ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 25, 2021

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: पंचायत चुनाव को लेकर 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा

Posted: 25 Sep 2021 10:18 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार से प्रत्याशियों ने नामांकन करना प्रारंभ कर दिया है। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। विभिन्न पदों के लिए 6 महिलाओं ने, जबकि 11 पुरुषों ने नामांकन दाखिल किया। मुखिया पद के लिए एक पुरुष और एक महिला ने नामांकन दाखिल किया। जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए एक 

पुरुष, सरपंच के लिए एक पुरुष, पंच के लिए एक महिला, जबकि वार्ड सदस्य के लिए आठ पुरुष और 4 महिलाओं ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि नामांकन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। जहां पर प्रत्याशी सुविधा पूर्वक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। कुल 5 काउंटर नामांकन के लिए बनाए गए हैं। मालूम हो कि बौंसी में पंचायत चुनाव चौथे चरण में है। जिसको लेकर प्रत्याशियों में खुशी का माहौल है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: यूपीएससी की परीक्षा पास कर प्रखंड क्षेत्र का किया नाम रोशन

Posted: 25 Sep 2021 07:08 PM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

सफलता एक ऐसा शब्द है, जो चार अक्षरों से मिलकर बना है, जिसे हम बहुत ही आसानी से लिख सकते है। लेकिन असल में इसे प्राप्त करना बहुत ही मुश्किल होता है। इस दुनिया में हर किसी का कोई सपना या लक्ष्य होता हैं, जिसे पाने के लिए वह ईमानदारी से मेहनत करता है। जीवन में किसी लक्ष्य को लेकर सपने देखना अच्छी बात है और उस लक्ष्य की प्राप्ति ही हमारी सफलता होती है। इतनी ही इमानदारी से कड़ी मेहनत कर और समय का सही उपयोग कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है, बौसी प्रखंड के फागा पंचायत के एक छोटे से गांव नावाडीह निवासी नकुल प्रसाद दुबे की पौत्री भावना कुमारी (पायल दुबे) ने। भावना ने यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर प्रखंड क्षेत्र सहित बांका जिला का नाम रोशन किया है। भावना कुमारी ने यूपीएससी परीक्षा में 376 वां रैंक हासिल किया है खास बात यह है कि भावना ने पहले ही प्रयास में सफलता पाई है। भावना की सफलता से पूरा 

परिवार बेहद खुश है। मगर यहां तक का सफर आसान नहीं था। ग्रामीण परिवेश और सुविधाओं के अभाव के बावजूद दिन-रात इस सफलता के लिए मेहनत की है। भावना ने अपने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने दादा नकुल प्रसाद दुबे को दिया है। भावना का पूरा बचपन कष्ट में बीता। जब वह 5 वर्ष की थी तभी उनके पिता सुनील दुबे की मृत्यु हो गई। इसके बाद ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई की। भावना के फूफा रोहित प्रसाद दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि, भावना के पिता पेशे से वकील थे। जो कि झारखंड के जामताड़ा कोर्ट में प्रैक्टिस किया करते थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार की स्थिति दयनीय हो गई। वर्तमान में झारखंड के बाघमारा में उनका आवास है। भावना अपने घर की इकलौती पुत्री है। इनकी प्रारंभिक पढ़ाई सेन फ्रांसिस स्कूल जसीडीह से हुई। देवघर कॉलेज से इन्होंने इंग्लिश ऑनर्स किया और यह गोल्ड मेडलिस्ट भी रही। इन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई ऑनलाइन के माध्यम से पूरी की। वर्तमान में अभिभावक के रूप में इनके चाचा सुशील दुबे हैं। वहीं दूसरी ओर इनकी सफलता से बौसी प्रखंड के दलिया गांव निवासी रोहित प्रसाद दुबे, सच्चिदानंद दुबे, महेश आनंद दुबे, नीलम देवी, अंकित दुबे, राजकुमार दुबे, विद्या कुमारी, शिवानी कुमारी, रूपा कुमारी ने टेलीफोनिक बात कर भावना कुमारी को बधाई दी। उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती

Posted: 25 Sep 2021 09:50 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

सेवा और समर्पण अभियान के तहत बौंसी प्रखंड के सभी बुथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती भाजपा बौंसी के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई। जिसमें मुख्य रूप से कूड़रो पंचायत के वार्ड नंबर 7 बहिचा ग्राम में बहुत धूमधाम से मनाया गया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के फ़ोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित किया गया तथा इनके जयंती के मौके पर मनोज कुमार, साजन कुमार,आशीष कुमार,ओमशंकर मंडल, प्रवीण कुमार,  अखिलेश 

पंजियारा एवं बौंसी के पुरुषोत्तम झा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी लालमोहन गुप्ता जी, जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी हीरालाल मंडल जी, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा जी ,बौंसी भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार, युवामोर्चा के अध्यक्ष पंकज मांझी , युवामोर्चा के महामंत्री साकेत मिश्र, बहिचा बूथ अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, पूर्व बूथ अध्यक्ष केदार ,गनोरी सिंह, गिरधारी सिंह, गणेश प्रसाद साह शेरू सिंह, गोपाल मांझी, सोनू कुमार, रितेश प्रशान्त ,शैलेन्द्र,शम्भू,राधाकांत मंडल ,श्रीनाथ मंडल, नकुल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: एनआर कटवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Posted: 25 Sep 2021 09:45 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर एनआर कटवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को भी अनार कटवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। संभावित प्रत्याशि सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय में बने काउंटर पर पहुंच जाते हैं। इस दौरान भीड़ इतनी ज्यादा हो जाती है। जिस कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता है। यहां तक कि किसी व्यक्ति के 

द्वारा मास्क का भी प्रयोग नहीं किया जाता है। जिसके कारण संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना है। मालूम हो कि, कोरोना अभी तक पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। लगातार विभागीय आदेश जारी किए जा रहे हैं कि, मास्क पहने एवं 2 गज की दूरी बनाकर रखें। बावजूद इसके किसी भी व्यक्ति के द्वारा इसका ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिसके कारण संक्रमण का खतरा बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। मालूम हो कि, 24 तारीख से ही एनआर  कटवाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है और लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Barahat News: पंजवारा रोड रेलवे स्टेशन पर आवश्यक ट्रेन का ठहराव नहीं होने पर हो रही लोगों को परेशानी

Posted: 25 Sep 2021 09:46 AM PDT

ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका।  

पंजवारा रोड रेलवे स्टेशन अब होल्ट के साथ सौतेला व्यवहार-पंजवारा रोड रेलवे स्टेशन शुरू से ही वाणिज्यिक" कॉमर्सियाल"स्टेशन के रूप में जाना जाता था। इस स्टेशन पर गोड्डा, महगामा, धौरेया, पंजवारा, बाराहाट, बाँका एवं अमरपुर का गुंडस बैगन माल यही कटता था। उपरोक्त सभी जगह के यात्री भी इसी स्टेशन से दुरस्त यात्रा एवं भागलपुर जिला होने के नाते सारा सरकारी कार्य इसी रेलखण्ड पर चलने वाली मंदारहिल ट्रैन से सफर करते थे। समय सारणी भी इतनी अच्छी थी कि, बौंसी से कौलीखुटहा तक के विद्यार्थी स्कूल 

कॉलेज नित घर से जाकर पढ़ाई कर लेते थे। उक्त बातें अध्यक्ष, विहार प्रदेश कांग्रेस ब्रिगेड सुरेश प्रसाद यादव ने कहीं। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि, मैंने स्वयं बी ए तक की पढ़ाई मंदारहिल ट्रैन से चलकर टी एन बी कॉलेज जाकर किया है।। आज किसी गाड़ी के ठहराव नहीं होने से आम यात्री के साथ साथ गरीब परिवार के छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।मजबूरन आगे की पठाई छोड़नी पड़ती है। इस स्टेशन के क्षेत्र व्यापक हैं। यहाँ गोड्डा, पंजवारा धौरेया एवं बाराहाट के आस पास के सभी यात्री आते हैं। बाराहाट रेलवे स्टेशन काफी दूर एवं सुनसान जगह पर है। वहाँ रात में उतरना खतरे से खाली नहीं है। साथ ही साथ वहाँ जाने आने में 50 रुपिया खर्च करने पड़ते हैं। उन्होंने स्थानीय सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि से  निवेदन क्या है की, इस समस्या का अविलम्ब समाधान निकलते हुए जनहित में आवश्यक ट्रेन का ठहराव कराना सुनिश्चित कराने कि कृपा करें। ज्ञतव्य हो की कई ट्रैन महाराणा होल्ट एवं पुनसिया होल्ट में ठहराव है। लेकिन एक साजिस के तहत पंजवारा रोड इस सुविधा से बंचित है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Panjwara News: वाहन चालकों से वसूला तीन हजार रुपये जुर्माना

Posted: 25 Sep 2021 09:38 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया ।अभियान का नेतृत्व थाना के एएसआई आशुतोष कुमार ने किया। इस दौरान सबलपुर एवं  पंजवारा लीला बाबा स्थान के समीप पुलिस ने 

दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के हेलमेट ,सीट बेल्ट ,वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से पुलिस ने कुल तीन हजार रुपए जुर्माना वसूला।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: पंजवारा थाना में जनता दरबार का हुआ आयोजन

Posted: 25 Sep 2021 09:36 AM PDT

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बाराहाट प्रखंड के अंचल अधिकारी राजेश कुमार एवं पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने  संयुक्त रूप से की। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई गांवों के लोग  जमीन विवाद से जुड़े  

शिकायतों को लेकर पहुंचे जिसकी सुनवाई  अधिकारियों ने की। जिसमें पुराने मामलें से जुड़े दोनों पक्षों जमीन से जुड़े कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं  नये मामलों में फरियादियों  को अगले जनता दरबार में उपस्थित रहने का नोटिस जारी करने का निर्देश अंचलाधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष को दिया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Chandan News: सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे शिक्षक

Posted: 25 Sep 2021 09:32 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय कुसुम जोरी के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर बरनवाल सड़क दुर्घटना में जख्मी होने का मामला प्रकाश में आया। जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य श्यामसुंदर बरनवाल 24 सितंबर को धोरैया प्रखंड में हो रहे पंचायत चुनाव को संपन्न करा कर मध्य रात्रि को अपने 4 शिक्षकों के साथ 

चार पहिया वाहन से अपने आवास देवघर लौट रहे थे। वाहन चालक को नींद आ जाने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया और दर्दमारा बॉर्डर स्थित काली मंडप के समीप सड़क किनारे बिजली के पोल में ठोकर मार दिया। गली मत रहा वाहन में देखें सभी सही सलामत रहा जिसमें शिक्षक श्यामसुंदर बरनवाल को सर में गंभीर चोटील हो गया। जिसकी सूचना पर परिजनों ने आनन-फानन देवघर के निजी अस्पताल में इलाज कराया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के पुराने अस्पताल में आयुष चिकित्सा का शुभारंभ

Posted: 25 Sep 2021 09:28 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के पुराने अस्पताल में शुक्रवार 24 सितंबर को आयुष चिकित्सा सेवा का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर भागलपुर से आए देसी चिकित्सा सह सिविल सर्जन प्रदीप कुमार अग्रवाल के हाथों शुभारंभ किया गया। और देसी पद्धति इलाज के संबंधित विस्तार पूर्वक बताया और कुपोषण दिवस के अवसर पर लोगों के साथ ही साथ बच्चों को हो रही कुपोषण के बारे में जानकारी दिए, जंक फूड ना खाने की सलाह दिए।और खान पान के बारे में विशेष ध्यान आकृष्ट कराया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अब समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में आयुष चिकित्सा के अंतर्गत देसी पद्धति के अनुसार यूनानी होम्योपैथी का इलाज किया जाएगा।समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के पुराने भवन में आयुष अस्पताल खुलने से प्रखंड 

क्षेत्र के मरीजों को एलोपैथिक के साथ-साथ होम्योपैथिक उपचार किया जाएगा। इसके पूर्व होम्योपैथिक इलाज कराने दूरदराज जाना पड़ता था। जिसे देखते हुए सरकार ने आयुष चिकित्सा बहाल करने का काम किया। आयुष चिकित्सा शुभ आरंभ होने से प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर देखी गई यह अभी बताया कि इस अस्पताल में मुख्य रूप से आयुष चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद खुर्शीद को पदस्थापित किया गया जो सप्ताह में 3 दिन लोगों को सेवा देने का काम करेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एके सिन्हा के मौजूदगी में चिकित्सक रमेश कुमार अभिजीत रंजन स्वास्थ्य प्रबंधक यशराज प्रखंड प्रसार प्रशिक्षण संजय कुमार बीएम एयर इंडिया उदय कुमार डॉक्टर अजहर आलम बीएमसी यूनिसेफ पंकज झा स्टेनोग्राफर भागलपुर के अभय कुमार,स्थापना के बड़ा बाबू सुधीर कुमार ठाकुर, प्रशांत मिश्रा, अंजू कुमारी, राखी कुमारी, एकता कुमारी, इत्यादि दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: यूपीएससी की परीक्षा में 527वें रैंक प्राप्त कर, पदस्थापित शिक्षक को बेटी जयास्नेहा ने पिता का मान बढ़ाया

Posted: 25 Sep 2021 09:26 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विदित हो कि 2020 के यूपीएससी परीक्षा रिजल्ट शुक्रवार को निकलते ही बिहार के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, जिसमें बांका जिले के चांदन प्रखंड अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय भैरोडीह के h&m संजय कुमार शाह के बड़ी पुत्री जया स्नेह ने यूपीएससी की परीक्षा में 527 अंक प्राप्त कर पिता का गौरव बड़ाई। जो मूल रूप से झारखंड देवघर के रहने वाले हैं।जया स्नेह ने देवघर में रहकर जया संत फ्रांसिस स्कूल जसीडीह से मैट्रिक टॉपर बनी 


और इंटरमीडिएट की पढ़ाई चिन्मयानंद स्कूल बोकारो से की साथ ही साथ b.a. की पढ़ाई इग्नू से करने के बाद जेएनयू से m.a. कर रही है। रिजल्ट की सफलता की खबर सुनते ही चिन्मयानंद विद्यालय के प्रधानाचार्य फोन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रदान किया और ऐसे विद्यार्थी पर गौरवान्वित महसूस किया। बेटी की सफलता देख माता गौरी ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी साथ ही साथ परिजनों में हर्ष का माहौल बना रहा। जहां छोटी बहन दिव्या भाई श्रेयस कुमार के साथ-साथ परिजनों ने बधाई देते हुए सुभकामनाऐं दिए।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा दिवस के अवसर पर पोषण मेला आयोजित

Posted: 25 Sep 2021 09:11 AM PDT

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। राष्ट्रीय पोषण मिशन पखवाड़ा के तहत चांदन प्रखंड मुख्यालय के बाल विकास परियोजना भवन परिसर में सीडीपीओ वंदना दास के नेतृत्व  में शनिवार 25 सितंबर 2021 को सितंबर माह से चली जा रही पोषण दिवस के अवसर पर पोषण मेला का आयोजन की गई। इस आयोजन को उद्घाटन सीडीपीओ वंदना दास के हाथों  फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रखंड से आए दर्जनों सेविका और सहायिका द्वारा पूरे कार्यालय को दुल्हन की तरह फूल मालाओं से आकर्षित ढंग से सजाया। तथा तरह तरह की रंगोली भी बनाने में कोई 

कसर नहीं छोड़ी। तत्पश्चात  प्रखंड कार्यालय से उच्च विद्यालय मैदान तक रैली भी निकाली और बच्चों को कुपोषण दूर भगाओ एवं सही पोषण देश रोशन के स्लोगन लिख कर नारा लगाई गई।  इस अवसर पर सीडीपीओ वंदना दास ने बताई कि राष्ट्रीय पोषण मिशन सन दो हजार अट्ठारह से चली आ रही है जिसके तहत प्रत्येक वर्ष की भांति सितंबर माह में मनाई जाती है। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका,सहायिकाओं के द्वारा बच्चों में कुपोषण दूर करने के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही कुपोषण को जड़ से नष्ट करने के लिए गर्भवती महिलाओं के साथ अभिभावकों को भी सजग रहना होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना सबसे जरूरी है। सीडीपीओ ने जानकारी दिया कि इस अवस्था में 

कुपोषण को दूर भगाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाना जरूरी है लोग समझते हैं कि महंगे फल खाने से पौष्टिक आहार मिलेगी ऐसी कोई बात नहीं है घर में उगाई हुई पपीता सहजन की दलिया इत्यादि पका कर खाने से पोस्टिक आहार मिलती है। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि नवजात बच्चों के लिए मां का गाढ़ा पीला दूध अमृत के समान होता है।इसलिए सभी धात्री मां को चाहिए कि अपने बच्चे को अपनी ही दूध का सेवन निश्चित रूप से कराएं। इस अवसर पर  महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी नीलिमा कुमारी,राज कुमारी,डाटा ऑपरेटर उपेंद्र राय,प्रखंड समन्वयक सदाव आलम,सहायक मुबारक हुसैन,के साथ आंगनवाड़ी सेविका प्रतिमा कुमारी, संगीता कुमारी,प्रमिला देवी,सुलेखा कुमारी,सुमित्रा, सविता देवी सेविका लीना मूर्ति, मंजू देवी सरिता देवी सहित दर्जनों सेविका सहायिका मौजूद थी।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bounsi News: थाना परिसर में आयोजित किया गया जनता दरबार

Posted: 25 Sep 2021 08:53 AM PDT

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से संबंधित चार नए मामले अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के समक्ष आये। जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, 4 मामले आए हैं। जिसमें एक मामले का निष्पादन किया 

गया। जबकि तीन पुराने मामले का भी निष्पादन किया गया है। जिन मामलों का निष्पादन नहीं हुआ। उन दोनों पक्ष को नोटिस जारी किया गया है कि,अगले जनता दरबार में उपस्थित रहें। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से जमीन से संबंधित विवाद को सुलझाने लोग थाना परिसर आए। इस दौरान सुनवाई में अंचलाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Rewari News : ‘‘मेरा रंग दे बसंती चोला’’ कार्यक्रम 26 सितम्बर को : दिनेश कपूर

Posted: 25 Sep 2021 07:42 AM PDT

हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में शहीदे आजम भगत सिंह के जनमदिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार 26 सितम्बर प्रातः 07 बजे पंजाबी धर्मशाला में देशभक्ति और संस्कार निर्माण का कार्यक्रम ''मेरा रंग दे बसंती चोला'' का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि ऐलीगेंट सिटी के निर्देशक रवि गुप्ता कार्यक्रम में मुख्यातिथि की गरिमा बढ़ायेंगे। अजय कांटीवाल उपाध्यक्ष जिला भाजपा व डा. नवीन पीपलानी जिला प्रधान भारत विकास परिषद का विशेष रूप से अभिनंदन किया जायेगा। पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव आये हुए अतिथियों का स्वागत करेंगे। संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर देशभक्ति के गीतों पर नृत्यम का आनंद दिलायेंगे। कार्यक्रम में नगर की समाज सेवी संस्थाओं को विषेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में संस्था के प्रधान अरूण गुप्ता, किशोरी नंदवारी, परवीन गुप्ता, महिला प्रधान शशी जुनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता प्रमुखतः सहयोग कर रही है।

Rewari News : दीनदयाल अंत्योदय योजना से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के गरीबों को मिला लाभ : हुकमचंद यादव

Posted: 25 Sep 2021 07:38 AM PDT

भाजपा जिला कार्यालय रेवाड़ी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव की अध्यक्षता में मनाई गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।



कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीर कुमार यादव ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय अपनी स्नातक की पढाई करने के बाद आर.एस.एस. के संपर्क में आए थे। वर्ष 1951 में उन्होने भारतीय जनसंघ की नींव रखी। भारतीय राजनीति में शशएकात्म मानववाद के दर्शन को प्रस्तुत करने वाले उपाध्याय का मानना था कि हिंदु कोई धर्म या संप्रदाय नहीं बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। भाजपा उनकी इस विचारधारा का अनुसरण करती है और हर वर्ष उनकी जयंती को व्यापक रूप से मनाती है। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रेरणता भी डा0 दीन दयाल जी ही थे जिनके बताए मार्ग पर चलने का हम सब कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए। वहीं जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना की शुरूआत भारत सरकार द्वारा देश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए की गई है। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में उनके नाम से अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है जिस कारण आज पूरे देश में पंडित दीनदयाल जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होने बताया कि कार्यालय पर जयंती मनाने के साथ-साथ पूरे जिले के हर मण्डलों व बूथों पर भी पंडित दीनदयाल जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई।


इस अवसर पर जिला महासचिव यशवंत भारद्वाज व ईश्वर चनीजा, उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, मौसमी रानी, जसवंत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, रोहन, एडवोकेट कमल निम्बल, बाबूलाल छावड़ी, भूपेंद्र सिंह, महेश स्वामी, हंसराज यादव, नरेश दत्त वशिष्ठ, जितेंद्र कुमार, राम सिंह सांभरिया, मनवीर लांबा, यशवंत चौहान, दिनेश भार्गव, उमेद सिंह हंसाण, बलजीत सिंह यादव, कृष्णा, रामपाल यादव, जितेन्द्र कुमार, कुसुमलता नगर पार्षद, रेखा शर्मा, प्रेम सैनी, मनोज सैनी, जयवीर योगी, हिमांशु पालीवाल, विजय सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rewari News : धारूहेड़ा मंडल के भाजपा कार्यालय पर केक काटकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

Posted: 25 Sep 2021 07:30 AM PDT



भारतीय जनता पार्टी जिला रेवाडी के धारूहेड़ा मंडल के भाजपा कार्यालय पर मंडल के अध्यक्ष मनोज सैनी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर केक काटकर उन्हें याद किया। मण्डल अध्यक्ष मनोज सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को एक देश और समाज के रूप में बेहतर बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान ने पीढियों को प्रेरित किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जी के दिखाए मार्ग पर चलकर न केवल देश के विकास को नई सोच के साथ गति दी है, बल्कि दुनिया में भारत को अग्रणी देशों में शुमार किया है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, मंडल महामंत्री प्रेमदास लोधी, मंडल महामंत्री नानक खोला, आईटी सेल प्रमुख सावन सैनी, मंडल सचिव देवराज, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शोभा वर्मा, मीडिया प्रभारी रंजन प्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य किशोरी पार्षद, बीरी सिंह चौधरी, देवेंद्र, हेमा लोधी, पूर्वांचल प्रकोष्ठ से के.के. पांडे, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय, श्रमिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक नरेश वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jamtara News:विपत्र राशि का भुगतान नहीं होने तक निविदा का बहिष्कार करेंगे संवेदक

Posted: 25 Sep 2021 06:25 AM PDT

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।शनिवार को जिला परिषद कार्यालय परिसर में संवेदक संघ के जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संवेदक ओं की बैठक हुई मौके पर संवेदक के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और सकारात्मक निदान को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से चर्चा किया गया कि

जिला परिषद बार बार निविदा निर्गत की जाती है एवं जिला परिषद के त्रुटियों के कारण निविदा रद्द हो जाती है इससे परेशान होकर संवेदक संघ खेद व्यक्त करती है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सात दिसंबर 2020 को निर्गत निविदा आमंत्रण सूचना संख्या 01/02 2020-21 की निविदा जिला परिषद के विभागीय त्रुटियों के कारण निविदा प्राप्ति के पश्चात निविदा रद कर दिया गया था जिसका परिणाम विपत्र का मूल्य वापस नहीं किया गया। जबकि 8 सितंबर 2021 को निकाले गए निविदा भी विभागीय त्रुटियों के कारण रद्द किया गया था लेकिन इस निविदा में जमा किए गए परिणाम वीपत्र का मूल्य राशि वापस किया गया था। यह व्यवस्था जिला परिषद के विभागीय कर्मियों की उदासीनता के कारण हो रहा है। सर्वसम्मति से संवेदक को ने निर्णय लिया कि जब तक संवेदक ओं द्वारा पूर्व निविदा में जमा किए गए परिणाम भी पत्र का मूल्य राशि वापस नहीं किया जाता है तब तक जिला परिषद से प्रकाशित होने वाले सभी निविदाओं का बहिष्कार संवेदक संघ करेगी। बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया और यह भी निर्णय लिया गया कि बैठक की कार्रवाई से उपायुक्त उप विकास आयुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। मौके पर विशाल झा उर्फ बिट्टू, अशोक कुमार, मनोज कुमार, राजा सिंह समेत अन्य संवेदक शामिल थे।

Jamtara News:बालू लदा 4 ट्रैक्टर जप्त, ट्रैक्टर मालिक एवं संलिप्त कारोबारी पर मामला दर्ज

Posted: 25 Sep 2021 05:30 AM PDT

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा। मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद एवं थाना प्रभारी संजय कुमार ने शनिवार को जुगरू डीह समीप रजिया नदी स्थित घाट से अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि डीएमओ को गुप्त सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी संजय कुमार से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में जुरगूडीह बालू घाट पर छापेमारी की गयी और अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया। पहले मुख्य मार्ग में पुलिया के समीप बालू उत्खनन कार्य होता था पुलिस प्रशासनिक दबाव के कारण अब बालू माफिया गांव बीच ऐसे स्थान का चयन किया है जहां पदाधिकारियों के वाहन जाने में भी परेशानी होती है। छापेमारी के क्रम में बालू लदा रहे ट्रैक्टर को जप्त कर ली गई लेकिन आधा दर्जन से अधिक नाउ जो बराकर नदी से बालू उठाव कर रजिया नदी घाट ला रहा था वह छापेमारी टीम देखते ही पानी में वापस बराकर नदी की ओर चलते रहे छापेमारी टीम देखते रह गया आखिर बीच नदी के पानी में कैसे नाविक को पकड़ा जा सके छापेमारी टीम के साथ या गंभीर सवाल था।

अवैध बालू लदा चार ट्रैक्टर जब्त

बताया जाता है कि खनन विभाग को समय-समय पर गुप्त सूचना मिल रही थी कि बराकर व रजिया नदी के संगम से अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर पर बालू लोड किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ मिलकर खनन विभाग ने छापेमारी की। बालू घाट में हुए छापेमारी एवं चार ट्रैक्टर जप्त होने से बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी टीम ने अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त कर टाउन थाना लाया गया है। जिला खनन पदाधिकारी की शिकायत पर पुलिस बालू तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में जुट गयी।

-- धनबाद की सीमा पर डंप किया जाता है बालू : मिली जानकारी के अनुसार एक खनन माफिया द्वारा बराकर नदी से नाव के जरिये बालू का उत्खनन करवाया जाता है। ट्रैक्टर से धनबाद की सीमा पर अवैध बालू डंप किया जाता है। इसके बाद ट्रक से बालू को बिहार और धनबाद जिले में बेचा जाता है। ट्रक से बालू ले जाने के दौरान बंगाल के बालू घाटों के चालान इस्तेमाल किया जाता है।  इसके लिए नारायणपुर, जामताड़ा, नाला व फतेहपुर थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर बालू का अवैध स्टॉक बनाया गया है। खनन विभाग को जब भी अवैध बालू के कारोबार की सूचना मिलती है तो कार्रवाई करती है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया सागर मरांडी, सुनील सिंह समेत ट्रैक्टर मालिक एवं अवैध उत्खनन एवं परिवहन में शामिल अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Bhagalpur News:महज कोरी कल्पना बन कर रह गई है गांधी का ग्राम स्वराज - आनन्द माधव

Posted: 25 Sep 2021 05:09 AM PDT


ग्राम समाचार, भागलपुर। रिसर्च विभाग बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बिहार पंचायत चुनाव के मद्देनज़र तैयार किया गया "16 साल की यात्रा विकेन्द्रीकरण से तबाही तक" नामक डॉक्यूमेंट का विमोचन भागलपुर कांग्रेस कमेटी के दीपनगर स्थित ज़िला मुख्यालय में शनिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष परवेज़ जमाल ने की। इस अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता एवं रिसर्च विभाग तथा मैनिफ़ेस्टो कमेटी के चेयरमैन आनन्द माधव ने कहा कि जिस उदेश्य के लिए पंचायती राज की कल्पना हमारे बापू महात्मा गांधी ने की थी और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने जिन्हें साकार करने का प्रयास किया था, वह अब भी अधूरा है। ग्राम स्वराज एक कोरी कल्पना रह गई है। सत्ता का विकेन्द्रीकरण की जगह केन्द्रीकरण हो रहा है। पंचायत प्रतिनिधि अपने आप को ठगा सा महसूस करते हैं। रिसर्च विभाग द्वारा तैयार किया गए दस्तावेज पार्टी पूरे राज्य के गाँव गाँव में पहुँचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह मानना है कि जो निर्णय जिस वर्ग को प्रभावित करे, वह निर्णय उसी स्तर पर लिया जाना चाहिए। लेकिन वास्तव में हो कुछ और रहा है। सारे निर्णय दिल्ली या पटना के स्तर पर होते हैं और उसे पंचायत प्रतिनिधियों पर थोप दिया जाता है। सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया को सामाजिक समता से जोड़कर उसमें महिला, दलित, आदिवासी आरक्षण से जोड़ कर देखा जाना चाहिये। दल के कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किय कि वे इस पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग लें तथा सही उम्मीदवार को विजय बनानें की पहल करें। इसबार सभी चार महत्वपूर्ण पदों पर ईवीएम के माध्यम से मतदान होना है। यह उन अनुचित व्यवहारों की ओर संकेत करता है जो हो सकते हैं और व्यापक रूप से मतदाता की पसंद को प्रभावित करेंगे। इस संबंध में उच्च न्यायलय में याचिका दायर की गई हैं, निर्णय कि प्रतीक्षा है। 8 अक्टूबर 2013 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला (2013 का सिविल अपील संख्या 9093) भी चुनाव प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ईवीएम के साथ वीवीपैट को शामिल करने का आदेश देता है। यह मतदाताओं को उनके सही उम्मीदवार को दिए गए वोट के बारे में एक प्रमाण भी सुनिश्चित करेगा। लेकिन बिहार पंचायत चुनाव में वीवीपीएटी का उपयोग न होना संदेहास्पद है। ज़िला अध्यक्ष परवेज़ जमाल ने कहा कि इस दस्तावेज में हमारा प्रयास यह दर्शाने का रहा है कि किस तरह से सोलह साल में वर्तमान सरकार ने विकेंद्रीकरण के नाम पर तबाही को अंजाम दिया है। गांधी जी के  स्वशासन की कल्पना सिर्फ कोरी कल्पना ही रह गई है, क्योंकि उनका मानना था की सुशासन कभी भी स्वशासन के बिना आ नहीं सकता है। यह सुशासन नहीं कुशासन है, जो हर चीज को लाभ की दृष्टि से देखती है। पंचायत हामारी बुनियाद है, जो खोखली होती जा रही है। बिहार पंचायत राज अधिनियम, 1993 को 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के आधार पर पारित किया गया था। जिला, मध्यवर्ती और ग्राम स्तर पर पंचायतों के गठन को स्वशासन की संस्थाओं के रूप में अनिवार्य करता है और सामाजिक न्याय और आर्थिक विकास के लिए कार्यक्रमों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने के लिए शक्तियों और जिम्मेदारियों के बंदोबस्त का प्रावधान करता है। पर बिहार में क्या यह हो रहा है? यह सबको मालूम है लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष अभयानंद झा, नगर अध्यक्ष सौरभ पारिख, रवीन्द्र यादव, सोईन अंसारी, महिला उपाध्यक्ष सुनंदा रक्षित, इंटक के प्रदेश महासचिव, ओमप्रकाश उपाध्याय, विनय कुमार मिश्रा, रिसर्च विभाग के क्षेत्रिय कोऑर्डिनेटर, एन पी सिंह, अम्बर इमाम, विजय सिंह कुशवाहा, प्रपुण प्रताप यादव, राजेश वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, भानू प्रताप, अक्षय झा आदि उपस्थित रहे।

Jamtara News:पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 202 जयंती मनाने की तैयारी

Posted: 25 Sep 2021 05:02 AM PDT

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।जामताड़ा : रविवार को पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 202 जयंती मनाने की तैयारी को लेकर शनिवार को संत एंथोनी स्कूल कायस्थ पाड़ा परिसर में भारत ज्ञान विज्ञान समिति कि बैठक हुई। बैठक में बांग्ला भाषा के आदि गुरु पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 202 वा जयंती को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 26 सितंबर, 2021 (रविवार )को उनके जन्म दिवस के अवसर पर संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा प्रांगण से विद्यासागर की कर्मभूमि नंदनकानन कर्माटांड़ तक कोविड19 नियमों का पालन करते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इस रैली में झारखंड के 24 जिलों से ज्ञान विज्ञान समिति के कार्यकर्ता भाग लेंगे और विद्यासागर के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए गांव-गांव भ्रमण करेंगे। जामताड़ा तथा कर्माटांड़ प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक शिक्षण केंद्र खोलने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। उनके जन्मदिन के अवसर पर रन फॉर यूनिटी में दौड़ कार्यक्रम का आयोजन होगा। जो रविवार को सेंट एंथोनी विद्यालय जामताड़ा प्रांगण से सुबह 6:30 बजे प्रारंभ होगी जिसमें खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवम अभिभावक उपस्थित रहेंगे। रैली पूर्वाहन 11:30 बजे विद्यासागर लाइब्रेरी, कायस्थपाड़ा प्रांगण से निकाली जाएगी। तत्पश्चात नंदनकानन में विद्यासागर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद वहां से रैली पुनः विद्यासागर लाइब्रेरी प्रांगण में पहुंचेगी, विद्यासागर लाइब्रेरी में सभी बांग्ला भाषा भाषी के साथ हिंदी एवं अन्य भाषा वासियों की उपस्थिति में संत एंथोनी स्कूल ऑडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय आज के संदर्भ में विद्यासागर की प्रसंगिकता के ऊपर व्याख्या की जाएगी। कार्यक्रम में वीजीवीएस झारखंड के राष्ट्रीय महासचिव  डॉ काशीनाथ चटर्जी, राज्य महासचिव विश्वनाथ सिंह, राज्य अध्यक्ष शिव शंकर, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संजीत भंडारी आदि उपस्थित रहेंगे। जामताड़ा जिला वीजीवीएस की ओर से अध्यक्ष चंडी दास पुरी, सचिव डीडी भंडारी उपाध्यक्ष कंचन गोपाल मंडल के अलावा अन्य उपस्थित रहेंगे। आज की बैठक में ज्ञान-विज्ञान के सदस्य तथा संत एंथोनी विद्यालय के निर्देशक डॉ चंचल भंडारी, शिक्षक उत्पल मंडल,लारेब खान,निवास कुमार, अनिश रंजन, समीर दत्ता, रोबिन सेन उपस्थित थे।

Jamtara News:उज्जैन में प्रस्तावित राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता में खेल प्रदर्शन करने को जामताड़ा से आठ खिलाड़ी का जत्था रवाना

Posted: 25 Sep 2021 04:33 AM PDT

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा।आगामी 26 से 30 सितंबर तक मध्य प्रदेश उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर मैदान में प्रस्तावित 33 वीं सब जूनियर , 36 वीं जूनियर एवं सीनियर बालक बालिका मलखंभ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में  जामताड़ा के आठ खिलाड़ी झारखंड राज्य टीम से प्रतिनिधित्व करेंगे। जूनियर बालिका वर्ग में सेन्हा दास , दिया दत्ता । सब जूनियर बालक वर्ग में उमेश कु. यादव ,सोमनाथ दत्ता , विकास दास, कुमार युवराज , शिवराम मुर्मू , प्रीतम दास ने विगत 17 एवं 18 सितंबर को रांची में आयोजित आठवीं राज्य स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन कर  राज्य टीम में जगह बनाए थे। इन खिलाड़ियों के साथ झारखंड मलखंभ टीम के कोच रविंद्र  सुमन एवं झारखंड टीम के प्रबंधक  भास्कर चांद को नियुक्त किये जाने पर जामताड़ा जिला मलखंभ संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है। इस बात की जानकारी जामताड़ा जिला मलखंभ संघ के सचिव परिणीता सिंह ने  बताया कि प्रथम बार जामताड़ा जिला से मलखंभ खेल के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आठ खिलाड़ी का चयन हुआ है जो जामताड़ा वासी के लिए गर्व का विषय है , मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि यह खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आने वाले समय में मलखंभ खेल के क्षेत्र में जामताड़ा में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने की खुशी में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मलखंभ खिलाड़ियों के लिए बधाई एवं शुभकामना दी साथ में बेहतर प्रदर्शन के लिए मंगलकामना किया। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष दीपक दुबे , सुजाता सिंह, सूरज पासवान , नितेश सेन, राहुल सिंह, संजीव सेन, अजय चांद , कंचन दत्ता आदि शामिल थे।

Post Bottom Ad

Pages