Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP BJP NEWS- शिवराज सिंह के पीठ पीछे विधायकों से मिलना चाहते थे मुरलीधर राव
- MP NEWS- जब आग लगी ट्रेन चंबल के पुल पर थी, फायर सेफ्टी उपकरण एक्सपायर्ड थे
- MP BOARD- कक्षा 6 से 8 तक Rescheduled पाठ्यक्रम जारी - SCHOOL EDUCATION NEWS
- ऑक्सीजन और भोजन भरपूर मिले तब भी वृद्धावस्था क्यों आती है, मृत्यु क्यों हो जाती है- GK in Hindi
- UP CM के लिए योगी आदित्यनाथ के साथ मेरा नाम भी चर्चा में था: उमा भारती
- कौटिल्य एकेडमी में स्टूडेंट्स की करोड़ों रुपए फीस का हिसाब नहीं मिला- INDORE NEWS
- MP NEWS- नायब तहसीलदार, CMO, कृषि अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक और जन शिक्षक सस्पेंड
- BHOPAL NEWS- सिटी गैस वितरण नेटवर्क के लिए समिति गठित, कलेक्टर चेयरमैन
- BHOPAL MEGA JOB FAIR- 24 बड़ी कंपनियां, 5000 से ज्यादा नौकरियां
- MP TET VARG-3 Topic- 3 बड़े प्रश्नों के छोटे उत्तर, बाल विकास के सिद्धांत पार्ट 2 और 3 पर आधारित
- SC-ST के सदस्य को सार्वजनिक स्थान पर अपमानित करना कितना गंभीर अपराध है, जानिए- SC-ST act, 1989
- मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती: वेटिंग वाले उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया - MP NEWS
- JABALPUR NEWS- दो भाइयों ने एक मकान 13 लोगों को बेचा, रजिस्ट्री एक की भी नहीं कराई
- INDORE NEWS- बेटे को विधानसभा टिकट के लिए ताई सक्रिय
- BJP विधायकों की मांगे मान लें तो ना अस्पताल में Doctor बचेंगे ना स्कूल में मास्टर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह - MP NEWS
- सिंधिया के सामने हाथ जोड़ते प्रभात झा का फोटो वायरल - GWALIOR NEWS
- OPS और DA के लिए जबलपुर में कर्मचारियों की महारैली- JABALPUR NEWS
- CGPSC 2021 का नोटिफिकेशन जारी, एप्लीकेशन की लास्ट डेट 30 दिसंबर
- DAVV INDORE में हड़ताल खत्म, कर्मचारी जीते, 10 दिन बाद काम पर लौटे
- GWALIOR NEWS- ब्रेकअप से नाराज लड़की ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप की FIR दर्ज करवा दी
- BHOPAL NEWS- हम मजबूर हैं कायर नहीं, दीवार पर लिखकर पूरे परिवार ने जहर खा लिया
- BANK OF BARODA- ग्रैजुएट्स के लिए नौकरियां, लास्ट डेट 9 दिसंबर 2021
- MP NEWS- नवनियुक्त शिक्षकों का पुनः सत्यापन, कई शिक्षकों ने इस्तीफे दिए
- सवर्णों को मिले EWS आरक्षण में कटौती की तैयारी
- JEE ADVANCED का सिलेबस रिवाइज, NCERT वालों को फायदा होगा- EDUCATION NEWS
| MP BJP NEWS- शिवराज सिंह के पीठ पीछे विधायकों से मिलना चाहते थे मुरलीधर राव Posted: 26 Nov 2021 10:25 PM PST भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में मध्य प्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ टकराव शुरू हो गया है। दरअसल मुरलीधर राव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पीठ पीछे विधायकों से मिलना चाहते थे लेकिन फिर दिल्ली से एक फोन आया और सारा प्लान धरा का धरा रह गया। खबर मिली है कि शिवराज सिंह चौहान की घेराबंदी करने के लिए विधायकों के साथ वनटूवन बैठक प्लान की गई थी। इस प्लानिंग में कई बड़े पदाधिकारी शामिल थे लेकिन चेहरा मुरलीधर राव थे। स्थिति यह थी कि बैठक के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया था नहीं गया। मीटिंग का एजेंडा भी गुप्त रखा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक तीर्थ यात्रा पर नहीं गए थे। जब पता चला कि पीठ पीछे प्लानिंग की गई है तो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने महत्व का एहसास करा दिया। सूत्रों का कहना है कि विधायकों की बैठक का समय शिवराज सिंह चौहान के कहने पर नहीं बल्कि दिल्ली से फोन आने के बाद बदला गया था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- जब आग लगी ट्रेन चंबल के पुल पर थी, फायर सेफ्टी उपकरण एक्सपायर्ड थे Posted: 26 Nov 2021 10:26 PM PST ग्वालियर। रेलवे ने सुरक्षा और सुविधा के नाम पर किराया तो बढ़ा लिया लेकिन सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं किए। धौलपुर-मुरैना के बीच उधमपुर एक्सप्रेस में शुक्रवार को जब आग लगी, तब ट्रेन चंबल के पुल पर थी। यदि कोई पैसेंजर हड़बड़ी में चेन पुलिंग कर देता तब क्या होता, इसका अनुमान रेलवे कभी नहीं लगा पाएगा। उधमपुर एक्सप्रेस में फायर सेफ्टी उपकरण एक्सपायर्ड थेग्वालियर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि चंबल पुल से पहले ट्रेन के ए-1 कोच के वॉशरूम से आग लगना शुरू हुई। चंबल पुल से ट्रेन गुजरते समय हवा से आग और भड़क गई। हेतमपुर के पास ट्रेन रोककर ट्रेन में लगे फायर सेफ्टी इक्विपमेंट से आग पर काबू करना चाहा। देखा तो इक्विपमेंट खराब थे। ज्यादातर एक्सपायर हो चुके थे। करीब 30 मिनट बाद फायर ब्रिगेड आई। जब तक आग में किसी की ज्वेलरी जल गई, तो किसी के कपड़े और डॉक्यूमेंट राख हो गए। घटनास्थल पर 3:10 बजे ट्रेन रोकी गई थी। शाम 5:53 बजे वहां से रवाना किया गया। ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन 7:02 बजे आई। यहां से ट्रेन रात 8:54 बजे रवाना हुई है। 2 घंटे यहां ट्रेन खड़ी रही। हादसे को करीब 5 घंटे हो चुके थे, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों के चेहरे पर दहशत दिखी। लोगों का कहना था कि यह समझ लो कि मौत ने घेर लिया था, भगवान की कृपा से ट्रेन जमीन पर आ गई है और हम बाहर भाग गए। जब A-1 कोच में फायर सेफ्टी नहीं है तो स्लीपर और जनरल में क्या होगीपठानकोट निवासी संजय अप्पू गुप्ता का कहना था कि रेलवे के AC कोच में आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं, तो आम कोच के क्या हालत होंगे। A-1 कोच में सफर कर रही कविता का कहना था कि उनकी ज्वेलरी जल गई। राजेंद्र गुप्ता का कहना था कि ऐसा खौफ का मंजर कहीं नहीं देखा। छत्तीसगढ़ के रहने वाले सत्या गुप्ता का कहना था कि बच्चों को जैसे-तैसे चलती ट्रेन से उतारा। हम भी चलती ट्रेन से ही उतरे। नौकरी लग गई थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना था, सब जल गयाघटना के बाद ट्रेन से अलग किए गए तीन कोचों के यात्रियों को ग्वालियर में खाना-पानी दिया गया। दूसरे कोच के यात्रियों को चाय बिस्किट दिए गए। ट्रेन करीब दो घंटे खड़ी रही। तीन कोचों को जोड़ा गया है, इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान यात्री परेशान होते रहे, क्योंकि जिनका सामान पूरा जल गया, उनकी सुनवाई नहीं हुई। एक युवती का पुलिस में सिलेक्शन हो गया था, लेकिन उसके डॉक्यूमेंट जल गए। उसको डॉक्यूमेंट जमा करने थे। फायर सेफ्टी में भ्रष्टाचार, मीडिया ट्रायल के दौरान प्रमाणितफायर सेफ्टी में भ्रष्टाचार हुआ है यह बात मीडिया ट्रायल के दौरान ही प्रमाणित हो गई। ना तो यात्रियों की शिकायत सुनी गई और ना ही इन्वेस्टिगेशन के लिए गठित की गई टीम ने मौका मुआयना किया इसके बावजूद झांसी रेल मंडल के PRO शिवम शर्मा ने दावा किया कि ट्रेन में लगे फायर सेफ्टी इक्विपमेंट से ही प्रारंभिक तौर पर आग पर काबू पाया जा सका। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP BOARD- कक्षा 6 से 8 तक Rescheduled पाठ्यक्रम जारी - SCHOOL EDUCATION NEWS Posted: 26 Nov 2021 10:27 PM PST भोपाल। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र ने कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के दौरान पढ़ाई के प्रभावित हो जाने के कारण वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कोर्स में कटौती कर दी है। कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए पुनर्नियोजित पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस (आईएएस) द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार कक्षा एक से कक्षा 8 तक के पाठ्यक्रम में क्लास वर्क में 60% और होमवर्क में 40% की कटौती की गई है। कटौती के बाद कक्षा एक से कक्षा 5 तक तैयार किए गए कोर्स पूर्व में जारी किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संकट के कारण मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षकों द्वारा अपना घर अपने स्कूल योजना के तहत बच्चों को उनके घर जाकर पढ़ाने की कोशिश की परंतु परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार कोशिश की जा रही है कि बच्चों को कक्षा में आकर पढ़ने की आदत जो छूट गई है, उसे ठीक कर लिया जाए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| ऑक्सीजन और भोजन भरपूर मिले तब भी वृद्धावस्था क्यों आती है, मृत्यु क्यों हो जाती है- GK in Hindi Posted: 26 Nov 2021 08:27 PM PST कहते हैं जीवन के लिए ऑक्सीजन अनिवार्य है। यदि शरीर को भरपूर ऑक्सीजन और भोजन मिले तो वह पूरा विकास करता है। सवाल यह है कि ऑक्सीजन और भोजन भरपूर मिलते रहने के बावजूद वृद्धावस्था क्यों आती है। कोई कमी नहीं होती फिर भी मृत्यु हो जाती है। दरअसल वृद्धावस्था शरीर के परिवर्तन की एक प्रक्रिया का पड़ाव है। यह तो आप जानते ही हैं कि किसी भी जीवधारी का शरीर कोशिकाओं या cells से मिलकर बना होता है। चूँकि कोशिका किसी भी जीवधारी के शरीर की कार्यात्मक और संरचनात्मक होती है। cell is the structural and functional unit of life, और इस कोशिका में ही जीवद्रव्य या (Protoplasm) पाया जाता है, जो कि जीवन का भौतिक आधार है या कहें कि जीवन को बनाए रखने के लिए जरूरी है। प्रत्येक कोशिका में लगभग 90% तक लगभग जल पाया जाता है, जो कि वास्तव में जीव द्रव्य ही है। कोशिका के अंदर उपस्थित अंगक (cell Organells) जलीय माध्यम में ही आसानी से अपना काम कर पाते हैं। प्रत्येक कोशिका विभाजित होकर, नई कोशिका लगातार बनाती रहती है। परंतु वृद्धावस्था में कोशिका विभाजन की यह क्रिया धीमी पड़ जाती है, जिसके कारण कोशिकाओं की कार्य क्षमता भी प्रभावित होती है। एक निश्चित उम्र के बाद जीव द्रव्य की मात्रा कम होने लगती है। जिसके कारण कोशिकाएं धीरे-धीरे शिथिल पड़ जाती हैं। वातावरण से ऑक्सीजन और संसाधनों से भोजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध तो होता है परंतु कोशिकाएं पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और भोजन को यूटिलाइज नहीं कर पाती हैं। अंततः कोशिकाएँ काम करना बंद कर देती हैं और कोशिका के अंदर जीवद्रव्य भी नहीं बचता जिसके कारण कोशिका मृत हो जाती है। इसे ही मृत्यु कहते हैं। वैज्ञानिक अभी तक वह फार्मूला नहीं खोज पाए हैं जिसके कारण जीव द्रव्य की मात्रा को कम होने से रोका जा सके। यदि कभी ऐसा हुआ तो स्वस्थ मनुष्य की आयु बढ़ाई जा सकती है। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| UP CM के लिए योगी आदित्यनाथ के साथ मेरा नाम भी चर्चा में था: उमा भारती Posted: 26 Nov 2021 12:48 PM PST भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने वाराणसी में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उस वक्त यूपी के सीएम के लिए जो चार नाम चर्चा में थे, उनमें मेरा भी एक नाम था लेकिन जब अमित शाह ने कहा कि दीदी ऐसा लग रहा है कि सभी लोगों का मत है कि योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया जाए, तो मैं बता नहीं सकती कि मुझे कितनी खुशी हुई। गंगा की साधना के लिए मैंने चुनाव नहीं लड़ा: उमा भारतीगंगा के संकल्प पर उमा भारती ने कहा कि गंगा की सफाई का जवाब मैं गंगा को ही दूंगी, क्योंकि मैं सिर्फ तीन साल ही मंत्री रही। अब गंगा की सफाई का जवाब वे देंगे, जो इसके मंत्री हैं। गंगा की साधना के लिए मैंने चुनाव नहीं लड़ा और पांच साल सक्रिय राजनीति से खुद को थोड़ा दूर रखा लेकिन पार्टी के कहने पर मैंने 2019 के चुनाव में भी प्रचार किया और इस बार भी करूंगी। उमा भारती 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैंउल्लेखनीय है कि उमा भारती 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती है। मध्यप्रदेश में एक से अधिक बार पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का ऐलान किया है। पिछली बार वह उत्तर प्रदेश की झांसी लोकसभा सीट से सांसद थी। इस बार किस सीट से चुनाव लड़ेंगे उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है। राजनीति से जुड़ी खबरों के लिए कृपया political news Hindi पर क्लिक करें. |
| कौटिल्य एकेडमी में स्टूडेंट्स की करोड़ों रुपए फीस का हिसाब नहीं मिला- INDORE NEWS Posted: 26 Nov 2021 12:28 PM PST इंदौर। कौटिल्य एकेडमी आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। आयकर के सूत्रों ने बताया कि कौटिल्य एकेडमी द्वारा हर साल 6 करोड रुपए स्टूडेंट से फीस के रूप में लिए गए लेकिन उसका कोई हिसाब नहीं रखा। कुल कितनी बेहिसाब रकम मिली है इसका खुलासा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई के बाद हो पाएगा। आयकर अफसरों को लोन संबंधी कुछ दस्तावेज ऐसे भी मिले हैं, जिनसे बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा है। विभाग ने इस आधार पर बांदा में मंगलसिंह नामक व्यक्ति के यहां छापामारी की है। इस कार्रवाई में कैश लोन और बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर के अलावा उत्तरप्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल के ज्यादातर ठिकानों पर चलती रही। आयकर सूत्रों का कहना है कि फेस में गड़बड़ी और टैक्स चोरी के अलावा बेनामी संपत्ति का हिसाब मिलने की भी संभावना है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- नायब तहसीलदार, CMO, कृषि अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक और जन शिक्षक सस्पेंड Posted: 26 Nov 2021 10:14 PM PST भोपाल। मध्यप्रदेश के मुरैना में नायब तहसीलदार, मंदसौर में सीएमओ, सिवनी में कृषि विकास अधिकारी, छतरपुर में स्वच्छता निरीक्षक और दमोह में जन शिक्षक को सस्पेंड किया गया। मुरैना में नायब तहसीलदार प्रदीप केन सस्पेंडमुरैना। नायब तहसीलदार प्रदीप केन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाही कलेक्टर मुरैना के प्रस्ताव पर चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना ने की है। नायब तहसीलदार सबलगढ़ प्रदीप केन द्वारा पदीय कर्तव्यों का निर्वहन भली-भांति नहीं किये जाने एवं उपरोक्तानुसार आचरण नियम के विपरीत कृत्य के लिये प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुये उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सीएमओ गोविंद पोरवाल सस्पेंडमन्दसौर। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने नगर परिषद भानपुरा जिला मंदसौर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गोविंद पोरवाल को निलंबित कर दिया है। श्री पोरवाल को बगैर अनुमति चल रहे निर्माण कार्यों को रोकने के लिये समय पर कार्यवाही नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है। सिवनी बीएस गौड कृषि विकास अधिकारी सस्पेंडसिवनी। उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने सीएम हेल्पलाईन एल-1 की शिकायतों को अटेन्ड नहीं करने के कारण श्री बीएस गौड, कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड घंसौर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर इनका मुख्यालय कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास सिवनी किया गया है। उप संचालक कृषि द्वारा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को भी समय पर सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों को अटेन्ड करने एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये है। स्वच्छता निरीक्षक संजेश नायक को कलेक्टर ने सस्पेंड कियाछतरपुर। कलेक्टर छतरपुर शीलेन्द्र सिंह ने नगरपालिका छतरपुर के स्वच्छता निरीक्षक को भ्रामक जानकारी देने और गुमराह करने के कदाचार आचरण के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। श्री सिंह ने नगरीय निकायों की शुक्रवार को की गई साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। नगरपालिका छतरपुर में लक्ष्यानुरूप प्रगति नहीं होने पर स्वच्छता निरीक्षक संजेश नायक द्वारा भ्रामक जानकारी देते हुए गुमराह किया गया, जिसके चलते उन्हें सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1)(2)(3) के तहत कदाचरण पाये जाने से निलंबित किया गया है। दमोह में जनशिक्षक प्रकाश नारायण पांडे निलंबितदमोह। जनशिक्षा केन्द्र मड़ियादो द्वारा अधीनस्थ शालाओं की सतत मॉनीटरिंग नहीं किये जाने से वहां पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 की तैयारियों हेतु आवश्यक गतिविधियां शून्य परिलक्षित हुई जिस पर जिला शिक्षा केन्द्र से संबंधित जनशिक्षक प्रकाश नारायण पांडे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। संबंधित जनशिक्षक द्वारा प्रस्तुत जबाव का अवलोकन किये जाने पर समाधानकारण नहीं पाये जाने पर उक्त कृत्य मप्र सिविल सेवा आचरण अधिनियम के उल्लंघन होने के आरोप में कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने मप्र सिविल सेवा नियम के तहत विकासखण्ड हटा जनशिक्षा केन्द्र मड़ियादो के जनशिक्षक प्रकाश नारायण पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- सिटी गैस वितरण नेटवर्क के लिए समिति गठित, कलेक्टर चेयरमैन Posted: 26 Nov 2021 11:47 AM PST भोपाल। मध्यप्रदेश में सिटी गैस वितरण नेटवर्क, अधोसंरचना निर्माण एवं विस्तार का कार्य 25 जिलों में चल रहा है। राज्य शासन द्वारा इस कार्य में आने वाली कठिनाइयों एवं विभिन्न प्रकार की अनुमतियाँ आदि समय-सीमा में सुनिश्चित कराने के लिये कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया हैं। समिति में पुलिस अधीक्षक, वन मण्डलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महाप्रबंधक, प्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम-सड़क योजना, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण, जल-संसाधन, आयुक्त नगर निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उप संचालक नगर निवेश, जिला परिवहन अधिकारी और प्राधिकृत सीजीडी संस्था के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगे। सिटी गैस वितरण नेटवर्क क्या हैपेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) अधिनियम 2006 के तहत, पीएनजीआरबी देश के एक निर्दिष्ट भौगोलिक क्षेत्र (जीए) में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नेटवर्क (पीएनजी नेटवर्क सहित) विकसित करने के लिए संस्थाओं को प्राधिकार देता है। सीजीडी क्षेत्र के चार अलग-अलग घटक हैं- संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) को मुख्य रूप से ऑटो-फ्यूल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) का इस्तेमाल घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक घटक में किया जाता है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL MEGA JOB FAIR- 24 बड़ी कंपनियां, 5000 से ज्यादा नौकरियां Posted: 26 Nov 2021 08:32 PM PST भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया के नेतृत्व में डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन की टीम एवं कॅरियर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस द्वारा 30 नवंबर, मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे मेगा जॉब फेयर का आयोजन कॅरियर कॉलेज भेल परिसर भोपाल में किया जा रहा है। इस मेगा जॉब फेयर में 24 बड़ी कंपनियां 5000 से ज्यादा वैकेंसी के लिए कैंडिडेट्स के इंटरव्यू लेंगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया की कोशिश है कि रिक्रूटमेंट प्रोसेस फास्ट हो और कैंडिडेट्स को जॉइनिंग डेट कंफर्म करने के साथ ऑफर लेटर देकर भेजा जाए। जिला रोजगार अधिकारी, भोपाल श्री केएस मालवीय ने बताया है कि मेगा जॉबर फेयर में एक्सिस बैंक पार्टनर पेरोल, भारतीय जीवन बीमा निगम, ए टैम्पस प्रायवेट लिमिटेड, ओएबजी टेक्नोलॉजी प्रायवेट लिमिटेड, अमित एण्ड सोलूशन, कारर्पोरेट स्टेप्स प्रायवेट लिमिटेड, मैग्नम ग्रुप, एसआरए बिजनेस कंस्लटेंट, रिस्क लेब एडवाइजरी गुरगांव, एपीटी इंस्टीट्यूट, स्वास्तिक इन्वेस्टमेंट प्रायवेट लिमिटेड, इंडसलैंड बैंक प्रायवेट लिमिटेड, निरमन शेर ब्रोकर प्रायवेट लिमिटेड एवं आदित्य बिरला केपीटल युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आयोजन किया जा रहा है। मेगा जॉब फेयर में 8 वी, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, प्रतिभागी युवक-युवतियां जिनकी आयु 18 से 35 से वर्ष की बीच अलग अलग कंपनियों के अनुसार भाग ले सकेंगे। जॉब फेयर में 5 हजार से लेकर 25 हजार तक वेतन योग्यतानुसार अलग-अलग कंपनियों द्वारा दिया जाएगा। आयोजित मेले में आवेदक स्वय कंपनियों से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मेला स्थल पर कोविड-19 का पालन करें। बिना मास्क के प्रवेश वर्जित रहेगा। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें. |
| MP TET VARG-3 Topic- 3 बड़े प्रश्नों के छोटे उत्तर, बाल विकास के सिद्धांत पार्ट 2 और 3 पर आधारित Posted: 26 Nov 2021 08:25 PM PST Q1 - एक बच्चा पहले पेट के बल रेंगता है, फिर घुटने घुटने चलता है और फिर पैरों के बल खड़ा होकर चलना सीख जाता है, यह बाल विकास की कौन सी सिद्धांतों सिद्धांतों सी सिद्धांतों सिद्धांतों को दर्शाता है - A child first creep, crawl , stand and walk, this shows which principle of of child development? Ans - सामान्य से विशिष्ट का सिद्धांत ( principal from General to Specific ) Q-2 बच्चों का पज़ल गेम को जोड़-जोड़ कर आकृतियां बनाना, बाल विकास के कौन से सिद्धांत को दर्शाता है- To make different shapes in the puzzle game by the children, This shosw which principle of Child development ? Ans - एकीकरण का सिद्धांत ( principle of Integration) Q- 3 एक बच्चे का साइकिल चलाना सीखने के बाद साइकिल के ब्रेक, पेडल, ट्रैफिक इन सब पर एक साथ नजर रखना, बाल विकास के कौनसी के कौनसी सिद्धांत को दर्शाता है- When a child child learn how to ride a bicycle then he / She controls over break, paddles and keep an eye on traffic also, this shows which principle of child development? Ans - एकीकरण का सिद्धांत ( principle of Integration) Q-4 जब एक बच्चा मा- मा, पा- पा, टा- टा जैसी सरल सरल ध्वनियाँ निकालता है और इसके बाद वह मिलाकर शब्द और वाक्य बनाने लगता है, यह बाल विकास के कौनसे सिद्धांत को दर्शाता है - when a child child make sounds ma- ma , pa- pa, Ta- ta and after that speaks some words and make sentences, this shows which principle of child development? Ans - सामान्य से विशिष्ट की ओर विकास का सिद्धांत ( principle of general to specific of child development ) Q-5 एक बच्चा सबसे पहले अपनी गर्दन को साधना सीखता है, फिर इसके बाद वह अपने अन्य अंगों पर भी नियंत्रण करना सीख जाता है, यह बाल विकास का कौन सा सिद्धांत है - A child first controls over his/ her neck and then controls on the other organs, this shows which principle of of child development ? Ans - दिशा का सिद्धांत ( principle of direction) Q-6 एक बच्चा सबसे पहले अपनी गर्दन को साधना सीखता है, फिर इसके बाद वह अपने अन्य अंगों पर भी नियंत्रण करना सीख जाता है, यह बाल विकास की दिशा के कौन से सिद्धांत को दर्शाता है - a child first controls over his or her neck,then controls on the other organs of the body, this shows which principle of direction of child Development.? Ans - सिरोदपादोन्मुखी विकास ( cephalocaudal development ) Q- 7 सिरोदपादोन्मुखी विकास को और किन नामों से जाना जाता है - Cephalocaudal development it is also known as? Ans- लंबवत दिशा का सिद्धांत ( longitudinal direction principle ) सिर से पैर/ पैर का अंगूठा / पूँछ की ओर विकास ( development from head to Leg /Toe / Tail ) Q-8 जब एक कोशिका से भ्रूण या बच्चा बनना शुरू होता है तो, सबसे पहले उसके शरीर के मध्य भाग में स्थित अंग जैसे- रीड की हड्डी, ब्रेन, हार्ट आदि बनते हैं, जबकि बाहरी अंग जैसे - हाथ, पैर आदि बाद में बनते हैं, यह बाल विकास का कौन सा सिद्धांत है- When the embryo begins to develop from a single cell, the organs in the middle part of its body such as the spine ,brain , heart are formed firdt while the outer organs such as- hands, feet are formed letter, this shows which principle of child development? Ans - दिशा का सिद्धांत ( principle of of direction ) Q-9 जब एक कोशिका से भ्रूण या बच्चा बनना शुरू होता है तो , सबसे पहले उसके शरीर के मध्य भाग में स्थित अंग जैसे- रीड की हड्डी, ब्रेन, हार्ट आदि बनते हैं, जबकि बाहरी अंग जैसे - हाथ, पैर आदि बाद में बनते हैं, यह बाल विकास की दिशा के कौन से सिद्धांत को दर्शाता है- When the embryo begins to develop from a single cell, the organs in the middle part of its body such as the spine ,brain , heart are formed firdt while the outer organs such as- hands, feet are formed letter, this shows which principle of Direction of child development? Ans - समीपस्थ दूरस्थ विकास ( Proximodistal Development) Q10 समीपस्थ दूरस्थ विकास को और किन नामों से जाना जाता है - proximodistal development is also known as ? Ans - केंद्र से परिधि की ओर विकास ( Central to Peripheri development) Note- क्वेश्चन नंबर 5 और 6 आपको एक जैसे दिखाई देंगे, लेकिन सिर्फ दिशा शब्द से दोनों क्वेश्चन का आंसर बदल गया। यानी कि पांचवा क्वेश्चन जनरल है, जबकि छठवां क्वेश्चन स्पेसिफिक है। इसी प्रकार आठवां और नवा क्वेश्चन आपको एक जैसे दिखाई देंगे, लेकिन सिर्फ दिशा शब्द से इन दोनों क्वेश्चन का आंसर भी बदल गया. Tip- किसी भी क्वेश्चन को सॉल्व करने से पहले उसके कीवर्ड्स को ध्यान से पढ़ें। MP TET VARG-3 संबंधित व्याख्यान वस्तुनिष्ठ प्रश्न अधिगम 1-2, Multiple Choice Questions ( MCQ) अधिगम Learning बाल विकास की अवधारणा, Concept of Child Development विकास के प्रकार, Types Of Development बाल विकास के सिद्धांत- Principles of Child Development अस्वीकरण: सभी व्याख्यान उम्मीदवारों को सुविधा के लिए सरल शब्दों में सहायता के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते एवं अनुशंसा करते हैं कि आधिकारिक अध्ययन सामग्री से मिलान अवश्य करें। |
| SC-ST के सदस्य को सार्वजनिक स्थान पर अपमानित करना कितना गंभीर अपराध है, जानिए- SC-ST act, 1989 Posted: 26 Nov 2021 10:52 AM PST भारतीय दण्ड संहिता की धारा-95 कहती है कि छोटी-मोटी क्षति या गाली गलौज अपराध नहीं होती है एवं धारा-503 आपराधिक अभित्रस अर्थात किसी भी प्रकार की उपहति की धमकी देना, अपमानित करना आदि कम गंभीर अपराध होता हैं एवं जमानतीय होता। लेकिन कोई व्यक्ति यही अपराध किसी सार्वजनिक स्थान पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सदस्य के साथ करते हैं तो यह बहुत गम्भीर अपराध होगा जानिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3 (1) द एवं ध की परिभाषा वह व्यक्ति जो अनुसूचित जाति एवं जनजाति का सदस्य नहीं है और वह व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति के सदस्यों को सार्वजनिक या लोक स्थान पर किसी भी प्रकार की चोट करने की धमकी देगा, किसी भी प्रकार से अपमानित करेगा, जाति सूचक शब्दों से या किसी भी प्रकार से गाली गलौज करेगा तब ऐसा करने वाला व्यक्ति अधिनियम की धारा 3 (1) द एवं ध के अंतर्गत दंडनीय होगा। नोट:- अधिनियम की धारा 3(2) (v क) के अंतर्गत यह अपराध विशेष विधि के साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 506 के अंतर्गत आपराधिक अभित्रास से भी दण्डित होगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम,1989 की धारा 3(1) द एवं ध के अंतर्गत दण्ड़ का प्रावधान इस धारा के अपराध संज्ञेय एवं अजमानतीय होते हैं। इनकी सुनवाई का अधिकार क्षेत्र जिला विशेष न्यायालय करता है। सजा- इस धारा के अपराध के लिए अधिकतम पाँच वर्ष की सजा एवं जुर्माना से दण्डित किया जा सकता है। पीड़ित व्यक्ति को शासन द्वारा राहत सहायता राशि अनुसूचित जाति और जनजाति(अत्याचार निवारण) नियम,1995 नियम 12(4) के अनुसार इस अपराध के अंतर्गत पीड़ित व्यक्ति को राज्य शासन द्वारा एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता(संदाय) दी जाती है। यह राशि जिला कलेक्टर या SDM या जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्यालय द्वारा स्वीकृत होती है। - लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती: वेटिंग वाले उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया - MP NEWS Posted: 26 Nov 2021 10:14 PM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग वाले अभ्यार्थियों ने लोक शिक्षण संचनालय में प्रदर्शन किया। अभ्यार्थियों ने कान पकड़कर माफी मांगी ऐसा उन लोगों ने कौन सा गुनाह कर दिया है जिसकी वजह से सरकार और डिपार्टमेंट 3 साल बाद भी नीति नहीं दे पा रहा है। शिक्षक भर्ती 2018 में 30,500 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है जिसमें से केवल 12043 पदों पर स्कूल शिक्षा विभाग में नियुक्ति दी है अभी भी लगभग 18500 शिक्षक नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं जनजातीय स्कूलों में 2220 उच्च माध्यमिक और 5704 पदों पर भर्ती होनी है। लगभग 8627 अभ्यार्थी स्कूल शिक्षा विभाग में भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं स्कूल शिक्षा विभाग और ट्राइबल विभाग के वेटिंग वाले अभ्यर्थियों ने 7 दिसंबर को महा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। |
| JABALPUR NEWS- दो भाइयों ने एक मकान 13 लोगों को बेचा, रजिस्ट्री एक की भी नहीं कराई Posted: 26 Nov 2021 07:37 AM PST जबलपुर। प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री में जबलपुर पुलिस ने विजय लवाना व जितेंद्र लवाना के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने अपना 1 मकान 13 अलग-अलग लोगों को बेचने के लिए एग्रीमेंट किया और एडवांस ले लिया। ना तो पैसे वापस किए और ना ही रजिस्ट्री कराई। कोचिंग संचालक से ₹1300000 लेकर एग्रीमेंट किया थासंजीवनी नगर पुलिस के अनुसार जेडीए स्कीम नंबर 6 में विजय लवाना व जितेंद्र लवाना के नाम से 168 नंबर में 2400 वर्गफीट का मकान है। दोनों भाईयों ने लेबर चौक में कोचिंग का संचालन करने वाले नब्बे क्वार्टर निवासी शशिकांत शर्मा और कमलकांत शर्मा को 45 लाख रुपए में बेचने का अनुबंध किया था। अनुबंध के समय उसने 13 लाख रुपए ले लिए थे। इसमें से 3.80 लाख रुपए खाते में जमा किए थे और शेष राशि नकद दिए थे। पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा ही किया, रजिस्ट्री नहीं कीएडवांस लेने के बाद भी दोनों भाईयों ने मकान की रजिस्ट्री नहीं की। बात में पता चला कि इससे पहले भी दोनों भाईयों ने उक्त मकान जगनारायण कोरी, प्रशांत दीपक साहू सहित अन्य लोगों को भी अलग-अलग समय में इसी तरह से बेच चुका है। पीड़ित कोचिंग संचालकों के मुताबिक 23 जून 2020 से अब तक दोनों जालसाज भाई रुपए लेने के बाद भी मकान की रजिस्ट्री नहीं की। दोनों ने पैसे भी वापस नहीं किए। संजीवनी नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों विजय लवाना और जितेंद्र लवाना के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पीड़ितों ने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से मामले की शिकायत की थी दाम बढ़े तो एग्रीमेंट कैंसिल कर दियाआरोपियों ने शशिकांत शर्मा से किया गया अनुबंध भी निरस्त कर दिया। प्लाट वे किसी और को 60 लाख रुपए में बेचने की जुगत में हैं। आरोपियों ने 14 लाख 72 हजार रुपए का पांच चेक भी लौटाया था, लेकिन खाते में इतनी राशि नहीं थी। इस कारण वो भी बाउंस हो गया। विजय कुमार लवाना और जितेन्द्र लवाना द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो जाने के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया, पर दोनों भाईयाें ने लेने से मना कर दिया। दोनों भाई उक्त प्लॉट को फ्री होल्ड कराने के नाम पर अलग-अलग समय में कई लोगों से अनुबंध कर पैसे ले चुके हैं। पुलिस ने दोनों भाईयाें को गिरफ्तार कर लिया है। |
| INDORE NEWS- बेटे को विधानसभा टिकट के लिए ताई सक्रिय Posted: 26 Nov 2021 07:40 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश में इंदौर शहर राजनीति के दिग्गजों का शहर है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को विधायक बनाने में सफल हो गए लेकिन सुमित्रा महाजन चूक गई। कार्यसमिति की बैठक में काफी सक्रिय नजर आई। कहा जा रहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन मंदार महाजन के लिए टिकट पक्का कर रही है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति में सुमित्रा महाजन ने हर उस नेता से मुलाकात की जो विधानसभा चुनाव में टिकट के निर्धारण में भूमिका निभा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनकी मुलाकात और मुस्कुराहट के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। पिछली बार लोकसभा चुनाव के टिकट के लालच में उन्होंने समझौता कर लिया था लेकिन इस बार लोकसभा के टिकट का प्रश्न ही नहीं है इसलिए कैप्टन मंदार महाजन ही एकमात्र एजेंडा है। 2023 का विधानसभा चुनाव- नेता पुत्रों का चुनाव होगाकहा जा रहा है कि 2023 का विधानसभा चुनाव नेता पुत्रों का चुनाव होगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान, मंत्री गोपाल भार्गव, सुमित्रा महाजन से लेकर भाजपा में करीब 50 कद्दावर नेताओं की लिस्ट है जो अपने परिवार की नई पीढ़ी के लिए विधानसभा का टिकट चाहते हैं। हाल ही में इस लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी जुड़ गया है। उनके चिरंजीव युवराज महा आर्यमन सिंधिया ने अपने 26 वें जन्म दिवस के अवसर पर तलवार उठा ली है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें. |
| Posted: 26 Nov 2021 07:38 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाने के लिए आज खुलकर बयान दिए। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि MLA इतने ट्रांसफ़र के काग़ज़ लाते हैं कि यदि उनकी सारी माँग मान ली जाए तो ना अस्पताल में Doctor बचेंगे ना स्कूल में मास्टर। उल्लेखनीय है कि ट्रांसफर के मामले में कुछ विधायकों ने संगठन मंत्री से मुख्यमंत्री की शिकायत की थी। गलत फहमी में न रहें। समझने वाले समझ गए हैं: सीएम शिवराज सिंह ने कहाफ़्रंट फुट पर खेल रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति में कहा, "मीडिया में चलता रहता है ये हो रहा है, वो हो रहा है। गलत फहमी में न रहें। समझने वाले समझ गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश की मीडिया में शिवराज सिंह चौहान को लेकर कई तरह की खबरें छप रही हैं। जिस प्रकार 2018 में शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ माहौल बना था, ठीक है वैसा ही कुछ शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मिंटो हॉल का नया नाम रखामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में स्थित मिंटो हॉल का नया नाम रख दिया है। टंट्या मामा और डॉ हरिसिंह गौर सहित कई अन्य महापुरुषों के नाम पर मिंटो हॉल का नया नाम रखने की मांग की गई थी परंतु शिवराज सिंह चौहान ने सभी के निवेदन, आवेदन, प्रस्ताव, सुझाव व कयास पर विराम लगाते हुए कहा कि मंडा हॉल का नया नाम कुशाभाऊ ठाकरे हॉल रखा जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| सिंधिया के सामने हाथ जोड़ते प्रभात झा का फोटो वायरल - GWALIOR NEWS Posted: 26 Nov 2021 12:10 PM PST भोपाल। सिद्धांतों की राजनीति का एलान करने वाले प्रभात झा का ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने हाथ जोड़ते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह फोटो भोपाल में आयोजित भाजपा की कार्यसमिति की बैठक का है। फोटो में मौजूद जवान सिंह पवैया की नजर की भी चर्चा हो रही है। प्रभात झा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भूमाफिया बताया था। सिंधिया जब भाजपा में शामिल हुए तब भी प्रभात झा नाराज थे। भाजपा के केंद्र में थे, आप किनारे पर भी नहीं दिखतेएक समय था जब प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में हुआ करते थे। मध्यप्रदेश में प्रभात झा से पूछे बिना भाजपा का कोई डिसीजन नहीं होता था। हालात यह थे कि प्रभात झा को शिवराज सिंह चौहान के बाद मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जाने लगा था। शिवराज सिंह ने जब मैं अचानक प्रदेश अध्यक्ष पद से हटवाया तो मुआवजे के तौर पर उन्हें केंद्रीय कार्यसमिति में सम्मान दिया गया था। राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था। प्रभात झा के बिना मध्य प्रदेश में चुनाव की रणनीति नहीं बनती थी। अब हालत यह है कि ग्वालियर के पंचायत चुनाव में भी प्रभात झा की पूछ परख नहीं है। क्या प्रभात झा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से माफी मांगीवैसे तो प्रभात झा ने ऐलान किया था कि 60 साल की उम्र के बाद वह सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट ले लेंगे परंतु जब पार्टी ने उन्हें आइसोलेशन में डाला तो उनकी छटपटाहट साफ नजर आई। भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर चंबल संभाग के सभी सिंधिया विरोधियों से उनके घर जाकर मुलाकात की। यहां तक की उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया को ग्वालियर छोड़ने पर मजबूर करने वाले जय भान सिंह पवैया के घर भी सिंधिया गए लेकिन प्रभात झा से उन्होंने दूरियां बना कर रखी। भाजपा कार्यसमिति में आज जो प्रभात झा का ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने हाथ जोड़ते हुए फोटो वायरल हुआ, तब लोगों का सवाल सिर्फ यही था। क्या प्रभात झा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से माफी मांगी है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| OPS और DA के लिए जबलपुर में कर्मचारियों की महारैली- JABALPUR NEWS Posted: 26 Nov 2021 12:10 PM PST जबलपुर। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि केन्द्रीय कर्मचारियों के समान 31 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, एरियर्स तथा ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तत्वाधान कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी, काले झण्डे लेकर सैंकड़ों की संख्या में एक विशाल मौन जुलूस निकाला गया। कर्मचारियों का मौन जुलूस सिविक सेटर जबलपुर से प्रारंभ होकर, करमचंद चौक, ओमती चौराहा होते हुए पुलिस कंद्रोल रूम के पास समाप्त हुआ। जहां माननीय मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर जिला जबलपुर के प्रतिनिधि एसडीएम श्री पीके सेन गुप्ता को सौपा गया। रैली में बड़ी संख्या में शिक्षा, स्वास्थ्य, पी.डब्ल्यू.डी., पी.एच.ई.कृषि विभाग, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कलेक्टेड्र ,तहसील,कोषालय, इंजीनियरिंग कालेज, पॉलीटेक्नीक आदि समस्त विभागों के कर्मचारी सैंकडों की संख्या में उपस्थित रहे। संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, संजय यादव, जवाहर केवट, मनोज राय द्वेय, नरेन्द्र दुबे, शहजाद द्विवेदी, नरेन्द्र सेन, के.जी.पाठक, अजय दुबे, रमेश साहू, नरेन्द्र सिंह चौहान, अजय सिंह, कैलाश शर्मा, लक्ष्मण सिंह परिहार, हर्षमनोज दुबे, के.के.मिश्रा, मुकेश सिंह, मिर्जा मन्सूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डे, योगेन्द्र मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, प्रदीप राय, नरेन्द्र शुक्ला, कृपाल झारिया, आर.के.परोहा, वीरेश शर्मा, आलोक वाजपेयी, विवेक तिवारी, आशुतोष तिवारी, ब्रजेश मिश्रा, मनोज सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, धनश्याम पटैल, डॉ0संदीप नेमा, अरूण दुबे, आर.के.गुलाटी, चन्दु जाउलकर, राकेश दुबे, प्रशांत शुक्ला, धीरेन्द्र सोनी, महेश कोरी, नितिन अग्रवाल, गगन चौबे, धीरेन्द्र सोनी, मो० तारिख, मनोज सेन, नितिन शर्मा श्यामनारायण तिवारी, देवदत्त शुक्ला, संतोष तिवारी, आदि ने उपस्थित कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| CGPSC 2021 का नोटिफिकेशन जारी, एप्लीकेशन की लास्ट डेट 30 दिसंबर Posted: 26 Nov 2021 05:39 AM PST रायपुर। Chhattisgarh Public Service Commission ने ADVERTISEMENT FOR STATE SERVICE EXAMINATION-2021 जारी कर दिया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 30 दिसंबर 2021 है। राज्य सेवा परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी 2022 को होगा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा का विज्ञापनप्रारंभिक परीक्षा हेतु ऑनलाइन एप्लीकेशन की डेट 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2021 तक प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 13 फरवरी 2022 मुख्य परीक्षा की तारीख 26 से 29 मई 2022 आवेदन कैसे करें- ऑनलाइन आवेदन कहां करें- छत्तीसगढ़ पीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे- नहीं आवेदन पत्र डाक से भेज सकते हैं- नहीं आयु सीमा की गणना एक जनवरी 2021 के आधार पर होगी। राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए 15 पद राज्य पुलिस सेवा के लिए 30 नायाब तहसीलदार के लिए 30 पद कुल पदों की संख्या 171 अनारक्षित पदों की संख्या 69 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 23, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 54 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 25 पद कृपया सीजीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। सरकारी नौकरियों से संबंधित अपडेट एवं खबरों के लिए कृपया MP government jobs पर क्लिक करें. |
| DAVV INDORE में हड़ताल खत्म, कर्मचारी जीते, 10 दिन बाद काम पर लौटे Posted: 26 Nov 2021 05:16 AM PST इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 10 दिन तक चली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। कर्मचारी काम पर लौट आए। कर्मचारियों की जीत हुई और मैनेजमेंट को सैलरी इंक्रीमेंट के आदेश जारी करने पड़े। इससे पहले मैनेजमेंट ने आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करने की कोशिश की थी फिर कार्रवाई की धमकी भी दी थी। कर्मचारियों की हड़ताल तोड़ने की हर कोशिश नाकामवेतन नहीं बढ़ने से नाराज कर्मचारी 15 नवंबर से हड़ताल पर उतर गए थे। हड़ताल को कमजोर करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो पदाधिकारियों का तबादला कर दिया था। यहां तक हड़ताल अवधि में कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश जारी किया, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहे। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच समन्वय के लिए कार्यपरिषद सदस्यों ने भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय जहां कर्मचारियों के तबादले और वेतन कटौती का आदेश वापस लेने के तैयार हुआ। वहीं कर्मचारी अपने वेतनवृद्धि का आदेश देने को राजी हुए। साथ ही आदेश की प्रति अपनी सर्विस बुक में चस्पा करने पर सहमति दी। मगर वेतनवृद्धि का आदेश नहीं निकाला। आश्वासन के बाद आदेश जारी नहीं हुआ तो कर्मचारी और भड़क गएकर्मचारी फिर भड़क गए और उन्होंने आदेश निकलने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। हड़ताल की वजह से विभागों में काम अटक गए। फिर विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को आदेश निकाला। कुलाधिसचिव डा. अशोक शर्माजी ने गुरुवार देर शाम को आदेश की प्रति कर्मचारियों को सौंपी। बाद में संगठन ने हड़ताल को स्थगित कर दिया। संगठन के अध्यक्ष दीपक सौलंकी ने कहा कि आदेश मिल गया है। कर्मचारी अपने-अपने विभागों में काम पर लौट रहे हैं। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDORE NEWS पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- ब्रेकअप से नाराज लड़की ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप की FIR दर्ज करवा दी Posted: 26 Nov 2021 04:41 AM PST ग्वालियर। रतलाम की एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए ग्वालियर चली आई। दोनों फिजिकल हुए और लड़की वापस रतलाम चली गई। बाद में लड़के ने ब्रेकअप कर लिया। इससे नाराज लड़की ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। लड़का मुरैना की कैलारस का रहने वाला है। ग्वालियर में भी उनका एक घर है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों आपस में चैटिंग करते थे। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके बॉयफ्रेंड ने सन 2018 में अपने परिवार से मिलाने के लिए उसे बुलाया था। लड़की रतलाम से अकेले ही ग्वालियर आ गई। अपने परिवार से किसी को नहीं लाई थी। यहां लड़के के घर में दोनों फिजिकल हुए। पुलिस को मिली शिकायत में लड़की ने बताया है कि लड़के ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ संबंध बना लिए थे। शादी का वादा किया था इसलिए उसने उस समय पुलिस से शिकायत नहीं की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ समय पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इसी से नाराज लड़की ने FIR दर्ज करवाई है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- हम मजबूर हैं कायर नहीं, दीवार पर लिखकर पूरे परिवार ने जहर खा लिया Posted: 26 Nov 2021 06:21 AM PST भोपाल। अशोक विहार कॉलोनी आनंद नगर में एक परिवार (पति-पत्नी, दो बेटियां और बूढ़ी मां) ने जहर खा लिया। इससे पहले उन्होंने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा ताकि उसे नष्ट न किया जा सके। कुल 13 आवेदन पत्र भी दीवार पर चिपके हैं। लिखा है कि हम मजबूर हैं कायर नहीं, हम दो बार आएंगे। सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट वायरल हुआ, तत्काल पुलिस पहुंचीएएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि गुरुवार रात एक वीडियो सामने आया। इसमें एक परिवार के सुसाइड किए जाने की बात थी। मामले की गंभीरता को लेते हुए पिपलानी पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया। न्यू अशोक विहार कॉलोनी आनंद नगर में रहने वाले 47 साल के संजीव जोशी का घर था। संजीव पेशे से मैकेनिक हैं। वृद्ध मां और सबसे छोटी बेटी की मौतघर के अंदर संजीव उनकी 67 वर्षीय मां नंदनी जोशी, 45 साल की पत्नी अर्चना, 19 साल की बड़ी बेटी ग्रिश्मा जोशी और 16 साल की छोटी बेटी पूर्वी जोशी बेसुध पड़ी थी। सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पूर्वी ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद नंदनी की भी सांसें टूट गईं। सुसाइड नोट में लिखा हमें इंसाफ चाहिए, हम वापस आएंगेसंजीव और उनके परिवार ने सुसाइड नोट में लिखा हमें इंसाफ चाहिए। हम वापस आएंगे। हम मजबूर हैं, कायर नहीं। हमारे हाथ का कलेवा न खोलें। हमारी मौत के लिए यह जिम्मेदार है। इस तरह से घर की सभी दीवारों पर लिखा गया है। इसका उन्होंने वीडियो बनाया। इसमें परिवार के साथ घर के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। परिवार से पहले पालतू कुत्ते को जहर पिलायावीडियो में उनका पालतू कुत्ता भी मरा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि जहर खाने से पहले पालतू कुत्ते पर जहर का ट्रायल किया गया था। जब कुत्ते की मौत हो गई तो सभी ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। हालांकि यह भी संभव है कि परिवार ने अपने पालतू कुत्ते के साथ सुसाइड करने का निश्चय किया था इसलिए उसे भी जहर दिया गया। दीवार पर 13 आवेदन चस्पा किए हैंदीवार पर कुछ कागज के आवेदन भी चस्पा किए गए हैं। इनकी संख्या 13 है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को इस बारे में पहले बताया है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि सुसाइड नोट में किस-किस के नाम लिखे गए हैं और दीवार पर चिपके हुए 13 आवेदनों में क्या लिखा है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया BHOPAL NEWS पर क्लिक करें. |
| BANK OF BARODA- ग्रैजुएट्स के लिए नौकरियां, लास्ट डेट 9 दिसंबर 2021 Posted: 26 Nov 2021 03:53 AM PST भारत के प्रतिष्ठित सरकारी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा में रिक्रूटमेंट शुरू हो गए हैं। 376 रिलेशनशिप मैनेजर की वैकेंसी ओपन की गई है। इस जॉब के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 9 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा में 376 रिलेशनशिप मैनेजर की भर्तीउम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर विजिट करके जॉब नोटिफिकेशन को डिटेल में पढ़ सकते हैं। बैंक द्वारा जारी की गई इस भर्ती में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 326 पद और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 9 दिसंबर तक का समय दिया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा रिलेशनशिप मैनेजर के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमासीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पद हेतु उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और दो साल का अनुभव होना आवश्यक है। आयु सीमा 24 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए। ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर पद हेतु उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और 1.5 साल का अनुभव होना जरूरी है। आयु सीमा 23 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होना चाहिए। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी से संबंधित अपडेट एवं खबरों के लिए कृपया MP government jobs पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- नवनियुक्त शिक्षकों का पुनः सत्यापन, कई शिक्षकों ने इस्तीफे दिए Posted: 26 Nov 2021 05:16 AM PST भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती लंबे संघर्ष के बाद पूरी हुई लेकिन झंझट अभी भी जारी है। लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त ने नियुक्त हो चुके शिक्षकों के डॉक्यूमेंट दोबारा वेरीफाइड करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कई शिक्षकों ने स्कूल ज्वाइन करने के बाद इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश में नवनियुक्त शिक्षकों के दस्तावेजों का फिर से सत्यापनमध्य प्रदेश के कुछ जिला शिक्षा अधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं। हाल ही में नियुक्ति प्राप्त करके स्कूलों में पढ़ा रहे नवनियुक्त शिक्षकों को मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इस के आदेश दिए हैं। मध्यप्रदेश में कई नवनियुक्त शिक्षकों ने इस्तीफे दिएलंबी लड़ाई के बाद नियुक्ति प्राप्त कर चुके कई नवनियुक्त शिक्षकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिए हैं। इसके पीछे कई कारण है। कुछ शिक्षकों को इस नियुक्ति के बाद दूसरी जगह ज्यादा अच्छी नियुक्ति मिल गई। कुछ शिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग छोड़कर आदिम जाति कल्याण विभाग में ज्वाइन करना चाहते हैं, जबकि कुछ शिक्षकों को सर्विस पॉलिसी अच्छी नहीं लगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है कि ऐसे शिक्षकों का वेतन भुगतान न किया जाए। मध्यप्रदेश कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP Employee news पर क्लिक करें. |
| सवर्णों को मिले EWS आरक्षण में कटौती की तैयारी Posted: 26 Nov 2021 03:02 AM PST नई दिल्ली। भारत में सामान्य जाति वर्ग निर्धन परिवारों के युवाओं को बड़े आंदोलन के बाद मिले 10% EWS आरक्षण में कटौती की तैयारी हो गई है। सरकार 8 लाख रुपए इनकम लिमिट को कम करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। सनद रहे 10% ईडब्ल्यूएस कोटा 103 वें संविधान (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत पेश किया गया था। EWS आय सीमा पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में क्या कहासुप्रीम कोर्ट में सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले मेहता ने जस्टिस सूर्यकांत और विक्रम नाथ वाली बेंच को बताया, "मेरे पास यह कहने का निर्देश है कि सरकार ने ईडब्ल्यूएस के मानदंडों पर फिर से विचार करने का फैसला किया है। हम एक समिति बनाएंगे और चार सप्ताह के भीतर फैसला करेंगे। हम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण के मानदंड पर फिर से विचार करेंगे।" आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए बड़ा आंदोलन हुआ थाउल्लेखनीय है कि शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में जातिगत नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए भारत में बड़ा आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन के बाद सरकार ने जाति आधारित आरक्षण दुखद नहीं किया लेकिन सामान्य जाति के गरीब परिवारों के बच्चों को 10% आरक्षण का प्रावधान कर दिया था। आंदोलन ठंडा पढ़ते ही EWS आरक्षण के खिलाफ आवाजें बुलंद हो गई। EWS आरक्षण के खिलाफ कई याचिकाएं लगाई गई हैं जबकि आर्थिक आधार पर आरक्षण के समर्थन में सरकार भी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया Hindi Samachar पर क्लिक करें. |
| JEE ADVANCED का सिलेबस रिवाइज, NCERT वालों को फायदा होगा- EDUCATION NEWS Posted: 25 Nov 2021 09:30 PM PST आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाले जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) जेईई एडवांस के सिलेबस में लंबे समय बाद बड़ा बदलाव किया गया है। आईआईटी काउंसलिंग ने सिलेबस रिवाइज किया है। इसमें छात्रों को जेईई मेन के लिए अतिरिक्त टॉपिक्स पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। गौरतलब है की नए सिलेबस के अनुसार परीक्षा 2023 में होगी। साल 2022 में एंट्रेंस एग्जाम पुराने सिलेबस से ही होगा। इस नए सिलेबस से जेईई मेन व जेई एडवांस का सिलेबस करीब-करीब एक जैसा होगा नया सिलेबस एनसीईआरटी आधारित है। एनसीईआरटी पैटर्न से तैयारी करने वाले छात्रों को बोर्ड व कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी के लिए अलग टॉपिक्स नहीं पढ़ने होंगे। पैटर्न के बारे में आईआईटी में कोई सूचना जारी नहीं की है। फिजिक्स मैथमेटिक्स में सिलेबस में बढ़ोतरी हुई है, जबकि केमिस्ट्री से सिलेबस थोड़ा कम किया गया है। एग्जाम का डिफिकल्टी लेवल पहले की तरह ही रहेगा। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि रिवाइज्ड सिलेबस से स्टूडेंट्स पर दबाव कम होगा। केमिस्ट्री में न्यूक्लियर केमेस्ट्री को हटाकर, एनवायरमेंटल केमेस्ट्री को शामिल किया गया है। इलेक्ट्रो केमिस्ट्री में फ्यूल सेल तथा कोरोसन, केमिकल काइनेटिक्स में एक्टिविटी और सिलेक्टिविटी ऑफ सॉलिड कैटेलिस्ट व सॉल्यूशंस में ऑस्मोटिक प्रेशर और वांटऑफ फैक्टर भी शामिल रहेगा। जबकि फिजिक्स में वेव ऑप्टिक्स नया टॉपिक रहेगा। वेव ऑप्टिक्स टॉपिक में डिफ्रेक्शन और पोलराइजेशन को शामिल किया गया है। यह दोनों टॉपिक जेईई मेन के सिलेबस में महत्वपूर्ण है लेकिन जेईई एडवांस के सिलेबस में यह शामिल नहीं थे, जिन्हें अब जोड़ा गया है। मैथमेटिक्स में सेटस् रिलेशंस और स्टैटिसटिक्स को भी शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |