Uttarakhand News |
- देहरादून : कौन है वो रिटायर्ड नौकरशाह, जिस पर हरीश रावत ने लगाया उगाही का आरोप
- उत्तराखंड : रेखा आर्य ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी, अधिकारियों के रवैये पर जताई नाराजगी
- सिद्धार्थ शुक्ला का ये थी आखिरी इंस्टाग्राम और ट्विटर पोस्ट, आने वाली थी ये सीरीज
- उत्तराखंड : डायट-डीएलएड प्रशिक्षितों का अनशन स्थगित, जारी रहेगा धरना
- सलमान खान के ‘जीने के हैं चार दिन’ वाले टॉवल की हुई नीलामी, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- नैनीताल : मृतक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी की बढ़ी मुश्किलें, अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
- उत्तराखंड: राजधानी में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, एक और में पुष्टि, अब तक इतने मामले
- टूट गई सिडनाज की जोड़ी, आखिरी बार बिग बॉस में ही दिखे थे दोनों, सदमे में यार-दोस्त
- मस्ती करना पड़ा भारी, स्वीमिंग पूल में दिया धक्का, डूबने से पर्यटक की मौत
- उत्तराखंड: चरवाहे का शव लेकर वापस लौटी SDRF, सभी ग्रामीण भी सुरक्षित
- उत्तराखंड: शराब और स्मैक बेचने का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हमला, कई घायल
- पत्रकार और पूर्व सांसद चंदन मित्रा का निधन
- यहां रातों-रात चमकी मछुआरों की किस्मत, फंसी 157 मछलियां, कमाए इतने करोड़
- 10 हजार के इनामी बदमाश को SOG ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा
- ठगी के आरोपी की हिमायत में भाजपा कार्यकर्ता, छुड़ाने के लिए कोतवाली में धरने पर बैठे
- देश में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 47 हजार से अधिक नए मामले, 509 मौतें
- बड़ी खबर: बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
- उत्तराखंड: श्मशान घाट में अपनों के इंतजार में अस्थि कलश, लेने नहीं पहुंचे लोग
देहरादून : कौन है वो रिटायर्ड नौकरशाह, जिस पर हरीश रावत ने लगाया उगाही का आरोप Posted: 02 Sep 2021 03:40 AM PDT देहरादून : उत्तराखंड की नौकरशाहों पर हरीश रावत ने सवाल खड़े किए हैं. बता दें कि इस बार हरीश रावत ने सरकार के साथ नौकर शाहों पर हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हरदा ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है और एक पूर्व अधिकारी पर उगाही करने का आरोप लगाया है। हरीश रावत की पोस्ट हरीश रावत ने लिखा कि चंडीगढ़ में हूंँ, आज सुबह बहुत जल्दी आंख खुल गई थी। मन में बहुत सारे अच्छे और आशंकित करने वाले, दोनों |
उत्तराखंड : रेखा आर्य ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी, अधिकारियों के रवैये पर जताई नाराजगी Posted: 02 Sep 2021 02:41 AM PDT देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने एक बार फिर अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अधिकारियों की शिकायत की है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अन्तर्गत ऐसे गरीब बच्चों और बेसहारों को वात्सल्य का सहारा दिये जाने के उद्देश्य से उनके भरण-पोषण, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं दिये जाने को लेकर बैठक हुई थी। बैठक में मुफ्त राशन वितरित किये जाने पर भी कैबिनेट में |
सिद्धार्थ शुक्ला का ये थी आखिरी इंस्टाग्राम और ट्विटर पोस्ट, आने वाली थी ये सीरीज Posted: 02 Sep 2021 02:41 AM PDT बिग बॉस 14 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का आज 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। इससे पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके फैंस हैरान हैं कि आखिर अचानक इतने हट्टे कट्टे इंसान कैसे इस दुनिया को छोड़कर जा सकता है। उनके जानने वालों और फैंस को गहर सदमा लगा है। उन्हें आखिरी बार एकता कपूर की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में देखा गया थे. उन्हें आखिरी बार एकता कपूर की वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 |
उत्तराखंड : डायट-डीएलएड प्रशिक्षितों का अनशन स्थगित, जारी रहेगा धरना Posted: 02 Sep 2021 02:40 AM PDT देहरादून: पिछले कई दिनों से नियुक्ति की मांग कर रहे डायट और डीएलएड प्रशिक्षितों ने कोर्ट के फैसले के बाद क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया है। लेकिन, नियुक्ति पत्र मिलने तक धरना जारी रहेगा। प्राथमिक शिक्षक भर्ती को पूरा कराने के लिए डायट-डीएलएड प्रशिक्षित 6 अगस्त से आंदोलन कर रहे थे। कोर्ट से लंबित भर्ती प्रकिया को शुरू कराने के आदेश दिए जाने के बाद उनको राहत मिली है। डायट-डीएलएड प्रशिक्षितों ने शिक्षा |
सलमान खान के ‘जीने के हैं चार दिन’ वाले टॉवल की हुई नीलामी, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप Posted: 02 Sep 2021 02:40 AM PDT बॉलीवुड के दबंग खान सुपरस्टार सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी फिल्में सुपर हिट जाती है। सलमान खान का 'मुझसे शादी करोगी' फिल्म का गाना अभी तक फेमस है। इस गाने में उन्होंने टॉवल लेकर जो स्टेप किया था वह खूब चर्चा में आया था और आज भी ये गाना कई जगहों पर बजता है और सलमान खान कई बार इस गाने में डांस करते दिखे। सलमान अभी तक कई अवॉर्ड शोज और बिग बॉस में ये स्टेप करते रहे हैं। इस गाने |
नैनीताल : मृतक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी की बढ़ी मुश्किलें, अग्रिम जमानत अर्जी खारिज Posted: 02 Sep 2021 02:40 AM PDT नैनीताल : जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र जोशी की कोर्ट ने पुलिस कांस्टेबल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपित मृत की पत्नी राधिका की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। मृतक की बहन ने भाई की पत्नी पर भाई को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और साथ ही किसी प्रोफेसर से लगातार सम्पर्क में रहने का आरोप लगाया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मृतक की पत्नी पति के खिलाफ पुलिस के उच्चाधिकारियों और |
उत्तराखंड: राजधानी में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, एक और में पुष्टि, अब तक इतने मामले Posted: 02 Sep 2021 02:40 AM PDT देहरादून: कोरोना के साथ डेंगू भी तेजी से बढ़ने लगा है। राजधानी देहरादून में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ने लगे हैं। अब तक देहरादून में डेंगू के 12 मरीज सामने आ चुके हैं। इंद्रानगर में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी मरीज देहरादून शहर और उसके आसपास के सटे क्षेत्रों से हैं। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि जहां यह मरीज मिली है, |
टूट गई सिडनाज की जोड़ी, आखिरी बार बिग बॉस में ही दिखे थे दोनों, सदमे में यार-दोस्त Posted: 02 Sep 2021 02:40 AM PDT बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई है। इस खबर से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। शुक्ला के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। महज 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने का कारण सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ की मौत ने इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दिया है। उनकी बेस्ट फ्रेंड शहनाज गिल गहरे सदमे में हैं। आज फैंस में शोक की लहर है। सिडनाज की जोड़ी आज टूट गई। फिर |
मस्ती करना पड़ा भारी, स्वीमिंग पूल में दिया धक्का, डूबने से पर्यटक की मौत Posted: 02 Sep 2021 12:41 AM PDT ऋषिकेश : उत्तराखंड में बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ गया है जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को अलर्ट किया गया है कि गंगा के पास ना जाएं। बता दें कि नदी में नहाने के दौरान डूबकर अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। डूबने से मौते के मामले लगातार उत्तराखंड से सामने आ रहे हैं। ताजा मामला तपोवन के एक होटल का है जहां स्वीमिंग पूल में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। थाना |
उत्तराखंड: चरवाहे का शव लेकर वापस लौटी SDRF, सभी ग्रामीण भी सुरक्षित Posted: 02 Sep 2021 12:41 AM PDT मोरी : SDRF बड़कोट टीम को मोरी ब्लॉक फिताड़ी गांव के जंगलों से लगे बुग्याल में भेड़ पालक की मौत की सूचना मिली थी। यह भी बताया गया था कि गांव के 12 लोग लापता हो गए हैं। सूचना पर SDRF की टीम गांव पहुंची और डेड बॉडी लेने बुग्याल गई। जहां से SDRF की टीम डेड बॉडी वापस गांव लाई। साथ ही सभी ग्रामीणों को भी सुरक्षित वापस गांव पहुंचाया। मोरी तहसील के फिताड़ी गांव में बकरियां चराने वाले भेड़ पालक की 2 दिन |
उत्तराखंड: शराब और स्मैक बेचने का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर हमला, कई घायल Posted: 02 Sep 2021 12:41 AM PDT दिनेशपुर: दिनेशपुर पुलिस नशा तस्करी को रोकने के दावे जरूर करती है, लेकिन थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्मैक और शराब खुलेआम बेची जा रही है। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो कच्ची शराब बिक्री करने वालों ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई। दुर्गापुर गांव में पिछले कई महीने से कच्ची शराब और समैक तस्करी हो रही है। गांव वालों ने इसका विरोध किया। |
पत्रकार और पूर्व सांसद चंदन मित्रा का निधन Posted: 02 Sep 2021 12:41 AM PDT पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने पत्रकार चंदन मित्रा का निधन हो गया है। चंदन मित्रा Pioneer News Paper के एडिटर इन चीफ और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। पूर्व राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा के निधन की जानकारी उनके बेटे कुशन मित्रा ने दी। चंदन मित्रा दो बार राज्यसभा सांसद रहे थे। पहली बार वह अगस्त 2003 से अगस्त 2009 तक राज्यसभा सांसद रहे। फिर भारतीय जनता पार्टी ने 2010 में उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा |
यहां रातों-रात चमकी मछुआरों की किस्मत, फंसी 157 मछलियां, कमाए इतने करोड़ Posted: 02 Sep 2021 12:41 AM PDT मुंबई: पालघर जिले में रहने वाले मछुआरों की किस्मत ने रातोंरात करवट बदली और एक विशेष प्रकार की मछलियां पकड़कर वे करोड़पति बन गए। पालघर जिले के मुरबे गांव के मछुआरा चंद्रकांत तरे अपने आठ सहयोगियों के साथ मछली पकड़ने समुद्र में गए थे। 28 अगस्त की रात उनके जाल में एक-दो नहीं, बल्कि 157 घोल मछलियां फंस गई। इस एक मछली की कीमत बाजार में 85 हजार रुपये होती है। चंद्रकांत की टीम से यूपी और बिहार से आए |
10 हजार के इनामी बदमाश को SOG ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा Posted: 02 Sep 2021 12:41 AM PDT खटीमा – खटीमा पुलिस को 10 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि इस मामले का खुलासा उधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने किया हैष 10 हजार के इनामी बदमाश के पकड़े जाने के मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि 2005 में अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में सितारगंज जेल में सजा काट रहा सुशील विश्वास वहां से 2017 में फरार हो गया था। आरोपी को एस ओ जी की |
ठगी के आरोपी की हिमायत में भाजपा कार्यकर्ता, छुड़ाने के लिए कोतवाली में धरने पर बैठे Posted: 01 Sep 2021 11:40 PM PDT रुड़की : ठगी के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आरोपित व्यक्ति को छुड़ाने के लिए मंगलौर कोतवाली के गेट पर धरना देकर बैठ गए हैं। आपको बता दें कि कल लाल बाड़ा मंगलौर निवासी बबीता सैनी ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज मंगलौर कोतवाली में कराई थी। पांचों अभियुक्तों में से एक अभियुक्त अमित सैनी को आज पुलिस द्वारा उठा लिया गया। जैसे ही अभियुक्त को उठाकर कोतवाली लाया गया, उसके कुछ देर |
देश में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, 47 हजार से अधिक नए मामले, 509 मौतें Posted: 01 Sep 2021 11:40 PM PDT भारत ने गुरुवार को दैनिक कोरोना वायरस मामलों और मौतों में तेज वृद्धि देखी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 47,092 नए मामले आए और 509 मौतें हुईं, जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 32,803 मामले और 173 मौतें शामिल हैं। हालांकि, देश में बुधवार को 41,965 और 460 मौतें हुईं। इसके साथ, भारत का कोविड-19 केसलोड बढ़कर 3,28,57,937 हो गया है। वर्तमान |
बड़ी खबर: बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन Posted: 01 Sep 2021 11:40 PM PDT मुंबई: मुंबई से बुरी खबर आ रही है। बिग बॉस के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है. मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है. अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है. मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की |
उत्तराखंड: श्मशान घाट में अपनों के इंतजार में अस्थि कलश, लेने नहीं पहुंचे लोग Posted: 01 Sep 2021 11:40 PM PDT हल्द्वानी (योगेश शर्मा): कोरोना की दूसरी लहर में देश के हालात बहुत बुरे थे। उत्तराखंड राज्य में भी भयावह स्थिति देखने को मिली थी। हालात ऐसे हो गए थे कि श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार के लिए लोगों को लाइनें लगानी पड़ी थी। हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को आत्मा की शांति के लिए सबसे बड़ा माना जाता है। अस्थि विसर्जन हरिद्वार में किया जाता है, लेकिन ये हल्द्वानी के राजपुरा श्मशान घाट में |
You are subscribed to email updates from Uttarakhand News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States |