनाव में सुभासपा अपने दम पर चुनाव लडने के लिये संगठन को ग्रास रुट तक समीक्षा कर रही है। प्रेसवार्ता में रमेश राजभर, जागेश्वर राजभर, छपन राजभर, दसरथ राजभर, गौतम प्रजापति, महेंद्र राजभर, बिनोद प्रजापति, आदि लोग रहे। |
| बलिया में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया Posted: 03 Sep 2021 07:42 PM PDT रिपोर्ट- माइकल भारद्वाज ब्यूरो चीफ बलिया बलिया में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया बलिया-यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को दिन में रसड़ा कोतवाली के नीबू कबीरपुर गांव के पास एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया।इस इनामी अपराधी पर लगभग 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर भी घटना स्थल पहुंच गए थे। यूपी एसटीएफ के डीएसपी डीके शाही की अगुवाई में इस एक लाख के इनामी बदमाश को एसटीएफ में मार गिराया है बताया जा रहा है कि इनामी बदमाश द्वारा एसटीएफ टीम पर 10 राउंड फायर भी किया। घटनास्थल पर एक रिवाल्वर व पिस्टल भी बरामद, इनामी बदमाश हरीश पासवान बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव का निवासी हैं, बदमाश हरीश पासवान के खिलाफ बैरिया पुलिस ने सात जुलाई को जिपं के पूर्व सदस्य जलेसर की हत्या पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार हरीश पासवान अंतरप्रांतीय बदमाश है। बलिया के अलावा झारखंड व छत्तीसगढ़ में करीब 35 मुकदमे दर्ज हैं। |
| व्यापारियों द्वारा भी एमएलसी का चुनाव हो -अरविंद गांधी Posted: 03 Sep 2021 07:59 PM PDT रिपोर्ट -माइकल भारद्वाज बलिया व्यापारियों द्वारा भी एमएलसी का चुनाव हो -अरविंद गांधी बलिया। आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बलिया के द्वारा संगठन की स्थापना दिवस के अवसर पर व्यापारी दिवस का आयोजन किया गया। साहू भवन बलिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरविंद गांधी रहे, जो संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी हैं। महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर के शुभारंभ श्री अरविंद गांधी ने किया। इस अवसर पर केक भी काटा गया। अरविंद गांधी ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए सरकार से मांग किया कि -3 सितंबर को सरकारी तौर पर व्यापारी दिवस घोषित किया जाए, पंजीकृत व्यापारियों द्वारा एमएलसी का चुनाव हो ,वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू किया जाए, महंगाई कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल व गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए ।जीएसटी की सभी खामियों को दूर करते हुए अर्थदंड समाप्त किया जाए तथा देश व प्रदेश के व्यापारी उद्यमी को इंस्पेक्टर राज एवं लालफीताशाही से मुक्त किया जाए। जिला अध्यक्ष श्री प्रयाग चौहान ने कहा कि बलिया में स्पार्की की कंपनी द्वारा बलिया के व्यापारियों के दुकान पर रेड डाल के उत्पीड़न किया जा रहा है ।इसमें स्थानीय प्रशासन का भी मदद लिया जा रहा है। सच्चाई यह है कि मिलता जुलता नाम है ना कि सेम माल है ।पुलिस अधीक्षक बलिया से मांग करते हैं कि इसकी जांच करावे तथा स्थानीय स्तर पर मिलीभगत कर व्यापारियों का उत्पीड़न करने की प्रक्रिया को रोका जाए नहीं तो संगठन आंदोलन करेगा ,जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कार्यक्रम को युवा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा गुप्ता ,डॉ.ओमकार नाथ ओझा, मनोज राय, अप्पू सिंह, मनोज गुप्ता, अमीर चंद गुप्ता ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रयाग चौहान ने किया तथा संचालन विनोद वर्मा जिला महामंत्री ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिव जी गुप्ता, दिनेश शर्मा, रमेश कुमार गुप्ता ,मानिक चंद गुप्ता, रणविजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजय सिंह, शुभम सिंह ,सर्वदमन जायसवाल, बलवंत पांडे ,लल्लन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। -अरविंद गांधी ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी ,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश |
| सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, राहत व बचाव कार्य को बताया संतोषजनक Posted: 03 Sep 2021 07:23 PM PDT राकेश सिंह गोंडा सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, राहत व बचाव कार्य को बताया संतोषजनक गोण्डा।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया व पीड़ितों में राहत सामिग्री वितरित की। तहसील तरबगंज अन्तर्गत उमरी बेगमगंज के बाबा मठिया बरौली में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राहत सामिग्री वितरण के पश्चात मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 15 जनपद इस बार बाढ़ प्रभावित हैं जहां हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।बीते वर्षो की अपेक्षा ज्यादा बरसात होने व नेपाल से आने वाली नदियों के कारण बाढ़ की स्तिथि बनी बावजूद बाढ़ के प्रभाव से बचने के लिए किये गए इंतजाम से कम क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।जनपद के 10 राजस्व ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं जिनमे से 7 पूर्ण रूप प्रभावित हैं। प्रशासन लगातार राहत व बचाव का कार्य तेजी से कर रहा है। सांसद व विधायकों के निर्देशन में प्रशासन द्वारा राहत सामिग्री व धनराशि मुहैया कराई जा रही है। उन्होने कहा कि हर जनपद में प्रभावित लोगों के बचाव राहत के लिए एनडीआरएफ व एसटीआरएफ को तैनात किया गया है। राहत व बचाव कार्य के लिए स्टीमर व नौका की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।बाढ़ क्षेत्र में संक्रमण का प्रभाव न होने पाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को वैक्सिनेसन,उपचार व दवा छिड़काव के निर्देष दिये गए हैं।इसके लिए 5 सितम्बर से 12 सितम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारी बरसात व बाढ़ को देखते हुए किसानों के फसलों के नुकसान का निरीक्षण कर उन्हें मुवावजा देने का भी निर्देष दिया गया है।बाढ़ में डूबने से व हिँसक जानवरो के काटने से किसी की मौत होती है तो चार लाख रूपए तत्काल देने की व्यवस्था की गई है व अगर किसी किसान व बटाईदार की आकस्मिक मौत होती है तो 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा।बाढ़ से क्षतिग्रस्त होने वाले मकानों को 95 हजार रुपये व जिनके मकान नदी के कटान में बह गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। मीडिया ब्रीफिंग के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह,विधायक प्रेमनारायण पाण्डेय,विधायक प्रतीक भूषण सिंह,विधायक प्रभात वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष शारदा कांत पांडेय सहित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। |
| बाढ़ प्रभावितों की मदद में न हो कोई कमी - आनन्द शाही Posted: 03 Sep 2021 08:00 PM PDT कृपा शंकर चौधरी गोरखपुर बाढ़ प्रभावितों की मदद में न हो कोई कमी - आनन्द शाही आनन्द शाही ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा गोरखपुर। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में बहने वाले फरेन नाले के राजधानी और सिलहटा गांव के बीच बन्धे के टूटने तथा जोगिया गाँव के पास गोर्रा नदी के बांधे के टूटने से प्रभावित गांवों का जायजा लेने पहुंचे हियुवा के जिला प्रभारी आनन्द शाही ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र के राजधानी, सिलहटा, जयरामकोल, जोगिया, बसुही, बड़हरिया, सधना गांवों के बाढ़ प्रभावितों से मिलकर आनन्द शाही ने उनकी समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ जिपंस प्रतिनिधि रामदुलारे चौधरी, जिपंस सुरेश पासवान, ग्राम प्रधान राजधानी अरविंद सिंह उर्फ हन्टू सिंह, राजन पाण्डेय, लालू निषाद, महंत पासवान, राममिलन प्रजापति, मनीष सिंह सहित उक्त गांवों के तमाम लोग उपस्थित रहे। |
| भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है - डॉ अशोक सिंह कुशवाहा Posted: 03 Sep 2021 06:09 AM PDT कृपा शंकर चौधरी भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है - डॉ अशोक सिंह कुशवाहा गोरखपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक सिंह कुशवाहा ने पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है भाजपा सरकार में पिछड़ों दलितों वंचितों महिलाओं किसानों मजदूरों का जीवन दूभर हो गया है सपा सरकार बनने पर भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए काले कानून से किसानों को मुक्त कराया जायेगा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त होगी शिक्षा स्वास्थ्य व आर्थिक स्थिति को और जो विकास योजनाएं ठप हैं उन्हें फिर से शुरू कराया जाएगा भाजपा जातियों को बांटना चाहती है भाजपा सरकार में शुरू हुई नफरत की राजनीति को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएंगे जिससे आम आदमी सर्व समाज का विकास हो और सभी लोग मुख्यधारा से जुड़ सकें इस दौरान प्रमुख रूप से अखिलेश यादव अवधेश यादव दूध नाथ मौर्य जय प्रकाश यादव मुन्नी लाल यादव संजय पहलवान दयाशंकर निषाद मुरारी लाल मौर्या अजय यादव मैना भाई श्यामदेव निषाद संजय सिंह सैंथवार राम प्रीत मौर्या राम अजोर मौर्या राहुल यादव बिन्दा सैनी सोहराब खान कमल किशोर यादव सुरेंद्र मौर्या स्वतंत्र देव यादव शिव शंकर गौड़ रामाज्ञा मौर्या सुरेंद्र निषाद महेंद्र यादव विक्की निषाद शब्बीर कुरैसी दुइजा देवी नीलम पांडे बेबी मौर्या अनारकली मौर्या हरिनाथ मौर्या पप्पू यादव राम नगीना यादव आदि मौजूद रहे |
| पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव की उपस्थिति में मनाया गया शहीद महेंद्र कुमार पासवान की पुण्यतिथि Posted: 03 Sep 2021 06:16 AM PDT कृपा शंकर चौधरी गोरखपुर पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव की उपस्थिति में मनाया गया शहीद महेंद्र कुमार पासवान की पुण्यतिथि गोरखपुर मोतीराम अड्डा । शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद महेंद्र कुमार पासवान के द्वितीय पुण्यतिथि 3सितंबर 2021 को उनके आवास गहिरा स्थित रघुनाथपुर आवास पर पुण्यतिथि मनाय गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आएं पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने कहा कि शहीद होना एक क्षेत्र के लिए गर्व की बात है हम ऐसे शहीदों का नमन करते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार पासवान ,ग्राम प्रधान नगीना यादव ,सुचिता पासवान, राजेंद्र पासवान, ओंकारनाथ पासवान , रामकरण पासवान, राकेश चंद्र, रामा श्रीनिवास, अखिल भारतीय पासी समाज के अध्यक्ष रामसेवक पासवान अभिषेक पासवान ,उमा शंकर पासवान ,समीर पासवान ,जितेंद्र पासवान, हरीश राय, अरुण कुमार राय, धीरेंद्र कुमार ,सोनू ,सूरज यादव समेत ,गांव के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित हैं |
| You are subscribed to email updates from तहकीकात न्यूज़ | Tahkikat News |National. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |