Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 18, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


MPPEB NEWS- पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 जनवरी में होगी या नहीं, पढ़िए

Posted: 18 Nov 2021 08:54 PM PST

भोपाल
। Madhya Pradesh Professional Exa7mination Board द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट के लिए आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 की तारीख आज तक घोषित नहीं हुई है। एमपीपीईबी के परीक्षा कैलेंडर में 8 जनवरी 2022 संभावित तारीख दी गई है। इस हिसाब से परीक्षा के लिए सिर्फ 60 दिन भी नहीं बचे, परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो जाना चाहिए था।

मध्यप्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा पिछले 4 साल से आयोजित नहीं की गई है जबकि इसे हर साल आयोजित किया जाना था। इसी के चलते अभ्यर्थी आयु सीमा 33 से बढ़ाकर 37 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल इसकी आयु 33 वर्ष ही है। स्थिति यह है कि बड़ी संख्या में छात्र भर्ती परीक्षा ना होने की वजह से ओवरेज हो चुके हैं। गौरतलब है कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी गड़बड़ी मिलने के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित तीन परीक्षाएं निरस्त कर दी थीं। इस परीक्षा को पीईबी ने प्राइवेट एजेंसी NSEIT से करवाया था। 

सनद रहे की इस एजेंसी को 2017 में यूपी पुलिस की एसआई चयन परीक्षा में गड़बड़ी किए जाने पर ब्लैक लिस्ट किया गया था। बावजूद इसके मध्यप्रदेश में इस एजेंसी को काम दिया गया और एक बार फिर गड़बड़ी हो गई। व्यवसायिक परीक्षा मंडल के सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 11 दिसंबर को हो सकती है। वहीं संयुक्त भर्ती परीक्षा 17 से 19 दिसंबर को हो सकती है। समूह 5 भर्ती परीक्षा 23 से 24 दिसंबर को होना प्रस्तावित है। मध्य प्रदेश प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित खबरों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें।

पेड़ों की पत्तियों में धारियां क्यों पाई जाती हैं, कोई इंपॉर्टेंस है या बस डिजाइन- GK in Hindi

Posted: 18 Nov 2021 08:14 PM PST

Why plant leaves have Lines or Veins 

आपने अक्सर देखा होगा पेड़ पौधों की पत्तियों पर लाइनें यानी धारियां पाई जाती हैं। फिर किसी भी प्रजाति का हो और पत्तियों का आकार कैसा भी क्यों ना हो लेकिन उसमें धारियां जरूर होती हैं। सवाल यह है कि पेड़ों की पत्तियों में विशेष प्रकार की धारियां क्यों होती हैं। इनका कोई इंपॉर्टेंस भी है या फिर बस एक डिजाइन है। आइए पढ़ते हैं:-

पेड़ पौधों में पोषण की प्रक्रिया

पेड़ पौधों की पत्तियों की पत्तियों को "किचन ऑफ द प्लांट"  कहा जाता है। यानी यहां पर पेड़ पौधों का खाना बनता है परंतु क्या आप जानते हैं कि यहां बना हुआ खाना किस प्रकार से पेड़ पौधे के प्रत्येक भाग तक पहुंचता होगा। यानी खाना तो बन जाता है लेकिन उसे सर्व कैसे किया जाता है। तो चलिये लगे हाथ आज यह भी समझ लेते हैं। 

पेड़ की पत्तियों में पाई जाने वाली धारियों या लाइनों से क्या होता है

जिस प्रकार हमारे शरीर के प्रत्येक भाग तक ब्लड या रक्त को पहुंचाने के लिए धमनियाँ एवं शिराएं (Arteries  and Veins) पाई जाती हैं। ठीक उसी प्रकार पेड़ पौधों की पत्तियों में शिराएं (Veins) पाई जाती हैं। ये शिरायें पौधे के प्रत्येक भाग तक भोज्य पदार्थ को पहुंचाने का कार्य करती हैं। इनमें एक मुख्य शिरा होती है, जोकि बहुत सारी शाखाओं में बंटी होती है। यह शिराएँ, पत्तियों में एक विशेष क्रम में व्यवस्थित होती हैं जिसे शिराविन्यास (Venation) कहा जाता है। यह शिराएं मुख्य रूप से दो प्रकार से व्यवस्थित होती हैं, जालीकावत (Reticulate)  जैसे आम, नीम आदि एवं समानांतर (Parellel) जैसे- केला आदि।

शिराएं किससे बनी होती हैं- Veins are made up of ? 

यह शिरायें एक विशेष प्रकार के ऊतक (Tissue) से बनी होती हैं जिसे फ्लॉयम (Phloem) कहते हैं यही उत्तक शरीर के प्रत्येक भाग तक भोज्य पदार्थों का संवहन करता है। जबकि पौधों की जड़ों से पत्तियों तक पानी पहुंचाने का कार्य जाइलम (Xylem) करता है। इन दोनों ऊतकों के कार्यों को याद रखने की आसान सी ट्रिक है:-
जायलम (Xylem) - जल का संवहन करता है।
फ्लॉयम (Phloem)- फूड का संवहन करता है।
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

गाय को घास खिलाने जनता से TAX वसूला जाएगा- MP NEWS

Posted: 18 Nov 2021 03:28 PM PST

भोपाल
। गाय को घास खिलाना या गाय को भोजन कराना मध्य प्रदेश की संस्कृति में धार्मिक कार्य माना जाता है। शास्त्रों में इसके लिए दान का प्रावधान है परंतु शिवराज सिंह चौहान सरकार ने गाय को घास खिलाने के नाम पर जनता से टैक्स वसूलने की तैयारी कर ली है।

कमलनाथ ने ₹20 दिए थे, शिवराज सिंह 1.60 रुपए दे रहे हैं 

मध्य प्रदेश में वर्तमान में करीब 1300 गोशालाएं हैं, जिनमें 1.80 लाख गायों को रखा गया है। कमलनाथ सरकार ने बजट में प्रति गाय 20 रुपए का आवंटन किया था। पिछले वित्तीय वर्ष में पशुपालन विभाग का बजट 132 करोड़ रुपए रखा था, जबकि 2020-21 में बजट को घटाकर मात्र 11 करोड़ रुपए कर दिया गया। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने गाय की सेवा के लिए बजट में 90% की कटौती कर दी। अब एक गाय के पालन पोषण एवं भोजन के लिए ₹20 की जगह ₹1.60 दिया जाता है। 

सरकार गौशालाओं का संचालन नहीं करेगी: मुख्यमंत्री ने कहा 

गुरुवार को मध्य प्रदेश गो-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की समीक्षा बैठक के दाैरान अफसरों को निर्देश दिए कि प्रदेश में गो-शालाओं के विकास के लिए स्वयंसेवी संगठनों को कार्य दिया जाए। स्वयंसेवी संगठन सेवाभाव रखकर गो-शालाओं को अच्छी तरह विकसित कर सकते हैं। उन्होंने अशासकीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित गो-शालाओं को अनुदान देने तथा प्रदेश की 6 गो-शालाओं को प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- कोर्ट में दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने जहर खाया

Posted: 18 Nov 2021 03:14 PM PST

जबलपुर
। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 20 वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित लड़की ने जहर खा लिया। युवती का आरोप है कि उसे झूठे प्यार के जाल में फंसा कर वीडियो बनाया और ब्लैकमेल किया गया। अब आरोपी के परिवार वाले उस पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। लड़की को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। समाचार लिखे जाने तक दबाव बनाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई थी।

अधारताल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली युवती से कुछ समय पहले सहेली की बर्थडे में आरोपी नसीम से मुलाकात हुई थी। नसीम ने अपना नाम अंकित ठाकुर बताया था। दोनों में दोस्ती हुई। आरोप है कि नसीम ने युवती को झूठे प्यार के जाल में फंसा कर संबंध बनाए और लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया गया।

लड़की का आरोप है कि पहले से शादीशुदा नसीम ने मौलवी को बुलाकर उसे कलमा पढ़ने के लिए बाध्य किया। 25 दिन पहले आधार ताल पुलिस थाने में लड़की ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

गुरुवार को आरोपी की कोर्ट में पेशी थी। युवती के मुताबिक आरोपी के घरवाले उस पर केस वापस लेने का दबाव डाल रहे थे। उसे लगातार धमकी दी जा रही थी। परेशान होकर वह कोर्ट पहुंची और बड़ी संख्या में नींद की गोली खा लीं। युवती के साथ उसकी सहेली भी थी। हालत बिगड़ने पर वह उसे लेकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंची।

इसकी खबर एसपी को मिली, तो उन्होंने ओमती पुलिस को जांच के निर्देश दिए। महिला एसआई ने विक्टोरिया पहुंच कर युवती का बयान दर्ज किए। पुलिस ने प्रकरण से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मामला जांच में लिया है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें

MP government holiday 2022 calendar- मध्य प्रदेश सरकारी छुट्टियां 2022 कैलेंडर

Posted: 18 Nov 2021 03:05 PM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 2022 के लिए शासकीय अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश राजपत्र में दिनांक 16 नवंबर 2021 को सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। 

मध्यप्रदेश शासकीय अवकाश का कैलेंडर 

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी बुधवार
संत रविदास जयंती 16 फरवरी बुधवार
महाशिवरात्रि 1 मार्च मंगलवार
होली 18 मार्च शुक्रवार
गुड़ी पड़वा चैती चांद 2 अप्रैल शनिवार 
महावीर जयंती, डॉ अंबेडकर जयंती एवं वैशाखी 14 अप्रैल गुरुवार 
गुड फ्राईडे 15 अप्रैल शुक्रवार 
परशुराम जयंती, ईद उल फितर 3 मई मंगलवार 
बुद्ध पूर्णिमा 16 मई सोमवार 
बिरसा मुंडा का शहीदी दिवस 9 जून गुरुवार 
मोहर्रम 9 अगस्त मंगलवार 
रक्षाबंधन 11 अगस्त गुरुवार 
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त सोमवार 
जन्माष्टमी 19 अगस्त शुक्रवार 
दशहरा (विजयदशमी) 5 अक्टूबर बुधवार 
मिलाद उन नबी 6 अक्टूबर शनिवार 
दीपावली 24 अक्टूबर सोमवार 
गुरु नानक जयंती 8 नवंबर मंगलवार 
बिरसा मुंडा जयंती 15 नवंबर मंगलवार 

श्री राम नवमी, ईद-उल-जुहा, गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती और क्रिसमस सभी रविवार के दिन है इसलिए इन दिनों में शासकीय अवकाश घोषित नहीं किए गए हैं। इसके अलावा ऐच्छिक अवकाश की लिस्ट में 60 विशेष जनों की लिस्ट जारी की गई है। जो त्यौहार एवं जयंती रविवार के दिन हैं उन्हें लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया madhya Pradesh news पर क्लिक करें

MP NEWS- प्राथमिक विद्यालय में दीवार गिरी, 4 बच्चे दबे, एक की मौत

Posted: 18 Nov 2021 08:15 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुरा गांव में प्राथमिक विद्यालय में पानी की टंकी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे में 4 बच्चे दब गए जिनमें से एक 8 वर्षीय मासूम लड़की की मृत्यु हो गई जबकि तीन लड़कियां गंभीर रूप से घायल हुई। यह टंकी 2 महीने पहले ही बनी थी। भ्रष्टाचार के कारण घटिया निर्माण हुआ।

ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार शाम करीब 5 बजे जाफरपुरा में 4 बच्चे पास ही स्थित हिंदी प्राथमिक शाला की पानी की टंकी से पानी पीने गए थे। इसी दौरान अचानक पानी की टंकी की दीवार गिर गई। चार लड़कियां दीवार के मलबे में दब गई। हादसे में आफरीन (8) पुत्र सत्तार की मौत हो गई, जबकि आलिया (8) ​​​​​​ पुत्री अकबर, तबस्सुम (8) पुत्री अकबर जुड़वां बहनें हैं। जोया पिता इब्राहिम 7 साल घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुरहानपुर में भ्रष्टाचार के कारण मासूम लड़की की मौत

स्कूल प्रभारी प्राचार्य मोहन सिंह चौहान ने बताया कि मैंं निर्वाचन संबंधित काम से बोदरली गया था। उस समय स्कूल में अतिथि शिक्षक सुरेश सातारकर मौजूद थे। प्याऊ का निर्माण दो महीने पहले ही हुआ था। गुरुवार शाम अचानक प्याऊ गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की टंकी के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ जिसके कारण घटिया निर्माण किया गया और यही घटिया निर्माण हादसे का कारण बना।

डीपीसी, बीआरसी जिला अस्पताल पहुंचे
सूचना मिलने पर डीपीसी रविंद्र महाजन, बीआरसी राजकुमार मंडलोई मौके पर पहुंचे। मामला भ्रष्टाचार के कारण 8 साल की लड़की की मृत्यु से जुड़ा है इसलिए अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर बच्चों को सरकारी अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया। डीपीसी रविंद्र महाजन ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है। रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP TEACHERS APPOINTMENT LIST- उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति आदेश

Posted: 18 Nov 2021 09:01 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। श्री अभय वर्मा आयुक्त लोक शिक्षण मध्य प्रदेश के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति आदेशों पर दिनांक 12 नवंबर 2021 अंकित है जो एमपी एजुकेशन के ऑफिशियल पोर्टल पर दिनांक 18 नवंबर 2021 को अपलोड किए गए। 

मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षकों के अपॉइंटमेंट ऑर्डर

प्रयोगशाला तकनीशियन, पटवारी, शिक्षक, पंचायत सचिव एवं 3 एएनएम सस्पेंड सस्पेंड- MP EMPLOYEE NEWS

Posted: 18 Nov 2021 09:03 PM PST

मुरैना में प्रयोगशाला तकनीशियन शशी बिरथरिया, चार्ज लेने से मना किया था

मुरैना। विगत दिवस जनसुनवाई के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री ईरविन रोबर्ट ने आवेदन प्रस्तुत किया कि मैं सेवानिवृत्त हो चुका हूं, फिर भी मेरा चार्ज लेकर अन्य किसी कर्मचारी को नहीं दिया गया है। इस पर कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन ने अप्रसन्नता व्यक्त की। इस पर शासकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य श्री डाबर का वेतन रोकन के निर्देश दिये थे।

पॉलीटेक्निक के प्राचार्य श्री डाबर ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री रोबर्ट के पेंशन प्रकरण निराकरण के लिये प्रयोगशाला तकनीशियन श्री शशी बिरथरिया को चार्ज लेने के निर्देश दिये थे। किन्तु बिरथरिया द्वारा आदेशों का पालन नहीं किया। इस पर प्रयोगशाला तकनीशियन शशी बिरथरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

श्योपुर में पटवारी ओमप्रकाश शाक्य सस्पेंड

श्योपुर। एसडीएम कराहल श्री विजेन्द्र सिंह यादव द्वारा तहसील कराहल हल्का बर्धाखुर्द में पदस्थ पटवारी श्री ओमप्रकाश शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार उक्त पटवारी पर कर्तव्य से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, बाढ़ से प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि की सूची उपलब्ध ना करानें एवं अभिलेख शुद्धीकरण पखवाडा की कार्यवाही नही करनें पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। 

दमोह में उच्च माध्यमिक शिक्षक श्यामाचरण खिरा निलंबित

दमोह। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा प्रस्तुत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्ताव के परिप्रेक्ष्य में कमिश्नर सागर संभाग मुकेश कुमार शुक्ला ने दमोह जिले के विकासखण्ड हटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिनौताकला के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्यामाचरण खिरा को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम तथा मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

छिंदवाड़ा में ग्राम पंचायत मोहगांव किशन के सचिव रिन्दुलाल धुर्वे सस्पेंड

छिन्दवाड़ा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण द्वारा वित्तीय अनियमितता  बरतने पर जिले की जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत मोहगांव किशन के सचिव श्री रिन्दुलाल धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कार्य सुचारू संपादन के लिये ग्राम पंचायत जम्बाकिराडी के सचिव श्री गुलाब सिंह ठाकुर को अपने कार्य के साथ ही ग्राम पंचायत मोहगांव किशन के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश भी जारी किये हैं।

अनुपपुर वैक्सीनेशन के लिए अनुपस्थित 3 एएनएम सस्पेंड

अनुपपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस.सी. राय द्वारा 17 नवंबर को कोविड-19 वैक्सीनेशन महा अभियान में ड्यूटी होने के पश्चात भी वैक्सीनेशन सेंटर में अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनहीनता एवं ड्यूटी के दौरान लापरवाही के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने पर विकासखण्ड अनूपपुर के उप स्वास्थ्य केन्द्र दैखल की एएनएम श्रीमती ऊषा प्रजापति, विकासखंड जैतहरी के उप स्वास्थ्य केन्द्र अमगवां में पदस्थ एएनएम श्रीमती राधा राठौर, विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के उप स्वास्थ्य केन्द्र नोनघटी में पदस्थ एएनएम श्रीमती सुधा श्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस.सी. राय ने जारी आदेश में कहा है कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा पूर्व में आदेश के पश्चात भी ऐसा कृत्य जानबूझकर किया गया, जो कि अत्यंत ही आपत्तिजनक एवं कर्मचारी आचरण संहिता 1965 के विरुद्ध होने पर संबंधितों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से संबंधित समाचारों के लिए कृपया Karmchari news MP पर क्लिक करें।

करंट से मौत के लिए कौन जिम्मेदार होगा, मृतक या बिजली कंपनी- Legal General Knowledge

Posted: 18 Nov 2021 01:35 PM PST

बिजली कंपनी अपनी सुविधा के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर बिजली के तारों का जाल बुन देती है। कई बार इसी प्रकार के बिजली के तारों के कारण इंसानों और जानवरों की मृत्यु तक हो जाती है। ऐसे मामलों में बिजली विभाग, बिजली कंपनी एवं संबंधित सरकारी कर्मचारियों द्वारा मौखिक रूप से यह साबित करने की कोशिश की जाती है कि यह एक दुर्घटना है और इसके लिए मृतक इंसान या जानवर जिम्मेदार है। 

दरअसल बड़ी ही चतुराई के साथ मुआवजे के दावे की संभावना को समाप्त करने की कोशिश की जाती है। मृतक के परिजन अथवा जानवर का पालक अपराध बोध से ग्रसित हो जाता है और मुआवजे के लिए दावा नहीं करता। आइए जानते हैं करंट से मौत के मामले में प्रतिकर के लिए कौन जवाबदार होगा। पढ़िए एक महत्वपूर्ण जजमेंट।

मुस्ताक अहमद बनाम जम्मू कश्मीर राज्य:- 

उक्त मामले में एक महिला सार्वजनिक मार्ग से जा रही थी रास्ते में एक 11kv बिजली के तार के सम्पर्क में आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया कि बिजली आपूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण घटी ऐसी घटनाएं, मृत्यु अनुच्छेद 21 (जीवन की स्वतंत्रता) का उल्लंघन था। बिजली आपूर्ति विभाग वादी को नुकसानी देने के लिए बाध्य होगा। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP TET VARG-3 Topic- बाल विकास की अवधारणा और प्रकार वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Posted: 18 Nov 2021 08:12 PM PST

Concept and Types of Child Development- objective type questions 

Q1 - बाल विकास कब से प्रारंभ होता है - child development starts from ? 
a)  जन्म से ( from birth ) 
b) जन्म के बाद ( after birth )  
c) जन्म से भी पहले ( before birth ) 
d)  जन्म भर ( lifelong ) 
Correct ans - c) जन्म से भी पहले (  before birth ) 

Q2 - एक बालक के विकास की प्रक्रिया में होने वाले परिवर्तन किस प्रकार के होते हैं - which type of changes take place in the development process of a child ? 
a)  निरंतर परिवर्तन ( continuous changes ) 
b)  क्रमिक परिवर्तन (  successive changes ) 
c)  प्रगतिशील परिवर्तन (  progressive changes ) 
d)  उपरोक्त सभी ( All the above) 
correct Ans - d)  उपरोक्त सभी ( All the above) 

Q3 - जब एक छोटा बच्चा छोटा बच्चा धीरे-धीरे बड़ा होता है और अपने होता है और अपने कामों को अपने आप करने लग जाता है , 
तो इसे क्या कहा जाता है  - When a kid grows up and do  his works without any help, what it is called? 
a) शारीरिक विकास  ( physical development) 
b) मानसिक विकास ( mental development ) 
c) स्वायत्तता ( Autonomy) 
d) उपरोक्त में से कोई नहीं ( none of the above ) 
Correct Answer - c) स्वायत्तता ( Autonomy) 

Q-4 एक बच्चा पहले पेट के बल रेंग - रेंग  की कोशिश करता है, फिर घुटनों के बल से चलता है और है और फिर बाद में खड़ा होकर चलने लगता है , यह विकास की कौन से परिवर्तन से परिवर्तन परिवर्तन को बताता है- A child crawls  on his stomach first, then crawls on knees and then  walks standing up, which type of developmental change it it shows ? 
a) प्रगतिशील  परिवर्तन ( progressive changes ) 
b) समयानुसार परिवर्तन ( timely changes ) 
c) विकासात्मक परिवर्तन ( developmental changes ) 
d) दिशाआत्मक परिवर्तन ( directional changes) 
Correct Ans - a) प्रगतिशील  परिवर्तन ( progressive changes ) 

Q-5 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है - which one of the following is correct ? 
 कथन 1) सिर्फ शारीरिक वृद्धि ही विकास है
Statement 1 ) only physical growth is development
कथन 2 ) विकास का अर्थ है  सर्वांगीण विकास
Statement 2 ) The Holistic development is development. 
a) सिर्फ कथन 1 सत्य है ( only statement 1 is correct) 
b) सिर्फ कथन 2 सत्य है ( only statement 2  is correct) 
c) कथन 1 व 2 दोनों सत्य हैं ( both statement 1 and 2 are correct ) 
d) कथन 1 व 2 दोनों असत्य  हैं ( both statement 1 and 2 are Incorrect ) 
Correct Ans - b) सिर्फ कथन 2 सत्य है ( only statement 2  is correct )

MP TET VARG-3 गत वर्षो में आए हुए प्रश्न - previous year questions

Q6 बालक का विकास किस पर निर्भर करता है - child development depends on what? 
a) सिर्फ  वृद्धि पर  ( only on growth ) 
b) उसके मनोशारीरिक विकास पर ( on psychophysical development) 
c) उसके संज्ञानात्मक विकास पर ( on cognitive development ) 
d) उसके सामाजिक विकास पर ( on social development ) 
Correct Answer - b) उसके मनोशारीरिक विकास पर ( on Psycho physical development) 

Q7-आपकी कक्षा का एक छात्र, राजू शारीरिक विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है , आपको विकास के निम्नलिखित में से किस आयाम मैं राजू के पिछड़ने की चिंता हो सकती है -  Suppose you are a a are a teacher, a student named Raju in your class 
Is very backward in all aspects , which can be the cause of his backwardness? 
Ans - a) सामाजिक विकास  ( social development) 
b ) संज्ञानात्मक विकास  ( cognitive development) 
c) मनोशारीरिक विकास ( psychophysical development ) 
d) चारित्रिक विकास ( character development) 
Correct answer c) मनोशारीरिक विकास ( psychophysical development) 

Q8 बाल विकास कैसा होता है- child development is ? 
a) मात्रात्मक ( quantitative ) 
b) गुणात्मक ( qualitative ) 
c) a व b दोनों ( a & b both) 
d) a व b  दोनों नहीं ( a & b both not)
Correct Answer c) a और b दोनों ( a & b both)

MP TET VARG-3 संबंधित व्याख्यान
अस्वीकरण: सभी व्याख्यान उम्मीदवारों को सुविधा के लिए सरल शब्दों में सहायता के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते एवं अनुशंसा करते हैं कि आधिकारिक अध्ययन सामग्री से मिलान अवश्य करें।

ये है कामयाबी को अपनी तरफ बुलाने का सीक्रेट - Goal Management

Posted: 18 Nov 2021 12:29 PM PST

शक्ति रावत।
आपने कभी सोचा है, कि आप ज्यादातर निराशा और नकारात्मकता से क्यों घिरे रहते हैं, ज्यादातर लोगों की एक शिकायत होती है, कि खुशी तो थोड़ी देर के लिए आती है, लेकिन परेशानियां पीछा नहीं छोड़तीं। दरअसल कुदरत का एक अहम नियम है जिसे मनसविद आकर्षण का नियम कहते हैं, आप जिस चीज या बात पर सबसे ज्यादा सोचते हैं, कुदरत वही चीज आपकी तरफ ज्यादा से ज्यादा मात्रा में भेजना शुरू कर देती है। 

जीवन पर यह नियम पूरी तरह से लागू है, लिहाजा इसका उपयोग अपने लक्ष्यों को साधने और जिंदगी की गुणवत्ता को बेहतर करने में भी किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं, कि गोल मैनेजमेंट में इस नियम का उपयोग कैसे किया जा सकता है, आप चाहें तो इसे जिंदगी की दूसरी चीजों पर भी लागू कर सकते हैं।

1- हमेशा बने रहें आशावादी-

आशावाद या सकारात्मक चिंतन को हमारी संस्कृति में हमेशा से बहुत महत्व दिया गया। उसके पीछे बड़ा कारण यही है, कि हम जो भी विचार सबसे ज्यादा करते हैं, वही कई गुना होकर हमारे पास वापस लौटता है, जैसे किसी ऊंचे पहाड़ पर हमारी भेजी गई आवाज। इसलिये बुरे से बुरे दौर में भी आशा मत छोडि़ये। आपने जो भी लक्ष्य अपने लिये तय किया है, उसको लेकर हमेशा आशावान रहिये। क्योंकि आपकी यही सोच आपको अपने गोल के ज्यादा से ज्यादा नजदीक पहुंचाने का काम करेगी। हालांकि यह काम आसान नहीं होता क्योंकि निराश होना हमारा स्वभाविक गुण है, लेकिन जो उम्मीद को नहीं छोड़ता उसी के साथ जीवन में चमत्कार होते हैं।

2- सोने से पहले हमेशा करें विजुअललाइजेशन

विश्व प्रिसिद्व किताब द सीक्रेट की लेखिका रान्डा बर्न कहतीं हैं, कि अगर आपने इस सवाल का जबाव खोज लिया है, कि आपको जीवन में क्या चाहिये। इसका मतलब है कि आपने अस्त्वि से वह चीज मांग ली है। अब ब्रंम्हाड़ आपकी मदद को तैयार है। आपका काम बस इतना है कि इसे साकार करने में जुट जाएं। अपने लक्ष्य के करीब जाना चाहते हैं या उसे जल्द पाना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले आंखे बंद करके उस सफलता को देखिये जो आप हासिल करना चाहते हैं। यह तस्वीर जितनी साफ होती जाएगी, आप गोल के उतने नजदीक होते जाएगें। 

3- बार-बार दोहरायें अपना लक्ष्य

मनसविद कहते हैं, कि आप जिस बात को जितनी बार दोहराते हैं, वह बात आपके अवचेतन में उतनी गहरी होती चली जाती है। अगर आप दुख और निराशा की बातें दोहराएंगे तो वह बढऩे लगेगी, और अगर सफलता की बातें तो दोहराएंगें तो सफलता। इसलिये दिन में दो-चार बार जो भविष्य में करना या बनना चाहते हैं, उसे मन में जरूर दोहरायें। यह मजाक नहीं दरअसल आप अपनी सफलता को आकर्षित कर रहे हैं। अपने लक्ष्य को कागज पर लिखें और उसे पढ़ें। 

4- लोगों को भी बतायें

कामयाबी को अपनी तरफ खींचने का यह भी एक अहम हिस्सा है कि जो भी आप बनना या करना चाहते हैं, उसे अपने करीबी लोगों को जरूर बतायें। सामान्य नियम है कि जीवन में आप जो पाना चाहते हैं, उसे देखना और बोलना शुरू कर दीजिये। जितनी बार आप अपने लक्ष्य को बोलकर या देखकर दोहराते हैं, मतलब आप सफलता हासिल करने के लिए ब्रम्हांड में उतना ही मजबूत सिंगनल भेज रहे हैं। - लेखक मोटीवेशन एंव लाइफ मैनेजमेंट स्पीकर हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति की नीति निर्धारित की- MP karmchari samachar

Posted: 18 Nov 2021 12:10 PM PST

नयी दिल्ली।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति की क्या नीति होगी, इसका निर्धारण कर दिया। उल्लेखनीय है कि अनुकंपा नियुक्ति की नीति को लेकर हमेशा विवाद होते हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब कई विवादों का निपटारा हो जाएगा।

बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में अपने निर्णय में कहा कि शासकीय कर्मचारी के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए वही नीति लागू होगी जो सरकारी कर्मचारी की मृत्यु दिनांक को लागू थी। यानी यदि शासकीय कर्मचारी के निधन की दिनांक को अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान था तो उसका आश्रित अनुकंपा नियुक्ति का अधिकारी होगा, फिर चाहे मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान खत्म क्यों ना कर दिया हो। 

मध्यप्रदेश शासन द्वारा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी। मामला टीकमगढ़ में एक चौकीदार के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शासन को आदेशित किया था कि उसे अनुकंपा नियुक्ति जाए। जबकि चौकीदार के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान नहीं था। अमृत कर्मचारी के आश्रित को अनुग्रह राशि दी जाती थी। इस प्रावधान के तहत चौकीदार के आश्रित को भी अनुग्रह राशि दी गई थी। बाद में नीति बदली और चौकीदार के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान हो गया। हाईकोर्ट ने नवीन प्रावधान के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के आदेश दिए थे।

नियुक्ति को रद्द करते हुए न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने उच्चतम न्यायालय के विभिन्न फैसलों का जिक्र किया और कहा, ''तय कानून के मुताबिक अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए मृतक कर्मचारी की मौत के समय जो नीति होगी उसी पर विचार होगा न कि उसके बाद की नीति पर विचार किया जाएगा। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से संबंधित समाचारों के लिए कृपया Karmchari news MP पर क्लिक करें।

रजा जींस का संचालक दोषमुक्त, पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था - INDORE NEWS

Posted: 18 Nov 2021 01:18 PM PST

इंदौर
। अपोलो टायर्स में रजा जींस के नाम से दुकान संचालित करने वाले मुजम्मिन पिता अब्दुल रजाक नूरन सुमान को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी इंदौर श्रीमती विनीता गुप्ता द्वारा दोष मुक्त घोषित किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने क्या मामला दर्ज किया था

एसपी पूर्व मोहम्मद यूसुफ कुरैशी (SP Mohammed Yusuf Qureshi) ने बताया था कि 30 मार्च 2019 शनिवार को अपोलो टॉवर के बेसमेंट में रजा जींस (Raza jeans) पर युवती ने एक टॉप पसंद किया और उसे ट्रायल रूम में पहनकर देखने लगी। फिटिंग गड़बड़ होने से उसने सहेली को फिटिंग चेक करने को कहा। दुकान संचालक मुजमीन पिता अब्दुल रजाक (33) (Mujmin father Abdul Razak) भी ट्रायल रूम में घुस आया। वह नाप लेने के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा उस समय अकेली होने से घबरा गई थी। उसने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह दुकान से चली गई लेकिन रात में उसने ये बात अपने भाई को बताई तो भाई रविवार को उसे लेकर अपोलो टॉवर पहुंचा। वह छेड़छाड़ करने वाले दुकान संचालक से बात कर रहा था तभी तुकोगंज पुलिस के बीट के जवान हेड काॅन्स्टेबल सुभाष और काॅन्स्टेबल संजीव और राहुल भी वहां से गुजरे और माजरा समझकर युवती से घटना के बारे में पूछा। युवती ने पुलिस को रोते हुए दुकान संचालक की हरकत बताई तो पुलिस जवानों ने टीआई तहजीब काजी (TI Tahajib Kazi) को घटना की जानकारी दी। इस पर काजी महिला कांस्टेबल मालती को साथ लेकर अपोलो टॉवर पहुंचे और यहां युवती से प्राथमिक पूछताछ के बाद दुकान संचालक को पकड़ लिया। पुलिस ने देर रात उसकी दुकान सील कर दी।

कोर्ट में क्या हुआ 

गवाही के दौरान छात्रा ने बताया कि उसकी दुकानदार के साथ बहस हो रही थी। वह आरोपी को जानती है और कपड़े फिटिंग कराने गई थी। छात्रा ने कहा कि मामूली विवाद होने के बाद उसने आरोपी के विरुद्ध तुकोगंज पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभियोजन द्वारा मामले की फरियादी छात्रा को पक्ष द्रोही घोषित किया गया एवं श्रीमती विनीता गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी इंदौर द्वारा आरोपी मुजम्मिन पिता अब्दुल रजाक नूरन सुमान को दोष मुक्त घोषित किया गया।

MP शिक्षक भर्ती- नियुक्ति के बाद हाई कोर्ट का स्टे, 27% ओबीसी आरक्षण विवाद

Posted: 18 Nov 2021 07:57 AM PST

जबलपुर
। उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में 27% ओबीसी एवं 10% EWS आरक्षण मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने नियुक्ति आदेश के पालन पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि मामले के निर्णय तक 14% आरक्षण के साथ नियुक्ति प्रदान करें।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमथ और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। हाई कोर्ट के सामने 27% ओबीसी आरक्षण के जितने भी मामले आए सब में अगली प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने उप चुनाव से पहले उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों की नियुक्ति प्रक्रिया में 27% ओबीसी और 10% EWS आरक्षण दे दिया। 

इसके खिलाफ राजस्थान निवासी याचिकाकर्ता प्रवल प्रताप सिंह सहित 11 अन्य ने अवमानना याचिका दाखिल की थी। इसमें कहा गया था कि जब हाईकोर्ट ने 27% ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा रखी है तो राज्य सरकार स्कूल शिक्षा विभाग की नियुक्तियों में आरक्षण कैसे दे सकती है। याचिकाकर्ता ने कहा था कि सामान्य प्रशासन विभाग ने महाधिवक्ता के अभिमत का हवाला देते हुए सर्कुलर जारी किया था। इसमें कहा गया था कि हाईकोर्ट ने जिन प्रकरणों में रोक लगाई है, उनके अलावा अन्य विभागों में 27% ओबीसी आरक्षण लागू किया जा सकता है। इस सर्कुलर के आधार पर लोक शिक्षण आयुक्त ने उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के चयन में 27% ओबीसी आरक्षण लागू कर अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील आदित्य संघी ने दलील दी कि इंदिरा साहनी केस व मराठा आरक्षण संबंधित केस में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया था कि कुल आरक्षण 50% से अधिक नहीं होना चाहिए। ओबीसी आरक्षण 27% तथा ईडब्ल्यूएस आरक्षण 10% लागू करने से कुल आरक्षण 73% हो जाएगा। इतना अधिक जातिगत आरक्षण नहीं दिया जा सकता। 

ओबीसी आरक्षण पर अंतिम सुनवाई 6 दिसंबर को

राज्य सरकार के 27% ओबीसी आरक्षण के खिलाफ हाईकोर्ट में आधा दर्जन से अधिक याचिकाएं दाखिल हुई थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा चुका है। राज्य सरकार ने रोक हटाने का आवेदन लगाया था, पर उसे भी हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। साथ ही अंतिम सुनवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई अब 6 दिसंबर को होगी।  

MP COLLEGE ADMISSION- टेक्निकल और प्रोफेशनल कोर्स के लिए CLC रजिस्ट्रेशन

Posted: 18 Nov 2021 07:14 AM PST

भोपाल
। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए AICTE नई दिल्ली द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्था स्तर की काउंसलिंग की समय सारणी जारी की गई है। 

प्रवेश के लिए विद्यार्थी इंजीनियरिंग डिप्लोमा, डिप्लोमा नॉन पीपीटी, डिप्लोमा अंबेडकर -एकलव्य योजना बेचलर आफ टेक्नोलॉजी, बी फार्मेसी, डी फार्मेसी, बीआर्क, फॉर्म डी, एकीकृत एमबीए, एकीकृत एमसीए, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एमटेक, एम-ई पूर्णकालिक, एम फार्मेसी, एमबीए पूर्णकालिक, एमसीए, एम आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए 22 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

संस्था स्तर की काउंसलिंग के लिए पंजीयन करा चुके अभ्यार्थी को इच्छुक संस्था में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वयं उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। मेरिट के अनुसार प्रवेश की कार्रवाई की जाएगी। प्रवेश निरस्त करने की सुविधा 29 नवंबर को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। 

रजिस्ट्रेशन 30 नवंबर को दोपहर 11 बजे तक किया जा सकेगा। विभाग की वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर प्रवेश नियम, विस्तृत समय सारणी, अभ्यर्थी मार्गदर्शिका, काउंसलिंग प्रक्रिया आदि की जानकारी उपलब्ध है।  मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा से जुड़े समाचारों के लिए कृपया mp college news पर क्लिक करें

MPPSC NEWS- रिजल्ट और नोटिफिकेशन के लिए फिर धरना दिया

Posted: 18 Nov 2021 06:49 AM PST

इंदौर
। MP Public Service Commission (MPPSC) Indore द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2019 और 2020 के रिजल्ट और 2021 के नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों ने आज फिर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया।

एमपीपीएससी उम्मीदवार खुले आसमान के नीचे धरना प्रदर्शन करते रहे

दरअसल, अभ्यर्थियों की मांग है कि एमपी पीएससी 2019 और 2020 का रिजल्ट घोषित किया जाए। 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया जाए। इसके साथ ही जो परीक्षा कोरोना काल में नहीं ली गई है उसकी उम्र सीमा में छूट दी जाए। उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थी काफी वक्त से रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे है। मगर, अभी तक उनका रिजल्ट जारी नहीं हो सका है। जिसे लेकर अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है।

इसे लेकर वे अभ्यर्थी पहले भी कई बार एमपी पीएससी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं। मगर, उस वक्त भी अभ्यर्थियों को जल्द रिजल्ट जारी करने का आश्वासन दिया गया था। अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। गुरुवार को अभ्यर्थी एमपी पीएससी ऑफिस के बाहर एकत्रित हुए। यहां मांगों को लेकर नारेबाजी की। हाथों में मांगों का बैनर-पोस्टर लेकर अभ्यर्थी ऑफिस के बाहर ही जमीन पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान अभ्यर्थी सांकेतिक फांसी के बैनर भी लेकर पहुंचे। बेरोजगार युवाओं का सांझा मंच के बैनर के तले अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

कमलनाथ ने जन्मदिन पर, ना आदिवासियों को कुछ दिया, ना ओबीसी को - MP NEWS

Posted: 18 Nov 2021 06:17 AM PST

भोपाल
। शायद पहली बार कमलनाथ अपने जन्मदिन के अवसर पर भोपाल में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच थे। पूरी उम्मीद थी कि आज कमलनाथ आदिवासियों को कोई बड़ा उपहार देंगे। इंतजार में सुबह से शाम हो गई। कमलनाथ के स्वागत से शुरू हुआ दिन कमलनाथ के स्वागत पर ही खत्म हो गया। उन्होंने ना तो आदिवासियों को कुछ दिया और ना ही पिछड़ा वर्ग को। 

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता को बेअसर करने का मौका था

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित किए गए जनजातीय गौरव दिवस समारोह की सफलता के बाद उम्मीद की जा रही थी कि कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद को छोड़ने का ऐलान करते हुए इस पर किसी जमीनी और योग्य व्यक्ति को नामांकित करेंगे। अनुमान लगाया गया था कि ऐसा करके हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह की सफलता को बेअसर कर देंगे, लेकिन कांग्रेस पार्टी के मैनेजमेंट गुरु ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।

कांग्रेस कार्यकारिणी में 27% ओबीसी आरक्षण का इंतजार था 

कमलनाथ मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के नेता बन गए हैं। यह जानते हुए कि निर्णय में जोखिम है, उन्होंने शासकीय सेवाओं में 27% ओबीसी आरक्षण का प्रावधान किया। मामला हाईकोर्ट में अटक गया। जिन 14% OBC को नौकरी मिलने वाली थी वह भी स्थगित हो गई। उम्मीद थी कि पिछड़ा वर्ग के साथ न्याय करते हुए कांग्रेस की कार्यकारिणी में 27% ओबीसी आरक्षण का ऐलान करेंगे। अरुण यादव ने एक आवाज पर टिकट की दावेदारी त्याग दी थी। अनुमान था कि आज उन्हें उपकृत किया जाएगा, लेकिन दिन भर में कोई ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं निकली।  

पुरानी परंपरा है, बड़े लोग जन्मदिन पर बांटते हैं

कमलनाथ खुद को कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा नेता कहलाना पसंद करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर हैं परंतु अपने नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री पढ़ना पसंद करते हैं। कार्यक्रमों में कमलनाथ के लिए शाही कुर्सी का इंतजाम किया जाता है। उनके नजदीकी लोगों उन्हें विशेष प्रकार के सम्मान सूचक संबोधन से संबोधित करते हैं। भारत की पुरानी परंपरा है। बड़े लोग अपने जन्मदिन के अवसर पर गरीबों को दान करते हैं। योग्यता का सम्मान करते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह ने ऐसा कभी नहीं किया परंतु कमलनाथ से उम्मीद थी कि वह जरूर करेंगे।

CM ने कहा- बेफिक्र मत होना, फिर से लॉकडाउन हो सकता है - MP NEWS

Posted: 18 Nov 2021 08:00 AM PST

भोपाल
। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटाने के बाद आज जनता के नाम अपील जारी करते हुए कहा कि दुनिया से कोरोना खत्म नहीं हुआ है। यदि लापरवाही की गई तो फिर से प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। लॉक डाउन करना पड़ सकता है। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता के नाम जारी अपील में कहा कि कोविड संक्रमण रोकने के अनुकूल व्यवहार अत्यंत आवश्यक है। मैं आपसे अपील करता हूं कि मास्क लगाना मत छोड़ना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और हाथ स्वच्छ रखना।COVID-19 के दौरान लगाए गए सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिए गए हैं लेकिन हमें सावधान रहने की जरूरत है। हम ये भी जानते हैं कि यूरोप के देशों में अभी कोविड लगातार बढ़ रहा है और मृत्यु भी लगातार हो रही हैं। अगर हम असावधान रहे तो फिर से प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता को, हेल्थ वर्कर्स को, पैरा मेडिकल स्टाफ को, धर्मगुरुओं को, सामाजिक संस्थाओं को और क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को ह्रदय से धन्यवाद देता हूं। मैं आपसे एक भावपूर्ण अपील और कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि 70 हजार से 75 हजार टेस्ट रोज़ हों। ताकि बीच में अगर कोविड का संक्रमण ज़रा भी बढ़े तो हमें तत्काल पता चल जाए और हम तुरंत आवश्यक प्रबंध कर लें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

BHOPAL NEWS- सरकारी डॉक्टर और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, 150 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं खतरे में

Posted: 18 Nov 2021 08:05 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए और ठीक इसी दिन राजधानी भोपाल में डॉक्टर एवं उनकी पत्नी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। 4 दिनों में 150 गर्भवती महिलाएं डॉक्टर के संपर्क में आई थी। सभी खतरे में है। टेस्ट कराने के लिए कहा गया है। 

भोपाल की 150 गर्भवती महिलाएं कोरोना संदिग्ध

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले 5 दिनों में 16 नागरिक पॉजिटिव मिले हैं। यह संख्या मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में जेपी अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एवं उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 11 नवंबर से 13 नवंबर के बीच सोनोग्राफी कराने आई 150 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं डॉक्टर के संपर्क में आई थी। अस्पताल प्रबंधन उन्हें फोन करके RTPCR कराने के लिए कह रहा है।

तबीयत खराब होने के बावजूद लोगों से मिलते रहे

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि तबीयत खराब होने के बावजूद डॉक्टर 13 नवंबर तक अस्पताल आए थे। जब दवाइयों का कोई असर नहीं हुआ तब उन्होंने RTPCR के लिए सैंपल दिया। 15 नवंबर की रिपोर्ट में उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव बताया गया। उनकी पत्नी का टेस्ट किया गया। वह भी संक्रमित निकली। दोनों को एम्स में भर्ती किया गया है। दंपति को वैक्सीन के दोनों डोज फरवरी में ही लग चुके हैं। डॉक्टर की तबीयत ठीक है, लेकिन उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोनोग्राफी करने वाली जगह को सील कर दिया गया है। अभी सोनोग्राफी करने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें.

INDORE में दिनदहाड़े डकैती- लड़की को गनपॉइंट पर लिया, सबको बंधक बनाया

Posted: 18 Nov 2021 05:33 AM PST

इंदौर
। मध्य प्रदेश की कारपोरेट सिटी इंदौर में डकैतों के एक गिरोह ने पुलिस को चैलेंज किया है। भवर कुआं इलाके में वह बड़े ही आराम से पंडित जय प्रकाश वैष्णव के घर में घुसे, एक लड़की को गन पॉइंट पर लिया और बाकी सभी महिलाओं को बंधक बनाकर घर में रखा कर लूट कर ले गए। डकैत कुछ इस तरीके से आए और गए जैसे डकैती उनके लिए रोज का काम है। सीसीटीवी के कारण पुलिस के पास सिर्फ इतनी सी इंफॉर्मेशन है कि डकैतों की संख्या 6 थी।

सीधे घर में घुस आए, हाथ-पैर बांधे, मुंह टैप से चिपका दिया 

थाना भंवरकुआं अंतर्गत भोलाराम उस्ताद मार्ग पर पं. जयप्रकाश वैष्णव का घर है। पिछले साल दिसंबर में कोरोना से उनका निधन हो चुका है। वह प्रख्यात ज्योतिषी थे। घर पर पत्नी और छोटी बेटी श्वेता रहती है। बड़ी बेटी नेहा की 4 साल पहले शादी हो चुकी है। वह अपनी दो साल की बच्ची के साथ मायके आई हुई हैं। छोटी बेटी श्वेता ने बताया कि दरवाजा खुला था। अपराधी एक के बाद एक घर में घुस के चले आए। उनमें से एक के पास रिवाल्वर था बाकी सब के पास चाकू थे। बड़ी बेटी नेहा को गन प्वाइंट पर ले लिया और बाकी सभी महिलाओं के हाथ पैर बांध दिए एवं मुंह पर टेप चिपका दिया।

9 करोड़ की लूट करने आए थे

श्वेता के मुताबिक, बदमाश चर्चा कर रहे थे कि घर में 9 करोड़ रुपए रखे हैं। वे अपने साथ 6 से 7 बैग लेकर आए थे। सभी चेहरा हेलमेट या फिर मास्क और कपड़े से कवर किए हुए थे। वे ज्वेलरी भी लेकर जा रहे थे, लेकिन जब उनसे कहा कि ये नकली है तो छोड़ गए। शायद किसी और क्या डकैती डालने आए थे लेकिन गलत घर में घुस गए।

जाते-जाते घर को बाहर से लॉक कर गए

नेहा ने बताया कि एक बदमाश ने उन्हें गनपॉइंट पर ले रखा था। बाकी लोगों की तरह उन्हें बांधा नहीं गया। हम सभी अलग-अलग रूम में थे। बदमाश हमें एक रूम में ले आए। बदमाशों के जाने पर उन्होंने सभी को खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जाते-जाते बदमाश बाहर से लॉक कर गए थे। नीचे किराएदार रहती है। उसने आकर गेट खोला।

किराएदार छात्रा को बताया था- हम भी बुंदेलखंड से हैं

किराएदार सीमा यादव छतरपुर की रहने वाली है। वह यहां रहकर MPPSC की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि बदमाश जब आ रहे थे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। कहा था जब वे चले जाएं तो गेट खोलना, वरना मार डालेंगे। बदमाशों ने उससे पूछा कि वह कहां की रहने वाली है। उसने छतरपुर बताया तो बदमाशों ने कहा कि हम भी बुंदेलखंड के रहने वाले हैं। टीआई संतोष दूधी के मुताबिक 6 बदमाश थे, जो बाइकों से आए थे। जांच की जा रही है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC- स्टेट इंजीनियरिंग एग्जाम की Answer Key DOWNLOAD के लिए उपलब्ध

Posted: 18 Nov 2021 05:12 AM PST

इंदौर। M.P. Public Service Commission (MPPSC) Indore द्वारा आयोजित राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 की उत्तर कुंजी ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

HOW TO DOWNLOAD MPPSC Answer Key

MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.nic.in ओपन करें।
'Provisional Answer Key- State Engineering Service Exam 2020' के लिंक पर क्लिक करें। 
नए पेज पर आंसर-की शो होगी। 
PDF FILE को DOWNLOAD कर सकते हैं। 

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी की भर्ती- रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव द्वारा जारी शुद्धि पत्र में बताया गया है कि एमपीपीएससी द्वारा गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन हेतु सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी की भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा के लिए दिनांक 7 जून 2021 को आयोग की वेबसाइट पर सूचना जारी की गई थी। इस सूचना में नवीन पदों का संयोजन किया गया है। पूर्व विज्ञापित पदों की संख्या 92 थी। इसे बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। यानी एडीपीपीओ की परीक्षा अब 92 पदों के लिए नहीं बल्कि 184 पदों के लिए होगी। मध्य प्रदेश प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित खबरों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें। 

MP NEWS- कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का मामला

Posted: 18 Nov 2021 04:50 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में युवक कांग्रेस की जिलाध्यक्ष महमूद अंसारी और पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता कलीम पहलवान के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेल का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने जिला अध्यक्ष महमूद अंसारी को पद से हटा दिया। 

बुरहानपुर के एसपी राहुल कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि पूर्व पार्षद कलीम पहलवान ने काम के बहाने से महिला को अपने ऑफिस बुलाया और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ संबंध बनाए। बदनामी की दर से उसने परिवार एवं पुलिस को कुछ नहीं बताया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महमूद अंसारी ने इस बात का फायदा उठाकर उसे बदनाम करने की धमकी देकर संबंध बनाएं। महिला का कहना है कि पिछले 4 सालों से दोनों कांग्रेस नेता उसका शोषण कर रहे हैं। 

एसपी राहुल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी गई है। इन्वेस्टीगेशन में अपराध प्रमाणित होते ही दोनों नेताओं की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने जिला अध्यक्ष महमूद अंसारी को पद से हटा दिया है। कहा है कि जब तक न्यायालय से निर्दोष प्रमाणित नहीं हो जाते, महमूद अंसारी को पद से निलंबित किया जाता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

RDVV JABALPUR NEWS - अतिथि विद्वानों हेतु वैकेंसी, Recruitment For guest faculty

Posted: 18 Nov 2021 04:13 AM PST

जबलपुर
। Rani Durgavati Vishwavidyalaya, Jabalpur MP द्वारा आदेश क्रमांक 1873 द्वारा दिनांक 18 नवंबर 21 को अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षण विभाग ( physical Teaching Department) में अतिथि विद्वानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। एप्लीकेशन की लास्ट डेट 27 नवंबर 2021 निर्धारित है।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अतिथि विद्वानों की भर्ती

अतिथि विद्वानों के कुल 5 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिनमें जिम प्रशिक्षक का 1 पद , BPS के 2 पद और बीपीएड, एमपीएड के 2 पद निर्धारित हैं। इन सभी के मानदेय का भुगतान शारीरिक शिक्षण विभाग के स्ववित्तीय मद से ₹30000 प्रति माह निश्चित किया गया है और अतिथि विद्वान के कार्य दिवस में अनुपस्थित होने पर प्रति दिवस ₹1200 की दर से वेतन काटा जाएगा। 

श्यामपुर आवेदन पत्र के साथ अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को- ₹500 एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को - ₹250 का बैंक ड्राफ्ट कुलसचिव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के नाम से देय, संलग्न करना अनिवार्य है।

आवेदकों के लिए आवश्यक शर्तें -

• शारीरिक शिक्षा या खेल प्रशिक्षण , विषय में न्यूनतम अर्हता एनसीटीई के नियम के अनुसार होगी. 
• आवेदन करने वाले  अतिथि विद्वान विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागों में यूजीसी या मध्यप्रदेश शासन की शर्तों का पालन करेंगे एवं प्रतिदिन यूजीसी द्वारा निर्धारित न्यूनतम वर्क लोड के आधार पर उतने कालखंड लेने के लिए भर्ती होंगे. 
• अतिथि विद्वान कार्य दिवस के दिन पूर्ण कार्य अवधि तक उपस्थित रहेंगे एवं विभागीय कार्यों में सहयोग करेंगे. 
• आमंत्रित अतिथि विद्वान आवश्यकता अनुसार  या विभागाध्यक्ष के आदेश अनुसार विश्वविद्यालय के अन्य विभागों में अपनी सेवाएं देंगे . 
• सत्र 2021-  22  मध्य नियमित नियुक्ति हो जाने पर आमंत्रित अतिथि विद्वान  स्वतः ही  कार्यमुक्त माने जाएंगे.

CM RISE SCHOOL- शिक्षकों की चयन परीक्षा की तारीख बदली

Posted: 18 Nov 2021 08:00 AM PST

भोपाल
। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा सीएम राइज स्कूलों के लिए शिक्षकों की चयन परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। डीपीआई की तरफ से कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। यह परीक्षा जो दिनांक 21 नवंबर को आयोजित होने वाली थी अब 28 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी।

सीएम राइज स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा की नई तारीख

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संचालक, राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड मध्यप्रदेश को लिखें पत्र के अनुसार सीएम राइज विद्यालयों के लिए विभिन्न संवर्गों के शिक्षकों की चयन परीक्षा दिनांक 21.11.2021 (रविवार) को आयोजित करने हेतु लेख किया गया था। अपरिहार्य कारणों से यह परीक्षा अब दिनांक 28.11.2021 (रविवार) को आयोजित की जायेगी। कृपया तदनुरूप कार्यवाही करने का अनुरोध है।

पत्र पर कामना आचार्य अपर संचालक भोपाल के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र की प्रतिलिपि समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही बाबत और समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर भेजकर पत्र 2015 दिनांक 3.11.2021 के क्रम में संलग्न द्वितीय सूची अनुसार सभी परीक्षार्थी शिक्षकों को सूचित करके दिनांक 18 नवंबर 2021 तक अभी स्वीकृति प्राप्त करने के लिए कहा गया है। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों से संबंधित समाचारों के लिए कृपया Karmchari news MP पर क्लिक करें।

MP BOARD- कक्षा 9 से 12 अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल

Posted: 18 Nov 2021 12:14 PM PST

भोपाल।
लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक हाफ इयरली एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। कक्षा 9 एवं 11 की परीक्षा सुबह की शिफ्ट और कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में होगी। डीपीआई द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पेपर भेजे जा चुके हैं। मध्यप्रदेश की शिक्षा से संबंधित खबरों के लिए कृपया MP education news पर क्लिक करें। 

MP BOARD 9th, 10th, 11th, 12th HALF YEARLY EXAM TIME TABLE









Post Bottom Ad

Pages