सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 25, 2021

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


पड़ोसन के साथ फरार पति की पत्‍नी ने की शिकायत

Posted: 24 Nov 2021 09:34 PM PST


लखनऊ एनसीआर के गाजियाबाद में पड़ोसन के साथ फरार हुए पति की उसकी पत्‍नी ने पुलिस शिकायत की। इस पर पति को थाने में बुलाया गया।पति ने थाने पर ही ब्‍लेड से गला रेतकर जान देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने युवक को रोकने की कोशिश की, इसके बावजूद वो घायल हो गया और पुलिस ने अस्‍पताल में भर्ती कराया है।गाजियाबाद के एसपी सिटी के अनुसार चमन कॉलोनी निवासी महिला ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी थी कि उसके पति ओमप्रकाश का करीब डेढ़ साल से पड़ोसी महिला से अवैध संबंध हैं।तीन दिन पहले पति उसी महिला के साथ लापता हो गया।काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस से शिकातय की गई।पुलिस का कहना है कि ओमप्रकाश अपनी पत्‍नी से बात नहीं कर रहा था। दोनों मनमुटाव चल रहा है। जिसके चलते भाइयों के माध्यम से उसे किसी तरह मरियम अस्पताल के पास बुलवाया गया। वहां ओमप्रकाश के परिजन व पत्‍नी मिले। इसके बाद उसे नंदग्राम थाने ले आए।पुलिस समझौता की कोशिश कर रही थी। दोनों पक्षों में बातचीत चल ही रही थी, इसी बीच थाना पसिर पर बैठे ओमप्रकाश ने ब्लेड से पहले हाथ की नस काटी और फिर गला रेत लिया। इस बीच पुलिस वाले दौड़े लेकिन तब तक नस काट चुका था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया।एसपी सिटी के अनुसार ओमप्रकाश पहले से जान देने का मन बनाकर आया था। वह मोजे में ब्लेड छिपाकर लाया था। थाने पहुंचने पर उसने पत्‍नी के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की तो ब्‍लेड निकालकर आत्‍महत्‍या की कोशिश कर दी।

पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या

Posted: 24 Nov 2021 09:31 PM PST

 


 लखनऊ प्रयागराज में बुधवार की देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।ये घटना फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव की है। फाफामऊ पुलिस का कहना है कि मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूर थे। बुधवार रात वह अपने घर में पत्नी मीनू देवी (45), बेटी सपना (17) और 10 साल के बेटे शिव के साथ रात में सो रहे थे।देर रात घर में कुछ हमलावर घुस गए और चारों पर एक साथ धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब पड़ोसी किसी काम से उनके घर गए। खून से लथपथ 4 लोगों की लाशें पड़ी थीं। पुलिस शवों का पंचनामा भर रही है। साथ ही हत्यारों की तलाश की जा रही है।

जूनियर इंजीनियर के यहां एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा,ड्रेनेज पाइप में छिपा रखे थे लाखों रुपए

Posted: 24 Nov 2021 09:31 PM PST

 


नई दिल्ली कर्नाटक एंटी करप्शन ब्यूरो  ने कलबुर्गी में पीडब्ल्यूडी के एक जूनियर इंजीनियर के घर पर छापा मार कर 54 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। इंजीनियर ने इसमें से 13 लाख रुपए अपने घर के ड्रेनेज पाइप में छुपा रखे थे। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जब पाइप में लोहे की लंबी ब्लेड डाली तो रुपए के बंडल निकलने लगे। अफसरों को बाल्टी लगाकर रुपए इकट्‌ठा करना पड़ा।बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई जिलों में एंटी करप्शन ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी अधिकारियों के करीब 68 ठिकानों पर छापेमारी की।एंटी करप्शन ब्यूरो के करीब 400 अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों के बेंगलुरु, मंगलौर, मंड्या और बेल्लारी स्थित ठिकानों की तलाशी ली।एंटी करप्शन ब्यूरो  सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान संपत्ति के कागजात, बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण, नगदी और निवेश के कागजात मिले हैं। उन्होंने बताया कि गडग कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक टीएस रुद्रेशाप्पा के आवास से 7 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपए की नगदी मिली है।

बिल्ली को दी गयी दूध रखवाली का जिम्मा

Posted: 24 Nov 2021 09:18 PM PST


कोऑपरेटिव भवन ढहाने के तीसरे हफ्ते दर्ज हुआ मुकद्दमा

सुलतानपुर जिसकी आशंका थी ठीक वैसा ही हो रहा! सब कुछ भू माफियाओं के प्लान के मुताबिक कार्रवाई हो रही है।भूमाफियाओं पर सरकारी संपत्ति नुकसान पहुंचाने ढहाने का मुकदमा दर्ज हुआ ही नहीं ।कॉपरेटिव  सचिव ने ऐसी धाराएं लगाई जिनमें भू माफियाओं की गिरफ्तारी हो सके।यही  नहीं, पता तो यह भी चला है इसमें कई सरकारी कर्मियों को भी मुकदमे से जानबूझकर बचाया गया है। उनको उनका शेयर दे दिया गया।

कैबिनेट ने गरीब कल्याण अन्न योजना को 4 महीने बढ़ाया

Posted: 24 Nov 2021 04:27 AM PST


नई दिल्ली केंद्रीय कैबिनेट ने गरीब कल्याण अन्न योजना को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत गरीबों को मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। कोरोना के दौरान इस योजना को शुरू किया गया था। बाद में इसे 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। आज कैबिनेट ने इसे आगे जारी रखने को अप्रूवल दे दिया है।इधर एक और फैसले में कैबिनेट ने तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन पहले 19 नवंबर गुरु पर्व के दिन इन तीनों कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। कैबिनेट की मंजूरी के बाद कानून वापसी के प्रस्ताव को संसद के शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में पारित करवाया जाएगा। इसके बाद किसान आंदोलन की वजह बने तीनों कृषि कानून खत्म हो जाएंगे।

डीएम ने उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के प्रचार एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

Posted: 24 Nov 2021 02:03 AM PST


सुलतानपुर जिलाधिकारी  रवीश गुप्ता द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन  के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता एलईडी वैन एवं नाटक  दल को विकास भवन परिसर में आज बुधवार को हरी झंडी दिखाकर  शुभारम्भ किया गया । यह वैन / नाटक दल जनपद के समस्त तहसील में जाकर विभिन्न स्थानों पर प्रचार प्रसार कर जान सामान्य को जागरूक करेगी।इस अवसर पर  प्रबंधक उ0प्र0 कौशल विकास मिशन सुल्तानपुर ओंकार नाथ तिवारी के साथ प्रधान मंत्री कौशल केन्द्र के सेन्टर मैनेजर एवं प्रशिक्षणार्थी आदि उपस्थित रहे ।

3300 जोड़ों का सामूहिक विवाह 26 को

Posted: 23 Nov 2021 10:50 PM PST


लखनऊ अयोध्या में जिले में मंडल के सभी पांच जिले के 3300 जोड़ों के भव्य सामूहिक विवाह आयोजन अयोध्या में किया गया हैlकार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग के कलाकारों द्वारा मंगल गीत गाकर विवाह स्थल को भव्य बनाने का प्रयास करेंगे। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को उनकी बेटी के विवाह के के लिए 75 हजार रूपये की सहायता धनराशि प्रदान की जायेगी तथा विवाह में टेंट, खान-पान, बैंड आदि की व्यवस्थाएं विभाग खुद व्यय करेगाlमुख्यमंत्री के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम के तहत मण्डल मुख्यालय पर 3300 से अधिक उन गरीब श्रमिक माता-पिता जो अपने बेटियों के हाथ पीले करने में अपने को असहज महसूस कर रहे है, का भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम मण्डल मुख्यालय पर राजकीय इंटर कालेज मैदान में आयोजित किया जायेगा। मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह की तैयारियां जिलाधिकारी नितीश कुमार के मार्गदर्शन में तैयारी किया जाय तथा सामूहिक विवाह के आयोजन हेतु विशेष रूप से मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव एवं उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा को विवाह को भव्यता प्रदान करने के निर्देश दिये है।सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 26 नवम्बर 2021 को प्रातः 11 बजे राजकीय इंटर कालेज मैदान अयोध्या में आयोजित किया जायेगा। वृहद सामूहिक विवाह समारोह में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा0 नीलकंठ तिवारी, राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन उत्तर प्रदेश श्री मनोहर लाल पंत 'मन्नू कोरी', विशिष्ट अतिथि गण के रूप में समारोह में आशीर्वाद प्रदान करेंगे।मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि मण्डल के जनपद अयोध्या में लगभग 1400,अमेठी में 500, सुल्तानपुर में 800,बाराबंकी व अम्बेडकरनगर में 300-300 कुल लगभग 3300 श्रमिक कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जायेग।मण्डलायुक्त ने मण्डल के पंजीकृत श्रमिकों से आहवान करते हुये कहा कि जो श्रमिक अपनी पुत्रियों के विवाह करने में आर्थिक रूप से कमजोर एवं असमर्थ है वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए श्रम रोजगार कार्यालय में शीघ्र सम्पर्क कर शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह में पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

नाबालिग बेटी से रेप करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Posted: 23 Nov 2021 10:38 PM PST


लखनऊ उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच  में एक कलयुगी पिता को पॉक्सो कोर्ट  ने मृत्युदंड की सजा  सुनाई है। अभियुक्त पिता अपनी नाबालिग बेटी से लगातार दो वर्षों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ तीन महीने पहले पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था।पॉक्सो एक्ट की कोर्ट ने तीन महीने में सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त पिता को मृत्यु दंड की सजा सुनाई। मामला सुजौली थाना क्षेत्र का है जहां मां की तहरीर पर तीन महीने पहले कलयुगी पिता पर दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में बहराइच की जिला सत्र न्यायालय की पॉक्सो कोर्ट ने अभियुक्त पिता को मृत्युदंड की सजा सुनाई। जिला सत्र न्यायालय की पॉक्सो कोर्ट फर्स्ट के जज नितिन कुमार पांडेय ने सुजौली थाना क्षेत्र के पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में दोषी पिता को फांसी की सजा सुनाई है।इस मामले में अभियुक्त के तहत 376D, 323, 506 और पॉक्सो एक्ट के 5बी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया थाv इस मामले में 22 अगस्त 2021 को FIR दर्ज हुई थीvशासकीय अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में पीड़िता का भाई और दो पडोसी गवाह थे।पूरे मामले की सुनवाई करते हुए पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को सभी धाराओं में दोषी पाया और मामले को रेयर ऑफ़ द रेयरेस्ट मानते हुए दोषी को फांसी की सजा से दण्डित किया। इनका कृत्या अक्षम्य था। एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी से दो साल तक रेप एक गंभीरतम अपराध की श्रेणी में था।

मकान मालकिन ने किराये पर घर देने के बहाने की गलत हरकत

Posted: 23 Nov 2021 09:52 PM PST


 लखनऊ  एक मामला राजधानी लखनऊ में सामने आया जहां एक महिला ने किराये पर मकान देने के बहाने एक लड़के को बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की। इस हरकत को महिला के दो साथियों ने पहले अपने मोबाइल कैमरे से कैद किया, फिर वीडियो वॉयरल करने की धमकी देते हुए लड़के को ब्‍लैकमेल करने लगे। पुलिस ने वीडियो रिकार्ड कर ब्‍लैकमेल करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला फरार हो गई है। पुुुलिस उसकी तलाश में जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार अपने साथ हुई घटना के बाद बदनामी के डर से घबड़ाकर लड़के ने इन ब्‍लैकमेलरों को 20 हजार रुपए दे भी दिए थे लेकिन जब रोज-रोज रुपयों की डिमांड होने लगी तो परेशान होकर वह थाने पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित पीजीआई के पास वृंदावन कॉलोनी में महिला ने किराए पर मकान देने के बहाने से कल्ली पश्चिम निवासी युवक को बुलाया था। जिसके बाद महिला ने खुद ही अभद्र हरकत करना शुरू कर दी। इस दौरान महिला के दो साथियों ने मोबाइल पर यह घटना रिकार्ड कर ली। फिर वीडियो वॉयरल करने की धमकी देते हुए युवक से 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। एक बार रुपए लेने के बाद भी ब्‍लैकमेलिंग का यह सिलसिला बंद नहीं हुआ। लड़के से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की जाती रही। जिससे परेशान होकर युवक ने पुलिस को सूचना दी थी।मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दरोगाखेड़ा निवासी कौशल कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक वारदात में शामिल महिला को पुलिस तलाश रही है।

पत्‍नी का व्हाट्सएप स्टेटस देख भड़का पति

Posted: 23 Nov 2021 09:51 PM PST


लखनऊ मोबाइल, स्‍मार्ट फोन और सोशल मीडिया ने हमारी जिंदगी को जहां कई सहूलियतें दी हैं वहीं इनकी वजह से कई घरों में कलह, पति-पत्‍नी और बच्‍चों के बीच मनमुटाव-विवाद की खबरें भी आती रहती हैं। ताजा मामला लखनऊ का है जहां व्हाटसएप स्टेटस को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। लखनऊ की हसनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।सीएसआईआर कॉलोनी में रहने वाली इन पीड़िता ने बताया कि उनके पति रात नौ बजे घर आये। घर पर आते ही उन्होंने पत्नी से उसके व्हाटसएप स्टेटस को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। उसने कहा कि अब स्टेटस नहीं लगाना है। इस पर पत्नी ने विरोध किया। यह बात पति को नागवार गुजरी और उन्होंने पत्नी पर हमला कर दिया। इससे उसे काफी चोट आयी। पति के बाहर जाने के बाद पत्नी थाने पहुंची और मुकदमा लिखा दिया। इंस्पेक्टर हसनगंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

डीएम व सीडीओ ने विकास कार्यों व गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया

Posted: 23 Nov 2021 05:41 AM PST


 सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी  अतुल वत्स्य ने आज मंगलवार के अपरान्ह में  विकास खंड प्रतापपुर कमैचा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों व गोवंश आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया । उन्होंने निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों को दूर करने का  निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।जिलाधिकारी श्री गुप्ता ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत शेषनपुरपुर के अंतर्गत संचालित निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें 66 गोवंश संरक्षित पाए गए।उन्होने पाया कि एक नवीन शेड निर्माणाधीन है, जिसे तत्काल पूरा कर गोवंश की संख्या बढ़ाने के निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने शीत ऋतु के आसन्न होने पर पशुओं के बचाव के लिए त्रिपाल आदि लगाने के भी निर्देश संबंधित को दिए ।तदुपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत शेषनपुर में पिच रोड से तिवारीपुर चकमार्ग का  निरीक्षण किया और पत्रावली का भी अवलोकन किया । रोड का  कार्य पूर्ण पाया गया ।

डीएम को ग्राम वासियों के द्वारा यह बताया गया कि इस चक मार्ग के बनने से ग्रामीणों के लिए आवागमन सुलभ हुआ है । इसके पश्चात जिलाधकारी के द्वारा साधन सहकारी समिति चितवनपुर  का  निरीक्षण किया गया । मौके पर सहकारी समिति की बिल्डिंग  जर्जर पाई गई ,जिसे क्षेत्र पंचायत के द्वारा मरम्मत कराने के निर्देश डीएम ने खंड विकास अधिकारी पी0पी0कमैचा को दिया । उन्होंने प्रभारी को निर्देशित किया  कि पिछले वर्षों में जिसने धान की खरीद की  थी, उनसे संपर्क कर धान खरीद की मात्रा बढ़ाएं ।         इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पीएचसी में चितवनपुर में संचालित टीकाकरण सेंटर निरीक्षण किया,जिसमें पाया गया कि कुल  28 लोगों को ही वैक्सीन  लगी है । उन्होंने एएनएम को निर्देश दिया कि मोबाइल टीमों के द्वारा घर- घर जाकर शेष  व्यक्तियों को भी वैक्सीन लगाई जाए तथा द्वितीय डोज वैक्सीन भी लगवाने हेतु वेटिंग लिस्ट जारी की जाए ।  इसके पश्चात डीएम ने ग्राम पंचायत मल्हीपुर में नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण भी किया। अधिशाषी अभियंता, सेतु निगम के द्वारा बताया गया की माह अक्टूबर 2022 में कार्य पूर्ण करने का समय दिया गया है ,समय रहते ही लक्ष्य/कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा । उन्होंने डीएम को बताया कि एक मात्र पिलर निर्माण का कार्य शेष है, जिसे माह मार्च 22 तक पूर्ण कर लिया जाएगा । के समय जिलाधिकारी के साथ सी0डी0ओ0 अतुल वत्स्य ,खंड विकास अधिकारी पी0पी0 कमैचा  ज्ञानेंद्र मिश्र जे0बी0डी0ओ0अनीस अहमद ,ए0पी0ओ0 नवीन मिश्रा,ग्राम पंचायत सचिव रमेश यादव ,शेषनपुर प्रधान संजय कुमार सिंह ,सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) धर्मेंद्र गौतम ,ग्राम प्रधान चितवनपुर श्रीमती रीता यादव, सचिव मल्हीपुर संगम लाल पटेल सहित अन्य समय संबंधित उपस्थित रहे ।


Post Bottom Ad

Pages