Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 23, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


दिग्विजय सिंह दल में और कमलनाथ दिल्ली में मजबूत पकड़ बना रहे हैं - MP NEWS

Posted: 22 Nov 2021 10:38 PM PST

भोपाल
। कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने 2018 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा। सरकार बनी फिर सभी नेता आपस में मिलकर लड़े और सरकार गिर गई। अब 2023 का विधानसभा चुनाव है। सिर्फ दो नेता बचे हैं। दोनों सक्रिय हैं। दिग्विजय सिंह दल में और कमलनाथ दिल्ली में मजबूत पकड़ बना रहे हैं। 

दिग्विजय सिंह रिश्तो को रिचार्ज करने निकले

मध्यप्रदेश में अपनी पहली पारी में शर्मनाक पराजय के बाद दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की सक्रिय राजनीति छोड़कर दिल्ली चले गए थे। कई राज्यों के प्रभारी रहे परंतु गोवा की विफलता के बाद उन्हें मध्यप्रदेश वापस आना पड़ा। पवित्र नर्मदा की परिक्रमा के साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश में अपनी पुनः प्राण प्रतिष्ठा कर ली। कान-कान वाली राजनीति काम आई और 2018 के विधानसभा चुनाव में अच्छी सफलता मिली लेकिन तब से लेकर अब तक अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के मामले में दिग्विजय सिंह कमजोर साबित हुए। एक बार फिर चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह पदयात्रा पर निकल गए हैं। 

कमलनाथ को मध्यप्रदेश में फ्यूचर नजर आता है 

कमलनाथ पर लिखी गई हर किताब बताती है कि कांग्रेस पार्टी ने कमलनाथ को ना केवल नाम दिया बल्कि सबसे बड़ा मुकाम भी दिया। पार्टी ने उन्हें छिंदवाड़ा भेजा और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहरी होने के बावजूद चुनाव जिताया। आज पार्टी को कमलनाथ की जरूरत है लेकिन कमलनाथ मध्य प्रदेश छोड़ने को तैयार नहीं है। बयानों में हमेशा कहते हैं कि सोनिया गांधी जो कहेंगे वह स्वीकार है परंतु जैसे ही सोनिया गांधी कुछ कहना चाहती हैं, दिल्ली पहुंच जाते हैं और लौटकर बयान देते हैं कि मध्य प्रदेश नहीं छोडूंगा। वैसे इन दिनों कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण फैसले प्रियंका गांधी कर रही हैं और पिछले कुछ दिन कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं के लिए अच्छे नहीं रहे।

कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़ा सवाल- 2023 में कौन-कौन लड़ेगा 

कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से पहले और टिकट वितरण के बाद कौन-कौन लड़ेगा। यहां प्रश्न यह नहीं है कि चुनाव कौन-कौन लड़ेगा, बल्कि प्रश्न यह है कि गुटबाजी कैसी होगी। जब तक ज्योतिरादित्य सिंधिया थे, उनके विरोध के नाम पर सभी एकजुट हो जाते थे। अब महाराजा कांग्रेस में नहीं है। लड़ने की आदत पुरानी है। देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी के नेता मिलकर भाजपा से चुनाव लड़ेंगे या फिर 2018 से पहले की तरह आपस में लड़ मरेंगे। मध्य प्रदेश की राजनीतिक खबरों के लिए कृपया MP political news पर क्लिक करें.

निगम कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस, वैक्सीनेशन में लापरवाही का आरोप - MP NEWS

Posted: 22 Nov 2021 10:01 PM PST

भोपाल
। 31 दिसंबर तक 100% नागरिकों को डबल डोज लगाने का टारगेट मिलने के बाद पूरे मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन के काम में तेजी आ गई है। लापरवाह कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा रहा है। खंडवा में नगर निगम की कमिश्नर सविता प्रधान को एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। सविता प्रधान पर भी वैक्सीनेशन में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। 

SDM अरविंद कुमार चौहान ने निगमायुक्त सविता प्रधान को लिखा कि, वैक्सीनेशन अभियान में आपकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे कि टारगेट पूरा करने में कठिनाई हो रही है। शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग क्यों नहीं किया जा रहा। एसडीएम ने जवाब प्रस्तुत करने के लिए 7 दिन का समय दिया है। संतोषप्रद जवाब ना होने की स्थिति में विभागीय कार्यवाही के लिए फाइल को संभागीय आयुक्त के पास भेज दिया जाएगा। 

नगर निगम की पॉलिटिक्स
खंडवा नगर निगम की पहली महिला कमिश्नर सविता प्रधान के विरोधी सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि संविदा प्रधान नियमित रूप से ऑफिस नहीं आती। उन्होंने अपने चहेते अफसरों काम बांट दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक नगर निगम कमिश्नर के पद से रिटायर हो चुके अधिकारी वापस कुर्सी पर आना चाहते हैं। इंदौर और भोपाल के अधिकारियों से उनकी चर्चा भी चल रही है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- 14 साल की छात्रा से मंदिर में माला डालकर सुहागरात मनाई, पुलिस पहुंची और गिरफ्तार कर लाई

Posted: 22 Nov 2021 10:38 PM PST

ग्वालियर
। एक युवक ने कक्षा 9 में पढ़ने वाली मात्र 14 साल की छात्रा को प्रपोज किया और मंदिर में ले आया। यहां उसने माला डालकर बताया कि आज के बाद दोनों पति पत्नी है। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। 2 दिन बाद पुलिस पहुंच गई और लड़कियों को गिरफ्तार कर लाई, उल्लेखनीय है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की लड़की के साथ संबंध बनाना अपराध है।

मुरार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निबुआपुरा की रहने वाली 14 साल की लड़की कक्षा नौ की छात्रा है। कुम्हारपुरा के रहने वाले चैन सिंह नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी। युवक ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। करीब 7 दिन पहले युवक उसे एक मंदिर में ले गया जहां उसे माला पहनाकर विश्वास जताया कि शादी हो गई है और आज के बाद वह दोनों पति-पत्नी है। 

इसके बाद लड़की को लेकर सागर चला गया। यहां उसके साथ सुहागरात के नाम पर शारीरिक संबंध बना लिए। इधर लड़की जब वापस लौट कर नहीं आई तो परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की। प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में पता चल गया कि लड़की चैन सिंह के साथ गई है। चैन सिंह की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 18 वर्ष से कम आयु की लड़की को उसके माता-पिता की मर्जी के बिना, कहीं पर भी ले जाना अपराध है। अतः युवक के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MPPSC NEWS- एडीपीओ परीक्षा स्थगित- ADPO EXAM Postponed

Posted: 22 Nov 2021 08:15 PM PST

Assistant District Prosecution Officer Examination -2021 postpone

इंदौर। Madhya Pradesh Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, रेसीडेंसी क्षेत्र, इंदौर) के परीक्षा नियंत्रक द्वारा द्वारा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा -2021 के स्थगन की सूचना जारी कर दी गई है। यह परीक्षा आगामी 05.12.2021 को आयोजित होनी थी। 

असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर परीक्षा- 2021 स्थगित

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन के हेतु जिला सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पदों की पूर्ति हेतु इस परीक्षा का परीक्षा का विज्ञापन क्रमांक 03/ 21 दिनांक 07.06.2021 को आयोग की वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर जारी किया गया था। 

आयोग कार्यालय के कार्यक्रम (कैलेंडर) के अनुसार सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पदों की पूर्ति हेतु यह परीक्षा ऑनलाइन पद्धति से दिनांक 05.12.2021 को आयोजित की जानी थी परंतु अब यह परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। उक्त पद हेतु पूर्व में निर्धारित परीक्षा दिनांक 05.12.2021 के स्थान पर नवीन परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें.

MPPSC NEWS- डीएसपी परीक्षा स्थगित- DSP Exam Postpond

Posted: 22 Nov 2021 08:08 PM PST

इंदौर
। Madhya Pradesh Public Service Commission (मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी क्षेत्र , इंदौर) के परीक्षा नियंत्रक ने सूचना पत्र क्रमांक 01/05/2021 दिनांक 22.11.2021 द्वारा परीक्षा स्थगन की सूचना जारी की है। यह परीक्षा उप पुलिस अधीक्षक (RDO) के पद हेतु आयोजित होनी थी। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, गृह विभाग मध्य प्रदेश प्रदेश शासन के लिए उप पुलिस अधीक्षक रेडियो के पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा का विज्ञापन क्रमांक 05.2021 दिनांक 23.06.2021 को आयोग की वेबसाइट www.mppsc.nic.in जारी किया गया था। 

आयोग कार्यालय के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम (कैलेंडर) के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक रेडियो पदों की पूर्ति हेतु परीक्षा दिनांक 19.12.2021 को ऑनलाइन पद्धति से आयोजित की  जानी थी परंतु अब यह परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से ओएमआर शीट (OMR sheet) पर आयोजित की जाएगी तथा उक्त पद हेतु पूर्व में निर्धारित परीक्षा दिनांक 19.12.2021 के स्थान पर नवीन परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें.

MP PAT 2021- परीक्षा स्थगित, MPPEB द्वारा नई तारीख घोषित

Posted: 22 Nov 2021 07:54 PM PST

भोपाल
। Madhya Pradesh Professional Examination Board द्वारा पीएटी प्रवेश परीक्षा 2021 ( PAT, Pre Agriculture Test Exam - 2021 ) की परीक्षा तिथि को बदलने का निर्णय लिया गया है। पहले यह परीक्षा 5 से 7 दिसंबर 2021 को आयोजित होनी थी परंतु अब यह परीक्षा 8 दिसंबर 2021 को आयोजित होगी।

नियंत्रक PEB के हस्ताक्षर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पीएटी प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन दिनांक 5 से 7 दिसंबर 2021 को किया जाना था। परंतु उक्त तिथि पर केंद्रीय स्तर पर अन्य परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। 

इस कारण PAT  परीक्षा में सम्मिलित छात्रों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए PEB द्वारा PAT प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन अब 8 दिसंबर 2021 को किया जाएगा। इस परीक्षा का समय एवं  शेष शर्तें नियम यथावत रहेंगे। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें.

यदि चेक देने वाले की मृत्यु हो जाए तो पेमेंट मिलेगा या नहीं- GK in Hindi

Posted: 22 Nov 2021 07:42 PM PST

बैंक चेक को हिंदी में धनादेश कहते हैं। यानी खाताधारक अपने बैंक को आदेश देता है कि वह उल्लिखित रकम का चेक के धारक उसके बैंक खाते में अथवा नगद भुगतान करे। सवाल यह है कि यदि बैंक चेक पर हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसकी मृत्यु के पश्चात बैंक द्वारा चेक का भुगतान किया जाएगा या नहीं।

भारतीय स्टेट बैंक से सन 2011 में रिटायर हुए श्री मधुकर पारे बताते हैं कि बैंक और खाताधारक का संबंध तभी तक होता है जब तक कि खाताधारक जीवित है। जैसे ही बैंक को खाता धारक की मृत्यु की सूचना प्राप्त होती है, उसके खाते से सभी प्रकार के भुगतान स्थगित कर दिए जाते हैं। ऐसी स्थिति में बैंक मृत व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर किए गए चेक का भुगतान नहीं करेगा, लेकिन यदि बैंक के पास व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने से पहले कोई चेक भुगतान के लिए प्रस्तुत होता है तो बैंक भुगतान कर देगा और ऐसी स्थिति में उत्तराधिकारी के प्रति बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।

अब सवाल उठता है कि यदि बैंक भुगतान नहीं करेगा तो फिर पेमेंट कौन करेगा। क्या किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के साथ ही उसकी सभी देनदारी समाप्त हो जाती हैं। एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। मृत व्यक्ति का उत्तराधिकारी उसकी देनदारी के लिए जिम्मेदार होता है। यदि मृत व्यक्ति ने अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है और उसके किसी भी रिश्तेदार ने उत्तराधिकार के अधिकार का उपयोग नहीं किया है तब ऐसी स्थिति में मृत व्यक्ति की देनदारी उसके जीवन के साथ ही समाप्त हो जाएगी। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

पैरालीगल वालेंटियर्स भर्ती- लॉ स्टूडेंट्स के लिए एक्सपीरियंस और रिटायर्ड के लिए समाज सेवा - MP JOBS

Posted: 22 Nov 2021 01:16 PM PST

विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों एवं जनपद पंचायतों में स्थापित किए जाने वाले लीगल एड क्लीनिक के लिए पैरालीगल वालियंटर्स नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी जिलों में आवश्यकतानुसार सूचनाएं प्रकाशित की जाएंगी। नियुक्ति प्रक्रिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संपन्न कराई जाएगी। यह नियुक्ति लॉ स्टूडेंट्स को एक्सपीरियंस के लिए काफी इंपोर्टेंट है और शासन के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए समाज सेवा का अच्छा माध्यम हो सकती है।

para legal volunteer qualifications

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की पैरालीगल वालेंटियर्स की स्कीम योजनान्तर्गत पैरालीगल वालियंटर्स का कार्य पूर्णतः सेवा कार्य है, नौकरी नहीं है। इसके लिये कोई वेतन/मजदूरी देय नहीं है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समय-समय पर पैरालीगल वॉलेटियर्स को निर्धारित मानदेय देय होगा। आवेदन करने हेतु आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो, साथ ही वह व्यक्ति स्वस्थ्य हो,  उसमें किसी भी प्रकार का ऐसा कोई शारीरिक दोष ना हो जो उसे कार्य करने के लिए अक्षम हो। उन्होने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

पैरालीगल वालेंटियर्स के लिए निर्धारित योग्यता

उन्होने बताया कि चयन में शिक्षक (जिसमे रिटायर्ड शिक्षक भी शामिल है), रिटायर्ड शासकीय सेवक एवं वरिष्ठ नागरिक, एम.एस.डब्ल्यू विद्यार्थी एवं शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, विद्यार्थी और लॉ विद्यार्थी, एनजीओ एवं क्लब के सदस्य, महिला समूहो, मैत्रीसंघो एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों को प्राथमिकता दी जायेगी। वही अपराध का अभियुक्त व्यक्ति, राजनैतिक दल का सक्रिय सदस्य, दिवालिया व्यक्ति आवेदन करने के योग्य नही होंगे। ध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें.

2 शिक्षक, 2 पंचायत सचिव, 2 राजस्व निरीक्षक सहित कुल 8 सस्पेंड - MP EMPLOYEE NEWS

Posted: 22 Nov 2021 01:01 PM PST

बड़वानी में शिक्षक समर सिंह दासौंधी सस्पेंड, 9 शिक्षकों को नोटिस

बड़वानी कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा के निर्देश पर जिले में स्कूलों के चल रहे आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मिले अनुपस्थित एक शिक्षक को जहॉ तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। वहीं 9 शिक्षको को शोकाज नोटिस जारी किया गया है।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री निलेष रघुवंशी से प्राप्त जानकारी अनुसार अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले माध्यमिक विद्यालय रहड़कोट के शिक्षक समरसिंह दासौंधी को जहॉ तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। वहीं कन्या प्राथमिक विद्यालय मोरानी के शिक्षक दीतु मुजाल्दे, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुरा सेटेलाईट राजपुर के शिक्षक नरेन्द्र बामने, माध्यमिक विद्यालय देवली की शिक्षिका श्रीमती सुनिता सिंगोरिया, प्राथमिक विद्यालय पटेल ओसाड़ा के शिक्षक केसरिया सोलंकी, प्राथमिक विद्यालय तलवाड़ाडेब के शिक्षक सेवाराम मालवीय, प्राथमिक विद्यालय सरपंच फलिया बड़वानीखुर्द के शिक्षक शोभाराम मालवीय, माध्यमिक विद्यालय मतराला के शिक्षक बाबुसिंह नरगावे, माध्यमिक विद्यालय मेहदगॉव के शिक्षक सुनिल सेन, प्राथमिक विद्यालय अगलगॉव के शिक्षक मनीराम जाधव को 1-1 वेतनवृद्धि रोकने का शोकाज नोटिस जारी किया गया है।

आगर-मालवा चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, माध्यमिक शिक्षक अंतिम खंदार सस्पेंड

आगर-मालवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवधेश शर्मा ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर माध्यमिक शिक्षक अंतिम खंदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

जारी आदेशानुसार माध्यमिक शिक्षक जेतपुरा अंतिम खंदार को आगर नगरीय क्षेत्र के 15 मतदान केन्द्रों के बीएलओ सुपरवाईजर का प्रभार दिया गया था। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के लिए कार्यवाही प्रचलित है। जिसके अन्तर्गत 30 नवम्बर तक तथा 20 एवं 21 नवम्बर को विशेष शिविर में बीएलओ को मतदान केन्द्रों पर उपस्थित होकर दावे-आपत्ति प्राप्त करना है तथा सुपरवाईजर को मतदान केन्द्रों पर भ्रमण कर बीएलओ की उपस्थिति की जांच, आवेदनों की जांच तथा दावें-आपत्तियां बीएलओ से प्राप्त कर तहसील कार्यालय में जमा करने का कार्य सौंपा गया था।  

21 नवम्बर को डिप्टी कमिश्नर उज्जैन संभाग उज्जैन एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उक्त बीएलओ सुपरवाईजर, प्रभार दिए गए 15 मतदान केन्द्रों पर अनुपस्थित पाए गए तथा दूरभाष पर संपर्क करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। शिक्षक का उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 में उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन होने पर कलेक्टर ने म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। 

मंदसौर में महिमानन्दन शर्मा MPS एवं नवीन कुमार सेठिया MPW निलंबित

मन्दसौर कलेक्टर श्री गौतम सिंह ने श्री महिमानन्दन शर्मा (एम.पी.एस.) एवं श्री नवीन कुमार सेठिया (एम.पी.डब्ल्यू) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। ब्लॉक सीतामऊ में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया था परंतु श्री महिमानन्दन शर्मा (एम.पी.एस.) मा.स्वा. के. सुवासरा के द्वारा टीकाकरण अभियान में व्यवधान उत्पन्न करने तथा टीकाकरण कर्मियों को टीकाकरण से विमुक्त किये जाने से टीकाकरण सर्वे का आयोजन नहीं हो सका यह कृत्य घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता का द्योतक हैं। श्री महिमानन्दन शर्मा (एम.पी.एस.) एवं श्री नवीन कुमार सेठिया (एम.पी.डब्ल्यू) को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। 

देवास में सहायक राजस्‍व निरीक्षक हेमंत धुरिया एवं दिलीप पंवार सस्पेंड

देवास कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने सहायक राजस्‍व निरीक्षक नगर पालिका निगम देवास श्री हेमंत धुरिया एवं सहायक राजस्‍व निरीक्षक नगर पालिका निगम देवास श्री दिलीप पंवार को निर्वाचन कार्य में की गई लापरवाही एवं उदासीनता के कारण तत्‍काल प्रभाव से निलम्बित किया है। 

अनुपपुर में ग्राम पंचायत लखौरा के सचिव दिनेश कुमार वनवासी सस्पेंड

अनुपपुर में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के तहत प्रथम एवं द्वितीय डोज के शेष बचे हुए हितग्राहियों को प्रेरित कर वैक्सीनेशन सेन्टर पर उपस्थित कराकर वैक्सीनेशन कराने के निर्देश के बाद भी ग्राम पंचायत लखौरा की प्रगति शून्य पाए जाने पर ग्राम पंचायत लखौरा के सचिव श्री दिनेश कुमार वनवासी को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति न करने व अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 भाग 2 नियम 4 के तहत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्षल पंचोली ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

विदिशा में ग्राम पंचायत मोहम्मदगढ के सचिव नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव निलंबित

विदिशा में जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत मोहम्मदगढ के सचिव श्री नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। श्री श्रीवास्तव के द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में आयोजित समवर्ती सामाजिक अंकेक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में सत्यापन दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत खेत तालाब योजना से लाभांवित हितग्राही श्री घनश्याम का कार्य मौके पर नही पाया गया और राशि 63 हजार चार सौ रूपए व्यय बतलाई गई। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें.

MP TET VARG-3 Topic- बाल विकास के सिद्धांत- Principles of Child Development

Posted: 22 Nov 2021 12:46 PM PST

MPTET VARG- 3 प्राथमिक शाला शिक्षक (प्राइमरी स्कूल टीचर्स) के लिए है। जिसमें 5 या 6 वर्ष से 11 या 12 वर्ष तक के बच्चों को पढ़ाना होता है। इसलिए इस अवस्था यानी बाल्यावस्था के बारे में हमें पूरी जानकारी होनी चाहिए परंतु यदि किसी बच्चे को कोई समस्या है तो उसका पता लगाने के लिए हमें उसकी पूर्वावस्था का भी पता होना चाहिए क्योंकि एक अवस्था का प्रभाव दूसरी अवस्था पर अवश्य पड़ता है परंतु बाल विकास के सिद्धांत सभी के लिए एक जैसे हैं। इसलिए शिक्षकों का ज्ञान होना अति आवश्यक है। इसीलिए किसी भी शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवश्यक शर्त होती है,  डीएलएड, बीएड, डीएड और भी समकक्ष कोर्स जिसमें शिक्षा मनोविज्ञान, बाल विकास आवश्यक विषय होते हैं। 

बाल विकास का सिद्धांत किसे कहते हैं

चूँकि  विकास एक बहुत ही जटिल, सतत और व्यापक प्रक्रिया है। विकास कई प्रकार का हो सकता है जैसे- शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, संज्ञानात्मक ,भाषाई चारित्रिक आदि। परंतु किसी बालक के विकास की प्रक्रिया कुछ सिद्धांतों पर आधारित होती है, इन्हीं को बाल विकास के सिद्धांत कहा जाता है।

शिक्षण- अधिगम प्रक्रिया ( टीचिंग लर्निंग प्रोसेस) को प्रभावी बनाने के लिए एक शिक्षक को इनका ज्ञान होना अनिवार्य है और जिस आयु वर्ग के बालक बालिकाओं को शिक्षक को पढ़ाना है, उसे उस आयु वर्ग के सामान्य बच्चों के विकास के स्तर का पता जरूर होना चाहिए। तभी वह उनकी समस्याओं का निराकरण कर सकता है।

बाल विकास के सिद्धांत- Principles of Child Development

बाल विकास के सिद्धांत में हम सभी बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। निरंतरता का सिद्धांत, विकास क्रम की एकरूपता और वैयक्तिक अंतर का सिद्धांत। यहां समझ में आएगा कि बालक के विकास के सिद्धांत में क्या-क्या प्रमुख होता है।

निरंतरता का सिद्धांत- Principle of Continuity

जैसा कि हम जानते हैं कि हैं कि विकास एक सतत प्रक्रिया है जो कि मां के गर्भ (प्रसवपूर्व अवस्था) में ही प्रारंभ हो जाती है और मृत्यु पर्यंत तक चलती रहती है या कहें कि जो परिवर्तनशील है, जो कभी रुकता नहीं है वही निरंतर है। 

विकास क्रम की एकरूपता- Uniformity of Pattern

इस सिद्धांत के अनुसार विकास क्रम एक जाति (Species) के सभी जीवो में एक जैसा ही होता है, चाहे वह किसी भी देश वातावरण में रहे। अगर परिस्थिति सामान्य है तो विकास का क्रम भी सामान्य ही रहेगा। उदाहरण के तौर पर एक बच्चा पहले पेट के बल बल रेंगगा, फिर बैठना सीखेगा। घुटनों के बल चलना सीखेगा, फिर अपने पैरों पर चलना और फिर दौड़ना सीखेगा। 
 
ऐसा कभी नहीं होगा कि पहले बच्चा दौड़ जाए और बाद में बैठना सीखे। यानी गाँव का हो या चाहे शहर का उसका विकास का क्रम एक रुप ही रहेगा। ऐसा कभी नहीं होगा कि गांव का बच्चा धीरे-धीरे विकास करे और शहर का बच्चा तेजी से विकास कर जाए या गांव का बच्चा जल्दी विकास करे और शहर का धीरे, दोनों के विकास के क्रम में एकरूपता रहेगी।

वैयक्तिक अंतर का सिद्धांत- Principle of Individual Differences

विकास क्रम में एकरूपता तो है पर वैयक्तिकका अंतर भी पाया जाता है क्योंकि विकास की गति हर व्यक्ति में अलग अलग होती है। उदाहरण के तौर पर सभी के शरीर में सिर, हाथ, पेट, पैर आदि होते हैं परंतु फिर भी हर एक की बनावट या फिजिक अलग होती है, यही वैयक्तिक अंतर है। जो हर व्यक्ति की अपनी अलग पहचान (Identity) बनाता है। Fingerprint technology और face recognition Technology इसी वैयक्तिक अंतर पर आधारित है। बाल विकास के अन्य सिद्धांत समझने के लिए हम अगले आर्टिकल में जाएंगे।

MP TET VARG-3 संबंधित व्याख्यान
अस्वीकरण: सभी व्याख्यान उम्मीदवारों को सुविधा के लिए सरल शब्दों में सहायता के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते एवं अनुशंसा करते हैं कि आधिकारिक अध्ययन सामग्री से मिलान अवश्य करें।

अमर जीवों में ऐसा क्या होता है जिससे उनकी मृत्यु नहीं होती- science general knowledge

Posted: 22 Nov 2021 12:29 PM PST

सभी जानते हैं कि मृत्यु, जीवन का अंतिम सत्य है परंतु साइंस के स्टूडेंट जानते हैं कि पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवो की मृत्यु नहीं होती, कुछ जीव अमर होते हैं। यदि आप इनके शरीर को दो हिस्सों में काट देंगे तो यह दो जीवित जीव बन जाएंगे। इसी को अमरता (Immortility) कहा जाता है इसमें कुछ विशेष जीव जैसे -अमीबा, प्लेनेरिया, हाइड्रा आदि आते हैं परंतु अब सवाल है कि इनमें ऐसा क्या पाया जाता है, जिसके कारण यह अमर हो जाते हैं। तो चलिए आज यही पता लगाने की कोशिश करते हैं।

अमर जीवों में क्या विशेषता पाई जाती है- Specific Features Of These Organisms 

कुछ निम्न श्रेणी के जीव जंतुओं में अपनी संतति (Generations) को बढ़ाने के लिए अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction) की क्षमता पाई जाती है। यानी शिशु के जन्म के लिए माता पिता की जरूरत नहीं होती। जनक (Parent) का शरीर लगभग दो समान भागों में बंट जाता है और प्रत्येक भाग वृद्धि करके जनक के समान ही नए जीवों का निर्माण करता जाता है। इसमें मुख्य रूप से विखंडन (fragmentation), मुकुलन (Budding) , पुनरुदभवन (Regenration) आदि विधियां पाई जाती हैं। जिनसे यह जीव लगातार अपनी संख्या बढ़ाते रहते हैं। 

एक जीव से दो जीव कैसे बनते हैं- How does an Organism divide into Two Organisms

इन जीवों में विखंडन हो जाने पर दो एक जैसे दो जीव बन जाते हैं तथा जीवद्रव्य (Protoplasm) नष्ट या बेकार नहीं होता। इसलिये इन जीवों को अमर (Immortal) कह दिया जाता है। इस प्रकार का विखंडन केवल एककोशिकीय जीवों (Unicellular Organisms) में ही  पाया जाता है। जिसमें जनक शरीर अपनी पहचान खो देता है और जनक का शरीर दो या दो से अधिक पुत्रीकोशिकाओं (Daughter Cells) में विभाजित हो जाता है। इसमें पहले केंद्रक का विभाजन (Karyokinesis ) होता है और बाद में कोशिका द्रव्य (Cytokinesis) का विभाजन होता है।

MP IAS TRANSFER LIST NOV 2021- मप्र भाप्रसे अफसरों की स्थानांतरण सूची

Posted: 22 Nov 2021 09:30 PM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने सोमवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 6 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं एवं दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। 

मध्य प्रदेश आईएएस अफसरों की तबादला सूची

श्री राघवेंद्र कुमार सिंह सह आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर अतिरिक्त प्रभार से प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा अतिरिक्त प्रभार। 
श्री मुकेश चंद्र गुप्ता सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा आयुक्त तकनीकी शिक्षा अतिरिक्त प्रभार से आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल तथा सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग अतिरिक्त प्रभार। 

श्री अजीत कुमार आयुक्त सह संचालक नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल से सचिव वित्त विभाग तथा प्रबंध संचालक दी प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड मुंबई। 
श्री ज्ञानेश्वर बी पाटील सचिव राजस्व विभाग तथा नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय वर्म लेखन सामग्री मध्यप्रदेश भोपाल अतिरिक्त प्रभार तथा आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर अतिरिक्त प्रभार से आयुक्त कोष एवं लेखा मध्य प्रदेश तथा पदेन सचिव वित्त विभाग। 

श्री लोकेश कुमार जाटव सचिव वित्त विभाग तथा प्रबंध संचालक दी प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी लिमिटेड मुंबई से आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर अतिरिक्त प्रभार। 
श्री अभिजीत अग्रवाल आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल से उप सचिव वित्त विभाग। 

श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग का प्रभार सौंपा जाता है। 
श्री श्रीमन शुक्ला वर्तमान कर्तव्यों के साथ अपर सचिव राजस्व विभाग एवं नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय लेखन सामग्री मध्यप्रदेश भोपाल तथा आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर का प्रभार।
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

MP NEWS- मंदसौर के 8 डॉक्टरों को नोटिस जारी, 8 अस्पतालों में एक भी टीका नहीं लगा

Posted: 22 Nov 2021 11:58 AM PST

मंदसौर
। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मध्य प्रदेश का पूरा स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के 100% वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर रहा है और मंदसौर के 8 अस्पतालों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाने के बावजूद एक भी व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाया गया। कलेक्टर ने 8 डॉक्टरों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।

कलेक्टर गौतम सिंह ने डॉ. मनीष दानगढ, प्रभारी मेडिकल आफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शामगढ, डॉ. मनीष पंजाबी प्रभारी मेडिकल आफिसर सिविल अस्पताल गरोठ, डॉ. मनीष मिण्डा प्रभारी मेडिकल आफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कयामपुर, डॉ. जगदीश गेहलोत प्रभारी मेडिकल आफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नाहरगढ, डॉ. स्नेहिल जैन प्रभारी मेडिकल आफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुवासरा, डॉ. वी.के. सुराह प्रभारी मेडिकल आफिसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतामऊ, डॉ. नारायणसिंह सिसोदिया प्रभारी मेडिकल आफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खडावदा एवं डॉ. तनुजा भावसार प्रभारी मेडिकल आफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र  बोलिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। 

22 नवम्बर 21 को कोविड-19 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया था परंतु इनके द्वारा किसी भी नागरिक का कोविड-19 का टीकाकरण नही किया गया। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। इसके बावजूद इनके द्वारा 22 नवम्बर 21 को  को टीकाकरण सत्र आरंभ करने हेतु कोई कार्यवाही भी नही कि गई। कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि इससे यह प्रतीत होता है कि आपके द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है। उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1) के खण्ड (एक) (दो) का स्पष्ट उल्लघंन करने तथा पदीय दायित्वों का उचित प्रकार निर्वहन नही करना तथा अपने कार्य के प्रति कर्तव्य परायण एवं संनिष्ठ नही रहते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही के भागी बन गये है। 

कारण बताओ सूचना पत्र का स्पष्टीकरण कलेक्टर को प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण संतोषप्रद नही होने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी इस हेतु आप स्वयं उत्तरदायी होगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

अपर एवं सहायक सत्र न्यायाधीश कब मामले का विचारण कर सकते हैं जानिए - CrPC section 194

Posted: 22 Nov 2021 11:47 AM PST

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 9 में बताया गया है कि उच्च न्यायालय, अपर एवं सहायक सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति करेगा एवं संहिता की धारा-10 बताती है कि सभी सहायक सत्र न्यायाधीश, सत्र न्यायालय के अधीनस्थ होंगे। 

अगर कोई सत्र न्यायालय का न्यायधीश उपस्थित नहीं होता है तब अपर एवं सहायक सत्र न्यायाधीश मामले को सुनवाई करता है। पहले उपखण्ड (जिला स्तर) में सत्र न्यायालय होता है एवं दूसरे स्तर (तहसील) स्तर पर अपर एवं सहायक न्यायाधीश उपस्थित रहता है। सवाल यह है कि क्या कोई अपर एवं सहायक सेशन न्यायाधीश किसी मामले की सुनवाई डारेक्ट कर सकता है या नहीं।

दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 194 की परिभाषा:-

कोई भी अपर एवं सहायक सत्र न्यायाधीश किसी मामले का विचारण या जाँच तब तक नहीं करेगा जब तक कि सत्र न्यायालय के  किसी साधारण या विशेष आदेश द्वारा उसे निर्देश नहीं दिया गया हो। 
डायरेक्ट उच्च न्यायालय के आदेश पर भी अपर एवं सहायक सत्र न्यायाधीश किसी भी मामले का विचारण एवं जाँच कर सकता है। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP SCHOOL OPEN NEWS- शिक्षा विभाग की नई गाइडलाइन जारी

Posted: 22 Nov 2021 08:38 PM PST

भोपाल
। पिछले कई दिनों से चल रही बयानबाजी और कयासों के बीच मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज कक्षा एक से कक्षा 12 तक के संचालन के लिए नवीन दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जो इस प्रकार हैं:- 

कमांक एफ 44-4/2020 /20-2: विभागीय आदेश दिनांक 14.09.2021 द्वारा प्राथमिक स्तर की कक्षा 1 से 5 की कक्षाएं कोविङ-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रारंभ करने कक्षा 11वीं के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों की क्षमता के साथ छात्रावास संचालन करने एवं कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों की शत प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल / छात्रावास खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई थी।

2 राज्य शासन एतद् द्वारा वर्तमान में कोविङ-19 के कम प्रभाव को देखते हुए उक्त आदेश के अनुकम में निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित करता है:

2.1 समस्त विद्यालयों की कक्षा 1 से 12वीं तक की समस्त कक्षाएं शत प्रतिशत क्षमता के साथ प्रारंभ की जाए। 2.2 समस्त आवासीय विद्यालय कक्षा 1 से 12वीं तक की समस्त कक्षाओं के शत प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए संचालित किये जाएं।

2.3 समस्त छात्रावास कक्षा 1 से 12वीं तक की समस्त कक्षाओं के शत प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए संचालित किये जाएं।

2.4 अभिभावकों की सहमति से ही विद्यार्थी विद्यालय / छात्रावास में उपस्थित हो सकेंगे।

2.5 स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन कक्षाओं / डिजिटल माध्यम से पढ़ाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। दूरदर्शन एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर शैक्षिक सामग्री का प्रसारण पूर्ववत जारी रहेगा।

3. समस्त विद्यालयों / छात्रावासों के शिक्षकों / स्टॉफ का अनिवार्यतः डबल डोज़ टीकाकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। टीकाकरण के संबंध में विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 08.11.2021 द्वारा जारी दिशा-निर्देश यथावत रहेंगें। 
 
4. किसी शिक्षक अथवा छात्र के संक्रमित होने की दशा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सहमति से जारी विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक (09.11.2021 द्वारा जारी दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे।

5. भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी SOP का पालन एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.


इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का कार्यक्रम घोषित - INDORE NEWS

Posted: 22 Nov 2021 07:07 AM PST

इंदौर। देश भर में प्रसिद्ध Indore Literature Festival का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आयोजन शहर के गांधी हॉल परिसर में 26 27 और 28 नवंबर को होगा। इसमें सभी नागरिकों के लिए एंट्री फ्री है। 26 से लेकर 28 नवंबर तक के सभी कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें.





INDORE NEWS- नींद और गर्भपात की दवा पर प्रतिबंध, मेडिकल स्टोर वाला गिरफ्तार किया जाएगा

Posted: 22 Nov 2021 09:30 PM PST

इंदौर
। इंदौर जिले में नींद एवं ट्रंक्वेलाइजर श्रेणी तथा गर्भपात/गर्भ समापन की दवाइयों के खुले विक्रय पर दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गय है। बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवाई खरीदने और बेचने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर में कौन-कौन सी दवाइयों की खुली बिक्री पर प्रतिबंध लगा

इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री पवन जैन द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार इन्दौर जिले की राजस्व सीमा क्षेत्र में समस्त नाईट्राजेपाम टेबलेट्स (समस्त नाईट्रावेट टेबलेट्स), समस्त क्लोनेजेपाम टेबलेट्स, समस्त डायजेपाम टेबलेट्स, समस्त ऑक्साजीपाम टेबलेट्स, समस्त इटिजोलाम टेबलेट्स, समस्त एल्प्राजोलम टेबलेट्स, समस्त कोडीन फास्फेट सिरप/टेबलेट्स, क्लोजापाम टेबलेट्स (फ्रीजीयम टेबलेट्स आदि) इत्यादि का विक्रय केवल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर के लिखित प्रिस्क्रिप्शन पर ही किया जा सकेगा। साथ ही गर्भपात/गर्भ समापन संबंधित औषधियां जैसे Ru 486, Mifepristone एवं Misoprostal व उसके ग्रुप श्रेणी की दवाइयों, गोली, इंजेक्शन, जैल का विक्रय केवल रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर के लिखित प्रिस्क्रिप्शन पर ही हो सकेगा। 

मेडिकल स्टोर वाले को प्रिस्क्रिप्शन की फोटो कॉपी रखनी होगी

लिखित प्रिस्क्रिप्शन की छायाप्रति संबंधित मेडिकल स्टोर पर रखना होगी। आदेश में निर्देश दिये गये है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं पदेन उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, इन्दौर अपने अधीनस्थ औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारियों के माध्यम से नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कर उक्त आदेश का प्रभावी परिपालन सुनिश्चित् करेंगे। अनियमितता पाई जाने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित् करेंगे।  यह आदेश 17 जनवरी 2022 तक प्रभावशील रहेगा। उक्त अवधि में उक्त आदेश का उल्लघंन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- 150 अस्पतालों में गड़बड़ी मिली लेकिन कार्यवाही नहीं हुई

Posted: 22 Nov 2021 06:43 AM PST

ग्वालियर
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में अग्निकांड के बाद पूरे प्रदेश के अस्पतालों में फायर ऑडिट करने के आदेश जारी किए गए थे। ग्वालियर शहर में 150 अस्पतालों में गड़बड़ी मिली है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर तत्काल चालान बनता है लेकिन अस्पतालों में गड़बड़ी मिलने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

ग्वालियर शहर में फायर ऑडिट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम तैयार की गई थी। टीम ने जाकर जांच पड़ताल भी की। 150 अस्पतालों के पास फायर NOC नहीं थी। आधे से ज्यादा अस्पतालों में अग्निशमन उपकरण नहीं थे। जहां थे, वहां एक्सपायर हो चुके थे। यानी सिर्फ लाल रंग की टंकी टंकी हुई थी। उसमें गैस नहीं थी। गड़बड़ी पकड़े जाने के बावजूद अस्पतालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। यहां तक की अग्निशमन उपकरण तत्काल खरीद कर 24 घंटे के भीतर लगाने के आदेश भी नहीं दिए गए।

बड़े अस्पतालों में बड़ी गड़बड़ी मिली

जनक सुपरस्पेशलिटी हॉस्पीटल जिंसी नाला:- फायर एनओसी के लिए एप्लाई किया हुआ है। फायर वाटर लाइन बंद मिली टैंक से कनेक्ट नहीं थी। फायर अलार्म बंद मिला, फायर बकेट में बजरी नहीं मिली। फायर एक्सिट में लोन पाया गया।
ओल्याई हॉस्पीटल हास्पीटल रोड:- फायर एनओसी नहीं मिली, फायर बकेट खाली मिली, फायर अलार्म नहीं मिला। वाटर लाइन नहीं मिली।
वेदांता मल्टीस्पेशलिटी हास्पीटल:- फायर एनओसी है, वाटर लाइन बंद पाई गई। फायर अलार्म बंद मिला, फायर स्मोक डिटेक्टर बंद पाए गए।
परिवार हास्पीटल:- फायर एनओसी प्रोसेस में चल रही है, फायर वाटर लाइन बंद पाई गई। फायर होजड्रील में नोजल नहीं मिला, फायर बकेट में बजरी नहीं मिली। फायर अलार्म नहीं पाया गया।
स्टार हास्पीटल:- फायर एनओसी के लिए एप्लाई किया हुआ है, फायर वाटर लाइन बंद मिली। इसी प्रकार अन्य अस्पतालों के भी यही हालत मिले थे लेकिन इन्हें देखने के लिए फिर से कोई वापस नहीं गया कि इन्होंने कमियाें को ठीक किया या नहीं।

ट्रैफिक रूल तोड़ो तो तत्काल चालान, सेफ्टी रूल तोड़ा तो कोई कार्रवाई नहीं 

कितने अजीब नियम हैं। दोनों तरफ बात इंसान की जान और सुरक्षा की है। यदि आप बिना हेलमेट के चलते हैं, अपनी जान जोखिम में डालते हैं तो आप का चालन बन जाता है। कोई नोटिस कोई सुनवाई नहीं होती लेकिन 150 अस्पतालों ने भर्ती होने वाले मरीजों की जान जोखिम में डाल रखी है, और कोई कार्यवाही नहीं हो रही। नोटिस बनाए जा रहे हैं। फिर सुनवाई होगी। और फिर क्या होगा सब जानते हैं। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

GWALIOR NEWS- नवविवाहिता के सिर में गोली मारकर बॉयफ्रेंड फरार, हत्या

Posted: 22 Nov 2021 06:15 AM PST

ग्वालियर
। जिले की डबरा तहसील में 24 साल की नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या की है। पहले खेत में गोली मारी थी। जिससे वह घायल हो गई थी। उसे घर पर लाए थे तभी पीछे से आ गया और सीधे सिर में गोली मारकर फरार हो गया। 

मृतका के परिजन ने बताया कि 7 महीने पहले जूली रावत की शादी हो गई थी। शादी से पहले कल्लू रावत के साथ उसका अफेयर चल रहा था लेकिन शादी के बाद वह कल्लू रावत से कोई संबंध रखना नहीं चाहती थी लेकिन कल्लू रावत लगातार संबंध बनाने के लिए दवा बना रहा था। हत्या से थोड़ी देर पहले खेत पर कल्लू रावत का विवाद जूली से हुआ था। यहां जूली ने उसे चेतावनी दी थी कि वह उससे दूर रहे। जिस पर कल्लू ने जूली को धमकाया था और फायरिंग कर भाग गया था। 

कल्लू रावत की गोली के छर्रे जूली रावत के पेट में घुस गए थे। परिजन जूली को कंचनपुर स्थित घर पर ले आए और वह अपने कमरे में लेटी थी तभी कल्लू रावत अपने तीन साथियों के साथ आया और जूली के सिर में गोली मार कर भाग गया। गोली चलने की आवाज आते ही वह आए तो कल्लू को भागते हुए देखा है। घटना के बाद से ही पुलिस कल्लू की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना
नवविवाहिता की गोली लगने से मौत हुई है। एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जयराज कुबेर, एएसपी देहात ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

MP NEWS- महिला तहसीलदार की फाइल में सांप निकला, ऑफिस में दहशत

Posted: 22 Nov 2021 01:50 PM PST

भोपाल
। घटना बैतूल की शाहपुर तहसील कार्यालय का है। यहां तहसीलदार एंटोनिया एक्का अपने चैंबर में बैठी हुई थीं। डायस पर गरीबी रेखा में नाम जोड़ने वाले एक केस की फाइल रखी हुई थी। तहसीलदार ने जैसे ही फाइल खोली चीख निकल गई। फाइल के अंदर करीब डेढ़ फीट लंबा एक सांप बैठा हुआ था। इससे पहले कि सांप हमला कर पाता, तहसील कार्यालय के क्लर्क ओम प्रकाश वर्मा ने फाइल को डायस से दूर फेंक दिया और फिर फाइल को लेकर बाहर की तरफ भाग गए। 

तहसीलदार एंटोनिया एक्का ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई तहसील कार्यालय में कई पटवारी बैठे हुए थे क्योंकि इस समय शुद्धीकरण पखवाड़ा चल रहा है। उन्होंने कहा कि फाइल खोलते समय उनका पूरा ध्यान फाइल पर था लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। कई बार लोगों से बात करते समय फाइल की तरफ देखे बिना भी फाइल ओपन की जाती है। यदि इस बार ऐसा होता तो कोई भी हादसा हो सकता था।

इस घटना के बाद पूरे तहसील ऑफिस में दहशत की स्थिति है। यह जांच का विषय हो सकता है कि सांप अपने आप उस फाइल में आ गया था या फिर किसी ने चुपके से सांप को फाइल तक पहुंचाया था। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह यदि सरकारी दस्तावेजों में सांप निकले तो जान को खतरे में डालकर काम नहीं कर पाएंगे। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- वीडियो वायरल होने के बाद ASI पांडेय लाइन अटैच

Posted: 22 Nov 2021 05:37 AM PST

इंदौर।
एसपी आशुतोष बागरी ने सेंट्रल कोतवाली में पदस्थ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरगोपाल पांडे को लाइन अटैच कर दिया है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें ASI पांडे एक लड़के को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच के लिए सीएसपी को नियुक्त किया है। 

युवक बहस कर रहा था इसलिए ASI ने पीटा: टीआई पाटीदार

सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी अशोक पाटीदार का कहना है कि युवक अपने दो और साथियों के साथ एक बाइक पर जा रहा था। एक बाइक पर 3 लोग बैठे देख सेंट्रल कोतवाली थाने के ASI एचजी पांडे ने रोककर कागजात दिखाने को कहा। इस पर बाइक चला रहा रामेश्वर यादव बहस करने लगा। युवक के उकसाने पर ASI ने उसे पीट दिया। इसके बाद डायल-100 को मौके पर बुलाया। पुलिस उसे थाने ले गई।

लोग बोले- चालान बनाओ, पीटना और गालियां देना गलत बात

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि तीन सवारी थी तो ASI को चालान करना चाहिए था। पीटना और गाली-गलौज करना गलत है। पुलिस को इस तरह लात-घूंसे चलाने का अधिकार नहीं है। सोशल मीडिया पर भी VIDEO पर लोग कमेंट्स कर ASI की इस हरकत को गलत बता रहे हैं।

जब पिता ने आकर माफी मांगी, पुलिस ने तब युवक को छोड़ा 

पुलिस जब युवक को उठाकर थाने ले गई तो पीछे से परिजन भी पहुंच गए। श्यामनगर निवासी रामेश्वर के पिता भगवान यादव ने पुलिस से माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने युवक को चालानी कार्रवाई करते हुए थाने से जाने दिया।

पांडे सर ₹500 मांग रहे थे: रामेश्वर यादव

रामेश्वर का कहना है कि उसकी रिश्तेदारी में गमी हो गई थी। वो रेलवे स्टेशन पापा की टिकट बुक कराने गया था। पांडे सर ने उसकी गाड़ी रोकी और चाबी निकाल ली। 500 रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर पिटाई की। गला भी दबाया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें.

MP BOARD 10th-12th EXAM TIME TABLE- एमपी बोर्ड हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा का टाइम टेबल

Posted: 22 Nov 2021 06:25 AM PST

भोपाल
। Madhya Pradesh Board of Secondary Education ने कक्षा 10वीं हाई स्कूल एवं कक्षा 12वीं हाई सेकेंडरी स्कूल वार्षिक परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया है। यह टाइम टेबल मध्य प्रदेश के सभी सरकारी एवं प्राइवेट हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी वेबसाइट पाठ्यक्रम, हाई स्कूल, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) प्रशिक्षण संस्थान के लिए है। वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022 में आयोजित की जायेगी। 








कमलनाथ दिल्ली पहुंचे, इस्तीफा नहीं लेकिन बयान दिया- MP NEWS

Posted: 22 Nov 2021 06:17 AM PST

भोपाल
। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता कमलनाथ मध्य प्रदेश में एक साथ 2 पदों पर कब्जा जमाए हुए हैं। आज अचानक दिल्ली रवाना हुए तो उम्मीद की जा रही थी कि किसी एक पद से इस्तीफा दे देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि एक व्यक्ति-एक पद के तहत जो फैसला सोनिया गांधी करे मुझे कोई आपत्ति नही। 

हाईकमान का आदेश मानूंगा लेकिन मध्यप्रदेश नही छोडूंगा: कमलनाथ 

मध्य प्रदेश की राजनीति में कमलनाथ के बयान अक्सर समीक्षा का कारण बनते हैं। अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट करके बयान देने के कारण कई बार गलत शब्दों का उपयोग कर लेते हैं। एक बार फिर कमलनाथ ने दोहराया कि हाईकमान का आदेश मानूंगा लेकिन शर्त रख दी कि मध्यप्रदेश नहीं छोडूंगा। बताने की जरूरत नहीं कि कांग्रेस पार्टी का हाईकमान कमलनाथ को दिल्ली में देखना चाहता है। कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर उनकी जरूरत है।

कमलनाथ हर बार बयान देते हैं, इस्तीफा नहीं देते 

जब जब एक व्यक्ति एक पद की बात आती है तो वह हमेशा कहते हैं कि वह किसी भी पद पर रहना नहीं चाहते। सोनिया गांधी जो फैसला करेंगी मुझे मान्य होगा लेकिन कभी भी फैसला नहीं होने देते। जब तक इस्तीफा नहीं देंगे तब तक नियुक्ति की प्रक्रिया कैसे शुरू होगी। कमलनाथ की सीनियरिटी इतनी ज्यादा है कि उन्हें पद से हटाया नहीं जा सकता और ना ही उनसे इस्तीफा मांगा जा सकता है। 

40 साल से ज्यादा के अनुभव और 75 साल से अधिक की उम्र के बाद नेताओं से उम्मीद की जाती है कि वह संगठन हित में स्वविवेक से निर्णय लेंगे जैसा कि कांग्रेस पार्टी में सैकड़ों नेताओं ने पूर्व में भी लिया। राजनीति की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP political news पर क्लिक करें.

RDVV JABALPUR NEWS- जॉब फेयर रजिस्ट्रेशन और हॉस्टल की सूचना

Posted: 22 Nov 2021 07:25 AM PST

जबलपुर
। Rani Durgavati Vishwavidyalaya, Jabalpur MP में जॉब फेयर की तारीख घोषित कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जॉब फेयर से पहले सेडमैप द्वारा प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग भी दी जाएगी। दूसरी तरफ उप कुलसचिव ने छात्रावास में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की सूचना जारी कर दी है। 

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में रोजगार मेला 

यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट पर रोजगार मेला का एडवर्टाइजमेंट अपलोड किया गया है। बताया गया है कि दिनांक 16 एवं 17 दिसंबर 2021 को सुबह 11:30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई नेशनल एवं मल्टीनेशनल कंपनी आएंगी। जॉब फेयर में शामिल होने से पहले सेडमैप की तरफ से 15 दिसंबर को कैंडिडेट्स को प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 

रोजगार मेला में रजिस्ट्रेशन के लिए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराई गई है। स्टूडेंट्स को यदि किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो वह विज्ञान भवन में डॉक्टर मीनल दुबे से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर अजय मिश्रा से 9300626781 एवं 9425151905 पर संपर्क कर सकते हैं। 

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय छात्रावास में एडमिशन 

उप कुलसचिव द्वारा बताया गया है कि विश्वविद्यालय के सभी डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स हॉस्टल में एडमिशन ले सकते हैं। हॉस्टल में प्रवेश के लिए किसी भी विभाग का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग भोपाल से प्राप्त गाइडलाइन एवं कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन 29 नवंबर 2021 के पूर्व पूर्ण रूप से तैयार कर छात्रावास खोलने की कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें.

मंडला में अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को कंबल से तोलकर पुरानी पेंशन मांगी - MP EMPLOYEE NEWS

Posted: 22 Nov 2021 03:44 AM PST

भोपाल।
मध्यप्रदेश के मंडला में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कंबलों से तोलकर पुरानी पेंशन की मांग की। सांसद संपतिया उइके के नेतृत्व में अध्यापकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया।

मंडला में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मंडला ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेंट किया। जिसमें अध्यापक शिक्षक संवर्ग को पुरानी पेंशन प्रदान की जाए, मृत अध्यापक शिक्षक परिवार के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ, गुरुजी को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ, प्रतिनियुक्ति पर आए शिक्षकों को विभाग में मर्ज किया जाए, मैचुअल एवं प्रतिनियुक्ति की स्थानांतरण सूची जारी की जाए, मंडला जिले के समस्त विकासखंड में पदस्थ प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों कि आईएफएमएस पोर्टल में पदों की मैपिंग की जाए, 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके अध्यापक शिक्षक संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाए, 2006 एवं 2007 में नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग के वेतनमान में सुधार किया जाए, अनुकंपा से नियुक्त संविदा शिक्षकों की एनआईओएस संस्था द्वारा डीएलएड की अंकसूची प्रदान नहीं करने के कारण संविलियन प्राप्त नहीं हो पा रहा है नेट द्वारा प्राप्त अंकसूची से संविलियन की करवाई की जाए, औपचारिकेत्तर  पर्यवेक्षक एवं अनुदेशकों को संविदा शिक्षक में नियुक्ति प्रदान की जाए। आदि प्रमुख समस्याओं का ज्ञापन सौंपा गया। 

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वासन दिया

माननीय मुख्यमंत्री ने समस्त शिक्षकों के प्रति सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं और हम तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर हैं शीघ्र ही इनका निराकरण किया जाएगा मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आप अपने कर्तव्य का पालन करें हम समस्याओं के निराकरण कर रहे हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages