Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 29, 2021

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


2022 पर रहेगी शनि की सत्ता, पढ़िए 2022 में शनि का राशिफल

Posted: 29 Nov 2021 10:25 PM PST

साल 2022 और विक्रम संवत 2079 दोनों पर इस साल शनि की सत्ता स्थापित रहेगी। शनि से संबंधित कारोबारों में बड़े परिवर्तन आएंगे। जिनकी कुण्डली में शनि लाभदायक हैं या रंक से राजा बन जाएंगे और जिनकी पत्रिका में शनि हानिकारक हैं, यदि क्षमा नहीं मांगी तो राजा से रंक बन जाएंगे। क्योंकि दोनों अवसरों पर शनिवार है। 

2022 का शनि से संबंध 
1 जनवरी 2022 को नए साल की शुरुआत शनिवार के दिन होगी। 2 अप्रैल 2022 को विक्रम नवसंवत्सर 2079 का शुभारंभ भी शनिवार को होगा एवं शनिदेव अभी अपने स्वामित्व वाली मकर राशि में हैं और अगले वर्ष 29 अप्रैल 2022 को वे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, उसके स्वामी भी वे ही हैं। अभी चल रहे विक्रम संवत्सर 2078 का राजा मंगल है, जबकि अगले नवसंवत्सर के राजा शनि व मंत्री बृहस्पति (गुरु) होंगे। 100 साल में 15वीं बार और 10 साल में दूसरी बार नए साल की शुरुआत शनिवार को होगी।

2022 में शनि का राशिफल

मेष- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, नेत्रों में पीड़ा हो सकती है।
वृषभ- प्रमोशन होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
मिथुन- रोजगार मिलेगा, समृद्धि बढ़ेगी। 
कर्क- तनाव रहेगा, पर समस्याएं सुलझेंगी। सिंह- मेहनत करने पर ही लाभ मिलेगा। 
कन्या- मांगलिक कार्य होंगे, खर्च बढ़ेगा। 
तुला- भूमि और भवन पर खर्च होगा। 
वृश्चिक- परिवार का सहयोग रहेगा, खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। 
धनु- मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी, संतान की चिंता रहेगी। 
मकर- खर्च बढ़ेगा, सेहत का ख्याल रखें। 
कुंभ- धन लाभ, शिक्षा क्षेत्र में तरक्की, 
मीन- दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, व्यवसाय में लाभ।

GWALIOR की महिला एसआई का शोषण, UP के DSP पर आरोप

Posted: 29 Nov 2021 09:50 PM PST

ग्वालियर
। सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्यामला एस कुंदर ने महिलाओं से जुड़े विशेष मामलों को सुना। यह महिला जनसुनवाई पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में हुई है। सुनवाई में ग्वालियर की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने UP के एक DSP पर उसे चीट करने का आरोप लगाते हुए बताया कि​ उसके प्रकरण में सुनवाई नहीं हो रही है। 

महिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि DSP ने उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया है। यूपी में मामला भी दर्ज है, लेकिन DSP के प्रभाव के चलते कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। महिला आयोग की सदस्य ने महिला सब इंस्पेक्टर की शिकायत को सुनने के बाद मदद का आश्वासन दिया है।

सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुरुष भी पहुंचे थे, जिन्होंने महिलाओं के द्वारा झूठे आरोप के जरिये परेशना किये जाने की बात कही। आयोग की सदस्य श्यामला एस कुंदर के अनुसार मौके पर मामलों को सुनने के बाद 90 से अधिक प्रकरणों में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी गई है। मध्यप्रदेश में भोपाल के बाद ग्वालियर में सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं। 

INDORE NEWS- 100 से ज्यादा लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा लाइफ बर्बाद कर दी

Posted: 29 Nov 2021 09:18 PM PST

इंदौर
। अनैतिक अनैतिक देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किए गए बबलू विश्वास के बारे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि कोलकाता के रहने वाले बबलू विश्वास ने 100 से ज्यादा लड़कियों को झूठे प्यार के जाल में फंसाया और उनकी लाइफ बर्बाद कर दी। उसके पास से 200 से ज्यादा फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे किराए पर कमरे लेते थे। रेंट एग्रीमेंट बनने के बाद उसकी मदद से वोटर आईडी, आधार और ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लेते थे।

सरगना विजय दत्त से बड़ा खिलाड़ी बबलू बिश्वास

विजयनगर टीआई तहजीब काजी ने बताया कि सेक्स रैकेट के सरगना विजय दत्त से बड़ा खिलाडी बबलू बिश्वास है। देश में देह व्यापार के लिए पहले युवतियों को गर्लफ्रेंड बनाता था। बाद इन्हें भी देह व्यापार में धकेल देता था। आरोपी के अब तक 100 से अधिक गर्लफ्रेंड्स बनाने की बात सामने आ चुकी है।

डॉक्यूमेंट्स में किसी का पिता तो किसी में पति

सेक्स रैकेट में पकड़ाई युवतियों के कई कागजातों में बबलू का नाम किसी के पति तो किसी के पिता के रूप में दर्ज है। युवतियों के पास मिले आधार, पेन कार्ड और अन्य दस्तावेजों में कई युवतियों के नाम के साथ बबलू का नाम जुड़ा है। इससे गिरोह के तार कई राज्यों में फैले होने के संकेत मिले हैं।

सभी दस्तावेजों में पत्नी के नाम भी अलग-अलग

गिरफ्तार आरोपी विजय दत्त उर्फ मोमिनुल के पासपोर्ट में पिता का नाम विमल दत्त, मां अम्बिका दार व पत्नी का नाम ज्योत्सना दत्त लिखा है। कुछ डॉक्यूमेंट्स में विजय दत्त के परिवार का पता मुंबई में अलकापुरी नालासोपारा दिया है। असल में आरोपी विजय दत्त के अन्य कागजात, जो कि बांग्लादेश के बने हैं, वो भी पुलिस को हाथ लगे हैं। इनमें विजय की पत्नी का नाम जैस्मीन खातून है।

मुंबई में दिया था चैलेंज
पुलिस की टीम जब मुंबई के नालासोपारा में विजय दत्त की तलाश कर रही थी, उस समय पुलिस को बबलू बिश्वास हाथ लगा गया। उसने पुलिस को चैलेंज किया था कि यदि आप इंदौर पुलिस हैं, तो विजय को पकड़ कर दिखाओ। इसके बाद पुलिस बबलू को इंदौर ले आई। जैसे ही, थाने में दूसरे दिन विजय को देखा, तो पुलिस को सैल्यूट मारा। कहा- मान गए इंदौर पुलिस...।

शेल्टर होम से युवती को भगा चुका है

5 महीने पहले इंदौर के बाणगंगा शेल्टर होम से कुछ बांग्लादेशी युवतियां फरार होने की बात सामने आई थी। जांच में खुलासा हुआ था कि बबलू इन युवतियों में से एक को पत्नी बताकर ले गया था। जहां पुलिस लंबे समय से फरार युवतियों की तलाश कर रही थी। पकड़ाए जाने के बाद बबलू ने पुलिस को बताया कि जब उसे इस बात की जानकारी हुई, तो उसने फर्जी आधार बनाया। आसमा नाम की युवती को बंगाल ले गया। वहां उसे फिर से सेक्स रैकेट में धकेल दिया।

MP NEWS- प्लॉट पर खड़े होते ही पता चल जाएगा वो अवैध तो नहीं, कीमत कितनी है

Posted: 29 Nov 2021 09:19 PM PST

भोपाल
। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रॉपर्टी की लोकेशनस् को ऐप के माध्यम से जीआईएस (जियो इनफार्मेशन सिस्टम) से जोड़ा जा रहा है। मध्यप्रदेश में कलेक्टर गाइडलाइन में दर्ज करीब एक लाख लोकेशंस की जीआईएस टैगिंग कराई जा रही है। देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, इससे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराते समय अक्षांश और देशांतर दिशाएं दर्ज हो जाएंगी। इस डाटा से मोबाइल ऐप तैयार होगा, जिसे ओपन करते ही जिस जमीन पर आप खड़े हैं, उसकी सरकारी वैल्यू पता लग जाएगी। जमीन की रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों रेट दिखाई देंगी। पहली बार जिलों की गाइडलाइन को ऐप में अपलोड किया जाएगा।

इसका फायदा यह होगा कि जो लोग सड़क पर प्लॉट होने के बावजूद इसकी रजिस्ट्री करा लेते हैं, वे अब ऐसा नहीं करा पाएंगे क्योंकि हर प्रॉपर्टी की एक जीआईएस टैगिंग दी जा रही है। इसकी फीडिंग पंजीयन विभाग कर रहा है। जबकि सब रजिस्टार प्रॉपर्टी की मैपिंग कर रहे हैं। सरकार की ऐसी मंशा है कि 1 अप्रैल 2022 - 2023 की गाइड लाइन में नए तरीके से रजिस्ट्री हो सके। सरकार 1 अप्रैल 2022 से प्रॉपर्टी की खरीदारी में होने वाली धोखाधड़ी और विवादों को रोकने के लिए संपदा-2 सॉफ्टवेयर में किए जा रहे हैं बदलाव को लागू करने जा रही है।

गौरतलब है कि इस ऐप को जीआईएस से जोड़ा जाएगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते हैं तो उस प्रॉपर्टी पर जाकर ऐप से उसकी फोटो खींचनी होगी। ऐसा करते ही प्रॉपर्टी की जीआईएस मैपिंग हो जाएगी जिससे इसकी सटीक लोकेशन मिल जाएगी। यह फोटो ऑनलाइन रजिस्ट्री के समय फीड भी कर सकेंगे जिससे ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन हो जाएगा। प्रॉपर्टी की ऑटोमेटिक कैलकुलेशन हो जाएगी जिससे रजिस्ट्री करना आसान होगा।

भोपाल में करीब 4113, इंदौर में 4750 , ग्वालियर और जबलपुर में 3782, रीवा में 3676 , उज्जैन में 4330, होशंगाबाद में 1807, विदिशा में 3233,सीहोर में 1966 और सागर में 3383 लोकेशंस की जियो टैगिंग की जा रही है।

एक नदी जिसका पानी हमेशा को उबलता रहता है लेकिन कोई नहाता नहीं- GK in Hindi

Posted: 29 Nov 2021 08:38 PM PST

कितना अच्छा होता नदी और तालाब का पानी ठंड के मौसम में गर्म बना रहता और लोग गर्म पानी में डुबकी लगाते, तैराकी करते। दुनिया के कुछ धनवान लोग अपने स्विमिंग पूल में गर्म पानी रखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं एक नदी ऐसी जिसका पानी 80 डिग्री तापमान तक उबलता रहता है, फिर भी इस पानी से कोई नहीं नहाता। आइए इस रहस्यमई और मजेदार नदी के बारे में जानते हैं:- 

ऐमजॉन के जंगल पेरू में मौजूद इस रहस्यमय नदी का नाम मयानतुयाकू रखा गया है। यह दुनिया की सबसे ताजा खोजी गई नदी है। मयानतुयाकू नदी की खोज भूवैज्ञानिक आंद्रे रूजो ने सन 2011 में की थी। आंद्रे बताते हैं कि वह अमेजॉन के जंगल में घूम रहे थे कि तभी उनकी नजर इस नदी पर पड़ी। नदी का पानी बिल्कुल वैसे ही उबल रहा था जैसे चूल्हे पर रखा हुआ पानी उबलता है। उन्होंने देखा कि कई जीव जंतु और पक्षी इस नदी के पानी के संपर्क में आते ही मृत्यु का शिकार हो गए। वैज्ञानिक आश्चर्यचकित हैं कि नदी का पानी कैसे उबल सकता है, जबकि आसपास कोई जीवित ज्वालामुखी नहीं है।

रूजो ने इस नदी के बारे में 'द बॉयलिंग रिवर: एडवेंचर एंड डिस्कवरी इन द अमेजन' नाम की एक किताब भी लिखी है, जिसमें उन्होंने इसके रहस्यों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, यह नदी प्रकृति का आश्चर्य है, जिसका पानी रहस्यमय तरीके से उबल रहा है। इस बारे में वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल सका है कि इसका पानी क्यों इतना गर्म है। (इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

MP TET VARG-3 Topic- बाल विकास पर वंशानुगति और वातावरण का प्रभाव

Posted: 29 Nov 2021 05:14 PM PST

Effect of Heredity and Environment On Child Development

जैसा कि हमने अपने पिछले आर्टिकल के क्वेश्चन नंबर 7 से जाना कि विकास, अधिगम और परिपक्वता का ही परिणाम है . इसी के साथ हमने यह भी जाना कि बाल विकास को आंतरिक और बाहरी दोनों ही कारक प्रभावित करते हैं. आज हम उन्हीं में से दो मुख्य कारक वंशानुगति या अनुवांशिकता ( Heridity or Genetics ) और वातावरण या पर्यावरण ( Environment ) के बारे में जानेंगे.

 वंशानुगति या अनुवांशिकता क्या है / what is Heredity Or Genetics

वंशानुगति या अनुवांशिकता बाल विकास को प्रभावित करने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण आंतरिक कारक है .
जो गुण माता - पिता से उनके बच्चों में आते हैं उन्हें वंशानुगत गुण कहते हैं .साधारण भाषा में कहें तो यह हमारी पैतृक संपत्ति ही है जो हमें हर हाल में मिलेगी , चाहे हम चाहे या ना चाहें. पर इस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है ,यह पहले से ही निर्धारित है या कहें कि यह By Default है जिसे हम कभी बदल नहीं सकते.

वातावरण या पर्यावरण क्या है / what is Environment

वंशागति के अलावा जो भी कुछ चाहे वह परिवार, मित्र, स्कूल, समाज ,संस्कृति ,राजनीति ,नैतिकता सभी कुछ पर्यावरण है. या वंशानुगति के अलावा जो भी कुछ भी है, सब पर्यावरण या वातावरण ही है , जो जीवित या अजीवित किसी भी प्रकार का हो सकता है.

तो इस प्रकार कहा जा सकता है कि अनुवांशिकता और वातावरण दोनों परस्पर संबंधित है या कहें कि इन दोनों की अंतः क्रिया के द्वारा ही हमारा व्यक्तित्व या Identity बनती है . वुडवर्थ ( Woodworth) के अनुसार - विकास, अनुवांशिकता और वातावरण का गुणनफल है.
यानी D= H × E
यानी वंशानुगति का प्रभाव वातावरण पर पड़ेगा और वातावरण का प्रभाव वंशानुगति पर पड़ेगा.

MP TET VARG-3 संबंधित व्याख्यान
अस्वीकरण: सभी व्याख्यान उम्मीदवारों को सुविधा के लिए सरल शब्दों में सहायता के लिए प्रस्तुत किए गए हैं। किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते एवं अनुशंसा करते हैं कि आधिकारिक अध्ययन सामग्री से मिलान अवश्य करें।

शासकीय अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट कौन से मामले को संज्ञान में ले सकता है और कौन से नहीं- CrPC section 197

Posted: 29 Nov 2021 04:57 PM PST

भारत में शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त है। कुछ ऐसे अपराध होते हैं जिनमें साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद न्यायालय को संज्ञान लेने से पहले केंद्र अथवा राज्य सरकार की अनुमति आवश्यक होती है परंतु सभी प्रकार के मामलों के लिए ऐसी शर्त नहीं है। कई प्रकार के अपराध ऐसे हैं जिनके सामने आने पर न्यायालय किसी भी अधिकारी के खिलाफ संज्ञान ले सकता है। आइए इसे समझते हैं:-

दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 197 की परिभाषा

न्यायालय केन्द्र सरकार की अनुमति (मंजूरी) के बिना कब संज्ञान लेगा:-
अगर कोई शासकीय सेवक या मजिस्ट्रेट,सशस्त्र बल (कोई भी सेना जो केन्द्र सरकार के अधीन कार्यरत हो)  लोकसेवक अपराध करता है तब न्यायालय को केंद्रीय सरकार की अनुमति के बगैर मामले का संज्ञान नहीं लेगा।

न्यायालय द्वारा राज्य सरकार की अनुमति(मंजूरी) पर संज्ञान लेना:-
अगर कोई शासकीय सेवक या मजिस्ट्रेट, पुलिस बल  (अन्य कोई बल राज्य सरकार के अधीन कार्यरत हो)  लोकसेवक अपराध करता है तब न्यायालय को राज्य सरकार की अनुमति के बगैर मामले का संज्ञान नहीं लेगा।

न्यायालय सरकार की अनुमति के बिना निम्न अपराध पर तुरंत संज्ञान ले सकता है:-

• धारा 166 क :- कानून के अधीन बनाये गए नियमों, निर्देशो की अवज्ञा करना।
• धारा 166 ख:-  किसी पीड़ित का उपचार करने से माना करना।
• धारा 354 (क, ख, ग, घ):- स्त्री की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से हमला करना, अश्लील फ़ोटो, वीडियो, आदि  लेना या शेयर करना, पीछा करना आदि।
• धारा 370 :- व्यक्ति का दुर्व्यापार करना या उनका शोषण करना।
•धारा 375 (बलात्संग से परिभाषित कोई भी अपराध अर्थात धारा 376 क, ख,ग,घ, कख, घक आदि।)
•धारा 509:- स्त्री की लज्जा शब्दों द्वारा भंग करना अर्थात गाली गलौज आदि करना।
इन अपराधों के लिए न्यायालय को किसी भी प्रकार से सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है न्यायालय इन अपराधों में लोकसेवक पर डारेक्ट संज्ञान ले सकता है। :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

जिस स्कूल में पद नहीं, व्यायाम शिक्षक का ट्रांसफर कर दिया, हाई कोर्ट ने स्टे किया - mp employees news

Posted: 29 Nov 2021 08:57 PM PST

जबलपुर
। श्री संजीव शर्मा, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, सिंहपुर (आदिवासी विकास)जिला शहडोल में पदस्थ थे। श्री शर्मा का प्रशासनिक ट्रांसफर दिनाँक 27/08/ 2021 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर से शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बकहो, जिला शहडोल कर दिया गया था। 

उल्लेखनीय है कि स्थानांतरित विद्यालय बकहो में व्यायाम शिक्षक का पद स्वीकृत  नही है। उपरोक्त आधार पर, श्री शर्मा द्वारा, सहायक आयुक्त आदिवासी , शहडोल को अभ्यावेदन प्रस्तुत कर ट्रांसफर निरस्तीकरण की मांग की गई थी। अपितु कोई कार्यवाही नही की गई थी। 

ट्रांसफर से पीड़ित होकर, श्री संजीव शर्मा द्वारा जबलपुर उच्च न्यायालय के समक्ष रिट याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से उच्च न्यायालय जबलपुर  के अधिवक्ता  श्री अमित चतुर्वेदी, द्वारा कोर्ट के समक्ष दलील दी गई कि ट्रांसफर के पूर्व विभाग का दायित्व है कि स्वीकृत एवं रिक्त पद की जाँच ट्रांस्फर नीति के अनुसार करे। बिना स्वीकृत पद के कर्मचारी की जॉइनिंग विधि विरुद्ध है। 

अधिवक्ता अमित चतुर्वेदी, के तर्को को सुनने के बाद हाई कोर्ट जबलपुर ने, आदेश जारी किया है कि श्री शर्मा सहायक आयुक्त के माध्यम से आयुक्त आदिवासी विकास, सतपुड़ा भवन को अभ्यावेदन देंगें। आयुक्त आदिवासी विकास भोपाल प्रकरण का निराकरण करेंगे। उपरोक्त अवधि में श्री संजीव शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर में कार्य करेंगे एवम ट्रांसफर आदेश दिनाँक 27/08/2021 स्टे रहेगा।

INDORE NEWS- कोरोना के कारण मारुति और टोयोटो सहित छह शोरूम सील

Posted: 29 Nov 2021 04:17 PM PST

इंदौर
। कलेक्टर द्वारा जारी कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम वाली वैक्सीनेशन गाइडलाइन का पालन नहीं करने के कारण मारुति सुजुकी और टोयोटा टोयोटा सहित इंदौर शहर के 6 शोरूम सील कर दिए गए। इन सभी संस्थानों में कर्मचारियों को वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लगे थे। 

कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश के दूसरे दिन सोमवार को प्रशासन और नगर निगम ने शहर के छह से अधिक शोरूम और कारखानों पर कार्रवाई की। सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई की है। 6 से ज्यादा संस्थानों में कर्मचारी दूसरे डोज लगाए बिना काम करते पाए गए। सोमवार शाम को टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंची थीं।

जोन 18 के जोनल अधिकारी अतीक खान ने नवलखा स्थित माहेश्वरी स्वीट्स के प्रबंधक के साथ ही स्टाफ का वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली। इसमें कई कर्मचारियों को दूसरा डोज नहीं लगा होने पर दुकान सील कर दी गई। जोन 8 में ही एसआर कंपाउंड स्थित सुपर कॉप केयर, रॉयल फर्नीचर, शिरमी बुटीक कारखाने में कर्मचारी बिना दूसरा डोज लगाए काम करते मिले।

इन पर इन संस्थानों को भी सील किया गया। इसी तरह भंवरकुआं स्थित राणा मोटर्स को कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और 4 कर्मचारियों के दूसरा डोज नहीं लगवाए जाने पर शोरूम को सील किया गया।

उधर, देवगुराड़िया में मेन रोड स्थित मै. गिरिराज गोवर्धन, बारदान फैक्टरी जिसमें 18 में से 8 कर्मचारियों ने वैक्सीन सेकंड डोज नहीं लगाए थे, कारखाना सील किया गया। ऐसे ही सांघी टोयोटा का शोरूम सील किया गया। यहां कुल 92 कर्मचारियों में से 7 को दूसरा डोज और एक व्यक्ति को पहला डोज भी नहीं लगा होना पाया गया।

BHOPAL कोर्ट से अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी

Posted: 29 Nov 2021 07:23 AM PST

भोपाल
। बॉलीवुड स्टार अमीषा पटेल के खिलाफ भोपाल कोर्ट से वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने उन्हें 4 दिसंबर 2021 को पेश होने का आदेश दिया। उनके खिलाफ UTF टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने 32 लाख 25 हजार रुपए के चेक बाउंस का मामला लगाया था। अमीषा पटेल कांग्रेस पार्टी की स्टार प्रचारक रह चुकी है।

UTF टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के वकील रवि पंथ ने बताया कि प्रथम श्रेणी जिला न्यायाधीश रवि कुमार बोरासी ने अमीषा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अमीषा पटेल और उनकी कंपनी M/S अमीषा पटेल प्रोडक्शन ने UTF टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड से फिल्म बनाने के नाम पर 32 लाख 25 हजार रुपए उधार लिए थे।

करार के तहत उन्होंने इसके ऐवज में कंपनी को दो चेक 32 लाख 25 हजार के दिए थे, जो बाउंस हो गए थे। UTF टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से उन्होंने जिला न्यायालय भोपाल में मामला लगाया था। इसी को लेकर सोमवार को अमीषा पटेल को जमानती वारंट जारी किया गया है। यदि अमीषा पटेल जमानती वारंट लेने के बाद 4 दिसंबर 2021 को जिला न्यायालय में उपस्थित नही होती हैं, तो गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है।

इंदौर में भी चेक बाउंस का मामला केस दर्ज किया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ इंदौर में भी 10 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में केस दर्ज किया गया था। याचिकाकर्ता के एडवोकेट नीतेश परमार ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने 6 महीने पहले इंदौर के पिंक सिटी में रहने वाली निशा छीपा से फिल्म निर्माण के नाम पर 10 लाख नकद लिए थे। इसके एवज में 24 अप्रैल 2019 की तारीख का चेक दिया था। तय तारीख के बाद निशा ने यह चैक इंदौर स्थित बैंक में पेश किया, तो वह बाउंस हो गया।

CM RISE SCHOOL- जबलपुर में एक स्कूल लिस्ट से बाहर

Posted: 29 Nov 2021 07:07 AM PST

जबलपुर
। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना सीएम राइज स्कूल की लिस्ट से एक स्कूल का नाम हटा दिया है। महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल अब सीएम राइज स्कूल नहीं बनेगा। ओपन स्कूल की तरफ से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद एमएलबी स्कूल को सीएम राइज स्कूलों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया।

जबलपुर में 11 के बजाय 10  सीएम राइज स्कूल बनेंगे

शहर के मध्य महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल को सीएम राइज नहीं बनाने के लिए पत्राचार किया है। इसकी वजह ओपन बोर्ड का स्कूल के उन्नयन पर लाखों रुपये खर्च करना है। इधर स्कूल शिक्षा विभाग ने भी इस तर्क को मानकर सीएम राइज की सूची से पृथक करने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने जबलपुर में 11 स्कूलों को सीएम राइज बनाने का निर्णय लिया था। लेकिन अब 10 स्कूल को ही सीएम राइज बनाया जाएगा। 

नाम हटाने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि ओपन बोर्ड ने एमएलबी सहित प्रदेश के 51 जिलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई थी इन स्कूलों को कम्प्यूटर लैब सहित ऑनलाइन पढ़ाई की तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गई थी। सीएम राइज स्कूल के लिए जब इन स्कूलों का चयन हुआ तो ओपन बोर्ड ने स्कूल शिक्षा विभाग को आपत्ति भेजी जिसमें मांग रखी गई कि जिन स्कूलों में ओपन बोर्ड और पंतजलि बोर्ड द्वारा आधुनिक सुविधाएं दी है। आनलाइन पढ़ाई में उन्हीं के द्वारा उपलब्ध संसाधन से कक्षाएं लगाना संभव हुआ था। स्कूल को 100 कम्प्यूटर एवं 15 लाख रुपये की लागत से कक्ष निर्माण कराया जा रहा है।

BHOPAL में गुमठी के साथ सरकारी जमीन भी बेची जा रही है

Posted: 29 Nov 2021 06:39 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में माफिया द्वारा सरकारी जमीन पर केवल गुमठी ही नहीं बेची जा रही बल्कि उसके साथ जमीन को भी अपना बता कर बेचा जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब भोपाल के करोंद क्षेत्र में करवाएंगे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से रखी हुई गुमठी को हटाने की कार्रवाई की गई। गुमठी का मालिक नगर निगम के अधिकारियों से लड़ने लगा। उसने बताया कि उसे गुमठी के साथ गुमठी रखने की जमीन भी बेची गई है।

नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह अमले के साथ करोंद चौराहे से नबीबाग तक सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नबीबाग इलाके में सड़क किनारे फुटपाथ से गुमठियां हटाने के दौरान एक व्यक्ति जो अपना नाम हरगोविंद बता रहा था, गुमठी हटाने का विरोध करने लगा। उसका कहना था कि जहां गुमठी रखी है वह जमीन उसकी है। उसने गंगा नाम की महिला से गुमठी जमीन 16 हजार 500 रुपए में खरीदी है। अमले ने समझाइश दी गई कि जमीन सरकारी है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। उस महिला को बुलाया गया, जिससे उसने गुमठी खरीदी थी। महिला ने बताया कि उसने उसे गुमठी बेची है, जमीन नहीं है। जमीन उसकी नहीं सरकारी है। 

अतिक्रमण अधिकारी खान का कहना है कि नबीबाग में कार्रवाई के दौरान फुटपाथ पर लगी ज्यादातर दुकानों में बिजली के अवैध कनेक्शन थे। इन लोगों ने खंभों से तार डालकर बिजली ली हुई थी। सड़क किनारे रजाई-गद्दे की दुकान में रूई धुनकने की मशीन चल रही थी। नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है। बिजली कंपनी को भी चोरी से बिजली जलाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

MP PAT- 2021 के ADMIT CARD DOWNLOAD करें

Posted: 29 Nov 2021 05:43 AM PST

भोपाल
। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने Pre-Agriculture Test (PAT)- 2021 के एडमिट कार्ड  (ADMIT CARD) जारी कर दिए हैं कैंडिडेट MPPEB की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

MPPEB HOW TO DOWNLOAD PAT 2021 ADMIT CARD 

सबसे पहले एमपी पीईबी की ऑफिशल वेबसाइट peb.mp.gov.in ओपन करें।
होम पेज पर दिए Latest Updates लिंक पर क्लिक करें।
अपनी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
SEARCH TEST ADMIT CARD बॉक्स में 13 अंकों का एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर कैप्चर क्वेश्चन हल करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें। 

महत्वपूर्ण निर्देश  Important Instruction

(1)  डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है।
Downloaded  printout of the Test Admit Card enables Candidates to enter in the Examination Centre.

(2)  निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
Candidate will not be allowed to enter in the Examination Centre after the Reporting Time.

(3)   मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी(नियमपुस्तिका के अनुसार)  UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।

 Candidate should bring original Photo-Id to enter in the Examination Centre (As per rule book ). E-Aadhar Card will be valid only if verified by UIDAI.

(4)   टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।

Candidate should compulsorily paste the self attested Photo in the second part of Test Admit Card.

(5)   मण्डल की वेबसाईट  www.peb.mp.gov.in पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया से अवगत होकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयें।

Mock Test is available on PEB Website www.peb.mp.gov.in, Candidate must practice about online examination process before appearing in the Examination.

(6)   परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया उपरांत दिया जायेगा।
Candidate can enter in the Examination Hall after the Biometric Process.

(7)   परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थी द्वारा अर्जित किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

After the completion of online examination, the score of the candidate will be displayed on the Computer Screen.     

(8)   मूल प्रवेश-पत्र तथा मूल पहचान-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना निषिद्ध है।

Only Test Admit Card and Original Photo-ID is allowed in the Examination Hall. Other things are strictly prohibited.

(9) परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल,सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उपकरण आदि पूर्णतः वर्जित है।

Any kind of Calculators, Beepers, Pagers, Mobile, Cell, Phones or any other Electronic Devices  are strictly prohibited in the Examination Hall.
मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी खबरों और जानकारियों के लिए कृपया MP career news पर क्लिक करें.

मीन राशि वाले सावधान! साढ़ेसाती शनि का प्रभाव प्रारंभ हो गया है- RASHIFAL

Posted: 29 Nov 2021 04:18 PM PST

ग्वालियर
। शनिश्चरा पर्वत पृथ्वी पर एक मात्र स्थान है जहां पर शनिदेव साक्षात विराजमान हुए थे। शनिदेव के दंड विधान से क्षमा प्राप्ति के लिए दुनिया भर के लोग यहां आते हैं। ज्योतिषाचार्य राधेश्याम शर्मा का कहना है कि साढ़ेसाती शनि की दशा प्रारंभ होने से 6 महीने पूर्व अपना प्रभाव दिखाने लगती है। मीन राशि वालों पर 29 अप्रैल 2022 से शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होने वाली है। यानी मीन राशि वाले लोग शनि के प्रभाव में आ गए हैं। 

धनु राशि वालों को राहत का समय शुरू

प्रकृति में न्याय के देवता शनि देव 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ हो जाएगी। शनिदेव एक राशि में ढाई वर्ष तक गोचर करते हैं। कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। धनु राशि वालों के अंतिम 6 महीने चल रहे हैं। उन्हें राहत मिलना प्रारंभ हो गई होगी।

मिथुन और तुला राशि वाले ढैय्या से मुक्त होंगे,  कर्क और वृश्चिक पर शुरू होगी

शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। इन्हें अपना राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लगाते हैं। शनि 2022 में 29 अप्रैल में अपनी राशि बदलेंगे। फिर 5 जून से ये वक्री चाल शुरू कर देंगे और अपनी उल्टी चाल चलते हुए ये मकर राशि में फिर से गोचर करने लगेंगे। मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती 29 अप्रैल 2022 से लेकर 17 अप्रैल 2030 तक रहेगी। 2022 में शनि के राशि बदलते ही कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी। मिथुन और तुला वालों को इससे मुक्ति मिलेगी।

CM केजरीवाल ने सफाईकर्मी की CORONA से मौत पर एक करोड़ की सहायता दी - delhi news hindi today

Posted: 29 Nov 2021 04:45 AM PST

नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला सफाई कर्मचारी की कोरोना से मौत के बाद उनके आश्रितों को 1 करोड रुपए की सहायता का चेक दिया। दिल्ली की केजरीवाल सरकार अब तक इस प्रकार के 18 कर्मचारियों के आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दे चुकी है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सुनीता जी EDMC में एक सफाई कर्मचारी थीं जिनकी कोरोना के दौरान ड्यूटी करते हुए मौत हो गई। मैं आज उनके परिवार से मिला और उन्हें 1 करोड़ का चेक दिया है। अभी तक 18 कोरोना वॉरियर को हम 1-1 करोड़ दे चुके हैं जिनकी कोरोना में लोगों की सेवा करते हुए मौत हो गई। 

दिल्ली में सफाई कर्मचारियों को भी कोरोना योद्धा माना गया 

भारत के कई राज्यों में केवल मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को ही कोरोना योद्धा माना गया। कई राज्यों की सरकारों ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का पालन करवाने के लिए कई विभागों के कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया परंतु कोरोना योद्धा का दर्जा नहीं दिया परंतु दिल्ली में सफाई कर्मचारियों को भी कोरोना योद्धा माना गया।  राजधानी दिल्ली की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया delhi news hindi today पर क्लिक करें

इंडियन एयरफोर्स में रिक्रूटमेंट के लिए AF CAT 2021 की तारीख घोषित

Posted: 29 Nov 2021 04:04 AM PST

भारत की वायु सेना में नौकरी के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़ है। इंडियन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। फिलहाल 317 वैकेंसी ओपन की गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 30 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई।

भारत की वायु सेना में जॉब करने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग कोर्स पास करना होता है। AFCAT-2021 इसी के लिए है। सफल उम्मीदवारों का कोर्स जनवरी 2023 में पूरा होगा। शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित की गई है। ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

AFCAT-2021 इन पदों के लिए

असिस्टेंट इंजीनियर- 129 पद
एसएससी- 77 पद
एडमिन - 51 पद
एलजी- 39 पद
एक्ट- 21 पद
फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्र 20-24 साल 
ग्राउंड ब्रांच के लिए 20-26

MP NEWS- आदिवासी मंत्रियों ने संगठन महामंत्री की बैठक का बायकाट किया!

Posted: 29 Nov 2021 06:39 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में शामिल अनुसूचित जनजाति के मंत्री बिसाहूलाल, विजय शाह, मीना सिंह, रामकिशोर कांवरे और प्रेम सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष द्वारा बनाई गई मंत्रियों की बैठक का बायकाट कर दिया। एक भी मंत्री बैठक में शामिल नहीं हुआ। जबकि इस बैठक में सभी मंत्रियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया था। 

राष्ट्रीय महामंत्री ने शिवराज सरकार के सभी मंत्रियों को बुलाया था

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने शिवराज कैबिनेट के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद थे। बैठक शुरू हुई तब 15 ही मौजूद रहे। इसको लेकर संतोष ने नाराजगी व्यक्त की थी। राष्ट्रीय महामंत्री नाराज हुए तो लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मीटिंग में पहुंच गए। उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव बीजेपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए। 

मध्यप्रदेश के आदिवासी मंत्री बिसाहूलाल के समर्थन में लामबंद 

बैठक से एक दिन पहले राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मंत्री बिसाहूलाल के बयान की निंदा की थी। दूसरे दिन बैठक में मंत्री बिसाहूलाल उपस्थित नहीं हुए। उनके अलावा कैबिनेट मंत्री विजय शाह, मीना सिंह, रामकिशोर कांवरे और प्रेम सिंह ठाकुर भी बैठक में नहीं आए। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से सवाल पूछा गया तो वे किनारा कर गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के सभी आदिवासी मंत्री बिसाहूलाल के समर्थन में आ गए हैं और संगठन पर दबाव बना रहे हैं। जबकि सामान्य जाति के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता बिसाहूलाल को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

INDORE NEWS- युवती की डेड बॉडी मिली, गला घोंटकर मारा गया है

Posted: 29 Nov 2021 03:31 AM PST

इंदौर
। शहर के खजराना क्षेत्र में 20-25 साल की एक लड़की की डेड बॉडी मिली है। बॉडी आधी जली हुई है। गले में दुपट्टा कसा हुआ है। पुलिस का मानना है कि लड़की को दुपट्टे से गला घोंटकर मारा गया और फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की गई। डेड बॉडी की पहचान नहीं हो पाई है। डॉक्टर का कहना है कि उसकी उम्र 20 से 25 साल के बीच रही होगी।

TI दिनेश वर्मा के मुताबिक घटना बाइपास के नजदीक शहीद पेट्रोल पंप के पास की है। सोमवार सुबह यहां झाड़ियों में युवती की लाश पड़े होने की जानकारी डायल-100 को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की बॉडी का ऊपरी हिस्सा जला हुआ है। गले पर दुपट्‌टा लिपटा था। FSL टीम ने जांच की है। शव को MY अस्पताल भेजा गया है। युवती की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

गला घोंटकर लड़की की हत्या की गई है

TI के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवती का पहले गला घोंटा गया है। इससे उसकी मौत हुई है। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे और शरीर को जलाया गया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है।

आसपास के CCTV जुटाने में जुटी पुलिस

घटनास्थल के करीब स्टार चौराहे के आसपास CCTV कैमरे लगे है। इसके बाद बाइपास पर कैमरे नहीं है। जहां शव मिला है, उसके पास भी कुछ स्थानों पर कैमरे लगे हैं। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया इंदौर न्यूज़ पर क्लिक करें.

OBC आरक्षण का केस 10 साल चला तो क्या 10 साल MPPSC परीक्षा नहीं होगी - HINDI NEWS

Posted: 29 Nov 2021 03:58 AM PST

इंदौर
। मध्यप्रदेश में राज्य सेवा परीक्षा 2021 की तैयारी और 2019 एवं 2020 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का सवाल है कि यदि हाईकोर्ट में 27% ओबीसी आरक्षण का मामला 10 साल तक चलता रहा तो क्या 10 साल तक मध्य प्रदेश में एमपीपीएससी परीक्षा नहीं होगी। सनद रहे कि प्रमोशन में आरक्षण मामले में ऐसा ही हुआ है। पिछले 5 साल से शासकीय सेवा में प्रमोशन नहीं हुए। सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। 

उम्मीदवार तंग आ चुके हैं और बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। वह सरकार के सामने स्पष्ट कर चुके हैं कि 14% ओबीसी आरक्षण के साथ परीक्षा में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। चाहे तो अतिरिक्त 13% विवादित सीटों को आरक्षित कर सकते हैं परंतु 13% सीटों के विवाद पर 77% सीटों पर परीक्षा को रोकना न्याय पूर्ण तो नहीं हो सकता। उम्मीदवारों का कहना है कि हम इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने की तैयारी भी कर रहे हैं।

OBC पॉलिटिक्स के कारण मध्य प्रदेश के 6 लाख युवाओं का भविष्य अधर में

रोस्टर को लेकर शासन के अड़ियल रवैये और कोर्ट में चल रहे ओबीसी आरक्षण (14 से 27 फीसदी किए जाने) के मामले के कारण न केवल रिजल्ट रुके हुए हैं, बल्कि परीक्षाएं भी अटक गई हैं। इसका असर सीधे तौर पर 6 लाख अभ्यर्थियों पर पड़ रहा है।

शेड्यूल के मुताबिक नवंबर में परीक्षा होना थी

राज्य सेवा परीक्षा-2021 का तो विज्ञापन ही जारी नहीं हो सका। इसमें साढ़े तीन 3 लाख के आसपास अभ्यर्थी शामिल होना हैं। अब हालात जीरो ईयर के बन रहे हैं।
कट ऑफ के इंतजार में नवंबर में होने वाली मुख्य परीक्षा-2020 भी स्थगित हो गई।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2020 में कुल 2 लाख 80 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनका रिजल्ट तो जारी हो गया, लेकिन मेरिट और कट ऑफ ही जारी नहीं हुआ। 
नवंबर में होने वाली मुख्य परीक्षा अब अगले साल फरवरी-मार्च में तभी हो पाएगी, जब दिसंबर में रिजल्ट जारी होगा। 
कोविड की दूसरी लहर के कारण मई की परीक्षा 25 जुलाई हो हो पाई थी। 23 से 28 नवंबर तक मुख्य परीक्षा होना थी।

रिवाइज कैलेंडर में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए भी नवंबर तय किया गया था। इसका नोटिफिकेशन अक्टूबर में जारी होना था, लेकिन अब तक नहीं आया है। ऐसे में परीक्षा अगले साल होगी, वह भी कब होगी, कहना मुश्किल है।

Post Bottom Ad

Pages