Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- लकड़ी का विमान जो 750 लोगों को लेकर उड़ सकता है, पानी में भी तैरता है-GK in Hindi
- JABALPUR NEWS- सरपंच की हत्या, पटेल और बर्मन परिवारों में खूनी संघर्ष
- MP Panchayat Chunav- मध्य प्रदेश पंचायत राज संशोधन अध्यादेश की अधिसूचना जारी
- मेडिकल ऑफिसर, बीआरसी और पटवारी सस्पेंड, 5 बीआरसी का सस्पेंशन प्रपोजल - MP EMPLOYEE NEWS
- MP government jobs- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, लास्ट डेट बढ़ी
- MP TET VARG-3 Topic- बाल विकास का अधिगम से संबंध और अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न
- किसी अपराध पर सत्र न्यायालय या विशेष न्यायालय डायरेक्ट संज्ञान ले सकता है या नही जानिए - CrPC section 193
- RAIL SAMACHAR- नई दिल्ली भोपाल चेन्नई के बीच 6 ट्रेनें निरस्त
- कृषि कानून की तरह NPS को भी वापस ले सरकार: कर्मचारी संघ- MP karmchari samachar
- MP Panchayat Chunav की अधिसूचना कब जारी होगी, पढ़िए
- जनवरी-फरवरी में शादी है तो शॉपिंग अभी कर लें, सब कुछ महंगा होने वाला है- Hindi Sanachar
- अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने लाया था, तभी उसकी पत्नी भी आ गई- INDORE NEWS
- कौन हैं इसरार खान जिसके घुटने बचाने दिग्विजय सिंह राम धुन करेंगे: विधायक रामेश्वर शर्मा- BHOPAL NEWS
- MP NEWS- पेंशनरों को महंगाई राहत का प्रस्ताव तैयार
- इस महीने शंख की पूजा कीजिए लक्ष्मी प्रसन्न होंगी, भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलेगा -Vrat aur tyohar nov-Dec 2021
- MP government jobs- प्लानिंग कमिशन में एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी
- BHOPAL और INDORE में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू: मुख्यमंत्री - MP NEWS
- GWALIOR NEWS- 50 वर्षीय आदिवासी सबके सामने जिंदा जला, मौत
- MP NEWS- सतना के इंजीनियर पंकज की उज्जैन में हत्या, पीएम आवास में नियुक्त था
- बीमा कर्मचारियों की सैलरी में 15% का इंक्रीमेंट संभावित - Insurance employees news
- मध्य प्रदेश के 6 लाख OBC कॉलेज स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप नहीं दी - MP NEWS
- प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक ऑनलाइन क्लास बंद: स्कूल शिक्षा मंत्री- MP NEWS
- JABALPUR NEWS- 12वीं की छात्रा का उसी की सहेली ने ढाई महीने तक रेप कराया, फिर ब्लैकमेल करने लगी
- पृथ्वी यदि अचानक घूमना बंद कर दे तो क्या होगा, पढ़िए मजेदार बातें- GK in Hindi
- INDORE की हाई प्रोफाइल अग्रवाल फैमिली के खिलाफ 2.5 करोड़ का दहेज एक्ट
| लकड़ी का विमान जो 750 लोगों को लेकर उड़ सकता है, पानी में भी तैरता है-GK in Hindi Posted: 21 Nov 2021 12:52 PM PST अपन सभी जानते हैं कि हवाई जहाज को बनाने में एल्युमीनियम मिश्र धातु का उपयोग किया जाता है। क्योंकि आसमान की ऊंचाइयों में तेज हवा और बादलों से लड़ते हुए आगे बढ़ना आसान काम नहीं होता। छोटी सी गलती हवाई जहाज के टुकड़े-टुकड़े कर सकती है लेकिन एक हवाई जहाज ऐसा था जिसे लकड़ी से बनाया गया। जो 750 लोगों को लेकर हवा में उड़ सकता था और इसकी खास बात यह थी कि यह पानी में भी तैर सकता था। 217 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पानी पर दौड़ता थाइस हवाई जहाज का नाम ह्यूजेस एच -4 हरक्यूलिस (Hughes H-4 Hercules) है। दुनिया भर के एविएशन के इतिहास में इस हवाई जहाज को प्रमुखता से दर्ज किया गया है। हरक्यूलिस ह्यूजेस एयरक्राफ्ट कंपनी द्वारा तैयार किया गया यह एयरक्राफ्ट मूल रूप से एक एयरलिफ्ट फ्लाइंग बोट है। जो हवा में उड़ने के साथ-साथ 217 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पानी के ऊपर दौड़ सकता था। Hughes H-4 Hercules के बारे मेंपंखों का फ़ैलाव: 98 मी लंबाई: 67 मी वज़न: 136,100 kg निर्माता: ह्यूजेस एयरक्राफ्ट कंपनी प्रथम उड़ान: 2 नवंबर 1947 सेवा-समाप्ति: 5 अप्रैल 1976 Hughes H-4 Hercules- द्वितीय विश्व युद्ध के लिए बनाया गया थाइस एयरक्राफ्ट का निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों और युद्ध में उपयोग किए जाने वाले टैंक ले जाने के लिए किया गया था लेकिन जब तक यह बनकर तैयार हुआ द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो चुका था। इस एयरक्राफ्ट में 2 नवंबर 1947 को पहली उड़ान भरी। जिसमें 16 इंजीनियर और दो फ्लाइट क्रु मेंबर शामिल थे। इसके अलावा सात मेहमान और सात उद्योग प्रतिनिधि भी सवार हुए थे। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| JABALPUR NEWS- सरपंच की हत्या, पटेल और बर्मन परिवारों में खूनी संघर्ष Posted: 21 Nov 2021 12:10 PM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खलरी गांव में पटेल परिवार और बर्मन परिवार के बीच खूनी संघर्ष हो गया। सरपंच राजेश पटेल ने बर्मन परिवार के एक लड़के की पिटाई कर दी। बदले में बर्बन परिवार के तीन लोगों ने सरपंच और उसके साथ मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सरपंच राजेश पटेल की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। गांव में तनाव बढ़ गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सिहोरा पुलिस के मुताबिक गांव के सरपंच राजेश पटेल (37) ने गांव के बर्मन परिवार के युवक की रविवार शाम 7 बजे के करीब लाठी से पिटाई कर दी। इस पर बर्मन परिवार के श्रीराम बर्मन, रज्जू बर्मन व शंकर बर्मन आक्रोशित हो गए। तीनों लाठी-रॉड लेकर सरपंच को तलाशते हुए निकले। गांव के बाहर पुलिया पर सरंपच राजेश पटेल मिला गया। तीनों ने लाठी-रॉड से उसकी पिटाई कर दी। राजेश को बचाने पहुंचे जयराम को भी आरोपियों ने पीट डाला। इसके बाद तीनों भाग निकले। दोनों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गयाराजेश पटेल व जयराम कुमार को सिहोरा अस्पताल ले जाया गया। यहां से मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में सरपंच राजेश पटेल ने दम तोड़ दिया, जबकि जयराम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही सिहोरा एसडीओपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी सहित सिहोरा, खितौला, मझगवां थाने सहित एएसपी शिवेश सिंह बघेल पहुंच गए। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें |
| MP Panchayat Chunav- मध्य प्रदेश पंचायत राज संशोधन अध्यादेश की अधिसूचना जारी Posted: 21 Nov 2021 12:01 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार द्वारा किया गया पंचायतों का परिसीमन निरस्त कर दिया है। किसी के साथ मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) अध्यादेश-2021 लागू कर दिया है। इसकी अधिसूचना रविवार देर शाम जारी की गई। 1 साल से चुनाव नहीं हुए इसलिए सभी परिसीमन निरस्तपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंचायतों को परिसीमन चुनाव से पूर्व कराए जाने का प्रावधान है। ऐसी पंचायतें, जहां परिसीमन तो हो गया, लेकिन उसके प्रकाशन से एक साल के भीतर चुनाव नहीं कराए गए, तो उक्त परिसीमन को निरस्त माना जाएगा। इससे ठीक वैसी ही व्यवस्था लागू हो जाएगी, जो परिसीमन के पहले थी। आरक्षण भी वैसा ही रहेगा, जैसा पूर्व में था। यह व्यवस्था उन पंचायतों में लागू नहीं होगी, जिसके क्षेत्र किसी नगरीय क्षेत्र में सम्मिलित किए गए हैं। कमलनाथ सरकार ने 1200 नई पंचायतें बनाई थींमंत्रालय सूत्रों ने बताया कि कमलनाथ सरकार ने सिंतबर 2019 में प्रदेश में जिले से लेकर ग्राम पंचायतों तक नया परिसीमन कर करीब 1200 नई पंचायतें बनाई थी, जबकि 102 ग्राम पंचायतों को समाप्त कर दिया गया था। इसी तरह, 1950 की सीमा में बदलाव भी किया गया था। 2011 की जनसंख्या के आधार पर ग्राम पंचायतों का परिसीमन किया गया थाइसमें ग्राम पंचायतों की आदर्श आबादी दो से ढाई हजार और पांच हजार से अधिक जनसंख्या और उसमें दो राजस्व ग्राम शामिल होने पर उसका विभाजन कर ग्राम पंचायत गठित की गई थीं। इसी तरह, जिला पंचायत में जनसंख्या 5 लाख से कम होने पर कम से कम 10 निर्वाचन क्षेत्र किए गए थे। हालांकि जनसंख्या ज्यादा होने पर अधिकतम 35 निर्वाचन क्षेत्र भी किए गए थे। इसके बाद कमलनाथ सरकार में ग्राम पंचायतों का आरक्षण भी हो गया था। मध्य प्रदेश में पंचायतों की संख्यामध्य प्रदेश में 23,835 ग्राम पंचायतें हैं। 904 जिला पंचायत सदस्य और 6035 जनपद सदस्य त्रि-स्तरीय पंचायत का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2014-15 में पंचायत चुनाव हुए थे। इससे 2020 तक उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। बता दें कि परिसीमन से पहले प्रदेश में प्रदेश में 22 हजार 812 पंचायतें थीं। मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें. |
| मेडिकल ऑफिसर, बीआरसी और पटवारी सस्पेंड, 5 बीआरसी का सस्पेंशन प्रपोजल - MP EMPLOYEE NEWS Posted: 21 Nov 2021 11:41 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में भ्रष्टाचार के आरोप में मेडिकल ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया। स्कूलों में राजनीतिक गतिविधि की अनुमति देने वाले एक व्यक्ति को सस्पेंड कर दिया गया जबकि 5:00 बीआरसी को सस्पेंड करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। शुद्धीकरण पकवाड़ा में लापरवाही के कारण पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया। बड़वानी में मेडिकल ऑफिसर डॉ रितु खन्ना सस्पेंडबड़वानी। अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश ने जिला चिकित्सालय बड़वानी में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ रितु खन्ना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने स्वास्थ आयुक्त मध्य प्रदेश को डॉ. रितु खन्ना के विरूद्ध प्रस्ताव भेजा था, कि जिला चिकित्सालय बड़वानी में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ रितु खन्ना अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता बरत कर उसका दुरुपयोग करती है। साथ ही अवैधानिक रूप से रुपयों का लेनदेन करने में डॉ रितु खन्ना की भूमिका संदिग्ध पाई गईं है। कलेक्टर के प्रस्ताव के आधार पर अपर संचालक संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा डॉ रितु खन्ना को निलंबित कर दिया गया है। बड़वानी में 1 बीआरसी सस्पेंड, 5 का सस्पेंशन प्रपोजल, 97 जन शिक्षकों को नोटिसबड़वानी कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने जिले के शिक्षण संस्थानों में तथाकथित दबाव के माध्यम से खेल सामग्री का वितरण कराने के आरोप में विकासखण्ड बड़वानी के बीआरसी शैलेन्द्र जाधव को जहां तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वही शेष 5 बीआरसी पाटी के बीआरसी प्रफुल्ल पुरोहित, राजपुर एवं ठीकरी के बीआरसी राजेश मालवीय, सेंधवा के बीआरसी राजाराम भालसे, पानसेमल के बीआरसी संतोष पंवार, निवाली के बीआरसी बलसिंग चौहान के निलंबन का प्रस्ताव इन्दौर संभागीय आयुक्त को भेजा गया है। वही जिले के समस्त 97 जनशिक्षकों को भी शोकाज नोटिस जारी कर, समय सीमा में उत्तर चाहा गया है। अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। छतरपुर में पटवारी हल्का सोरखी लक्ष्मीकान्त कोरी निलंबितछतरपुर। अनुविभागीय अधिकारी बड़ामलहरा विकास कुमान आनंद ने बताया कि शासन राजस्व विभाग द्वारा भू-अभिलेख शुद्धिकरण पखवाड़ा अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य के संबंध में 20 नवम्बर को समस्त पटवारियों एवं राजस्व निरीक्षकों की तहसील घुवारा में एसडीएम द्वारा ली गई। बैठक में पटवारी हल्का सोरखी लक्ष्मीकान्त कोरी अनुपस्थित रहे। उनके द्वारा शासन के महत्वपूर्ण कार्य रिकार्ड शुद्धिकरण अभियान में कोई रूची नही ली जा रही है। इनको पूर्व में भी लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। मुख्यालय से अनुपस्थित रहने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अव्हेलना करने एवं बार बार हिदायत देने पर भी हल्कान्तर्गत भू-अभिलेख शुद्धिकरण का कार्य न करने से आपके हल्का की प्रगति रिपोर्ट शून्य है। अतः म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966) के नियम 9(2)(क) के तहत एकपक्षीय कार्यवाही करते हुये लक्ष्मीकान्त कोरी पटवारी हल्का नम्बर 26 सोरखी राजस्व निरीक्षक मण्डल भगवां, तहसील घुवारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| MP government jobs- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, लास्ट डेट बढ़ी Posted: 21 Nov 2021 11:28 AM PST जबलपुर। शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं प्रीति गुलवानिया और किरण वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा वर्ग चार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों की भर्ती हेतु आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चालक, भृत्य, चौकीदार, जलवाहक, स्वीपर, माली आदि के 708 पदों पर इंटरव्यू के माध्यम से होने वाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 24 नवम्बर तय की गई थी, अब इस तारीख को बढ़ाकर 28 नवम्बर कर दिया गया है। आप 28 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन को संशोधित नहीं कर सकतेट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का कोई प्रावधान नहीं है, अतः आप आवेदन करते समय पूर्ण सावधानी रखें। आपसे कोई गंभीर त्रूटि नहीं हो जाए, जिसके कारण कि आप चयन प्रक्रिया से ही बाहर हो जाएं। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों से संबंधित अपडेट एवं समाचारों के लिए कृपया MP government jobs पर क्लिक करें. |
| Posted: 21 Nov 2021 11:16 AM PST Ans परस्पर संबंधित ( Closely Related) Q2. अधिगम कितने प्रकार का होता है - how many types of learning are there? Ans - 2 ( सक्रिय और निष्क्रिय अधिगम / active and passive learnin) Q3 - एक बालक निष्क्रिय अधिगमकर्ता किस अवस्था में होता है - At which stage of child development a child behaves like a passive learner? Ans - प्रसवपूर्व ( Prenatal / before birth) Q4 - अधिगम को प्रभावित करने वाले कारकों में से सबसे महत्वपूर्ण कारक कौन सा है - which is the most important characteristic which affects the learning? Ans अभिप्रेरणा ( Motivation) Q5 " अभिप्रेरणा सीखने के लिए एक राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह है " यह कथन किसने दिया - who said that " motivation is the national highway or super Highway to learning " Ans - B. F. Skinner ( अमेरिकन साइकोलॉजिस्ट) Previous year question answers Q6 सक्रिय अधिगम बाल विकास की किस अवस्था में प्रारंभ होता है- At which stage of child development active learning begins? Ans - शैशवावस्था ( Childhood) Q7 क्या अधिगम सिर्फ विद्यालय में ही संभव है- Does learning take place only in school? Ans- नहीं / No Q8 मानव विकास की किस अवस्था में बच्चों में सीखने की गति सर्वाधिक होती है - At which stage of child development , the rate of growth occurs maximum? Ans शैशवावस्था ( Childhood) Q9 एक बालक के लिए कौन सी पाठचर्या सर्वाधिक उपयोगी है- Which type of Curriculum is most important for a child? Ans बालक की शारीरिक व मानसिक विकास के अंतर संबंधों के अनुकूल ( according to physical and mental development of a child) Q10 सभी बच्चों की स्वतंत्र खेलों ,अनौपचारिक व औपचारिक खेलों , योग और खेल की गतिविधियों में सहभागिता क्यों आवश्यक है - why the children need to participate in independent games, Formal and informal games, Yoga and sports etc? Ans-शारीरिक ,मानसिक, सामाजिक, संवेगात्मक हर प्रकार के विकास के लिए ( To Do physical, mental ,social, emotional etc types of development ) MP TET VARG-3 संबंधित व्याख्यान वस्तुनिष्ठ प्रश्न अधिगम 1-2, Multiple Choice Questions ( MCQ) अधिगम Learning बाल विकास की अवधारणा, Concept of Child Development विकास के प्रकार, Types Of Development अस्वीकरण: सभी व्याख्यान उम्मीदवारों को सुविधा के लिए सरल शब्दों में सहायता के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते एवं अनुशंसा करते हैं कि आधिकारिक अध्ययन सामग्री से मिलान अवश्य करें। |
| Posted: 21 Nov 2021 11:04 AM PST दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 190 किसी भी व्यक्ति को यह अधिकार देती है कि वह किसी भी आपराधिक मामले की शिकायत स्वयं उपस्थित होकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से कर सकते हैं, परिवादी की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संज्ञान लेगा। ऐसे ही किसी विशेष वर्ग पर हो रहे अत्याचार की सुनवाई के लिए राज्य सरकार के अनुरोध पर एक विशेष न्यायालय का गठन होता है। यह भी विशेष व्यक्ति पर हो रहे अत्याचार का संज्ञान लेता है एवं सत्र न्यायालय सभी गंभीर आपराधिक मामलों का विचारण एवं जांच करता है। सवाल है यह कि कोई शिकायतकर्ता या आम व्यक्ति डायरेक्ट सत्र न्यायालय या विशेष न्यायालय में परिवाद दायर कर सकता है या नहीं जानते हैं इसका जवाब। दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 193 की परिभाषा:-कोई भी सत्र न्यायालय किसी भी आपराधिक मामले का संज्ञान तब तक नहीं लेगा जब तक कि किसी मजिस्ट्रेट द्वारा उसे कोई मामला सौंपा नहीं गया हो। अर्थात कोई भी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या ऐसा कोई मजिस्ट्रेट जिसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्राप्त है उनके द्वारा सौंपे गए मामलों का संज्ञान कोई भी सत्र न्यायालय लेगा। विशेष न्यायालय द्वारा संज्ञान (महत्वपूर्ण जजमेंट) ए.एम. कुट्टप्पन बनाम ई. कृष्ण नयनार:-उक्त मामले में सत्र न्यायालय को विशेष न्यायालय के रूप में विनिर्दिष्ट किया गया था,विशेष न्यायधीश ने अपने समक्ष फाइल की गई शिकायत पर विचार किया जिससे अनुसूचित जाति एवं जनजाति एक्ट, 1989 के अधीन अपराध का आरोप था एवं इस मामले को सक्षम मजिस्ट्रेट द्वारा उसे विचारण हेतु सौपा बिना ही मामले का संज्ञान लेते हुए आदेशिका जारी कर दी। न्यायालय द्वारा यह अभिनिर्धारित किया कि विशेष न्यायालय सीधे किसी शिकायत पर विचार नहीं करेगा एवं विशेष न्यायधीश को मजिस्ट्रेट द्वारा मामला सुपुर्द किये बिना सीधे शिकायत पर विचार करने की अधिकारिता नहीं है। अधिनियम के अधीन विशेष न्यायालय आवश्यक रूप से सत्र न्यायालय हैं और यह तभी मामले का संज्ञान करेगा जब संहिता के नियमो के अधीन मामला उसे न्याहिक मजिस्ट्रेट द्वारा सौपा गया हो। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| RAIL SAMACHAR- नई दिल्ली भोपाल चेन्नई के बीच 6 ट्रेनें निरस्त Posted: 21 Nov 2021 10:55 AM PST भोपाल। दक्षिण भारत में भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। दक्षिण भारत से आने वाली और दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। नई दिल्ली से भोपाल होते हुए चेन्नई और चेन्नई से भोपाल होते हुए नई दिल्ली जाने वाली कुल 6 ट्रेनें निरस्त की गई है। जीटी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12615 एवं 12616डीआरएम भोपाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 12615 चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस दिनांक 21.11.2021 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है, जिसके परिणामस्वरूप गाड़ी संख्या 12616 नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल जीटी एक्सप्रेस दिनांक 23.11.2021 को रेक के अभाव में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। दुरंतो एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12269 एवं 12270गाड़ी संख्या 12269 चेन्नई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 22.11.2021 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है, जिसके परिणामस्वरूप गाड़ी संख्या 12270 हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 23.11.2021 को रेक के अभाव में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12621 एवं 12622गाड़ी संख्या 12621 चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक 21.11.2021 को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त की गई है, जिसके परिणामस्वरूप गाड़ी संख्या 12622 नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 23.11.2021 को रेक के अभाव में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यात्रीगण कृपया ट्रेन की सही स्थिति NTES/139 से पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुँचें। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें. |
| कृषि कानून की तरह NPS को भी वापस ले सरकार: कर्मचारी संघ- MP karmchari samachar Posted: 21 Nov 2021 10:43 AM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, शिक्षक अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष मुकेश सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जिस प्रकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों को हक में निर्णय लिया है उसी तर्ज पर 2005 से बंद पुरानी पेंशन को पुना चालू कर NPS पेंशन कानून को रद्द किया जाए। न्यू पेंशन स्कीम से कर्मचारियों का आर्थिक शोषण हो रहा है ना कि उन्हें कुछ पेंशन का लाभ मिल रहा है। जब माननीय विधायक सांसद व मंत्रियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा है तो कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। यह समझ के परे है 35 से 40 वर्ष शासकीय सेवा करने के बाद कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मात्र 1500 से 2000 के बीच पेंशन दी जा रही है। जिससे उसका स्वयं का भरण पोषण मुश्किल है परिवार का भरण पोषण कैसे करेगा। जबकि सेवानिवृत्त होने वाला कर्मचारी का अंतिम वेतन न्यूनतम ₹50000 से होता है। ₹50000 मासिक कमाने वाले व्यक्ति को ₹2000 में गुजारा भत्ता कैसे किया जा सकता है यह समझ के परे है। अगर न्यू पेंशन स्कीम इतनी अच्छी है तो माननीय को भी एक स्वर में न्यू पेंशन स्कीम अपनाकर पुरानी पेंशन स्कीम का त्याग कर देना चाहिए जिससे यह पता चल सके कि पेंशन होती क्या है। संघ के मुकेश सिंह, मनीष चौबे, नितिन अग्रवाल, गगन चौबे, श्याम नारायण तिवारी, मनीष लोहिया, राकेश दुबे, मनोज सेन, गणेश उपाध्याय, नितिन शर्मा,धीरेन्द सोनी, मोहम्मद तारिक, राकेश पांडे, मनीष शुक्ला, सुदेश पांडे, प्रणव साहू, संतोष तिवारी, विनय नामदेव,आदित्य दीक्षित, प्रियांशु शुक्ला, संतोष कावेरिया, मनोज पाटकर आदि ने माननीय प्रधानमंत्री को एक मेल के माध्यम से पत्र भेजकर मांग की है कि कृषि कानून की तर्ज पर न्यू पेंशन स्कीम भी बंद की जाए। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| MP Panchayat Chunav की अधिसूचना कब जारी होगी, पढ़िए Posted: 21 Nov 2021 10:33 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इधर सरकार ने भी चुनाव से संबंधित सभी फैसले ले लिए हैं। चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए पुराने अधिकारियों के तबादले भी हो चुके हैं। अब केवल अधिसूचना का इंतजार है। मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 22 नवंबर 2021 को इंपॉर्टेंट मीटिंग कॉल की गई है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में चुनाव कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यदि कोई आपत्ति नहीं आई तो इस मीटिंग के तत्काल बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा और मध्य प्रदेश में चुनाव अधिसूचना लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय चुनाव पंचायत किसी भी स्थिति में 31 दिसंबर से पहले पूर्ण करने हैं। चुनाव की पूरी प्रक्रिया के लिए कम से कम 1 महीने का समय दीया जाना है। मतदान दो चरणों में होगा। दोनों चरणों के बीच कम से कम 10 दिन का अंतर होगा। नामांकन पर्चा जमा कराने से लेकर नाम वापसी तक 1 सप्ताह का समय लग जाएगा। इस हिसाब से सोमवार को अधिसूचना जारी हो जानी चाहिए। मध्य प्रदेश में चुनाव संबंधी समाचार एवं अपडेट के लिए कृपया mp election news पर क्लिक करें. |
| जनवरी-फरवरी में शादी है तो शॉपिंग अभी कर लें, सब कुछ महंगा होने वाला है- Hindi Sanachar Posted: 21 Nov 2021 06:55 AM PST नई दिल्ली। यदि आपके यहां जनवरी-फरवरी में कोई शादी समारोह है या फिर कोई दूसरा उत्सव मनाया जाने वाला है तो हमारी सलाह है उसके लिए शॉपिंग नवंबर- दिसंबर में ही कर लीजिए क्योंकि 1 जनवरी 2022 से कई सारी चीजें महंगी होने वाली है। कपड़े और जूते चप्पल सहित कई चीजों पर सरकार ने GST बढ़ा दी है। 1 जनवरी 2022 से कौन-कौन सी चीजें महंगी हो जाएंगीरेडिमेड कपड़े, टेक्सटाइल और फुटवियर महंगा होगा। नई दरें जनवरी 2022 से लागू होंगी। सरकार ने रेडिमेड कपड़ों, टेक्सटाइल और फुटवियर जैसे फिनिस्ड प्रोडक्टर पर 5 फीसदी से बढ़ाकर जीएसटी दरें 12 फीसदी कर दी है। यानी ₹10000 की शॉपिंग पर आप ₹500 टैक्स देते थे आप ₹1200 देने होंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम्स (CBIC) ने इसकी जानकारी दी है। पहले ₹1000 तक के कपड़े टेक्स फ्री थेCBIC ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यह बताया कि फैब्रिक्स पर जनवरी 2022 से जीएसटी दरें 5 फीसदी 12 फीसदी हो जाएगी। इसके साथ ही किसी भी मूल्य के बने बनाए कपड़े पर जीएसटी की दरें भी 12 फीसदी हो जाएगी। इसके पहले 1000 रुपये से ज्यादा मूल्य के कपड़ों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाया जाता था। इससे कम मूल्य का कपड़ा टैक्स फ्री था। किस कपड़े पर कितना जीएसटी?दूसरे टेक्सटाइल (बुने हुए कपड़े, सेन्थेटिक यार्न, पाइल फैब्रिक्स, ब्लैंकेट्स, टेंट, टेबल क्लोथ जैसे दूसरे टेक्सटाइल) पर भी जीएसटी दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दी गई है। इसके साथ ही किसी भी मूल्य के फुटवेयर पर लागू जीएसटी दर भी 12 फीसदी कर दी गई है। गौरतलब है कि पहले 1000 रुपये से ज्यादा मूल्य के फूटवेयर पर 5 फीसदी की दर से जीएसटी लगता था। सीएमएआई ने जताई नाराजगीक्लोदिंग मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी सीएमएआई (CMAI) ने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि अपेरल्स पर जीएसटी दर बढ़ाने का सरकार का निर्णय निराशाजनक है। सीएमएआई के प्रेसिडेंट राजेश मसंद ने कहा, 'CMAI और दूसरे एसोसिएशन तथा कारोबारी संगठन गर्वमेंट और जीएसटी काउंसिल से इस बात की अपील करते हैं कि जीएसटी दरों में इस बदलाव को ना लागू किया जाए। यह टेक्सटाइल और अपेरल कारोबार के लिए काफी निराशाजनक है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया Hindi Samachar पर क्लिक करें. |
| अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने लाया था, तभी उसकी पत्नी भी आ गई- INDORE NEWS Posted: 21 Nov 2021 10:33 AM PST इंदौर। शनिवार को शहर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। कुछ ऐसा जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। एक व्यक्ति अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने लाया था। तभी बॉयफ्रेंड की पत्नी वहां आ गई। पति, प्रेमिका और प्रेमिका के पति ने मिलकर महिला की पिटाई कर डाली। महिला ने पुलिस से तीनों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही सच्चाई का खुलासा हो पाएगा लेकिन शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसे पता चला था कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। शनिवार को वह अपने पति का पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गई। देखा तो पति और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ, गर्लफ्रेंड का पति भी मौजूद था। उसने आपत्ति जताई तो तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की शिकायत में कितनी सच्चाई है। पुलिस या पता लगाना चाहती है कि क्या सचमुच वह व्यक्ति अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने लाया था या फिर कहानी कुछ और ही है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें. |
| कौन हैं इसरार खान जिसके घुटने बचाने दिग्विजय सिंह राम धुन करेंगे: विधायक रामेश्वर शर्मा- BHOPAL NEWS Posted: 21 Nov 2021 05:59 AM PST भोपाल। कल दिग्विजय सिंह की गांधीगिरी का जवाब गांधीगिरी से देने के बाद भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज दिग्विजय सिंह से सीधा सवाल किया है। रामेश्वर शर्मा ने पूछा कि इसरार खान कौन है जिसके घुटने बचाने के लिए दिग्विजय सिंह मेरे घर रामधुन करने आ रहे हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इसरार खान काल खेड़ा गांव का ना केवल भूमाफिया है बल्कि खुद को वहां का बादशाह मानता है। हम उसकी बात बादशाहत खत्म कर रहे हैं। इसी बात से दिग्विजय सिंह परेशान हैं। रविवार को युवा सदन मालवीय नगर कार्यलय पर रामेश्वर शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इसरार खान ने ₹20 करोड़ मूल्य की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके प्लॉट काट दिए। सरकारी जमीन बेचने और फर्जीवाड़ा करने की शिकायत पर रातीबड़ थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इसरार खान 3 महीने तक जेल में रहा। कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया है। वह मामले के फरियादियों को धमका रहा है। जबकि दिग्विजय सिंह उसके घर जाकर बिरयानी खा रहे हैं। रामेश्वर शर्मा ने बताया कि मैंने वहां पीड़ित परिवारों को हिम्मत बढ़ाने का काम किया है। उनको न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा हूं। इसी दौरान मैंने पीड़ितों को कहा था कि किसी कांग्रेसी से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें उनके घर से कोई बेदखल नहीं कर सकता। विधायक शर्मा ने बताया कि इसरार खान ने कलखेड़ा में हिन्दू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप का फोटो जड़ित गेट को अपमानित करके तुड़वा दिया था। जब मुझे इसकी जानकारी मिली तो मैंने जाकर वह दरवाजा फिर से स्थापित करवाया। विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि इसरार खान जो अपने आप को कलखेड़ा का बादशाह समझता था उसने अपने बेटे साहिल खान के नाम से आंगनबाड़ी केंद्र, साहिल खान शासकीय स्कूल और साहिल नगर तक बसा लिया था। वो यह अक्सर बोलता था कलखेड़ा मतलब इसरार खान। जनता ने शिकायत की, प्रशासन ने कार्यवाही की लेकिन जेल से छूटने के बाद इसरार खान फिर से लोगों को धमका रहा है। वह कहता है कि पुलिस के आने से पहले खेल कर दूंगा। इसलिए मैंने कहा कि यदि वह हमला करें तो घबराना नहीं। आत्मरक्षा का अधिकार कानून ने उन्हें भी दिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- पेंशनरों को महंगाई राहत का प्रस्ताव तैयार Posted: 21 Nov 2021 10:34 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के 4.50 लाख रिटायर्ड कर्मचारियों को महंगाई राहत देने के लिए मध्य प्रदेश के वित्त विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। शिवराज सिंह सरकार ने कर्मचारियों को 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया था और पेंशनर्स को 5% महंगाई राहत देने की तैयारी की जा रही है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनरों को 5% महंगाई राहत दी है इसलिए मध्यप्रदेश में उसके समान ही महंगाई राहत दी जा सकती है। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है। इसका भुगतान भी नवंबर में प्राप्त वेतन में कर दिया गया है लेकिन महंगाई राहत बढ़ाने को लेकर निर्णय होना अभी बाकी है। दरअसल, पेंशनर की महंगाई राहत बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच सहमति होना अनिवार्य है क्योंकि वर्ष 2000 के पहले की महंगाई राहत के भुगतान का भार 74 प्रतिशत मध्य प्रदेश और 26 प्रतिशत छत्तीसगढ़ को उठाना पड़ता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 प्रतिशत महंगाई राहत बढ़ाकर जुलाई से देने का निर्णय लिया है। इसी हिसाब से वित्त विभाग ने भी प्रस्ताव तैयार किया है पर इसमें भुगतान अक्टूबर से दिए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्तर से प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद इसे छत्तीसगढ़ सरकार को भेजकर बताया जाएगा कि राज्य में अक्टूबर से भुगतान किया जाएगा। पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश दत्त जोशी का कहना है कि जब एक बार सहमति बन चुकी है तो फिर प्रस्ताव भेजने में विलंब क्यों किया जा रहा है। पेंशनरों में इसको लेकर आक्रोश है। सरकार को पेंशनर की स्थिति को समझना चाहिए। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| Posted: 21 Nov 2021 05:20 AM PST ग्वालियर। ज्योतिषाचार्य ध्रुव ऋषि के अनुसार अगहन के महीने में यदि आप शंख की पूजा करते हैं लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है। वर्ष में ऐसा अवसर दोबारा नहीं आता। पूजा एवं दान करने से ना केवल सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है बल्कि दोष से मुक्ति भी मिलती है। यानी भविष्य में कष्ट कम हो जाते हैं। अक्षय पुण्य प्राप्त होता है- जीवन भर लाभ देता हैकैलेंडर के अनुसार दिनांक 20 नवंबर 2021 से 19 दिसंबर 2021 तक अगहन का महीना चलेगा। इस महीने में शंख के साथ लक्ष्मी पूजन का विधान है। शास्त्रों में शंख को लक्ष्मी जी का भाई बताया गया है। इसीलिए लक्ष्मी पूजन में शंख को हमेशा उपस्थित रखा जाता है। शास्त्रों में स्पष्ट उल्लेख है कि अगहन के महीने में स्नान दान, व्रत और विधिवत पूजा पाठ से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अक्षय से तात्पर्य जिसका जीवन भर क्षय नहीं होता। यानी जिसका प्रभाव जीवन में कभी खत्म नहीं होगा। श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं- जीवन में चमत्कार मिलते हैंइस महीने के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा पर चंद्रमा मृगशिरा नक्षत्र में रहता है। इसलिए इसे मार्गशीर्ष कहा गया है। यमुना नदी में स्नान करने से दोषों से मुक्ति मिलती है। यानी भविष्य में कष्ट कम हो जाते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने पांचजन्य नाम का शंख धारण किया था। इस महीने में भगवान श्री कृष्ण के पांचजन्य का ध्यान करते हुए शंख की पूजा की जाती है। इसके कारण भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। और बताने की जरूरत नहीं कि श्रीकृष्ण के प्रसन्न होने से जीवन में चमत्कार होते हैं। सूर्य देव की पूजा से पापों का नाश होता हैपृथ्वी लोक में लगभग प्रत्येक मनुष्य जाने अनजाने पाप का भागीदार बन ही जाता है। अगहन मास में रविवार के दिन सूर्योदय के समय जल अर्पित करने से दोष एवं पापों का शमन होता है। यदि रविवार को नमक का त्याग करेंगे तो तब होगा और यदि उपवास करेंगे तो अति उत्तम होगा। सूर्य को प्रसन्न करने का यह एक सरल एवं उत्तम उपाय है। कुंडली में अशुभ दोष से मुक्ति मिल जाती है। धर्म से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Vrat aur tyohar पर क्लिक करें. |
| MP government jobs- प्लानिंग कमिशन में एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी Posted: 21 Nov 2021 10:34 AM PST भोपाल। यदि आपके पास मास्टर्स की डिग्री है। कंसल्टेंसी का एक्सपीरियंस है या फिर किसी सरकारी अथवा प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन में एडवाइजर की पोस्ट पर काम किया है तो यह जॉब नोटिफिकेशन आपके लिए है। MP STATE POLICY AND PLANNING COMMISSION के लिए प्रिंसिपल कंसलटेंट, सीनियर कंसलटेंट और कंसलटेंट पदों पर भर्ती हेतु वैकेंसी ओपन की गई है। कैंडीडेट्स मध्य प्रदेश स्टेट पॉलिसी एंड प्लानिंग कमिशन की ऑफिशल वेबसाइट mpplanningcommission.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं ऑनलाइन एप्लीकेशन फाइल कर सकते हैं। आयु सीमा एवं योग्यता कंसल्टेंट पद के लिए 40 वर्ष, सीनियर कंसल्टेंट के लिए 45 वर्ष और प्रिंसिपल कंसल्टेंट पद के लिए 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कंसल्टेंट पद- मास्टर्स डिग्री के साथ 3 साल का एक्सपीरियंस। सीनियर कंसल्टेंट पद- 60% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री के साथ 3 साल का एक्सपीरियंस। प्रिंसिपल कंसल्टेंट पद- 60 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री के साथ 6 साल का एक्सपीरियंस। सैलरी कंसलटेंट पद के लिए 1200000 रुपए वार्षिक सीनियर कंसलटेंट पद के लिए 18 लाख वार्षिक प्रिंसिपल कंसलटेंट के लिए 24 लाख रुपए वार्षिक प्रतिवर्ष 7% इंक्रीमेंट लगेगा Last date for applying is 30 NOV 2021 |
| BHOPAL और INDORE में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू: मुख्यमंत्री - MP NEWS Posted: 21 Nov 2021 04:02 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और सबसे बड़े शहर इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर चर्चा करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भी महानगरों का विस्तार हो रहा है। इसलिए कानून और व्यवस्था की कुछ नई समस्याएँ पैदा हो रही हैं। उनके समाधान और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए हमने दो नगरों में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने का फैसला लिया है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन्दौर और भोपाल प्रदेश के 2 बड़े महानगर हैं। यहाँ पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर रहे हैं, ताकि अपराधियों पर ओर बेहतर नियंत्रण कर सकें। आईपीएस लॉबी की जीतमुख्यमंत्री की इस घोषणा से जनता को कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन ब्यूरोक्रेसी को काफी फर्क पड़ेगा। कलेक्टर का रुतबा कम हो जाएगा। पुलिस कमिश्नर का रुतबा बढ़ जाएगा। आईएएस लॉबी पिछले करीब 10 सालों से भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू होने से रोक रही थी लेकिन इस बार आईपीएस लॉबी की जीत हो गई। इससे पहले कि आईएएस लॉबी कोई कदम उठा पाती, आईपीएस लॉबी ने मुख्यमंत्री से कमिश्नर सिस्टम की घोषणा करवा दी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें |
| GWALIOR NEWS- 50 वर्षीय आदिवासी सबके सामने जिंदा जला, मौत Posted: 21 Nov 2021 03:52 AM PST ग्वालियर। मध्य प्रदेश की डबरा तहसील में 50 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति पूरे मोहल्ले के सामने जिंदा जल गया। उसे कोई बचा नहीं पाया। जब तक फायर बिग्रेड पहुंच पाती तब तक उसने दम तोड़ दिया था। रात के समय अचानक उसके घर में आग लग गई थी। डबरा देहात के सालवई गांव स्थित झंडा का पुरा निवासी 50 वर्षीय शिवचरण आदिवासी अपने छोटे बेटे अनिल आदिवासी के साथ कच्चे मकान में रहते थे। बड़ा बेटा सुनील आदिवासी पास में ही एक अन्य कच्चे मकान में रहता है। शनिवार की रात शिवचरण आदिवासी बाजार से लौटे और खाना खाकर सो गए। छोटा बेटा अनिल एक विवाह समारोह में गया था। देर रात अचानक घर में आग लग गई। जब तक लोगों को पता चलता आग भड़क चुकी थी। लोगों की आंखों के सामने शिवचरण आदिवासी की जिंदा जल जाने के कारण मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी परंतु एंबुलेंस नहीं आई। लोगों ने बताया कि यदि समय पर फायर बिग्रेड नहीं आती तो आसपास के करीब 10-15 घर जल जाते। आज क्यों लगी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि यह कोई हादसा है या फिर साजिश के तहत आग लगाई गई। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- सतना के इंजीनियर पंकज की उज्जैन में हत्या, पीएम आवास में नियुक्त था Posted: 21 Nov 2021 03:33 AM PST उज्जैन। सतना के रहने वाले इंजीनियर पंकज कनौजिया की उज्जैन में हत्या कर दी गई। हत्यारे इंदौर से पंकज का पीछा कर रहे थे। हत्यारों की संख्या 5 थी। समाचार लिखे जाने तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या का कारण भी नहीं पता चला है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है। परिवार के बयानों के बाद शायद कोई किलो मिलेगा। तिरुपति गोल्ड कॉलोनी में रहने वाले पंकज कनौजिया उम्र 30 साल उज्जैन नगर निगम में पीएम आवास के लिए नियुक्त इंजीनियर थे। शनिवार की रात अपने दोस्त सुदामा के साथ इंदौर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 1:30 बजे वापस लौट रहे थे। जीरो पॉईंट ब्रिज तिराहा के समीप इंजीनियर पंकज कनौजिया पायलट के लिए रुके। रोड के दूसरी तरफ दोस्त सुदामा खड़ा हुआ था। अचानक लगभग 5 बदमाश आए और पंकज पर हमला कर दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया और फिर सड़क किनारे खड़े सुदामा की तरफ दौड़े। सुदामा जान बचाने के लिए भाग गया। इंजीनियर पंकज कनौजिया की हत्या करने के बाद हत्यारी भी चले गए। सुदामा ने तत्काल पंकज को अस्पताल पहुंचाया। देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पंकज कनौजिया मूल रूप से सतना के रहने वाले थे।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| बीमा कर्मचारियों की सैलरी में 15% का इंक्रीमेंट संभावित - Insurance employees news Posted: 20 Nov 2021 11:14 PM PST नई दिल्ली। जनरल इंश्योरेंस के लिए काम करने वाले सरकारी बीमा कर्मचारियों की सैलरी में 15% का इंक्रीमेंट लग सकता है। इस इंक्रीमेंट से सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में काम कर रहे कम से कम 60 हजार एंप्लाइज को लाभ होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी स्थिति में PSU जनरल इंश्योरेंस के कर्मचारियों को वर्ष 2021 में वेतन संशोधन मिलेगा। अगले कुछ दिनों में इसकी घोषणा की जाएगी। सनद रहे कि भारतीय जीवन बीमा कंपनी अपने कर्मचारियों को इंक्रीमेंट की घोषणा पहले ही कर चुकी है। जनरल इंश्योरेंस की घोषणा के बाद भारत के सभी सरकारी बीमा कर्मचारियों को सैलेरी इंक्रीमेंट मिल जाएगा। 2017 से एग्रीमेंट का इंतजार कर रहे हैं जनरल इंश्योरेंस एम्पलाईवेतन संशोधन का शेड्यूल 5 वर्षों में एक बार होता है और यह अगस्त 2017 से लंबित है। इसलिए हजारों कर्मचारी बहुत लंबे समय से इसके लिए मांग कर रहे हैं क्योंकि पीएसयू बैंक (PSU Bank) और एलआईसी (LIC) पहले ही अपने संबंधित वेतन संशोधन की घोषणा कर चुके हैं। इतनी बढ़ सकती है सैलरीनेशनल कन्फेडरेशन ऑफ जनरल इंश्योरेंस ऑफिसर्स एसोसिएशन (CONFED) के अध्यक्ष विजय प्रकाश शर्मा के अनुसार, 15 फीसदी वेतन संशोधन LIC की तर्ज पर होना चाहिए और कर्मचारियों को बकाया भी मिलना चाहिए। हाल ही में, न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) के चेयरमैन और CMD अतुल सहाय ने कर्मचारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, वेतन संशोधन का मुद्दा बहुत जल्द हल हो जाएगा, ज्यादातर दिसंबर तक लेकिन कर्मचारी को बकाया के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार रहना चाहिए। वित्त मंत्री जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के निजीकरण की घोषणा कर चुकी हैंपीएसयू जनरल इंश्योरेंस सेक्टर में 4 सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियां हैं- नेशनल इंश्योरेंस, न्यू इंडिया एश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस। केवल न्यू इंडिया एश्योरेंस लिस्टेड कंपनी है और इसका फाइनेंशियल हेल्त अच्छा है और बाकी 3 बीमा कंपनियां बाजार हिस्सेदारी में गिरावट के साथ वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021 के केंद्रीय बजट में एक जनरल पीएसयू इंश्योरेंस कंपनी के निजीकरण की घोषणा की है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| मध्य प्रदेश के 6 लाख OBC कॉलेज स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप नहीं दी - MP NEWS Posted: 20 Nov 2021 11:00 PM PST भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अक्सर अपने भाषणों में कहते हैं कि निर्धन छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें, उनकी हायर एजुकेशन के लिए फीस उनका मामा भरेगा लेकिन पिछड़ा वर्ग के 600000 स्टूडेंट्स का कहना है कि मामा ने अब तक उनकी फीस नहीं भरी है। उनके अफसरों ने स्कॉलरशिप का पैसा जारी नहीं किया है। कॉलेज वाले परेशान कर रहे हैं। पता चला है कि ओबीसी के 6 लाख विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप का पैसा रोक लिया गया है। शिक्षा सत्र 2021-22 की पढ़ाई आधी हो चुकी है। सेमेस्टर एग्जाम शुरू हो गए हैं। यह स्कॉलरशिप उन विद्यार्थियों को मिलती है जो आईआईटी, आईआईएम, आईआईएफएम, मेडिकल में प्रवेश की राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट), इंजीनियरिंग में प्रवेश की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई), नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू), बीई, एमएससी विद कंप्यूटर समेत कॉलेज के बेसिक पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2019-20 से लेकर अभी तक स्कॉलरशिप के 1600 करोड़ रुपए छात्रों को मिलने हैं। वर्ष 2021-22 में सरकार से 419 करोड़ स्कॉलरशिप स्कीम को मिले। अभी भी 2021-22 के छह लाख, 2020-21 के तीन लाख और 2019-20 के डेढ़ लाख छात्रों को स्कॉलरशिप का इंतजार है। हाल में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं परिवार कल्याण विभाग ने शासन को मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। मुख्य सचिव की मॉनिटरिंग में भी पूरा मसला है, लेकिन अभी तक स्कॉलरशिप का पैसा रिलीज नहीं किया गया। डिपार्टमेंट ने कहा- कॉलेजों में फीस बढ़ा दी इसलिए गड़बड़ हो गईविभाग के अधिकारियों का तर्क है कि 2018 में फीस रिवाइज होने के बाद राशि एकदम से बढ़ी। इसी कारण बजट की दिक्कत है। जेईई-मेंस से बीई : पहले 22300 रुपए लगते थे, अब 40 हजार। मेडिकल नीट : पहले 50 हजार देना पड़ता था, अब 15 लाख रुपए हो गई। एमएससी विद कंप्यूटर : पहले 3-4 हजार रुपए, अब 15-16 हजार रु.। हॉस्टलर को : पहले 420 रुपए प्रतिदिन और अब 840 रुपए। स्कॉलरशिप का काम एमपी टॉस्क को दिया जाएगास्कॉलरशिप वितरण का काम एनआईसी के पास है, जिसे जल्द एमपी टॉस्क के सुपुर्द कर दिया जाएगा। अजा-अजजा की स्कॉलरशिप एमपी टॉस्क के जरिए ही बंटती है। हॉस्टल के छात्र को मेंटेनेंस भत्ता भी नहींमेंटेनेंस भत्ता हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को मिलता है। यह प्रति छात्र हर माह 820 रुपए है। इसी तरह डे-हॉस्टल वाले छात्रों को 460 रुपए मिलते हैं। यह पैसा भी किसी छात्र को नहीं मिला है। ओबीसी को दिक्कत इसलिएअजा और अजजा वर्ग के क्षेत्रों की स्कॉलरशिप स्कीम में 90% पैसा केंद्र देता है। ओबीसी वर्ग के लिए ऐसा नहीं है। यहां सिर्फ 50 करोड़ रु. हर साल मिलते हैं। यह राशि भी उसकी है, जो बच्चे राष्ट्रीय स्तर की उच्च शिक्षा में प्रवेश लेते हैं। सरकार ने कहा- बजट की कमी हैबजट की थोड़ी कमी बनी हुई है। कई कॉलेजों ने अभी तक अपडेट डेटा विभाग को नहीं भेजा। उपस्थिति की जानकारी भेजना होती है। इन्हीं आधारों पर स्कॉलरशिप दी जाती है।' - एमके अग्रवाल, सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण |
| प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक ऑनलाइन क्लास बंद: स्कूल शिक्षा मंत्री- MP NEWS Posted: 21 Nov 2021 03:21 AM PST भोपाल। प्राइवेट स्कूल संचालकों के हित में लगातार काम कर रहे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक सभी स्कूल 100% क्षमता के साथ खोले जाएंगे। स्वाभाविक है ऑनलाइन क्लास बंद हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव फाइनल अप्रूवल के लिए मुख्य सचिव के पास भेज दिया है। ऑफलाइन स्कूल संचालन के लिए लगातार कोशिश कर रहे एसोसिएशन ऑफ एंड एडिट प्राइवेट स्कूल्स के उपाध्यक्ष विनीराज मोदी एवं सचिव बाबू थॉमस का तर्क है कि प्री नर्सरी, नर्सरी, केजी वन और केजी टू जैसी छोटी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल में सिर्फ 2 घंटे ही बुलाया जाए लेकिन राज्य सरकार से हमारी मांग है कि प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में असेंबली खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों को लेकर सोमवार से पहले स्थिति स्पष्ट की जाए। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि जब 100 फ़ीसदी स्टूडेंट्स स्कूलों में पहुंचेंगे तो व्यवहारिक तौर पर ऑनलाइन क्लासेस नहीं ली जा सकेगी। इसकी वजह यह है कि जो टीचर ऑफलाइन क्लासेस लेंगे उन्हें ही ऑनलाइन क्लासेज भी लेनी होती हैं। विभाग ने 100 फ़ीसदी स्कूल खोलने के मामले में एक प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेजा है। इस प्रस्ताव में स्कूलों को स्वतंत्रता दी गई है कि वह चाहे तो ऑनलाइन क्लास संचालित कर सकते हैं परंतु पेरेंट्स को छूट नहीं दी गई है कि वह चाहे तो ऑनलाइन क्लास की मांग कर सकते हैं। शहर के एक प्रतिष्ठित प्री प्राइमरी स्कूल की डायरेक्टर नीति भूषण का कहना है कि प्री नर्सरी, नर्सरी, केजी वन, के जी टू स्टूडेंट के कई पैरंट्स ने ऑफलाइन क्लासेज के लिए अपनी सहमति दी है लेकिन समान संख्या में ऐसे पेरेंट्स भी हैं जो अभी छोटे बच्चों को स्कूल भेजना नहीं चाहते। उल्लेखनीय है कि पिछले 18 महीनों से प्री नर्सरी से लेकर प्राइमरी तक की सभी कक्षाएं 100% बंद है। स्कूल संचालकों का कहना है कि विंटर सीजन के कारण छोटे बच्चों की क्लास सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक की लगाई जाएगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS- 12वीं की छात्रा का उसी की सहेली ने ढाई महीने तक रेप कराया, फिर ब्लैकमेल करने लगी Posted: 21 Nov 2021 03:21 AM PST जबलपुर। मोबाइल ऐप पर मिली एक लड़की से दोस्ती ने कक्षा 12 की 17 वर्षीय छात्रा को जीवन का सबसे बड़ा दर्द दे दिया। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त से मिलवाया। उसी के घर आकर संबंध बनवाए। फिर कैफे हाउस, रेस्टोरेंट और फार्म हाउस में पार्टियों के नाम पर ढाई महीने तक सब कुछ चलता रहा। लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो अबॉर्शन करा दिया। लड़की ने सब कुछ करने से मना किया तो उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगे। जबलपुर में महिला कर्मचारी की बेटी का शोषण, पिता नहीं हैकक्षा 12 की छात्रा की मां शासकीय कर्मचारी है। उन्होंने अपनी बेटी को मोबाइल फोन पढ़ाई और सुरक्षा के लिए दिया था। ताकि जरूरत पड़ने पर वह कभी भी अपनी मां से बात कर सके। लड़की ने क्लब हाउस मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली। यहीं पर उसकी जसूजा सिटी गढ़ा की रहने वाली दूसरी लड़की से मुलाकात हुई। कुछ समय की चैटिंग में ही आरोपी लड़की समझ गई कि 12वीं की छात्रा को आसानी से फंसाया जा सकता है। सहेली अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घर आ गई, दोनों फिजिकल हो गएछात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सहेली ने उसे अपने बॉयफ्रेंड भव्य वीरा से मिलवाया। मां की सरकारी नौकरी है। वह सुबह ही ऑफिस चली जाती है। इसी बात का फायदा उठाकर उसकी सहेली अपने बॉयफ्रेंड को लेकर घर आ गई। यहां दोनों फिजिकल हो गए। इसी दौरान उन्होंने गुलाम सैय्यद उर्फ सय्यैद्दीन से दोस्ती करने के लिए फोर्स किया। सहेली के कहने पर उसने गुलाम सैयद से दोस्ती कर ली। सहेली और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर साजिश रचीपीड़ित लड़की ने शिकायत में बताया कि उसकी सहेली अक्सर उसे गुलाम सैयद से बात करने के लिए उकसाती थी। बातों बातों में गुलाम सैयद ने उसे प्रपोज कर दिया। फिर 3 सितंबर को सहेली और उसका बॉयफ्रेंड गुलाम सैयद को लेकर घर आ गए। दोनों ने उसे फोर्स करके गुलाम सैयद के साथ फिजिकल होने के लिए कहा। घटना के समय दोनों निगरानी करते रहे। पार्टी के नाम पर कैफे, रेस्टोरेंट और फार्म हाउस ले गएगुलाम सैयद के पास स्कॉर्पियो कार है। वह अक्सर स्कॉर्पियो लेकर आने लगा और पार्टी के नाम पर उसे घर से बाहर ले जाने लगे। एक बार जानम फार्म हाउस गए। यहां पर भव्य ने सहेली के साथ और गुलाम ने उसके साथ संबंध बनाए। 15 दिन बाद हट एंड चिल कैफे विजय नगर में रिलेशन बनाए। 17 अक्टूबर को गुलाम उसे धनी की कुटिया स्थित मीनू कैफे ले गया। इससे वह गर्भवती हो गई। वह घबरा गई। उसने सहेलियों बताया। तीनों ने मिलकर उसे दवा खिला दी जिससे अबॉर्शन हो गया। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगेअबॉर्शन के बाद छात्रों ने बात करना कम कर दिया। इसके कारण उसकी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड ने उससे पैसे मांगना शुरू कर दिए। अबॉर्शन की फीस मांगने लगे। भव्य वीरा ने धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल कर देगा। एक और दोस्त देवेश दत्ता भी उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। परेशान होकर उसने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद वे विजयनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने चारों आरोपियों के अलावा फार्म हाउस संचालक, कैफे और रेस्टोरेंट संचालक को आरोपी बनाया है। आरोपी के पिता अपने समाज में प्रतिष्ठित नाम हैपुलिस ने बताया कि इस मामले में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी गुलाम सैय्यद उर्फ सय्यैद्दीन का पिता हामिद हसन मंसूरी अपने समाज का प्रतिष्ठित नाम है। उसकी सौतेली मां परवीन अंसारी पार्षद रह चुकी है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें |
| पृथ्वी यदि अचानक घूमना बंद कर दे तो क्या होगा, पढ़िए मजेदार बातें- GK in Hindi Posted: 20 Nov 2021 08:35 PM PST अपन सभी जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी (Axis) पर लगभग 24 घंटे (23 घंटे 56 मिनट 4 सेकंड) में एक चक्कर पूरा करती है। अपन यह भी जानते हैं कि पृथ्वी के घूमने की रफ्तार 1670 किलोमीटर प्रति घंटा है। यानी 1 सेकंड में 30 किलोमीटर लेकिन क्या कभी सोचा है कि पृथ्वी अचानक घूमना बंद कर दे तो क्या होगा। लंदन के वैज्ञानिक माइकल स्टीवंस ने इसी प्रश्न का उत्तर खोजने के लिए अध्ययन किया। पढ़ते हैं उनकी स्टडी रिपोर्ट क्या कहती है। माइकल स्टीवंस बताते हैं कि पृथ्वी के 1670 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से घूमने के कारण ही उसका ऑर्बिट बनता है। यदि आप किसी तरह पृथ्वी से बाहर निकल जाएं तो उसके ऑर्बिट में फंस जाएंगे, और सारी जिंदगी पृथ्वी के चक्कर लगाते रहेंगे। ऐसी स्थिति में यदि पृथ्वी अचानक घूमना बंद कर दे तब वातावरण पहले की तरह गतिमान बना रहेगा। पृथ्वी के अंदर हवा की स्पीड 1670 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। खुले मैदान में खड़ा इंसान बंदूक की गोली की तरह उड़ जाएगा और सामने वाली किसी भी चीज से टकराएगा। पृथ्वी के घूमने के कारण ही उसकी ग्रेविटेशनल फोर्स बनती है। पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र खत्म हो जाएगा। पलक झपकते ही बिल्कुल वैसा होगा जैसा परमाणु विस्फोट के बाद होता है। नारंगी के आकार वाली पृथ्वी पूरी तरह से गोल हो जाएगी। समुद्र का पानी अचानक मैदानी इलाकों में भर जाएगा। इतना तो तय है कि इंसान के कुछ भी सोच पाने से पहले उसकी मृत्यु हो जाएगी। पृथ्वी पर जीवन खत्म हो जाएगा और शायद पृथ्वी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| INDORE की हाई प्रोफाइल अग्रवाल फैमिली के खिलाफ 2.5 करोड़ का दहेज एक्ट Posted: 20 Nov 2021 12:43 PM PST इंदौर। शहर की प्रतिष्ठित और हाई प्रोफाइल फैमिली के खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई शहर के मटुंगा थाने में दहेज एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। 2.5 करोड़ रुपए लेकर लड़की को घर से भगा देने का आरोप लगाया गया है। लड़का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। विशाल अग्रवाल इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांतिनिकेतन में रहता है। विशाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पिता विमल अग्रवाल की भी शहर में प्रतिष्ठा है। पुलिस ने बताया कि पलासिया में इनका ऑफिस भी है। कमोडिटी कारोबार से जुड़े मुंबई के अजय अग्रवाल की बेटी निधि अग्रवाल से 25 अप्रैल 2021 को उदयपुर राजस्थान के फाइव स्टार होटल ताज लेक पैलेस में धूमधाम के साथ शादी हुई थी। इस संबंध में दाल कारोबारी अनिल मंगल और सुधा मंगल ने मध्यस्थता की थी। शादी के एक महीने बाद ही चला गयामुंबई में दर्ज हुए प्रकरण के अनुसार शादी के 1 महीने बाद ही विशाल अग्रवाल अमेरिका चला गया। शिकायत में बताया गया है कि शादी के दौरान दहेज में और उसके बाद लड़के वालों ने कुल मिलाकर 2.41 करोड़ रुपए (नगदी एवं ज्वेलरी मिलाकर) लिए हैं। विशाल के अमेरिका चले जाने के बाद ससुराल वालों ने प्लान बनाकर निधि को मायके मुंबई भेज दिया। निधि ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसे आसपास के लोगों से पता चला कि विशाल अग्रवाल की पहले भी दो बार ऐसी ही शादी हो चुकी है। वह दहेज लेकर फरार हो जाता है। सगाई में लिए 70 लाख और शादी में 90 लाखनिधि के परिवार के लोगों ने बताया कि सगाई के दौरान परिवार को 70 लाख रुपए नकद दिए थे। शादी में 50 तोला सोना और 300 ग्राम चांदी के जेवर समेत 90 लाख का दहेज का सामान दिया गया था। इसके साथ ही 18 लाख नकद परिवार ने निजी काम से लिए थे। इसके अलावा अन्य काम बताकर रुपए लिए गए। परिवार ने बताया कि कुल मिलाकर उनके करीब ढाई करोड़ रुपए की ठगी की गई है। विमल अग्रवाल ने कहा- आरोप निराधार हैंविशाल अग्रवाल के पिता विमल अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने शादी में कोई दहेज नहीं दिया। होटल का ₹14000 का बिल उन्होंने अपने पर्सनल अकाउंट से पेमेंट किया है। विमल अग्रवाल का कहना है कि विशाल और निधि के बीच वैचारिक मतभेद थे। विशाल के अमेरिका चले जाने के बाद निजी अपनी मर्जी से मुंबई चली गई। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |